Category: uttar-pradesh

  • चायल विधायक संजय गुप्ता की दबंगई जमीन पर कब्ज़ा करने का लगा आरोप

    कौशाम्बी । चायल विधायक संजय गुप्ता की दबंगई ,केपीएस के बगल में जमीन कब्जा करने का लगा आरोप । जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराई बाउंड्री ,पुलिस भी सामने रही मौजूद ,नही हुई पीड़ित की कोई सुनवाई । 22 अक्टूबर को परसरा गाव के अ0नं0 114 मे एसडीएम चायल द्वारा मिली थी सुनवाई हेतु नोटिस , उसी दिन एक तरफा एसडीएम ने किया ऑर्डर ।

    बिना मुकदमा सुनवाई किए एसडीएम ने किया फैसला , 22 तारीख को डिप्टी सीएम के पिता की तेरही में आ रहे राजपाल को रिसीव करने में लगी थी एसडीएम के डिवटी, फिर भी हो गया आदेश । उक्त मामले में न्यायालय वाद सं0 949/18 मे है पीड़ित के पक्ष में मिला है स्टे ऑर्डर । फिर भी हदबंदी की नोटिस दिलाकर विधायक ने कराया अपने पक्ष में डिग्री का ऑर्डर ।

    उक्त आराजी में एक फौजी की भी जमीन हो रही है कब्जा ,जम्मू कश्मीर में है फौजी की पोस्टिं, उसकी पत्नी व बच्चे हैं परेशान । पीड़ित ने लगाया भाजपा विधायक पर जमीन कब्जा करने का आरोप , अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई ।

  • ज़िलाधिकारी ने अस्पताल के वार्ड मे जाकर जाना मरीज़ों का हाल

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम

    सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ज़िला अस्पताल मे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मरीज़ों को बाँटे फल

    कौशाम्बी: बुधवार को सरदार पटेल की जयंती के मौक़े पर अस्पताल मे मरीज़ों को ज़िलाधिकारी ने फल वितरित किया। ज़िलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने महिला व पुरुष वार्ड मे जाकर मरीज़ों का हाल जाना। देश के पहले गृह और सूचना प्रसारण मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के मौक़े जनपद के ज़िला जेल मे मरीज़ों की ख़ास तौर से देखभाल की गई।

    ज़िलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अस्पताल जाकर मरीज़ों का हाल जानने के साथ ही डॉक्टरों को सही इलाज के निर्देश दिए साथ ही मरीज़ों को फल भी वितरित किया गया। बता दें कि सरदार पटेल आज़ाद भारत के पहले गृह और सूचना प्रसारण मंत्री थे। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सैकड़ों देशी रियासतों को एक सूत्र मे पिरोकर अखण्ड भारत की नींव रखने का काम किया था। पटेल की 143वीं जयंती के मौक़े पर आज गुजरात मे विश्व की सबसे ऊँची सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण भी किया गया है।

  • खण्ड विकास अधिकारी ने सोलर प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्दघाटन

    [object Promise]

    हथगाम/फतेहपुर। 70 लाख सौर ऊर्जा लैंप योजना के तहत असेंबली एवं डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी ओ पी मिश्रा ने कस्बा हथगाम में फीता काटकर किया । जहाँ असेंबली एवं डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र पर समूह की महिलाएं सोलर लैंप बनाने का कार्य करेगी ।जिससे सोलर क्रांति से बच्चो को सोलर लैंप,और महिलाओं को रोज़गार मिलेगा ।

    नोडल फील्ड ऑफिसर अतुल कुमार ने बताया कि ये योजना भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं आईआईटी मुंबई, ईईएसएल, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही हैं ।

    इस योजना के अंतर्गत समूह की महिलाए असैंबली एवं डिस्ट्रीब्यूशन, रिपेयरिंग, सौर उधमी का कार्य कर करेगी ।इस योजना का उद्देश्य हैं कि महिलाओं को रोजगार एवं स्कूल जाने वाले ग्रामीण बच्चो को स्वच्छ प्रकाश दिलाना ।यह योजना भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा जारी इस योजना का उद्देष्य भारत के सभी गरीब प्रारम्भिक से माध्यमिक स्तर (1-12) तक के छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए स्कूल में लैम्प 100 रू में वितरण किया जायेगा । जब कि इस लैंप की वास्तविक मूल्य 700 रू है ।

