Category: uttar-pradesh
-
नए शिक्षकों की बाट जोहती संस्कृत पाठशालाएँ
[object Promise]रिपोर्टर- अजीत सोनीप्रयागराज। शंकरगढ़ नगर पंचायत के अंर्तगत वार्ड नंबर 10 हज्जी टोला शंकरगढ़ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा मान्यता प्राप्त कमलाकर संस्कृत पाठशाला अपने निर्धारित समयानुसार संचालित हो रहा है। लेकिन समुचित भवन तथा पर्याप्त शिक्षाओं के अभाव में यह कब दम तोड़ दे कोई नही जानता । ज्ञात हो कि इस समय वर्तमान में प्रदेश भर में करीब 1151 संस्कृत विद्यालय चल रहे हैं जिसमे अगर कागज की बात करें तो इन संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 88 हजार से भी अधिक है। अगर प्रयाग जनपद की बात करें तो यहाँ कुल 66 इस तरह की पाठशालाएं संचालित हो रही हैं।पड़ताल करने पर पता चला कि शंकरगढ़ रियासत के तत्कालीन राजा कमलाकर सिंह ने इस संस्कृत पाठशाला की आधारशिला सन 1942 में रखी थी। जानकारों ने बताया कि शंकरगढ़ के तत्कालीन राजा कमलाकर सिंह के उस समय तक कोई पुत्र नही था। राजा मांडा ने राजा कमलाकर सिंह को सलाह दिया कि एक संस्कृत पाठशाला खोलवा दीजिये। उसमे ब्राह्मणों के बच्चे पढ़ेंगे , वे संस्कृत, वेद, पुराण,आदि की शिक्षा लेंगे। जिससे आपको ब्राह्मणों का आशीर्वाद मिलेगा। बताने वाले तो यहाँ तक बताते हैं कि इसी संस्कृत पाठशाला की स्थापना के कारण ही राजा कमलाकर सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सन 1942 में स्थापित यह संस्कृत पाठशाला पहले राम भवन स्थित राजा की कोठी में चलती थी। यह संस्कृत पाठशाला, कुछ दिन पहले जंहा राजा कमलाकर सिनेमा हाल हुआ करता था वहाँ संचालित होने लगी। कुछ समय बाद वहाँ राजा कमलाकर सिनेमा हॉल का निर्माण करा दिया गया जिससे उक्त पाठशाला का पठन पाठन प्रभावित होने लगा।अतः इस पाठशाला को छतरी कोठी मैदान स्थित बंगला में स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ महीनों बाद बुनियादी सुविधाओं व विभागीय जांच के कारण वहाँ पाठशाला चलाना असुविधाजनक हो गया। लोग बताते है कि विद्यालय में अध्यापन करा रहे तत्कालीन तीन शिक्षकों ने पाठशाला का स्थायी भवन बनाने के लिए आपस मे चंदा इकट्ठा किया और लगभग बीस हजार की लागत से पत्थरों द्वारा निर्मित फांसी घर से लगभग 300 मीटर आगे हज्जी टोला में पाठशाला का निर्माण करवाया।जानकारों ने बताया कि इस पाठशाला के प्रथम प्रधानाचार्य बनारसी गुरु थे। इनकी अगुवाई में ही इस पाठशाला की आधार शिला रखी गई। इनके बाद सोहरवा के रामानुज मिश्रा प्रिसिपल हो गए। सन 1989 में इनके रिटायर्ड होने के बाद राजा शंकरगढ़ के राज पुरोहित लक्ष्मी निवास त्रिपाठी इस विद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाये गए। सन 1994 में बालकृष्ण त्रिपाठी प्रिंसिपल हो गए। लक्ष्मी निवास के रिटायरमेंट के बाद 2015 में प्रिंसिपल बालकृष्ण भी रिटायर हो गए। इनके रिटायर होने के बाद त्रियुगी मिश्रा कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाये गए। सन 2016 में ये भी रिटायर हो गए। अब इस पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में मौजूद कृष्ण देव मिश्रा के कंधे पर विद्यालय का पूरा दरमोदार है। लेकिन गौरतलब ये है कि इस पाठशाला का संचालन एक शिक्षक से कैसे होगा कह नही सकते। पाठशाला का महीनों से ताला नही खुला।बताया गया पहले इस विद्यालय में लगभग 180 विद्यार्थी विद्याध्ययन करते थे, लेकिन वर्तमान में लगभग कक्षा 6 से 12 तक मे 37 विद्यार्थी ही पंजीकृत हैं। खोजबीन करने पर पता चला कि 2013 में इस विद्यालय की विभागीय जांच हुई थी जिसमें 38 विद्यार्थी पंजीकृत पाए गए लेकिन जांचकर्ताओं ने कोठी में बैठकर लीपापोती करके उक्त विद्यालय को बंद करने की संतुस्ति कर दी। दो तीन महीने के लिए यह विद्यालय बंद हो गया। शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। बाद में काफी प्रयास के बाद इस विद्यालय के संचालन संबंधी आदेश पारित तो हो गया। लेकिन मौके पर जाकर देखा गया तो जानकारी हुई कि इस विद्यालय में पठन पाठन के लिए समुचित व्यवस्था नही है। प्रश्न उठता है कि जहाँ सरकार भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा को बढ़ावा दे रही है , वहीं इन संस्कृत पाठशालाओं के जर्जर भवन के मरम्मत के लिए तथा शिक्षक नियुक्ति की तरफ़ कोई ध्यान नही दे रही है। -
