Category: uttar-pradesh

  • थानाध्यक्ष सैनी ने देवीगंज बाज़ार में किया पैदल गस्त,दिया सुरक्षा का आश्वाशन

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के देवीगंज बाज़ार में नवागत थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाज़ार में पैदल गस्त किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया है।

    मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सैनी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अपने हमराहियों के संग शुक्रवार की शाम देवीगंज बाज़ार में क्राइम ड्राइव के अंतर्गत पैदल गस्त कर कस्बावासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।किसी भी प्रकार की समस्या व आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने व आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की।गस्त के दौरान चौकी प्रभारी देवीगंज राजीव त्रिपाठी,उपनिरीक्षक उमेश सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

  • कौशाम्बी : बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस

    [object Promise]
    कौशाम्बी। बलात्कार के आरोपियों के घर सीओ सदर सच्चिदानंद पाठक और करारी एसएचओ उमाशंकर यादव ने हमराहियों के साथ दी दबिश। बलात्कार के आरोप में नामजद अभियुक्त सदर ब्लाक प्रमुख हरिमोहन यादव के संभावित ठिकानों पे भी की गई छापेमारी।
    हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही।सदर ब्लाक प्रमुख समेत दो लोगो के खिलाफ करारी थाने में महिला ने दर्ज कराया है बलात्कार का मुकदमा l
    मंझनपुर तहसील के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी  ने सदर ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान हिसामपुर के खिलाफ 4 दिन पूर्व अपहरण करके सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए। पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। जिस पर करारी पुलिस ने तत्काल गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को धरपकड़ के लिए टीम गठित करने के बाद छापामार कर कार्यवाही रही है।
    सदर प्रमुख सहित ग्राम प्रधान हिसामपुर के कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। लेकिन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। क्यों की सभी आरोपी फरार चल रहे है। इस सिलसिले में ब्रहस्पतिवार को लगभग 5:00बजे शाम को सदर सी०ओ०एस०एन०पाठक,वा थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव,सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मय फोर्स के साथ हिसामपुर ग्राम प्रधान के घर दबिश दिए लेकिन मौके पर सभी आरोपी फरार रहे।

  • Deoria Police नेे टापटेन अपराधियों को किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    देवरिया। पुलिस लाइन सभागार में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने कहा कि टापटेन अपराधियों की गिरफ्तारी पर थानाध्यक्ष जोर दें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं।

    उन्होंने कहा कि दीपावली व छठ पर्व नजदीक है। दोनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए विस्फोटक सामग्री व पटाखों की दुकानों की सघन व नियमित जांच की जाए। इस दौरान कहीं भी कोई गड़बड़ी मिले तो कार्रवाई की जाए। त्योहारों को देखते हुए गश्त बढ़ा दी जाए और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए।

    उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये अक्टूबर माह में 20 शातिर टापटेन अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरूवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक एन कोलांची के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय टापटेन अपराधियों को पड़ने का निर्देश दिया गया था।

    जिसके परिप्रेक्ष्य में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने आन्नद यादव, दिलीप कुमार,मनिष,दीपक कुमार,जकाउल्लाह,रामबल यादव,भीम साहनी,दिगम्बर सिंह,रणविजय यादव,राजेश यादव,सद्दाम आलम,एहसान आलम,ओसामा आलम, अजहर,रूदल यादव,छोटेलाल चैहान,राम प्रसाद,आकाश उर्फ बंटी,शाका पाण्डेय और सुरेन्द्र यादव को अक्टूबर माह में गिरफ्तार किया गया है।

  • बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, चार लोग हुए घायल

    [object Promise]
    अमेठी। अमेठी में बारातियों की एक कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए है घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्या है मामला- मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी के जगदीशपुर निवासी एक युवक का विवाह आज अलीगंज में होना तय था कुछ बारातियों की कार जगदीशपुर से
    अलीगंज को रवाना हुई थी बाराती जावेद और उनके साथियों ने स्कोडा कार से बारात में चलने का कार्यक्रम बनाया कार में चार बाराती सवार थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया संतुलन- कार जब राष्ट्रीय राजमार्ग -56 पूरे प्रेमशाह गाँव के पास से गुजर रही थी तभी सड़क पर सामने एक बाइक सवार आ गया।
    बाइक सवार बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खड्ड में पलट गई जिससे कार में सवार अब्दुल गफ्फार(35)वर्ष और सलमान शेख(29) वर्ष दोनों निवासी जिला जालौन सैफ(22) वर्ष निवासी जनपद बिजनौर और जावेद(22) वर्ष पुत्र शब्बीर निवासी जगदीशपुर अमेठी घायल हो गए। जिला अस्पताल रेफर- आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चारो बारातियों को तत्काल मुसाफिरखाना अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ घायलों की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • योगी सरकार का बड़ा फैसला अपने छेत्री जनपद में तैनाती करा सकते है सिपाही

