उन्नाव l आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मुहिम तेज कर दी है इसी कड़ी में आज आबकारी टीम ने सिविल लाइन मौहारी बाग में सुभाष नेशनल स्कूल के सामने स्थित एक आवास से भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री प्राप्त की।
[object Promise]
आबकारी विभाग ने घर मे छापेमारी मार पकड़ी अवैध शराब
आबकारी अधिकारी के के शुक्ला , सदर इन्सपेक्टर रविंद्र किशोर ,हसन गंज इन्सपेक्टर बृजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन मौहारी बाग में सुभाष नेशनल स्कूल के सामने एक घर मे की सुबह 9 बजे छापेमारी की जहाँसे आबकारी टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री मिली और बनी हुई शराब के साथ मौके से टीम को 1 युवक मिला जिसे हिरासत में लेकर आबकारी टीम पूछताछ कर रही है। आबकारी टीम में राजेश पाल, दिगपाल सिंह , मनोज कान्त सिंह सहित अन्य विभागीय लोग मौजूद रहे।
फतेहपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर जहाँ एक ओर लोगो को स्वच्छ्ता के लिये जागरूक किया जा रहा है तो वहीं अभियान की हकीकत परखने के लिये जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह द्वारा समय समय पर जनपद का भृमण कर साफ सफाई का जायजा लेने और सुधार के लिये लगातार मातहतों को निर्देशित किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों के ऊपर सीएम से लेकर डीएम तक के आदेशों का कोई असर होते नही दिख रहा।
जिसका उदाहरण शहर के पीरनपुर वार्ड के जोशियाना मोहल्ले के बाल्मीकि बस्ती में देखने को मिला जहाँ नाला चोक होने के कारण भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे कारण लोगो को अपने घरों तक पहुंचने के लिये नाले के गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। शहर के बीचों बीच बसी इस अत्यन्त गरीब बाल्मीकि आबादी की सुधि लेने की नगर पालिका परिषद जरूरत नही समझती। शायद इसी कारण मोहल्ले के लोगो द्वारा जलभराव की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गयी। मोहल्ले के पूर्व सभासद धीरज बाल्मीकि ने बताया कि नाले की सिल्ट साफ न होने के कारण जलभराव हो रहा है जिसकी शिकायत उनके द्वारा नगर पालिका एवं तहसील दिवस में दर्ज कराई जा चुकी है। परन्तु नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई नही कराई गयी।
वहीं मोहल्ले वासियों ने बताया कि नाले के गंदे पानी के भराव के कारण उनका अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। पानी और कीचड़ के कारण अक्सर बच्चे गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। दूषित पानी की बदबू और सड़ान्ध से लोगों का जीना हराम हो चूका है जलभराव के कारण मच्छरों का भीषण प्रकोप बढ़ने एवं संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। नगर पालिका प्रशासन के समय पर सुधि न लेने से मोहल्ले स्थिति बद से बदतर हो सकती है।
पडरौना,कुशीनगर : रात्रिकालीन गश्त और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ ही घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के लिए अब थाने में चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कुशीनगर जिले के सभी थानों में दो-दो चार पहिया उपलब्ध होंगे। हालांकि चार बड़े थानों पर पहले से ही यह सुविधा मौजूद है। पुराने हो चुके वाहनों की जल्द ही नीलामी भी की जाएगी।
जिले के 18 थानों (इसमें महिला थाना भी शामिल है) पर थानेदारों को चलने के लिए तीन वर्ष पहले बोलेरो गाड़ी की व्यवस्था कराई गयी थी। अधिकांश थानों से जीप को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कई जगहों पर विवाद होने के बाद पर्याप्त संख्या में फोर्स तत्काल मौके पर नहीं पहुंच पाती थी। थानेदार के वीआईपी ड्यूटी में होने से थाने का काम प्रभावित हो रहा था। वाहन की कमी से जूझ रहे थानों की समस्या दूर करने के लिए शासन ने सभी थानों पर दो-दो वाहन रखने का आदेश दिया है।
इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले में एयर कंडीशनर दस टाटा सूमो वाहन उपलब्ध कराया गया है, जो बीते रविवार शाम पुलिस लाइन पहुंच गए। नई गाड़ियों से थानेदार चलेंगे। थाने की पुरानी गाड़ी से सेकेंड अफसर गश्त करेंगे। जल्द ही इन वाहनों को थाने को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर दो सप्ताह पूर्व हुई डकैती के मामले में आज पहुंची साइबर क्राइम सेल टीम ने पत्रकार के घर पहुंच वहां से घटों तक बदमाशों के मोबाईल नम्बर व अनेक विन्दुओं का लोकेशन लिया। हकीकत का जायजा लेने के बाद जहां सूटकेश व बॉक्स बरामद हुआ था वहां पहुंच लोकेशन लेने के बाद सघन जांच पड़ताल की और इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। जबकि घटना के दूसरे दिन पहुंची फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने दो दिनों तक छानबीन किया और जांच रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारी को भेज दी। लेकिन सवाल यह उठता है कि पुलिस की इतनी मुस्तैदी के बाद भी घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस डकैती के घटना का पर्दाफाश करने में असफल साबित हो रही हैं।
घटना का खुलासा होने में जितना ही विलंब हो रहा है परिजन बेहाल होते जा रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि उक्त गांव निवासी सुनील तिवारी पत्रकार गत 6 अक्टूबर की रात शस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर पत्रकार के घर लूटपाट किये, घटना के 19 वें दिन पुलिस के साथ पहुंची दो सदस्यीय टीम पहले पत्रकार के घर पहुंच परिजनों से पुछताछ किया उसके पश्यचात बदमाशों का मशीनरियां से लोकेशन लेने के बाद जहाँ बदमाशों ने सूटकेस व बाक्स तोड़े थे वहां पहुच घटों तक जांच पड़ताल करने के बाद अपनी रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारी को सौंप दी है।
घटना की रात पत्रकार पडरौना से घर पहुंचे और भोजन करने के उपरांत वह परिजनों सहित अपने कमरे में सोने चले गए ,इनकी माता दूसरे कमरे में सोई हुई थी रात लगभग 1 बजे खटर पटर की आवाज सुन पत्रकार की मां की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना चालू कर दिया था,शोर सून जब पत्रकार अपने बिस्तर से उठ कर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से बंद था शोर सुन पहुंचे लोगों ने बाहर से दरवाजा को खोल कर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर कीमती कपड़े पचास हजार नकदी व जेवरात सोने चांदी का लूट ले गए थे ,वही कागजात से भरा वाक्स उठा ले गये,और एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गये। जिसमें एक मुकदमे संबंधित कागजात थे लेकिन कागजात से भरी पेटी घटना के तीसरे दिन पत्रकार के घर से डेढ़ किलोमीटर की लगभग दूरी पर सरेह में फेका पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दिया डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस 2 दिनों तक लगातार बदमाशों का पता सुराग लगाने के लिए गहन छानबीन किया ।इस मामले में कई लोगों को उठा कर पूछताछ भी कर रही है ,पूरा परिवार सदमे में है ,पुलिस प्रशासन ने पीड़ित पत्रकार के घर दो कांस्टेबलों की सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी भी लगा रखा है लेकिन अब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है।कार्यवाही कागजों में सिमट कर रह गयी है।इस घटना का खुलासा अबतक नहीं होने से परिजन दहशत जदा है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा रूपई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के किनारे एक बाग में एक विशालकाय अजगर ने नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया नील गाय के बच्चे की चीखने की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए ग्रामीणों के ईट पत्थर मारने के बाद अजगर ने नील गाय के बच्चे को तो छोड़ दिया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों की मानें तो पूरे शिवदान मजरे गौरा रुपई गांव में फत्ते सिंह की बगिया में देर शाम एक भारी-भरकम अजगर में नील गाय के बच्चे को जकड़ लिया और पूरा निगल लिया था मगर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ईट पत्थर मारकर नील गाय के बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया किसी तरह से अजगर ने उसको छोड़ दिया ।
ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड व वन विभाग को भी सूचना दी मगर किसी के मौके पर ना पहुंचने के कारण अजगर भागने में सफल रहा विशालकाय अजगर देखने से ग्रामीण भयभीत हैं मगर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका है।
कोखराज ( कौशाम्बी ) नगरपालिका परिषद भरवारी मे २०अक्टूबर को शायकाल बकरी चरा रही ज्ञानवती पत्नी बुद्धयी लाल वार्ड न० १७ सरजूदासनगर को रोहीबाई पास रेलवे लाइन के पास अचेत हालत मे १३वर्षीय युवती मिली । सलोनी बक्सर गाव जिला बुलन्दशहर की रहने वाली है बचपन मे ही मा और बाप का सया उठ गया था । सलोनी की बडी मा सगीता पत्नी रमेश सराय अकिल जनपद कौशाम्बी मे रहती है वह सलोनी को अपने साथ रख लिया ।
सलोनी ने बताया कि बडी मा चार दिन पहले घर से मारकर बाहर निकाल दिया । ज्ञानमती सलोनी को अपने घर ले अयी और पुलिस चौकी इन्चार्ज मनोज उपाध्याय भरवारी को सूचना दी और अपने पास सलोनी को रखा । दूसरे दिन सलोनी को लेकरर सराय अकिल गयी लेकिन बडी मा से मुलाकात न होने पर वह भरवारी अपने घर मे रख लिया । नगरवासी लोगो ने महिला हेल्प लाइन १८१ न०को जानकारी दी । महिला हेल्प लाइन से आरूषि देवी व ज्ञाना यादव भरवारी पुलिस चौकी से अपने सुपुर्द मे ले बाल कल्याण समिति मनझनपुर मे जिला प्रवर्तन अधिकारी शैलेश राय के सुर्पद कर दिया । जब कि ज्ञानवती सलोनी को पालना चाहती थी ।
अग्निशमन विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र मे आग के खतरे से भयानक हादसे का कारोबार फलफूल रहा है । विभागीय परमिट मे खेलकर लोगों की दूकान और अस्पताल मे दिखावटी के लिए सिलेंडर रखवाकर खानापूर्ति की गई ।बिना एनओसी के चल रहीं है संस्थाए ।इलाके मे विद्यालय ,नर्सिंग होम ,अवैद्व गैस रिफलिंग,तथा पटाखे का कारोबार सभी प्रमुख बाजारों और कस्बों मे वर्षों से बिना अग्निशमन के एन ओ सी के फलफूल रहा है ।जबकि विभाग की जिम्मेदारी होती है कि जहाँ भी विष्फोटक साम्रग्री का कारोबार हो रहा है उसकी चौहद्दी की जाँचकरे और यदि सुरक्षा की शर्ते पूरी करता हो तो एन ओ सी की फीस जमा कराकर प्रमाण पत्र जारी करे ।
लेकिन पश्चिम शरीरा अग्निशमन विभाग मे नियुक्त जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है ।यदि सूत्रो की माने तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी मर्जी से बिना एन ओ सी के आग बुझाने के लिए दो सिलेंडर देकर चुपचाप सुविधा शुल्क की वसूली करते है ।पूरब शरीरा ,पश्चिम शरीरा ,मे संचालित किसी नर्सिंग होम मे यदि आगजनी की घटना हो जाय तो किसी के पास कोई सुविधा नही है और नहीं अग्निशमन का एनओसी है । इसी प्रकार पश्चिम शरीरा मे माचिस की गोदाम है यदि इसमे आग की एक चिंगारी उठ जाए तो पूरे मुहल्ले को साफ करने के लिए पर्याप्त है ।ऐसे कारोबारियों को एनओसी लेने का लाखों रुपये का खर्च बता दिया जाता है । इस लिए शार्टकट रास्ते से चलकर काम करने की सलाह दे दी जाती है और फिर शुरू होता है हर महीने सुविधा शुल्क वसूली का सिलसिला ।
इसी प्रकार क्षेत्र के सभी बाजारों मे छोटे गैस सिलेंडरों की रिफलिंग की जाती है ।जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है ।दीवाली मे पटाखा बेचने के लिए के लिए लाखों का पटाखा डम्प है । इन सभी को फायर विभाग की गुप्त अनुमति प्रमाण पत्र जारी है ।यदि जिले के आला अधिकारियों द्वारा अग्निशमन विभाग के खेल की गोपनीय जाँच कराई जाय तो इनके अवैद्व वसूली का पर्दाफाश हो सकता है ।
रायबरेली l दहेज प्रथा रोकने के लिए चाहे जितने सख्त कानून क्यो न बने हो पर उस कानून को जमीनी स्तर पर लाने में नको चने चबाने पड़ रहे है एक ऐसा ही मामला रायबरेली से सामने आया है जिसमे एक युवती का विवाह तो तय हो गया और विवाह के कार्ड भी छप व बट गए पर जब विवाह की तारीख नजदीक आई तो लड़के वालो ने दहेज की मांग में वृद्धि कर दी जिसको लेकर लड़की वालों ने असमर्थता जताई तो लड़को वालो ने रिश्ता ही तोड़ दिया और दूसरी शादी तय कर ली। परेशान लड़की के परिजन पुलिस की चौखट पर पहुचे और न्याय की गुहार लगाई।
