Category: uttar-pradesh

  • केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सीबीआई मुद्दे पर राहुल पर पलटवार

    [object Promise]

    फतेहपुर l राहुल को विरासत में मिली है अध्यक्षी इसलिए राफेल की सही कीमत नहीं मालुम तभी सीबीआई की कर रहे जासूसी l राहुल गाँधी के अरेस्टिंग के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं चोर है बयान का पलटवार करते हुए कहा की राहुल गाँधी जी की भाषा हताश व्यक्ति की तरह है राहुल गाँधी को नाही संविधान पर विश्वास है नाही देश की जनता पर विश्वास है , कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नहीं बनाया देश की जनता ने बनाया है , जिनकी चौकीदारी में लूट होती रही है वह पकडे जा रहे हैं , अगर इनके अनुकूल कोर्ट होता है तो यह मानते हैं अगर नहीं होता है तो यह नहीं मानते है , यह जो हो रहा है सब 2019 चुनाव के लिए डर सता रहा है , जिस तरह राजस्थान , छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश में महागठबंधन टूट गया अब उनको यह नहीं समझ में नहीं आ रहा है की 2019 चुनाव के लिए वह किस रास्ते में चले। कांग्रेस द्वारा सीबीआई के दोनों डायरेक्टर को छुट्टी दिए जाने वाले बयान का कटाक्ष करते हुए कहा की राहुल गाँधी को कुछ ज्यादा जानकारी होगी , इसका मतलब राहुल गाँधी सीबीआई की जासूसी करते हैं।

    राहुल गाँधी द्वारा लगातार सीबीआई के मामले में राफेल डील का मुद्दा उजागर किया जा रहा वाले सवाल का कटाक्ष करते हुए कहा की राहुल गाँधी राफेल के मामले में कभी कुछ बोलते है , राहुल गाँधी को राफेल डील की कीमत की जानकारी ही नहीं , राहुल देश की सुरक्षा के साथ जान बुझ कर खेलवाड़ कर रहे हैं उन्हें कुछ जानकारी नहीं है , उन्हें अभी बहुत कुछ सोचना पड़ेगा , बहुत कुछ करना पड़ेगा , राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना और देश की स्थिति को समझना दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है , राहुल गाँधी पारम्पारिक राजनीत के सुपुत्र हैं , उन्हें विरासत में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिला है इससे कोई बड़ा आदमी नहीं हो जाता , कोर्ट और सीबीआई में किसी को कोई दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए।

