Category: uttar-pradesh

  • 20 के बाद की फाइलों पर प्रयागराज

    [object Promise]
    डीएम ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके तहत 20 अक्टूबर के बाद जो भी फाइलें उनके सामने पेश हों, उनमें प्रयागराज ही लिखा होना चाहिए, तभी हस्ताक्षर होंगे।
    जल्द ही मंडल भी होगा प्रयागराज : जिले का नाम बदलने के बाद अब जल्द ही इलाहाबाद मंडल का नाम भी प्रयागराज हो जाएगा। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल की ओर से इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। एक हफ्ते में इसकी भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और तब मंडल का नाम भी प्रयागराज करने का शासनादेश जारी हो जाएगा।
    दरअसल, शासन की ओर से जिले का नाम तो बदल दिया गया, मगर मंडल के नाम में परिवर्तन न होने से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। फिर मंडलायुक्त ने शासन के अधिकारियों से वार्ता कर प्रस्ताव भेजा।

  • विधानसभा के सामने पीड़ित परिवार ने सामूहिक रूप से किया आत्मदाह का प्रयास

    [object Promise]
    लखनऊ।
     राजधानी लखनऊ के विधान
    सभा 
    के उस समय हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी और दुधमुंही बेटी के साथ अचानक आत्मदाह करने पहुंच गया। इससे पहले युवक अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा पाता कि मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल शिव कुमारी, सुष्मिता यादव और मीरा ने उन्हें दबोच लिया। आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली ले गई। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर वह आत्मदाह कर लेगा। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    जानकारी के मुताबिक, घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र के विधानसभा गेट नंबर-3 के सामने की है। यहां गुरुवार दोपहर करीब 12:17 बजे एक पीड़ित परिवार आत्मदाह करने पहुँच गया। युवक ने अपने झोले से मिटटी के तेल से भरी दो लीटर की बोतल निकाली और अपने ऊपर उड़ेलने लगा। ये नजारा देख फौरन मौके पर मौजूद महिला सिपाही दौड़ी और युवक को आग लगाने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित के दौरान पीड़ित बहराइच जिला के विकासखंड चितौरा थाना राम गांव निवासी टेड़िया भयापुरवा के रहने वाले सतीश सिंह ने बताया कि उनकी ससुराल दिनेश सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी चिरैयाटोंड थाना हुजूरपुर बहराइच में है।
    पीड़ित की बेटी 14 वर्षीय बेटी निधि सिंह उर्फ महिमा सिंह अपने मामा के लड़के की शादी में कुछ दिन पहले गई थी। दिनेश सिंह के छोटे भाई उदय राज सिंह उदय शिक्षण संस्थान के अध्यापक हैं तथा अपने परिवार के साथ वही निवास करते हैं। पीड़ित की लड़की भी इन्हीं के परिवार के साथ में रहती थी। पिछली 15 जून 2018 की रात करीब 12:00 से 2:00 बजे के आसपास अमित उर्फ सुधीर (30) वर्ष पुत्र गेंदालाल शर्मा ग्राम ककराही थाना दिबियापुर जिला औरैया ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया। इस संबंध में पीड़ित को जानकारी हुई तो बात थाने पर गया और पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। पीड़ित की रिपोर्ट 36 घंटे बाद लिखी गई। पीड़ित ने बताया कि गेंदालाल शर्मा का आरोपी पुत्र कुछ दिन पहले पीड़ित को धमकी भी दे चुका है।
    सुधीर ने 3 जून 2018 दोपहर 2:00 बजे पीड़ित परिवार वालों को धमकी दी कि मैं तुम्हारी लड़की को गायब कर दूंगा। इसकी जानकारी पीड़ित को रात 9:00 बजे पता चली। तो उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। तब से पीड़ित पुलिस और एसपी कार्यालय के चक्कर लगाकर थक गया है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस के रवैए से तंग आकर पीड़ित गुरुवार दोपहर राजधानी लखनऊ पहुंचा और यहां अपनी पत्नी और एक नाबालिग बेटी के साथ विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर कार्यवाही अगर पुलिस कार्यवाही कर उसकी बेटी को बरामद नहीं करेगी तो वह फिर से आत्मदाह कर लेगा।

  • आजम खां : मैं BJP का राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’

