Category: uttar-pradesh

  • कोटेदार ने किया पूरे माह का राशन हजम

    [object Promise]

    कौशाम्बी l  सिराथू ब्लाक के ग्राम पंचायत गम्भीरा पूरब के कोटेदार पूरन बहादुर मौर्य द्वारा अक्टूबर का राशन नही बाटा गया लोगो को सितंबर माह मे ही मना कर दिया गया था कि अगले महीने राशन लेने मत आना तथा कुछ लोगो से सितंबर महीने मे ही अक्टूबर माह के वितरण रजिस्टर मे भी हस्ताक्षर करा लिया गया था और राशन के लिए मना कर दिया गया था।

    लोगो को राशन न मिलने की वजह देवी मा थी। देवी मा के नाम पर पूरे महीने का राशन हजम कर लिया गया । नादिन का पुरवा मजरा गम्भीरा पूरब के लोगो ने दिखाया कि राशन कार्ड की जगह कापी मे राशन चढाया जा रहा है तथा चार तथा पांच युनिट मे सिर्फ पांच किलो गेंहू मिलता हैलोगो द्वारा यह भी जानकारी मिली कि प्रधान पुत्र व प्रधान का भतीजा दोनो मिल कर कोटा चला रहे है प्रधान के भतीजे के नाम कोटा जिसे प्रधान पुत्र अपने मकान मे ही राशन का आवंटन कराता है जिससे प्रधान व कोटेदार की मिली भगत सामने आ रही है

  • समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र करे निस्तारण- डीएम

    [object Promise]
    By sayed Maksoodul hasan
    अमेठी। डीएम शकुंतला गौतम व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना गौरीगंज में समाधान दिवस के दौरान समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस के दौरान आये सम्पर्ण मामलों का निस्तारण करने मे विलम्ब न हो इसके लिये आये मामलांे को गम्भीरता से लेते हुये उसका निस्तारण त्वरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका उन्हें भी जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बर के साथ-साथ उनके मामलों को भी अंकित किया जाए और जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । उन्हांेने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों की शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर  करना सनिश्चित करें।
    समाधान दिवस के दौरान थाना गौरीगंज में कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें भेजी गई। जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल व कानून गो को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने ग्रामों के 25-25 लघु एवं सीमान्त किसानों का 02 दिन के अन्दर जन सुविधा केन्द्रों पर आनलाइन पंजीकरण करा दें ताकि धान क्रय केन्द्रो पर किसानों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी  लेखपाल व कानूनन गो से खसरे का फार्म लेकर 20 नवम्बर तक आनलाइन फीड करने को कहा।
    पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों का निर्देशित करते हुए कहा कि थाना दिवस पर प्राप्त मामलों के निस्तारण के लिए मौकें पर जाए और सही तथ्यों के आधार पर जांच कर मामलों को यथा शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी थानें में निस्तारण लापरवाही की शिकायत पाई गयी तो संबंधित पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। समाधान दिवस के दौरान  थाना प्रभारी भरत उपाध्याय  सहित राजस्व निरीक्षक  तथा लेखपाल मौजूद रहे।

  • सिधुआ डोल मेला जमकर हुई मारपीट, मची अफरा तफरी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर: नगर के समीप सिधुआ स्थान मंदिर के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण डोल मेला में भगवान कृष्ण व राधा की झांकी आकर्षण के केंद्र में रही। मेले की सुरक्षा को लेकर सदर कोतवाली समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मुस्तैद रही। वही मेले मे चल रहे आर्केस्टा मे डांस को लेकर दो पछ आपस मे उलझ जमकर मारपीट की |
    इस दौरान आधा दर्जन घायल हो गए.मेले मे लगी पुलिस पीएसी के जवानो ने बवाल करने वाले लोगो को दौडा दौडा कर पीटा एेसे मे मेले भगदड की स्थिति बन गई थी. पडरौना कोतवाल बिजय राज सिंह के आलावे चौकी ईचार्ज सिधुआ सुनील सिंह समेत पुलिस के जवानो को माहौल को शांत कराने मे कडी मसक्त करना पडा |  यहां लगे मेला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी ।
    दूर-दराज से आए लोगों का इस बार के डोल मेला बवाल के कारण फिकी पड गई । गुरुवार को सुखपुरा गांव के मोहन पट्टी,बंगाली पट्टी टोले से झांकी के आयोजक भगवान श्रीकृष्ण व राधा की पालकी सजाकर   सिधुआ मंदिर पहुंचें। मेले मे बज रहे डीजे व आर्केस्टा के गीतों पर युवा जमकर थिरक रहे थे की डांस करने को लेकर दो पछ आपस मे भीड गए देखते ही देखते दोनो ओर से चली लाठी डंटा से आपस मे जमकर मारपीट किया कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए पुलिस ने बवाल करने वाले आधा दर्जन लडको को हिरासत मे लेकर कोतवाली ले गई ।
    डोल के आयोजकों मे विशु कुशवाहा, मारकंडेय चौहान, रुपा चौहान,पवन चौहान, परमानंद चौहान,हरिकेश चौहान,रामदयाल चौहान, रवींद्र चौहान, रोशन चौधरी,पवन चौहान, छोटे लाल चौहान, प्रेम चन्द्र चौहान, जितेन्द्र कुशवाहा,नंदलाल चौहान,मुन्ना भारती, अभयानंद कुशवाहा, गुड्डू गौतम आदि मौजूद रहे।