    इस लैम्प को असेम्बल करने में 12 रू0 प्रति लैम्प एवं वितरण करने वाली महिलाओं को 17 रू0 प्रति लैम्प दिया जायेगा। जिससे महिलाएं 1 दिन में 300 से 400 रू तक की आमदनी कर सकती है। महिला सशक्तिकरण को समर्पित आजीविका मिशन के विविध कदमों में एक महत्वपूर्ण पहल महिलाओं को रोजगार के साधनों से जोड़ते हुए उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। सोलर लैम्प योजना बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए काफी मददगार साबित होगी।

    ये परियोजना उन उन क्षेत्रों में चलाई जा रही है जहां पर या तो बिजली का कनेक्शन नहीं है और कनेक्शन है तो या तो बिजली की कटौती होती है या फिर उनसे प्राप्त प्रकाश नहीं मिल पा रहा हैं।या फिर स्कूल जाने वाले बच्चे शाम को किरोसिन दीपक में पढ़ते हैं या तो उनके पढ़ने में असुविधा होती है । इसलिए :सोलर लाइट परियोजना विशेष रूप में स्कूल के बच्चों के लिए तैयार की है ।

    सोलर लैंप प्रशिक्षण के बाद यही के समुदाय की महिलाएं असैंबली एवं डिस्ट्रीब्यूशन कार्य करेगी तथा हथगांव ब्लाक के विभिन्न :गॉवों से चयनित 38 महिलायों का जनपद स्तरीय 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण लैंप असैंबली एवं डिस्ट्रीब्यूशन का जिला ग्राम विकास संस्थान द्वारा हथगांव ब्लाक मे 41217 स्कूली बच्चों को स्टडी सौर ऊर्जा लैम्प वितरण किया जाएगा।

    अगर लैम्प खराब होता है तो अगस्त 2019 तक की उसकी वारंटी है और उस लैंप की मरम्मत नि:शुलक की जायेगी। फतेहपुर के चार ब्लाकों में – हथगांव , हसवा, ऐराया एव भिटौरा मे ये योजना चलाई जाएगी |
    इस मौके पर नोडल फील्ड ऑफिसर अतुल कुमार, राजीव गांधी महिला विकास योजना के फील्ड ऑफिसर रामदयाल, क्लस्टर लेवल की अध्यक्ष विमला विमला देवी गीता देवी एव सभी चयनित महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • फतेहपुर जनपद के कस्बा बिंदकी में दशहरे के दिन से शुरू हुए सब्जी आढ़त वाले मामले की गुत्थी अब तक जिलाधिकारी महोदय द्वारा सुलझाई नहीं जा सकी

    [object Promise]

    फतेहपुर : बिंदकी नगर के बैलाही बाजार में लगने वाली वर्षों पुरानी सब्जी मंडी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा हटवाने का आदेश पारित विगत दिनों में किया गया था इतना आदेश पारित करना ही था कि फौरन जिले की सांसद व खाद्य एवं प्रसंस्करण केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फिर कहाँ चुप रहने वाली उन्होंने भी दशहरे के दिन चुनाव के समय रोटी सेंकने को लेकर खुले मंच से बैलाही बाजार में मंच बनाये जाने के लिए बीस लाख रुपये दिए जाने की घोषणा कर दी बस घोषणा करने भर की ही देर थी कि सब्जी आढ़त का मामला सियासी रंग में बदल गया देखते ही देखते यह एक विकराल रूप लेने लगा जिसे उपजिलाधिकारी महोदय बिंदकी व जिलाधिकारी महोदय फतेहपुर अब तक सुलझा नहीं सके l

