Category: uttar-pradesh

  • कौन से बीजेपी नेता ने कहा की वो मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है

    [object Promise]

    संवाददाता – गौरव जायसवाल

    लखनऊ l शनिवार को बीजेपी नेता और योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने को सरकार को ही एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया। राजभर ने कहा, ‘बीजेपी मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है। लेकिन हमें मंदिर-मस्जिद नहीं शिक्षा चाहिए।’ ओम प्रकाश राजभर शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सोलहवें स्थापना दिवस पर रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित ‘गुलामी छोड़ो- समाज जोड़ो अति पिछड़ा अति दलित महारैली’ को संबोधित कर रहे थे। रैली स्थल पर पहुंच कर राजभर ने पहले सुहेलदेव की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और फिर मंच पर माता-पिता और गुरू को सम्मानित किया।

    राजभर ने कहा, ‘हम सत्ता के लिए बीजेपी के साथ नहीं आए थे। हमने अति पिछड़ों और अति दलितों की हिस्सेदारी और भागीदारी के लिए समझौता किया था, लेकिन बीजेपी हिस्सेदारी नहीं देना चाहती। मैं मन बना कर आया हूं कि आप लोगों की राय के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।’ उन्होंने रैली में अपने समर्थकों से सवाल किया, ‘मेरा मन टूट चुका है… मैं इस्तीफा दे दूं?’ समर्थकों के जोरदार इंकार के बाद राजभर ने कहा, ‘अब संघर्ष कठिन होगा। साथ न छोड़ना। बगावत की तो हमारा झंड़ा पीला है… पीलिया हो जाएगा।’
    ‘हमें मंदिर नहीं, शिक्षा का मंदिर चाहिए’
    राजभर ने कहा, ‘चुनाव आ रहा है। मजबूत पार्टियां कांग्रेस, बीजेपी, एसपी और बीएसपी के नेता फिर आप लोगों के पास आएंगे। आपको रैलियों में ले जाएंगे, लेकिन उनकी नजर में आप लोगों की औकात एक पूड़ी के पैकेट भर की है।’ उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के लोग आपकी जाति के नेता को भेजेंगे और वह मंदिर बनवाने की बात करेंगे। स्पष्ट कहना कि हमें मंदिर नहीं… शिक्षा का मंदिर चाहिए।
    भगवान बीजेपी नेताओं को सद्बुद्धि दें: राजभर
    राजभर ने कहा कि देश के 12 राज्यों में पिछड़ा वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। यहां भी सीएम घोषणा कर चुके हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव से छह महीने पहले आरक्षण के वर्गीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बीजेपी नेताओं को सद्बुद्धि दें ताकि वह पिछड़ों के बारे में सोंचे। उन्होंने कहा,’हम चाहते हैं कि ऐसी सरकार बने जिसमें हर जाति का बेटा छह-छह महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, लेकिन ऐसा न तो बीजेपी की सरकार में होगा और न ही बीएसपी, एसपी और कांग्रेस की सरकारों में। राजभर ने प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने का भी मुद्दा उठाया और जनता की राय ली।
    ‘राम के न हुए, तो तुम्हारे क्या होंगे’
    राजभर में कहा, ‘पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य के शिक्षक और कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें भी लोरी सुना दी। हमने कहा कि यह बीजेपी नेता जब भगवान श्रीराम की नहीं हुए, तो कर्मचारियों के क्या होंगे? खुद हेलिकॉप्टर से चलते हैं, लेकिन भगवान को तिरपाल में बैठा रखा है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पुरानी पेंशन के मुद्दे पर लड़ता रहूंगा।’

  • मेँ नही मानता ऐसी राजनीती करे जिससे सस्ती लोकप्रियता मिले: वरुण गांधी

    [object Promise]
    सुलतानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता व सुलतानपुर सांसद वरूण गांधी  मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे जहाँ  शहर के तिकोनिया पार्क में आधुनिक भारत के शिल्पी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती के कार्यक्रम में सरीख होकर   2000 गरीबों को कंबल वितरित किया  वही  पार्टी के वरिष्ठजनों व पदाधिकारीयों एव अधिवक्ताओं को शाल देकर सम्मानित किया ।
      
