Category: uttar-pradesh

  • अभिलेखो मे हेराफेरी कर बैनामा

    [object Promise]

    रिपोर्ट अमन साहू 

    सैनी के सौरई बुजुर्ग गांव में भू-माफियाओ ने दस्तावेजो में हेराफेरी करते हुए किसान की भूमिधरी का बैनामा करा लिया ।भूमिधरी पर कब्जा देख पीडि़त किसान ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई । इलाकाई पुलिस से न्याय नही मिला तो पीडि़त ने अदालत का दरवाजा खटखटाया । अदालत के आदेश पर रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है ।

    सैनी कोतवाली के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी रामलाल पुत्र भरोसे किसान है। बताया कि गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी भूमिधरी है। गांव के ही भू-माफियाओ ने अभिलेखो मे फर्जी वाड़ा करते हुए जमीन बैनामा करवा लिया ।कब्जे की जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपीयो ने जान से मारने की धमकी दी  ।अभिलेख खंगालने के बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा पर पुलिस ने उसकी एक नही सुनी ।

    इलाकाई पुलिस प्रशासन से न्याय नही मिलाता देख रामलाल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया ।शुक्रवार को अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने चार आरोपीयो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है । कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि अदालत । के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है । तहकीकात के बाद आरोपीयो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी

  • कुशीनगर : खिरकियां स्थान में नवरात्र के अतिंम दिन बजती रही घंटिया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : गुरुवार को शारदीय नवरात्र की अंतिम बेला हुई तो भक्ता का उत्साह परवान पर चढ़ा । अंतिम दिन नवमी गुरुवार को घर-घर हवन पुजन के साथ ही विधि विधान पूर्वक पूजन हुआ। मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था । सुबह से देर रात्रि तक मंदिर की घंटियां बजती रही तो अगरबत्ती, कपूर जलते रहे। मां के दर पर कुशीनगर के डीएम डा. अनील कुमार सिंह एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने माथा टेक अपनी मुरादें पूरी करने की गुहार लगाई। जगह-जगह हो रहे हवन पुजन को लेकर धार्मिक माहौल देखने लायक था।
    नगर के समीप स्थित खिरकिया की भगवती देवी दुर्गा के मंदिर की शोभा देखने लायक थी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा पड़ा था। मंदिर में बज रही घंटिया दूर से ही कानों तक गूंज रही थी तो कपूर,अगूरबंती की भीनी खूशबू श्रद्धा को बढ़ा रही थी। मंदिर में माथा टेकने,आरती करने,टीका लगाने,परिक्रमा करने का सुबह से ही शुरू हुआ दौर देर रात्रि तक चलता रहा।

    मंदिर में माता,पिता के साथ पहुंचे बच्चों का उत्साह इनकी खुशियों को परवान चढ़ रहा था। एक सप्ताह से ही मंदिर परिसर में सजी दुकानों से मेले जैसा माहौल हर आने वाले को खुशियां दे रहा था। ऐसा ही माहौल पडरौना नगर स्थित बुढि़या माई मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा तो सांय महिलाओं व कन्याओं की भीड़ देर रात्रि तक दर्शन को पहुंचती रही।

