Category: uttar-pradesh

  • स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे सीओ सिटी, लिया सघन तलाशी

    [object Promise]

    सुल्तानपुर। बैंकों में लूट ,फोर्जरी आदि घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर श्याम देव टीम को लेकर बस अड्डा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया 5 दिन बाद अवकाश के बाद विभिन्न बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी ।

    जिसको देखते हुए कई पेट्रोल पंप के व्यवसायियों ने अपने यहां जमा पैसे को पुलिस की अभिरक्षा में बैंकों तक पहुंचाया ।लाखों₹को पंप से ले जाने में सीताकुंड चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह यादव ड्यूटी में मुस्तैद रहें ।

    नगर कोतवाली पुलिस ने की टीम भी बस अड्डा स्थित पहुंचकर कई बैंकों में सघन तलाशी अभियान चलाया ।इस मौके पर नगर कोतवाल बेनी माधव तिवारी ,सीताकुंड चौकी प्रभारी राघवेंद्र यादव समेत दर्जनों कांस्टेबल मौजूद रहे।

  • 19 नवम्बर को दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए जायेगें सहायक/कृत्रिम उपकरण

    [object Promise]
    अमेठी l आगामी 19 नवम्बर 2018 को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय एल्मिको द्वारा राष्ट्रीय वायोश्री योजनान्र्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक/कृत्रिम उपकरण वितरित किए जायेगें। कार्यक्रम से पहले ही 990 दिव्यांगजनों और 502 वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा।
    जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित संस्था के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारी समीक्षा बैठक किया। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य तथा संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस योजना में 990 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व व्हील चेयर तथा 502 वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी, चश्मा, कृत्रिम दांत आदि जैसे निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित किए जायेगें।
    इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार, अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, डिप्टी जनरल मैनेजर संजय सिंह, कनिष्ठ प्रबंधक संदीप कुमार, विजय गुप्ता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • धाता ब्लाक के विजित फाउंडेशन की ओर से मिनी मैराथन की हुई दौड़

    [object Promise]

    राजेश सिंह की रिपोर्ट

    रविवार को एक अनोखी पहल दिखाई दी जिसमें खिलाड़ी के प्रोत्साहन के लिए मिनी मैराथन दौड़ के प्रतियोगिता की गई जिसमें धाता चौराहे से लेकर बाईपास होते हुए सूरज गेस्ट हाउस में इसका समापन हुआ l

    जिसमें क्षेत्रवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं थाना क्षेत्र के प्रभारी एवं सुरक्षा कर्मी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया धाता थाना के एस ओ महोदय जी तिरंगा दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की और उसमें समाजिक कार्यकर्ता के रूप में आनंद प्रधान शिव सिंह बीरू सिंह एवं भाजपा के कार्यकर्ता मनोज सिंह दीनबंधु सिंह अमर सिंह और भी लोग मौजूद थे l

     

    जिसमें प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 1:30 सौ का पुरस्कार एवं द्वितीय स्थान पाने वाले को 21:00 सौ का पुरस्कार एवं तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 11:00 सौ का पुरस्कार दिया गया समस्त खिलाड़ियों को सो ₹100 की धनराज प्रदान की गई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई l

  • सुलतानपुर जिले के कादीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचा व्यापारी

    [object Promise]

    सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली से महज 500 मीटर दूर असलहाधारियों का तांडव देखने को मिला। हालांकि शूटरों द्वारा की गई फायरिंग में व्यवसाई भागते हुए बाल बाल बचा। यह वाकया राकेश चौरसिया पुत्र छोटेलाल चौरसिया के साथ उस वक्त घटी जब वह आज सुबह दुकान खोलने बाजार में गए थे ।

    तभी दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने फोन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया हमले से घबराए राकेश चौरसिया खुद को बचाते हुए बाजार की ओर भाग निकले । लोगों की ईकट्ठा होने पर बाइक सवार शूटर भाग निकले ।

    गोलीबारी की सूचना पर क्षेत्राधिकारी डीपी शुक्ला व इस्पेक्टर अरविंद पांडे मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं । बताते चलें की कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर हुए इस दुस्साहस से थाने की कलई खुल गई है। यहां अपराध धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर दिया है।

  • अबु अबु आजमी ने सीएम योगी के खिलाफ दी ये विवादित टिप्पणी

    [object Promise]

    नई दिल्ली . विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले इस देश में राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. आए दिन नेता भाषा का स्तर गिरते चले जा रहे हैं.  महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबु आजमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोमवार को विवादित टिप्पणी की. आजमगढ़ का नाम आर्यगढ़ करने की चर्चा को लेकर उन्होंने मोदी और योगी के खिलाफ विवादित बयानों की झड़ी लगाई. आजमी ने कहा, ‘आजमगढ़ को आजम शाह साहब ने बसाया था, योगी के बाप ने नहीं बसाया था.’