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद  श्री गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मै  जो भी बात बोलता हूं देश की भलाई के लिये बोलता हूं मै कोई बात वोट के नही बोलता मेरी कोई बात चुनाव  के लिये नही होती,   उन्होंने आगे कहा कि गैर राजीनीति पर विश्वाश नही करता  मै  वह राजनीति करता हूँ जिसमे स्पर्धा हो ,नफरत न हो , बहुतो का भला हो उस  राजनीति पर विशवास करता हूँ श्री गांधी ने लोगो से  आग्रह किया कि इस दीपावली के पर्व पर जो लोग पड़ाके छोड़ते है पड़ाके न छोड़ कर उन पैसों से उन गरीबो को वह चीज खरीद कर दे जिससे उनके भला हो सके जैसे, हॉस्पिटलों में खाना वितरण करे कपड़े दे ,  उन्होंने लोगो से अपील किया कि सब लोग थोड़ा थोड़ा सहयोग करे नवम्बर माह में  एक गांव  चिन्हित कर उस गाँव के लोगो को उसी पैसे से जरुरत की चीजें खरीद कर उपहार के रूप में दिया जायेगा।
    यही कार्य करना ही हम सभी का दीपावली का पर्व होगा , उन्होंने आगे  कहा कि जिंदगी का आश्रय  है कि अपनी आवश्यकताओ को सिमित कर दुसरो की अव्यश्क्ताओ को पूरी करना  श्री गांधी ने कहा कि शहीद श्री नीलेश  की पत्नी अपनी कुछ समस्याओं को लेकर मिली उनकी समस्या दूर होना चाहिये जिसके लिये मै हर संभव प्रयास करूंगा उन्होंने आगे कहा कि शहीद नीलेश ने देश की रच्छा के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी  स्मृति द्वार बन सकता है श्री गांधी ने उनकी पत्नी से कहा कि  स्मृति द्वार से क्या जीवन जीवति रहता है श्री नीलेश दुनिया के लिये जीवित है हम सबके लिए जीवित रहेंगे और तब तक जीवित रहेंगे जब तक यह धरती रहेगी उन्होंने आगे यह भी कहा कि शहीद नीलेश    तब तक जिंदा रहेंगे जब तक उस परिवार केअच्छे कर्म रहेंगे ।
     
     उस परिवार के लोग गरीबो की सहायता , देश के लिये अपना योगदान देते रहेंगे तब तक शहीद नीलेश जीवित रहेंगे, श्री गांधी ने यह भी कहा कि  क्या सुभाष चंद्र बोश  जिन्दा नही है क्या महात्मा गांधी जिन्दा नही है ऐसे वो तमाम शहीद जिन्दा रहेंगे जब तक लोग जीवित रहेंगे , श्री गांधी ने आगे यह भी कहा कि हमे अगले चुनाव की चिंता नही है मुझे अगली पीढ़ी की चिंता है हमारे बेटी बराबर के अवसर पाये उन्होंने आगे यह भी कहा किमेरी भाजपा पार्टी काफी बड़ी है इस पार्टी का संगठन बहुत बड़ा है जिसमे बूथ लेबल से लेकर जिला सत्तर तक कार्यकर्ता व् पदाधिकारी है  उन्होंने कहा कि जब मै चुनाव जीता तब मेरे ऊपर बड़ा दबाव बनाया जाने लगा  कि कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो के माद्ध्यम से  क्षेत्रोंमें उनके कहने से    हेंड पम्प दिया  जाय ,सोलर लाइट लगवाई जाय मेने किया लेकिन जब इसका सर्वे कराया तो सब शून्य निकला जब कि  मेरे सलाह कार दया राम  अटल  ने कहा था  कि ऐसा करने से कही कोई फायदा नही होगा और सब शून्य हो जायेगा और वही हुआ जो अटल जी ने कहा था  उन्होंने बताया कि तब मैंने सोचा की यह जो पैसा लगे स्थाई करण हो जिसका फायदा लोगो तक पहुंचे जिससे सुल्तानपुर का मान सम्मान बढे वरुण गांधी चाहे रहे य न रहे सुल्तानपुर की मान मयार्दा  में बढ़ोतरी रहे चाहे हमने घर बनाये, चाहे कम्बल वितरित किये वह लोगो तक पहुंचा उन्होंने आगे यह भी कहा कि   जब सम्बेदन शीलता नही रहेगी तो देश नही रहेगा मैने  जो बड़े बड़े काम किये उसका कहि चर्चा नही हुआ जो सड़को का जाल बिच्छाया जो  शायद कई दशकों से नही हुआ था ।
     