देवरिया : श्रद्धालओं की भीड़ को अनियंत्रित जीप ने दिया रौंद, एक की मौत,पांच गंभीर
[object Promise]देवरिया. उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को छठ पूजा के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिये जुटी श्रद्धालओं की भीड़ को अनियंत्रित जीप ने रौंद दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कुछ श्रद्धालु छठ पूजा के बाद सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिये पगरा उर्फ परसिया गांव निवासी देवरिया-भीखमपुर रोड पर एकत्र थे. इस बीच एक अनियंत्रित जीप ने उन्हें कुचल दिया.
इस हादसे में राम प्रसाद(52) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक चिकित्सक की गंभीर हालत को देखते हुये उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है.
-
हम कर्म जो भी करे परंतु कार्य ईश्वर का आदेश मान कर करे: आचार्य कैलाश नाथ
[object Promise]रिपोर्टर- सैय्यद मकसुदुल हसनमुसाफिरखाना-अमेठी । हम कर्म चाहे जो कुछ भी करें परन्तु भगवान का कार्य मान कर उसे करें। सबरी प्रसंग का उदाहरण देते हुए ईश्वर प्राप्ति के लिए स्वच्छता, भाव, भक्ति,निर्मलता, सेवा आदि सोपानों का बड़े ही रोचक ढंग से प्रज्ञा पुराण कथा वाचक श्री कैलाश नाथ तिवारी जी ने सुनाया।
नवधा भक्ति गायत्री मंत्र में समाहित है। विदित रहे कि इन दिनों कस्बा मुसाफिरखाना में सगरा सब्जीमण्डी पर दि.10 से 16 नवम्बर तक श्री मद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया गया है।
व्यस्थापक श्री विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रातः 8 बजे से यज्ञ और सायं 7 बजे से रात्रि 10बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन नित्य होता है, जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित होते हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन डॉ. कैलाश बिहारी, अवकाश प्राप्त कैप्टन धीरेंद्र सिंह ,सुनील श्रीवास्तव, विनोद खत्री, कल्लू टण्डन, नकुल टण्डन, डा.संतलाल, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवशंकर अग्रहरि, आदि प्रमुख रहे।
-
पडरौना की पुर्व चेयरमैन शिवकुमारी देबी ने भोर मे छठ घाट पहुच व्रती महिलाओ से पुछा कुशलझेम
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर की महिला नेत्री व पुर्व चेयरमैन शिवकुमारी ने उगते सुर्य को अर्घ देने के दौरान शहर के सभी छठ घाटों पर सुबह भोर मे पहुच व्रती महिलाओ से उनका कुशल झेम पुछा । इस दौरान शिवकुमारी देबी ने शहर के बावली चौक घाट से रामधाम पोखरा के आलावे रामकोला रोड ।स्थित छठ घाट व बेलवा जंगल के घाट तक सभी छठ घाटों पर जाकर महिलाओ से कुशल झेम पुछा। शहर व देहात के कोने-कोने गावो से भी लोग छठ घाट पर आए थे । शहर व ग्रामिण इलाको से आए लोगो की छठ की पूजा देखने भीड लगी रही । इस मौके पर पडरौना शहर मे बिहार का पारंपरिक वेश-भूषा भी धारण किया गया था ।
महिलाओं ने जहां साड़ी पहनकर छठ घाट पर आई तो लडकिया सलवार कुर्ता पहनी थी वहीं पुरुष धोती कुर्ते व जींस पायंट व रेडिमेड सर्ट में नजर अाए।
-
UP Board Exam 2019: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 दिसंबर से दो चरणों में होगी
[object Promise]रिपोर्टर- अजीत सोनीउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश भर में ये परीक्षाएं दो चरणों में पूरी की जाएंगीं। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षाओं का पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू होगा, जो 29 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 30 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा।उन्होंने कहा कि पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल होंगे। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में परीक्षाएं आयोजित होंगीं।नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा में आन्तरिक मूल्यांकन भी होगा। प्राधानाध्यापकों के माध्यम से इसे बोर्ड की वेबसाइट
upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा। 15 दिसम्बर से वेबसाइट क्रियाशील हो जाएगी। बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद लगातार सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कई बड़े सुधार कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर छात्रों को बड़ी राहत दी गई है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के लिए प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट पेश किया है। इसमें किस प्रश्नपत्र में कितने अंक के किस तरह के प्रश्न पूछे जाने हैं, आदि की जानकारी दी गई है। जानकारों के अनुसार बोर्ड की यह कवायद स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इसका फायदा यह है कि छात्रों को अब यह पता चल रहा है कि सिलेबस के किस हिस्से पर उन्हें ज्यादा फोकस करना है। -
सपा की दबंग पूर्व विधायक विजमा यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, विधायक पति की सरे राह हुई थी एके 47 से हत्या
[object Promise]रिपोर्टर अजित सोनीसमाजवादी पार्टी की दबंग पूर्व विधायक विजमा यादव ने मंगलवार को प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत में आज ही पूर्व विधायक की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होनी थी। विजमा यादव पर प्रयागराज के झूंसी थाने में मारपीट, तोड़-फोड़ और डकैती का मुकदमा चल रहा है।
जिले के झूंसी इलाक़े में कुछ साल पहले हुई आगज़नी और लूट के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।बता दें की विजमा यादव समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक हैं। विजमा यादव की गिनती सपा के दबंग नेताओं के रूप में होती है। विजमा यादव पर जनपद के अलग -अलग थानों में लगभग आधा दर्ज़न मामले दर्ज है। विजमा यादव के भाई राम लोचन यादव को पुलिस ने इनामी भूमाफिया के रूप में किया है। विजमा यादव के भाई के भाई राम लोचन पर भी जनपद के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद राम लोचन और विजमा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया। पिछले दिनों प्रयागराज पुलिस ने विजमा के भाई राम लोचन की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया। अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है भूमाफिया राम लोचन यादव। फ़िलहाल विजमा यादव के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद ज़िले में सियासी हलचल तेज हुई है।विधायक
पति की सरे
राह
हुई
थी एके 47 से हत्याहालांकि विजमा को सरेंडर के कुछ देर बाद अंतरिम जमानत मिल गई। और आगामी सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख लगा दी है। बता दें कि इस मामले में विजमा यादव ने हाईकोर्ट में राहत देने के लिए अर्जी दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दिया था। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक विजमा यादव कोर्ट में हाजिर होने की अवधि बढ़ाने से इंकार करने के साथ उनकी याचिका भी खारिज कर दी गई थी। यह आदेश जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिया था। विजमा यादव पर डकैती और लूटपाट के आरोप में कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट ने उन्हें समर्पण करने का समय देते हुए राहत दी थी। इससे पहले कोर्ट ने 23 फरवरी 2018 को झूंसी के दरोगा पद्माकर राय सहित अन्य 11 आरोपियों को 4 हफ्ते में समपर्ण करने का निर्देश दिया था।विजमा यादव यादव पर आरोप था कि 29 जून 2005 को विजमा यादव अपने समर्थकों के साथ शशी देवी के मकान में आग लगा दी थी।और उनका सारा सामान लूट लिया था। इसके बाद 30 जून को दूसरे मकान में भी लूटपाट की घटना की गई थी। शशि देवी ने विजमा और 11 अन्य लोगों पर 140 बोरा अनाज जला देने और 6 दिन तक थाने पर जबरन बैठाए रखने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। बता दें विजमा यादव पंडित जवाहर यादव की पत्नी है। पंडित जवाहर यादव की सरे राह गोलियों से भुन कर हत्या कर दी गई थी। -
निर्मल मन जन सो मोहि पावा:आचार्य सुरेन्द शास्त्री
