Category: uttar-pradesh

  • कौशाम्बी : विवाहिता को जिंदा जलाया, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

    विकास कुमार गौतम

    दहेज के लोभियों ने युवती को जिंदा जलाया। इलाज के दौरान जिला हॉस्पिटल में युवती की हुई मौत। चकिया बख्तीयार गांव की रहने वाली थी युवती चार साल पहले लोकिया गांव में हुई थी शादी, परिजनों ने सास ससुर समेत पति पे लगाया जिंदा जलाने का आरोप, सैनी पुलिस ने परिजनों के तहरीर पे दर्ज किया मुकदमा।

    सैनी थाना क्षेत्र के लोकिया गांव की घटना दहेज के लोभी दानवो ने विवाहिता को जिंदा जलाया कौशाम्बी। कौशाम्बी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई । मायके वालों ने दहेज के खातिर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है । पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है । घटना सैनी कोतवाली इलाके के लुकिया गांव की है , जहाँ आज कमरे में विवाहिता रहस्यमय हालत में आग का गोला बन गई ।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहाँ इलाज के दौरान विवाहित की मौत हो गई । घटना की जानकारी के बाद मायके वालों ने दहेज़ के खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है ।

    पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना के बाबद सर्किल अफसर रामबीर सिंह का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाई की जाएगी ।

  • सौभाग्य योजना के तहत हो रहे विधुतीकरण में बड़ा खेल

    [object Promise]
    बिना स्टोन पैड के ही खड़ा हो रहे पोल

    पांच फीट के जगह मात्र छः इंच ही हो रहा कंक्रीट

    कनेक्शन के नाम पर भी हो रही वसूली

    जांच एजेंसियां खेल रही मैनेज का खेल

    उपेन्द्र कुशवाहा

    कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में भारत सरकार की सौभाग्य योजना में लूट मची हुई है, इस योजना को अमली जामा पहनाने में लगी जंक्सन कम्पनी जांच एजेंसियों को प्रभाव में लेकर मानक की धज्जियां उड़ा रही है। पोल खड़ा करने में ही कम्पनी ने कई लाखों का हेराफेरी कर चुकी है, जिससे अब तक हुए कार्यो के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।

    भारत सरकार आम आदमी के घर को रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना के तहत अच्छा पहल किया है। इसके तहत नई लाइन बनाने, विधुत पोल, ट्रांसफार्मर के साथ ही निशुल्क कनेक्शन लगाया जा रहा है। इस काम में लगी जंक्शन कम्पनी के कर्मचारी जहाँ कनेक्शन के नाम पर गरीब उपभोक्ताओं से पचास रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक कि वसूली कर रहे है, वही बिजली का पोल खड़ा करने में बड़ा खेल हो रहा है।
    ऊर्जा मंत्रालय, सक्षम एजेंसी, विधुत विभाग एवं कुशीनगर जनपद में काम कर रही कम्पनी जंक्शन कम्पनी के बीच जो एग्रीमेंट हुआ है उसके तहत प्रत्येक बिजली पोल को खड़ा करने के पहले पोल के नीचे स्टोन पैड डालना है, ताकि भविष्य में पोल नीचे न धसे, लेकिन स्टोन पैड किसी भी पोल के नीचे नही डाला जा रहा। दूसरा यह कि हर पोल को पांच फीट नीचे तक गाड़ना है, इस दौरान पहले पोल का गड्डा होगा फिर पोल को उसमे खड़ाकर उसी समय पांच फीट कंक्रीट ( गिट्टी, लाल बालू एवं समेन्ट ) से कंक्रीट करना है।

    लेकिन कम्पनी पोल को मिट्टी के सहारे खड़ाकर जमीन के नीचे चार से पांच इंच और जमीन के ऊपर दो से तीन इंच ही कंक्रीट कर रही है। जिससे भविष्य में पोल के अपने जगह बने रहने पर संदेह है, तो वही कम्पनी अधूरा कंक्रीट कर लूट मचाई हुई है। सब मिलकर भारत सरकार द्वारा आम आदमी के घर को रोशन करने की एक सफल प्रयास किया है, लेकिन इसके जिम्मेदार ही उसे निपटाने में लग गए है।

