Category: uttar-pradesh

  • जब SRIRAM चाहेंगे, तभी होगा Mandir का निर्माण : डिप्टी सीएम

    [object Promise]

    बहराइच. एक तरफ जहां भाजपा के कई नेता राम मंदिर निर्माण को लेकर मुखर होने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनवाई में देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राम मंदिर पर बयान देते हुए कहा कि जब भगवान राम चाहेंगे, तभी मंदिर का निर्माण हो सकेगा. बिना भगवान की मर्जी के कोई काम नहीं होता. हमारी सरकार राम राज्य व रामकाज की परिकल्पना के तहत ही कार्य कर रही है.

    कैसरगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पौत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को सुबह सवा दस बजे बहराइच पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता के दौरान राम मंदिर समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की.

    इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिना भगवान की इच्छा के कोई कार्य नहीं होता है. जब राम चाहेंगे तब मंदिर बन जायेगा. हमारी सरकार रामराज्य व रामकाज के लिए ही कार्य कर रही है. वहीं उन्होंने जिले की भाजपा सांसद सावित्री फुले के अयोध्या में बुद्ध की मूर्ति स्थापित करने के बयान पर कहा कि हमारी पार्टी में सिर्फ सीएम व प्रदेश अध्यक्ष जो कहते हैं वही पार्टी की लाइन होती है.

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए कटिबद्ध है. आगामी बोर्ड परीक्षा को हम सबसे कम समय मे कराने जा रहे हैं. जिससे इस पर होने वाला भारी भरकम खर्च पर भी रोक लग सकेगी. वहीं परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए किसी भी प्रकार की सिफारिश बर्दास्त नहीं की जाएगी. हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है.

    एससी एसटी एक्ट में संशोधन के बाद सवर्णों के उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के राज में किसी भी सवर्ण के साथ ज्यादती नहीं होगी. हमारी सरकार में चाहे दलित हों, सवर्ण या पिछड़े किसी का भी नाजायज उत्पीड़न नहीं होगा. लेजर रिजार्ट में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वह दोपहर में ही तय कार्यक्रम से पूर्व लगभग 12 लखनऊ प्रस्थान कर गए.​

  • तीर्थ स्थल घोषित होंगे यूपी के ये जिले, योगी सरकार मांस मदिरा पर लगायेगी पूर्ण प्रतिबंध

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राम की नगरी अयोध्या और कृष्ण की नगरी मथुरा को तीर्थ स्थान घोषित कर वहां मांस-मदिरा की बिक्री तथा सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है । उप्र सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को भाषा से विशेष बातचीत में कहा साधु संतों और करोड़ों भक्तों की मांग थी कि राम और कृष्ण की नगरी में मांस-मदिरा की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाये।

    उनकी मांग का सम्मान करते हुये प्रदेश सरकार अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा के आसपास के इलाके और मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान के आसपास के इलाके को तीर्थ स्थान घोषित करने की योजना पर काम कर रही है। जब ये दोनों स्थान तीर्थ स्थान घोषित हो जायेंगे तो यहां स्वतरू ही मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लग जायेगा । बिना तीर्थ स्थान घोषित किये इन दोनों स्थानों पर मांस-मदिरा पर प्रतिबंध लगाना संभव नही है।

    उन्होंने कहा अयोध्या और मथुरा में मांस-मदिरा पर प्रतिबंध की मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इन दोनों जगहों को तीर्थ स्थान घोषित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।’’ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अयोध्या में चैदह कोसी परिक्रमा का इलाका, मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान के आसपास के इलाके को तीर्थ स्थान घोषित कर यहां पर मांस-मदिरा पर प्रतिबंध लगाये जाने की योजना है ।

    शर्मा के मुताबिक, मथुरा में वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गिरिराज जी  गोर्वधन की सप्त कोषी परिक्रमा का इलाका पहले से ही तीर्थस्थान घोषित है और वहां मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्णतरू प्रतिबंध है । गौरतलब है कि छह नवंबर को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है। संतों ने मांग की थी कि अयोध्या में मांस-मदिरा की बिक्री भगवान राम का अपमान है और इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

