कौशाम्बी, करारी। ताजा मामला जमीन से जुड़ा छेत्र के पवारा गांव का है जहां लेखपाल अपने हनक व मोटी रकम के आगे कानून को ताक पर रख कर एक बेसहारा महिला पर जुल्म ढ़ा रहा है। लेखपाल के पैसे की डिमांड पूरी नही होने पर महिला का खेत दूसरे के खेत मे माप दिया है दो महीने से सब्र का दामन थामें बैठी महिला अचानक छोड कर लेखपाल के जुल्मो से आजिज होकर आलाधिकारियों के चौखट पहुंची और पूरी दस्ता बताते हुए। न्याय की गुहार लगाने लगी।
वंहा भी न्याय नही मिलने पर दर दर की ठोकर खा भटक रही है पीड़िता। पीड़ित महिला का आरोप है कि गॉव का लेखपाल विपच्छी से मोटी रकम लेकर मेरे खेत का कुछ हिस्सा दूसरे के खेत मे माप दिया। जिससे गांव के लोगों से विवाद शुरु हो गया है। आये दिन दबंग प्रवित्त के गुंडे महिला को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मरवा देने की धमकियां दे रहें हैं।लेखपाल के इस घिनौने हरकत से छेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित बेसहारा महिला ने इसकी शिकायत आलाधिकारियों से कई बार किया लेकिन न्याय के नाम पर महिला से खिलवाड किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लेखपाल द्वारा कब्जा कराया गया खेत गांव के ही कुछ गुंडे प्रवृत्ति के लोगों के हाँथ लगी है। अब लेखपाल की मजबूरी है की उन गुंडो की बात मनना।
इसी प्रकार करारी छेत्र के जमदुआ गांव के लेखपाल का था। वो लेखपाल भी एक दूसरे से धन लेकर उल्टा सीधा नाप करके लडवा देते थे और खून खराबा होने के बाद दूसरे दिन दर्जनों की संख्या में थाने में तहरीरें पड़ जाती थी और फिर महीनों महीनों भर लेखपाल गांव की तरफ नजर नही आते थे । ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों के दर्जनों बार आलाधिकारिंयों से शिकायत करने पर लेखपाल को हटा कर दूसरे लेखपाल को नियुक्त किया गया है।
रायबरेली के नामी गिरामी रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगा है । आरोप लगाने वाला कोई और नही बल्कि वही की शिक्षिका है। शिक्षिका का आरोप है कि प्रिंसिपल चरित्र हीन है और उसकी मांग न मानने पर वह न तो वेतन में इंक्रीमेंट बढ़ता है बल्कि कई शिक्षिकाओं को स्कूल से बाहर का रास्ता तक दिखला दिया । पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रिंसिपल ने मानसिक प्रताड़ना के साथ साथ उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयाश किया साथ ही उसे स्कूल में बंधक बनाया। पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर न्याय की गुहार लगाई।
जब इस नामी गिरामी स्कूल के प्रिंसिपल पर ही चरित्र हीनता का आरोप लगे तो सवाल उठना लाजमी है । इसी विद्यालय की एक शिक्षिका ने रायबरेली के मिलएरिया थाने पर पहुच कर आरोपी प्रिंसिपल विनीश नायर पर छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि इस विद्यालय का प्रिंसिपल चरित्र हीन है और यह सभी शिक्षिकाओं से गंदी गंदी हरकते करता है जो शिक्षिका विरोध करती है उसके फ़र्ज़ी आरोप लगाकर बाहर कर देता है । आज मैंने भी इस सबका विरोध किया तो मुझे स्कूल में बंधक बनाया गया जब मै8ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के आने पर मुझे छोड़ा गया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु शलम माथुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा गोला के रामजानकी के , थाना क्षेत्र मठ से चोरी गयी मूर्तियों की घटना मे शामिल अभियुक्तो की गिरफतारी/हेतु बनाकर लगाया इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/काईम, तथा क्षेत्राधिकारी गोला जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में प्र0 निरीक्षक
गोला व प्रभारी स्वॉट व प्रभारी सर्विलांस सेल अपराध शाखा को मय टीम के साथ घटना में शामिल अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु लगाया गया था। उक्त टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में लगातार प्रयास किया जा रहा था। घटना के अनावरण हेतु मुखबिर खास भी मामूर किये गये थे।