  • सिधुआ बाजार मे अतिक्रमण कर बैठी दबंग महिला मारपीट करने पर उतारु,जिम्मेदारो की लापरवाही बन सकता छठ घाट पर पुजा मे महिलाओ के लिए सबब

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार पुलिस चौकी के निकट छठ घाट के बगल मे छठ वेदी की जहा जागरुक लोगो दृारा सफाई कार्य कराया जा रह है.वही इसी घाट के मुख्य प्रवेश दृार के पास ही गांव की एक दबंग महिला परिवार के लोग   जबरन अतिक्रमण कर लिए जाने से त्योहार के दिन घाट पर लगने वाली छठ व्रति महिलाओ को इस अतिक्रमण से काफी परेशानियो का सामना करना पडेगा | जबकी इस दबंग महिला दृारा पिछले वर्ष भी इसी जगह अतिक्रमण कर रखा था जहा प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया था | वही इस वर्ष यहा के इसी तरह के अतिक्रमण को हटवाने के लिए जब यहा के लोगो ने अतिक्रमणी महिला से लोगो ने जब शिकायत किया तो अतिक्रमण हटाने की जगह इस परिवार की महिलाए आगे आकर यहा के लोगो से ही उलझ जा रही है |
    एेसे मे यहा की इस छठ पर्व के दिन घाट की समस्या को लेकर जिम्मेदारो दृारा बरती जा रही लापरवाही के वजह से व्रतधारी महिलाओ के लिए सबब बन सकता है ? इस तरह बाजार मे रोड के किनारे छठ घाट पर गांव के ही एक दबंग महिला के परिवार ने छठ घाट पर जाने वाले मुख्य प्रवेश दृार को पहले से ही कुडा व गोबर के खाद से अतिक्रमण कर रखा है |  जिम्मेदारो के दृारा इस समस्या पर बरती जा रही लापरवाही के वजह से यह दबंग महिला अब भी छठ घाट पर अतिक्रमण किए बैठी है |
    हालाकी छठ व्रती महिलाए मंगलनार को देर शाम को डुबते सुर्य को अर्य्घ देगी .एसे मे इस दबंग महिला से इस समस्या पर  कोई बात करने को भी तैयार नही हो रहा है चुकी इस महिला के परिवार के अन्य सदृस्य यहा के लोगो से उलझ कर मारपीट करने पर उतारु हो जाती है | बताया जाता है की यह दबंग महिला खुद रोड के किनारे जबरजस्ती सरकारी सडक के जमीन पर बसी है | अहम सवाल  यह भी है की इस दबंग महिला से इसी छठ घाट पर अपने ही भुमी पर बिल्डिंग का दुकान किए महिला के बगलगीर के एक शख्स से इसका बिबाद चलता है |
    गांव की लोगो की माने तो इसी बिवाद के वजह से यह महिला अपना कुडा व गोबर का खाद इनके दुकान के ठीक सामने ही रख कर अतिक्रमण कर रखा है | मजे की बात यह भी है की यह महिला अपने ही दृारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए यहा के लोगो से नुकसान के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रही है | बहरहाल यहा के जागरुक लोगो ने अपने ओर से इस महिला को दो हजार रुपया तक देने को तैयार है जबकी यह महिला दो हजार रुपया लेने को तैयार ही नही हो रही है और अपने दबंगई पर उतारु है |

