Category: uttar-pradesh

  • ऐसे सतर्क होकर जलाएं पटाखे, तो होगी Happy Deepawali

    [object Promise]
    गौरव जायसवाल-ब्यूरो प्रमुख

    लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने जहां दीपावली पर आदेश दिया है कि रात में 8 से 10 तक ही पटाखे जलायें जायेंगे। वहीं अब तक देशभर में हर साल दीपावली पर पटाखों से कई दर्दनाक घटनायें हो जाती हैं।

    दीपावली पर्व पर हर शहर में पटाखों के शोर और धुआं से लोगों को कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्योहार तो सबका होता है पर जरा सी लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ जाती है। पटाखों से बच्चों और बड़ों को सावधान रहना चाहिए।
    Jansandeshonline ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए जोरदार आवाज वाले पटाखों से सावधान रहने की हिदायत देता है।

    रायबरेली रोड हरकंश गढ़ी के रमा हास्पिटल के डा0 चन्द्रकांत वर्मा ने बताया कि बच्चों को खासतौर पर हमें देखने की जरूरत होती है क्योंकि दीपावली के आसपास जो भी पटाखों से दुर्घटनाएं होती हैं वो बच्चों के साथ ज्यादा होती हैं। ऐसे कपड़े ना पहने जिन कपड़ों में आग जल्दी पकड़ती हो और जोरदार आवाज वाले पटाखे न जलाएं।

    प्रशासन न चेता तो हो सकते हैं विस्फोट

    अब भी प्रशासन नहीं चेता तो शहरी और ग्रामीण इलाकों में पारा और इससे पहले चिनहट, सिसेंडी, काकोरी तथा बंथरा जैसी वारदातें हो सकती हैं। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक तीव्रता वाले पटाखों का अवैध कारोबार आज से नहीं, बल्कि स्थानीय पुलिस और सबंधित विभाग की अनदेखी के चलते पटाखा बनाने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लिहाजा इन कारोबारियों पर नकेल और पाबंदी लगाने के नाम पर पुलिस-प्रशासन कागजी कोरम तक ही सीमित है, नतीजन हर साल तमाम लोग काल के गाल में समां रहे हैं।
    जंगलों में कोठरी बनाकर हो रहा बारूद का धंधा
    सूत्रों के मुताबिक, राजधानी के मोहनलालगंज, काकोरी गोसाईगंज, नगराम, मलिहाबाद, सरोजनीनगर समेत कई इलाकों में बारूद का कारोबार हो रहा है। लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पटखा कारोबारी अपने काम में जुटे हुए हैं। कोई जंगल में कोठरी बनाकर बारूद से खेलता है तो कोई गली-कूचे में पटाखा बनाता है। नतीजन विस्फोट और मौत का सिलसिला शुरू हो जाता है।

    इन इलाकों में धड़ल्ले से बन रहे प्रतिबंधित पटाखे
    सूत्रों के मुताबिक, चिनहट,गोसाईगंज, अमेठी, सिसेंडी, काकोरी, रहमतनगर, नगराम, बीकेटी, इटौजा,मलिहाबाद, माल के अलावा चिनहट की सीमा पर बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा बनाने का कारोबार हो रहा है। यहां लहसुन बम से लेकर जोरदार धमाके वाले पटाखा धड़ल्ले से बनाये जा रहे हैं।
    रोकथाम के लिए नहीं कोई योजनाकभी पटाखा बनाते समय तो कभी चेक करते वक्त धमाके में जान चली जाती है। फिर भी न पुलिस चेतती और न ही प्रशासन। ऐसे हादसे की रोकथाम के लिए फिलहाल आलाधिकारी के पास न तो कोई योजना है और न ही उसे अंजाम देने का जज्बा। कार्रवाई के नाम पर देखा जाये तो हर साल और हर हादसे के बाद सिर्फ पुलिस के दावे ही रह जाते हैं।

  • अफसरों ने जेल भूमि खरीद में सरकार को लगायी करोड़ों की चपत, तत्कालीन डीएम व एडीएम सिटी समेत आठ पर मुकदमा

    [object Promise]

