Category: uttar-pradesh
-
एक होम गार्ड मुख्यमंत्री योगी को भी नहीं दे रहा तब्बजू
[object Promise]कौशाम्बी l कोखराज- थाना क्षेत्र के असदुल्ला पुर रोही गाँव के राजीव पुत्र रामचरन एक दिन अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहा था। तभी समदा मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान राजीव को हेलमेट न पहनने और पास में लाइसेंस न होने से बाइक की चालन काट दिया गया था। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद एक वकील के माध्यम से अपनी गाड़ी के कागजात लेने गया । कागजात तो उसको प्राप्त हो गया लेकिन दूसरे ही दिन राजीव के घर पर भरवारी चौकी से एक होम गार्ड धीरेन्द्र कुमार तीवारी कोर्ट का एक सम्मन लेकर आया और सम्मन देने के लिए राजीव से पाँच रुपये कि माँग करने लगा तभी राजीव के घर वाले सौ रुपये देने को तैयार हो गये। लेकिन होम गार्ड लगातार पाँच सौ की जिद पर अडा रहा।और साथ ही यह कहने लगा की अगर पैसा नहीं दोगे तो रिपोर्ट में यह लिख दूँगा की मौके पर हमें कोई नहीं मिला। तभी मौके पर खडे जन संदेश टाइम्स के पत्रकार आशुतोष अपना परिचय देते हुए मामला की जानकारी करने की कोशिश की तो होम गार्ड धीरेन्द्र कुमार तिवारी ने एक दलित पत्रकार समझ कर धमकी देने लगा साथ ही यह भी कहने लगा लिख दो जो लिखना है। भेज दो जहाँ भेजना हो चाहे योगी के पास चाहे SP के पास मुझे कोई फर्क नहीं खर्चा दोगे तो सम्मन दूँगा नहीं तो नहीं दूँगा । यहा तक की मुख्यमंत्री योगी जी को भी वो अपने आगे कोई तब्बजू नहीं देता है।उनकी भी धमकी दे डाली, विचार करने की बात तो यह की जब योगी जी की सरकार में एक होम गार्ड गुन्डाई कर सकता है। तो योगी जी की पुलिस प्रशासन की कितनी गुन्डाई करती होगी। इससे साफ समझा जा सकता है। की योगी जी की सरकार में भी पुलिस प्रशासन जनता के बीच में जा कर कैसा व्यवहार करती होगी। -
राष्ट्रीय बाल-विज्ञान कांग्रेस की नोडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
[object Promise]अजीत सोनी
राजा कमलाकर इण्टर कालेज शंकरगढ़ में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता आयोजित हुई, प्रतियोगिता में कुल 10 प्रोजेक्ट प्रस्तुत हुए। कार्यक्रम में राजा कमलाकर इण्टर कालेज शंकरगढ़, न्यू भारत अनु०जाति/जनजाति उ०मा०वि० गाढ़ा कटरा (हड़ही) व महर्षि दयानंद शिक्षा निकेतन शंकरगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्रों ने स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान, तकनीक व नवाचार विषय के अंतर्गत अनुभव पत्र प्रस्तुत किए। आलोक ओझा ने “बिहरिया गाँव में टी०बी० रोग का अध्ययन”, रत्न प्रिया केसरवानी ने “निराला नगर शंकरगढ़ में पेयजल की गुणवत्ता” व आदर्श शुक्ला ने “वर्षा जल संचयन” शीषर्क पर प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत किए।
सीनियर वर्ग में राजा कमलाकर इण्टर कालेज के आदर्श शुक्ला प्रथम व अंकुश सिंह द्वितीय रहे। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में महर्षि दयानन्द शिक्षा निकेतन के रविकान्त केसरवानी प्रथम, राजा कमलाकर इण्टर कालेज की छात्रा रत्नप्रिया केसरवानी व महर्षि दयानन्द शिक्षा निकेतन की छात्रा आकांक्षा केसरवानी द्वितीय रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अनुज पाण्डेय व नोडल अधिकारी अनय प्रताप सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह समन्वयक ओ०पी० धारिया ने किया। इस मौके पर सी०बी०यादव , राम बोध खरवार, कमलाकर सिंह , राकेश मिश्रा, पन्ने लाल, राजकुमार प्रजापति, विनीत चतुर्वेदी, रमेश प्रसाद, स्वेच्छ केसरवानी, लवकुश कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंह, राम सिंह, अजय कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को क्रास्थवेट इण्टर कॉलेज इलाहाबाद में आयोजित होगी।
-
सोनिया गांधी आ सकती हैं दो नवंबर को रायबरेली
[object Promise]रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्लारायबरेली। दो नवंबर को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ’दिशा’ की बैठक में रायबरेली से कांग्रेस सांसद Sonia Gandhi सोनिया गांधी हिस्सा ले सकती हैं। सोनिया के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी आने की चर्चा है। जिला प्रशासन ने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते अप्रैल माह में सोनिया गांधी रायबरेली आई थीं, तब भी उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आये थे। सांसद सोनिया गांधी के दो नवंबर के रायबरेली आगमन की पुष्टि जिलाधिकारी ने भी की है।