    [object Promise]
    बदायूं । समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।   आजम खां बुधवार को कहा कि वह बीजेपी के राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’ हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने उनके नाम पर उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था और अब उनके नाम पर ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। बीजेपी ने खां के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने जो अभद्र शब्द इस्तेमाल किया है, वह उनकी सोच को दर्शाता है। इसी बीच आजम खां पर डॉ बीआर आंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    मशवराती काउंसिल की विशेष बैठक में शामिल होने बदायूं आए खां ने मीडिया से बातचीत में खुद को बीजेपी का ‘आइटम गर्ल’ बताया। उन्होंने कहा, ‘सारे चुनाव बीजेपी मेरे नाम पर ही लड़ती रही है। पिछला विधानसभा चुनाव मेरे नाम पर लड़ा। अब लोकसभा चुनाव भी मेरे ही नाम पर लड़ेगी।’ एसपी नेता ने कहा, श्मेरा तो यह हाल कर दिया है कि मुझे खुद नहीं पता कि मेरे ऊपर कितने मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। मेरे नाम से कितने समन और वॉरंट जारी कर दिए गए हैं, मैं तो बस उन्हीं मुकदमों की पैरवी करता घूमता रहता हूं।’
    आजम खां ने दावा किया कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। उनका सिर्फ एक बैंक खाता है जो विधान भवन में स्थित एसबीआई की शाखा में है। इसके सिवाय अगर देश के किसी भी बैंक में उनका कोई खाता मिल जाए तो उनको कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए। खां ने बताया कि मशवराती काउंसिल ने निर्णय लिया है कि फिरकापरस्त ताकतों को हराने के लिए दलितों, पिछड़ों और कमजोरों को एकजुट करना होगा, तभी इंकलाब आएगा। इसके लिए उन सभी मुद्दों से हटना होगा जिनको लेकर बीजेपी देश मे आग लगाना चाहती है।
    राम मंदिर मामले पर खां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट देश की सर्वोच्च संस्था है। उसका आदेश सबसे ऊपर होना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, श्जब छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तब किसी मुस्लिम संगठन ने कोई विरोध नहीं किया। आप मंन्दिर बनाइए। विरोध की चिंता छोड़िए। आपको जो करना है कीजिए मगर देश को गुमराह मत कीजिए।
    वहीं, आजम खां के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि खां विक्षिप्त हो गए हैं। वह वोट बैंक, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की जो राजनीति करते थे, उसके दिन जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि खां ने जो अभद्र शब्द इस्तेमाल किया है, वह उनकी सोच को दर्शाता है। यही सोच एसपी की भी है और ऐसे लोगों की है जो एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़े हुए हैं।

  • शहीद विजय कुमार को दी गई श्रद्धान्जलि

    [object Promise]
    रिपोर्ट – योगेन्द्र गौतम

    उन्नाव l जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए सैनिक विजय कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को सैन्य वाहन से रात में उनके गाँव रावतपुर पहुँचा और शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गाँव के सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में रखा गया। जहां क्षेत्र ही नहीं जनपद भर से लोगों ने आकर शहीद विजय कुमार को श्रद्धान्जलि दी। 
    शहीद के पिता देव राज माता कृष्णा देवी व पत्नी प्रतिभा देवी ने जैसे ही ताबूत को देखा उनके करुण क्रंदन से आसमान फट रहा था, शहीद विजय की बहने विजय लक्ष्मी, आरती और गुड़िया अपने इकलौते भाई के शव से लिपट लिपट कर रो रही थीं।

    विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मंत्री रमा पति शास्त्री आदि ने पहुंच कर शहीद विजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित अंतिम सलामी दी। विजय कुमार अमर रहें, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद,  जब तक सूरज चाँद रहेगा विजय तुंहारा नाम रहेगा के नारों के साथ हजारों की संख्या में उमड़ा जन सैलाब सैनिक को नम् आँखों से अंतिम विदाई दे रहा था।