    दिनाँक 27/10/2018 को सब्जी आढ़त को शाम 6:00 बजे तक हटाने का अल्टीमेटम सब्जी आढ़तियों को दिया गया था लेकिन इसमें सबसे अहम व गौर करने वाली चीज यह है कि नगर पालिका परिषद बिंदकी ने इस बात की जानकारी जरिये नोटिस सब्जी आढ़तियों को नहीं दी इतना ही नहीं जैसे ही घड़ी में शाम के 6:00 बजते हैं वैसे नगर पालिका परिषद बिंदकी की अधिशाषी अधिकारी महोदया व समस्त स्टाफ व कर्मचारी अपने साजो सामान के साथ जे०सी०बी लेकर विवादित स्थल पर पहुंचकर एक हाथ से नोटिस आढ़तियों को देकर दुसरीं ओर जे०सी०बी से आढ़त की लगी दुकानें गिराने का काम शुरू करती है जिस पर उक्त सब्जी फरोस लोग नगर पालिका के इस तरह के कृत्य कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह के कार्य करने का विरोध करते हैं तो अधिकारी उन्हें डरा धमका कर शांत रहने के लिए कहता है नगर पालिका अधिकारियों का इतना करना उनके लिए गले की हड्डी साबित हुआ देखते ही देखते वहाँ पर लगभग 500 से लेकर 6000 आदमी इकट्ठा हो गए और नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी समेत सभी को खदेड़ लिए जिस पर पूरी नगर पालिका को अपने द्वारा किये गए गलत ढंग से कार्य करने का खामियाजा का एहसास तुरन्त हो गए और उन्हें वहाँ अपनी जान बचाकर भागना पड़ा

    आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इस सब्जी मंडी की असल हकीकत क्या है क्या ये वाकई में सब्जी मंडी है या फिर चुनाव को देखते हुए इस तरह का सियासी घमासान नेताओं व अधिकारियों की मिलीभगत से नगर की जनता के साथ किया जा रहा है

    इस मंडी को हम बैलाही बाजार के नाम से जाना जाता है इतना ही नहीं यह मंडी फतेहपुर जिले की ऐतिहासिक मंडी भी है जिसके अस्तित्व को आज चंद नेताओं द्वारा किये षड्यंत्र की वजह इसको बचा पाना काफी मुश्किल हो रहा है जिसको की हम सबको एक होकर इसके अस्तित्व को बचाना बहुत जरूरी हो गया है फतेहपुर जनपद के बिंदकी नगर का बैलाही बाजार तकरीबन अपने सौ सालों का इतिहास संजोए है। जिसमें प्रमुख रूप से।।

    1- बैलों की बाजार लगती थी और दूर दराज के लोगों का प्रमुख व्यवसाय हुआ करता था।

    2- समय बीतता गया लोगों ने यहाँ व्यापार को नयी दिशा और दशा दी जिसमें उन्होंने ने सब्जी का प्रमुख व्यवसाय चुना।

    3- जिसके बाद यहाँ नगर के लंका रोड़ केवटरा के उस मेले को लाया गया जो पूर्व विधायक प्रेम दत्त तिवारी जी के समय यहाँ बैलाही बाजार मे आया।।

    4- 1985 में आये इस दशहरा मेला मे मुसलमानों ने साम्प्रदायिक सद्भावना की मिशाल कायम की और मेले के लिये जगह खाली करके इस ऐतिहासिक क्षण के पात्र बने।

    5- बैलाही बाजार मे प्रमुख रूप से आपको हर तरह की जरूरतों को पूरा करने का एक मात्र सुगम स्थल है।।

    6- जिसमें बिंदकी के प्रमुख चौराहे शामिल हैं जैसे की ललौली चौराहा, खजुहा चौराहा और गाँधी चौराहा हैं। ये सब बैलाही बाजार से समान दूरी पर हैं।

    7- बिंदकी तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गाँव के किसानों को सहज और सरल तरीके से व्यापार करने के लिये ये सब चौराहे सरलता प्रदान करते हैं।

    8- किसी गाँव मे अगर शादी ब्याह है बिंदकी तहसील के अंतर्गत तो उसको एक दिन पहले ही पूरी तैयारी करने मे आसानी होगी क्योंकि ?

    9- सराफा बाजार , बर्तनों का बाजार, कपड़े की मार्केट, शादी ब्याह के लिये फर्नीचर का सारा सामान, तमाम दैनिक उपयोग की चीजें बिंदकी तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँवों के लिए आराम दायक है !

    10- यहाँ अपने संसाधनों को खड़ा करने के लिये पर्याप्त जगह है। जिससे बाहर के व्यापारी को भी आराम रहता है।

    इतना सब कुछ ऐतिहासिक होने बावजूद इसकी ऐतिहासिकता को जिले के जिलाधिकरी खत्म करने का काम कर रहें हैं

    इतना ही नहीं बताया जाता हैं कि इस बाजार का कुल 17 बीघा मैदान है

    1 – अब सवाल यह उठता है कि क्या माननीय जिलाधिकारी महोदय फतेहपुर पूरा का पूरा 17 बीघा मैदान खाली करा पाएंगे या फिर उन्हें छोड़कर सिर्फ किसी एक के पीछे लगेंगे ?