    आजमी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा, ‘2019 में मोदी को वापस गुजरात जाना पड़ेगा, धोबी का कुत्ता न घर का होता है न घाट का.’ अभी हाल ही में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है.

    उसके बाद फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया. आगे भी कई शहरों के नाम बदलने की तैयारी है. इस बारे में बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि अभी कई शहरों के नाम बदले जाएंगे. मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर लोगों की पहले से ही मांग है. जफ्फरनगर नाम एक नवाब मुजफ्फर अली के नाम पर रखा गया था.लोगों की मांग है कि इसका नाम लक्ष्मीनगर किया जाए.

    शहरों के नाम बदले जाने को लेकर पार्टियों का विरोध जारी है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को कहा, ‘बीजेपी भारत का गौरव नहीं समझती, न तो उसकी पहचान समझती है. बीजेपी न तो भारत का चरित्र समझती है और न ही उसकी परिभाषा.’

    कांग्रेस के सिंघवी ने कहा, ‘आज मैं 500 साल का इतिहास बदल दूं, कल आप आएं और पिछले 500 साल का इतिहास बदल दें. अंत में कोई तीसरा आएगा और पिछले हजार साल का इतिहास बदल देगा.’ सिंघवी ने कहा कि नाम बदलने से अच्छा है देश का जीडीपी बढ़े ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके. सोमवार को एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी नाम बदलने को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शाह पारसी शब्द है, तो क्या अमित शाह अपना भी नाम बदलेंगे.

    समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी बीजेपी के इस कदम की आलोचना की. उन्होंने शहरों के नाम बदले जाने को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. चौधरी ने कहा कि बीजेपी के इन कदमों को जनता देख रही है और भावी चुनावों में इसका करारा जवाब देगी.

  • संदिग्ध अवस्था में अमरूद के पेड़ से लटका मिला डिप्टी CMO का शव, Murder or suicide ?

    [object Promise]

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तैनात उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) ने कथित रूप से काम के बोझ से अवसाद में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह पुलिस को उनका शव आवासीय लॉन में लगे एक अमरूद के पेड़ से लटका मिला।

    पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया, सोमवार सुबह परिजनों की सूचना पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. गयासुल हसन (52) का शव उनके सरकारी आवास के लॉन में लगे एक अमरूद के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। परिजनों ने पूछताछ में कथित रूप से काम के बोझ से अवसाद ग्रस्त होना बताया है।

    उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएमओ ने इससे पहले भी एक बार खुदकुशी की कोशिश की थी, तब वह बच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

  • पडरौना के सभी घाटो पर पुर्व चेयरमैन शिवकुमारी देबी ने लिया जायजा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर की महिला नेत्री व पुर्व चेयरमैन शिवकुमारी ने खुद शहर के सभी छठ घाटों का से निरीक्षण किया। शिव कुमारी देबी ने शहर के बावली चौक घाट से रामधाम पोखरा के आलावे रामकोला रोड. स्थित छठ घाट व बेलवा जंगल के घाट तक सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया।

    शहर व देहात के कोने-कोने गावो से तो लोग में छठ आए थे । शहर व ग्रामिण इलाको से आए लोगो ने भी छठ की पूजा देखने भीड लगी रही । इस मौके पर पडरौना शहर मे बिहार का पारंपरिक वेश-भूषा भी धारण किया गया था ।

    महिलाओं ने जहां साड़ी पहनकर छठ घाट पर आई तो लडकिया सलवार कुर्ता पहनी थी वहीं पुरुष धोती कुर्ते व जींस पायंट व रेडिमेड सर्ट में नजर अाए।

  • आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एसपी ने बीस दरोगाओं को किया इधर से उधर

    [object Promise]

    फतेहपुर।  पुलिस अधीक्षक राहुल राज द्वारा जनपद मे ताबड़ तोड़ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु डेढ दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जाफरगंज थाने मे तैनात उपनिरीक्षक रजनीकांत पाण्डेय को खागा कोतवाली भेजा गया है वहीं हथगांव थाने मे तैनात एसआई विवेक कुमार को सदर कोतवाली के कचेहरी चैकी प्रभारी बनाया गया है। गाजीपुर थाने मे तैनात उपनिरीक्षक राजीव कमल पाण्डेय को मलवां एसआई बनाया गया है। वहीं थरियांव थाने मे तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार को हरिहरगंज चैकी की बगडोर सौंपी गयी है। वहीं सदर कोतवाली मे रहे एसआई रजनीश कुमार तिवारी को गाजीपुर एसआई बनाया गया है। वहीं मलवां थाने मे तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को जेल चैकी इंचार्ज बनाया गया है।