उसी क्रम में आज दिनांक 06 10.2018 को प्र0 निरीक्षक गोला व प्रभारी स्वाट एवं प्रभारी सर्विलांस मय टीम के साथ चंद चौराहे पर घटना के अनावरण के सम्बन्ध मे वार्ता कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबिर द्वारा आकर बताया गया कि बड़हलगंज की तरफ से एक सफेद रंग बिना नम्बर की स्कार्पियों आ रही है जिसमें कुछ लोग रामामऊ रामजानकी मठ से चोरी मुर्तियो के साथ कही बेचने के फिराक में जा रहे है, के सूचना पर विश्वास कर हम सभी लोग मरोह पुलिया के पास आने जाने वाले वाहनो का सघन चेकिंग करने लगे तभी बड़हलगंज के तरफ से एक।
सफेद रंग की स्कार्पियों आती हुई दिखायी दी जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालो को देखते गाड़ी को उल्टी दिशा में मोड़कर भागना चाहे जिसे चारो तरफ से घेरकर पकड़ने का प्रयास किया गया तो अपने आपको चारो तरफ से घिरता देख कुछ लोग गाड़ी से कूदकर भीड़ का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये तथा चार लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया संजय निगम सुरेश चंद सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पाठक पुत्र मनीष पाठक पंकज शाही पुत्र दिनेश प्रताप साही अभिषेक उर्फ पुष्कर यादव पुत्र राम अशीष यादव गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ऑफिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी
शादी का झांसा देकर दो सालों से युवती के साथ बनाये शारीरिक सम्बन्ध, कोर्ट मैरिज करने के बहाने युवती को बुला आरोपी युवक अपने भाई के साथ युवती को न्यायालय गेट पर छोड़कर हुआ फरार।
भुक्तभोगी युवती ने आरोपी युवक के घर के बाहर बिना अन्य के 4 दिनो से डाला डेरा। इस मामले मे कोखराज की भरवारी पुलिस नही सुन रही महिला की आवाज।
एसपी महोदय से शिकायत के बाद भी नही हो रही कार्यवाही।
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक युवती अपने प्रेमी को पाने के लिए उसके घर पर चार दिनों से भूखी प्यासी धरना पर बैठी है । पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने ढाई साल तक उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए, और जब कोर्ट मैरिज करने का समय आया तो कचहरी से बिना बताए अपने घर भाग गया । जिसके बाद पीड़ित युवती अपनी फरियाद लेकर पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज ने उसे भला बुरा कहकर भगा दिया ।
अब पीड़िता अपना प्यार पाने के लिए प्रेमी के चौखट पर भूखी प्यासी बैठी है । बिना कुछ खाए पिए चार दिनों से प्रेमी के घर के दरवाजे पर बैठ युवती इस जिद पर अड़ी कि जब तक प्रेमी जमील और उसके घर वाले उसे नहीं अपना लेते तब तक वह यही पर बैठी रहेगी, इसमें चाहे उसकी जान भी क्यों न चली जाय ।
प्यार के लिए प्रेमी के घर पर धरना दे रही है मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता से जब सवाल किया गया तो वह पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस के जरिये दोनों पक्षों के बीच समझौता कराये जाने की बात कह रहे है ।
देवरिया । 11 अक्टूबर से जनपद में लागू हो रहे ई-कुबेर प्रणालीसे अवगत कराने के लिये वरिश्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज द्वारा अपने कार्य कक्ष में सभी विभागो के लेखाकार से जुडे कर्मियों को प्रशिक्षित किया गयातथा प्रायोगिक तौर पर इसके बारीकियों की पूरी जानकारी कम्प्यूटर पर प्रदर्शित कर दी गयी।
वरिश्ठ कोषाधिकारी ने सभी से विषेश तौर पर बेनिफिषरी बनाये जाने मेंसावधानी बरतने पर बल देते हुए कहा कि बेनिफिषरी हर हाल में शतप्रतिशत सही ही अपलोड किये जाये।
