Category: uttar-pradesh

  • अपने दम पर सेक्युलर मोर्चा लोकसभा चुनाव में उतरकर हासिल करेगा जीत- जगनायक

    [object Promise]
    फतेहपुर। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पूरी तरह समाजवादी विचारों एवं संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिद्धान्तों पर चलते हुए कार्यकर्ताओ के दम पर लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का काम करेगी उक्त बातें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। शनिवार को शहर के वीआईपी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा पूरी तरह नेताजी के आदर्शों  व समाजवादी सिद्धांतो पर चलने वाली पार्टी है।
    समाजवादी विचारधारा वाले सभी सदस्य सेक्युलर मोर्चे के साथ है। जिनके दम पर सेकुलर मोर्चा लोकसभा चुनाव में उतर कर जीत हासिल करेगा। प्रदेश में अपनी लड़ाई मुख्य विपक्षी दल भाजपा से बताते हुए किसी अन्य दलों से गठबंधन के बिना ही दल को चुनाव में उतरने की बात कही। साथ ही बताया कि मोर्चा के गठन के बाद अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जनपद के अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी गयी है उस पर वह खरा उतरकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने का काम किया जायेगा साथ ही बताया कि शिवपाल सिंह द्वारा 9 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में रैली का आयोजन किया गया है जिसमे जनपद के अलावा सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर मोर्चे की ताकत दिखाने का काम करेंगे।
    मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी की गयी सूची में जिला उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल मोईद कासमी,प्रमुख महासचिव पद पर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, व पाँच महा सचिव सहित 31 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गयी वहीँ जनपद के वरिष्ठ नेता पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह,रामशरण यादव, पूर्व सपा नेत्री बीना पटेल सहित सात लोगो को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
    साथ ही बताया कि कमेटी के गठन होने के पश्चात संगठन की प्रथम बैठक 21 सितम्बर को आयोजित की जायेगी जिसमे संगठन मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही 9 दिसम्बर की रैली की तैयारियों की रणनीति तय की जायेगी। इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ सपा नेता समरजीत सिंह, बीना पटेल, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

  • सिधुआ बाजार मे लछ्मी की प्रतिमाओ का किया बिसर्जन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : दीपाली पर्व का गुरवार को धूमधाम से समापन हुआ। लछ्मी मां की प्रतिमाओं के विसर्जन की शुक्रवार को शुरुआत हुई। श्रद्घालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और जयकारा लगाते हुए  लछ्मी प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत की।
    पडरौना शहर व ग्रामिण इलाको की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए दोपहर से ही विसर्जन होने लगा था।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई किशोरी की मौत

    [object Promise]

    रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम

    फतेहपुर चौरासी/उन्नाव l स्थानीय थाना क्षेत्र के शकूरा बाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई है। बताते हैं घर में रखें असलहे से ही फायर हुई है । जिससे निकली गोली सामने जा रही लड़की के लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव अपनें कब्जे में कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव निवासी दिलीप शर्मा उर्फ बबलू गुरुवार की देर रात अपने दरवाजे पर बैठे थे और उनके पास एक अवैध असलहा था जिसमें कारतूस लगा था। रात करीब 9:30 बजे घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोग दौड़े तो देखा की दिलीप शर्मा के घर के अंदर उनकी करीब 18 वर्षी पुत्री अंजली उर्फ बिट्टी को गर्दन के पास गोली लगी है और उसकी मौत हो चुकी है। यह देख गांव में हड़कंप मच गया और थाना पुलिस को चौकीदार द्वारा जानकारी दी गई।सूचना पर ऊगू चौकी इंचार्ज राम आसरे चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

    ज्यादातर लोग पिता के द्वारा पुत्री को गोली मारने की बात कह रहे हैं। तो कुछ लोगों का मानना था कि दरवाजे से वह अवैध असलहा घर में रखने के लिए किसी बच्चे द्वारा भेजा गया था ।जो घर के अन्दर रास्ते में उस बच्चे से गिर गया और फायर हो गया। फायर होने के समय मृतक अंजलि सामने आ गई और उस तमंचे से निकली गोली उसको भेदते हुए निकल गई । उधार कुछ लोगों में दबी जुबान से पिता द्वारा पुत्री के गोली मारने की चर्चा भी होती रही। पुलिस नें पड़ोसी के घर से अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है और पूछताछ के लिए परिवार सदस्यों सहित पड़ोस की महिलाओं को मिलाकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूँछ तांछ कर रही है ।पहले परिवार के लोग मामले को दबाना चाहते थे किंतु गांव के चौकीदार ने घटना क्षेत्र की पुलिस चौकी को दे दी।