  • कांग्रेसिओ का धरना प्रदर्शन,नोटबन्दी की दूसरी बरषी पर मनाया काला दिवस

    [object Promise]
    अमेठी l जिला कांग्रेस कमेंटी द्वारा नोटबंदी की दूसरी बरसी पर आज अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज केन्द्रीय जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित होकर शहर के कस्बे में घूमकर स्थित  एक दिवसीय धरना  प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गये नोटबंदी को  विफल बताते हुए भाजपा सरकार से पूछा केेे नोटबंदी के चलते देश को कितना अर्थिक नुकसान हुआ?
    कितने लोगों ने रोजगार गंवाया? कितना काला धन आया? नोटबंदी से अबतक कितना जाली नोट पकाड़ाया? मोदीजी देश को जवाब दो।धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने  नोटबन्दी के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नोटबन्दी के कारण छोटे-मझोले उद्योग-धंधे, छोटे व्यापारियों एंव कितने ही लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी और सैकड़ो लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। आज भी लोग इस त्रासदी से ऊबर नही पाएँ हैं।
    नोटबंदी इस देश का सबसे बड़ा घोटाला है।कॉंग्रेस के कद्दावर नेता अल्लू मिया ने कहा कि,चोर चौकीदार साहब ने कहा था -नोटबंदी से आतंकियों और जमाखोरों की कमर टूट जाएगी उनका तो कुछ नहीं हुआ पर अर्थव्यवस्था और आम आदमी की कमर जरूर टूट गई। सभी कांग्रेस
    नेताओं ने डीएम आवास के समीप (बस स्टॉप) नरेन्द्र मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन बरिष्ठ नेता नरसिंह बहादुर द्वारा किया गया।
    इस मौके पर,राधेश्याम पूर्व विधायक,बरिष्ठ नेता अल्लू मिया,राजनरायन यादव,सेवादल जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता,कृपाशंकर सिंह,हनुमंत ,धर्मेन्द्र शुक्ला,सोनू प्रधान,शिवबजरंग सिंह,दिग्विजय सिंह,यादवेंद्र तिवारी, अशोक दुवे,महबूब खाँ बुग्गी, अशोक दुबे,अल्लू मियां,बैजनाथ तिवारी,राजवाड़ी प्रसाद,प्रदीप सिंघल,डॉ अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र शुक्ला, शेषनाथ सिंह चुन्नू,करन बाजपेई, मिश्र,मास्टर सुल्तान,सेवादल मुख्य संगठक वीरेंद्र मिश्र, आदि उपस्थित रहे।

  • अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समारोह पूर्वक सम्पन्न

    [object Promise]

    बल्दीराय-सुल्तानपुर l कृपा फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के लँगड़ी बाज़ार के हनुमत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि यश भद्र सिंह मोनू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

    सर्व प्रथम कवि शोभनाथ फैजाबादी की वाणी वन्दना से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला।कवि कर्मराज शर्मा तुकांत की पंक्तियाँ’राणा प्रताप भामा का त्याग देखिये,सर्वस्व है लुटाया मातृभूमि के लिए पढ़ कर वाहवाही लूटी।

    कवि रामा नन्द सागर का गीत मेरे आंगन की गौरैया सुनकर श्रोतागण झूम उठे।ओजके कवि डॉ अम्बरीष अम्बर की कविता ‘ऐ शत्रु सम्भलजा उसी जगह ब्रह्मास्त्र छोड़ने वाला हूँ।कविता पढ़ी तो पूरा सदन तालियों से गूंज उठा।हास्यकवि जमुना प्रसाद अबोध   की हास्य पंक्तियाँ सुनकर श्रोतागण लोटपोट हो गये।ओजकवि राजकिशोर सिंह किशोर की पंक्तियाँ-उरी हमले का बदला चुकाने हेतु वीर,काल बने मानो यमदूत बोलने लगे।पी ओ के में बैरियों के वक्ष फाड़कर,जय हिंद सिंघनी सपूत बोलने लगे।पढ़कर तालियां बटोरी।

    इसके अतिरिक्त विपिन तिवारी स्वतंत्र, विपिन अग्रहरि,अनुज तिवारी अनुजेंद्र ,बालकवि अभिजीत अग्रहरि,बलजीत पांडेय व संचालन कर रहे कवि पुष्कर अग्रहरि ने भी काव्यपाठ किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य राज बहादुर मिश्र,थानाध्यक्ष अशोक कुमार,अवधेश दुबे,शिवानन्द तिवारी,शिवा,सूरजपाल,अमित शुक्ल, धर्मवीर मिश्र,रामगोपाल यादव,रूपेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यातिथि यश भद्र सिंह मोनू ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजक शिवानन्द तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

  • अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी महिलाए,कुशीनगर मे त्योहार को लेकर दिख रहा है उत्साह

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर :  भगवान सूर्य और प्रकृति उपासना के महापर्व छठ की तैयारी पूरी हो गयी है। दो दिवसीय सूर्यषष्ठी छठ व्रत की शुरुआत 13(मंगलवार) से होगी। पर्व की पूर्व संध्या पर एक स्पताह पहले से ही नदी,तालाबों और पोखरों की साफ-सफाई के साथ ही बेदी बनाने का काम शुरू हो गया। रबिवार से नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा शुरू हो चुकी है।
    मंगलवार को खरना (उपवास) होगा। मंगलवार की शाम व्रती घाटों पर पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। वहीं,बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती पारण करेंगे। कार्तिक शुक्ल पंतमी में होने वाले लोक आस्था के सूर्यषष्ठी व्रत को लेकर कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर के आलावा गांव में खासा उत्साह है।
    इस पर्व में भगवान सूर्य की उपासना और अर्घ्य देने का नियम है। प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक छठी मैया और भगवान सूर्य करीबी सम्बंधी हैं। इसलिए छठी मैया के साथ ही भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इन दोनों की अराधना करता है, उनकी संतानों की रक्षा छठी मैया करती हैं। इस व्रत का वैज्ञानिक आधार भी है। बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी छठ का निर्जला व्रत रखते हैं।

  • थरियांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से जनता परेशान

    [object Promise]

    रिपोर्टर – रामजी साहू
    थरियांव थाना क्षेत्र के थरियांव चौराहे पर लगातार पुलिस टीम जो थरियांव थाने पर तैनात लगातार 5 व 6 दिन से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिस आम जनता को इस तरह सताया जाता है कि पुलिस सिपाही दौड़ दौड़ कर चौराहे पर जो भी मुसाफिर वहां से निकलता है ।

    तुरंत गाड़ी रोक आकर चाबी खींच लेते हैं और गाड़ी खड़ी होने के पहले चाबी गाड़ी से जबरदस्ती चाभी निकाल ली जाती है क्या पुलिस का यह बर्ताव जनता के लिए उचित है क्या यही कानून का नियम है कैसी कानून व्यवस्था है इस तरह प्रशासन आए दिन हरकत बाजी करते रहे जनता तो मारी जा रही है उधर केंद्र सरकार का फरमान है बिना पढ़े लिखे बिना परीक्षा दिए किसी का ड्राइवर लाइसेंस जारी नहीं होगा ।

    लाइसेंस बनवाने से पहले परीक्षा निकालना जरूरी है जो परीक्षा इतने ट्रिप कल है की जनता परेशान होती है और दर-दर भटकती रहती है चारों तरफ से परेशान होती है इधर उधर भटकती रहती है परेशान जनता इधर उधर पुलिस से परेशान आए दिन कभी भी जनता के साथ समस्या का समाधान नहीं बल्कि जनता को पुलिस खुद सताती हैं ।

    क्या जनता इस तरह से परेशान होती रहेगी तो क्या पुलिस प्रशासन या पुलिसकर्मी आराम से चैन की नींद सोते हैं क्योंकि चेकिंग के दौरान इनकी जेब गर्म हो जाती है जिससे आराम से खर्चे चलते हैं ना तो किसी बड़े अधिकारी डर नही सरकार क्या इसी तरीके से पैसे की उगाही चलती रहेगी और जनता परेशान होती रहेगी ।

  • चकबंदी कार्यालय में लगी आग,दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

    [object Promise]
    रिपोर्टर – सैय्यद मकसुदुल हसन
    अमेठी-तहसील स्थित चकबन्दी कार्यालय में अज्ञात कारणों से लगी आग।
    सूचना पर पहंची फायर विग्रेड की गाड़िया।दमकल कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू। मौके पर अपर जिलाधिकारी,व क्षेत्राधिकारी अमेठी ने किया मुआयना।।