    उस जगह मैने कार्य किये मै  नही  मानता   हूँ कि  हम लोगो को ऐसी राजनीती करना चाहिये  जिससे सस्ती लोकप्रियता मिले देखिये जब हमें स्वतंत्रा मिली तो  जिन नेताओ की भागीदारी थी वह चाहे जो भी सोच  के रहे हो उनके निर्णय से बहुत लोगो को काफी दुःख भी हुआ जैसे  पंजाब आधे में कटा , कई राज्य का बटवारा हुआ परिवार उजड़े कोई इस तरफ कोई उस तरफ गया लेकिन   सरदार पटेल ने  मणिपुर, मिजोरम  अनन्य राज्यो  का एक नया रुप दिया  पठान  गफ्फार गांधी जी के भक्त थे ,पाकिस्तान में सम्मेलन में पहुंचे  गांधी जो  पठान ने कहा  कि आप ने कही का नही छोड़ा श्री गांधी ने कहा कि हर कठोर निर्णय के पहले  अच्छी सोच होनी चाहिये हर सोच के पीछे स्वछ हो लोगो के भले के लिये क्या करना  चाहिये  यही एक नेता  का धर्म है एक नेता को चुनाव जीतना नही देश बनाना है संजय गांधी एक चुनाव जीते  तीन महीने  ही रहे आज में देश में कही जाता हूं लोग इज्जत देते है  जिससे मुझे बड़ा गर्व महसूस होता है  उन्होंने आगे कहा कि जो विजय सुल्तानपुर के लोगो ने दिया वह मेरे पिता के लिये श्रीधांजली  है उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब हम जीत के आये तो लोगो ने कहा कि भैया फलाने से मेरा नही बैठता मुकदमा दर्ज करवा उसको यहाँ से हटवा दीजिये  लेकिन मेने मना कर दिया क्यू की मेरे  श्रेध्य बाजपई  गुरु ने कहा था कि किसी को बना न पाओ बिगाड़ो मत यह देश बहुत बडा है यह देश किसी ल कीर को नही कहते देश हमारे अंदर हैं अगर हम हिन्दू हूँ  । तो  दूसरे समुदाय की इज्जत  करूं जब तक हम मर्यादा परुषोत्म राम की मर्यादाओं  करू ,अपने सोच व् कार्य से मुसलमानों सिक्खों , ईसाइयों, बौद्ध का सम्मान  करूं तो कहूंगा कि में हिन्दू  हूँ एह देश महाबीर का हे बुद्ध का हे महात्मा का हे इस देश में महात्माओं ने तपस्या किया।
     
     जिनके तपस्या की तरंगे  हमे प्राप्त हो रही है हमे उस तरंगों को घिसने नही देना है में निडर हु अगर मेने कभी पाया कि सरकारी मुलाजिम नेता कार्यकर्ता ,मीडिया कोई गरीबो पर जुल्म कर रहा है तो में चुप रहने वाला नही हु मुझेगाली गलौज मार पीट तीखी आलोचना पर विश्वास नही रखता , महात्मा गांधी ने हम लोगो को सिखाया था ताकत से अपनी बात रक्खे लेकिन ताकत रास्ता यह नही की आलोचना करना किसी को सताना ताकत का रास्ता है किसी के सामने झुक कर बात करना किसी के सामने शालीनता से बात करना यह वरुण गांधी करता है उन्होंने  अपने संसदीय क्षेत्र में न रहने के कारण पर कहा कि मुझे लोगो की भलाई करना है अगर मैं जिले की राजनीती में फंस गया  , चपुलसो के बीच घिर जाऊंगा तो देश और सुल्तानपुर के लिये कुछ नही कर पाउँगा मै जितना काम किया है और नेताओं ने अपने कार्यकाल में 10 प्रतिशत भी नही किया उन्होंने चस्पलूसो पर फिर से तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिसको उनके माता पिता केअलावा कोई नही जानता वह लोग पचास पचास होर्डिग लगाये है लोग जाने लेकिन वरुण गांधी होर्डिंग का मोहताज नही है वरुण गांधी यह तो आप  के सीने में हे य तो कही नही है ।
     