सांसद Sonia Gandhi के प्रतिनिधिसांसद सोनिया गांधी Sonia Gandhi के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि संभावना है कि दिशा की बैठक में भाग लेने के लिये सोनिया गांधी दो नवंबर को रायबरेली आ जाएंगी। रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन सुबह वह बैठक में हिस्सा लेंगी। किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राहुल गांधी उनके साथ आ सकते हैं। बैठक के बाद अगर मौका मिला तो वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता के बीच भी जाएंगी।बैठक की तारीख तय होने के बाद पिछली बैठक में उठे मुद्दों की अनुपालन आख्या मंगवाने का काम तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी विकास से संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र के विकास और विभागों की सभी सूचियां जल्द से जल्द जिलाधिकारी तक पहुंचा दें, ताकि बैठक में किसी तरह की परेशानी न हो सके। -
रानी लछमीबाई आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन181 परामर्श सशक्तिकरण के अधिकारियों ने लगाई चौपाल महिलाओ की सुरक्षा की दी जानकारी
[object Promise]कौशाम्बी l रानी लछमीबाई आशा जयोति महिला हेल्पलाइन 181 परामर्श सशक्तिकरण के अधिकारियो ने कडा के अलीपुरजीता श्री मान सिंह इंटर कालेज में लगाई चौपाल हाई स्कूल व इंटर की छात्राओं को रास्ते मे लड़कियों से छेड़ छाड़ , बलात्कार अल्प आवास महिलाओं को दहेज उत्पीड़न लड़कियों के साथ मारपीट घरेलू हिंसा, एसिड अटैक चाइल्ड लाइन तत्काल पुलिस सहायता इत्यादि जानकारी दी lजिसमे मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य व टीचर व मौजूद काउंसलर ज्ञान यादव ,संगीत देवी ,रुचि देवी ,कास्टेबल ,अंजली,शशी पाल, शशी गौतम ,व ड्राइवर रवि कुमार सुरक्षा वेवस्था में शिवसंकर सिंह ग्राम प्रधान दौलतपुर कसार अनिल कुमार शर्मा ,अंकित कुमार मिश्रा इत्यादि लोग रहे मौजूद -
मुस्हर बस्ती में क्षय रोग प्रयोगशाला का सीएमओ ने किया उद्घाटन
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम ठाढ़ीभार मुसहर बस्ती में राष्ट्रीय पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण का सी बी सचल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरि चरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, इससे पिछड़े व मुसहर बस्ती इलाकों में खोलकर क्षय रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज करने में यह प्रयोगशाला अहम साबित होगा।इस सिलसिले में आज उक्त गांव में सीवी सचल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। साथ ही अपेक्षा की गई थी इस इस प्रयोगशाला के खुल जाने से रोगियों की सुक्ष्म से सुक्ष्म कीटाणुओं की जांच कर उनका समुचित रूप से इलाज करने में कारागार साबित होगा। यह सुविधा इस इलाके में नहीं होने से क्षय रोगियों को दर-दर भड़कना पड़ता था लेकिन उनका जांच व इलाज नहीं हो पाता था। मुसहर बस्ती में इस प्रयोगशाला के खुल जाने से इस बीमारी को लगाम लगाने में काफी सुविधा मिलेगी और जांच कराने के लिए रोगियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा । उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर अमित पांडे ने किया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी एसएन पांडे ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एके पांडे, चंद्र प्रकाश, संजय गुप्ता,सुशील श्रीवास्तव, प्रयोगशाला सहायक दीपक दुबे के अलावे तमाम गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे -
बीएड की छात्रा ने की खुदकुशी, सिपाही पर दुष्कर्म कर दूसरी शादी करने का आरोप
[object Promise]मेरठ।
उत्तर प्रदेश मेरठ जिला में एक सिपाही की वजह से खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई। आरोप है कि सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बीएड की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिपाही ने शादी का वादा कर छात्रा और परिजनों को राजी कर लिया। इस बीच सिपाही की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह छात्रा का शव पंखे से लटकता मिला। छात्र के पिता की तहरीर पर सिपाही और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट में सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक छात्रा की मां ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि एक बैंक कर्मी की बेटी शहर के एक इंस्टीट्यूट से बीएड कर रही थी। इस संबंध में एसपी सिटी रण विजय सिंह का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर दामोदर दुबे, महिपाल, सुनीता समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट संभल एसएसपी को भेजी जाएगी।