    उधर भारत सरकार ने कार्यदायी संस्था जंक्सन कम्पनी से अच्छे से काम कराने के लिए विधुत विभाग के अलावे अलग से दो एजेंसियों का गठन कर उसे जाँच करते रहने का जिम्मा सौंपा है। लेकिन जंक्सन कम्पनी के मैनेज के खेल में उसके अधिकारी और कर्मचारी भी गोता लगा रहे है। आम लोगों का कहना है कि सरकार बहुत अच्छा काम कर ही है, लेकिन जिम्मेदार लूट खसोट मचाये हुए है, हम लोगों का शिकायत कोई सुनता नही, शिकायत करने पर वे लोग हमें ही समझाने लगते है। अगर यही स्थिति रही तो लूटने के चक्कर मे अधिकारी सरकार को बदनाम करके रख देंगे।

  • कौशाम्बी : ट्रेन की चपेट में साईकिल सवार बृद्ध की मौत

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम
    कौशाम्बी : पूरामुफ्ती थानांतर्गत मनौरी रेलवे क्रासिंग पर एक सायकिल सवार जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष ट्रैन से टकरा गया और उसकी मृत्यू हो गई ऐसा ही मामला दो दिन पहले मनौरी प्लेटफार्म पर महिला टहल रही थी अचानक ट्रेन को आती देख घबरा कर ट्रैन की चपेट में आ गयी ट्रेन की चपेट में आ जाने से महिला की भी दर्द नाक मौत हो गयी थी ।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने बृद्ध के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया खबर लिखे जाने तक मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

  • ट्रांसफार्मर में लगी आग तो स्कूली बच्चों में मच गयी अफरा-तफरी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया बाजार में प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाए गए ट्रांसफार्मर में सोमवार को आग लग गयी। आग की लपटों के साथ ही तेज धमाका होने पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी। धमाके की आवाज सुनकर भागे-भागे अभिभावक विद्यालय पहुंच अपने बच्चों को वापस घर लेते गए।
    बलकुङि़या बाजार में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय संचालित है। यह विद्यालय न्याय पंचायत संसाधन केंद्र भी है। बीस वर्ष पूर्व विद्यालय परिसर में ही विद्युत विभाग ने यहां पूर्व में तैनात अध्यापक के विरोध के बावजूद भी 102 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। उसके कुछ दिन बाद विद्यालय की बाउंड्री भी करा दी गई लेकिन ट्रांसफार्मर विद्यालय परिसर में ही रह गया। विद्युत विभाग ने विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों का भी ख्याल नहीं रखा।
    अब यह ट्रांसफार्मर जर्जर हो चुका है। यही नहीं सप्लाई की तार है वह भी विद्यालय के छत से होकर गुजरा है। इसके कारण कई बार ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट होने के साथ ही तेज आवाज निकलना व बार-बार आगे लगने की घटना होती रहती है। सोमवार बच्चे विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा।

    कुछ ही समय बाद तेज आवाज के साथ आग लग गयी। बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे इधर से उधर भागने और चिल्लाने लगे। शोर सुनकर अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए। अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। यहां कुल 122 बच्चे नामांकित हैं। सोमवार को 96 बच्चे उपस्थित थे।

  • ‘योद्धा योगी’ : राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति के पक्षधर CM YOGI की कहानी है

    [object Promise]

    लखनऊ । प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को विधानसभा के सेन्ट्रल हाल में आयोजित एक समारोह में टाइम्स आॅफ इण्डिया’ के सहायक स्थानीय सम्पादक प्रवीण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘योद्धा योगी’ का लोकार्पण किया। पूर्व में प्रकाशित मूल पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथः दाॅ राइज आॅफ सैफरन सोशलिस्ट’ अंग्रेजी में है, जिसका अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता प्रेम शंकर मिश्र ने किया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल व अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