  • माफिया छोटा राजन के गुर्गे नीरज की हत्या के आरोपित गिरफ्तार

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम
    प्रयागराज। माफिया छोटा राजन के गुर्गे नीरज बाल्मीकि के हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करेली के रहने वाले रानू ने घटना को अंजाम दिया था। जेल में उसका नीरज के साथ विवाद हुआ था। आरोपित रानू का ससुराल धूमनगंज क्षेत्र में बताया जाता है। रानू को भी गोली लगी थी। वह घर में ही अपना इलाज करवा रहा था। रानू और उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
    माफिया छोटा राजन के गुर्गे नीरज वाल्मीकि की हत्या आकाशवाणी चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार की रात चार हमलावरों ने बम और गोलियां बरसाकर कर दी थी। पूरा घटनाक्रम पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसमें दो शूटरों की तस्वीर एकदम साफ थी उनकी पहचान नहीं हुई तो एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को दोनों शूटरों पर 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शूटरों की फोटो प्रतापगढ़, कौशांबी, गोपीगंज, भदोही, वाराणसी और आसपास के जिलों में भेजकर पुलिस सुराग लगा रही थी। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें ताबड़तोड़ छापामारी कर रही थीं। एक टीम प्रतापगढ़ तो दूसरी कौशांबी भेजी गई है।
    शूटर हत्या को अंजाम देने के बाद कैंट के तपोवन पार्क की तरफ होकर भागे थे। एक शूटर ने अपनी लाल टोपी पार्क के पास फेंकी थी। गुरुवार को पुलिस ने रसूलाबाद, सलोरी के दो लाजों में छापेमारी कर पूछताछ की। नीरज यहां रहने वाले एक छात्र से अक्सर बात करता था। एक शूटर भी जख्मी हुआ है। इसलिए पुलिस ने धूमनगंज के एक अस्पताल में पहुंच पूछताछ की। किसी ने सूचना दी थी कि शूटर वहां पहुंचे थे, हालांकि सूचना गलत निकली। पुलिस कौशांबी के प्राइवेट अस्पतालों में भी पूछताछ करा रही थी।
    इसी बीच पुलिस को कामयाबी मिल गई। करेली के रहने वाले रानू को पकड़ लिया गया, जिसने घटना को अंजाम दिया था। जेल में उसका नीरज के साथ विवाद हुआ था। रानू ही था जिसको हत्याकांड के दौरान गोली लगी थी। पुलिस से बचने के लिए वह किसी अस्पताल में नहीं भर्ती हुआ था, घर में ही अपना इलाज करवा रहा था। रानू और उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • आन्नद के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाह

    पडरौना,कुशीनगर : नगर के जटहा रोड दुर्गा पुजा सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित जगराता सुप्रसिद्ध भजन गायक आन्नद चौबे ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्‍ध कर दिया। आन्नद के साथ श्रद्धालु रात भर झूमते-गाते रहे।

    भजन गायक अान्नद चौबे ने ‘सबके मन को भाय रे मां की लाल चुनरिया गीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आन्नद ने ‘पधारो मोरे आँगना और ‘मन का पंछी पिजड़े में है बन्द की प्रस्तुति से सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।

    इसी क्रम में उनकी प्रस्तुति ने ‘मैं तो रज रज खुशियां मनवा और ‘मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजिरी रोज़ लगाता हूं ने श्रद्धालुओं को थिरकने को मजबूर कर दिया। इसके पहले समिति के अध्यक्ष व बिहार मधुबनी ब्लाक के प्रमुख मंन्नू सिंह चंदेल ने आरती कर जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान जागरण कार्यक्रम मे गायक नीरज निराला के साथ महिला भजन गायिका के आलावे झांकी कालाकारो ने एक से बढ कर एक झांकी प्रस्तूत कर सबका मन मोह लिया |

  • नकली पशु आहार फैक्ट्री का एसडीएम व सीओ ने किया भंडाफोड़

    [object Promise]
    फतेहपुर। नकली माल का गढ़ और अवैध रूप से चलने वाले कारखानों का हब बनते जा रहे जनपद पर जिलाधिकारी आंजनेय सिंह ने संज्ञान लेते हुए अवैध रूप से संचालित कारखानों का तत्काल बन्द कराये जाने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में गुरूवार को जिला प्रशासन को आज एक बड़ी सफलता अवैध रूप से संचालित पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ के रूप में हासिल हुई। सिविल लाइन के मौर्या कालोनी में संतोष सोनी के घर अवैध रूप से पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री संचालित किये जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारकर अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया बारीकी से निरिक्षण करने पर फैक्ट्री में अवैध रूप से पशु आहार बनाये जाने के साथ ही बिजली चोरी किये जाने का ही मामला सामने आया l
    जहाँ कमर्शियल कनेक्शन की जगह घरेलू बिजली कनेक्शन से फैक्ट्री का संचालन पाये जाने पर लिखा पढ़ी करके बिजली चोरी का भी मुकदमा दर्ज कराये जाने की बात कही। वहीं मौके पर पहुंचे जिला पशु चिकित्साधिकारी डा इंद्राज सिंह की ओर से फैक्ट्री में संचालको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। एसडीएम पीपी तिवारी द्वारा फैक्ट्री से नकली केमिकल, पानी की टंकी, मोटर समेत पशु आहार बनाने के अन्य सामग्रियों को जब्त करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम प्रकाश तिवारी में बताया कि अवैध फैक्ट्री के संचालन किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद कार्यवाही की गयी है उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कारोबार करने वालो के विरुद्ध चलाया गया l
    अभियायान काले कारोबार के बन्द होने तक निरन्तर चलता रहेगा। ऐसा करने वाले या तो सुधर जाए अथवा कानूनी कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता, ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण,प्रशांत रस्तोगी,शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