  • सम्मानजनक जीवन जीने में विज्ञान की अहम भूमिका : योगी

    [object Promise]
    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कहा कि समाज में सम्मानजनक जीवन जीने में विज्ञान की एक बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। जब भी विज्ञान की ऊर्जा का संरचनात्मक उपयोग इस समाज ने किया है उससे समाज का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री गुरूवार को लोकभवन में आयोजित वैज्ञानिक सम्मान (वर्ष 2014-15 एवं 2015-16) समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    इस मौके पर उन्होंने सम्मानित होने वाले वैज्ञानिकों, युवा वैज्ञानिकों, अनुदेशकों को बधाई दी और कहा कि यह सम्मेलन दो वर्ष पूर्व होना था, लेकिन नहीं हो पाया। 2014-15 और 2015-16 में जिन वैज्ञानिकों, युवा वैज्ञानिकों और शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए था। आज यहां पर उन सभी का सम्मेलन के माध्यम से सम्मान किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ है कि खेती-किसानी को विज्ञान से जोड़कर स्वाइल हेल्थ कार्ड किसानों को उपलब्ध कराया गया है, जिससे बड़ी मात्रा में पेस्टिसाइड्स और केमिकल के फर्टिलाजर को बंद किया गया। योगी ने कहा कि 2014 से पहले किसी को सरकार से कोई सहायता लेनी है तो वह चेक पर निर्भर था कि चेक उसको मिलेगा फिर खाते में राशि जाएगी, यानी समय से पैसा न मिलने की आम शिकायत होती थी । लेकिन जैसे ही डीबीटी के माध्यम से डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था शुरू हुई पैसा लाभार्थी के खाते में पहुंचने लगा। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस उपयोग ने आम जनता को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ उसके जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। समाज में सम्मानजनक जीवन जीने में विज्ञान की एक बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। जब भी विज्ञान की ऊर्जा का संरचनात्मक उपयोग इस समाज ने किया है उससे समाज का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हुआ है। विज्ञान की सोच का खेती किसानी के लिए हमने पहले सही ढंग से प्रयोग नहीं किया। नहीं तो किसानो के जीवन में और भी खुशहाली ला सकते थे। आज भी इसकी जरूरत है। किसान वैज्ञानिक को किसानों के दिशा में अधिक शोध करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे आम आदमी के जीवन में व्यापक बदलाव लाने के उद्देश्य से शोध करें और ऐसी तकनीक विकसित करें।
    उन्होंने कहा कि पहले लोगों के लिए मोबाइल सपना होता था लेकिन आज सभी लोग मोबाइल यूज़ कर रहे हैं। यह तो सत्य है कि समाज को सम्मानजनक तरह से जीने में विज्ञान की बड़ी उपयोगिता है। कहा कि विज्ञान की सोच ने मानवता में कितना फर्क दिखाया है, यह सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि एक समय भीषण खाद्यान संकट था, लेकिन देश ने नई क्रांति की और आत्मनिर्भरता हासिल की।
    उन्होंने कहा कि तकनीकी का प्रयोग एक आदमी को कैसे अच्छा कर सकता है इसका शोध होना जरूरी है। योगी ने कहा कि तकनीकी का प्रयोग सही होना चाहिए, क्योकि अगर विज्ञान रचनात्मक हाथों में है तो सृजन होता है और वहीं दूसरी तरफ विज्ञान गलत हाथों में हो तो विध्वंस का भी कारक हो सकता। लोगों की समाज के प्रति भी एक जिम्मेदारी होती है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति लोगो को जागरूक होना चाहिए।
    सम्मान समारोह में वर्ष 2014-15 के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजीटेबल रिसर्च वाराणसी के बिजेंद्र सिंह व आईआईटी कानपुर के डॉ. शलभ को विज्ञान रत्न एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. उपेंद्र नाथ द्विवेदी को विज्ञान गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि 2015-16 के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉ. निर्मल कुमार गुप्ता को विज्ञान गौरव व आईआईटीआर लखनऊ के डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी व केजीएमयू लखनऊ के डॉ. पूरन चंद्र को विज्ञान रत्न से सम्मानित किया गया। समारेह में विभिन्न श्रेणियों में 45 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।

  • चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष व सपा नेता की गोली मारकर हत्या

    [object Promise]

    सोनभद्र । चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष व सपा नेता इम्तियाज अहमद की सुबह लगभग 6 बजे ग्रीवाल स्टेडियम प्रीत नगर चोपन खेल के मैदान में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या मे शामिल तीन बदमाशों में से एक बदमाश को लोगों ने दौडा कर बुरी तरह पीटना शुरू दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना से नाराज चोपन नगरवासियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को चोपन में जाम कर दिया।

    लोगों की माने तो कि रोजाना की भांति सुबह खेल के मैदान में जैसे ही इम्तियाज अहमद पहुंचे! पहुंचते के साथ ही तीन व्यक्ति बाइक से पहुंचे। उन्होने इम्तियाज को बुलाया बात किया, उसके बाद उन लोगों ने अचानक गोलियों चलाना शुरू कर दिया। बंदूक चलनेे से अन्य मैदान में खेल रहे बच्चे डर गये, बदमाशों ने लोगों को डराते धमकाते भागने लगे जैसे ही तीनो भागने की कोशिश करने लगे, तभी एक लड़के ने डंडे से खिचकर मारा, डंडा एक बदमाश के पैर में जा लगा वह बदमाश लड़खड़ा कर गिर गया और दो बदमाश बाइक से फरार हो गये। किंतु एक बदमाश कॉलोनी की तरफ भागने लगा, लोगों ने दौडा कर उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तत्काल उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। चेयरमैन की हत्या की खबर लगते के साथ ही स्थानिय क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

    मामले को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी फोर्स पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जाम को खत्म करने का अनुरोध भी किया था लेकिन स्थानीय लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पुलिस फोर्स एंबुलेंस के साथ चोपन स्थित आवास पहुंची, पुलिस के आश्वासन के बाद रास्ता जाम खत्म हुआ। जहां देखने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। हत्या की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रही। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की तलाश हेतु 2 टीम का गठन किया गया है इसके तार झारखंड से जुड़े हुए लगते है जल्द ही घटना का खुलासा हो जायेंगा।

