Category: uttar-pradesh

  • Shivpal-Yadav : 2022 में UP में बनेगी सेक्युलर मोर्चे की सरकार

    [object Promise]

    इटावा। शिवपाल ने कहा सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद  कि हम अपना काम करेंगे, दूसरे लोग अपना काम करेंगे. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में एक सीट छोड़कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी.।

    उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सरकार होगी. जब उनसे पूछा गया कि आपकी सीधी टक्कर किससे है तो उन्होंने कहा मेरी सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है. महागठबंधन में शामिल होने पर कहा कि अगर ऑफर आता है तो हमारी पार्टी इस बात पर जरूर विचार करेगी।.

    शिवपाल इतने पर ही नहीं उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बौखलाहट में उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं. अमर सिंह और आजम खान पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया।

  • इस थाने में दलित किशोरी के साथ सिपाही ने किया रेप का रिहर्सल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

    [object Promise]

    गौरीगंज। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना में दलित किशोरी के साथ रेप का रिहर्सल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाने में तैनात एक सिपाही पर किशोरी के साथ रेप का रिहर्सल करने का आरोप लगा है। सिपाही की हरकत पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले पर एसपी ने आगे आकर बयान दिया है और दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    दरअसल, छह दिन पूर्व दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश की थी। मुसाफिरखाना थाने के एक गांव में पिछले 12 अक्टूबर को दलित परिवार की 15 वर्षीय लड़की घर में सो रही थी। तभी दो लड़कों ने घर में घुसकर लड़की से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर एक आरोपी भाग निकला जबकि दूसरा पकड़ लिया गया।

    घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस युवक को थाने ले आई। जिसके बाद केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की जगह थाने में ही छोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब दूसरे दिन मां के साथ थाने पहुंची किशोरी को एक सिपाही कार्यालय के किनारे ले गया ओर उससे रेप से जुड़े तथ्यों के संबंध में पूछताछ करने के बाद उससे रेप की कोशिश (जैसा उसने १२ अक्टूबर को हुई घटना के बारे में बताया) की रिहर्सल की।

    सिपाही की इस हरकत से दहशतजदा किशोरी व उसकी मां थाने से भाग निकले और पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बुधवार देर रात इस संबंध में किशोरी के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ।

    किशोरी ने कहा, सामने आया तो पहचान लूंगी। सिपाही की इस हरकत से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में दिए गए बयान में किशोरी ने साफ कहा है कि वह सिपाही को नाम से नहीं जानती लेकिन सामने आने पर उसे पहचान सकती है।

    वहीं, एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि आरोपों की सच्चाई जानने के लिए मामले की गहन छानबीन कराई जाएगी। यदि कोई दोषी हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • कौशाम्बी पुलिस और खनन अधिकारी के शह पर रात भर जमुना घाटों से हो रहा है अवैध बालू खनन का खेल 