    जिले के आला अधिकारी, एसपी हरीश कुमार, डीएम सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, सीडीओ प्रेम रंजन, एसडीएम सदर, एसडीएम बीघापुर , सीओ सिटी, सीओ बीघापुर, सर्किल के चारों थाना प्रभारी आदि सभी ने श्रद्धान्जलि अर्पित की।
    विजय कुमार जिस एसएसबी 42 वीं बटालियन में थे, उससे डीआईजी प्रताप सिंह चूड़ावत, राजेंद्र कुमार डीआईजी लखीमपुर, कमाण्डेन्ट प्रवीण कुमार, डिप्टी कमाण्डेन्ट शैलेन्द्र पाण्डेय आदि ने अपने सैनिक को अंतिम विदाई दी। क्षेत्र से हरि सहाय मिश्र मदन,  अंकित परिहार, वीर प्रताप सिंह शहीद को श्रद्धाजलि दी।
    तत्काल सहायता के रूप में विभाग द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपए नगद व 15 लाख रुपए की चेक परिजनों को दी गई। तो प्रदेश सरकार की ओर से 20 लाख रुपए शहीद के खाते में व 5 लाख रुपए शहीद विजय के माता पिता के खाते में जमा कराए जाने की बात विधान सभा अध्यक्ष ने कही। तो विभगीय लोगों ने बताया कि 35 लाख रुपए शहीद विजय के  परिवार को अभी विभाग की ओर से और दिया जाएगा।  सरकार की ओर से कहा गया कि शहीद के सम्मान में जैसा ग्रामीण व परिजन चाहेंगे वैसा किया जाएगा, जिसमें शहीद प्रतिमा व पार्क निर्माण आदि की बात कही गई तो साथ ही यह भी कहा गया कि परिवार को कृषि योग्य जमीन भी दी जायेगी। विभगीय प्रक्रिया में आश्रित को नौकरी भी देने की बात कही गई।
    दोपहर बाद शहीद का अंतिम संस्कार भारी हुजूम के साथ पूरे सैन्य सम्मान के साथ बक्सर घाट पर कर दिया गया।

  • एक महिला दो पति, पंचायत ने सुनाया हैरान कर देने वाला का फरमान, रखी अजीब शर्त

    [object Promise]

    बरेली । इस महिला का आरोप है  कि शादी के चौथे साल में शौहर लईक ने मुझे तलाक दे दिया। बेटे के साथ दो साल तक मैं भटकती रही। फिर बरेली में दूसरी शादी कर नई जिंदगी शुरू की। पिछले साल पूर्व शौहर बेटा छीन ले गया। समझौते का प्रयास किया तो पंचों ने अजीब शर्त रखी।

    जानकारी के मुताबिक, यहां एक महिला के पहले पति ने उसे तलाक देने के बाद उससे उसका बेटा छीन लिया। जब मामला पंचायत में पहुंचा, तो पंचों ने समझौते के नाम पर महिला के सामने अजीब शर्त रख दी। कहा, 15-15 दिन दोनों शौहर के साथ रह लो। आरोप है कि पुलिस ने भी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आखिरकार परेशान होकर महिला हेल्पिंग सोसाइटी के शरण में पहुंची।

    दरअसल, अर्शी नामक एक महिला का निकाह साल 2012 में बहेड़ी के लईक से हुआ था। तीन साल बाद देहज को लेकर लईक ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया था। मजबूरी में अर्शी दुधमुहे बेटे को लेकर मायके रहने आ गई, फिर 2017 में बरेली में ही दूसरी शादी कर उसने नई जिंदगी शुरू की। लेकिन पिछले साल अगस्त में लईक आया और उसका बेटा छीन कर ले गया।

    अर्शी का आरोप है कि थाने में तहरीर देने और एसएसपी से तीन बार मिलने के बावजूद भी इस मामले पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
    अर्शी बताती हैं कि इसके बाद यह मामला पंचायत में पहुंचा, जहां पंचों ने समझौते के नाम पर अर्शी के सामने अजीब शर्त रखी। अर्शी की परेशानी का हल पंचों ने यह कह कर दिया कि वह 15-15 दिन दोनों शौहर के साथ रह ले। पंचायत के इस बेतुके फैसले पर अर्शी ने कहा कि वो एक औरत हैं कोई सामान नहीं, जो बांट दी जाए।

    अर्शी का आरोप है कि पहला शौहर तलाक की बात से मुकर गया है जबकि उसने तलाक कहकर उसे घर से निकाला था. अर्शी ने कहा कि मैंने अपने बेटे के अपहरण का जो केस लिखवाया है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्टा मेरे ही खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में अर्शी ने आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी से मदद की अपील की है। इस सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने इस मामले पर कहा कि पीड़ित महिला के साथ पहले ही बहुत ज्यादती हुई है। उस पर से पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही है। अब जब वो नई जिंदगी शुरू करने जा रही है, तो उसे भी बर्बाद किया जा रहा है। वहीं पंचों को फैसले पर अध्यक्ष का कहना है कि ये उनकी घिनौनी सोच को दर्शाती है।

  • समाजवादी सेकुलर मोर्चा 2022 मे बनायेगी सरकार, सपा मे चाटुकारिता की राजनीति करने वाले बचे- जगनायक

