जिला अस्पताल में 11 बजे एक्सरे कक्ष में एक दर्जन से अधिक लोगों ने घुसकर दो कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। दोनों कर्मचारियों को बेरहमी से मारापीटा गया। एक पत्रकार ने फोटो खींचना शुरू किया तो उस पर भी हमला बोल दिया गया। पत्रकार लखन को भी घायल कर दिया गया। जानकारी होने पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची।
घटना से नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों की तहरीर पर मामला दर्ज करवाया। साथ ही पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिये। जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक्सरे कक्ष में डार्क रूम सहायक अरविंद कुमार, रमेश कुमार और सुरेश कुमार मरीजों का एक्सरे कर रहे थे। मरीजों की लाइन लगी थी। लाइन से मरीजों को अंदर बुलाया जा रहा था।
आरोप है कि मंझनपुर के गांधी नगर निवासी अभिनव मिश्र किसी का एक्सरे कराने पहुंचा। अभिनव मिश्र जिला अस्पताल में संविदा पर काम कर चुका है। पहले एक्सरे करने को लेकर अभिनव की स्वास्थ्य कर्मी अरविंद कुमार से कहासुनी हो गई। इस पर अभिनव ने मारापीटा। इसके बाद अभिनव अपने एक दर्जन साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और एक्सरे कक्ष में घुसकर अरविंद और रमेश को पीटना शुरू कर दिया।
दोनों को जमकर मारापीटा गया। बेटी का इलाज कराने गए एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार लखन केसरवानी ने घटना की फोटो अपने कैमरे से बनानी शुरू कर दी। हमलावरों ने फोटो खींचने पर पत्रकार को भी नहीं छोड़ा और घेरकर पीटा। मारपीट से जिला अस्पताल में अफरा–तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
बीघापुर /उन्नाव (यूपी) । कश्मीर में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हुए सैनिक विपिन कुमार के पार्थिव शरीर को कोर प्रभारी प्रमोद कुमार पंडित सैनिक के गांव खेमईखेड़ा लेकर आए सैनिक के पार्थिव शरीर को देखने के लिए गांव में जनसमूह उमड़ पड़ा पूरे सैनिक सम्मान के साथ सैनिक के पार्थिव शरीर को सेना के आए हुए जवानों व पारिवारिक जनों ने गांव में ही चिता पर रखा परंतु मुखाग्नि देने के पहले ही आए हुए जन समूह में आक्रोश भड़क गया क्योंकि बीघापुर थाना पुलिस के अलावा कोई भी बड़ा नेता या बड़ा अधिकारी गांव नहीं पहुंचा था।
ग्रामीणों ने सैनिक की चिता में आग लगाने से इंकार कर दिया उन सभी का कहना था जब तक कोई जिले का बड़ा अधिकारी नहीं आएगा तब तक चिता को आग नहीं दी जाएगी।
जब यह चर्चा जिले पर पहुंची तो उन्नाव से तहसीलदार दशरथ कुमार गांव पहुंचे परंतु ग्रामीणों ने शोर शराबा शुरू कर दिया और तहसीलदार को गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया ।उसी बीच क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह भी गांव पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे परंतु ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे ग्रामीणों का कहना था कि अभी कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी विजय कुमार भी कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे तब रावतपुर में जिले के सभी नेता और सभी अधिकारी मौजूद थे परंतु आज भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एडीएम वी एन यादव, एएसपी अष्ट भुजा प्रसाद सिंह , एसडीएम पूजा अग्निहोत्री आदि सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए गाँव पहुँचे। एक सवाल के जवाब में एसडीएम बोलीं कि उन्हें सूचना ही नहीं थी सैनिक के शहादत की, वहीं एडीएम ने भी यही बात दोहराई, तो एक बार फिर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा। किंतु किसी तरह आक्रोशित लोगों का गुस्सा सभ्रांत लोगों ने शांत कराया तो उसके बाद शहीद की चिता को मुखाग्नि शहीद विपिन कुमार के बड़े भाई किशोर ने दी । जिस स्थान पर शहीद की चिता लगाई गई वहां पर स्मारक बनाए जाने की बात शहीद के पिता केशव राम ने कही, यदि शाशन प्रशाशन की मदद से बने तो उसका सन्देश सकारात्मक होगा, अगर नहीं मदद करेगा तो मैं अपने स्तर से तो बनवाऊंगा ही। शहीद विपिन की पत्नी दीक्षा अपनी 10 माह की अबोध बच्ची को सीने से लगाये बस रोये जा रही थी। परिजन उसे संभालने का प्रयास करते रहे।
