Category: uttar-pradesh

  • PM MODI के संसदीय क्षेत्र में स्थित जेएचवी मॉल में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

    [object Promise]

    वाराणसी. उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थित जेएचवी मॉल में बुधवार को अज्ञात शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में दो लोगों की की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घायलों को सिंह मेडिकल रिसर्च हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को वाराणसी के कैंट इलाके में स्थित जेवीएच मॉल में अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. इस दौरान वहां शॉपिंग करने आए दो लोगों की गोली लगने मौत हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद मॉल में मौजूद सभी लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे. खास बात ये थी कि त्योहार का समय होने के चलते मॉल में काफी भीड़ थी. ये फायरिंग मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर की गई. इसके बाद मॉल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.

    फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आईजी रेंज विजय सिंह मीणा और डीएम सुरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले शख्स कौन था और किस वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है.

  • त्याग व बलिदान की देवी थी स्व. इंदिरा : जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता

    [object Promise]

    By syed maksoodul hasan
    अमेठी-मुसाफिरखाना । क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता की अगुवाई में सभी कांग्रेस जनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 34 वी पुण्यतिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल की 134 वी जयंती पर उनके चित्र पर फूल माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।सभी कांग्रेसजनों ने बारी बारी से पुष्प चढ़ा व दो मिनट का मौन रख उन्हें याद किया।और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

    श्री गांधी जी को श्रध्यासुमन अर्पित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि,वे एक राजनीति की एक कुशल क्षेम खिलाड़ी थी,उनकी एकता-अंखडता और देश की रक्षा में हुई कुर्बानी को कभी भी भुलाया नही जा सकता।

    श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि श्री गांधी के वसूलो को जन जन तक पहुचाने की अपील की,अंत में इंदिरा जी द्वारा देश के विकास के लिये किये गए उनके कार्यों ,त्याग,एवम बलिदान की चर्चा की। इसी क्रम में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालकर उन्हें याद किया गया।वही दादरा के हिंगलाज धाम पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह की अगुवाई साइकिल यात्रा निकाली गयी,जिसमे क्षेत्र के सभी साइकिल सवार कांग्रेसियो ने क्षेत्र में भ्रमण किया।

    इस मौके पर मोहित गुप्ता,डॉ रिपन,जय बहादुर यादव,हनुमंत विश्वकर्मा,पं शेष राम मिश्र,सर्वेश,राजू ओझा,आशीष सिंह,अलगू राम पाल,वसी उल्ला,राहुल,रवींद्र तिवारी,धर्मेन्द्र,प्रशांत,मोइस मास्टर,शिवशंकर तिवारी,आदि सैकड़ो लोग रहे मौजूद ।

  • पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की शराब

    [object Promise]
    रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम
    उन्नाव । पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा से यूपी आ रही एक ट्रक अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें की जिस ट्रक से शराब को लाया जा रहा था उसकी बिल्टी ग्लूकोज के नाम पर बनाई गई थी।पुलिस के मुताबिक शराब माफिया लगभग हर बोतल पर 400 रुपए का मुनाफा कमा रहे थे। सबसे खास बात ये हैं कि शराब की खेप कई जनपदों से होते हुए उन्नाव पहुंच गई लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
    एसपी हरीश कुमार ने बताया कि गंगाघाट पुलिस और एसओजी टीम को मुखबीर के जरिए सूचना पर हरियाणा से लायी जा रही एक राजस्थान नंबर की ट्रक अवैध शराब पकड़ी है। इसके साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ़्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की 20 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।हरियाणा में शराब दूसरे राज्यों से कम कीमत में मिलती है जिसके चलते वहां से बड़ी संख्या में शराब की तस्करी होती है। जिसको प्रदेश के कई जनपदों में चोरी छिपे पहुंचाया जाता है।
    वहीं फर्जीवाड़ा करने के लिए शराब माफियाओं ने फर्जी ग्लूकोज की बिल्टी का सहारा लिया था। जो बड़े ब्रांड की शराब पकड़ में आयी है वो हरियाणा में काफी कम दामों में मिलती है और हर बोतल में शराब माफिया को लगभग 400 रुपए मुनाफा होता हैं। जिसके कारण अवैध शराब का कारोबार उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहा है।
    एसपी ने खुलासा करते हुए बताया की हरदोई के रहने वाले एक आरोपी चालक बब्लू को गिरफ्तार किया गया है, जबकी एक आरोपी अभी भी फरार है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर और धारा 401 की भी कार्रवाई की जाएगी।