लाभार्थी का नाम, बैंक खाता, आई0एफ0सी0कोड व मोबाईल नम्बर पूर्णतया त्रुटिहीन अपलोड किये जाये, क्योकि अब इस सिस्टम में त्रुटि होने पर सही करने का कोई विकल्प नही है और पूरी तरह से डी0डी0ओ0 इसके लिये जिम्मेदार होगें। इस प्रणाली के तहत सभी कार्य डी0डी0ओ0 पोर्टल पर होगें। पूर्व के लागिन व पासवर्ड ही इसके लिए अनुमन्य है। अब सभी प्रकार के बिल वेतन सहित आकस्मिक देयक आदि इस पोर्टल पर ही बनाये जायेगें।उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक विकल्प के पष्चात विवरण प्रदर्षित करेगा,उसे पढने के पष्चात ही आगे बढे़ और अगले विकल्प भरे, ताकि त्रुटि की गुंजाइस न हो।
कम्प्यूटर पर स्टेप वाइज प्रक्रियाओं को प्रदर्षित कर कोषागार के लेखाकार राहुल चौधरी ने इस प्रणाली से अवगत कराया। इस प्रषिक्षण में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के वित्त लेखाधिकारी जगदीश राय सहित, पुलिस, राजस्व,विकास, उद्यान, स्वास्थ्य, सहित लगभग सभी विभागो के लेखा/ बिल कार्य से जुडे कर्मचारी उपस्थित रहे।
यूपी । जिले के सांसद डाक्टर स्वामी हरि साक्षी ने एक बार फिर राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा कि उनका राजनीति में आगमन ही राम मंदिर के निर्माण के लिये हुए है ।
उन्होंने कहा कि जब देश की सबसे बड़ी न्याय पालिका में बैठे लोग हर मामले पर इस समय अपने निर्णय दे रहे है तो मेरा उनसे निवेदन हैं कि वो राम मंदिर निर्माण के लिये भी कोई निर्णय करे ।
विगत दिवस साक्षी महाराज जिले की भगवन्त नगर विधानसभा के अंतर्गत मगरायर में चित्रकूट धाम के तुलसी पीठाधीश्वर श्री राम भद्राचार्य जी की 9 दिवसीय राम कथा महोत्सव में कही ।
लखनऊ । एनेक्सी के पंचम तल पर शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच एनेक्सी के गेट नंबर एक के पास सड़क पर एक सिरफिरा वृद्ध नमाज पढऩे लगा। घटना से चौराहे पर भीषण जाम लग गया। खास बात यह है कि वह दायीं ओर कमर में चाकू भी लगाए था। चौराहे के आस पास खड़े पुलिस कर्मी देखते रहे और कुछ देर बाद वह उठा और स्कूटी स्टार्ट कर चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाल रंग की स्कूटी सवार एक सिरफिरा शुक्रवार शाम एनेक्सी गेट नंबर एक के पास पहुंचा। चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी, सिर पर हरे रंग की पगड़ी थी और कुर्ता पैजामा पहने था। वह स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर बीच सड़क दरी बिछाकर नमाज पढऩे लगा। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी में आलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच उसने केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। घटना से चौराहे पर भीषण जाम लग गया। कई अधिकारी और राजनेता जाम में फंस गए। देखते-देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बीच चौराहे के आसपास पुलिस कर्मी भी तैनात थे। इसके बाद वह उठा और अपनी स्कूटी स्टार्ट कर चला गया।
सूचना पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसी कैमरों से वीडियो निकाला। इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि मौके से मिली फुटेज और स्कूटी के नंबर के आधार पर वृद्ध की तलाश की जा रही है। वह हुसैनगंज की ओर से आया था। इसके बाद नमाज पढ़कर स्कूटी से ही चला गया।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक
जानकारी के मुताबिक जिस समय मुख्यमंत्री एनेक्सी में होते हैं उस दौरान आस पास सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। इसके साथ ही खुफिया विभाग के लोग भी सादे कपड़ों में आस पास चहल कदमी बढ़ा देते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए वृद्ध कमर में दायीं ओर चाकू लगाए गेट नंबर एक के पास पहुंचा और नमाज पढऩे लगा। वृद्ध की हरकत देखकर भी आस पास लगे सुरक्षाकर्मी उसे रोक भी नहीं पाए।
ईदगाह के बाहर भी सड़क पर पढ़ी थी नमाज
लोगों ने बताया कि यह वृद्ध गुरुवार को ऐशबाग ईदगाह के बाहर पहुंचा था। वहां भी सड़क पर दरी बिछाकर नमाज पढऩे लगा था। जिसके चलते भीषण जाम लग गया था।
चायल/कौशाम्बी l सी.ओ. चायल राजकुमार त्रिपाठी व थाना अध्यक्ष पूरामुफ़्ती प्रदीप कुमार सिंह ने दिये लोगों को सुरक्षा के कुछ सुझाव.