कौशाम्बी: मुख्यालय के एक शिक्षक ने भू माफ़िया बनने की ठान रखी है। पिछले कुछ वर्षों मे ही वह करोड़ों की ज़मीन का मालिक बन बैठा है। परिषदीय विद्यालय मे शिक्षण कार्य से विरत होकर इन दिनों ज़मीन जोड़ने का नशा सवार है। जनपद मे शिक्षा का स्तर पहले ही निम्नतनम स्तर पर है। प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक बच्चों के प्रति शिक्षकों की उदासीनता इसको और रसातल की ओर ले जा रही है। ऐसे मे शिक्षकों का भू-माफ़िया बनने का शौक़ कोढ़ मे खाज का काम कर रहा है।
जनपद मुख्यालय मंझनपुर मे पिछले लगभग एक दशक मे ज़मीन के तमाम सौदागर देखे गए। इन सौदागरों मे कुछ ने पैसे के साथ नाम भी कमाया तो कुछ की दो जून की रोटी का इंतजाम ज़मीन की ख़रीद फ़रोख़्त से संभव हुआ। इन दिनों क़स्बे के रहने वाले एक सफ़ेद पोश शिक्षक पर ज़मीन का बुखार सिर चढ़ कर बोल रहा है। मास्टर साहब इन दिनों बच्चों को शिक्षित करने के बजाय भू माफ़िया बनने की होड़ मे शामिल हैं। एक शिक्षक के ऐसे कृत्यों से बच्चों के भविष्य पर ख़तरा मँडरा रहा है।
नौनिहालों की शिक्षा के साथ ऐसे खिलवाड़ की बात कोई नई नही है। पहले भी जनपद मे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता रहा है। प्राथमिक शिक्षा की कमज़ोरी के चलते ही आज कौशाम्बी शिक्षा के क्षेत्र मे नक़ल की मंडी के रूप मे जाना जाता है। अधिकारी और ज़िम्मेदारों ने इस पर ग़ौर नही किया तो जनपद मे शिक्षा और भयावह होते देर नही लगेगी।
पडरौना,कुशीनगर : अनाथ और बेसहारा बुजुर्गों की दीपावली रोशन करने के लिए पुलिस अधिकारी खुद उनके बीच पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने विशेष अंदाज में त्योहार मनाते हुए उनके बीच मिठाइयां बांटकर दिवाली मनाई। पुलिस कप्तान राजीव नारायण मिश्रा ने इस बार अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ आनाथालय पहुच कर दीपावली मनाया ।
डीजीपी ने इस बार बेसहारा और अनाथ लोगों के बीच जाकर दीपावली मनाने का निर्देश दिया था। उनका मानना था कि समाज के इन लोगों का त्योहार भी दूसरों की तरह गुलजार होना चाहिए। ऐसा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। डीजीपी ने अधिकारियों को एक घंटा आनाथालय में जाकर उनके बीच दीपावली मनाने को कहा था।
इसी के तहत गुरुवार की शाम को एसपी राजीव नारायण मिश्रा और सीओ सदर ,नितेश सिंह पडरौना नगर से सटे परसौनी कला स्थित आनाथालय में बेसहारों बच्चो के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। दीया, मोमबत्ती और मिठाइयां लेकर पहुंचे अधिकारियों ने उनके साथ न केवल मिठाइयां खाईं, बल्कि उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दीये से आनाथालय को रोशन किया । इस अवसर पर कोतवाल पडरौना बिजयराज सिंह,एसएसआई जगमोहन राय,महिला एसओ महिला बिभा पान्डेय,एसआई सुनील सिंह,पुलिस चौकी सिधुआ बाजार के स्टाप समेत आनाथालय के प्रबन्धक सीरीन बाशुमता आदी लोग मौजुद रहे ।
शंकरगढ़, (प्रयागराज)। शंकरगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत शंकरगढ़ में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, शाम ढ़लते ही सभी क्षेत्रीय मन्दिरों में जय श्री राम का नारा गूँजने लगा।
नगर में लाइनपार मोदी नगर में स्थित मन्दिर जहाँ पर विगत 90 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। जिसकी शुरुआत स्व० मोदी राम गुप्ता ने किया था जिनके नाम से उस नगर का नाम मोदी नगर रखा गया था आज भी उनके पौत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मथुरा प्रसाद गुप्ता उनकी हनुमान जन्मोत्सव की परम्परा उसी भाँति निभाते चले आ रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को श्रीरामचरितमानस का पाठ आरम्भ किया गया था जो मंगलवार को ठीक हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूर्व संध्या पर पूर्ण हुआ तत्पश्चात सन्ध्या आरती एवं भजन कीर्तन कर बड़े ही धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया।
इसी तरह नगर के सदर बाजार में महिला अस्पताल प्रांगण में स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कार्यक्रम के संयोजक विनोद केसरवानी रहे। उन्होंने बताया कि पहले इसी मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव की जिम्मेदारी उनके पिता जी निभाते थे अब उनके न रहने पर भी वह इस जिम्मेदारी को अपना सौभाग्य समझ कर बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।
इसी तरह गुड़िया तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर, राम भवन चौराहा स्थित हनुमान मन्दिर सभी जगह भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