  • पडरौना रेलवे बाईपास सड़क निर्माण के लिए युवाओं आठवे दिन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना में बाईपास सड़क के निर्माण के लिए युवाओं का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को युवाओं ने जिला प्रशासन को चेताने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया। धरने का नेत्तव कर रहे छात्र नेता बंजरगी यादव का कहना है कि पडरौना शहर के सबसे महत्वपूर्ण बाईपास मार्ग टूटकर गड्डे में तब्दील हो गया है।
    इस मार्ग से दो पहिया व साइकिल सवार लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे छात्रों का पढ़ाई प्रभावित है। बड़े वाहन काफी मशक्कत के बाद बाईपास से होकर गुजरते हैं। रेलवे और लोक निर्माण विभाग के पेंच में फंसे बाईपास सड़क के निर्माण के लिए छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव के नेतृत्व में बीते आठ दिन से यह आंदोलन चल रहा है।
    इस दौरान काग्रेसी नेता मनीष उर्फ मंटू जायसवाल,पुर्व जिला महामंत्री जिला पंचायत सदस्य बजंरगी यादव,अरस्तू जमाल,बिकास यादव,छात्र संघ उपाध्यछ राम लखन यादव,सुरज यादव,प्रियांशु यादव,अफरेज खांन ,अखलाक खांन, अशलम,अनवर ,अंकूर पांडेय,निकेश यादव,किशन कुशवाहा,अंकूश ,बिशाल,बिर,सल्लू शेख,परवेज आलम,अशरफुल,शाहिल शेख,अऩवारुल,रामू,मंजेश,धनेष,शै
    मूदृिन अंसारी,दीपक पटेल,नियाज आलम,फैयाज,ज्याउल,सज्जद आदि मौजूद रहे।

  • दीपावली का उपहार देने जा रहे नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के स्टाप के लोगो का हुई दुर्घटना

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी । तेज रफ्तार कोइलिस महेंद्रा की दाहिना टायर निकलने से हुवा हादसा दो गंभीर रूप से घायल बाल बाल बचा ड्राइवर कडा बारह हवेली खालसा का मामला बता दे कि नारायण स्वरूप हॉस्पिटल जो प्रयागराज के मुडेर मंडी में स्थित है हॉस्पिटल के स्टाफ हॉस्पिटल की तरफ से दीपावली के औसर पर अपने सहयोगी डाक्टरो को हॉस्पिटल की तरफ से उपहार देने जा रहे थे ।

    उनकी गाड़ी जैसे ही बारह हवेली खालसा गाँव को क्रास की अचानक गाड़ी का दाहिना टायर गाड़ी से बाहरनिकल गया जिसमे सवार विजेंद्र यादव उर्फ पिन्टूपुत्र 45 चंद्रिका प्रसाद निवासी प्रयागराज मोहम्मद हारून 46 पुत्र अजहरुल हक निवासी बड़े गाँव महगाव कौशाम्बी बुरी तरह घायल हो गए

    जो कि ड्राइवरी कर रहे अमित कुमार 32 बाल बाल बचे गाड़ी नंबर up70A J2888 मौके पर ग्रामीणों कि मदद से उनको गाड़ी से बाहर निकाला गया ग्रमीणों ने मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलवा कर घयलो को chc इस्माइल पुर में कराया भर्ती दोनों की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर ।