    [object Promise]
    कौशाम्बी l लोक सभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार सिपाहियों को गृह जनपद के पड़ोसी जिले में तैनाती का तोहफा दे सकती है। एडीजी और रेंज स्तर पर आईजी के नेतृत्व में समिति गठित कर गृह जनपद की सीमा से लगने वाले जिले में सिपाहियों की तैनाती न करने के पूर्व के आदेश की समीक्षा करने का आदेश दिया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सरकार बार्डर स्कीम पर निर्णय लेगी। सप्ताह भर पहले इसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सूबे की योगी सरकार ने इस आदेश की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। सरकार के फैसले के आधार पर डीजीपी ने जोन और रेंज स्तर पर इसके लिए समिति गठित की है। समिति के सभी सदस्य बार्डर स्कीम पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। सदस्यों की रिपोर्ट पर जोन स्तर पर एडीजी और रेंज स्तर पर आईजी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। प्रयागराज में रेंज स्तर पर आईजी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। एडीजी जोन की टीम ने कार्रवाई और प्रगति पर अपना सुझाव दिया है। एसपी कौशाम्बी प्रदीप गुप्ता से भी फीडबैक लिया गया है।
    2010 में बसपा सरकार ने लगाई थी रोक
    पहले गृह जनपद की सीमा से लगने वाले जिलों में सिपाहियों की तैनाती पर कोई रोक नहीं थी। वर्ष 2010 में पूर्व की बसपा सरकार ने एक आदेश जारी कर गृह जनपद की सीमा से लगने वाले जिले में सिपाहियों की तैनाती पर रोक लगा दी। बाद में वर्ष 2012 में बनी सपा सरकार ने नया आदेश जारी कर पूर्ववर्ती सरकार के बार्डर स्कीम को निरस्त l सप्ताह भर पहले इसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सूबे की योगी सरकार ने इस आदेश की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। सरकार के फैसले के आधार पर डीजीपी ने जोन और रेंज स्तर पर इसके लिए समिति गठित की है। समिति के सभी सदस्य बार्डर स्कीम पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। सदस्यों की रिपोर्ट पर जोन स्तर पर एडीजी और रेंज स्तर पर आईजी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
    क्यों लागू हुई थी बार्डर स्कीम?
    पहली बार बसपा सरकार और दूसरी बार सपा सरकार ने बार्डर स्कीम लागू करते समय तर्क दिया था कि गृह जनपद से सटे जिले में तैनात रहने पर सिपाही स्थानीय राजनीति में सक्रिय हो जाते है। जिससे विभागीय कामकाज के साथ ही कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का काम प्रभावित होता है। थाने और चौकियों में तैनाती के लिए अधिकारियों पर राजनीति दबाव बनाने की भी बात कही गई थी। इसके साथ ही सीमावर्ती जिले में रहने की वजह से अपराधियों से सांठ-गांठ रखने का तर्क भी दिया गया था। इसी को आधार बनाकर गृह जनपद से सटे जिले में उनकी तैनाती पर रोक लगा दी गई थी। अब प्रदेश की योगी सरकार ने इस आदेश की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
    समिति में शामिल हुए ये लोग
    बार्डर स्कीम की समीक्षा के लिए रेंज स्तर पर गठित समिति की अध्यक्षता आईजी करेंगे। रेंज मुख्यालय का एसएसपी समिति के सचिव होंगे। इसके अलावा कौशाम्बी के एसपी प्रदीप गुप्ता समेत रेंज के सभी जिले में से कहीं भी कार्यरत एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, दो दीवान और दो सिपाही समिति के सदस्य होंगे। सभी अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जोन स्तर पर एडीजी की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति में आईजी भी शामिल होंगे।

  • कौशाम्बी : हरियाणा के पहलवान मुकेश अखाड़ा चैम्पियन घोषित किये गये और मेरठ के निर्दोष पहलवान को उपचैम्पियन घोषित किया गया

