Category: uttar-pradesh

  • CM YOGI का फैसला: 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती दिसंबर से, यह होगा शेड्यूल

    [object Promise]

    लखनऊ । UP में युवा जो नौकरी की बाट जोह रहे उनके लिए अच्छी खबर है। सीएम ने दिसंबर में बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती का फैसला किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अब 18 नवंबर को होगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पेपर लीक और प्रस्तावित शिक्षक भर्ती की तैयारियों पर बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और अपर मुख्य सचिव बेसिक डॉ. प्रभात कुमार ने बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए अब टीईटी 4 नवंबर के बजाय 18 नवंबर को कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए 18.75 लाख आवेदन आए हैं। 10 दिसंबर को टीईटी का रिजल्ट घोषित होगा और उसके अगले दिन ही सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। बीटीसी अभ्यर्थियों की परीक्षा की भी तारीख तय कर दी गई है।

    परीक्षा में होंगे बहुविकल्पीय सवाल: प्रभात कुमार ने बताया कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न में इस बार बदलाव किया जाएगा। परीक्षा सब्जेक्टिव न होकर ओएमआर आधारित बहु विकल्पीय प्रश्नों की होगी। परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार यह बदलाव पिछली भर्ती के अनुभवों को देखते हुए किया गया है। पिछली बार लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। मूल्यांकन के दौरान आई गड़बड़ियों के चलते कुछ कॉपियों में गलत जवाब पर नंबर मिल गए थे वहीं कुछ को सही जवाब पर भी नंबर नहीं दिया गया था। इन गड़बड़ियों के चलते पूरी भर्ती की साख दांव पर लग गई थी। इसको देखते हुए विभाग ने पूरा पैटर्न ओएमआर बेस्ड बहुविकल्पीय प्रश्नों का कर दिया है जिससे ऐसे गलतियों की गुंजाइश न रहे।

    1 से 3 नवंबर तक बीटीसी परीक्षा: वर्ष 2015 बैच के बीटीसी अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 1 से 3 नवंबर के बीच होगी। हाल में ही चतुर्थ सेमेस्टर का पर्चा आउट होने के चलते परीक्षा निरस्त हो गई थी। अभ्यर्थियों को डर था कि बीटीसी की परीक्षा में देरी के चलते रिजल्ट में विलंब होगा और इसके चलते अगली शिक्षक भर्ती से वे वंचित रह जाएंगे। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने कई जगह प्रदर्शन भी किया था। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को बुलाकर आश्वासन दिया था कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। इस कड़ी में परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इसका रिजल्ट 10 दिसंबर के पहले ही घोषित कर दिया जाएगा।

    पर्चा लीक करने पर लगेगा गैंगस्टर: मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के साथ ही गृह विभाग व पुलिस के आला अफसरों संग भी बैठक की। एसटीएफ को पर्चा लीक की जांच के लिए लगाया गया है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि पर्चा लीक की जांच 3 स्तरों प्रिंटिंग प्रेस, रास्ते में पेपर पहुंचाने और परीक्षा सेंटर से आउट होने की आशंका के आधार पर की जा रही है। सीएम ने साफ कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर अगर गिरोह शामिल हो तो गैंगस्टर लगाया जाए। दोषी पाए जाने पर संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

    यह होगा कार्यक्रम

    – 18 नवंबर को टीईटी होगी।
    – 10 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।
    – 11 से 25 दिसंबर तक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन।
    – 6 जनवरी को भर्ती की लिखित परीक्षा होगी।

  • लहसुन लदा पोखरे में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर : जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुअवा गांव के शिव मंदिर के पास लहसुन लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब बीस फिट गहरे पोखरे में पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। ट्रक मध्यप्रदेश से बिहार जा रहा था।

    राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहसुन लदा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाजिलनगर से बिहार की तरफ आगे बढ़ा कि ट्रक के अगले पहिए में खराबी आ गयी। चालक अभी कुछ समझ पाता कि महुअवा गांव के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पोखरे में जा गिरा। आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुँचे तो देखा कि चालक व खलासी ट्रक में ही फसे थे।

    लोगों ने उन दोनों को बाहर निकाल दोनों का इलाज कराया। चालक अपना नाम नरहरि पुत्र भागचंद गांव पटखेड़ा, जिला शिवपुरी व खलासी ने अपना नाम अरविंद पुत्र प्यारेलाल गांव सकतपुरा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया।

  • CM YOGI ने की बड़ी घोषणा, Allahabad का नाम अब होगा प्रयागराज

    [object Promise]

    इलाहाबाद. संतों की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ी घोषणा की. कहा कि इलाहाबाद का नाम अब प्रयागराज किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम इलाहाबाद में कुंभ मार्गदर्शक मंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की.