  • Video : दारोगा का कॉलर पकड़कर छात्रा ने मारा तमाचा नोच लिए बिल्ले, घंटों चलता रहा बवाल

    [object Promise]

    लखनऊ । तेलीबाग में बुधवार शाम दारोगा द्वारा एक छात्रा को पीटने का मामला सामने आया है। छात्रा अपनी मां के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने छात्रा के साथ मिलकर दारोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान छात्रा ने दारोगा का कालर पकड़कर उसके बिल्ले नोच लिए। घंटों बवाल चलता रहा। इसके बाद छात्रा थाने में बिना तहरीर दिए चली गई।

    सूत्रों के अनुसार एक सैन्य अधिकारी की बेटी (छात्रा) बुधवार शाम अपनी मां के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। जानकारी के मुताबिक त्योहारी बाजार पर भीड़ और जाम के मद्देनजर तेलीबाग चैकी की ओर से दूसरी तरफ जाने पर बैरीकेडिंग थी। जाम की सूचना पर दो सिपाही इसी रास्ते से निकले। उसके बाद स्कूटी सवार छात्रा भी निकल रही थी। इस पर दारोगा आर जे गौतम ने छात्रा को रोकने का प्रयास किया तो दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। छात्रा का आरोप है कि इस पर दारोगा ने उसे पीट दिया इसके बाद स्कूटी में धक्का दे दिया। धक्के से छात्रा और उसकी मां गिर गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

     

    घटना से आक्रोशित लोगों और छात्रा ने दारोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान छात्रा ने दारोगा का कालर पकड़ लिया और काफी देर तक हिलाती रही। इस बीच छात्रा ने उसके बिल्ले भी नोच लिए। बवाल की सूचना पर सीओ तनु उपाध्याय, इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। इस बीच मौका पाते ही दारोगा भाग निकला। छात्रा का आरोप है कि उसने जब कार्रवाई की मांग की तो सीओ ने कहा कि तुमने दारोगा के बिल्ले नोचे हैं कालर पकड़ा है तुम्हारे खिलाफ भी मुकदमा लिखा जाएगा। इसके बाद छात्रा ने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी और चली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दारोगा द्वारा छात्रा की पिटाई की बात निराधार है। छात्रा रांग साइड जा रही थी। धक्के से वह गिर गई थी। उसने उल्टा दारोगा का कालर पकड़कर अभद्रता की है। छात्रा ने थाने में लिखित में कोई तहरीर भी नहीं दी है।

  • मनौरी बाज़ार को एक शहर की तरह देखना चाहता हूँ और इसे शहर जैसा ही बनाऊगा – संजय गुप्ता

    [object Promise]

    By विकास कुमार गौतम
    आज मनौरी बाज़ार के लोगों को कई और उपहार दिये विधायक संजय गुप्ता ने जिसमे से पानी टन्की तथा तीन और हाईमास्ट लाइट,एक और इन्टरलाकिन्ग रोड शामिल है । आज भैया दूज के अवसर पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने महर्षि दयानंद लिन्क रोड मनौरी व हाईमास्ट लाइट का किया लोकार्पण ।

    विधायक चायल संजय गुप्ता के सहयोग से लगभग बीस सालो से ख़राब पडी सडक बनकर तैयार,हुआ उद्घाटन । देखते ही देखते मनौरी बाज़ार के महर्षि दयानंद इन्टर कालेज वाली रोड का हो गया कायाकल्प । जहाँ इस रोड के बनने से रोजाना हज़ारो लोगो को मिल रही राहत और दूसरी ओर इस रोड के बनने से महर्षि दयानंद चौराहा भी होगा विकसित ।

    कार्यक्रम का सफ़ल संचालन bjp के वरिष्ठ नेता शंभु लाल केशरवानी ने किया बता दू की मनौरी बाज़ार में महर्षि दयानंद इन्टर कालेज से कई गाँवो को जाने वाली रोड विधायक संजय गुप्ता के सहयोग से बनकर तैयार हो चुकी है जो बहुत वर्षो से ध्वस्त पड़ी थी.आज भैया दूज के अवसर पर इस रोड का और विधायक संजय गुप्ता द्वारा मनौरी बाज़ार को दिये गये हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन उनके कर कमलो द्वारा हो गया ।