डेढ़ पेज के सुसाइडनोट में लिखा- प्रेम जाल में फंसाकर दो साल तक किया दुष्कर्मजानकारी के मुताबिक, मेडिकल थाना क्षेत्र की है। यहां बुधवार रात छात्रा अपने कमरे में सोयी थी। गुरुवार सुबह देर तक भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को छात्र के पास से डेढ़ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि जागृति विहार निवासी दामोदर दुबे ने उसको प्रेम जाल में फंसाकर दो साल पहले उससे दुष्कर्म किया था। दामोदर यूपी पुलिस में सिपाही है और वह संभल में तैनात है।दुष्कर्म की बात छात्रा ने परिजनों को बताई थी जिसके बाद बखेड़ा भी खड़ा हुआ था, इसके बाद सिपाही ने छात्रा से शादी की बात कर मामले को मैनेज कर लिया था।दामोदर दुबे को मत छोड़ना, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी- छात्राआरोप यह है कि शादी की बात कर सिपाही दो साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन इसके बाद सिपाही का रिश्ता किसी और लड़की से तय हो गया। इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सिपाही दामोदर दुबे और उसके परिवार वालों को ठहराया है। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि दामोदर दुबे को छोड़ना मत, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती थी, लेकिन जिन्दगी में दामोदर ऐसा आया कि उसने सब कुछ ख़त्म कर दिया। -
चार फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
[object Promise]कौशांबी : जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक बने चार लोगों के खिलाफ सरसवां एबीएसए ने गुरुवार को करारी व महेवाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने से पहले ही शिक्षक फरार हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद चारों को बर्खास्त किया जा चुका है। पुलिस ने चारों के खिलाफ फर्जीवाड़ा के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री के आधार पर तमाम लोग नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों की शिकायत के बाद जांच भी हो रही है। अगस्त में 23 फर्जी शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट आई थी। उसमें से 17 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया था।गुरुवार को एबीएसए सरसवां मिथलेश कुमार ने टीइटी 2011 के फर्जी डिग्री के आधार पर प्राथमिक विद्यालय पथरकला में तैनात रहे बब्लू वर्मा पुत्र कल्लू राम वर्मा निवासी लक्ष्छीपुर नारायणपुर कोंडौर प्रतापगढ़ के खिलाफ करारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय अंधावा में तैनात रहे अनिल कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी सरसवां महेवाघाट, प्राथमिक विद्यालय महेवाघाट में वंदना सिंह पुत्री दिलीप कुमार निवासी नई दुनिया कसहाई कर्वी चित्रकूट, प्राथमिक विद्यालय टिकरी में तैनात रहे प्रदीप दत्त शर्मा पुत्र पद्मा दत्त शर्मा निवासी 134/10 बेनीगंज इलाहाबाद पर महेवाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है l -
शामली में महिला की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद
[object Promise]शामली।
उत्तर प्रदेश के शामली जिला में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां सुबह तड़के एक महिला को फोन पर बुलाकर अज्ञात व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गया। इस दुस्साहसिक घटना ने पुलिस की गस्त की पोल खोलकर रख दी है। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ये सनसनीखेज घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हत्यारे की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अभी इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।जानकारी के मुताबिक, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड की है। यहां शांति नगर में रहने वाली महिला मौसम (40) अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के पति का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। वह अपने बच्चों के साथ रहकर एक नमकीन फैक्ट्री में काम करके परिवार का पेट पालती थी। गुरुवार तड़के उसे फोन करके काम पर बुलाया गया। महिला रास्ते में पहुंची थी।
इस दौरान एक चादर ओढ़े व्यक्ति पीछे से आया।
महिला एक दुकान के पास आकर रुकी तो पीछे से आये युवक ने पीछे से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला जब गोली लगने से घायल होकर गिर गई। तब भी अपराधी ने उसे हिलाकर देखा।जब महिला को हत्यारे ने मरा समझ लिया तो अपराधी मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना सुबह तड़के 04:08 बजे की है। इस दौरान कोई पुलिस कर्मी गस्त पर नजर नहीं आया। अगर पुलिस गस्त कर रही होती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु.अ.सं.1038/18 धारा 302 ipc बनाम अभियुक्त मांगा निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर नामजद पंजीकृत कर अपराधी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग होने की बात से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जाँच पड़ताल में जुटी है । -
पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी: एसटीएफ ने आगरा से छह लोगों को गिरफ्तार किया
[object Promise]आगरा।
उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्सटेबुलरी 2018 की प्रस्तावित आफ लाईन लिखित परीक्षा को नकल विहीन कराये जाने के दृष्टिगत अमिताभ यश, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ उप्र तथा अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ द्वारा एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्याम कान्त, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आगरा के नेतृत्व वाली एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में एसटीएफ की टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियो से आर्थिक लाभ प्राप्त करके अनुचित संसाधनो सहित परीक्षा की सुचिता को प्रभावित करने हेतु एकत्र हुये पेपर साल्वर गिरोह के सरगना सहित 6 सदस्य गिरफ्तार किया है। एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा द्वारा गिरफ्तार किये गये उपरोक्त समस्त अभियुक्तों के विरूद्व थाना खन्दौंली, आगरा पर मु.अ.सं. 678/2018 धारा-420 भादवि 66, 66ए आईटी एक्ट तथा 3/9 उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-1998 पंजीकृत कराया गया है। आगे की कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ फील्ड यूनिट आगरा की टीम जनपद आगरा में प्रस्तावित आफ लाईन परीक्षा हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर सजग दृष्टि रखते हुये भ्रमणशील थी। दिनांक 25-10-2018 को मुखबिर से एसटीएफ0 फील्ड इकाई, आगरा की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग उप्र पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्सटेबुलरी 2018 परीक्षा में अभ्यर्थियो से आर्थिक लाभ प्राप्त करके उनको लाभ पहुचाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र खन्दौली में एकत्र हो रहे है। उक्त प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुये एसटीएफ फील्ड यूनिट आगरा की टीम पुलिस उपाधीक्षक श्याम कान्त, निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह तथा उनि मुनेश बाबू आदि सहित थाना खन्दौंली, आगरा क्षेत्र में पहुॅचे तो मुखबिर द्वारा इशारा करके बताया कि सामने की ओर गाड़ियों में उक्त संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है, जिस पर विश्वास करके टीम ने तत्काल ही रणनीति तैयार करके इन गाड़ियों को घेरा तथा आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये अपनी व्यवसायिक दक्षता एवं कार्य कुशलता का उपयोग करके 6 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण1- अरूण पुत्र गिर्राज किशोर सारस्वत निवासी केनरा बैंक के सामने खन्दौली आगरा। (प्रबन्धक बी0एल0 एज्यूकेशन इन्स्टीटियूट, खन्दौंली, आगरा)।2- मोनू पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम कुरसन्ड़ा, थाना सादाबाद जनपद हाथरस।3- चन्द्रवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पड़ता नगला थाना इगलास, अलीगढ़।4- राजू पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला हंसी, राजा का ताल, टूण्ड़ला फिरोजाबाद।5- अजीत पुत्र गुरबचन सिंह निवासी दयाल सरन, सादाबाद, हाथरस।6- कुलदीप पुत्र सुधीर निवासी चन्द्रा नगला, गैलाना रोड, आगरा।अभियुक्तों के पास से ये हुई बरामदगीरू. 2,46,000/- नकद (अरूण पुत्र श्री गिर्राज किशोर सारस्वत से रू. 1,40,000, मोनू पुत्र किशन सिंह से रू. 20,000, चन्द्रवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह से रू. 30,000, राजू पुत्र रनवीर सिंह से रू. 40,000, अजीत पुत्र गुरबचन सिंह से रू. 5,000 तथा कुलदीप पुत्र सुधीर सिंह से रू. 11,000/-), दो कार क्रमशः मारूति स्विफ्ट कार सफेद रंग नम्बर (यूपी-80 सीएल1030) तथा मारूति वेैगन आर कार सफेद रंग नम्बर (यूपी-80 सीए 8674), छह मोबाइल, दो सनद और 4 छायाप्रति आईडी प्रवेश पत्र फोटोयुक्त चस्पा बरामद हुए हैं।प्रति व्यक्ति दो लाख होती थी वसूलता था गैंगअभियान में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अवगत कराया कि हम सभी लोग बीएल एज्यूकेशन इन्स्टीटियूट, खन्दौली, आगरा के प्रबन्धक अरूण पुत्र गिरिराज किशोर सारस्वत निवासी केनरा बैंक के सामने खन्दौली आगरा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संगठित होकर इस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्सटेबुलरी 2018 के परीक्षा केन्द्र बीएल एज्यूकेशन इन्स्टीटियूट, खन्दौली, आगरा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करके सफल होने का प्रलोभन देकर इसके एवज में उनसे धनराशि तय करके जो प्रति व्यक्ति दो लाख होती थी जिसका एक बड़ा हिस्सा उनसे अग्रिम के रूप में प्राप्त भी किया गया है, जो बरामदगी में दर्शायी गयी रकम में सम्मलित है।