Category: uttar-pradesh

  • आमने-सामने की भिड़ंत में बाईक सवार गंभीर रुप से घायल

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भिजवाया जहां एक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    खड्डा क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल निवासी शंभू कुशवाहा गांव के ही दुर्गेश और दीनबंधु के साथ बाइक से भेड़यिारी निवासी एक व्यक्ति के यहां मकान की रंगाई करने जा रहा था। दूसरी ओर से महाराजगंज जिले के निचलौल निवासी संदीप भी तेज गति से बाइक लेकर मदनपुर की तरफ आ रहा था।

    मदनपुर सुकरौली पुल के समीप दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने चारों घायलों को सड़क किनारे पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को देते हुए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा भिजवाया। जहां शंभू कुशवाहा की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही चल रहा है।

  • न्याय माँग रहे फरियादियों को जिलाधिकारी ने कराया गिरफ्तार

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम
    कौशाम्बी l कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर पहुचे ग्रामीणों से बात कर मामले में न्याय करने के बजाय जिलाधिकारी ने फरियाद लेकर पहुचे निक्की पाण्डेय आदि ग्रामीणों को अपने ही गनर से कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर उनके मोबाइल छीन कर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को सौप दिया जिसके बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है और जिलाधिकारी के इस निर्णय के बिरोध में चायल बिधायक संजय गुप्ता अपने सैकड़ो समर्थकों समेत कोतवाली में धरना में बैठ गए है काफी देर तक क्षेत्राधिकारी मान मनौव्वल करते रहे लेकिन बात नही बन सकी है बिधायक ने सम्पूर्ण प्रकरण को मुख्यमंत्री तक पहुचाने की बात कही है
    चरवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नही कर सकी और जब वारदात कर रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा जिसके कब्जे से तमाम चाभी दर्जनों एटीएम कार्ड बिना नम्बर की स्कूटी ताला खोलने के औजार बरामद हुआ लेकिन गिरगिट की तरह पार्टी बदलने वाले एक पूर्ब मंत्री और ब्लाक प्रमुख के दबाव में संदीप पाण्डेय आदि आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया पुलिस से निराश ग्रामीण फरियाद लेकर आज DM के पास गए और मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे l
    जिस पर जिलाधिकारी ने अगुवाई कर रहे ग्रामीणों को अपने ही गार्डो द्वारा गिरफ्तार करवा कर कोतवाली भेज दिया इस बात की भनक लगते ही चायल बिधायक संजय गुप्ता अपने समर्थकों समेत फरियादियों के पक्ष में उतर आए और न्याय की मांग लेकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए जिससे जिले की राजनीति में भूचाल आ गया जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी वा अन्य अधिकारी कोतवाली मंझनपुर पहुचे और काफी देर तक मान मनौव्वल कर मामले को निपटाने का प्रयास करते रहे लेकिन बात नही बन सकी और मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की शिकायत की बात कह कर बिधायक समर्थको समेत वापस चले गए