पीस कमेटी की बैठक मे जुटे इलाके के लोग. पीस कमेटी की बैठक मे दुर्गापूजा पंडालो व रामलीला पन्डालो मे सुरक्षा के मद्देनजर ड्रम मे पानी रखने की दी गई सलाह l
थाना अध्यक्ष पूरामुफ़्ती प्रदीप कुमार सिंह द्वारा दुर्गा पूजा व दशहरा मे रामलीला कमेटी के सदस्यों व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ थाना पूरामुफ़्ती परिसर मे गोष्ठी कर उनके समस्यायो से अवगत होकर सुरक्षा के मद्दे नजर सुझाव दिये गये.
त्योहार सौहार्दपूर्वक ढग से कराने हेतू बैठक मे सभी लोगों से वार्ता की गई. बैठक मे आये लोगों ने भी अपनी समस्याओ से प्रशासन को अवगत कराया l गोष्ठी मे सी.ओ. चायल व S.H.O पूरामुफ़्ती ने लोगों से शान्ति व्याव्स्था बनाये रखने की अपील की l उन्होने कहा की कोई अनहोनी होते या अनहोनी होने की आशंका पर तुरन्त हमे सुचना दें.
गुरुग्राम । गुरुग्राम से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ने सेक्टर-49 की मार्केट में एक जज की पत्नी व बेटे को गोली मार दी। हेड कॉन्स्टेबल जज का गार्ड बताया जा रहा है। आरोपी गार्ड का नाम महिपाल है और वह महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। गार्ड ही सरकारी गाड़ी से दोनों को मार्केट लेकर गया था। जज हिसार के रहने वाले हैं।
[object Promise]
जज के गार्ड ने उनके बेटे को गोली मारने के बाद बोरी की तरह हाथों में उठा कर गाड़ी के भीतर धकेलना चाहा
गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को पार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जज की पत्नी का नाम रेणु वे बेटे का नाम ध्रुव है। रेणु की छाती पर गोली मारी गई है जबकि गई है। वारदात गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्किट के सामने हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
[object Promise]
जज के गार्ड ने उनके बेटे को गोली मारने के बाद बोरी की तरह हाथों में उठा कर गाड़ी के भीतर धकेलना चाहा
वारदात दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई जब शॉपिंग सेंटर में काफी लोग मौजूद थे। गोली की आवाज सुनते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी गार्ड महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
[object Promise]
वारदात के बाद शॉपिंग सेंटर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है
घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम सेक्टर-50 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस जगह यह घटना हुई वह भीड़भाड़ वाला इलाका है। फिलहाल अब तक यह पता नहीं चल सका है कि गार्ड ने जज की पत्नी व बेटे को गोली क्यों मारी। यह जानकारी सामने आई है कि महिपाल ने तीन पहले दी धर्म परिवर्तन किया था। जज के गार्ड ने उनके बेटे को गोली मारने के बाद बोरी की तरह हाथों में उठा कर गाड़ी के भीतर धकेलना चाहा। जब ऐसा न कर सका तो उसने लड़के को सड़क पर ही पटक दिया। आर्केडिया शॉपिंग सेंटर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी एवं बेटे को गोली मारने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद शॉपिंग सेंटर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
रायबरेली के जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंदी का बैरिक के पास बने शौचालय की खिड़की के सहारे फासी के फंदे से लटकता शव मिला। शव की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में शव को उतार कर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है । इस पूरे मामले में जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
दरअसल मृतक बंदी भानू प्रताप खीरो थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का रहने वाला था और वह दहेज एक्ट में 17 जुलाई 2018 को जिला कारागार में बंद हुआ था। म्रतक बंदी एक हाथ से दिव्यांग भी था। मृतक ने आत्महत्या की या उसकी जेल के अंदर हत्या की गई यह जांच का विषय है पर जिस तरह सीसीटीवी की निगरानी होने के बावजूद बंदी का फाँसी के फंदे से शव लटकता मिलना जर्स सवाल खड़े कर रहा है। वही जिला कारागार के सिपाही की माने तो एक बंदी का जेल के अंदर शव मिला है जिसको लेकर वह जिला अस्पताल आया है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर की माने तो बंदी ब्राड डेड यहां लाया गया था । हैंगिग की बात सामने आ रही है । शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है।