शौचालय जाने के दौरान पेपर छिपाकर लाने का करते थे प्रयासगिरोह के गिरफ्तार किये गये सदस्यों में चन्द्रवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह द्वारा अपने गिरोह की कार्य प्रणाली के विषय में अवगत कराया कि परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को शौचालय जाने के बहाने छिपाकर लाने का प्रयास किया जाता है, जिसमें सफल होने पर गिरोह के अन्य सदस्य मोनू द्वारा अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींच ली जाती है। जिसको उनके गैंग के सक्रिय सदस्यों अजीत पुत्र गुरबचन सिंह निवासी दयाल सरन, सादाबाद, हाथरस, कुलदीप पुत्र सुधीर निवासी चन्द्रा नगला, गैलाना रोड, आगरा तथा राजू पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला हंसी, राजा का ताल, टूण्ड़ला फिरोजाबाद द्वारा हल करने मे साल्वर की भूमिका निभाई जाती है। उक्त समस्त कार्यवाही बीएल एज्यूकेशन इन्स्टीटियूट, खन्दौली, आगरा के प्रबन्धक अरूण पुत्र गिर्राज किशोर सारस्वत निवासी केनरा बैंक के सामने खन्दौली आगरा के निर्देशन में संचालित होती है।एसटीएफ की सजगता से नहीं लीक हो पाया पेपरसंयुक्त पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि ये सभी लोग संगठित होकर आपसी सहमति से अनुचित साधनों का इस्तेमाल करके उक्त परीक्षा में बीएल एज्यूकेशन इन्स्टीटियूट, खन्दौली, आगरा परीक्षा केन्द्र में बैठने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर धन इकठ्ठा करने का प्रयास कर रहे थे। परन्तु यह लोग पुलिस तंत्र की सजगता की वजह से अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल नही हो सकें। यदि यह अपने उद्देश्यों मे सफल हो जाते हो उक्त कृत्य से एकत्रित होने वाली धनराशि का एक बड़ा हिस्सा अरूण पुत्र गिर्राज किशोर सारस्वत को प्राप्त होता। इस प्रकार एसटीएफ उप्र की सजगता की वजह से उक्त परीक्षा का पेपर लीक नहीं हो पाया। -
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
[object Promise]लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित किंगजार्ज विश्वविद्यालय में जहां छात्राओं से रैगिंग की घटना प्रकाश में आयी वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मचा। आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से वहीं के दो छात्रों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से छात्रा खौफ में है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विवि प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साधे है। बता दें कि इससे पहले भी यहां छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी विवि प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रहा है।इस मामले में हसनगंज इंस्पेक्टर अंबर सिंह के ने बताया कि दोनों आरोपित छात्र लविवि परिसर में छात्र से छेड़छाड़ कर रहे थे। दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और लविवि प्रशासन को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। वहीं प्रवक्ता लविवि प्रो. एनके पांडेय का कहना है कि मुझे घटना के बारे में प्रॉक्टर कार्यालय से अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ हूं।जानकारी के मुताबिक, घटना हसनगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ने वाली एक बीए की छात्रा का आरोप है कि छात्र नेता अर्णव उसका कई दिनों से पीछा कर रहा था। उसके खौफ से पीड़ित छात्रा विवि जाने से भी बचती थी। अक्सर कोई न कोई बहाना बताकर घर में ही रुक जाती थी। बुधवार को छात्रा क्लास करके जैसे ही घर जाने के लिए निकली अर्णव ने साथी छात्रों के साथ उसका पीछा किया और छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी भाग अपने साथी के साथ भाग गया।पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पीछा कर रहे छात्रों का जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच पीड़िता के परिवारिक सदस्य अचानक मौके पर आ गए और आरोपित छात्रों से उनकी भिड़ंत हो गई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके से दोनों आरोपित छात्रों को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सीतापुर निवासी अर्णव सिंह व वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अर्णव छात्र नेता है।