  • योगी सरकार का दावा : खादी के व्यापार में हुआ भारी इजाफा

    [object Promise]
    लखनऊ। राज्य सरकार द्वारा खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के फलस्वरूप खादी के व्यापार में भारी इजाफा हुआ है। जहां पिछले साल 655.93 करोड़ रुपये के खादी वस्त्रों की बिक्री हुई थीं, वहीं इस वर्ष करीब 721 करोड़ रुपये की बिक्री अनुमानित है। इसके साथ ही 6.55 लाख लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ होने की उम्मीद है।
    सूबे के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने  बताया कि गत वित्तीय वर्ष में प्रदेश में खादी बोर्ड से वित्त पोषित खादी संस्थाओं द्वारा 406.38 करोड़ रुपये का खादी वस्त्रों का उत्पादन किया गया था और 655.93 करोड़ रुपये के खादी वस्त्रों बिक्री हुई थी। इससे लगभग 6.50 लाख कत्तिनों, बुनकरों सहित अन्य लोगों को रोजगार के प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से अवसर सुलभ हुए थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में खादी संस्थाओं द्वारा लगभग 447.00 करोड़ रुपये के खादी वस्त्रों के उत्पादन का अनुमान है।
    पचौरी ने बताया कि प्रदेश में खादी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्षों से संचालित बिक्री पर छूट आधारित योजना के स्थान पर उत्पादन पर छूट देने के लिए पं0 दीन दयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना शुरू की गई है। इसके तहत खादी संस्थाओं को उत्पादन लागत पर 15 प्रतिशत सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा खादी वस्त्रों के फुटकर बिक्री पर 05 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई है, जबकि खादी संस्थाओं द्वारा पहले से ही 20 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस प्रकार अब खादी वस्त्रो के फुटकर बिक्री पर ग्राहकों को कुल 25 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इससे खादी वस्त्रों की ओर लोगों का रूझान बढ़ा रहा है और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में भी वृद्धि हो रही है।

  • महीनो बीते कार्य मुक्त नही हुये सी एम ओ बाबू

    विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी । जिले से सात बाबू का शासन से हुआ स्थान्तरण जिसमे से 6 को सीएमओ ने रिलीव कर दिया गया। व एक बाबू अमित वर्मा जिनका बांदा जिले में स्थानांतरण होने के एक माह बाद भी सीएमओ पीएन चतुर्वेदी द्वारा बाबू को जिले से रिलीव नही किया जाना बना चर्चा का विषय ।

    सुर्खियो मे सीएमओ कौशाम्बी बाबू के विछोह से मोहित क्यो है? आखिर सीएमओ कौशाम्बी । क्या है बाबू व सीएमओ के बीच गहराये मोह का राज?

  • गगन चूमने की तैयारी में KPS कालेज के छात्र

    कौशाम्बी जिले के महगाव भीटी स्थिति कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल 28 अक्टूबर को क्रेजी फन कार्निवल में एडवेंचर कैम्प आकर्षण का केंद्र होगा विद्यालय के चेयरमैन संजय गुप्ता बिधायक चायल और प्रधानाचार्या सीमा पंवार के सराहनीय प्रयास से बैलूम के माध्यम से बच्चो को गगन की ऊँचाई तक पहुचाने के कार्यक्रम रक्खे गए है l

    KPS कालेज के छात्रों को प्रबंधतंत्र ने राजभवन की भी सैर करायी कई घण्टे राजभवन में रहने घूमने के बाद KPS कालेज के छात्र राज्यपाल से मिले और उनसे वार्ता की राजभवन से निकलने के बाद बच्चो की सोच में परिवर्तन साफ दिख रहा है छात्रों को नयी मुकाम तक पहुचाने में लगे विद्यालय प्रबंधतंत्र ने आगे सिंगापुर टूर पर छात्रों को भेजने की योजना बनायी है प्रबंधतंत्र की दूरगामी सोच सफल शिक्षण ब्यवस्था के चलते KPS कालेज देश के मशहूर शिक्षण संस्थानों में जल्द शामिल हो सकता है l