    [object Promise]
    पुस्तक ‘योद्धा योगी’ का लोकार्पण

    इस अवसर पर पुस्तक की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित पुस्तक वास्तव में बोलती हुई किताब है, जिसकी भाषा भी सुन्दर है और शीर्षक आकर्षित करने वाला है। पुस्तक इस बात का भी परिचय देती है कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति सन्त से लेकर मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा करता है।

    योगी जी समाज कार्य करने वाले सन्त हैं। उनकी कार्यशैली प्रभावित करने वाली है तथा दूसरों के अच्छे एवं तर्कसंगत सुझाव मानना उनके व्यक्तित्व का अद्भुत पक्ष है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को दो भाषाओं तक सीमित न रखते हुए अन्य भाषाओं में भी अनुवाद होना चाहिए। राज्यपाल ने इलाहाबाद का नाम कुम्भ से पहले प्रयागराज करने के निर्णय की सराहना की।

    पुस्तक का हिंदी अनुवाद पत्रकार प्रेम शंकर मिश्रा ने किया है। विमोचन समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर लिखी गई इस पुस्तक का अनुवाद सभी भारतीय भाषाओं में होना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि इस किताब में तमाम प्रसंग ऐसी शैली में लिखे गए हैं, जैसे जासूसी की किताबों में लिखे जाते हैं।

    संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को लेकर देश और विदेश में तरह तरह के मिथ फैले हैं। उनपर अंकुश लगाने में यह किताब मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म कलाकार और निर्देशक सतीश कौशिक ने कहा कि किताब पढ़ते समय ऐसा अनुभव हो रहा था, जैसे आंखों के सामने फिल्म चल रही हो।

    ‘योद्धा योगी’ के विमोचन समारोह में ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक वीरेंद्र सिंह सिरोही, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के अलावा राजनीति, साहित्य और पत्रकारिता से जुड़ी तमाम हस्तियां मौजूद थीं।

  • राम मंदिर का विरोध करने वाले उल्लू व उल्लू के पट्ठे : साध्वी प्राची

    [object Promise]
    हरदोई। हरदोई में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साध्वी प्राची ने राम मंदिर बनाए जाने की वकालत की और विरोध करने वालों को उल्लू और उल्लू का पट्ठा तक कह डाला, राहुल को घेरते हुए बोलीं कि उनकी मां ईसाई और बाप मुस्लिम और राफेल का मतलब राहुल फेल, और राहुल जनेऊ धारी ब्राह्मण इतना बड़ा घोटाला, कांग्रेस पहले घर के घोटाले की जांच कराए।

    मालूम हो कि हरदोई में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची फायर ब्रांड नेता डॉक्टर साध्वी प्राची ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए राम मंदिर बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव बाद में होना चाहिए और राम मंदिर पहले बनना चाहिए। अगर कोई अड़चन आती है तो चुनाव को टालकर राम मंदिर पहले बनाया जाना चाहिए। मोदी को इसके लिए सदन में प्रस्ताव लेकर आना चाहिए वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए बोली कि वह राफेल राफेल करते हैं उनके घर में घोटाला है मां इसाई और बाप मुस्लिम है और राहुल जनेऊ धारी ब्राह्मण कितना बड़ा घोटाला है।

    राफेल का मतलब राहुल फेल है सरकार जिस तरीके से एससी एसटी और तीन तलाक के मुद्दे पर रातोंरात बिल लेकर आई है उसी तरीके से मंदिर को भी लेकर सदन में बिल लाना चाहिए। इसको लेकर बहुत जल्दी संतों का प्रतिनिधिमंडल नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी से बात करेगा और साथ ही यह भी बोली कि जब केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है तो फिर राम मंदिर बनाने में देरी क्यों है ? वही प्रवीण तोगड़िया के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि जो राम के लिए काम कर रहा है हम उसका समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक निशाचर पंछी होता है उल्लू ,उसे दिन का प्रकाश यानी सूर्य का प्रकाश दिखाई नहीं देता है इसलिए सूर्यवंशी राम का विरोध करने वाले लोग उल्लू है।