    2 – अगर 17 बीघा मैदान खाली नहीं करा सकते तो क्यों क्या वो अवैध नहीं या फिर कहीं न कहीं अपने डिपार्टमेंट के अधिकारियों का बचाव तो नहीं कर रहे ?

    3 – माननीय महोदय को पूरे नगर सिर्ग यही मैदान अवैध दिखाई दिया क्यों जिन्हें अवैध दिखाया गया वो अवैध क्यों नहीं ?

    ऐसे कई सवाल है उठते हैं जिलाधिकारी महोदय व नगर पालिका परिषद बिंदकी से जिसके जवाब शायद ही जिलाधिकारी महोदय फतेहपुर व नगर परिषद बिंदकी दे पाए !

    सभी बिंदुओं को ध्यान मे रखते हुये जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी महोदय मामले मे तत्परता दिखायें और ध्यान दें। महान दया होगी।।

  • शहर कोतवाल लाइन हाजिर, एसपी ने कई उपनिरीक्षकों को किया फेरबदल

    [object Promise]
    फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने पुलिस मौहकमे मे बड़ी कार्यवाही करते हुए जहां अपराध पर नियंत्रण न रख पाने पर शहर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया वहीं एक थानाध्यक्ष को अपराध शाखा भेजते हुए कई उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। एसपी ने वहीं कार्यवाही करते हुए सात आरक्षियों को भी इधर से उधर किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सदर कोतवाली मे तैनात कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को अपराध पर अंकुश न लगा पाने पर लाइन हाजिर कर दिया वहीं उनकी जगह पर जहानाबाद थाना प्रभारी विनोद कुमार को शहर कोतवाल बनाया है। जबकि खखरेरू थाना मे रहे प्रभारी सचिदानन्द तिवारी को अपराध शाखा भेजा गया है।
    इसी तरह प्रभारी सर्विलांस मे रहे सुरेश सिंह को जहानाबाद थाने की कमान सौंपी है वहीं बीरेन्द्र सिंह यादव अतिरिक्त प्रभारी अपराध को प्रभारी खखरेरू का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि थरियांव मे तैनात एसएसआई सतपाल सिंह को बहुआ चैकी भेजा गया है वहीं उपनिरीक्षक रामू यादव चैकी प्रभारी खजुहा से देवरी बुर्जुग चैकी प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार इन्द्रबली यादव चैकी प्रभारी बहुआ से उद्योगिक क्षेत्र सौंरा चैकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रभारी चैकी खजुहा भेजा गया है। वहीं एसआई किशुन सिंह को गाजीपुर से किशनपुर थाना का उपनिरीक्षक बनाया गया है जबकि गोविन्द सिंह को किशनपुर से गाजीपुर भेजा गया जबकि लाइन मे रहे इजहार अहमद को धाता उपनिरीक्षक बनाया गया वहीं राम बाबू पटेरिया को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा भेजा गया।
    वहीं उपनिरीक्षक नाहर सिंह को न्यायालय से धाता भेजा गया इसी प्रकार उपनिरीक्षक निवास राय गाजीपुर से हथगांव एसआई बनाकर भेजे गये हैं। उधर सुरेन्द्र पाल सिंह को धाता से चैकी मंझिल गांव भेजा गया जबकि मंझिल चैकी मे तैनात रहे एसआई महेन्द्र कुमार वर्मा को मंझिल गांव चैकी से प्रभारी कस्बा जहानाबाद बनाया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने आरक्षी कृष्णकांत शुक्ला को खखरेरू से लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा है जबकि लाइन मे रही आरक्षी सोनम को खखरेरू भेजा गया है वहीं लाइन मे रही अमिता शुक्ला को लाइन से खागा, सुमित्रा मौर्या को खखरेरू थाने से सीसीटीएनएस खखरेरू भेजा गया। वहीं संध्या द्विवेदी को खागा कार्यालय क्षेत्राधिकारी भेजा गया।
    कैलाश जाफरगंज से ललौली वहीं सूर्यप्रकाश सिंह का सुल्तानपुर घोष से स्थानान्तरण कर हथगांव भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा किये गये फेरबदल से पुलिस महौकमे मे हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था को पटरी मे लाने के लिए उन्होनें यह कार्यवाही की है।