  • छात्र संघ पुस्तकालय मंत्री अफ़रेज खान सहयोगी छात्र नेता अखलाक खान प्रयास लाई रंग महाविद्यालय के छात्र,छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पडरौना के पुस्तकाल में लगातार कई वर्षों से विज्ञान के छात्रों के लिए पुस्तकों का आभाव था। पिछले वर्ष छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनन्जय दीक्षित ने इसके लिए आवाज़ उठाई थी और कई स्तरों पर प्रयास किये थे। पुस्तकालय में कला वर्ग के छात्रों के लिए तो नई पुस्तकें आ रही थीं, लेकिन विज्ञान के छात्रों के लिए पुस्तकें नहीं आ रही थीं। इस सिलसिले मे पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष के अधूरे प्रयास को छात्र संघ के नवनिर्वाचित पुस्तकालय मंत्री अफ़रेज खान ने पूरा किया है।
    उनकी पुरज़ोर माँग के बाद महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर आरपीएन सिंह के निर्देश पर महाविद्यालय के पुस्तकालय में विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए भी प्रचुर मात्रा में नई पुस्तकें आयी हैं। अब छात्रों को पुस्तकों के लिए दिक़्क़तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्र संघ पुस्तकालय मंत्री अफ़रेज खान और छात्र नेता अखलाक खान के इस छात्र हितैषी कार्य पर आज महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

  • अमेठी मे निकाली गयी यातायात जागरूकता रैली एस पी ,एएसपी ने दिखायी हरी झंडी

    [object Promise]

    By Sayed Maksoodul Hasan- Bureau Chief

    अमेठी। अमेठी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एंव अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दूबे ने पुलिस  कार्यालय गौरीगंज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l

    इस रैली में शामिल बच्चों द्वारा मुख्य-मुख्य चौराहों पर वाहनों को रोककर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने, तीन सवारी न बैठने, चार पहिया वाहन चालकों को शीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने व वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया l

  • 68 वर्षीय रामबहोर बृद्ध दे रहा कक्षा 8 की परीक्षा

    [object Promise]

    By Sayed Maksoodul Hasan- Bureau Chief

    अमेठी । मुसाफिरखाना बिकास खंड क्षेत्र के दादरा जूनियर हाई स्कूल में 68 वर्षीय बृद्ध नन्हेलाल पासी पुत्र रामबहोर ने अपने जज्बे को अभी भी कायम रखा है और कक्षा 8 की परीक्षा में शामिल हो अपने आप का साक्षर प्रदर्शित करना चाहता है वही मौजूद अध्यापक मो असगर ने बताया कि यह बृद्ध पढ़ने ही में नही खेल,पीटी, और ब्यायाम में खास प्रदर्शन करता है हम सभी साथीगण इस जज्बे के प्रदर्शन से काफी खुश है।

  • दबंगों ने दिन दहाड़े दुकान में घुसकर गोली चलाई

    [object Promise]
    रिपोर्ट- केशवानंद शुक्ला

    रायबरेली जिले के डीह थाने के परसदेपुर चौकी क्षेत्र स्थित अंसार चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब दबंगो ने दिन दहाड़े मोबाईल शॉप की दुकान पर घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। ताबड़तोड़ फ़ायरिंग से दो लोगो को गोली लग गई । घटना की सूचना पर पहुची पुलिस और ग्रामीणों में जमकर नोकझोक हुई। नाराज दुकानदारों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दुकानें बंदकर जमकर हंगामा काटा।

    आरोपी आशीर्वाद सिंह ने पुरानी रंजिश के तहत मोबाइल शॉप संचालक सिकंदर शाह व मोहम्द आबिद पर दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर देरी से पहुची पुलिस से नाराज स्थानीय लोगो ने जमकर नोकझोक की । नाराज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंदकर सड़को पर उतर आए और विरोध दर्ज करवाने लगे। वही मामला बढ़ता दे मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुचे और लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। वही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित कर दी है।

  • 48 घंटे के अंदर आज फिर अमेठी में बदमाशो का धावा

    [object Promise]
    sayed Maksoodul hasan
    अमेठी। 48 घंटे मे आज फिर बदमाशों ने दी खाकी को तीसरी चुनौती,तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र को बनाया निशाना,ग्राहक सेवा केंद्र से 78 हजार रुपए लूटकर हुए फरार,मौके पर पहुंची पुलिस l
    गौरीगंज थाना क्षेत्र के एधी में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का मामला। बढ़ती लूटपाट की घटना से लोगो मे आक्रोश दिख रहा है वही सूबे की सरकार अपराध पर अंकुश लगाने व भयमुक्त की बात करती है।