  • डेंगू की दहशत: हॉस्पिटल फुल, ओपीडी में लाइन, जानिये डेंगू लक्षण

    [object Promise]

    आगरा। शहर में डेंगू की जबरदस्त दहशत है। निजी अस्पतालों में तेज बुखार और शरीर में दर्द के मरीजों को सीधे भर्ती किया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से हॉस्पिटल के बेड फुल हो गए हैं। क्लीनिक के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है।

    डेंगू, वायरल संक्रमण और मलेरिया। इन तीनों में तेज बुखार और शरीर में दर्द हो रहा है। एसएन, जिला अस्पताल और निजी क्लीनिक पर बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है। एसएन में बुखार के लिए अलग से ओपीडी और डेंगू के लिए वार्ड बनाया गया है। शहर के कई बड़े और छोटे हॉस्पिटल में बुखार के मरीज भरे पड़े हैं।

    डेंगू के मरीज का बिल एक लाख तक
    डेंगू के मरीजों का पांच से सात दिन का बिल 30 हजार से एक लाख रुपये तक बन रहा है। प्लेटलेट्स जंबो पैक चढ़ाने और ब्लीडिंग होने पर बिल 1.50 लाख तक पहुंच रहा है। डेंगू में कब कराएं जांच

    पहले दिन एनएस 1 – यह स्क्रीनिंग के लिए होता है।
    तीसरे दिन आइजीएम – इससे डेंगू की पुष्टि होती है।
    प्लेटलेट्स काउंट – 50 हजार से कम होने पर हर रोज करा सकते हैं, इससे अधिक हैं तो एक दिन छोड़कर करा सकते हैं।

    ये लक्षण हैं तो भर्ती करने की जरूरत
    – पेट में लगातार दर्द, भूख न लगना, उल्टी होना।
    – चक्कर आना, बेहोशी और सुस्त पड़ जाना।
    – प्लेटलेट्स काउंट कम होने के साथ ब्लीडिंग होना। ये हैं लक्षण

    डेंगू – आंख और सिर में दर्द होना, भूख कम लगना, उल्टी और तेज बुखार।

    वायरल – गले में खरास, सर्दी जुकाम और बुखार।

    मलेरिया – ठंड लगकर बुखार आना, मलेरिया में अक्सर एक दिन छोड़कर बुखार आता है। ये है हाल

    डेंगू की किट से जांच – 900 से 1000 रुपये

    मलेरिया की किट से जांच – 250 से 300 रुपये

    प्लेटलेट्स काउंट – 100 से 150 रुपये

    सीबीसी (खून की जांच) – 250 से 300 डेंगू के एक फीसद मरीजों में ब्लीडिंग और बेहोशी होती है। इन्हें भर्ती करने की जरूरत होती है। पैरासीटामोल और तरल पदार्थ का सेवन करने से मरीज ठीक हो जाते हैं।

    डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डेंगू प्रभारी, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा

  • स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि

    [object Promise]
    रिपोर्ट केशवानंद शुक्ल
    रायबरेली । शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर रायबरेली पुलिस लाइन में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई । इस मौके पर कमांडेंट 25वीं वाहनी पी0एस0सी0 डॉ0 अरविंद भूषण पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शशि भूषण सिंह,
    उप सेनानायक ब्रजेश कुमार गौतम,क्षेत्राधिकारी लाइन्स गोपीनाथ सोनी,क्षेत्राधिकारी नगर शेषमणि उपाध्याय, सी0ओ0 सलोन राघवेन्द्र चतुर्वेदी,प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेन्द्र कुमार सिंह,आदि सभी कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी । स्मृति दिवस पर शहीद स्व0वेद प्रकाश की पत्नी श्रीमती राजकुमारी नि0 पोस्ट प्रहलादपुर ऊँचाहार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