इस मौके पर द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मथुरा प्रसाद गुप्ता, संजय, आनन्द, मुकेश, अनूप, दीपक, पंकज, रवि, अवि, विनोद कुमार केसरवानी, अर्पित केसरवानी, हर्षित केसरवानी, मीना केसरवानी, सुनील वैद्य, शिव प्रकाश आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
बीजेपी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई पुख्ता उम्मीदवार नहीं है, जबकि बीजेपी के पास प्रोडक्ट और नेटवर्क दोनों हैं।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 2004 वाले आम चुनाव की घटना दोबारा न हो, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमर कस लें। क्योंकि 2004 के आम चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार की संचालित योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाने में असफल रहे।
2019 के आम चुनाव में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी सरकार बनाना जरूरी है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाएं और हर रोज समीक्षा करें। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराएं।
इस दौरान प्रदेश मंत्री बीजेपी शंकरगिरी ने कहा आज से आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बूथ समिति का अभिनंदन, बाइक रैली, पदयात्रा, कमल ज्योति योजना अभियान कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियांवयन गांव–गांव तक तय किया जा रहा है।
सांसद विनोद सोनकर ने कहा हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान है और इन्हें बस कमल का फूल दिखाई देता है। संगठन भी कार्यकर्ता का कद बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने किसी जाति, मजहब के लिए काम नहीं किया।
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अनुराग आर्य के निर्देशन एंव पियूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान, गिरफ्तारी व तलाश वांछित अपराधियो के अन्तर्गत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखविर खास से पता चला की ग्राम भदांव में कोई व्यक्ति नकली नोटो की छपाई करता है ।
अतः मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने छापा मार कार्यवाही में विजय बहादुर वर्मा पुत्र राम सुमेर वर्मा, नि० भदांव, थाना पीपरपुर जिला अमेठी को रंगे हाथ उसके घर से नकली नोटो एवं प्रिन्टर एवं कैची इत्यादि के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के पास से बरामद नकली नोट पूर्ण निर्मित नोट 100 रूपये के 27 नोट, 500 रूपये के 15 नोट व अर्धनिर्मित नोट 100 रूपये के 40 नोट, 2000 रुपये के 40 नोट व 500 रुपये के 7 नोट जिसका मिलान करने पर कुल 97700 रुपये व नोट छापने का प्रिंटर ,कटर व अन्य उपकरण बरामद किया।
अयोध्या । पौराणिक नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के बीच विश्व कीर्तिमान कायम किया है। जब सरयू के किनारे तीन लाख से ज्यादा दीये जले तो सरयू तट समेत पूरा शहर जगमगा उठा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां अयोध्या को कई सौगातें दीं वहीं 3 लाख से अधिक दीये जलाकर यहां एक नया वर्ल्ड रेकॉर्ड भी कायम किया गया। सरयू नदी के तट पर 3, 01,152 दीये जले तो गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में अयोध्या का नाम दर्ज हो गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत अयोध्या में 3 लाख से अधिक दीये जलाकर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने की तैयारी पहले ही शुरू हो गई थी। मंगलवार शाम भव्य कार्यक्रम के दौरान जब सरयू तट पर लाखों की संख्या में दीये जले तो वहां का दृश्य देखते ही बन रहा था। गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने सरयू के घाट पर दीपोत्सव के दौरान रेकॉर्ड बनाए जाने की घोषणा की।
सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग सुक की मौजूदगी में रिषि नाथ ने कहा, श्पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले। यह नया रेकॉर्ड है। राम की पैड़ी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। नए रेकॉर्ड को अद्भुत बताते हुए रिषि नाथ ने कहा, इसने हरियाणा में 2016 में बनाए गए रेकॉर्ड को तोड़ दिया। वहां पर 1,50,009 दीये जलाए गए थे।