    [object Promise]
    • अवैध बालू खनन माफियाओं के लिए मुफिद साबित हो रही है यमुना तराई के  घाट*
    • शासन प्रशासन बने  मुकदर्शक, नही होती कभी छापेमारी की कार्यवाही*
    • पिछले दसक की तरह बालू घाट खुले , महीनों पहले से जनपदीय और गैर जनपद से बालू माफियाओं के गुर्गों का जनपद मुख्यालय के अधिकारियों कार्यालयों व आवास के इर्दगिर्द देखा जा सकता है जमावड़ा* 
    *
      By Vikas Kumar Gautam
     कौशाम्बी। जिले के महेवाघाट ,पश्चिम सरीरा  थाना क्षेत्र के  घाट आज अवैध बालू खनन माफियाओ के लिए मुफिद साबित हो रही है। बेरोक टोक कटरी डेढ़ा वल  घाट से सैकड़ों बालू लदी ट्रक ट्रालिया रात मे माफ़ियाओं द्वारा निकलवायी जा रही है। सुत्रो से पता चला है कि बालू माफिया बाईक से आगे-आगे चलते है और बालू लदी  ट्रक ट्राली को आराम से अपने गंतब्य तक पहुंचा देतेे है लेकिन ताज्जूब इस बात की है कि कौशाम्बी पुलिस जानते हुये भी इन घाटों  पर आज तक छापेमारी की कार्यवाई नही की है जो एक प्रश्न छोड़ रहा है, कार्यवाई न होने की दशा मे आज बालू माफियाओं  की चांदी ही चांदी है और हौसले भी बुलन्द होते जा रहे है।
     ज्ञात हो कि पिछले  सत्र जनसंदेश अखबार ने निर्भीकता से अवैध बालू खनन की खबर प्रकाशित किया था तो कौशाम्बी जिला प्रशासन व महकमे के लोग लखनऊ तलब हुए थे लेकिन बेखौफ बालू खनन माफिया की गुलाबी नोटों की गड्डियों को देख कर हमारा कौशाम्बी जिला प्रशासन मेहरबान होकर सब भूल जाता  हैं।*
     कौशाम्बी थाना क्षेत्र के यमुना  नदी पर अवैध बालू खनन धड़ल्ले के साथ की जारी है और सब कुछ जानते हुए भी जिला प्रशासन विभाग महकमा के लोग मूक दर्शक बने हुए हैं। जिसमे बालू माफियाओं के द्वारा प्रति दिन में लगभग हजारों गाड़ियां लादी जाती है और यह खनन अधिकारी पुलिस प्रशासन को भी जानकारी है लेकिन सब कुछ जानकारी के बावजूद अनजान बने हुए है। सुत्रो से पता चला है कि बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस को हफ्ते  में ऊपर से लेकर नीचे स्तर तक मोटी रकम दिया जाता है जिससे दिन मे लगभग शाम 4 बजे से बेखौफ माफियाओ द्वारा लोडिंग शुरू कराया जाता है और रात 9 बजे से लेकर सुबह भोर मे 3 बजे तक  हजार पांच सौ ट्रैक्टर  ट्रालिया  ट्रकें डम्फर लाद कर अपने अड्डे तक पहुंचा दिया जाता है। सुत्रो से जो जानकारी मिली है वह बेहद चैकाने वाली है। बताया जाता है कि इस अवैध कारोबार मे सत्ता पक्ष के कुछ सफेदपोश भी लगे हुये जो माफियाओ को शरण दे रखे है और अवैध खनन का कारोबार चलवा कर करोड़ों की रकम वसूल रहे है।
     योगी सरकार अवैध खनन माफियाओं  पर कार्यवाही का कितने भी दावे कर ले लेकिन इन बालू माफियाओं के आगे फेल है। यमुना नदी के घाटों जैसे 1,कौशाम्बी थाना क्षेत्र के घाट 2,सराय अकिल थाना क्षेत्र के घाट  3,पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के घाट 4, महेवाघाट थाना  क्षेत्र पिपरी थाना क्षेत्र  के जीतने भी घाटों  जैसे  आदि जगहो पर अवैध बालू खनन का खेल जारी है।
     इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका सीयूजी फोन बंद था पर खनन अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका कारखास उठाया और कहा कि साहब मीटिंग मे है एक घंटे बाद बात हो पायेगी।

  • सड़क हादसा : सूचना के बाद नही पहुंची 108 एम्बुलेंस, मौके पर पहुंची डायल-100, घायलो को पहुंचाया अस्पताल, SP ने की सराहना

    [object Promise]
    कौशाम्बी : ट्रक और कार के भिड़ंत के बाद चपेट में आए बाइक सवार की हालत बिगड़ी । हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी । सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुंची 108 एम्बुलेंस ।
    मौके पर पहुंची डायल-100 पीआरवी 1203 ने अपने गाड़ी पर लादकर सभी घायलो को पहुंचाया जिला अस्पताल । डायल-100 पुलिस की इंसानियत भरी जिम्मेदारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सराहा । करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा चौराहे पर हुआ था सड़क हादसा ।

    [object Promise]

  • डीएम के निर्देश पर खिरकिया घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : दुर्गा प्रतिमा बिसर्जन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिन नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाना है,उनका निरीक्षण गुरुवार को डीएम डा. अनील कुमार सिंह एसपी राजीव नाराय़ण मिश्रा ने किया। इस दौरान पडरौना शहर सहित गांव देहात से खिरकियां घाट पर आने वाली दुर्गा प्रतिमाओ को बिसर्जन को लेकर यहां साफ-सफाई कराकर उनमें आवश्यकतानुसार का निर्देश दिया।

