Category: uttar-pradesh

  • रानी लक्ष्मी बाई महिला, सम्मान कोष के अंतर्गत डीएम ने की बैठक

    [object Promise]

    sayed Maksoodul hasan

    अमेठी। जिलाधिकारी श्रीमती शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं सम्मान कोष के अंतर्गत जिला स्तर पर जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। वही सभी बिभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे l

  • सिराथू एस डीएम ज्योती मौर्या से भष्टाचार रोकने की मांग

    [object Promise]

    कौशांबी – सिराथू तहसील के अधिवक्ताओ ने अपनी मागो के लेकर भष्टाचार के खिलाफ भरी हुंकार और कहा कि अगर भष्टाचार न रोका गया और इन पर सुधार व कार्यवाही न हुई तो अलगी छः तारीख को होने वाली तहसील दिवस को हम लोग सम्पन्न नही होने देगे।

    सिराथू तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वसंत सिंह,महामंत्री बालेन्द्रधर  त्रिपाठी एवं समस्त अधिवक्ता गण तहसील मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्यारह सूत्री मांगो को लेकर एस डीएम ज्योती मौर्या से मिले और व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराया तथा लिखित शिकायत की तथा कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि अगर भष्टाचार खत्म न किया गया और दोषी कर्मचारियो पर कार्यवाही न की गई तो आगे आने वाली छः तारीख को तहसील दिवस सम्पन्न नही देना होगा l

  • प्रदर्शन कर रहे BTC अभ्यर्थियों पर BJP कार्यालय के सामने लाठीचार्ज

    [object Promise]
    लखनऊ। बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों को पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ दिया। लाठीचार्ज से नाराज अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायवाल के सामने एकजुट हो गए। देर शाम तक अभ्यर्थी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते रहे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गुरुवार सुबह गांधी प्रतिमा पार्क में एकत्र हुए। काफी देर चले प्रदर्शन के बाद भी कोई नतीजा न निकलता देख अभ्यर्थी नारेबाजी करते हुए बीजेपी कार्यालय के सामने आ धमके।
    पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने जेसे ही बीजेपी कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। अभ्यर्थियों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज से सड़क पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों को चोटें भी आई। प्रदर्शन में शामिल सर्वेश का कहना है कह हम लोग शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे इसी बीच पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान महेश प्रताप, अमरेन्द्र, अजय, राहुल आदि अभ्यर्थी शामिल रहे।
    लाठीचार्ज से नाराज अभ्यर्थी कुछ देर बाद नारेबाजी करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के दिलकुशा स्थित आवास पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने बीटीसी अभ्यर्थियों  के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि मांग पर सहमति मिलने के बाद ही आन्दोलन समाप्त होगा।
    ये हैं प्रमुख मांगें
    . सहायक अध्यापक भर्ती 68500 में कट ऑफ 45 प्रतिशत से घटाकर 33 प्रतिशत किया जाए।
    . बीएड डिग्रीधारकों को कक्षा एक से पांच तक के शिक्षण कार्य के लिए मान्य न किया जाए। 

  • मुसहर बाहुल्य ग्रामों में विकास कार्यो एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाये अधिकार -सीडीओ

    [object Promise]
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय 
    देवरिया । मुसहर बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुसहर बस्ती में शिविर लगाकर बच्चो को विभिन्न प्रकार के टीके एवं जरुरतमंद लोगो का इलाज करायेगें। साथ ही अन्त्योदय कार्ड एवं आवास की l सुविधा करने साथ-साथ समस्त  प्रकार के पेंशन हेतु सर्वे कर चिन्हित करते हुए पेंशन से लाभान्वित करने की प्रक्रिया को भी सुनिष्चित करें।
    उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी  एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को देते हुए कहा कि मनरेगा अन्तर्गत कार्य चालू अवस्था में रखा जाय तथा श्रम विभाग द्वारा समस्त श्रमिकों का पंजीयन कराया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी अभियान चलाकर नाली/खडन्जा,अन्त्योदय कार्ड एवं आवास की सुविधा की जाय। समस्त  प्रकार के पेंशन हेतु सर्वे कर चिन्हित करते हुए पेंशन से लाभान्वित कराया जाय। दीपावली पर्व के अवसर पर समस्त अधिकारी मुहसर बस्तियों का भ्रमण कर अपने-अपने विभागीय योजनाओं का अनुश्रण करें। ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