  • बेहद सरल एवं बेबाक छवि के रूप में पहचाने जाने वाले एसपी प्रदीप गुप्ता का कौशाम्बी में 01 साल का कार्यकाल हुआ पूरा

    [object Promise]
    कौशाम्बी l जनपद में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने आज से ठीक 01 वर्ष पूर्व आईपीएस प्रदीप गुप्ता को जिस उम्मीद से कौशाम्बी का एसपी नियुक्त किया था उसको आईपीएस प्रदीप गुप्ता ने बड़ी ईमानदारी एवं सरलता के साथ पूरा कर दिखाए। तमाम चुनौतियो से लड़ते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता का कार्यकाल आज से 01 वर्ष का सकुशल पूर्ण हो गया।
    मोहर्रम,होली एवं नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील त्यौहार को बड़े ही शालीनता एवं अपनी गजब की कार्यशैली से पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करवाया।बढ़ते अपराध के ग्राफ को लगातार कम किये।जनपद में विशेष अभियान चलवाकर कई इनामिया अपराधियो को गिरफ्तार करवा जेल भेजवाने का भी काम किये हैं।आईजीआरएस जैसे महत्वपूर्ण पोर्टल में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने का भी कौशाम्बी को गौरव प्राप्त हुआ है।
    जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित लोगों ने एसपी को उनके कार्यकाल एवं कार्य की दी बधाई
    एसपी प्रदीप गुप्ता का 01 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनपद के तमाम जनप्रतिनिधियो सहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बधाई दी है।साशन के निर्देश पर एसपी अपने कार्यालय में ठीक सुबह 09 बजे पहुंचकर जनता की समस्यायों से रूबरू होते है और सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही का निर्देश देते है।एसपी की सरलता एवं उनकी कार्यशैली से कौशाम्बी की जनता भी खुश है।जनपदवासियों ने उनकी कार्यशैली की खूब सराहना की है।

  • Google trend के टॉपर बने योगी आदित्यनाथ, जानिये

    [object Promise]

    Lucknow.  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता पिछले एक साल में देश भर में बढ़ी है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सीएम योगी आदित्यनाथ गूगल सर्च इंजन में सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए हैं. पिछले एक साल में सीएम योगी गूगल ट्रेंड में टॉप पर चल रहे हैं.

    यह ट्रेंड उस समय चर्चा में आया जब बीजेपी ने हाल ही में यूपी के सीएम को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में चुना है.

    हालांकि अभी यह तय नहीं है कि योगी आदित्यनाथ इन राज्यों में कितनी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वास्तव में योगी आदित्यनाथ को इससे पहले के चुनाव में भी बीजेपी स्टार प्रचारक के रूप में चुन चुकी है. कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा में योगी की लोकप्रियता बीजेपी के भगवा मैस्कट के रूप में उभरी थी.

    ट्रेंड के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लोकप्रियता के मामले में काफी आगे हैं. उन्होंने इस मामले में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को भी पीछे छोड़ दिया है.

    ट्रेंड के अनुसार, योगी को लेकर 70 फीसदी सर्च हुए हैं जिसमें से ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योगी के बारे में यूजर्स ने खोजा. इनमें यूपी, त्रिपुरा, दादर व नगर हवेली और नगालैंड शामिल हैं.

    हालांकि आईटी विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल ट्रेंड केवल योगी को कितनी बार सर्च किया गया सिर्फ यह बताते हैं. एक एक्सपर्ट के अनुसार, ‘गूगल ट्रेंड किसी शख्सियत की लोकप्रियता का पैमाना नहीं होते हैं.’ वहीं बीजेपी के सूत्र इसके पीछे नाथ संप्रदाय की वजह मानते हैं जिससे योगी आदित्यनाथ ताल्लुक रखते हैं.

    ट्रेंड में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के दो क्षेत्रीय दिग्गज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती से भी आगे नजर आते हैं. जबकि मायावती खुद सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं लेकिन उनके समर्थक सोशल मीडिया पर कैंपेन लॉन्च करके उनकी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश करते रहते हैं.

    वहीं अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं. यूपी में बीजेपी के प्रवक्ता चंद्र मोहन बताते हैं कि योगी की लोकप्रियता उनकी कार्यशैली की वजह से है. वह कहते हैं कि उनकी लोकप्रियता न सिर्फ उत्तर पूर्व राज्यों बल्कि केरल जैसे सुदूर दक्षिण राज्य में भी है.