    [object Promise]
    कोखराज  (कौशाम्बी)
    शुक्रवार को पुरानी बाजार भरवारी रंगीन रोशनियों से नहाया हुआ था। कलात्मक चैकियो में पौराणिक दृश्यों का आनन्द उठाने के लिये लोग सड़को पर भरवारी मे निकले। शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से ही महिलाओं का मीना बाजार सज गया। नगर व आस-पास के गाँवों की गृहणियां व युवतियां घरेलू काम-काज से समय निकालकर वहांँ पहुँची और अपनी जरूरत व गृहस्थी के समानों की खरीददारी की।
    अपरान्ह 2.00 बजे श्री हनुमंत निकेतन मन्दिर से निकलकर दंगल के आयोजक और रेफरी की टीम रावण मैदान मेहता रोड स्थित अखाड़े पर पहुँची जहाँ कुश्ती के शौकीनों की विपुल भीड़ जमा थी। हजारों लोग अखाड़े को चारों ओर से घेर-कर बैठे थे और इलाके व दूर-दराज से अपना दम-खम आजमाने आये पहलवान कुश्ती शुरू होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे।
    दंगल टीम व रेफरी के पहुँचने के बाद बजरंगबली व अखाड़े का विधिवत पूजन किया गया और फिर रेफरी सफीक अहमद व सन्तोष नागा की सीटी बजी इसके साथ ही एक-एक करके पहलवान अपने प्रतिद्वन्दियों के साथ अखाड़े में उतरे और काफी जोर-आजमाइश के बाद एक पहलवान चित्त हो गया और दूसरा दोनो हाथ उठाकर अखाड़े में चारों ओर घूमकर दर्शकों से विजयी अभिवादन करने लगा
    मेले में बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया तरह-तरह के झूलों ने, बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ व अकेले भी मेले में झूले का आनन्द उठाया। श्रीरामलीला कमेटी पुरानी बाजार के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन भी किसी भी अप्रत्याशित घटना से सचेत रहने व रखने के जगह-जगह पर चाक-चैबन्द रहे व इधर-उधर भ्रमण करते रहे। मेला शान्तिपूर्ण रहा कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी पुरानी बाजार के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, महामंत्री जीतू केसरवानी, संतोष सोनी कोषाध्यक्ष सुधीर केसरवानी व अतिन केसरवानी  मेला संयोजक शंकर लाल केसरवानी व अरुण कुमार बच्चा, नीरज वैश्य वीरेन्द्र चाचा वशु गुप्ता कुलदीप रस्तोगी, राजेश केसरवानी, अमित गुप्ता, धीरज चौरसिया, सोनू केसरवानी, अमित दीपू वर्मा, उपान्शू, राजेश वर्मा, पीन्टु कुशवाहा पकज केसरवानी राजन
    आदि लोग मौजूद रहे ।

  • मोमबत्ती कारखानें में लगी भयंकर आग, आसपास के लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

    [object Promise]

    लखनऊ। लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में दो होटलों में आग लगी थी। इस घटना का लोग पूरी तरह से भुला भी नहीं पाए थे कि इसी इलाके में दिवाली की रात एक तीन स्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई। इस बिल्डिंग में मोमबत्ती बनाने का कारखाना चलता था। जिस समय आग लगी उस समय बिल्डिंग में सैकड़ों मोमबत्तियां रखी थीं। लोग अपने घरों को रोशन करने के लिए मोबत्तियां जला रहे थे तो वहीं यह घर ही मोबत्तियों के जलकर खाक हो गया।

    इतना ही नहीं इस बिल्डिंग के आस-पास घरों में रहने वाले लोग जहां दिवाली मानने की तैयारियां कर रहे थे वहीं आग लगते ही उन्हें मजबूरी में अपना घर छोड़ना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग के आस-पास बने पांच मकानों के लोगों से घर खाली करा लिया। पुलिस ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    तंग गलियों के बीच बनी इस बिल्डिंग में आग लगने का मामला तब सामने आया जब आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दहशत के कारण लोग अपने घरों के बाहर निकल आए जो नहीं निकले उन्हें पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बाहर निकला। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठा धुआं पास-पास इलाके में तेजी से फैल गया और लगभग 5,000 लोग इससे प्रभावित हुए।

    लोगों ने बताया कि आग रात में लगभग दस बजे लगे और वह सुबह तक धधकती रही। लोगों में इतनी दहशत थी कि कई लोग सुबह तक अपने घरों के अंदर नहीं गए। यह फैक्ट्री सकरी गलियों में चल रही थी जिससे फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों को भी घटना स्थल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री अवैध तरीके से आवासीय इलाके में संचालित हो रही थी।

    कैसरबाग के सीओ अमित राय ने बताया कि यह मोमबत्ती का कारखाना राजेंद्र गोयल नाम के व्यक्ति की है। उन्होंने अपने ही तीन मंजिले घर में यह फैक्ट्री खोल रखी थी। यह बीते दस वर्षों से चल रही थी। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि संभवता आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी हालांकि अभी वास्तविक कारण साफ नहीं हैं।