  • न्याय माँग रहे फरियादियों को जिलाधिकारी ने कराया गिरफ्तार

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम
    कौशाम्बी l कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर पहुचे ग्रामीणों से बात कर मामले में न्याय करने के बजाय जिलाधिकारी ने फरियाद लेकर पहुचे निक्की पाण्डेय आदि ग्रामीणों को अपने ही गनर से कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर उनके मोबाइल छीन कर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को सौप दिया जिसके बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है और जिलाधिकारी के इस निर्णय के बिरोध में चायल बिधायक संजय गुप्ता अपने सैकड़ो समर्थकों समेत कोतवाली में धरना में बैठ गए है काफी देर तक क्षेत्राधिकारी मान मनौव्वल करते रहे लेकिन बात नही बन सकी है बिधायक ने सम्पूर्ण प्रकरण को मुख्यमंत्री तक पहुचाने की बात कही है
    चरवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नही कर सकी और जब वारदात कर रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा जिसके कब्जे से तमाम चाभी दर्जनों एटीएम कार्ड बिना नम्बर की स्कूटी ताला खोलने के औजार बरामद हुआ लेकिन गिरगिट की तरह पार्टी बदलने वाले एक पूर्ब मंत्री और ब्लाक प्रमुख के दबाव में संदीप पाण्डेय आदि आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया पुलिस से निराश ग्रामीण फरियाद लेकर आज DM के पास गए और मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे l
    जिस पर जिलाधिकारी ने अगुवाई कर रहे ग्रामीणों को अपने ही गार्डो द्वारा गिरफ्तार करवा कर कोतवाली भेज दिया इस बात की भनक लगते ही चायल बिधायक संजय गुप्ता अपने समर्थकों समेत फरियादियों के पक्ष में उतर आए और न्याय की मांग लेकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए जिससे जिले की राजनीति में भूचाल आ गया जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी वा अन्य अधिकारी कोतवाली मंझनपुर पहुचे और काफी देर तक मान मनौव्वल कर मामले को निपटाने का प्रयास करते रहे लेकिन बात नही बन सकी और मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की शिकायत की बात कह कर बिधायक समर्थको समेत वापस चले गए

  • देवरिया : नवरात्रि के पहले दिन मन्दिरो मे उमड़ी श्रद्धालुओ भीड़,लगाए जयकारें

    [object Promise]

    कामेश्वर पांडेय
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
    देवरिया । ‘‘माँ की ज्योति से नूर मिलता है,सब के दिलो को सुरूर मिलता है ,जो भी जाता है माँ के द्वार कुछ न कुछ जरूर मिलता है’’। आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों से लेकर मंदिरों कलश स्थापना कर देवी का आह्वान किया गया। श्रद्धा व भक्ति के साथ लोगों ने देवी की स्तुति की। विभिन्न देवी के मंदिरों में लोगों ने पूजन अर्चन किया।

    नवरात्र के आज पहले दिन से ही लोगो के बीच सुबह से उत्साह का माहौल देखने
    के मिला। लोग सुबह से ही मां के दर्षन के लिए मन्दिरो में लाईन में लगे रहें। वहीं श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं केे जमकर जयकारे लगाए । अपनी श्रद्धा के अनुसार कोई दुर्गाशप्तसती का पाठ कर रहा था तो कोई गायत्री मंत्र का अनुष्ठान शुरु कर रहा था। शहर से लेकर गांव देहात के देवी मंदिरों में भी कलश स्थापित किया गया।

    वहीं शहर के देवरही मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गासप्तशती का पाठ मंदिर परिसर में ही कर रहे थे। राघव नगर दुर्गा मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन किया। कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर में अनुष्ठान शुरु हो चुका है। सिविल लाइन के श्रीरामजानकी मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, संकटमोचन मंदिर न्यू कालोनी के अलावा अहिलवार दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ सोंदा, अगस्तपार के मां अष्टभुजी मंदिर, अमेठी माई मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।

    नवरात्रि के नौ दिन रहता है चहल-पहल का माहौल
    देवरिया,10 अक्टूबर। आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही षहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी चहल-पहल और खुषनुमा माहौल देखने को मिलता है। लोग उत्साहित रहते है। नवरात्रि के मंदिरों के आस-पास पूजन सामग्री के साथ-साथ खाने पीने की दुकानें भी सजी हुई रहती है।

  • अचानक पीपल की डाल गिरने से बच्चों संग खेल रहें बच्चे की मौत

    [object Promise]

    कौशाम्बी । थाना कोखराज के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी में डॉक्टर राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 16 गौरा भरवारी में पीपल पेड़ के नीचे दुर्गा पंडाल में माता की प्रतिमा स्थापित होने जा रही थी। अचानक दुर्गा पंडाल के पीछे पीपल की डाल फट गई वहां पर बच्चों संग खेल रहे।

    बच्चे दब गए ,जिसमें एक बच्चे वीकाशकुमार लगभग (12)वर्ष पुत्र मुन्ना की मौत हो।गई शेष बच्चे गंभीर आनन फानन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    घटना बीती रात लगभग 10:00 बजे भरवारी गौरा का मामला है ।