    उन्होंने यहां विसर्जन के दौरान गोताखोरो की तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की निर्देश दी। उधर जिलाधिकारी डा.अनील कुमार के निर्देश पर खिरकिया के ग्राम प्रधान बिज्रमोहन , सहित ग्राम बिकास अधिकारी व एडीओ पंचायत के देख रेख मे दो दर्जन अधिक सफाई कर्मीयो को लेकर सफाई कार्य करावते हुए जिला प्रशासन जुटा हुआ है |

  • नशे में धुत युवक ने चौरी चौरा के आगे लगाई छलांग

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम
    जनपद कौशांबी के थाना करारी अंतर्गत ग्राम बभनपुरा गांव के रहने वाले महेंद्र सन ऑफ बाबूलाल ने कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही चौरी चौरा नामक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया भरवारी स्टेशन के पूर्वी केबिन समीप नशे में धुत युवक ने जब ट्रेन के आगे छलांग लगाई रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच गिरा नशे की वजह से जब वह बेहोश हो गया तो आपको बता दें पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई गुजरने के बाद लोगों ने देखा कि कोई व्यक्ति ट्रैक बीच पड़ा हुआ है उन लोगों ने उसे स्टेशन के ऊपर लाया उससे पूछने के बाद मालूम चला कि वह युवक ग्राम बभनपुरवा का रहने वाला है जांच पड़ताल के बाद लोगों ने परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे घटनास्थल पर

  • ऐसा क्या हुआ जो नवम्बर से कोटेदार छोड़ देंगे सरकारी आवंटन

    [object Promise]
    गौरव जायसवाल
    लखनऊ। कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोटेदार सरकार द्वारा मिलने वाले लाभांश से खुश नहीं हैं। दुकानें बंद होने की कगार पर हैं।
    प्रेस क्लब में आॅल इण्डिया फेयर प्राईस शाॅप फेडरेशन के बैनर तले लखनऊ जिले के कोटेदारों ने अपनी समस्या को पत्रकारों के समक्ष रखा।
    ‘जनसंदेश आनलाइन’ के साथ विशेष वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश संयोजक अशोक कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि सभी लखनऊ जिले के कोटेदार नवम्बर माह से आवंटित खाद्यान्न गोदामों से किसी भी दशा में नहीं उठाया जायेगा। और उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों की होगी। फेडरेशन के संरक्षक सत्य प्रकाश गुलहरे ने बताया कि कोटेदारों को वर्तमान में 70 रूपये प्रति कुन्टल लाभांश दिया जाता है जबकि अन्य प्रांतों में लाभांश 200 रूपये प्रति कुंतल लाभांश दिया जाता है । मीडिया  प्रभारी प्रकाश सिंह ने बतायाा कि यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम प्रदेश स्तर  सरकार के विरूद्ध आंदोलन करेंगे।