    मुरादाबाद। जमीन घोटाले में फंसे तत्कालीन जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर व सेवानिवृत्त एडीएम सिटी अरुण कुमार श्रीवास्तव समेत आठ के खिलाफ बरेली विजिलेंस ने दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। सिविल लाइन थाने में दर्ज मुकदमा सीलिंग जमीन घोटाला एवं मूंढापांडे थाने में दर्ज मुकदमा जेल की जमीन में हुए घोटाले का है। विजिलेंस जांच में जेल भूमि खरीद घोटाले का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया है। प्रस्तावित जेल के लिए जिला प्रशासन ने जो भूमि खरीदी वह 20 दिन के भीतर दो बार बिकी थी।

    जेल के लिए चिन्हित होने से पहले यह भूमि किसानों के नाम पर थी। इस भूमि पर जेल का प्रस्ताव स्वीकृत होते ही अफसरों ने पूरी भूमि अपने करीबियों को खरीदवा दी। हाकिमों ने बाद में इन लोगों को चार गुना कीमत चुकाकर यह भूमि सरकार के पक्ष में खरीद ली। इस खरीद – फरोख्त में सरकार को करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    विजिलेंस जांच में साबित हो चुका है कि तत्कालीन हलका लेखपाल से लेकर जिले में उस समय तैनात रहे डीएम तक इस खेल में शामिल थे। सभी ने अपने पदों का दुरुपयोग कर सरकार को आर्थिक क्षति पहुंचाई और परोक्ष रूप से आर्थिक लाभ लिए। सरकार के पक्ष में जब भूमि खरीद शुरू होने वाली थी उससे पहले ही इस सूचना को अपने करीबियों से साझा करके उन्हें सर्किल रेट पर भूमि खरीदवा दी।

    नियमानुसार एक बार सरकारी योजना के लिए चिन्हित हो जाने के बाद इस भूमि की खरीद – फरोख्त पर रोक लग जानी चाहिए थी। लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया। जेल के लिए चिन्हित होने ही इस भूमि को तेजी से खरीदा – बेचा गया। जब भूमि किसानों के हाथों से निकलकर अफसरों के करीबियों के नाम पर दर्ज हो गई तब जिला प्रशासन ने इसकी खरीद शुरू की।

    राज्यपाल के पक्ष में सर्किल रेट का चार गुना दाम चुकाकर भूमि खरीदी गई। किसानों के भूमि खरीदने वाले अफसरों के करीबी व्यापारियों और कुछ नेताओं को 20 दिन के भीतर ही करोड़ों रुपये का मुनाफा हुआ। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि सरकार को क्षति पहुंचाकर कमाए गए इस मुनाफे की बाद में अफसरों में भी बंदरबांट हुई।

    जेल के लिए जिन किसानों की भूमि खरीदी गई उन्हें सरकार की योजना का कोई लाभ नहीं मिला। चार गुना कीमत पर किसानों का हक था, लेकिन अफसरों की मिलीभगत ने उनके इस हक पर डाका डलवा दिया। यदि यह भूमि सीधे किसानों से खरीदी जाती तो किसानों को चार गुना कीमत मिलती। अफसरों के इस खेल से किसानों में भी गुस्सा है।

    एक निर्यातक ने भी जेल प्रोजेक्ट के लिए तीन एकड़ से अधिक भूमि सरकार को बेची। बेचने से कुछ दिन पहले ही यह भूमि खरीदी गई थी। निर्यातक का नाम अभी तक जांच के दायरे से बाहर है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह का कहना है कि निर्यातक ने खुद के हिस्से भी ज्यादा का बैनामा सरकार के पक्ष में कर ज्यादा रकम भी ले ली है। इस रकम को वापस करने के लिए निर्यातक को नोटिस जारी किया गया है।

  • पडरौना रेलवे बाईपास सड़क को पक्का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना रेलवे बाईपास सड़क बनाने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सड़क न बनने पर ग्रामीण छात्र नेता व आज सपा के लोग भी भड़क गए।  सड़क बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द ही सड़क न बनने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