    उन्होंने कहा कि संत लगातार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की मांग उठा रहे थे. मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल राम नाईक ने भी इस पर सहमति जताई है.

    उन्होंने कहा कि जहां दो नदियों का संगम होता है, उसे प्रयाग कहा जाता है. उत्तराखंड में देवप्रयाग, कर्णप्रयाग और विष्णुप्रयाग हैं. इलाहाबाद में देवभूमि से निकलने वाली दो पवित्र नदियों का संगम है, इसलिए इसे प्रयागराज कहा जाता है.

    उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालु संगम तट के किले में स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का भी दर्शन कर सकेंगे.

    मुख्यमंत्री ने इससे पहले कुंभ के दौरान किए गए भारी भरकम इंतजाम की जानकारी विस्तार से दी. इससे पहले करीब दो घंटे राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता में मार्गदर्शक मंडल की बैठक चली, जिसमें सदस्यों से सुझाव लिए गए.

    मार्गदर्शक मंडल की बैठक में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डीबी भोसले, न्यायमूर्ति विक्रमनाथ, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरिगिरि, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थीं.

    मुगल सम्राट अकबर ने 1583 ईसवी में नगर का नामकरण प्रयाग से बदलकर अल्लाहाबाद किया था. इलाहाबाद विश्र्वविद्यालय में मध्यकालीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेश्र्वर तिवारी बताते हैं कि अकबर 1573 ईसवी के आसपास यहां आया था.

    अपनी सल्तनत के विस्तार के तहत अकबर ने संगम तट पर किले का निर्माण कराया. संगम के पूर्वी छोर पर किले का निर्माण उस समय के जल मार्ग द्वारा व्यापार की सुविधा को सुगम बनाने के लिए किया गया था.

    यहां से बंगाल और दूसरे सूबे तक व्यापार आसानी से किया जा सकता था. किले के निर्माण के दौरान अकबर ने अपने प्रवास काल में नगर का नाम प्रयाग से बदलकर अल्लाहाबाद रख दिया था. इसे कालांतर में इलाहाबाद के नाम से जाना जाने लगा.

  • CM YOGI ने की बड़ी घोषणा, Allahabad का नाम अब होगा प्रयागराज

    [object Promise]

    इलाहाबाद. संतों की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ी घोषणा की. कहा कि इलाहाबाद का नाम अब प्रयागराज किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम इलाहाबाद में कुंभ मार्गदर्शक मंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की.

    उन्होंने कहा कि संत लगातार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की मांग उठा रहे थे. मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल राम नाईक ने भी इस पर सहमति जताई है.

    उन्होंने कहा कि जहां दो नदियों का संगम होता है, उसे प्रयाग कहा जाता है. उत्तराखंड में देवप्रयाग, कर्णप्रयाग और विष्णुप्रयाग हैं. इलाहाबाद में देवभूमि से निकलने वाली दो पवित्र नदियों का संगम है, इसलिए इसे प्रयागराज कहा जाता है.

    उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालु संगम तट के किले में स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का भी दर्शन कर सकेंगे.

    मुख्यमंत्री ने इससे पहले कुंभ के दौरान किए गए भारी भरकम इंतजाम की जानकारी विस्तार से दी. इससे पहले करीब दो घंटे राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता में मार्गदर्शक मंडल की बैठक चली, जिसमें सदस्यों से सुझाव लिए गए.

    मार्गदर्शक मंडल की बैठक में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डीबी भोसले, न्यायमूर्ति विक्रमनाथ, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरिगिरि, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थीं.

    मुगल सम्राट अकबर ने 1583 ईसवी में नगर का नामकरण प्रयाग से बदलकर अल्लाहाबाद किया था. इलाहाबाद विश्र्वविद्यालय में मध्यकालीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेश्र्वर तिवारी बताते हैं कि अकबर 1573 ईसवी के आसपास यहां आया था.

    अपनी सल्तनत के विस्तार के तहत अकबर ने संगम तट पर किले का निर्माण कराया. संगम के पूर्वी छोर पर किले का निर्माण उस समय के जल मार्ग द्वारा व्यापार की सुविधा को सुगम बनाने के लिए किया गया था.

    यहां से बंगाल और दूसरे सूबे तक व्यापार आसानी से किया जा सकता था. किले के निर्माण के दौरान अकबर ने अपने प्रवास काल में नगर का नाम प्रयाग से बदलकर अल्लाहाबाद रख दिया था. इसे कालांतर में इलाहाबाद के नाम से जाना जाने लगा.