    और उल्लू के पट्ठे हैं अपनी बयानों के लिए जाने जाने वाली साध्वी प्राची ने कई मुद्दों पर राम मंदिर और उसके खिलाफत करने लोगों की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा की हिंदुस्तान के हिंदू भाइयों ने करोड़ों की संख्या में राम मंदिर बनवाने के लिए वोट किया था उनके बोर्ड का सम्मान होना चाहिए और राम मंदिर अयोध्या में चुनाव से पहले ही बन जाना चाहिए।साध्वी प्राची ने कहा कुछ लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं क्योंकि राजनीति इस तरह की है राजनीत के वशीभूत होकर के नेताओं को राम का मंदिर दिखाई नहीं देता राम मंदिर भव्य बने उस पर कोई विचार अंतर मन से नहीं आ रहा फिर जब मैं कहती हूं तो कहते हैं साध्वी जी गाली देती है मैं किसी को गाली नहीं देती ।

    मैं चाहती हूं कि प्रभु श्री राम का मंदिर जल्दी से जल्दी बने ,मैंने तो केवल इतनी ही बात कही थी कि कुछ पक्षी निशाचर होते हैं उन्हें दिन में दिखाई नहीं देता ।सूरज का इतना प्रकाश है सूर्य की रोशनी उनको दिखाई नहीं देती ,वह होते हैं उल्लू और जिनको सूर्यवंशी मेरे प्रभु राम की जन्मभूमि मेरे प्रभु राम के लिए प्रमाण मांगते हैं वह उल्लू के पट्ठे नहीं तो और क्या है। इसलिए राम मंदिर जल्दी से जल्दी बनना चाहिए जो विरोध कर रहे हैं उल्लू के पट्ठो की चिंता नहीं करनी चाहिए ।देश के अंदर राम मंदिर बने, जल्दी से जल्दी यह पूरे हिंदू समाज का राम भक्तों का यह प्रयास है फिर उन्होंने कहा कि हां राफेल डील राफेल डील पूरे देश के अंदर चिल्ला रहे हैं कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके केवल उन्हें एक ही मुद्दा मिला राफेल डील का मतलब समझते हैं राफेल राहुल फेल यहां पर राहुल फेल है इतना बड़ा घोटाला कांग्रेसमें चल रहा है अगर कांग्रेसियों में हिम्मत है तो जांच कराएं।

    जरा कितना बड़ा घोटाला चल रहा है राहुल के पिता मुस्लिम राहुल की मां ईसाई और राहुल जनेऊ धारी ब्राह्मण कितना बड़ा घोटाला है जरा इसकी भी जांच होनी चाहिए इसलिए राहुल पर राफेल का मतलब सीधा सीधा यही है 2019 के लिए राहुल फेल है। केंद्र में मोदी की सरकार है प्रदेश में योगी की सरकार है अगर अभी भी राम मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा राम मंदिर केंद्र सरकार को जल्दी से जल्दी सदन में प्रस्ताव लेकर के आना चाहिए और यह धार्मिक आस्थाओं का प्रश्न है कोर्ट का प्रश्न नहीं होना चाहिए कोर्ट में बहुत लंबित केस पड़े हैं और चल रहे हैं कोर्ट का मैं सम्मान करती हूं हमारे धार्मिक मामलों में कोर्ट फैसला दे राम भक्तों के धैर्य की परीक्षा बहुत हो चुकी है इसीलिए राम भक्त चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी जब सरकार अपनी है हिंदुओं ने एक मुश्त वोट दिया है करोड़ों करोड़ों हिंदुओं ने एकमुश्त वोट दिया है तलाक के मुद्दे के लिए या मुस्लिम महिलाओं को खुश करने के लिए हिंदुओं ने वोट नहीं दिया है अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को अपनी धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए हिंदुओं ने वोट दिया है हम अपना अधिकार मांग रहे हैं वोट दिया है तो हमारा अधिकार है इसलिए जल्दी से जल्दी राम मंदिर बनना चाहिए रातों-रात एससीएसटी आ जाता है।