    पडरौना रेलवे बाईपास आने वाली सड़क काफी दिनों खराब पड़ी है। सड़क में इतने गड्ढे हो चुके है की लोगों का इस मार्ग पर  चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क में गड्ढे होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार नेताओं और अधिकारियों से सड़क सही कराने की मांग की है, लेकिन इसके बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते रबिवार को ग्रामीण,छात्र नेता व सपा कार्यकर्ता भड़क गए। युवा व ग्रामिणो के आलावे सपाईयो ने अर्धनग्न होकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
    साथ ही जल्द ही सड़क सही न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान सेवानिवृत्र शिछक त्रिलोकीनाथ पांन्डेय,पुर्व जिला महामंत्री जिला पंचायत सदस्य बजंरगी यादव,अरस्तू जमाल,बिकास यादव,छात्र संघ उपाध्यछ राम लखन यादव,सुरज यादव,प्रियांशु यादव, अशलम,अनवर ,अंकूर पांडेय,निकेश यादव,किशन,अंकूश ,बिशाल,शाबिर,सल्लू शेख,परवेज आलम,अशरफुल,शाहिल शेख,अऩवारुल,रामू,मंजेश,धनेष,शै
    मूदृिन अंसारी,दीपक पटेल,नियाज आलम,फैयाज,ज्याउल,सज्जद आदि मौजूद रहे।

  • दूरदर्शिता के समवेत स्वरूप थे सरदार पटेल: मदन गोविन्द राव

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : बुधवार को उपनगर के मानकी शिक्षा निकेतन कस्बा रोड रामकोला स्कूल के प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ईकाई रामकोला के बैनर तले भारत के महान विभूति ,भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 वी जन्म दिन की जयंती धूमधाम से मनाई गई आयोजित समारोह में पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व योगदान आदर्शों पर प्रकाश डाला उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि देश की एकता को बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया एकता के बगैर देश मजबूत नही हो सकेगा
    सरदार पटेल ने 500 सौ रियासतो को भारतीय गणराज्य मे मिलाया तथा गुजराती किसानो को कैरा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन बनाने के लिए प्रेरित किया, जो बाद मे अमूल जैसी बड़ी कोआपरेटिव कम्पनी बनी, पूर्व विधायक ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि अपने जीवन में नैतिक व आदर्श मूल्यों की स्थापना करें ।
    इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड़ ,प्रेमचंद गुप्त, सत्यपाल गोविंद राव, विद्यासागर सिंह पटेल,सुग्रीव चौधरी सभासद, अरविंद पटेल एडवोकेट, प्रभुनाथ पटेल, ऋषि चौधरी, नरसिंह पटेल,कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष स्वामीनाथ कुशवाहा, हीरा प्रसाद,टीपू चौधरी एवं छात्र छात्रायें तथा सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

  • कोखराज में तस्कर सक्रिय, फिर बरामद हुए गोवंश

    कौशाम्बी। कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर स्थित कोखराज थाना गोवंश तस्करी के लिए चर्चा में हैं। बर्खास्त सिपाही गोवंश तस्करी कराता है। बर्खास्त सिपाही से पुलिस की साठगांठ उजागर हो चुकी है। इसकी जांच एएसपी कर रहे हैं। जांच के दौरान ही एक बार फिर सक्रिय तस्करों ने गोवंश की बड़ी खेप पार कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। 18 गाय व बछड़े बरामद हुए हैं। कोखराज थाने की पुलिस ने शनिवार रात एक कंटेनर से 18 गाय व बछड़े बरामद किए हैं। एक चालक गिरफ्तार किया गया है, बाकी लोग भागने में कामयाब रहे।
    गोवंश की तस्करी में कोखराज थाना इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। छह अक्टूबर को भी पुलिस ने एक कंटेनर से 18 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में एक बर्खास्त सिपाही भूमिका उजागर हुई थी। यह भी आरोप लगा था कि बर्खास्त सिपाही के संबंध कोखराज थाने की पुलिस से मजबूत हैं। साठगांठ के जरिए तस्करी हो रही थी, लेकिन भंडाफोड़ होने पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी थी। इस मामले की जांच एएसपी अशोक कुमार कर रहे है।

  • तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित डंपर एक घर में घुसा, घर मे सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगो को उतारा मौत के घाट

    [object Promise]

    कौशाम्बी l सादिकपुर सेमरहा गांव में भोर तकरीबन 3 बजे एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया | जिससे घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत हो गई |

    घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने 3 घण्टे के रिस्क्यू आप्रेशन चला कर लाशो को बाहर निकाल लिया है l मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और नाराज़ लोगो को समझाकर आगे की कार्यवाही कर रहे है|अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चित्रकूट जिले के भरतकूप से गिट्टी लाद कर प्रयागराज जा रहा एक लोडर ट्रक अचानक सड़क पर अनियत्रित होकर शिव प्रताप राजपूत के मकान में घुस गया |

    तेज रफ़्तार होने के कारण लोडर ट्रक पक्के मकान को तोड़ते हुए सीधा घर के अंदर सो रहे लोगो के पास पहुंच गए और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया | जिसके कारण घर में सो रहे 55 साल के शिव प्रताप राजपूत, पत्नी शिवकली , 15 साल के नाती अजय कुमार व 5 साल की मासूम बबली की मौके पर ही मौत हो गई | जिनको तकरीबन 3 घण्टे की मसक्कत के बाद बाहर निकला गया |  इस घटना से नाराज़ लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया l आखिर कब तक होती रहेगी इस तरह की घटनाएं इसके जिम्मेदार कौन ?

  • हत्या की हैट्रिक से उड़ी अफसरों की नींद,लापरवाही बरतने में हुसेनगंज थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

    [object Promise]

    रिपोर्टर रामजी साहू

    फतेहपुर जनपद में एक हफ्ते के अंदर लगातार तीन हत्या होने से अफसरों की आंखों से नींद ओझल हो गई है, चाहे आई टी आई रोड में रिटायर्ड कांस्टेबल की दिनदहाड़े हत्या हो या फिर हुसेनगंज के साहबगंज में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या या फिर आबूनगर में सुबह सुबह बुजुर्ग की नृशंष हत्या, तीनो मामलों में हत्यारों ने पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दिया, इससे यह स्पष्ट है कि अपराधियों के मन से फतेहपुर पुलिस का खौफ़ समाप्त हो गया है,वहीं सिर्फ 151 से थानेदारी चलाने वाले थानाध्यक्षों की लचर पोलिसिंग भी सबके सामने स्पष्ट नजर आने लगी है हालांकि इस पर पुलिस अधीक्षक की छोटी सी कार्यवाही जरूर नजर आयी ।

    जब उन्होंने हुसेनगंज थानाध्यक्ष विपिन सिंह को किशोरी के ढूढने में लापरवाही बरतने पर लाइन का रास्ता दिखाया है लेकिन रोड वसूली को शह देने वाले, व दो दो हत्याओं के बावजूद अभी सदर कोतवाल पर कोई कार्यवाही न होने से चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं 27/10/2018 कल सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर में एक बुजुर्ग पुत्तन यादव की दिनदहाड़े हत्या से हड़कम्प मच गया, बेखौफ़ हत्यारे गोली मारकर बाइक से फरार हो गए, इस घटना ने एक बार फिर कोतवाली पुलिस की बिगड़ी कानून ब्यवस्था की पोल खोल दी,अभी एक हफ्ते पूर्व ही दिन दहाड़े शहर के ब्यस्ततम इलाके आई टी आई रोड में रिटायर्ड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।