  • कौशांबी जिले की बैंकिंग एवं एटीएम व्यवस्था हुई फेल

    [object Promise]

    कौशांबी। जनपद कौशांबी में बैंकिंग एवं एटीएम व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। जहां सूबे मे चल रही सरकार बैंकों एवं एटीएम में लेनदेन की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगी है वहीं कौशांबी जिले के मंझनपुर मुख्यालय, करारी, सराय अकिल, चायल, भरवारी,मूरतगंज,  सिराथू,  कड़ा, जैसे कई कस्बों आदि कई जगह लगे  एटीएम एवं बैंकिंग में यह व्यवस्था पूरी तरह नदारद होती जा रही है। जिले भर के बैंक एवं एटीएम पूरी तरह शोपीस होते जा रहे हैं। पैसों की किल्लत होने से जिलेभर में आम जनमानस में रोष दिखाई देता नजर आ रहा है ।

    लोग पैसों की व्यवस्था के लिए अपने कस्बा को छोड़कर 8 से 10 किलोमीटर दूर दूसरे कस्बों के एटीएम में जाते हैं तो वहां से भी निराश होकर उन्हें लौटना पड़ता है क्योंकि कौशांबी जिले के सारे एटीएम ध्वस्त पड़े हुए हैं। कबाड़ का डब्बा माफिक अगर कहीं भी कुछ एटीएम चल रहे हैं तो वहां इतनी लगी लंबी लाइनों का लोगों को सामना करना पड़ता है।

    और उस एटीएम में केवल 2000 से लेकर 2500 निकालने की क्षमता दी जाती है।बैंको मे भी यही समस्या बनी रहती है।कहीं सर्वर कहीं कैश की किल्लत बैंक के अधिकारियों के द्वारा बताते हुए लोगों को पैसे के लिए निराश होकर लौटना पड़ता है इस विषय पर जिलाधिकारी महोदय एवं बैंकिंग अधिकारियों को सख्त से सख्त ध्यान देने की आवश्यकता है

  • जहानाबाद मार्ग पर भीषण एक्सीडेंट के चलते 2 गंभीर घायल में से 1 की मौके पर मौत

    [object Promise]

    रामजी साहू

    फतेहपुर । फतेहपुर के जाफरगंज थाने की सीमा के अंतर्गत गतरात्रि फतेहपुर से जहानाबाद मुख्य मार्ग पर 222 नम्बर ईंट के भट्टे के निकट नवनिर्माणाधिन पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन से टकराने के कारण बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।वाहन से भिड़ंत इतनी ज़ोरदार थी कि 2 मोटरसाइकिल सवारों में से एक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई दूसरा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये बात विचारनीय है कि रात भर 2 युवक घायल अवस्था मे सड़क पर पड़े रहे और एक बार भी डायल100 की पी आर वी वहाँ से गुजरी तक नही।उपरोक्त घटना से तो साबित होता है कि डायल100 पी आर वी वाले पुलिस कर्मी कही साइड में लगाकर सो जाते है।

    पब्लिक का कहना है अगर डायल100 की गाड़ी रात में गश्त लगाती तो शायद दूसरा नवयुवक भी जिंदा बच गया होता। इस रात्रि घटना ने डायल 100 पी आर वी गाड़ी की रात्रि गस्त पर सवालियां निशान उठा दिया है। क्या पुलिस अधिकारी इस तरह की घटना से अपने अधीनस्थ कृमियों को कुछ सिखाएंगे या नही ये देखना बाकी है??पी आर वी 100 डायल की रात्रि गस्त पर सवालियां निशान दिख रहे है।घटना के अनुसार गत रात्रि जहानाबाद से फतेहपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाफरगंज थाने के अंतर्गत किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक का नाम सतीश कुमार पुत्र जगराम पटेल एवं दोस्त रामलाल पुत्र निगम, निवासी कमासिन बाँदा क्षेत्र के रहने वाले है। जिनका बीती रात्रि को भीषण एक्सीडेंट हो गया था।