[object Promise]रिपोर्टर – सैय्यद मकसुदुल हसनमुसाफिरखाना-अमेठी । निर्मल मन जन सो मोहि पावा,मोहि कपट छल छिद्र न पावा,जो ब्यक्ति निर्मल मन से ईस्वर को भजता है वही भगवान को प्राप्त करता है और जो ब्यक्ति कपट छल से भगवान को प्राप्ति करने का प्रयास करता है वह भस्म हो जाता है, इसलिये पहले मन शुद्ध होना चाहिये क्योंकि मन ही मूषलाधार है lयह बातें दादरा के अमर बहादुर महाविद्यालय में चल रही संगीत मई श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिवस अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक आचार्य सुरेंद्र शास्त्री जी ने श्राद्धलुओ को कथा का रस पान कराते हुए कही।कथा ब्यास ने कन्हैया राधा से संबंधित मक्खन चोर ,ग्वाल व कान्हा रस लीला आदि कथा का रस पान कराया।वही मुख्य यजमान दुर्गा बख्श सिंह ने सपरिवार ब्यास पीठ की आरती उतारी। कथा आयोजक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह पप्पू ने आये हुये भक्तगणों का आभार प्रगट किया।कथा स्थल पर प्रसाद बितरण का कार्यक्रम भी चलता रहा।इस मौके पर प्रमुख नीतू सिंह,मोहित गुप्ता,आनंद ,प्रशांत श्रीवास्तव, हर्ष यादव,रविन्द्र तिवारी,राकेश तिवारी,हनुमंत सिंह,हनुमान जायसवाल,आदि उपस्थित रहे। -
जहर खुरानी के लूट का शिकार हुए समरनाथ
[object Promise]मुसाफिरखाना-अमेठी । रोजी रोटी के लिये निकले पानीपत शहर, ग्राम सभा भददौर मजरे कोदैली निवासी समरनाथ बर्मा,मंगलवार को अपने घर की तरफ पानी पत से ट्रेन की सफर से लखनऊ चारबाग स्टेशन पर उतरे
और स्टेशन से परिवहन निगम की बस से घर की सवार हुये जगदीश पुर हैदर गढ़ के बीच मे बस के अंदर जहर खुरानी का शिकार हुये, जिसमे साढ़े पांच हजार नगद व साथ मे रखे समान का शिकारियो ने हाथ साफ कर दिया। नशे की हालात में किसी तरह मुसाफिरखाना बस स्टेशन पर उतरे वहा मौजूद लोगो ने नशे की हालत में सीएचसी मुसाफिरखाना पहुचाया जहाँ उनका उपचार अभी चल रहा है।
-
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष आलोक का हुआ जोरदार स्वागत
[object Promise]फतेहपुर। प्रगतिशील समाजवादी युवजन सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अनुमति के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने जुझारू एवं संघर्षशील युवा आलोक द्विवेदी को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तांम्बेश्वर मंदिर स्थित कार्यालय मे फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात् पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाय गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बड़े ही भरोसे के साथ आलोक द्विवेदी को युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद करता हूं कि युवजन सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी युवाओं को जोड़कर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेेगें। श्री यादव ने कहा कि युवाओं की क्षमता के बिना कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ती है।वहीं अंत मे नवमनोनीत युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने मौजूद वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हुए जिले मे युवाओं की टीम बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जायेगा जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका ईमानदारी से निर्वहन कर शिवपाल सिंह यादव के हांथों को मजबूत बनाने का काम करेगें। इस मौके पर बीना पटेल, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, रामशरण यादव, कोटेश्वर शुक्ला, आशीष यादव, सोनू यादव, अनुराग यादव, हेमा विश्वकर्मा, मोहन शुक्ला, श्यामवीर, अजहर उद्दीन आदि मौजूद रहे। -
कोतवाली के सामने बस स्टेशन बना दलालों का अड्डा
[object Promise]अमेठी l पुलिस निष्कृता के चलते मुसाफिरखाना बस स्टेशन बना दलालो का अड्डा जानकारी के मुताबिक प्रातः होते ही दलालो का जमवड़ा बस अड्डे में शुरू हो जाता स्थानीय रोड़वेज में स्थित हिन्द बुक स्टाल के मालिक द्वारा बकायदा कुर्सी लगा दी जाती है lजिस पर बैठकर दलाल लोग पकड़ने छुड़ाने का काम करते रहते है रोडवेज के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इससे हिन्द बुक स्टाल के मालिक की मनमानी बढ़ती जा रही है