    जिसमे अभी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है कि दूसरे गोली कांड ने शहर को हिला दिया,घटना के बाद परिजनों ने शव को जी टी रोड में रखकर जाम लगा दिया,जाम को खोलवाने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया,मृतक पुत्तन यादव की पत्नी कलावती की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ़ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है,वहीं प्रापर्टी के विवाद में बुजुर्ग की हत्या होने की बात प्रकाश में आई है। आरोपियों में पिंटू तिवारी उसकी पत्नी बन्दना,पिंटू के पिता, मुन्ना पांडे, शालू पांडे के खिलाफ़ नामजद तहरीर मृतक की पत्नी कलावती ने दी है, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है, एस पी ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • दीपावली से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : यदि आप दीपावली के आस-पास अपने बैंक खाते से रुपया निकालने या बैंक के माध्यम से खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो अभी से तैयारी कर लें। जरुरी काम निपटा लें। क्योंकि दीपावली से पांच दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। सात नवंबर को दीपावली, आठ को गोवर्धन पूजा, नौ को भाईदूज, 10 को दूसरा शनिवार व 11 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    पडरौनाके व्यापारी व गांव वासी बैंकों की पांच दिन की बंदी को ध्यान में रखकर जरुरी काम दीपावली से पहले ही निपटा लें। हालांकि बैंकों का दावा है कि इस दौरान एटीएम फुल रहेंगे अगर सवर॔ फेल या किसी कारणवश एटीएम से मनचाही धनराशि प्राप्त ना हो सकी तो त्यौहार के मौके पर काम में रूकावट हो सकती हैं।ऐसे में बैक की छुट्टियों के पहले बैंक सम्बंधित काम निपटा लें ।
    इन वजहों से बैंक रहेंगे बंद
    तिथि त्यौहार
    7 नवम्बर दीपावली
    8 नवम्बर गोवर्धन पूजा
    9 नवम्बर भैयादूज
    10 नवम्बर दूसरा शनिवार
    11 नवम्बर रविवार
    बंदी के दौरान इन्टरनेट बैंकिंग से कर सकेंगे लेन-देन
    बैंक अधिकारियों का दावा है कि त्योहार की वजह से होने वाले पांच दिन के अवकाश के दौरान इन्टरनेट बैंकिंग सेवा मिलती रहेगी। खाताधारक इसके माध्यम से लेन-देन कर सकेंगे। एटीएम में नकदी उपलब्ध रहेगी। आरटीजीएस के माध्यम से व्यापारी लेन-देन कर सकेंगे।

  • रामलीला का हुआ समापन ,पिंडारा ठाकुर में लगा ऐतिहासिक मेला हुआ रावण दहन

    [object Promise]

    By Syed maksoodul hasan

    अमेठी, मुसाफिर खाना के पिंडारा ठाकुर में 55 वर्षो से चले आ रहे गांव के ऐतिहासिक मेले को गांव वालों ने आज भी कायम रखी है यही नही गांव के कलाकारों द्वारा गांव के ही रामलीला मैदान में दस दिवसीय भगवान राम की लीलाओ का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा दिखाया जाता है,

    और भगवान के आदर्शों को लोगो के जीवन के चरित्र में जोड़ा जाता है उन्हीं के मार्गो को अपनाने के लिये ये रामलीला गांव में रामचरित मानस के क्रमानुसार दिखाई जाती है मंगलवार को रामलीला का समापन हुआ और बुधवार को गांव के दक्षिण दिशा में मेले का आयोजन हुआ।

    जिसमें राम की सेना बंदर और रावण की सेना राक्षसो के द्वारा घन घोर युद्ध हुआ जिसमें रावण को दहन किया गया।मेले के प्रबंधक 80 वर्षिय शोभनाथ यादव बताते है कि यह रामलीला लगभग 55 वर्षो से चला आ रहा है जिसमे भगवान के आदर्शों को दिखाया जाता है। इस मौके पर बलराम यादव,बद्री बिशाल,जय प्रकाश यादव,रविन्द्र,बबलू,अंकित,अमित,सौरभ,बीरेंद्र यादव,सुरेंद्र,जितेंद्र,हर्ष यादव ,आदि स्थानीय व समिति के कलाकार मौजूद रहे।

  • वाराणसी मे हुए कराटे में बेदांश श्रीवास्तव ने जीता रजत पदक

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर: वाराणसी में हुए एस्फाई ओपेन कराटे चैंपियनशिप 2018 प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर बेदांश श्रीवास्तव ने कुशीनगर का मान बढ़ाया है। केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 वीं के छात्र के लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। वाराणसी मे हुए कराटे चैंपियनशिप में 16 जिले के लडको मे 400 प्रतिभागी शामिल हुए थे जिसमे यहा के बेदांश श्रीवास्तव ने रजत पदक जीतकर मात्र अपने 12,13 के उर्म मे कराटे में जगह बनाई है।

    बेदांश के आलावे इस स्कूल की प्राकृति आर्या,आकृति कुशवाहा,तासीर खान,सचितान्नद गिरी की इस कास्य पदक की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संजय जायसवाल, प्रधानाचार्य संजय गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई देने के साथ ही राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। कराटे एसोसिएशन कुशीनगर के महासचिव सैन्सई पीयुष साहू ,जेपी मौर्या ने इन बच्चो के मेडल देकर सम्मानित किया है।