    तलाक के मुद्दे पर फैसला हो जाता है तो राम मंदिर के मुद्दे पर भी योगी और मोदी जी को फैसला लेकर आना चाहिए और जो बार-बार आज संतो को अनशन करना पड़ रहा है या बार-बार कह रहा है कि अयोध्या के अंदर कूच करेंगे वह स्थिति पैदा ना होने दे सरकार जल्दी से जल्दी निर्णय लाए मंदिर तो वहां है लेकिन वहां राम मंदिर भव्य मंदिर बने उसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए अच्छी बात है हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

  • कौशाम्बी : नौ दुर्गा जागरण में किया गया सीतास्वयम्बर निकली गई झांकी

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    करा के दौलतपुर कसार में निकाली गई सीता राम झांकी हुवा भगवान श्री राम का विवाह बच्चो ने किया सबको मंत्र मुग्ध कार्यक्रम को संबोधित करती बाल साध्वी प्रतिभा जी जोकि कानपुर से चल कर दौलतपुर कसार में श्री राम कथा का किया आयोजन और निकली सुंदर सी झांकी ।

    साध्वी जी के साथ चलकर आये उनके साथ ऑर्गन मास्टर अनिल कुमार जिला बिल्हौर और उनके साथ ढोलक मास्टर कमल आजाद कनौज से मिलकर कार्यक्रम को किया सफल कार्यक्रम में मौजूद कमेटी के लोगो ने किया कलाकारों को भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अनिल कुमार शर्मा कमेटी अध्यक्ष कामता प्रसाद फूलचंद निर्मल राजाराम साहू लखन लाल सरोज रामनिहोर गौतम विक्रम कुमार गौतम मायाराम गौतम प्रदीप कुमार गौतम महेश कुमार निर्मल सुमेर कुमार सरोज इत्यादि कमेटी के लोगो ने किया सम्मानित।

  • सनसनीखेज वारदात : वरिष्ठ BSP नेता और उनके कार चालक की सरेआम गोली मारकर हत्या

    [object Promise]

    अंबेडकरनगर. जिले में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता ज़ुरगाम मेहंदी और उनके कार चालक सुनीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात अंबेडकरनगर के हंसवार थाना क्षेत्र की है. जहां नसीराबाद में रहने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता ज़ुरगाम मेहंदी सोमवार की सुबह अपनी कार में टांडा की तरफ जा रहे थे. गाड़ी उनका ड्राइवर सुनीत यादव चला रहा था. . सरेआम अज्ञात लोगों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से दो राहगीर भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एसपी ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जुगराम मेहंदी बसपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के बेहद करीबी थी। 

    हंसवार थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी बसपा नेता जुगराम यादव सोमवार सुबह अपनी जीप में सवार होकर गांव से टांडा शहर जा रहे थे। गाड़ी उनका चालक सुनीत यादव चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 9:30 बजे के करीब गाड़ी जब रामपुर स्थलवा के पास पहुंची तभी दो बाइकों पर सवार 6 अज्ञात लोगों ने दोनों तरफ से उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू दी।

    [object Promise]
    वरिष्ठ BSP नेता और उनके कार चालक की सरेआम गोली मारकर हत्या

    करीब छह राउंड फायरिंग में जुगराम और चालक सुनीत को सीने समेत शरीर में कई जगह गोलियां लगीं। इस दौरान उधर से गुजर रहे दो राहगीरों को भी गोलियां लगीं। सरेआम हुई इस घटना से भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बसपा नेता और उनके चालक को मृत घोषित कर दिया।