    सूचना पर चौकी इंचार्ज रामआसरे चौधरी मौके पर पहुंच कर शव को अपनें कब्जे में कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।उन्होंनें बताया कि गोली लगने की घटना को परिवारी लोग छुपाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन चौकीदार की सक्रियता से वह छुपा नहीं सके। थानें में अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • यूएनपीजी कालेज के अध्यापकों ने कहा पडरौना बाईपास सडक नही बना तो बच्चे भी करेंगे आंदोलन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना रेलवे बाईपास सड़क का पक्का निर्माण कराने की मांग को लेकर चल रहे युवाओ के धरने मे आज दशवे दिऩ उदित नारायण स्नाकोत्तर उत्तर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापको ने आकर अपना समर्थन दिया इस दौरान अध्यापक राजीव यादव ने कहा कि अगर रोड नहीं बना तो सारे अध्यापकों के साथ साथ बच्चे भी करेंगे आंदोलन करने को बाध्य होगे |

    गौरतलब हो की युवाओ दृारा बीते दश दिन पूर्व से ही इस सड़क को पक्का विर्माण काराए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे है हालाकी दश दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर आज स्कूल के टीचर ने भी धरना मे अपना साथ दी है।
    इस दौरान छात्र नेता व जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव ने कहा कि सड़क का निर्माण करवाने को लेकर युवाओ ने आरपार की लड़ाई करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पडरौना रेलवे बाईपास की सड़क बदहाल होने के बाद भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। गड्ढों में तब्दील सड़क से उड़ने वाली धूल से घरों में रहना कठिन हो गया है।
    इस दौरान काग्रेंसी नेता मनीष उर्फ मंटू जायसवाल ,अरस्तू जमाल,बिकास यादव,छात्र संघ उपाध्यछ राम लखन यादव,सुरज यादव,प्रियांशु यादव,अफरेज खांन ,अखलाक खांन, अशलम,अनवर ,अंकूर पांडेय,निकेश यादव,किशन कुशवाहा,अंकूश ,बिशाल,बिर,सल्लू शेख,परवेज आलम,अशरफुल,शाहिलशेख,अऩवारुल,रामू,मंजेश,धनेष,शैमूदृिन अंसारी,दीपक पटेल,नियाज आलम,फैयाज,ज्याउल,सज्जद आदि मौजूद रहे।

  • चीन की वस्तुओं का करें बहिष्कार-पवन राव

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : खडडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित वस्तु का बहिष्कार करने व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया,कहा गया कि दुश्मन देश के उत्पादों का उपयोग करना उसे आर्थिक रूप से मजबूत करने जैसा है । इस दौरान भाजपा नेता पवन राव ने कहा कि चीन के सामानों की खरीद बंद करके ही चीन का नियंत्रण किया जा सकता है ।श्री राव कहा कि चीन जिस तरह हरकतें कर रहा है उससे राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता की खतरा है ।
    भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह ने कहा कि दीवाली ही नही सभी त्योहारों पर , यहां तक कि राम , कृष्ण , हनुमान और गणेश जी की भी मूर्तियां चीन से आ रही है । आनन्द सिंह ने कहा कि 1962 में चीन ने भारतीय सीमा में अपनी सेनाओं के सहारे घुसपैठ की थी । अब व्यपारियों ने सैनिकों की जगह ले ली है और चीनी माल हथियार बनकर हमारी अर्थव्यवस्था , मजदूर , उद्योग , स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे है । इस दौरान अमित मोदनवाल , आकाश राय , अभय जायसवाल , प्रदीप विश्वकर्मा , नगर प्रचारक विनय , अतुल राय , अनुराग श्रीवास्तव , विष्णु जायसवाल , हर्ष गुप्ता , नीरज शर्मा , सोनू गुप्ता , करन यादव , आकाश गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे l

  • पड़रौना बाईपास बेलवा चुंगी मार्ग गड्ढे में तब्दील,युवाओं व छात्रों ने अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पड़रौना-कुशीनगर। गडढे मे तब्दील हो चुके अम्बे चौक बेलवा चुंगी पडरौना बाईपास रोड के पक्के निर्माण के संबंध मे युवाओं एवं छात्र नेताओं ने अपर जिलाधिकारी कुशीनगर को आज ज्ञापन दिया और समस्याओं से अवगत कराया।