मामला रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर का है जहा एक दहेज लोभी परिवार ने निकाह केवल इस बात पर तोड़ दिया क्योंकि उसे दहेज में गाड़ी नही मिलनी थी।।शाहीना और अखतर के निकाह की तारीख 30 अक्टूबर तय कर दी गयी ।जब शाहीन और उसके परिवार वाले 16 अक्टूबर को मुम्बई से रायबरेली निकाह की तैयारी के लिए आने लगे तो लड़के वालों ने उन्हें कॉल करके यह कहा कि अगर गाड़ी भी दे सकते है आप लोग तो आइए निकाह तब होगा नही तो दूसरी निकाह के लिए लड़का तैयार है और कार्ड भी छप चुके है तो तुम लोग अब मत आना जिससे परिवार सदमे है ।
और जब यह पीड़ित परिवार थाने पहुचा तो वहाँ भी इसके हाथ निराश ही लगी जिसके बाद पीड़िता के परिजन पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुचे और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने न्याय का भरोसा दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या पुलिस अधिक्षक के पास आने के बाद पीड़िता को न्याय मिल पायेगा या नही।
कौशाम्बी जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कौशाम्बी के समस्त ग्राम पंचायतों को ODF (खुले में शौच मुक्त) घोषित कर दिया गया है । लेकिन आये दिन समाचार पत्रों के माध्यम से खुले में शौच करने का मामला प्रकाशित हो रहा है ।
इशी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला अधिकारी ने एक पत्र जारी कर सभी पंचायत सचिवों, खण्ड प्रेरको,स्वेछा ग्राही,सफाई कर्मी,सहायक विकासअधिकारी आदि कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि ये सभी लोग को प्रतिदिन का रोस्टर जारी के मॉर्निंग फॉलोअप,एवइनिंग फॉलो अप के मध्यम से खुले में शौच करने से रोका जाए ।
ताकि स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाया जा सके । इसके उपरांत अगर मीडिया के माध्यम से या निरीक्षण के वक्त जिस ग्राम पंचायत में लोग खुले में शौच करते हुए मिले तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।
कौशाम्बी – मुहम्मद साहब के नवासे ईमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन बाद उनका चेहल्लुम पूरी दुनिया मे बड़ी अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया जाता है इसी कड़ी में कौशाम्बी जनपद के दारानगर गांव में अंजुमन मुखतरिया अहले सुन्नत की जानिब से अंजुमन असदिया सय्यदवाड़ा के संरक्षण में एक जुलूस चेहल्लुम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी अकीदत के साथ उठाया गया।
इससे पहले अंसार अहमद उर्फ छोटकउ के अज़ाखाने में एक मजलिस को खिताब फरमाया जिसमे जनाब हसनैन हुसैनी बहेरवी ने सोज़ख़्वानी पेश की उसके बाद जनाब मौलाना शबीह हैदर साहब ने मजलिस को खिताब फरमाया जिसके बाद अंजुमन असदिया दारानगर ने जुलूस को बरामद किया इसके बाद जुलूस अपने कदीमी रास्तो से होता हुआ सय्यदवाड़ा दारानगर की ओर बढ़ा। जुलूस में बाहरी अंजुमनो ने भी हिस्सा लिया जिसमे अंजुमन असगरिया कदीम ,अंजुमन अब्बासिया नज़रगंज बड़ागांव ने अपने मख़सूस अंदाज़ में नौहाख्वानी और सीनाजनी पेश की अंजुमन अब्बासिया के नौहाख्वांन जनाब उस्मान साहब ने अपने खास अंदाज में नौहे पेश किये।
इसके बाद अंजुमन असदिया दारानगर ने जंजीर और कमें का मातम दारानगर चौराहे पर किया। इस मौके पर आफाक परवेज़, ग़ुलाम अब्बास, बाकर रिज़वी ने अपने अंदाज में नौहाख्वानी की फिर अंजुमन असदिया के सदर जनाब असद सग़ीर साहब ने तक़रीर पेश की उन्होंने बताया इमाम हुसैन ने इंसानियत के खातिर अपनी कुर्बानी पेश की इस्लाम धर्म शांति और भाईचारे पर विश्वास करता है ।इमाम हुसैन को यज़ीदी फौज ने 3 दिन का भूखा प्यास शहीद कर दिया था आज पूरा विश्व उनकी याद को मना रहा है।
इराक जहा इमाम हुसैन शाहीद हुए है चेहलुम के दिन 6 करोड़ से अधिक लोग इकठ्ठा होते है जो बताते है कि सत्य सदैव जीता है। सय्यदवाड़ा दारानगर पहुच कर अंजुमन असदिया के साहिबे ब्याज़ जनाब बाकर रिज़वी साहब ने अल्वेदाई नौहा पडा। इस जुलूस में जनाब कासिम हुसैन साहब, शबीह हैदर शानू,सोनू साहब ,नूरैन साहब ,शमशीर साहब ,शाहिद साहब आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।