    सूत्रों के मुताबिक माफिया खान मुबारक से जुगराम की पुरानी रंजिश चली आ रही थी। एक साल पहले भी उसने हमला करवाया था। आशंका जताई जा रही है कि खान मुबारक ने ही हत्या करवाई है।

    बसपा नेता जुगराम पर इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। एक बार वे बाल-बाल बच गए जबकि एक बार 9 गोलियां लगने के बाद भी उन्होंने मौत को मात दी। लेकिन, सोमवार को हुए हमले में वे जिंदगी की जंग हार गए। वहीं, जुगराम के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हंसवर थाने में 11 मुकदमे जबकि एक मुकदमा मुंबई में दर्ज है।

    इस घटना पर बसपा नेता पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जुगराम की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया होता तो यह नौबत न आती। पहले भी उन पर हमले हुए थे, जिसके मद्देनजर प्रशासन को उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी थी।

  • पिपरी थाना क्षेत्र में बालू ओवर लोडिंग और जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली का कारोबार….

    [object Promise]
    कौशाम्बी : जनपद में यमुना नदी के किनारों पर अवैध बालू के धंधों में ओवरलोडिंग खुलेआम हो रही है । प्रशासन और पुलिस ओवरलोडिंग को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है । जिससे राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बालू लदे ट्रकों की ओवरलोडिंग के चलते सड़कें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन विभागीय जिम्मेदार इन्हें रोकने के बजाय, इनके जरिए मिल रही अवैध कमाई से अपनी आंखें बन्द करके बैठें है ।
    यहां तो बस खानापू़र्ति के लिए ही ओवरलोड बालू लदी गाड़ियों की धर-पकड़ होती है । लोगों की माने तो यहां पुलिस, प्रशासन की मिलीभगत के चलते ही कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ।बताया जा रहा है कि कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र का बिसौना गाँव जो यमुना नदी के किनारे स्थित है, यहीं से मदारीपुर लिंक रोड पर बालू लदे ट्रकों की ओवरलोडिंग खुलेआम जारी है ।
    पिपरी थाना का यह क्षेत्र चौकी रावतपुर के अंतर्गत आता है, लोगों का कहना है कि बिसौना गाँव के समीप ही कुछ लोगों द्वारा बैरियर बना कर प्रत्येक बालू लदे, लोडर वाहन से जिला पंचायत शुल्क के नाम पर 400 से 500 रुपये वसूला जा रहा है, जिसमें चौकी प्रभारी रावतपुर समेत कई सिपाही भी सामिल है, जो बराबर मिल रही माहवारी के चलते इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दें रहे हैं ।

  • अजगर साँप के गांव में आने से ग्रामीणों में हड़कम्प

    [object Promise]
    क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद
    ब्योरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    देवरिया । शहर के देवरिया मीर गांव में एक विशाल अजगर के देखे जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई ।वही एक गांव का ही युवक अजगर को गले में लपेटकर काफी देर तक गाव में घूमता रहा। जिसकी सूचना ग्रामीणों वन विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।
    [object Promise]
    विशाल अजगर 1

    मिली जानकारी के अनुसार आज करीब 11 बजे दिन में शहर के अहिल्यापुर के ग्राम देवरिया मीर के प्रभुनाथ और नेता नामक व्यक्ति किसी कार्य से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर  लगभग 8 फिट का एक अजगर सड़क पर घूम रहा था ।
    जिसे किसी तरह दोनों युवकों उस अजगर को पकड़ लिया।जब वह अजगर को लेकर घूम रहे थे ग्रामीण यह देख घबरा और इसकी सुचना वन विभाग के अधिकारियों को दिया।सुचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियो ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
    [object Promise]
    विशाल अजगर 1

    इस सम्बन्ध में डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता  ने बताया कि अजगर साँप के मिलने की सूचना मिली है।जिसको विभाग द्वारा  मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया गया है। ताकि उसे गाव से दूर सुरक्षित छोड़ा जा सके।