    अम्बे चौक मंदिर से बेलवा चुंगी होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, यहाँ हजारों कि संख्या मे रोज गाड़ियों का आवागमन होता है तथा कई महाविद्यालय इंटर कालेज इसी रास्ते पर स्थित है, पड़ोसी राज्य बिहार के लोगों का भी यही मुख्य मार्ग है, उक्त मार्ग पूरी तरह गड़ढे मे तब्दील हो चुका है यहाँ आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती है।
    ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गयी की अगर उक्त मार्ग का निर्माण एक सप्ताह के अंदर नही हुआ तो हम सभी क्षेत्रवासी अनिश्चित कालिन धरने पे बैठने को बाध्य होंगे।

    इस मौके पर मु• सद्दाम हुसैन (पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य), युवा समाजसेवी मुहम्मद सैफ लारी, अमित कुमार, सलाहुद्दीन हिंदल, छात्र नेता अखलाख खान, आशुतोष सिंह, छात्र नेता इरसाद अंसारी, एजाज अहमद, छात्र नेता इनायत अंसारी, अवधेश कुशवाहा, हकीम अंसारी , अखिलेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

  • पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्टर रामजी साहू
    फतेहपुर क्षेत्र के किशनपुर थाना के उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ने टीम के साथ एक तमंचा दो कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

    आज दिनाक 01.11.18 को थाना किशनपुर से उ0नि0 श्री गोविन्द सिंह द्वारा पूरी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बीती रात अभियुक्त गिरधारी निषाद पुत्र रामदुलारे निवासी इटरौरा मजरे अकबर पुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर को एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है।

  • Ayodhya में लगेगी भगवान राम की 151 मीटर ऊंची भव्य प्रतिमा, राम की पैड़ी की होगी रिमॉडलिंग !

    [object Promise]

    अयोध्या । अयोध्या में करीब आठ सौ करोड़ की लागत से 151 मीटर ऊंची भगवान राम की ऐसी भव्य प्रतिमा स्थापित करने का खाका बना है जो न केवल अयोध्या की भव्यता में चार चांद लगाएगी बल्कि मंदिर निर्माण को लेकर जो लोग मौजूदा सरकार पर उदासीनता का आरोप लगा रहे हैं, उनके लब भी खामोश होंगे।

    प्रस्तावित प्रतिमा की जो ऊंचाई प्रस्तावित है, वह उसे विश्व की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा का गौरव भी प्रदान करेगी।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो न हो लेकिन भगवान राम की भव्य प्रतिमा से इसकी भरपाई की कोशिशें जारी हैं। इसके लिए अयोध्या में दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आठ सौ करोड़ की लागत से प्रतिमास्थल पर स्मारक और प्रतिमा के ऊपर मंदिरनुमा छत्र भी बनाया जाएगा। अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम की इस प्रतिमा की ऊंचाई न्यूयार्क में स्थापित स्टैच्यू आफ लिबर्टी से अधिक लेकिन अहमदाबाद में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से कम होगी।

    दीपोत्सव को लेकर रामनगरी को जिस कदर सजाया-संवारा जा रहा है, उसे देखकर रामनगरी की अस्मिता का हामी कोई भी निहाल हो सकता है। रामनगरी को गौरवान्वित करने संबंधी प्रदेश सरकार का अभियान इतने पर ही रुकने वाला नहीं है। भगवान राम की प्रतिमा के साथ पूरे क्षेत्र में जो स्मारक तैयार होगा उसकी अनुमानित लागत आठ सौ करोड़ आंकी गई है। योगी सरकार की इस तैयारी से भाजपा के उन विरोधियों के कान भी खड़े होने लगे हैं, जो मंदिर मुद्दे पर भाजपा को घेरने की हसरत रखते हैं।

    शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह कहते हैं कि मंदिर निर्माण का विकल्प नहीं है। भाजपा चाहे जितनी कवायद कर ले पर मंदिर से जुड़ी जिम्मेदारी स्वीकारनी होगी और इससे पल्ला झाडने पर उसे वादाखिलाफ ही कहा जाएगा। निष्काम सेवा ट्रस्ट के व्यवस्थापक महंत रामचंद्रदास तो कहते हैं कि भगवान राम की भव्य प्रतिमा, रामनगरी को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की पहल तथा रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण सिक्के के दो पहलू की तरह हैं पर अयोध्या को इतनी गहन गरिमा प्रदान करने की पहल स्वागतयोग्य है। इससे रामलला को मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान देखने की खिन्नता पर मरहम लगेगा।