    बता दू की आज मनौरी बाज़ार में लिन्क रोड व हाईमास्ट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता शम्भुलाल केसरवानी रिन्कु केशरवानी व गौतम मोदनवाल मनोज पटेल, रतन केसरवानी द्वारा किया गया.कार्यक्रम मे चायल विधायक बतौर मुख्यअतिथि के रूप में आये । कार्यक्रम मे लोगो ने विधायक संजय गुप्ता का फ़ूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत । कार्यक्रम में बोलते हुये विधायक ने कहा की मेरी इच्छा है कि मनौरी को एक शहर के रूप मे देखना चाहता हूँ ।और आप लोगों के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा ।

    विधायक संजय गुप्ता ने कहा की 50 सालो मे चायल विधान सभा का जो विकास कार्य अधूरा है उसे पूरा करने आया हूँ । जनता की मांग पर उन्होने कहा मार्कोपोलो बस जो पूरामुफ़्ती तक आती है वो ओवर ब्रिज बनने के बाद मनौरी बाज़ार आयेगी । बता दू की इस रोड पर रोजाना हज़ारो लोगो का आवागमन होता है । इस रोड के ध्वस्त होने से लोगो को, स्कूली बच्चो को आने जाने मे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था ।

    बता दू की बरसात वाले दिनो मे इस रोड पर बने बड़े बड़े गड्ढो मे पानी भर जाने से लोगो का चलना दूभर था । बहुत लोग चुटहिल भी हुये.इतनी परेशानी थी लोगों को उसे बयान किया जा सकता है । लोगों ने कहा चायल विधान सभा के लिये विधायक संजय गुप्ता किसी वरदान से कम नही । लोग विधायक संजय गुप्ता के इस कार्य की सराहना करते नहीं थक रहे है ,लोग ये कह रहे है जो इस रोड के लिये कोई नहीं कर सका उसे विधायक संजय गुप्ता ने कर दिया ।

    विधायक संजय गुप्ता ने मनौरी बाज़ार को दिये अभी तक निम्न उपहार

    1) 63 के.वी.ए. के स्थान पर 100 केवीए का ट्रान्सफ़ार्मर

    2)दो इन्टरलाकिन्ग रोड

    3) नवीन कलोनी मनौरी को 100 केविए का ट्रान्सफ़ार्मर

    4) 7 हाईमास्ट लाइट

    5) पूरामुफ़्ती से मनौरी से होते हुये चायल तक करोडो की लागत से बनी डामर सडक

    6)मनौरी से होते हुये भरवारी तक चमचमाती डामर रोड ।

    कार्यक्रम मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की काशी प्रांत की संयोजिका विनीता गुप्ता, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सदस्य प्रमोद चन्द्र केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य शिव मोहन मौर्य, ब्लाक प्रमुख इंजीनियर सोनू कुमार, मनौरी प्रधान रवि केशरवानी, चन्दन केसरवानी, पुरुषोंतम दास, नरोत्तम दास, नीरज केसरवानी, दीपू केसरवानी, प्रतिभा कुशवाहा, शरद केश उर्फ़ रिन्कू केसरवानी, अंशु केसरवानी, लालता प्रसाद गुप्ता, हरिश चन्द्र गुप्ता,पूर्व प्रधान राधे श्याम केश, पूर्व प्रधान जगदीश चन्द्र, आदि लोग मौजूद रहे ।

  • एटीएम हुआ ड्राई,पडरौना के लोग परेशान

    [object Promise]
    रिपोर्टर – उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना कुशीनगर : बैंक बंदी के रविवार को कुशीनगर के पडरौना के सभी एटीएम ड्राई होने से कार्डधारकों में रुपए के लिए हाहाकार मचा रहा। शहर के सभी एटीएम के शटर पूरे दिन डाउन रहे।छठ त्योहार के मौसम में एटीएम कार्डधारक कार्ड बाइक व पैदल इस एटीएम व उस एटीएम तक पूरा दिन इस उम्मीद में चक्कर लगाते रहे कि कहीं कोई एटीएम खुल जाए, लेकिन देर शाम तक किसी भी एटीएम के नहीं खुलने से कार्डधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पडरौना शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम का बुरा हाल रहा।