    जिसके कारण एक कि मौके पर ही मृतु हो गई और दूसरा गंभीर हालत में उपचार हेतु पुलिस के द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।थानाध्यक्ष जाफरगंज चिरंजीव मोहन के अनुसार आज सुबह जब 100 डायल पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि 222 ईंट के भट्टे के निकट 2 आदमियों का एक्सीडेंट हो गया है और गंभीर हालत में है। तब थाना अध्य्क्ष द्वारा तत्काल पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा तत्पश्चात स्वयं थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन अपने एस आई मो.मुमताज़ खान सहित अन्य पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना कर घायल को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया एवं दूसरे मृतक दोस्त के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।

    घटना की जानकारी थाना अध्य्क्ष ने अपने क्षेत्राधिकारी को इस सड़क दुर्घटना के बाबत जानकारी दी जिसके पश्चात सी ओ जाफरगंज सहित एस डी एम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस के द्वारा भेजवाई जा रही है।

  • UP Crime : भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, परिवार में मचा कोहराम

    [object Promise]

    मेरठ। पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के मछरी गांव निवासी सुंदरपाल सैनी (48) किसान होने के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी थे। पत्नी कविता के अनुसार शनिवार रात बेटा कुलदीप घर में रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी नौकर सादरिक के साथ ट्यूबवेल पर पानी चलाने गया था। रात को खाना खाने के बाद सुंदरपाल घर के बाहरी कमरे में और पत्नी कविता अंदर कमरे में सो गई।

    रविवार तड़के करीब पांच बजे कविता की आंख खुली और वह बैठक में पहुंची तो जमीन पर सुंदरपाल का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वहां का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।

    सूचना मिलने पर सीओ दौराला पंकज सिंह और इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा पहुंचे। पुलिस के अनुसार सुंदरपाल की हत्या किसी धारदार हथियार से कई वार करके की गई थी। कविता का कहना था कि उसने रात को किसी प्रकार का शोर नहीं सुना, जबकि घटनास्थल को देखकर जाहिर हो रहा था कि सुंदरपाल ने हत्यारों के साथ काफी संघर्ष किया। सुंदरपाल के बड़े भाई सोरन सिंह ने दौराला थाने पर तहरीर दी है।

    पुलिस ने बताया कि सुंदरपाल का शव जमीन पर पड़ा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। मोबाइल भी नहीं मिला। पत्नी कविता ने बताया कि सुंदरपाल खाना खाने के बाद घर से कही चला गया था। रात लगभग दस बजे घर लौटा। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह उन्हें घर पर ही छोड़कर ट्यूबवेल पर चला गया था। पुलिस ने नौकर से भी पूछताछ की तो शक होने पर हिरासत में ले लिया।

    देर शाम पुलिस ने पत्नी कविता व बेटे कुलदीप को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पड़ताल की। पुलिस का खोजी कुत्ता घर के आसपास ही करीब 50 मीटर की दूरी तक घूमता रहा जिससे माना जा रहा है कि हत्यारोपी आसपास ही रहे होंगे।

    पुलिस के अनुसार हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान सुंदरपाल का पालतू कुत्ता एक बार भी नहीं भौंका जबकि ग्रामीणों का कहना था कि यह कुत्ता किसी भी अनजान के घर आने पर काफी भौंकता है।

    दुर्भाग्य यह भी है कि शनिवार को करवाचैथ के पर्व पर ही कविता का सुहाग उजड़ गया। दूसरे कमरे में सो रही कविता को इसका पता रविवार तड़के लगा। सुंदरपाल पांच भाइयों सोरन सिंह, रिशिपाल, गजेंद्र व जोगेंद्र में तीसरे नंबर पर था। भाई की मौत की जानकारी सुबह अन्य भाइयों को लगी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

  • दबंग ने पेडों को काटकर बना ली गई बाउंडरी वाल

    [object Promise]

    अमन साहू
    सैनी कोतवाली के सौरई बुजुर्ग ग्राम के अन्तु का पुरवा गांव मे दिनेश सोनकर नाम का दबंग ने पडोसी के पुश्तैनी बाग मे लगे लिपिस्टिक आम के पेडो को काट डाला ।

    इसके बाद जमीन पर चारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया ।पन्ना लाल साहू और बेटा राजकुमार साहू ने विरोध करने पर दबंग दिनेश सोनकर और उसके छोटे भाई तूफान सोनकर दोनो भाई गाली गलौज बन्दूक लेकर उनके घर पर चढ़कर धमकी देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ बिरुद्ध किया ।