  • ज्वाला जी मन्दिर से कुछ ही दूरी पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, 2 की मौत

    [object Promise]

    रिपोर्ट रामजी गुप्ता

    फतेहपुर जनपद के कस्बा बिंदकी के ज्वाला जी मन्दिर से कुछ ही दूरी पर हुआ भीषण एक्सीडेंट जिसमें सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत व दो की हालत काफी नाजुक बनी हुई है लोगों में इतना गुस्सा था कि भारी बवाल होने की भी आशंका जताई जा रही थी लेकिन तुरन्त ही स्थानीय प्रशासन ने मौके में जाकर हालत पर काबू पा लिया जिससे नहीं बन सकी तनावपूर्ण स्थियी ।

    1 अब सवाल यह उठता है बिंदकी नगर में आये दिन हो रही एक्सीडेंट से दर्दनाक मौतों का जिम्मेदार कौन है ?

    2 सवाल यह भी है कि क्या वजह है जो नगर में हर माह में लगभग लगभग 2 से 4 दर्दनाक मौतें होती है।

    आइये हम आपको बताते हैं की क्या वजह जो नगर में मौतों का जारी है इसकी असल वजह है बिंदकी बाइपास का न बनना जिससे भारी वाहन नगर के अंदर से होकर जाते हैं जिससे नगर में आये दिन जाम व लाशों के बिछना स्वाभाविक है ।

    साथ ही हम आपको यह भी बताते चले कि कुछ माह पहले ही इस बाइपास को लेकर फतेहपुर कलेक्ट्रेट में जनपद के सभी विधायक व राज्यमंत्रियों समेत आपातकालीन मीटिंग हुई थी जिस पर फौरन जिले की सांसद व खाद्य प्रसंस्करण केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी व बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल निर्माणाधीन बाइपास पर पहुंचकर फोटो खिंचवाई और इस अधूरे बाइपास को पूरा करने के लिए हरी झंडी दे दी गयी ।

    सांसद महोदया द्वारा झंडी तो हरी दे दी गयी लेकिन वो झण्डी अभी तक हरी है या नहीं इस ओर उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे धीरे धीरे हरी झंडी लाल में बदलने लगी और बिंदकी नगर में वही मौतों का दर्दनाक हादसा फिर से शुरू होने लगा । जनता में जो उम्मीद सांसद महोदया द्वारा जगाई गयी वो नगर जनता में ज्वाला बनकर फूटने लगी

    इस बाइपास के न बनने से होने वाली दर्दनाक मौतों का जिम्मेदार किसे ठहराया जाए जिले के जिलाधिकारी को या फिर जिले की सांसद महोदया साध्वी जी को जिस जिले में 6 विधायक 2 राज्यमंत्री हो उस जिले का आलम यह है कि मौतों सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा आखिर कसूरवार कौन ?

  • चोरों ने मोबाइल शॉप में सेंध काटकर चोरी की

    [object Promise]

    कौशाम्बी। बीती रात कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता नगर मे शनि मोबाइल शाप मे चोरो ने पीछे की दीवार पर सेंध काटकर लगभग 50- 60 हजार की चोरी की वारदात को दिया अन्जाम।

    भुक्तभोगी शनि साहू पुत्र बरमदीन निवासी भट्पुरवा चमन्धा पिछले 2 सालो से मेहता नगर के राम जानकी मंदिर परिसर मे अपनी मोबाइल शाप की दुकान खोल रखे है। आज सुबह आसपास के लोगो द्वारा सूचना मिली की दुकान के पीछे से चोरो ने सेंध काट दिया है।

    जिसकी सूचना लोकल पुलिस और यूपी 100 को दे दी। वही जब भुक्तभोगी ने अपनी दुकान खोली तो चोरो ने लगभग दुकान के सारे कीमती सामन व गल्ला साफ कर दिये थे। दुकानदार शनि के मुताबिक उसके दुकान से एक लैपटाप, 12 मोबाइल फोन, 25 पीस बैटरी, 9 ब्लूटूथ हेडफोन व गल्ला मे रखे 1900 रुपये नगद सहित लगभग 50-60 हजार की चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया। जिसकी शिकायत कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी सहित यूपी 100 को दे दी गयी है।