  • कुशीनगर मे दीपावली बीतने के बाद छठ को लेकर पडरौना में भीषण जाम

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना ,कुशीनगर  :  दीपावली बीतने के बाद छठ पर्व को लेकर  सोमवार के पुरे दिन पडरौना शहर मे जाम की समस्या तो आम हो चला था यहा तो नौबत यह हो गई थी की चाहे व बडी वाहन हो या छोटी वाहन सब जल्दी मे निकलना चाह रहे थे इन लोगो की जल्दबाजी मे आम नागरिको के आलावे दो पहिया मोटरसाईकिल सवार समेत पैदल चलने वाले लोगो को घन्टो मुसीबत मे डाल दे थी इसके बाबूजुद भी यातायात पुलिस के साथ सीओ पडरौना यातायात ब्यवस्था मे दिन भर जमे रहे | जिसके वजह से सोमवार को दिन भर पडरौना मे छठ पर्व को लेकर  लगी भीषण जाम में स्कुली छात्र समेत राहगीर जुझते रहे |
    बताते चले की इस समय पडरौना शहर छठ पर्व आज से शुरु हुई है  छठ को लेकर पडरौना शहर मे  देहात व नगर से आने वाले लोगो  वाहनो  को लेकर भीड हो रही है  जबकी ट्रैफिक पुलिस ने जाम न हो पाये  इसके के लिए बकायदा बैरिकेटिंग का बन्दो बस्त भी कर रखा है था l फिर भी कुछ बडे प्राईवेट बाहनो के चालको के दबगई कर सवारी बैठाने के लालच में रोड पर वाहन को घन्टो खडा करने की वजह से शहर मे जाम की समस्या बन रही l ट्रैफिक पुलिस के जाम से निजात दिलाने लगे रहे पर वही को स्कुल मे छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे  छात्रो को काफी परेशानीयो का सामना करना पडा जबकी आम नागरिक भी जाम के झाम से कई घन्टे परेशान रहे |

  • नाबालिग लड़के को कच्ची शराब पिला कर जान से मारने की कोशिश

    [object Promise]

    कौशाम्बी l नाबालिक को  मारकर मिलाया शराब  घायल किशोर को नहर में फेंका मंझनपुर कोतवाली देवखरपुर निजामपुर नौगीरा  रंजीत साहू 10 वर्ष  कल 10/11/2018 को शाम 6:00 बजे  घर से सब्जी लेने बाजार गया था l

    तभी रास्ते में गांव के ही शोनु पुत्र रमेश धोबि चौधरी यादव  ने अचानक रंजीत साहू पुत्र मोतीलाल  के ऊपर हमला कर की मार पीट  पिलाई शराब बेहोशी के हालत में नहर में फेंका राहगीरो ने परिजनों को दी शुचना परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती  किशोर की हालत नाजुक परिजनों ने मंझनपुर कोतवाली में की शिकायत न्याय की लगाई गुहार

  • रोडवेज बस चालक की बदतमीजी से हुआ भयानक हादसा

    [object Promise]
    रिपोर्टर – विकास कुमार गौतम

    आज दिनांक 11/11/18 को लगभग 9.30 बजे सुबह इलाहाबाद से लीडर रोड डिपो की रोडवेज बस जिसका गाड़ी नबर UP70ET 9728 था,से अपने घर आ रही पत्नी को बस से रिसीव करने पहुंचे किराना गली निवासी पप्पू केसरवानी पुत्र ओमप्रकाश केसरवानी बस चालक की लापरवाही के कारण गंभीर रुप से घायल हो गए।बहुत गंभीर हालत मे उन्हे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर परिजनों के साथ इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा।

    हुआ यूं कि बस चालक ने अझुवा मे सवारी उतारने के लिए बस को सड़क किनारे नही लगाया बल्कि बीच सड़क मे ही गाड़ी खड़ी करके सवारी उतारने लगा जिस पर अपनी पत्नी को बस से उतार रहे पप्पू केसरवानी बस के बिल्कुल बगल से ओवरटेक कर रहे ट्रेलर और बस के बीच मे आ जाने से हादसे का शिकार होकर गंभीर रुप से जख्मी हो गये।

    रोडवेज बस चालकों की बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी उतारने के कारण कई बार लोग अपनी जान से हांथ गंवा बैठे या गंभीर रुप से घायल हो चुके लेकिन इस विषय मे न तो परिवहन विभाग संजीदा है और न ही बस चालक अपनी कार्यशैली मे सुधार लाते हैं जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं अतः ऐसे चालकों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही एवं सभी चालकों को इस विषय मे परिवहन विभाग द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए।