Category: uttar-pradesh

  • राम मंदिर निर्माण को लेकर ‘अयोध्या कूच’, मुश्किल में प्रशासन, खुफिया एजेंसियां अलर्ट, जानिये आगे का कार्यक्रम

    [object Promise]

    अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) द्वारा राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 21 तारीख को लखनऊ से अयोध्या कूच का पूर्वनियोजित कार्यक्रम फैजाबाद जिला प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन गया है। प्रदेशभर से खुफिया एजेंसियों के माध्यम से एएचपी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके संख्या बल का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से तो यात्रा का शुभारंभ होगा लेकिन फैजाबाद की सीमा से अयोध्या अंदर आने की अनुमति संख्या बल देखने के बाद ही दी जाएगी, वह भी कार्यक्रम बाहर खुले मैदान में न हो और सामूहिक अनशन न करने की शर्त पर। जिले में धारा 144 और अलग-अलग दिनों में मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम की बात को भी प्रशासन अपनी ढाल बना रहा है। सूत्रों की मानें तो शासन स्तर पर साफ तौर पर सख्त हिदायत दी गई है कि अयोध्या से ऐसी कोई घटना ना हो, जिससे तोगड़िया के साथ मिलीभगत का कोई आरोप लगे।

    [object Promise]
    राम मंदिर निर्माण

    एएचपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र शास्त्री ने अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया, 21 तारीख को लखनऊ से अयोध्या कूच का कार्यक्रम तय है। 22 तारीख की सुबह सभी राम भक्त अयोध्या पहुंच जाएंगे। 22 तारीख को अयोध्या में एचपी के चीफ के साथ सामूहिक रूप से 24 घंटे का अनशन सरयू तट पर चलेगा। 23 तारीख को संतों के मार्गदर्शन में सरयू तट पर संकल्प सभा होगी और राम मंदिर के लिए सरकार कानून बनाएं. इसकी मांग की जाएगी।

    उन्होंने देशभर से लाखों कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के संतों के साथ साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, नैमिषारण्य, चित्रकूट और काशी सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों से संतों की संख्या मौजूद रहेगी। साथ ही यह भी कहा कि प्रशासन को 10 तारीख से ही अनुमति के लिए आवेदन पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है।

    संगठन मंत्री का कहना है, सरकार अभी तक कार्यक्रम की इजाजत ना देकर हिंदू समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अयोध्या सब की है और सबको मंदिर के दर्शन करने का अधिकार है। एएचपी के जगद्गुरु राघवाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार को अध्यादेश लाने या कोर्ट से अतिशीघ्र फैसला हो इस दबाव बनाने के लिए अयोध्या कूच का आयोजन किया गया है।

    अयोध्या सीओ आर के साव ने बताया कि अभी तक एएचपी के संगठन की तरफ से अनुमति का कोई भी कागज नहीं आया है। अनुमति मांगी जाएगी तो विचार किया जाएगा। फिलहाल जिले में धारा 144 व 24 तारीख तक मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम निर्धारित है।

  • मिशन 2019 : सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

    [object Promise]
    गोरखपुर । गोरखपुर मिशन 2019 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भजापा गोरक्षप्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का मंत्र दिया। क्षेत्रीय इकाई के अलावा गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सभी जिलों के अध्यक्षों के साथ उन्‍होंने बैठक ली। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में अभी से जुट जाएं। नवंबर में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के गोरखपुर क्षेत्र में संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व गोरखपुर दौरे पर आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

    दिन भर मंदिर में ही रहें योगी

    बुधवार को योगी आदित्‍यनाथ सुबह से ही मंदिर परिसर में बने अपने आवास पर ही रहे। बुधवार को उनका कहीं आने जाने का कोई कार्यक्रम नहीं रहा। शहर में विकास कार्य व सफाई व्यवस्था का जायजा लेने आये नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 10 बजे मन्दिर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद उन्‍होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर की स्थिति के बारे में चर्चा की।
    सुबह पूजा के बाद सुनी फरियाद
    सीएम योगी आदित्यनाथ नवरात्र पर गोरखपुर में हैं। वह मंगलवार शाम वहां पहुंचे। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में देवी की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने फरियादियों से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीएम ने बैठक की। उन्हें दशहरा पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री विजयदशमी तक रहेंगे। विजयदशमी पर उनकी अगुवाई में भव्य ऐतिहासिक जुलूस निकलेगा।

  • एसडीएम की एकतरफा कार्यवाही को कवर करने गए पत्रकारों को रोका

    [object Promise]
    रिपोर्ट: विकास कुमार गौतम 
    कौशाम्बी। ध्वस्त कराया गया हरिजन अशोक निर्मल का मकान, गिड़गिड़ाते रहे परिवार जन, नहीं ध्वस्त कराया विपक्षी का मकान जबकि तालाबी नंबर में निर्मित विपक्षी आवेदक का मकान l

    मालूम हो की पुलिस चैकी के पास अशोक कुमार का मकान बंटवारे के बाद घर के पीछे बने पुराने मकान को गिरा कर अपना नया मकान बना रहा है उसी के बगल में पड़ी जमीन पर गांव के ही एक अन्य विपक्षी अवधेश ने तालाबी नंबर के जमीन कब्जा कर रखा था।
    जिसमें ग्रामीणों ने अवधेश कुमार की कब्जा की जमीन पर निर्माण रुकवा दिया था जिससे अवधेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर अशोक निर्मल का निर्माण को तालाब नंबर में निर्माण बता कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसमें दिनांक 29.08.18 को अशोक निर्मल ने प्रार्थना पत्र देकर अपने मकान निर्माण में हस्तक्षेप ना होने की गुहार लगाई थी। जिसमें लेखपाल कमाल अहमद ने कहा था कि दोनों पक्ष निर्माण कर लो।
    लेकिन कल निर्माण कार्य शुरू होते ही निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और लेखपाल ने अवधेश से सांठगांठ करके एसडीएम  की उपस्थिति में अशोक कुमार का निर्माण गिरा दिया तथा आवेदक अवधेश कुमार का तालाबी नंबर में घर होते हुए भी निर्माण कार्य नहीं गिराया। तहसीलदार व तहसील प्रशासन के एकतरफा कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोष व्याप्त है!

  • सांसद व विधायक ने किया गैस एजेंसी का उदघाटन, बांटे गए उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    [object Promise]
    हरदोई। प्रबुद्ध इंडेन गैस एजेंसी रैसों का उदघाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर अंजू बाला व विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ आशीष सिंह “आशू” ने किया । इस अवसर पर 101 महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए । मुख्य अतिथि सांसद डॉ अंजू बाला ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है । पूर्व में हमारी माताएं-बहनें चूल्हे के धुएँ से असमय कई बीमारियों की चपेट में आ जाती थी ।

    विधायक डॉ आशीष सिंह आशू ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि इस लाभपरत योजना से समस्त अनुसूचित जाति, जनजाति, प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी, अंत्योदय लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है । सरकार महिलाओं को स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के तहत कार्य कर रही है । भविष्य में अति पिछड़ा वर्ग को भी लाभ दिए जाने के लिए सरकार योजना बना रही है।

    इस अवसर पर संचालक राम प्रताप सिंह, प्रबंधक विजय बहादुर सिंह उर्फ शेरू,अजय पांडे, शुभ्रांत सिंह,प्रबंधक प्रबुद्ध महाविद्यालय योगेंद्र सिंह योगी, रवीश सिंह उर्फ टिंकू, मोहित सिंह संचालक लालाराम गैस एजेंसी,डॉक्टर प्रत्यूष कुमार, डॉक्टर आनंद,गगन वर्मा, डॉक्टर नरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, ग्राम प्रधान कृष्ण कांत सिंह उर्फ गुड्डू, कमलेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य,नवीन पटेल मंडल महामंत्री भाजपा,विजय गुप्ता ग्राम प्रधान रैसोंं सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं व प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

  • कौशाम्बी: दुर्गा पंडाल में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल बनी रेशमा

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम
    यूपी के कौशाम्बी जिले में एक मुस्लिम बेटी ने गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिशाल पेश की है । शारदीय नवरात्र पर्व पर माँ दुर्गा के प्रति आस्था रखने वाली यह मुस्लिम बेटी दुर्गा पंडाल में पूरे नौ दिनो तक साफ सफाई कर माँ दुर्गा की विधिवत पूजा आराधना करती है । इतना ही नही हर रोज रात्रि में कन्याओं को भोज कराने के बाद आयोजित भंडारे में माता के भक्तों को पूरे श्रद्धा के साथ प्रसाद भी वितरित करती है । माँ दुर्गा के प्रति इस मुस्लिम बेटी की आस्था व सेवा-भाव देखने के बाद लोग इसकी प्रसंसा करने में भी पीछे नही रहते है ।
    [object Promise]
    कौशाम्बी: दुर्गा पंडाल में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल बनी रेशमा

    कौशाम्बी के म्योहरा गांव में स्थापित माँ दुर्गा के पंडाल में माँ के भक्तों को प्रसाद परोस रही यह रेशमा धर्म से मुस्लिम जरूर है , लेकिन माँ दुर्गा के प्रति इसकी यह आस्था हिन्दू-मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिशाल है । माँ भगवती के लिए पूरी शिद्दत से आस्था रखने वाली यह रेशमा धर्म के उन ठेकेदारों के मुंह पर करारा तमाचा है , जो मजहब के नाम पर लोगो को बांटते फिरते है । शारदीय नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक रेशमा दुर्गा पंडाल में साफ-सफाई से लेकर पूजा अर्चना तक करती है ।
    माता रानी के प्रति इतनी बड़ी आस्था व सेवा-भाव से वह खुद को भी धन्य मानती है । तन मन धन से माँ के प्रति भक्ति की अलख जगाने वाली इस मुस्लिम बेटी ने गंगा-जमुनी तहजीब की भी एक अनूठी मिशाल पेश की है । आयोजक पंकज केसरवानी के मुताबिक पिछले पांच सालो से यह मुस्लिम बेटी हर नवरात्रि में मूर्ति स्थापित से लेकर विसर्जन तक भाग लेती है ।

  • तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक व एक मासूम की मौत

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी : नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा । रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर । हादसे में बाइक सवार युवक व 2 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत ।

    एक महिला की हालत गंभीर , स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती ।

    करारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव का रहने वाले है मृतक । भाई को नौकरी मिलने की खुशी में गए थे भैरो धाम पर चढ़ाने लड्डू । वापस घर लौटते समय कोखराज थाना के सामने नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर । परिवार की खुशियां पल भर में ही मातम में हुई तब्दील । भाग रहे रोडवेज बस चालक को पकड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

  • कुशीनगर मे टहलने निकले युवकों को बोलोरो ने मारी ठोकर,एक की मौत दूसरा घायल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    कुशीनगर । पडरौना नगर से रामकोला जाने वाले रोड पर ग्राम सुसवलिया के ठीक सामने आज सु बह टहलने निकले दो युवकों को बोलोरो ने ठोकर मार दिया ,जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है ।गुस्साए ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक उक्त रोड को जाम कर दिया था, मौके पर पहुंचे एसडीएम सीओ सदर कोतवाल सहित पुलिस बल ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रोड़ जाम समाप्त कराया।मृतक के परिजनों के चीत्कार से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

    घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उक्त गांव निवासी केदार तिवारी का पुत्र कृष्णा अपने दोस्त रामप्रवेश के साथ आज सुबह लगभग 8:00 बजे अपने गांव के समीप उक्त रोड के किनारे टहल रहे थे कि इसी दौरान तेज गति से पडरौना से आ रही बोलोरो वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।

    मौके पर पहुंची पुलिस सहित ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया ।जबकि रामप्रवेश का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है ।कृष्णा अपने घर का एकलौता पुत्र था उसकी मौत के बाद परिजनों के विलाप से गांव में मातम छाया हुआ है ।

    घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त रोड को गांव के समीप जाम कर दिया ,सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम गुलाब चंद राम ,सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजयराज सिंह, उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, राकेश सिंह यादव ,रामचन्द्र सिंह यादव रामकोला एस आई संदीप सिंह सहित अन्य पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रोड जाम समाप्त कराया। मृतक के शव को पुलिस ने पीएम हाउस भेज दिया है।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिला की कार्यसमिति बैठक संपन्

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिला की कार्यसमिति बैठक संपन् हुई जिसमें सभी तहसीलों का पुनर्गठन हुआ उसके बाद मिशन साहसी होने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर योजना रचना बनाई गई जिसके माध्यम से तीनों तहसीलों पर किन-किन कॉलेजों में किन स्थानों पर मिशन साहसी कार्यक्रम को चलाना है l

    उसके बाद एक साथ 30 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन कहां होगा इसके लिए भी योजना बना ली गई है आप सभी जिले के नए दायित्व कार्यकर्ताओं को हृदय की गहराइयों से कोटी कोटी अभिनंदन स्वागत वंदन करता हूंl
    बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री सचिन गोस्वामी जी ,जिला छात्रा प्रमुख बहन रिचा पांडे जी, एसएफडी जिला संयोजक समर उपाध्याय, जी मंझनपुर तहसील संयोजक रत्नेश विश्वकर्मा जी, सिराथू तहसील संयोजक शंकर जी, अनुराग पांडे पंकज मौर्य चायल तहसील संयोजक अमित द्विवेदी जी, संदीप जी, वा अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं

  • जेल प्रशासन पर लगा दिव्यांग बंदी की हत्या का आरोप

    [object Promise]
    केशवा नन्द शुक्ला
    रायबरेली के जिला कारागार के बाहर उस समय हड़कंप हो गया जब मृतक बंदी के परिजनों ने सड़क जाम कर जेल प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह मृतक बंदियों को समझाया बुझाया और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का आस्वाशन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका।

    दरअसल मृतक दिव्यांग बंदी भानू प्रताप खीरो थाना क्षेत्र का रहने वाला था और बीते तीन माह पूर्व दहेज प्रथा में जेल में बंद था। मृतक बंदी का रविवार को जेल के अंदर बैरिक नम्बर 7 में फासी के फंदे से लटकता शव मिला था जिसको लेकर आज परिजन जेल आये और जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में 5 हजार रुपये महीने की वसूली की जाती है वसूली न देने पर हत्या की गई है।

    वही जेल अधीक्षक की माने तो बंदी ने फासी लगाकर आत्महत्या की है। उनसे कभी भी किसी भी तरह की वसूली नही हुई है यह आरोप बेबुनियाद है।

  • नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के रुप मे तैयार हुआ सिधुआ बाजार का दुर्गा पंडाल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर। पडरौना नगर कस्बा बाजार व ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ता शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे गए थे । नगर से सटे सिधआ बाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल बनाने के कार्य को आज यहा अंतिम रुप दे दिया गया ।

    श्री,श्री 108 श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति सिधुआ बाजार के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पंडाल के निर्माण में जनपद के पचरुखियां निवासी धनेश प्रसाद,कमलेश श्रीवास्तव ,ज्वाहिर शर्मा, दृारा इस दुर्गा पंडाल को आकर्षक डिजाइन देने में लगे हैं। दशहरा पर्व के दिन यहा बिशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दुर्गा पूजा व पंडाल देखने के लिए पहुचते हैं।

    यह सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। उधऱ दुर्गा समिति के अध्यछ संन्तोष गुप्ता की माने तो वे हाल ही के दो मांह पहले नेपाल के मनोकमना मंदिर मे दर्शन करने गए हुए थे ,श्री गुप्ता की माने वहा के मंदिर का नजारा देख अपने सिधुआ बाजार स्थित शारदीय नवरात्र को लेकर यहा नेपाल माडल पशुपतिनाथ मंदिर का रुप दे दिया है ।