  • छठ महापर्व को लेकर सूप दउरा,ढकनी बनाने मे जुटे सिधुआ बाजार के बासफोर 

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : हिन्दू धर्म में छठ पर्व पडरौना शहर समेत जिले के अन्य बाजारो मे  सूप-दउरा,ढकनी,आदि पूजन सामग्री बनाने मे यहा के बासफोर समुदाए से जुडे लोग तैयारी मे जुट गए है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रो से लोग पूजन की समाग्री खरीदारी करने के लिए इस पर्व को लेकर पडरौना नगर व गांव के अन्य बाजारो मे आते है | पडरौना नगर सटे सिधुआ बाजार मे छठ पुजन की समाग्री बनाने जुटे बासफोर छबीला,राजेन्द्र और जितेन्द्र ने बताया कि पिछले साल छठ पर्व को देखते इस बार छठ पर्व को लेकर हम लोग तेजी से पुजन समाग्री बना रहे है।

  • प्रसव के लिए तड़प रही महिला,एंबुलेंस ना पहुंचने से नन्हीं मासूम बच्चे की गई जान

    [object Promise]

    हुसेनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाजीपुरगंग के सेमरहटा का पुरवा गांव में एंबुलेंस ना पहुंचने के कारण प्रसव से होने वाली नन्ही मासूम बच्चे की गई जान l सीताराम पुत्र महेंद्र रैदास जिसकी पत्नी रात प्रसव क्रिया के लिए तड़प रही थी तभी गांव की आशा बहू को बुलाया और एंबुलेंस को फोन किया बातचीत होने के बाद आधे घंटे में आने को कहा था l

    गांव के किनारे इंतजार करते रहे लेकिन एंबुलेंस ना पहुंचने से प्रसव प्रताड़ित महिला को किसी प्रकार मोटरसाइकिल से कोराई हॉस्पिटल पहुंचाया गया ले जाते वक्त महिला को ठंड लग चुकी थी, नर्स प्रसव क्रिया करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया l

    योगी जी के फॉर्मूला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है फिर भी किसी ना किसी वजह से बच्ची को जान गवाना पड़ा लापरवाही प्रशासन या व्यवस्थापक की है इसमें दोषी कौन क्या उसको सजा मिल पाएगी नहीं तो इसी तरह जाने जाती रहेंगी व्यवस्था ना सुधरने की स्थिति में जनता का क्या हाल होगा सारे फार्मूले फेल होते नजर आ रहे हैं l

    माननीय योगी नाथ कितना भी सुधार लें लेकिन प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मौन है अतः समय पर एंबुलेंस न होने की वजह से नन्ही सी बच्ची की जान गई अगर शायद एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती छोटी सी बच्ची की जान बच जाती कौन दोषी सरकार या जनता जिसका तो फैसला सरकार करेगी l

  • कौशाम्बी : प्रशासनिक दावे हो रहे फेल, जानकारी के बाद भी अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर नहीं रोक

    [object Promise]
    कौशाम्बी जिला प्रशासन ने ओवरलोड बालू/गिट्टी के ट्रकों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दियै है। प्रशासन को इस मामले पर लगातार शिकायतें मिल रही थी। साथ ही ओवरलोड वाहन लोगों की मौत का सबब बन रहे थे। 4 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने मामले पर अब सख्त संज्ञान लिया है। मामले में सांसद विनोद सोनकर की तरफ से संज्ञान लिया गया। जिसके बाद धर पकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ परिवहन व खनन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की बे रोक टोक आवाजाही  कराने में धंधेबाज पूरी तरह से कामयाब है।
    जानकारी ये भी है कि अवैध बालू परिहवन व ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी महोदय के द्वारा अवैध खनन टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया। जिसमें शामिल एसडीएम , एआरटीओ , खानन निरीक्षक , सर्किल के सीओ , बी डी ओ , और सम्बंधित सी ओ की टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश है साथ ही जरूरत के मुताबिक बल प्रयोग की भी छूट है। इतना सब होने के बावजूद भी जिले के सभी घाटों से हो रहे खनन में लगे वाहन जिला मुख्यालय मंझनपुर की तरफ जाते हुए देखी जा सकती है। जिनके रास्ते में गठित टीम के अधिकारियों के कार्यालय भी हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। हर रोज सैकड़ो गाड़िया अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करते हुए जाती हैं जिससे कहीं न कहीं सड़कमार्ग को भी नुकसान हो रहा है।
    मामले के संज्ञान में आने के बाद भी रोक न लग पाना कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है और बताता है कि प्रशासन किस तरीके से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम कर रहा है। कहने को तो दावे तमाम हो रहे हैं सांसद, मंत्री और विधायक लगातार कानून व्यवस्था का दावा करते हैं लेकिन दावे का दम अवैध खनन और ओवरलोड वाहन निकाल रहे हैं।