    [object Promise]
    फतेहपुर। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा वरिष्ठ नेता जगनायक सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद उनके प्रथम जनपद आगमन पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और स्वागत काफिला शहर के प्रमुख मार्गों मे निकाला गया। जहां लोगों ने जगह-जगह काफिले को रोककर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया।
    सोमवार को समाजवादी सेकुलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर जगनायक सिंह यादव का उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद सीमा असनी पुल पर भूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया l
    जिसके बाद जुलूस काफिला शहर के लिए चला जो जगह-जगह रोककर लोगों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव का माल्र्यापण कर जोरदार स्वागत किया गया जैसे ही स्वागत जुलूस शहर के लखनऊ बाईपास पहुंचा तो वहां पर मौजूद सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोककर जगनायक सिंह यादव का फूलों की मालाओं से लादकर स्वागत किया इसके पश्चात् जुलूस काफिला शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ताम्बेश्वर स्थित वरिष्ठ नेत्री बीना सिंह पटेल के आवास पहुंचा जहां पर पहले से मौजूद भारी संख्या मे समर्थकों ने जगनायक सिंह यादव को भारी भरकम फूलों की माला को पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट किये। स्वागत जुलूस मे सैकड़ांे की संख्या मे युवा लोग मोटर साइकिल से नारे लगाते हुए आगे चल रहे थे तो वहीं भारी संख्या मे चार पहिया वाहन मे लोग शामिल रहे। स्वागत के पश्चात् सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने कहा कि 30 वर्षों तक जनपद मे समाजवादी विचार धारा की लडाई लडकर सभी चुनौतियों को सामना करते रहे हैं कभी भी किसी भी चुनौती से वह पीछे नही हटे हैं और सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया है।
    उन्होनें कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपीं है वह भी एक चुनौती भरा है और इसको स्वीकार करते हुए जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डेढ माह मे पूरे प्रदेश मे समाजवादी सेकुलर मोर्चा को पूरी ताकत के साथ खड़ा करने का काम किया है उसी तरह लोकसभा चुनाव से पहले जिले मे सेकुलर मोर्चा समाजवादी विचार धारा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जायेगा। उन्होनें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब सपा मे वही लोग रह सकते हैं जो समाजवाद विचारधारा की नही चाटुकारिता की राजनीति करते हैं। जो भी समाजवाद की विचारधारा से जुडे हैं वह सभी समाजवादी सेकुलर मोर्चा के साथ हैं। उन्होनें कहा कि मुलायम सिंह यादव मोर्चा के संरक्षक हैं उन्हीं की नीतियों पर चलकर समाजवाद विचारधारा को सेकुलर मोर्चा बढ़ाने का काम करेगी। उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव मे सेकुलर मोर्चा सरकार मे अपनी भागेदारी निभायेगी और 2022 विधानसभा के चुनाव मे समाजवादी सेकुलर मोर्चा प्रदेश मे सरकार बनाकर रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता समरजीत सिंह, बीना पटेल, रामशरण यादव, चैधरी राजेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, कोटेश्वर शुक्ला, रितेश सोल्डी, विक्रम सिंह यादव, अब्दुल मोईद कासमी आदि भारी संख्या मे कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

  • स्टेट बैंक देवीगंज में खाता धारकों के पैसे के लेन देन में मची त्राहि त्राहि

    [object Promise]
    कौशाम्बी l कड़ा के अंतर्गत स्थित देवीगंज स्टेट बैंक में इन दिनों खाताधारकों  की लाइन सुबह से ही लग जाती है न तो स्टेट बैंक में पैसा जमा होता हैं न ही खाताधारकों पैसा मिलता है सुबह से ही बिना खाये पियें औरते व् आदमी पैसा निकलने के चक्कर में लोग अपना सारा दिन बर्बाद करते हैं ये हाल लगभग पन्द्रह दिनों से चल रहा है l
    इसकी सूचना पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र साहू ने दी और इसको कबाड़ा बैंक भी कहा मैनेजर प्रमोद कुमार से पूछने पर पता चला कि आये दिन सर्वर डाउन रहता है चहे किसी को पैसा मिले या न मिले मुझे अपने वेतन से काम मैनेजर ने ये भी बताया कि पैसे के लेन देन पर मेरी कोई भी जिम्मेदारी नही है यहाँ का कैशियर आये दिन गोल रहता है तो हम क्या करे आज 22 /10/2018 को पैसा लेने गए ग्रामीणो ने बताया कि हम लोग आये दिन बैंक का चक्कर काटते है l
    हमको हमारा ही जमा पैसा नहीं मिलता है और जब मैनेजर साहब प्रमोद कुमार जी से पूछा गया कि हमको हमारा  पैसा क्यू नहीं मिलता तो उन्होंने बताया कि सर्वर नहीं है लेकिन कुछ ग्रामीणो ने बताया कि यहाँ तो आये दिन यही स्थिति बनी रहती  इसकी सुचना ग्रामीणो ने जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को अवगत कराते हुये कहा कि एक नजर देवीगंज स्टेट बैंक की तरफ कैसे मिलेगा किसानो को पैसा । क्यू रहता है सर्वर डाउन ?