  • कारीकांन धाता ग्रामसभा ‌में शौचालय बनवाने में हो रहा भ्रष्टाचार का खेल

    [object Promise]
    फतेहपुर
    धाता ग्रामसभा के अन्तर्गत 12 पुरवा आते है जिसमें जनकपुर,केटमई,पूनी का पुरवा, रमपुरवा,भैदपुर,नगरूवा,गोढवापर, नींबीपर,घटइपुर,सुरझानपुर,जाजी
    पर, कारीकांन धाता इन ग्रामों में शौचालय बनाये गये है लेकिन किसी मानक के अनुसार नहीं जिनके शौचालय बने हैं उन्हीं के यहां दोबारा बना दिये गये है जिनके यहां नहीं बने हैं वो लोग परेशान है उनके यहां बनाया नहीं जा रहा है क्यो कि वो गरीब है कुछ कह नहीं सकते और न ही कुछ दे सकते हैं l
    इसलिए धाता का प्रधान बीरेन्द्र कुमार कहीं न जाता है धाता की प्रधानी प्रधान का साला करता है वह मन माफिक काम करता है और जो भी काम होता है उसमें सारा मटेरियल घटिया लगाया जाता है कि शौचालय एक वर्ष के अन्दर गिर जाता है य उसकी दिवाले फर्श फट जाती है और शौचालय बिना मानक के बनायें जाते है अभी तक धाता ग्रामसभा में लगभग 275 शौचालय बने हैं और रूपया 500 से ज्यादा शौचालयों का निकाल लिया गया है लोग शिकायत भी करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है और जो शौचालय जांच टीम बनायी गयी है l
    वह उन्ही ग्राम प्रधान के लोग हैं जो विकास का धन हिस्सा बांट करते हैं सिंगरेटरी मिली भगत से इस कार्य को कराया जा रहा है जो मौजूदा सिंगरेटरी है उसके आने के समय से अब तक पचासों लाख का घोटाला किया जा चुका । सिंगरेटरी के न्युक्ति को लेकर सदस्यों द्वारा पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन सदस्यों को धन का लालच देकर मामले को ठण्डा कर दिया गया

  • शाम होते ही खुलता हैं सैकड़ो घरो में मैखाना

    [object Promise]
    कौशाम्बी :  जनपद के नगर पंचायत अझुवा में वार्ड नम्बर— 4 ( आडॉर पर , जीटी रोड ) , वार्ड नम्बर– 3, वार्ड नम्बर– 2 में लगभग 250 देसी शराब की भट्टियां दबंग बेखौफ चला रहे हैं प्रशासन मौन आखिर गुलाबी नोट का मामला जो ठहरा पुलिस प्रशासन की तरफ से बकायदा इनका रेट भी फिक्स होता हैं और एजेंट भी जो पैसे की वसूली करके उन तक पहूचाता भी हैं । अब कार्यवाही तो होने से रही क्योकि पापी पेट का सवाल जो ठहरा ।
    ये देसी दारू माफिया सिर्फ इस दारू को बनाते ही नही हैं बल्कि उसमे अनेक प्रकार की कैमिकल का प्रयोग भी करते हैं जिससे ज्यादा मात्रा में दारू बिके जनता तो पीयेगी ही महासयो को सौख जो हैं पीने का । इसके लिए बाकायदा ये माफिया अपने घरों में बुला कर पिलाते भी हैं और बाहर दूसरी जगहों में सप्लाई भी करते हैं । इनके अनुसार से इनका रेट फिक्स होता हैं जो इनके अनुसार से इनका लाइसेंस होता हैं l
    अब ये जानकारी अझुवा चौकी इन्चार्ज महोदय और आबकारी विभाग सिराथू को हैं या नही इसमे संसय हैं लेकिन इन माफियाओ के अनुसार से तो यही इनका लाइसेंस होता हैं और इनके अनुसार से पैसे एजेंट के माध्यम से आगे जाते हैं अब देखने वाली बात है कार्यवाही या सब गोलमाल हैं । अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग इस गोरख धंधे पर लगाम लगातें हैं या फिर सब गोलमाल हैं

  • शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या उदाशीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

    [object Promise]
    Jansandehsonline  के लिए कौशाम्बी से ब्यूरो हेड विकास कुमार गौतम की रिपोर्ट
    कौशाम्बी । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सिराथू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को देते हुए क्रास चेकिंग के माध्यम से करवायी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ की जाये। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विन्दुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं है। इस अवसर पर कुल 156 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज कराये गये जिनमे से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए उनकों निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की संयुक्त रूप से टीम बनाकर मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर लोगों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
    तहसील दिवस के अवसर पर मा0 विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल भी तहसील दिवस में आये लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शकुन्तला देवी पत्नी धनंजय सिंह ग्राम रामपुर धमावां, परगना कड़ा तहसील सिराथू की गरीब बृद्ध महिला है, प्रार्थनी के खेतों की मिट्टी ईट भट्ठा मालिक को परिवार के ही कुछ लोगों द्वारा बेचे जाने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू एवं एसओ सैनी को जांच कर तत्काल काईवाई सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। इसी तरह से प्रार्थनी बिमला/मथोली निवासी ग्राम मलाकसद्दी सिराथू कौशाम्बी को प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है लेकिन उसे आवास बनवाने हेतु ग्राम प्रधान द्वारा जमीन न उपलब्ध कराने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को प्रकरण की जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
    इसी तरह सैयद हासिम रजा पुत्र स्व0 मुर्तजा हुसैन निवासी बहुवा मौलाना आजाद नगर वार्ड नं0-7 नगर पंचायत अझुवा के द्वारा अझुवा टाण्डा रोड पर ब्रेकर न बने होने के कारण हमेशा सड़क दुर्घटना होते रहते है इस दुर्घटना मेंं प्रार्थनी की पुत्री का भी हांथ टूट गया है जिसकी शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को प्रकरण का जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है। इसी तरह प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामलखन निवासी ग्राम टेढ़ीमोड़ थुलगुला थाना सैनी का निवासी है प्रार्थी प्रतिवर्ष रक्षाबन्धन व दीपावली में मिठाई की दुकान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लगाता था प्रार्थी को इस दीपावली में रविकांत पुत्र शिवकांत द्वारा मिठाई की दुकान लगाने से मना करने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सिराथू ज्योती मौर्या, प्रभागीय वनाधिकारी ओपी अम्बष्ट, परियोजना निदेशक, तहसीलदार सिराथू सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत का सपना चकनाचूर