    वहीं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को मलवां से सदर कोतवाली भेजा गया है। वहीं सदर कोतवाली मे तैनात महिला एसआई कीर्ति गुप्ता को महिला थाना भेजा गया है। इसी क्रम मे कोतवाली मे ही तैनात एसआई अखिलेश कुमार को किशनपुर थानाक्षेत्र के मड़ौली चैकी इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह बिन्दकी कोतवाली मे तैनात एसआई संदीप कुमार तिवारी को जाफरगंज भेजा गया। जबकि पुलिस लाइन मे तैनात एसआई विद्यावासिनी तिवारी को असनी चैकी की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उधर किशनपुर थाने मे तैनात उपनिरीक्षक उमाशंकर को बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकी चैकी प्रभारी बनाया गया है।

    वहीं बिन्दकी कोतवाली के सरकी चैकी इंचार्ज रहे विपिन कुमार यादव को किशनपुर थाने भेजा गया है। उधर कोतवाली मे रहे एसआई सुरेन्द्र सिंह को किशनपुर थाना भेजा गया है। वहीं खखरेरू थाने मे तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को सदर कोतवाली भेजा गया जबकि कोतवाली मे एसएसआई के पद पर रहे राकेश मौर्या को थरियांव एसएसआई बनाया गया है। वहीं कचेहरी मे तैनात एसआई दिलीप कुमार कटियार को धाता भेजा गया है। जबकि जेल चैकी इंचार्ज रहे मलखान सिंह को किशनपुर भेजा गया है।

    इसी तरह उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद मिश्रा को किशनपुर से सदर कोतवाली भेजा गया जबकि किशनपुर थाने मे तैनात रहे एसआई सन्नेस गौतम को खखरेरू थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल राज के अनुसार यह फेरबदल जनपद मे बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की गयी है।

  • आठ माह से ट्रंसफार्मर न लगने से अधेरे में जीने को मजबूर है सिद्धई राय के पुरवा के बीस घरो के लोग

    [object Promise]
    अमेठी l जिले के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भद्दोर के सिधाई राय के पुरवा में आठ माह पूर्व  बिजली ट्रांसफार्मर चोरी चले जाने से बीस घरों के लोग बिजली के बिना जीने को मजबूर है l जानकारी के मुताबिक पूरे सिद्धई राय के पुरवा में लगे  बिजली के ट्रांसफार्मर आठ पूर्व चोरी हो जाने पर  विधुत विभाग ने मात्र चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में  लिखकर कान में तेल डाल कर बैठ गए l
    बिजली विभाग के भर्ष्ट अधिकारियो के चलते 20 घरो में बिजली नहीं आ रही है आठ महीनों से बिजली के बिना जीने को मजबूर है लोग बिजली विभाग की इतनी बडी मनमानी बिजली न मिलने पर भी बिल बराबर भेज जा रहा है l
    ग्राम वाशियो के अनेकों बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही बगैर 10 हजार रुपये के बिना नही हो रही है l
    जबकि सूबे के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के द्वारा 24 घंटे के अन्दर ट्रांसफार्मर बदलने कि बात कही जा रही है जो कि पूरे तरीके से बकवास साबित हो रही है l

  • हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर चल रहा धर्म परिवर्तन का  खेल, हिरासत में प्रचारक

    [object Promise]
    गाजीपुर



    जिले में बढ़ रही धर्म परिवर्तन की घटनाओं से चिंतित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को पत्र देकर धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में क्षेत्र के कई गांवों का जिक्र करते हुए अवगत कराया गया कि इस समय दलित बस्तियों में उनकी गरीबी, अशिक्षा और लाचारी को माध्यम बनाकर कुछ तत्व धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं।
    पूर्वांचल में आजमगढ़, जौनपुर और मऊ जिले के बाद गाजीपुर जिले में धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते तीन-चार दिनों में खानपुर थाना क्षेत्र के जल्दीपुर, नेवादा ओर बिझवल में तीस से ज्यादा हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया गया। हालांकि ईसाई धर्म अपनाने वाले हिंदू परिवार इस बात से इंकार कर रहे हैं और मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन इन गांवों के कई घरों पर ईसाई धर्म का प्रतीक चिन्ह क्रॉस दिखाई दे रहा है।
    यह धर्म परिवर्तन बीते तीन-चार दिनों के अंदर कराया गया। हालांकि इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी लेकिन स्थानीय लोगों सहित प्रशासन को भी इसकी भनक नहीं लगी। अब धर्मांतरण की सूचना पर जिला प्रशासन हरकत में आया है और जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, एसओ खानपुर ने प्रमुख प्रचारक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि जिले की अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले लगभग डेढ़ साल से हर रविवार चल रहीं प्रार्थना सभाओं में लोगों को प्रलोभन देकर यह खेल चल रहा है।

    पत्र में बताया गया कि बीते छह नवंबर को कासिमाबाद विकासखंड के खेताबपुर ग्राम पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित कर दलितों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने समय रहते रोक दिया।