    यह सुल्तानपुर वरुण गांधी को बहुत कु छ दिया है जहाँ में जाता हूं वहाँ सुल्तानपुर जाता है आप ने मुझे इस लिये नही बनाया की गली कुचो में चाय पियो आप लोगो ने मुझे इस लिये बनाया है कि देश और आपके जिले का सम्मान बढे । उन्होंने यह भी कहा की जिस दिन पहले दिन सुल्तानपुर आया उस दिन चुनाव जीत गया था  यह कोई छोटी बात नही है यह आप का बड़प्पन हेआप लोगो ने जो मुझे जो सम्मान दिया आप लोगो ने जो मेरे अंदर जो जान भर दिय उसको उत्तार नही सकता किसी ने परिश्रम किया लेकिन जो गरीब लोगो ने साथ दिया वह लोहा की तरह था वरुण गांधी समाज के अंतिम लोग के लिये हमेसा खड़ा रहेगा मेरी माँ ने आठ चुनाव जीती यह उन लोगो ने हम लोगो को खड़ा किया है जो लोग जो गरीब हे यह गरीब पेसो का गरीब हे लेकिन न तो जिगर का गरीब , न सोच का गरीब हे अंत में श्री गांधी ने कहा कि आज जो माताएं इस कार्यक्रम में आई है में उनका आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित हो वह आशीर्वाद होता है और वरुण गांधी को माताओ का आज आशीर्वाद मिल गया ।

  • ओवरलोडिंग खत्म कराए जाने की मांग

    [object Promise]

    रिपोर्टर रामजी साहू

    ओवरलोड के कारण आय दिन हो रही घटनाओं को देखते हुवे ट्रक ट्रांसपोर्ट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा द्वारा जिलाधिकारी के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में ट्रक मालिकों द्वारा मांग की गई कि फतेहपुर जनपद की सीमा और शहर के अंदर से जो ओवरलोड ट्रक गिट्टी मोरंग लाद कर निकलते हैं। उनको रोका जाना बहुत जरूरी है तभी हमारे जनपद की सड़के सुरक्षित रह सकती हैं।

    उन्होंने मांग की रात 9:00 बजे से शहर की नो एंट्री खत्म कर दी जाए ताकि गाड़ियों को पुलिस के द्वारा परेशान ना किया जाए पुलिस द्वारा अभी तक जो भी पास जारी किए गए हैं । उनको रद्द कर दिया जाए तथा रेलवे द्वारा जो भी सामान जनपद में आता है उसको उठाए जाने के लिए जो ठेकेदार हैं उनके द्वारा जो ट्रक के नंबर दिए जाएं उन्हीं के पास जारी किए जाएं इस अवसर पर दुर्गा दीन मिश्रा राकेश कुमार राजेश तिवारी विनोद त्रिपाठी मृदुल कुमार विकास तिवारी शिव सोम शुक्ला विवेक तिवारी सुशील किशोर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

  • छ दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ता

    [object Promise]

    कौशाम्बी l समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे डायट मैदान मंझनपुर मे जचल रहे धरने के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केशरवानी की अध्यक्षता मे किसानों ने ऐलान किया कि जल्द ही जोगापुर पम्प कैनाल न चालू किया तो किसान अनशन करेंगे। प्रेम चन्द्र केशरवानी ने जिला प्रशासन को चेताया कि धरना-प्रर्दशन को  गंभीरता से ले नहीं तो सैकड़ों पर किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

    किसान नेता अखिलेश शर्मा ने कौशाम्बी के किसानों की अनदेखी करने का जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से किसानों को सिंचाई के लिए नहरों मे पानी नहीं मिल रहा और पलेवा करने के लिए परेशान है। मान सिंह लोधी ने आवारा पशुओं से किसानों की फसलों का हो रहे नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान का मुआवजा दें।

    इस मौके पर भैरव प्रसाद, फूलचंद्र लोधी, गया प्रसाद सिंह, देवराज सिंह, एड. देवेन्द्र पाण्डेय, बलराम सिंह, जयचन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, गुलाब सिंह, ननकी देवी, नईया देवी, समर्थ किसान पार्टी के आदि लोग धरना प्रदर्शन मे उपस्थित रहें।

  • आज महानगर प्रयागराज सर्किट हाउस मे भाजपा शहर पश्चिमी आई.टी. विभाग के लोगों को दिए गए प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ संपन्न