  • जेलर वी.एस. मुकुंद की बन्दियो के सुधार के लिए एक और नई पहल

    [object Promise]
    • पावन पर्व नवरात्रि के समापन पर जिला कारागार टेंवा कौशाम्बी मे बन्दियो के हुआ विशाल कन्या भोज व हवन कार्यक्रम 
    • ज़िला जेल टेंवा मे कन्या भोज के साथ समापन हुआ नवरात्र का पावन पर्व*
    • हवन के बाद जेल अधीक्षक वी.एस. मुकुंद ने बाँटा कन्याओं को चुनरी व प्रसाद*
    कौशाम्बी. ज़िला कारागार कौशाम्बी मे बन्दियो को योगा सिखाकर स्वथ्य रहने के बाद बन्दियो के सुधार की एक बार फ़िर से एक नई पहल की शुरुआत की गई. जिला जेल मे पहली बार नवरात्रि पर कन्या भोज करा कर इतिहास लिखा गया.
    *इस बार सुधार कार्यक्रम पूरी तरह भक्ति रस मे डूबा नज़र आया. जेलर बी एस मुकुंद ने जेल मे नवरात्र के आख़िरी दिन कन्या भोज व हवन का कार्यक्रम कराया.इस कार्यक्रम मे बंदियों ने नौ दिन के उपवास के बाद कन्या भोज व हवन मे भक्तिमय होकर भाग लिया. *नवरात्र के पावन पर्व पर जिला जेल मे महा नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ उनके भोज की व्यवस्था रखी की गई.*
    [object Promise]
    हवन के बाद जेल अधीक्षक वी.एस. मुकुंद ने बाँटा कन्याओं को चुनरी व प्रसाद*

    इस मौक़े पर नवरात्रि का उपवास कर रहे बंदियों ने तथा अन्य सभी ने हवन व पूजा मे भाग लिया. *आज नवरात्रि के अन्तिम दिन ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विद्यालय की कन्याओं पूजन किया.बता दू की कन्याओ के लिये भोजन को महिला बैरक की महिला बन्दियो द्वारा बनाया गया.कार्यक्रम के अंत मे कन्याओं को प्रसाद के रूप मे माता रानी की चुनरी व प्रसाद सामग्री का वितरण भी किया गया।
    *कार्यक्रम के दौरान उपकारापाल संजय राय , केदारनाथ शुक्ला , रामदास यादव एवं चिकित्सा अधिकारी  विकास यादव , चीफ़ जेल वार्डर विश्वनाथ यादव , सतेन्द्र सिंह , नितेश , अवनीश , प्रदीप , असलम आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.*
    [object Promise]

  • सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री शांति भोज में होंगे शामिल

    [object Promise]
    कौशाम्बी: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पिता के लिए आयोजित शांति भोज मे प्रदेश के राज्यपाल के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस बाबत कौशाम्बी प्रशासन ने भी पूरी मुस्तैदी से तैयारी शुरु कर दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के मंत्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम होंगे।
    आगामी सोमवार को सिराथू क़स्बा हाई सेक्योरिटी ज़ोन होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता के लिए आयोजित शांति भोज मे देश व प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होगे। योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेता हवाई रास्ते से सिराथू पहुँचेंगे।

    जहाँ पर हेलीपैड का निर्माण पूरा कराया जा रहा है। इनके अलावा प्रदेश के राज्यपाल, नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, प्रदेश के मंत्रियों मे सूर्य प्रताप शाही, धर्म सिंह सैनी, मोहसिन रजा, स्वामी प्रसाद मौर्य व अन्य सड़क मार्ग से उपमुख्यमंत्री के सिराथू स्थित आवास पर पहुँचेंगे।