    योगी सरकार ने राम की पैड़ी रिमॉडलिंग की परियोजना को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने की सिंचाई विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है। 29 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराया जाना है। दीपोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को छह नवंबर को अयोध्या आना है। कार्तिक मेला के बाद रिमॉडलिंग परियोजना पर कार्य शुरू होगा। इसमें राम की पैड़ी की क्षमता 40 क्यूसेक से बढ़ाकर 240 क्यूसेक की जानी है। सरयू नदी से पानी लिफ्ट करने की क्षमता बढ़ जाने से हरि की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी में अविरल प्रवाह बनाए रखने का दावा सिंचाई विभाग के इंजीनियर करते हैं।

  • गरीबो के घर जाकर अनोखे अंदाज में पडरौना के युवाओ ने मनाई दिवाली

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : दीपावली के त्योहार पर यूं तो देशभर में धूम मची थी । लोग अपने अपने अंदाज में रोशनी के त्योहार को मनाने में जुटे थे। इस मौके को हर कोई अपने अंदाज में मनाकर कुछ अलग करने की तैयारी कर रहा था । इसी सिलसिले में कुशीनगर मे पडरौना शहर के करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवाओं ने इस मौके पर 50 से ज्यादा गरीब लोगो के एक अनोखे तरीके से दीपावली मनाने का काम किया है ।

    इन युवाओं ने सामूहिक तौर पर एक हजार अधिक दीवाली गिप्ट का ब्यवस्था करके गरीबो के टोली में प्रत्येक युवाओ ने दीपावली का अनोखा गिफ्ट पैक लेकर पहले से चिन्हित किए गए पडरौना शहर के तिलक नगर वार्ड में गरीब परिवार से जुड़े लोगों के बीच मिठाई, फल,पटाखे और कम्बल आदि सामान का एक -एक गिफ्ट पैक वितरित कर रहे थे ।

    हालाकी इस बार की दीपावली पर इस नेक कार्य मे इन युवाओं की टोली का नेतृत्व कर रहे भाष्कर शर्मा की माने तो युवाओ ने कुछ ऐसे परिवारों के बीच दीपावली मनाने के प्रयास में पहले से लगे थे जो गरीबी का दंश झेल रहे जिन्हे आर्थिक समस्याओं के कारण त्यौहार मनाने में परेशानी होती थी उनके लिए पडरौना शहर के आम लोगों की सहायता से जुटाए गए फल, मूल, कपड़े और पटाखों जैसे उपयोगी सामानों का पैक सभी के घर इस दीपावली पर गरीब के घर पहुंचाने का काम इस बार की दीपावली पर पडरौना के गो ग्रीन सेव अर्थ फाउडेशंन से जुडे टीम के युवाओ ने किया है ।

    टीम से जुडे युवाओ मे बिमलेश निगम,सुमित बिबरेवाल,शुभम जायसवाल,अमन बंका,शैलेन्द्र चौरसिया,आलोक जायसवाल,मो. शाहिल आदी लोग शामिल है ।

  • दीपावली पर घर आये बेटी के बॉय फ्रेंड की गोली मारकर हत्या

    [object Promise]

    कानपुर। कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र में पिता ने कर दी। बीचबचाव करने आए चचेरे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर किया गया है। इस मामले में मृतक के पिता ने प्रेमिका के पिता, चाचा और भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमिका और उसकी मां को थाने में बैठा लिया है।

    बहादुरपुर मझिगवां गांव निवासी रॉबिन उर्फ शिवम (22) पुत्र उपेंद्र सिंह उन्नाव की एक लेदर कंपनी में इंजीनियर था। दिवाली का त्योहार मनाने मंगलवार को ही वह घर आया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे रॉबिन बहादुरपुर में संजय की किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसके साथ चचेरा भाई मयंक शेखर उर्फ मोनू पुत्र जयप्रकाश सिंह भी था। लौटते समय दुकान के करीब गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से रॉबिन को गोली मार दी।

    भाई को बचाने दौड़ा चचेरा भाई मयंक तो उस पर भी फायर कर दिया। एक गोली मयंक के हाथ में जा धंसी। इसके बाद हमलावर खून से लथपथ पड़े रॉबिन के पास लौट कर आया और उसके कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में भगदड़ मच गई।

    कुछ लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने लोगों पर भी बंदूक तान दी। इससे लोग पीछे हट गए और वह भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया।

    मयंक को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते वहां से उसे कानपुर भेज दिया गया। सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ तिर्वा सुबोध जायसवाल, थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष टीपी वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हमलावर की बेटी से रॉबिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके के चलते उसने रॉबिन की हत्या की है।