  • डम्फर की टक्कर से अधेड़ की मौत

    [object Promise]
    कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर बाजार में साइकिल सवार अधेड़ को डम्फर ने टक्कर मार दी है जिससे अधेड़ को गम्भीर चोट आई है इलाज के दौरान इलाहाबाद ले जाते समय रात 09 बजे रास्ते मे अधेड़ की मौत हो गयी है घटना शनिवार की है पुलिस।ने लाश को PM के लिए भेज दिया है l
    जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगुड़ी गांव निवासी राज कुमार यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र राम खेलावन  शनिवार की शाम लगभग 05 बजे तिल्हापुर बाजार साइकिल से जा रहे थे जैसे ही राज कुमार नेवादा रोड पर पहुचे कि सामने से आ रहे डम्फर ने उन्हें टक्कर मार दिया।
    जिससे राज कुमार साइकिल समेत सड़क पर गिर कर तड़पने लगे आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने घायल राज कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ राज कुमार की हालात गम्भीर होने पर चिकित्सको ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया परिजन घायल राज कुमार को इलाहाबाद ले जा रहे थे रास्ते मे।उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पी यम के लिए भेज दिया है

  • मॉब लिंचिंग : भीड़ ने दो हमलावरों की पीट-पीट कर दी हत्या

    [object Promise]

    अमेठी. उत्तर प्रदेश में अमेठी के सरैया गांव में एक मंदिर में धार्मिक समारोह के दौरान 12 साल के लड़के पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले दो लोगों की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी.

    पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़के को गोली मारी गई और उसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि शनिवार रात को नशे में धुत्त दिलीप यादव (28) और राहुल सिंह (30) ने सुमित को गोली मारकर घायल कर दिया.

    उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा के दौरान यह घटना हुई जिसके बाद भीड़ ने यादव और सिंह की पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यादव और सिंह पड़ोसी गाजनपुर दुअरिया गांव के रहने वाले थे. उन्हें मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

    एसएचओ ने बताया कि मृतकों में से एक के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि गांववालों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या और अतिरिक्त एसपी बी सी दुबे समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

  • भगवान श्रीराम की उपासक हैं कुशीनगर की खिरकिया माई

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना के उत्तरांचल में 3 किलोमीटर दूर पडरौना जटहा मार्ग पर खिरकिया माई का दरबार शारदीय नवरात्र में भक्तों के लिए सज धज कर तैयार हो गया है |  इस महापर्व शीरदीय नवरात्र को देखते हुए श्रद्धांजलि उन्हें बेहद रूप से मंदिर परिसर को साफ सफाई की है |
    मंदिर के प्रशासक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए परिसर में शुद्ध पेयजल की की व्यवस्था की गई है वहीं दूसरी तरफ माता रानी के दरबार में भक्तों को नारियल फोड़ने के लिए आकर्षक मशीन लगाई गई है |
    मदिर के बिशेष पुजारी मुनी दास ने बताया कि दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर परिसर मे बैरिकेटिंग लगाया गया है | मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन कराएं जाने को लेकर मंदिर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कालांतर में भगवान श्री राम के उपासक खिरकिया माई मदिंर से जनकपुर से वापसी के दौरान भगवान श्रीराम का दर्शन लाभ लिया और उन्हीं के आशीर्वाद से फलदायिनी का रूप धारण की प्रत्येक नवरात्रि में अवसर पर खिरकिया माई का दर्शन का फल प्राप्त करने के लिए भारी भक्तो की भीड़ यहा उमड़ती रहती है | हालाकी आज शारदीय नवरात्र के पहला दिन होने के नाते यहा भक्तो की भीड को नियतरण  करने के लिए महिला पुलिस के आलावे कोतवाली पुलिस पुरी मुस्तैदी के साथ ऱहेगी |

  • योगी सरकार सख्त : सरकारी दफ्तरों में गुटका, सिगरेट और तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में गुटका, सिगरेट तथा अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि राज्य के सरकारी दफ्तरों में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को समुचित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

     

    [object Promise]
    गुटका और पान

    ,राज्य में तम्बाकू सेवन पर पहले से ही प्रतिबंध है लेकिन, अनुपालन नहीं हो रहा है। यदि किसी ने तम्बाकू सिगरेट, पान मसाला और गुटखा का सेवन किया तो सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव ने गुरुवार को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और विभागाध्यक्षों को भेजे गए निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा है कि दफ्तरों में सिगरेट, तम्बाकू, मसाला, गुटखा, धूमपान आदि के प्रयोग को प्रतिबंधित करने संबंधित आदेश का पूरी तरह पालन किया जाए।

    [object Promise]
    cig.

