Category: uttar-pradesh

  • बॉलीवुड के महानायक का किसानों को तोहफा, 850 किसानों का कर्ज चुकाएंगे

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कर्ज में दबे किसानों की मदद के लिए प्रशासन आगे आए या न आए, लेकिन यूपी के 850 किसानों के लिए बॉलीवुड के महानायक फरिशता बन कर सामने आए हैं। जानकारी मिली है कि अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 850 किसानों के कर्ज की राशि चुकाने का फैसला लिया है। इससे पहले भी बिग बी ने महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाने में मदद की थी।

    अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा है कि करीब 350 किसानों को ऋण चुकाने में परेशानी हो रही थी, कर्ज का बोझ बढ़ने की वजह से वे खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो रहे थे। किसानों को सुसाइड से रोकने के लिए हाल ही में उनका कर्ज चुकाया गया है।

    बताया जा रहा है कि यूपी के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है, जिनके 5.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में सहायता की जाएगी।

    अमिताभ बच्चन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है और उनके कर्ज की 5.5 करोड़ की राशि चुकाने का इंतजाम किया जाएगा।

  • भाजपा की सरकार में गुंडा टैक्स वसूली शुरू ?

    [object Promise]
    चाकवन चौराहा के दोनों तरफ सर्विस रोड पर अतिक्रमण होने से आये दिन होती रहती हैं दुर्घटना। आखिर इस अतिक्रमण को कौन हैं जो बढ़वा दे रहा है  जबकि हर सर्विस रोड पर दुकानदारों से रुपया वसूला जाता है और जो दुकानदार रुपया नही देने की बात करता तो उसकी दुकान को जबरन वहाँ से हटा दी जाती हैं और कह दिया जाता हैं कि तुमको जहाँ जाना है जाओ इस चौराहे पर मेरे बगैर आदेश के एक पत्ता भी नही हिलता तो दुकान कैसे लगेगी ।मैं थाना  को भी हर माह रुपया भेजता रहता हूँ ।
    अभी अभी दो, तीन दिन पहले एक विकलाँग ब्यक्ति जिसका नाम राकेश कुमार पटेल है। जो कि एक गुमटी लगा कर अपना जीवन यापन करने के लिए रखा लेकिन गुंडा टैक्स नहीं देने पर उसकी गुमटी को अपने दबंगों के द्वारा उसे  उठा कर हटवा दिया गया ।
    जबकि अभी 14 oct 18 को वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी को अपनी रोजीरोटी के लिए उनसे विनती किया था। जो असफल होता दिख रहा है।

  • मां की अन्तिम विदाई के लिए खिरकिया घाट पर उमड़ा शहर व गांव

    [object Promise]

     

    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नौ दिन से चल रहे शारदीय नवरात्र पर्व का शुक्रवार को धूमधाम से समापन हुआ। विजय दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की शुरुआत हुई। श्रद्घालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और जयकारा लगाते हुए प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत की। पडरौना शहर व ग्रामिण इलाको की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए   बनाए गए खिरकिया में दिन के पांच बजे से ही विसर्जन शुरू हो गया और देर रात चार बजे भोर तक 46 प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। हालाकी पडरौना शहर व गांवो की शेष बाकी दुर्गा प्रतिमाए साथ सोमवार के दिन से विसर्जन के लिए निकलेंगी।
    पडरौना नगर से सटे खिरकियां घाट पर नदी मे शुक्रवार की देर तक हुई प्रतिमाओं के विसर्जन मे अब तक मात्र 46 हो चुका है बताया जा रहा है की पडरौना शहर व देहात को मिलाकर अभी  100 के करीब  दुर्गा प्रतिमाओ का बिसर्जन होने का अनुमान है। बची दुर्गा प्रतिमाओं का सोमवार को भी खिरकिया घाट पर विसर्जन किया जाएगा।

  • राम मन्दिर निर्माण पर कानून बनाने को लेकर अयोध्या के लिए निकला बजरंग दल

    [object Promise]
    रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला
    अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष चन्द्र कुमार बाजपेई  के मार्गदर्शन में रायबरेली से अयोध्या के लिए निकले बजरंग दल के पदाधिकारी अयोध्या मे राम मन्दिर के निर्माण के लिए कानून बनाने को लेकर सभी पदाधिकारी एक जुट होकर अयोध्या के लिए निकले l
    जिसमें बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता, महामंत्री पंकज मिश्रा, मंत्री राजेश त्रिपाठी, मंत्री संदीप सोनकर, मिडिया प्रभारी उमेश पाण्डेय, सदर तहसील अध्यक्ष सन्तोष आनन्द, महेश गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल महाराजगंज ब्लाक अध्यक्ष व बछरावां बिधान सभा प्रभारी प्रदीप श्रीमाली, महामंत्री मुकेश रस्तोगी, मंत्री सुजीत श्रीमाली, मिडिया प्रभारी उपेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, रामप्रकाश तिवारी, शोभना पांडेय,बीनू तिवारी , ओमप्रकाश सिंह,रामचरन, आदि समस्त कार्यकर्ता बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए ।