  • पत्रकार के घर हुई डकैती के घटना के 15 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा भीषण डकैती के मामले में घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है ।इस मामले में स्क्वायड डाग टीम सहित फॉरेंसिक टीम ने 2 दिनों तक सघन जांच पड़ताल कर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई। इस मामले में पुलिस  कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है ,लेकिन अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जिससे साबित होता है कि पुलिसिया कार्रवाई में जरूर कोताही बरती जा रही है। परिजनों की सुरक्षा के लिए उनके घर पुलिस की तैनाती तो कर दी गई है लेकिन इस घटना का खुलासा नहीं होने से परिजन दहशत जदा है।
    उक्त गांव निवासी सुनील तिवारी पत्रकार गत 6 अक्टूबर की रात पडरौना से घर पहुंचे और भोजन करने के उपरांत वह परिजनों सहित अपने कमरे में सोने चले गए ,इनकी माता दूसरे कमरे में सोई हुई थी रात लगभग 1 बजे खटर पटर की आवाज सुन पत्रकार की मां की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना चालू कर दिया  था,शोर सून जब पत्रकार अपने बिस्तर से उठ कर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से बंद था शोर सुन पहुंचे लोगों ने बाहर से दरवाजा को खोल कर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर कीमती कपड़े पचास हजार नकदी व जेवरात सोने चांदी का लूट ले गए थे ,वही कागजात से भरा वाक्स उठा ले गये, जिसमें एक मुकदमे संबंधित कागजात थे लेकिन कागजात से भरी पेटी घटना के तीसरे दिन पत्रकार के घर से डेढ़ किलोमीटर की लगभग दूरी पर सरेह में फेका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दिया डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस 2 दिनों तक लगातार बदमाशों का पता सुराग लगाने के लिए गहन छानबीन किया ।इस मामले में कई लोगों को उठा कर पूछताछ भी कर रही है ,पूरा परिवार सदमे में है ,पुलिस प्रशासन ने पीड़ित पत्रकार के घर दो कांस्टेबलों की सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी भी लगा रखा है लेकिन अब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है।कार्यवाही कागजों में सिमट कर रह गयी है।इस घटना का खुलासा होने में जितना ही बिलम्ब हो रहा है परिजन बेहाल होते जा रहें है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
    पत्रकार के घर हुई डकैती के घटना के 15 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली
    पडरौना कोतवाली ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा भीषण डकैती के मामले में घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है ।इस मामले में स्क्वायड डाग टीम सहित फॉरेंसिक टीम ने 2 दिनों तक सघन जांच पड़ताल कर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई।लेकिन मामले में पुलिस  कई लोगों को उठाकर पूछताछ तो कर रही है ,लेकिन अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जिससे साबित होता है कि पुलिसिया कार्रवाई में जरूर कोताही बरती जा रही है।

  • दशहरा पर राम के आदर्शो पर चलने की खायें कसम: सुरेश श्रीवास्तव

    [object Promise]
    गौरव जायसवाल
    लखनऊ। राजाजीपुरम के मीना बेकरी चैराहे के निकट ओंकारेश्वर मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से दशहरा तक मां वैष्णों देवी की झांकी लगाई गयी। जिसमें दूर-दूर से आये भक्तों ने मंदिर व झांकी में भगवार के दर्शन किये।
    कार्यक्रम के अन्तिम दिन भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने मंच पर भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि राम पूरी दुनिया के लिए आदर्श और हमें उनके आदर्शो पर चलना चाहिए।
    कार्यक्रम में श्री ओंकारेश्वरर नवयुवक सेवा समिति के संरक्षक संजीव सिन्हा, अध्यक्ष राजीव पाण्डेय, सोमेन्द्र पाण्डेय, गौरी शंकर, श्रीवास्तव अखिलेश त्रिवेदी के साथ काफी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि यह मेला लगभग 25 सालों से लग रहाा है। जिसमें हजारो की संख्या में भक्तगण हर साल अपनी हाजरी लगाते हैं।

  • आए थे चंदा मांगने, ले उड़े कान की बाली

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    कुशीनगर :  कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां बाजार के समीप रहने वाले एक परिवार में दो युवक दुर्गा पूजा के लिए चंदा मांगने आए। घर में मौजूद महिला ने उन्हें चंदा दिया और जलपान भी कराया। इस दौरान दोनों युवक महिला के कान की बाली खींच कर भाग निकले।
    मूल रूप से बिहार प्रांत निवासी एक परिवार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बदल पट्टी गांव में रहता है। इस परिवार ने कठकुइयां बाजार के पास रेलवे ढाले पर भी जमीन खरीद रखी है। इस जमीन में अभी झोपड़ी है जिसमें परिवार के सदस्य कभी कभार आकर रुकते हैं। मंगलवार की शाम को परिवार की जमीला नामक महिला झोपड़ी में बैठी हुई थी। इस दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे।
    महिला से कहने लगे कि गांव में दुर्गा मूर्ति रखी जा रही है, जिसके लिए वे चंदा मांगने आए हैं। महिला ने दोनों युवकों को सम्मान पूर्वक झोपड़ी में बैठाया और 20 रुपये चंदा दी। चंदा देने के बाद महिला ने दोनों युवकों को जलपान भी कराया। जलपान के दौरान ही दोनों युवक महिला के कान से बाली खींच लिए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तब तक बाइक सवार दोनों युवक गुम हो चुके थे।