  • शहर मे लगे प्रियंका वाड्रा लापता है के पोस्टर

    [object Promise]
    रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
    सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पोस्टर पोलटिक्स की शुरूवात हो गयी है। शहर में तमाम जगह प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए है। प्रियंका गांधी को इमोशनल ब्लैकमेलर बताया गया है।सोनिया गाँधी को उन्ही के संसदीय क्षेत्र में विपक्षी खेमे से लगातार टक्कर मिल रही है। अभी हाल ही में ही अरुण जेटली ने अपनी निधि रायबरेली में खर्च करने का निर्णय लिया था अब विपक्ष ने प्रियंका गांधी को घेरने के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए है साथ ही लोगों को पम्पलेट्स भी बांटे गए है।
    ये पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए है। पोस्टर में मैडम प्रियंका वाड्रा लापता लिखा है। पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा , ऊंचाहार दुर्घटना, रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के ना आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र , दुर्गा पूजा , दशहरा में तो नहीं दिखाई दी ? अब क्या ईद में दिखेंगे मैडम वाड्रा ?
    प्रियंका गांधी के इस तरह के पोस्टर से रायबरेली का राजनैतिक माहौल गरमा गया है और चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है। अभी इस मसले पर किसी कांग्रेसी नेता बयान सामने नहीं आया है और विपक्षी दल भी इस मसले पर कुछ बोलने से बच रहे हैं।

  • कुशीनगर : वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बरठा खोड़हा गांव में अज्ञात लोगों ने वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी। रविवार को देर रात घटना को तब अंजाम दिया गया जब वृद्ध काशी प्रसाद उम्र 65 वर्ष अपने घर के बरामदे में सो रहा था। बदमाशों ने धारदार से उसके सिर पर जब प्रहार किया तो काशी जोर से चिल्लाया।
    उसकी आवाज सुनकर परिवारीजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी और हमलावर भी फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर देर रात में एसपी राजीव नारायन मिश्र भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध की हत्या की गयी प्रतीत हो रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • बेरहम माँ ने दी नाजायज औलाद की आहुति

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी – करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव में दिल को झकझोर देने और समाज को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है।जहां पर अपने पाप को छिपाने व लोकलाज के भय से एक बेरहम माँ ने शादी से पहले जन्मे एक नवजात बच्चे को तालाब में फेक दिया।बच्चे के रोने की आवाज से पड़ोसियों ने तालाब से बच्चे को निकाला।घण्टो पानी के ऊपर कचड़े में पड़े रहने के बाद भी बच्चा पूरी तरह से शकुशल था।

    जाको राखे साईंया मार सके न कोय!! यह दोहा इस बच्चे के ऊपर सटीक बैठती है। बच्चे को तालाब से निकालने के बाद गांव की निर्मला देवी ने हूबहू माँ का दायित्व निभाते हुए बच्चे की साफ़ सफाई की और नम आँखों से खूब ममता लुटाई और बच्चे को पालने की पेशकश ग्रामीणों के समक्ष रख दिया।निर्मला देवी के इस निर्णय से सभी ग्रामवासियों ने सराहना किया लेकिन अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी।आनन फानन में ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी।बच्चे की मौत का कारण डॉक्टरों ने अंदरुनी चोट और ठण्ड बताया।बच्चे की मौत की सूचना से निर्मला देवी सरोज काफी आहत है।
    बहरहाल लहना गांव व आस पास के क्षेत्रों में समाज को कलंकित करने वाला यह घिनौना कृत्य चर्चा का विषय बना हुआ है।एक ओर जहां लाखों माँओं की गोद सूनी है और वो गोद भरने के लिए डॉक्टर हकीम और देवस्थानों आदि के चौखट पर दिन रात हाजिरी लगाती नजर आती हैं तो वहीं दूसरी ओर समाज में ऐसे भी निर्लज्ज माएं भी हैं जो शादी के पहले कामना के आवेश में आकर सभी सावधानियों को ताक पर रखकर ब्यभिचार तो करती हैं लेकिन बाद में परिणाम भुगतने के समय वो अपने करतूत को छिपाने के लिए अपने ही नाजायज औलाद की आहुति दे देती हैं।