    जिले में 23 बैंक के कुल 181 बैंक शाखाएं संचालित होती हैं। इन बैंकों के पडरौना कस्बे में 28 एटीएम के साथ जिले में 133 एटीएम संचालित होते हैं। बुधवार को दीपावली, गुरुवार को गोवर्धन पूजा, शुक्रवार को भैया दूज व अगले रविवार की छुट्टी के चलते बैंकों के एटीएम दगा दे दिए।

    बीते शुक्रवार तक जिले के एटीएम ने बेहतर काम किया, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद पडरौना के तीन एटीएम चले, जो देर शाम सभी एटीएम दगा दे दिए।

    रविवार की सुबह से पडरौना के कोटक महेंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक के सीटी ब्रांच, मेन ब्रांच, वीआईपी ब्रांच, पंजाब नेशनल बैंक के तीन एटीएम, सेंट्रल बैंक के तीन एटीएम, बैंक आफ आंध्रा, पंजाब एंड सिंध, बैंक आफ महाराष्ट्र, आईडीबीआई बैंक, बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक के तीन एटीएम, आईसीआईसीआई बैंक के दो एटीएम, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, ओरियंटल बैंक, एक्सिस बैंक के दो एटीएम, बैंक आफ बड़ौदा, पूर्वांचल बैंक व प्रधान डाकघर के एटीएम का शटर नहीं उठ सका।

  • राज्यपाल पं० केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें जन्मदिन पर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा

    [object Promise]
    रिपोर्टर- अजीत सोनी, प्रयागराज
    प्रयागराज
    : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं० केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें जन्मदिन पर उनके शहर में राजनीतिक दिग्गजों का जमघट लगा। राज्यपाल बनने के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर महामहिम बने पंडित त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिग्गजों के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार को शहर के राजर्षि टण्डन मंडपम समारोह गृह में त्रिपाठी के जन्मदिन पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। समारोह में दलगत राजनीति से परे कई दलों के लोगों ने शिरकत की।
    चार
     
    दशक
     
    तक
     
    सियासत
     में 
    हनक
    चार दशक तक प्रदेश की सियासत में हनक कायम रखने वाले त्रिपाठी सशक्त राजनेता के साथ नामी कानूनविद, कवि के रूप में विख्यात हैं। केशरी नाथ त्रिपाठी राजनीतिक जीवन में अपनों के बीच पण्डित जी के नाम से जाने जाते है। पंडित जी का राजनीतिक सफर भले ही संघ परिवार और भाजपा के करीब रहा हो लेकिन प्रदेश की राजनीति में उनका सम्मान सभी राजनीतिक दलों में रहा। आज भी उनके जन्मदिन के अवसर अन्य सियासी दलों के लोगों ने शिरकत की। समाजवादी पार्टी से फूलपुर से सांसद नरेंद्र पटेल को भी मंच पर स्थान दिया गया।
    अंहकारमुक्त
     
    व्यक्तिव
     हैं 
    पंडित
     जी :
    राजनाथ
    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की जिस भी क्षेत्र में पंडित जी रहे वहां सिक्सर मारा। राजनाथ ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा पंडित जी के साथ संगठन और सरकार चलाने का जो अनुभव मिला वो जीवनभर कम आ रहा है। प्रदेश और देश को जब भी उनके सुझाव की जरूरत पड़ी उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि पंडित जी अंहकार मुक्त, बड़े व्यक्तिव के इंसान हैं।
    एक
     