    [object Promise]
    महानगर प्रयागराज आई.टी. विभाग संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी जी ने सभी आई.टी. सदस्यों को नमो मोदी एप्स, ट्यूटर, फेसबुक, ई-मेल आई.डी. आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दिए। उन्होंने आई.टी. विभाग के सदस्यों को नमो एप्स प्रयोग करने को बहुत अच्छी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आपका अच्छा कार्य रहा तो मोदी जी से बात करने का अवसर मिलेगा साथ नमो एप्स को मोदी जी स्वयं देखते।
    महानगर भाजपा उपाध्यक्ष व आई.टी. प्रभारी संजय गुप्ता जी ने आई.टी. टीम के लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हम.आई.टी. टीम के सदस्यों का हर तरह से मदद करने के लिए दिन रात और तन मन धन से हर तरह के समस्याओं को निस्तारण करने का प्रयास करुंगा। इस बैठक मे यश विक्रम त्रिपाठी महानगर आई.टी. संयोजक, आनंद दुबे सह संयोजक, हनुमान प्रसाद सह संयोजक, इं. वैभव श्री वास्तव सह संयोजक, अशोक धवल, प्रभारी महानगर प्रयागराज, अवधेश चंद्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष, संजय गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष व आई.टी. महानगर प्रभारी, विशाल मोहन यमुना पार संयोजक, काशी क्षेत्र पदाधिकारी, संजय रंजन वैश्य संयोजक शहर पश्चिमी विधानसभा महानगर प्रयागराज, विनय श्रीवास्तव महानगर सह संयोजक, कमलेश कुमार मंत्री काशी प्रान्त, नीलेश रंजन महानगर विस्तारक आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • आई.टी.आई अभ्यर्थियों के लिये खुशखबरी

    [object Promise]
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पांडेय
    देवरिया  | स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  द्वारा 3 नवंबर को कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन अधिष्ठान परिसर में किया जायेगा। इस कैम्पस सेलेक्शन यशस्वी एकेडमी फार स्किल्स मनेसर गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण सम्मिलित हुये अभ्यर्थियों का कैम्पस सेलेक्शन फिटर, वेल्डर इलेक्ट्रीशियन, पेन्टर जनरल, मशीनिष्ट, टर्नर व्यवसाय में किया जाना है।जिसके लिये अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष होना चाहिये।
    उक्त आशय की जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य देते हुए बताया कि उक्त कैम्पस में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि वे 3 नवंबर को प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण देवरिया के परिसर में समय 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अवश्य साथ लेकर आये।

  • ट्रक की टक्कर से रिस्तेदारी में आए वृद्ध की हुई मौत

    [object Promise]

    रिपोर्ट संदीप कुमार सिंह

    फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के समीप अपनी रिश्तेदारी में आए वृद्ध मोतीलाल पुत्र स्वर्गीय स्वामीदीन उम्र 66 वर्ष निवासी जनपद पन्ना मध्यप्रदेश को ट्रक ने मारी टक्कर जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए  l

    जिन्हें तत्काल जिन्हें तत्काल उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय सर मे गम्भीर चोंट होनें के कारण हुई मौत वही मौके से भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने दौरा कर पकड़ते हुए पुलिस को सौंपा l

  • जिले के कटैया व दिया घाट पर हो रहा अवैध बालूखनन

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम
    कौशाम्बी । तेजतर्रार व सरल स्वाभाव के धनी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के लाख कोशिशो के बावजूद अवैध बालूखनन का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जिसपर अंकुश न लग पाने के कारण बालू कारोबारियो के हौसले बुलंद है।

    जिसका उदाहरण है कि शुक्रवार को दिन के उजाले मे ही दिया के श्रीमनी गुप्ता के घाट पर लग्जरी गाडी सवार अवैध रूप से जेसीबी लगाकर बालू का खनन कराने मे जुटे थे। टीम के पहुंचते ही टै्क्टर, जेसीबी लेकर चालक व लग्जरी गाडी लेकर भागने लगे। जिन्हे कैमरे मे कैद किया गया।

    अवैध खनन की करोणो की बालू इलाके के तीन स्थानो पर डम्प कर लिया गया है। इसके बाद टीम कटैया अब्दुल समद के घाट पर पहुंच कर पाया कि बेखौफ मजदूरो द्वारा वाहनो मे बालू लोड किया जा रहा है दर्जनो बालू लोड वा खाली वाहन मौके पर पाये गये। यमुना का सीना चीरकर बालू माफिया रात-दिन अवैध खनन करके करोडो रूपये की बालू इलाके मे डम्प कर लिया गया है।

    इलाके के लोगो से बात की गयी उनका कहना था कि रात मे रातभर पोकलैंड मसीनो से बालू खनन किया जाता है। और दिन मे मजदूरो द्वारा वाहनो मे लोड कर बेच दिया जाता है। एवं यमुना नदी के सामने के दूसरे घाटो से बोट द्वारा बालू कटैया घाट पर बेखौफ पहुंच रही है। दिनरात अवैध खनन के द्वारा खनन विभाग को प्रतिदिन लाखो के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है और खनन विभाग सब कुछ जानते हुए आखिर क्यौ अपनी आख मूदे हुये है इसकी चर्चाएं आम हो रही है ।

  • SOG टीम ने किया खुलासा ,सैनी थाने के डोरमा गाँव स्थित बैंक में 3 अक्टूबर हुई थी लूट

    [object Promise]
    कौशाम्बी l जिले के सैनी थाना क्षेत्र में डोरमा गांव स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 3 अक्टूबर दिन बुधवार दिन के लगभग साढ़े 3 बजे आधादर्जन नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर समेत सभी स्टाफ को गन प्वाइंट पे लेकर 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया,,10 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट की इस वारदात ने पुलिस महकमे के होश उड़ा के रख दिए l
    मामले को गम्भीरता से लेते हुवे SP कौशाम्बी प्रदीप गुप्ता में जिले के तेज तर्रार SOG प्रभारी विजय यादव व इंस्पेक्टर सैनी राकेश तिवारी की संयुक्त टीम को जल्द से जल्द लूट के खुलासे की जिम्मेदारी दी l संयुक्त टीम ने दिनरात जागकर लूट से सम्बंधित एक एक तथ्य को खंगालते हुवे सरायअकिल थाना क्षेत्र में 1 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पे चेकिंग अभियान चलाया,चेकिंग के दौरान SOG व पुलिस टीम पे फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध युवक को टीम ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पूंछताछ सुरु की तो सारा मामला सामने आ गया l
    पकड़े गए युवक ने लूट में शामिल होने के साथ ही अपने साथियों का नाम भी कबूला है SOG प्रभारी विजय यादव व पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक लूट का खुलासा कर पुलिस की किरकिरी होने से बचा लिया,फिलहाल संयुक्त टीम लूट में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई है । पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी प्रदीप कुमार गुप्ता ने SOG प्रभारी विजय यादव व पुलिस की संयुक्त टीम को 10000, रुपये का नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

  • कैंडिल मार्च निकाल कर जताया मासूम की हत्या का विरोध,हत्यारों को फांसी की सजा की मांग

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : दिल्ली के मालवीय नगर में 8 वर्षीय मदरसा छात्र मुहम्मद अज़ीम की निर्मम हत्या और लखनऊ के ठाकुरगंज में 9 वर्षीय छात्रा तरन्नुम की दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या के विरोध में पडरौना के युवाओं ने सुभाष चौक से अंबेडकर पार्क तक कैंडिल मार्च निकाला और हत्यारों के फांसी की मांग की l युवा समाजसेवी मुहम्मद सैफ लारी ने कहा प्रदेश में जंगलराज कायम है, अपराधियों के अंदर से क़ानून का भय समाप्त हो गया है, उन्होंने बीजेपी सरकार से मांग किया कि मासूम अज़ीम और तरन्नुम के हत्यारों को जल्द जल्द पकड़ कर फांसी की सज़ा दी जाए । सामाजिक कार्यकर्ता सलाहुद्दीन हिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है, क़ानून व्यव्यस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
    समाजसेवी अमित कुमार ने कहा कि जनता का सरकार और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ गया है, आए दिन अराजकता, हत्या, बलात्कार का बोल बाला है और सरकार बेशर्मी से कह रही है कि यही तो है अच्छे दिन । कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से समाजसेवी एजाज खान, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री मुहम्मद आज़म, वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री मुहम्मद आलम, छात्रसंघ पुस्तकालय मंत्री अफरेज़ खान, प्रसिद्ध लेखक जय कृष्ण शुक्ल, छात्र नेता एजाज अहमद, छात्र नेता इरशाद आलम, छात्र नेता इनायत अली, सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम हुसैन, समाजसेवी अमित कुमार, छात्र नेता अख़लाक़ खान, वरिष्ठ समाजसेवी रामानन्द जी, शादाब खान, शाहिद अली, रितेश कुमार एवं उस्मान अंसारी आदि मौजूद रहे।