फैजाबाद का नाम अब अयोध्या दीये की रोशनी से जगमग अयोध्या में जहां दीपोत्सव पर एक नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बना, वहीं सीएम ने भी कई सौगातें देकर इस मौके को यहां के लोगों के लिए और खास बना दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने का ऐलान किया। इसके अलावा शहर में बन रहे एयरपोर्ट को भी भगवान राम के नाम पर रखने का ऐलान किया।
सीएम योगी ने भगवान राम के पिता दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का भी ऐलान किया। इस दौरान योगी ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस तरह के आयोजन यहां करते रहेंगे।
इससे पहले दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए योगी ने कहा, श्प्रभु श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के बावजूद रावण के भाई को सत्ता सौंपी। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है। भारत ने सबको अपने गले से लगाया। यही वजह है कि जो भी यहां आया वह भारत का होकर रह गया।श् इससे पहले गवर्नर राम नाईक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला के साथ श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के प्रतीकों की अगवानी की। इस दौरान डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
अमेठी। बीते दिनों लोदी बाबा पुल के पास बृजमोहन फिलिंग ऑटो मोबाइल पेट्रोल पम्प के मैनेजर पारस नाथ वर्मा के साथ अपाची बाइक सवार तीन लोगों द्वारा नकद 429600 रु० तथा 01.11.2018 को ग्राहक सेवा केंद्र बैंक आफ बडौदा बाबू गंज के संचालक वीरेंद्र कुमार सिंह से तीन लोगों द्वारा 78000 रु० नकद लूट लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना गैरीगंज में मु0अ0सं0 377/18 व मु0अ0सं0 380/18 का अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना अत्यन्त संगीन होने के कारण पुलिस अधीक्षक अमेठी, अनुराग आर्य द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये थे | जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्री बी0सी0 दूबे के पर्यवेक्षण में उ0नि0 उपाध्याय मय हमराही थाना गौरीगंज अमेठी तलाश वांछित अपराधी,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जामो तिराहे पर पहुंचे कि अखिलेश कुमार गुप्ता प्रभारी स्वाट टीम मय उ०नि० विनोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ वही पर पहले से मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि दिनांक 29.10.18 व 01.11.18 को हुई लूट की घटना को करने वाले अपराधी आज फिर लूट की घटना करने के लिए आपके थानाक्षेत्र में आ रहे है l
जिनका एक साथी ग्राम लुगरी जाने वाले मोड़ पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है | जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर हम लोग मय हमराही वहां पहुँच गए कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल से तीन लोग आये और वही खड़े हो गये | चारो को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही समय करीब 03:40 अपरान्ह पकड लिया गया | पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम विकास गिरी उर्फ़ बाबा बताया जिसकी तलाशी से एक अदद पिस्टल व 05 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर एवं 44280 रु० बरामद हुए, दूसरे ने अपना नाम अभिषेक सिंह उर्फ़ बउवा बताया जिसकी तलाशी से एक अदद तमंचा,04 जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 37240 रु० नकद बरामद हुआ, तीसरे ने अपना नाम निशांत सरोज बताया जिसकी तलाशी से 1 अदद तमंचा,03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 33900 रु० बरामद हुए, चौथे ने अपना नाम सोनू उमर वैश्य बताया जिसकी तलाशी से 34600 रु० बरामद हुए l
कड़ाई से पूछताछ किया गया तो विकास गिरी ने बताया कि हमारे साथी निशांत सरोज पेट्रोल पम्प से हमेशा तेल लेने आया-जाया करता था | तेल लेने के दौरान पैसा ले जाते व ले आते देखा करता था यह बात निशांत ने हमारे साथी सोनू सिंह उर्फ़ शिव सहाय सिंह को बताया, उक्त बात को लेकर अभिषेक सिंह उर्फ़ बउवा व सोनू सिंह व विकास गिरी उर्फ़ बाबा द्वारा लूट की योजना बनाकर दिनांक 29.10.18 को लूट की घटना की गई तथा यह भी बताया कि 01.11.18 को मै व सोनू सिंह उर्फ़ शिवसहाय सिंह, बाली उर्फ़ बलिकरन सरोज ने मिलकर बाबूगंज में ग्राहक सेवा केंद्र से 78000 रु० की लूट किये थे | गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत हैः-
6 नवम्बर की रात10 बजे निकली थी शौच को। 7 नवम्बर को दोपहर में खेत में गमछे से पेड़ में लटकी मिली लाश। मृतका के नाम शिवानी पिता का नाम शीतला बख्श सिंह है।