  • संदिग्ध दशा में पिपरी के युवक की दिल्ली में मौत

    [object Promise]

    कौशाम्बी। पिपरी के चलौली गांव के एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सूचना के बाद बदहवास हालत में परिजन दिल्ली पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

    चलौली गांव निवासी जनार्दन सिंह (30) पुत्र रामभजन दिल्ली में रहकर चौकीदार की नौकरी करता था। छह माह पहले वह घर से दिल्ली गया था। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिली कि जनार्दन की मौत हो गई।

    मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हालत में दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

  • मुख्यमंत्री के आने की जानकारी पर रातों-रात बन गयी हैलट सड़क

    [object Promise]

    कानपुर। बारिश से खुदी कानपुर की हैलट सड़क मुख्यमंत्री के शहर आने पर रातों-रात बनकर तैयार हो गयी। जिससे सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों में चर्चा का केन्द्र बना रहा। इसके साथ ही लोग यह भी कहते देखे गये कि मुख्यमंत्री को इसी तरह अचानक आना चाहिये। हालांकि अभी भी एक-एक लेन की सड़क नहीं बन पायी है।
    भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को मोतीझील स्थित लाजपत भवन होने जा रही है। जिसमें पहले मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा थे, लेकिन रविवार शाम को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यसमिति में आ रहे हैं। इसके हरकत में आया जिला प्रशासन तत्काल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी ली और जानकारी होते ही प्रोटोकाल आए बिना ही हैलट सड़क को दुरूस्त करने का फैसला लिया।

    लेकिन रात 10 बजे तक ट्राफिक होने के चलते काम नहीं हो सका और इसके बाद शुरू हुआ काम सुबह छह बजे तक चलता रहा। जिससे हैलट और लाजपत भवन जाने वाली सड़क रात में बनकर तैयार हो गयी। हालांकि अभी भी इन सड़कों में एक-एक लेन का काम बाकी है। लेकिन रात में अचानक बनी सड़क को देख मॉर्निंग वॉक करने वालों में चर्चा का विषय बना रहा। स्वरूप नगर के आकाश शर्मा ने कहा कि शायद ऐसे ही मुख्यमंत्री अचानक कानपुर का दौरा करते रहें तो अधिकारियों में खौफ रहे और शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जायें। इसी तरह डा. दिलीप सक्सेना, अर्चना भदौरिया, नितिन शुक्ला आदि ने कहा।

  • उन्नाव: लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग टूटी पटरी, टला बड़ा हादसा

    [object Promise]
    उन्नाव।
    उत्तर प्रदेश में बदहाल हो चुकी पुरानी पटरियां लगातार चटक रही हैं
    । सालों से मरम्मत कार्य ना होने से आये दिन रेल हादसे भी होते हैं बावजूद इसके रेल प्रशासन आंख में पट्टी बांधकर बैठा है
    । ताजा मामला उन्नाव जिला का है
    । यहां गुरुवार सुबह

    लखनऊ-कानपुर के व्यस्त रेल रूट पर एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। इस रूट पर आज सरैया क्रॉसिंग के पास कई ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गईं। इसके कुछ देर बाद ट्रैकमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उसने तत्काल स्टेशन मास्टर को दी।
    इसके बाद कई ट्रेन को गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पटरी टूटने की सूचना मिलने के बाद
    पुष्पक एक्सप्रेस, झांसी पैसेंजर गंगाघाट स्टेशन पर रोकी गई। दो मालगाड़ियां भी रोक दी गईं। इसके पीछे एलकेएम, जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस को रोका गया। ट्रैक को जांचने पहुंची रेल पथ की टीम ने बिना देरी के कार्य शुरू किया। पीडब्ल्यूआइ विकास कुमार ने बताया कि ट्रैक को सही कराया जा रहा। ट्रेनों को कॉशन से चलाया जा रहा। पटरी टूटने के घंटो बाद तक मरम्मतकार्य चलता रहा
    । काफी देर बाद इस रूट से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया
    जानकारी के मुताबिक, कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर सुबह फिर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां सरैया क्रॉसिंग व छमकनाली के पास टूटी पटरी (ट्रैक) से धड़धड़ाते हुए कई ट्रेन निकल गई। यहां भी काम कर रहे ट्रैकमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद कई ट्रेन को गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया। इंजीनियर रेल पथ को घटना की जानकारी दी गई है।
    कल देर रात ऊंचाहार एक्सप्रेस गंगाघाट स्टेशन के ऋषि नगर केबिन पर टूटी पटरी से निकल गई थी। वहां मौजूद ट्रैक मैन धीरज कुमार की नजर ट्रैक पर पड़ी तो उसके हाथ पांव फूल गए। फौरन वह साथी कर्मचारी के साथ ट्रैक के पास पहुंचा। इसके बाद आज सुबह करीब दस बजे उसने छमक नाली के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त देखा। रेल संरक्षा और यात्री सुरक्षा की लिहाज से उसने फौरन गंगाघाट स्टेशन मास्टर को फोन किया। डाउन की अन्य ट्रेनों को रास्ते में रोका गया।