    [object Promise]
    रिपोर्ट – राकेश कुमार केसरवानी
    प्रयागराज। स्वच्छता व साफ- सफाई को लेकर सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया गया है. ऐसी योजनाओं के तहत भारी भरकम राशि भी खपाया जा रहा है. इस योजना की सफलता को लेकर जहां जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और स्वच्छता अभियान को लेकर हरेक दिन कुछ कुछ कार्यक्रम होते ही हैं।
    लेकिन इसकी ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही है इसलिए स्वच्छता का कुछ और ही नज़ारा दिखता है। वहीं नगर प्रशासन समय से कूड़ा उठाने में शिथिलता बरत रही है। जिस कारण चौराहे इन दिनों कूड़ा करकट की जद में है। जिस कारण लोगों को सड़ांध का भी सामना करना पड़ता है. लोगों ने नगर प्रशासन से मांग किया है कि कूड़े के निस्तारण में सतर्कता बरतें।
    शहर के ज़्यादातर जगहों पर कूड़ा पसरा हुआ है। इसकी एक तस्वीर सुलतानपुर भावा में कूड़ों का अंबार में दिख जाएगी। कूड़ों के बीच जानवरों का जमवाड़ा तो लगा ही रहता है लेकिन अब तो बच्चे भी कूड़ों के बीच नज़र आते हैं। हालांकि नगर निगम के द्वारा स्वचछता एप भी निकाला गया है। लोगों को सूचित भी किया गया है क़ि जहां भी गंदगी दिखे उसकी तस्वीर लेकर एप में डाउनलोड कर दें। 24 घंटे के अंदर सफाई कराई जाएगी। लेकिन अभी तक लोगों ने इस एप का इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया है।

  • दरोगा ने युवक के कंधे पर सवार होकर पार किया नदी का किनारा, वीडियो हुआ वायरल

    [object Promise]

    मुरादाबाद । मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर निवासी राम सिंह के दो पशु चोरी हो गए थे। मंगलवार सुबह मूंढापांडे थाने के रौड़ा चौकी इंचार्ज नरेश कुमार अपने साथी दरोगा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह रामपुर जनपद के चकफेरी गांव में बाइक से पहुंचे। यहां से वह पैदल लालटीकर गांव जा रहे थे। इस गांव तक पहुंचने के लिए बीच में नदी पड़ती।

    मूंढापांडे थाने के दो दरोगा नाव से नदी किनारे तक पहुंचने के लिए गांव के ही एक युवक के कंधों पर सवार हो गए। नदी किनारे से नाव तक जाने के रास्ते में थोड़ा दलदल था और उन्हें उस दलदल को पार करना था।

    जूते खराब न हों और पैरों को भीगने से बचने के लिए उन्होंने एक युवक को अपने पास बुलाया और उसके कंधे पर बैठकर नाव तक पहुंचने के लिए और नदी का किनारा पार करने के लिए ऐसा ही दूसरे दरोगा ने भी किया। ।

    एक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। इसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ हाईवे को दे दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंदर गौड़ ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • यातायात नियमों के उल्लंघन पर शहर मे पुलिस का चला डंडा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सोमवार को पुलिस ने यातायात मांह के दुसरे दिन अभियान चलाया। सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों पर चालान चस्पा किए गए जबकि बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक परमंश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को पडरौना नगर के विभिन्न मार्गो में चेकिंग अभियान चलाया। नगर में सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चस्पा चालान किए गए।
    जबकि बिना हेलमेट व लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के परमंश यादव समेत ट्रैफिक ब्यवस्था मे लगे होमार्डो ने  नगर के विभिन्न मार्गो में जाकर वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट प्रयोग करें।साथ बेहरीब हिसाब सडक के किनारे वाहन खडा ना करे, श्री यादव ने कहा कि पुलिस का यह अभियान पुरे मांह तक जारी रहेगा।  इस दौरान यह अभियान  शुक्रवार को नगर के धर्मशाला रोड सड़क पर खड़े दो दोपहिया वाहन को क्रेन द्वारा उठाया गया। दुसरी ओर शहर में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को सड़क पे अतिक्रमण करने से मना किया। इस अभियान के अंतर्गत 18 वाहनों से 3900 रुपए का सम्मन शुल्क काटा गया है।