    डॉ. पांडेय ने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग से विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियां उत्पन्न होती हैं और इसके दुष्प्रभाव से राष्ट्रीय स्वास्थ्य की क्षति होती है। उन्होंने सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध एवं व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, प्रदाय और वितरण का अधिनियम) अधिनियम-2003, (सीओटीपीए-2003) का हवाला देते कहा है कि इसके तहत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उप्र को संपूर्ण प्रदेश में प्रतिबंध लगाने के लिए शक्तियों के प्रयोग और कर्तव्य पालन के लिए समुचित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • 16 को भगवा रंग में रंगेगा कुशीनगर : नीरज सिंह

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : हिन्दू युवा वाहिनी के नेत्तव मे मंगलवार को पडरौना नगर से सटे  बाबा श्री सिद्दनाथ य़ानी सिधुआ मंदिर से होने वाली विशाल भगवा यात्रा रैली को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आ रहे है।  इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बाइक सवार हियुवा कार्यकर्ताओ ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवा यात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए रबिवार को  पदाधिकारियों ने सिघुआ मंदिर मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
    भगवा यात्रा की तैयारियों में जुटे आयोजन समिति के प्रभारी नीरज सिंह  बिट्टटू ने बताया कि इस भगवा रैली में करीब 250 बाइक चलेंगे जिसमें करीब 500 लोग सवार होंगे। पडरौना शहर से लेकर ग्रामिण इलाको में होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर आदि लगाने कार्य कार्य शुरु कर दिया है और हर चौराहे पर होर्डिंग्स नजर आएंगे। सभी बाइक सवार एक भगवा रंग के वस्त्र पहनेंगे। जिला पंचायत सदस्य जर्नाधन कुशवाहा ने कहा कि भगवा रैली में का रूट मार्च सिधुआ स्थान से होकर  विभिन्न गांवो  से होकर पडरौना शहर मे भी गुजरेगा।
    यह भगवा यात्रा सिधुआ स्थान से होकर मठिया चौराहा, सेमरिया बाजार होते हुए कटनवार,बेलवा चुगीं,बावली चौक, तिलक चौक ,अंबे चौक ,सुबाष चौक ,गांधी चौक कठकुईया मोड के बाद पुन : सिधुआ स्थान पहुंचेगी जहां भगवा रैली का समापन होगा । हालाकी इस भगवा यात्रा को सफल बनाने के लिए हियुवा के पुर्व जिला मंत्री शैलेष मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओ से अभी से ही  तैयारी मे करने मे लग गए है |

  • जय श्री राम के नारों से गुंजा कुशीनगर का कोना-कोना, निकाली गई भव्य भगवा यात्रा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जनपद के पडरौना नगर से सटे सिधुआ स्थान से मंगलवार को विशाल भगवा यात्रा निकाली गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर भगवा पताका लिए जय श्रीराम के नारों के बीच भक्तगण शामिल हुए। कुशीनगर मे हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह के नेत्तव में विशाल भगवा यात्रा निकाली गई। जिसमें जिले लेकर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य जर्नाधन कुशवाहा भी शामिल हुए। हिंदू युवा वाहिनी ने बाइक पर भगवा पताका लिए जय श्री राम के नारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली।

    सिधुआ स्थान, बसहियां, मठिया चौराहा सहित पडरौना शहर में भी विशाल भगवा भायात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में भक्त ने भाग लिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई। जो कस्बा के प्रमुख मार्गो से गुजरी। सिधुआ स्थान मंदिर परिसर से भगवा यात्रा का पैदल जुलूस ग्रामिण इलाको से होकर पडरौना नगर के कस्बे में भ्रमण कर वापस सिधुआ मंदिर परिसर में समापन हुआ।

    इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर के सभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने कहा कि भगवा यात्रा में हिंदू युवा वाहिनी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शोभायात्रा में लगातार जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। विशाल भगवा यात्रा का नेतृत्व हियुवा सम्भाग प्रभारी गोरखपुर बस्ती श्री राजेश्वर सिंह ने किया जिला प्रभारी डा.राम अधार राजभर,विहीम जिलाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही,जिला संयोजक चन्द्रप्रकाश यादव चमन,जिला अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना,जिला महामन्त्री फुलबदन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुश्वाहा, हियुवा नेता नीरज सिंह बिट्टू,अमिताभ मिश्रा,गोलू सिंह,उदय खरवार, प्रतिक बर्नवाल,अरुन सिंह, शुशील श्रीवास्तव,मारकण्डेय खरवार, ब्रजेश गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, धन्नजय सिंह,अमरचन्द हिन्दुस्तानी संतोष गुप्ता ,राजेश मौर्या आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।