  • कुशीनगर : बोलेरो की चपेट में आया साइकिल सवार, मेडिकल कालेज रेफर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : गुरुवार को पडरौना-तमकुहीरोड मार्ग पर मिशन स्कूल के निकट एक साइकिल सवार को बोलेरो ने बुरी तरह कुचल दिया,जिससे जख्मी अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है ।
    जानकारी के आनुसार कोतवाली पुलिस ने बताया कि रामकोला थाने के रोआरी रामआधार पुत्र मंशा शर्मा उर्म 46, निवासी गुरुवार को सिधुआ से वापस लौट रहा था. उसी समय विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित रफ्तार की एक बोलेरो ने पडरौना, तमरुहीरोड मार्ग के निकट मिशन स्कूल के पास रामाआधार को कुचल दिया. कोतवाली पुलिस ने जख्मी अवस्था में रामाआधार को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहा डाक्टरो ने घायल शख्स की हालत को नाजूक देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया ।

    सूचना मिलने पर दल-बल के साथ पहुंचे कोतवाली के एसआई आलोक कुमार ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए बोलरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया । बताया जाता है की बोलरो Up- 52×8302 वाहन पडरौना का ही है , वही घटना के वक्त वाहन चालक फरार हो गया था ।

  • गोली मारकर युवक की हत्या

    [object Promise]
    रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला

    रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बद्री सिंह मजरे रसूलपुर धरावा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात नौटंकी देख रहे युवक को गांव के ही तीन युवकों द्वारा आपस में हुई कहासुनी के बीच गोली मार दी गई जिससे युवक की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने हत्यारो की मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर कई थानों की फोर्स पहुची तब जाकर मामला शांत हो सका।

    मृतक वसुदेसव गाँव मे आयोजित मुंडन के कार्यक्रम में नौटंकी देख रहे थे तभी बैठने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते हत्यारो ने वासुदेव को गोली मा दी गंभीर हालत में मृतक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने हत्यारो की बाइक को आग के हवाले कर दिया और हत्यारो की गिरफ्तारी की माग करने लगे।

    मामला बढ़ता देख मौके पर पाहुची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हो सका। फियोहाल मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • पूर्व सांसद के बेटे ने लिये थाने में सात फेरे, वजह जानकर होंगे हैरान !

    [object Promise]

    मिर्जापुर. पूर्व सांसद के बेटे का विवाह  मिर्जापुर के लालगंज थाने में पुलिस ने  उसकी प्रेमिका के साथ कराया. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पचोखर गांव निवासी पूर्व सांसद और दो बार विधायक रहे भाई लाल के पुत्र पंकज का भेडा गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे. इस शादी से सांसद भाई लाल तथा उसके रिश्तेदार सहमत नहीं थे. उन्होने शादी से इंकार कर दिया था. काफी प्रयास के बाद भी समझौता न हो पाने पर कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस की सहायता ली.

    उन्होने बताया कि पुलिस ने सांसद पुत्र को सोमवार को थाने में बुलाया और बातचीत की. पहले तो उसने शादी से इंकार कर दिया. पुलिस द्वारा दबाव बनाये जाने पर वह शादी के लिये तैयार हो गया. फिर क्या था आननफानन में पुरोहित को बुलाया गया. दोनों पक्षों के नाते रिश्तेदारों को भी सूचना भेजी गयी. सैकड़ों की संख्या में लोग वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए बिन बुलाये मेहमान के रूप में शामिल हो गए.

    प्रभारी निरीक्षक की देख रेख में थाने के मंदिर में प्रभु को हाजिर नाजिर मानकर पूरे विधि विधान से पुरोहित ने शादी सम्पन्न करायी. थाना प्रभारी निरीक्षक ने भी वधू को गिफ्ट भेंट किया. थानाध्यक्ष ने मेहमानों के लिए नाश्ते खाने की व्यवस्था की थी. थाने से बाकायदा विदाई की गई. इस अवसर पर पूर्व सांसद भाई लाल शामिल नही हुए लेकिन उनके परिवार के लोग मौजूद थे. इस शादी की चर्चा पूरे जिले में है.