    पुरे कुनबे को को खत्म कर देगे पीडित परिवार ने सैनी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस के साथ तहसील जाकर एसडीएम से की पीडित से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है ।

  • लाख प्रयासों के बावजूद पुलिस की कार्यंशैली पर उठ रहे सवाल

    [object Promise]

    राम जी साहू

    पुलिस अधीक्षक प्रयासरत पर नहीं लग रहा अपराधों पर अंकुश

    पुलिस महानिरीक्षक का सख्त फरमान सुनाने व् क़ानून व्यवस्था का जायजा लेने जनपद आये आई.जी जोन ने जनपद पुलिस को निर्देशित किया था कि प्रत्येक थाने से प्रत्येक माह कम से कम एक गुड वर्क जरूर होना चाहिए।जिससे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। और साथ ही आई.जी जोन द्वारा ये भी निर्देश दिया गया था कि हर थाना अध्यक्ष अपने क्षेत्र के अपराधियों, गैंगस्टरों पर मानसिक दबाव बनाने का कार्य करेंगे। पर लगता है कि जनपद में इस फरमान का असर उल्टा ही पड़ा है, जनपद में इस तरह लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और पुलिस उन पर नकेल नहीं कस पा रही है। कुछ दिनों के अंतराल में ही लगातार चार हत्याएं, बिंदकी, हुसैनगंज व् सदर कोतवाली में दो हत्याएं पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा रही है।

    पुलिस अधीक्षक राहुल राज द्वारा अपने महकमे को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाएं। परन्तु उनके सारे प्रयास विफल हो रहे हैं। क्योंकि उनके मातहत थानाध्यक्षों व् चौकी प्रभारियों के कान पर उनके आदेश की जूँ तक नहीं रेंग रही है। हत्या के एक मामले में शिथिलता बरतने के आरोप लगने पर जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा हुसैनगंज थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर अपने महकमे के प्रति कुछ दंडात्मक रुख अपनाया है पर अब समय आ गया है कि पुलिस अधीक्षक को हर थाने व् चौकी प्रभारियों की कार्यशैली पर निगाह रखें और सुधार न होने पर कार्यवाही करें, किसी विशेष थाने चौकी पर मेहरबानी न करें। जिससे पुनः जिलेवासियों में सुरक्षा की भावना बन सके।

    और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो सके। हां एक बात और भी है कि जनपद में अभी हाल ही में पुलिस द्वारा कुछ ताजे मामले रूपये वसूली के सामने आये हैं चाहे वो 100 डायल का हो, जेल चौकी का हो या जगह-जगह चौकी-थानों में तैनात होमगार्डों का हो। इनमें वसूली के कुछ वीडियो भी वाइरल हुए है इन पर लगाम लगाकर जिले के पुलिस अधीक्षक को जनपद में बनी अपनी साफ़-सुथरा छवि बरकरार रखनी होगी। जनपद में तेज तर्रार अधिकारियों के रहते अगर अपराधों पर अंकुश नहीं लग रहा है तो इसका कारण क्या है। वही एक बात ये भी लिखना जरूरी है कि एक इलेक्ट्रॉनिक टी.वी चैनल के कैमरा मैंन से जॉर्नलिस्ट की स्पेलिंग पूछ,और उसे बेरहमी से पीटकर सुर्ख़ियों में आने वाले दारोगा जी को ये बताना चाहिए की पुलिस के मायने क्या है। और पुलिस का समाज के प्रति क्या कर्तव्य है।

    आप अपने क्षेत्र की जनता को कैसे सुरक्षा का अहसास दिला पाएंगे। इनकी चौकी क्षेत्र के महज कुछ क़दमों की दूरी पर अक्सर मारपीट की घटनाये होती रहती है औरअभी हाल ही में इनके चौकी क्षेत्र में ही दिनदहाड़े एक व्यक्ति का मर्डर हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि चौकी पुलिस ने फोन नहीं उठाया और घटना स्थल पर लगभग एक घंटे बाद पहुँची। क्या यही पुलिसिंग है। इस तरह एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पुलिस अधीक्षक के प्रति नगरवासियों का विस्वास कैसे कायम रहा सकेगा।