    देश
     
    एक
     
    चुनाव
     की 
    मांग
    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंच से कहा कि पंडित जी के नेतृव में तमाम अहम निर्णय हुए हैं। उन्होंने कहा आप संविधान के जानकार हैं। प्रयागराज के प्रतिनिधित्वकर्ता हैं और प्रयाग से उठाये गये विषय देश की राजनीति में अहम जाते हैं। अब एक देश एक चुनाव की जरुरत है जिसकी शुरुआत पंडित जी करें।
    पांच
     राज्यों के पहले 
    राज्यपाल
    त्रिपाठी के साथ राजनीतिक और गैर राजनीतिक तौर पर तमाम उपलब्धियां जुडी हैं। आजादी के बाद प्रयागराज से राज्यपाल बनाये जाने वाले पांचवें व्यक्ति हैं। लेकिन पांच राज्यों के राज्यपाल के रूप में दायित्व निर्वाहन करने वाले पहले नेता हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के साथ बिहार, मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा के कार्यवाहक राज्यपाल रहे।
    जनता पार्टी से चुने गये 
    विधायक
    1977 में जनता पार्टी के टिकट से जिले की झूंसी विधानसभा सीट से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले त्रिपाठी ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। झूंसी विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद केशरी नाथ त्रिपाठी वित्त एवं बिक्री कर मंत्री के रूप में बिक्री कर अधिनियम में मौलिक सुधार के लिए जाने जाते है। संगम नगरी के विकास के लिए उन्होंने त्रिवेणी पुष्प, वोट क्लब की स्थापना की। प्रयाग की संस्कृति को गौरव प्रदान करने के लिए उसे बचाए रखने के लिए उन्होंने त्रिवेणी महोत्सव को शुरू किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्रदेव पांडे कहते हैं कि केशरी नाथ त्रिपाठी ने राजनीतिक रूप से अपने जीवन को एक आदर्श की तरह लोगों के सामने प्रस्तुत किया।
    ये हस्तियां रहीं 
    मौजूद
    केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। विशिष्ठ अतिथि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन थे और समारोह की अध्यक्षता जस्टिस गिरधर मालवीय ने किया। कार्यक्रम में यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना,रीता बहुगुणा जोशी, सांसद श्यामाचरण गुप्ता, फूलपुर सांसद नागेन्द्र पटेल सहित जिले के कई विधायक मौजूद रहे।

  • भाजयुमो गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष घोषित जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भाजयुमो कार्यालय मंत्री दिलीप मिश्रा ने दी बधाई

    [object Promise]

    रिपोर्टर कामेश्वर पांडेय
    भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर जिले में स्थित सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई इस क्रम में भक्त मंडल के जय विजय सिंह पिपराइच मंडल के धर्मवीर जायसवाल चरगांवां मंडल के अमित चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया ।

    उपरोक्त मंडल अध्यक्षों ने सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनार्दन तिवारी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और तत्पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री कार्यालय प्रभारी दिलीप मिश्रा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया उक्त अवसर पर चारों मंडल अध्यक्षों ने बताया कि वह पार्टी से प्राप्त होने वाले हर दिशा0 निर्देशों को भली भाँति पालन करेंगे ।

    पार्टी के उपलब्धियों को और पार्टी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी जी ने 0 मंडल के मंडल अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किए हैं और उनके मनोनयन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यम साहनी जी को हृदय से आभार ज्ञापित किया है उक्त अवसर पर बधाई देने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दिया ।

  • जिलाधिकारी कौशाम्बी ने पेश की नई मिशाल, सरकारी अस्पताल में कराया बिटिया का जन्म

    [object Promise]
    रिपोर्टर -अजित सोनी

    ऊँचे पद पर रहने के बावजूद सरकारी अस्पताल में कराया बेटी का जन्म

    जिलाधिकारी कौशाम्बी के

    परिवार

    में

    आई

    नन्ही

    मेहमान

    जिलाधिकारी कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा ने एक बार फिर समाज के सभी लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया कि सोंच के बदलने से सब कुछ बदल सकता है। कौशाम्बी जनपद के लोकप्रिय डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अपनी अर्धांगिनी को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया जहाँ उनकी पत्नी ने लक्ष्मी रूपी सुन्दर सी कन्या को जन्म दिया।
    एक ओर जहाँ गरीब से लेकर अमीर हर शख्स अपनी पत्नी को मां बनने के समय अच्छे से अच्छे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराता है ताकि किसी भी प्रकार की कोई खतरे की गुंजाइश भी न रहे, वहीं तमाम भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए डीएम कौशाम्बी ने इतने बड़े पद पर होते हुए भी एक सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी का शकुशल प्रसव सम्पन्न कराकर समाज के सभी लोगों को ये बता दिया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर यकीन करने की जरूरत है सबकुछ पैसे और बड़े अस्पतालों से नही होता।
    डीएम कौशाम्बी की इस अनूठी पहल ने साबित कर दिया की आज भी सोंच बदलने की जरूरत है सरकारी सुविधाएं किसी भी बड़े हॉस्पिटल से कम नही बस नजरिया बदल कर देखिए और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर विश्वास रखिये।