  • डॉक्टर या हत्यारा – इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत

    [object Promise]
    रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
    रायबरेली l डाक्टर को लोग भगवान का रूप मानते है पर जब चंद रुपयों के लालच में डॉक्टर मरीज की जान ले ले तो सवाल उठना लाजमी है। मामला रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर पावर हाउस के पास स्थित निजी नर्सिंग होम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मरीज की इलाज में लापरवाही से मौत हो गई। मामला बढ़ता देख हॉस्पिटल प्रशासन मौके से नौ दो ग्यारह हो गया।
    परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करते हुए हत्या का आरोप लगाया है और शव को हॉस्पिटल में ही रख कर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है। दरअसल मृतक मेड़ीलाल लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे लालू मजरे टीकरान गाव का रहने वाला था और उसको यूरिन में प्रॉब्लम थी जिससे उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये पर दलालों के जाल में तीमारदार फ़ास गए और वह शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर आ गए।
    नर्सिंगहोम के डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही और मोटी रकम जमा करवा ली और आपरेट किया आपरेट के दो ही दिन में मरीज की मौत नर्सिंग हों में हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया। हॉस्पिटल में हंगामा बढ़ता देख मौके पर 100 डायल के साथ साथ चौकी इंचार्ज इंदिरानगर पहुचे और मामले में जांच शुरू कर दी है।

  • कुशीनगर : नवरात्र को लेकर पुजन समाग्री की खरीदारी लिए उमड़ी भीड़, रूक रूक कर लगता रहा पडरौना मे जाम

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में एवं मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. आस्था के साथ उत्साह अब चरम पर है. जिले भर के दुर्गा मंदिरों में रौनक देखते बनती है. फूल माला एवं रंगीन रौशनी से मंदिर जगमगा उठा है.

    वही बुधवार को पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पडरौना शहर में देर शाम तक लगी रही. लोग अपना आवश्यकता के अनुसार मार्केट में खरीदारी करने में जुटे थे.

    खास कर कपड़ा,श्रृंगार, पूजन सामग्री, फल एवं मिठाई दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही.भीड़ को देख कर कई समानों पर महंगाई का असर देखी गयी |

  • PM MODI के संसदीय क्षेत्र में 15 किशोरियां ने संभाला 15 थानों में ‘थानाध्यक्ष’ का कामकाज

    [object Promise]

    वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर क्षेत्र के 15 थानों में पांच घंटे तक ‘थानाध्यक्ष’ के तौर पर 15 किशोरियों ने कामकाज संभाला। शाम को एसएसपी को किशोरियों ने फीडबैक भी दिया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंदन कुलकर्णी ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘हौसलों की उड़ान’’ कार्यक्रम के तहत मंडुवाडीह थाने में बबिता कुमारी, चैक में साक्षी पांडेय, दशाश्वमेध में पुष्पा साहनी ने एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रुप से ‘थानाध्यक्ष’ का पद ग्रहण किया। इसके अलावा सिगरा, सारनाथ, आदमपुर, शिवपुर, कैण्ट, जैतपुरा, कोतवाली, महिला, चेतगंज, भेलूपुर, लंका और लक्सा थाना क्षेत्रों की जिम्मेवारी किशोरियों ने भी ‘थानाध्यक्ष’ की कुर्सी संभाली।

    [object Promise]
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर के 15 थानों की कमान किशोरियों को

    उन्होंने बताया कि थाना पहुंचते ही किशोरियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही किशोरियों के चेहरे खिल उठे। वे पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अन्य पुलिसकर्मियों से मुखातिब हुईं। उनका परिचय जानने के बाद उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों की फरियादें सुनीं तथा उसका निस्तारण करने का प्रयास किया।

    [object Promise]
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर के 15 थानों की कमान किशोरियों को

    दशाश्वमेध क्षेत्र ‘थानाध्यक्ष’ की कुर्सी संभालते ही साहनी के समक्ष एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंचीं। महिला का कहना था कि उसके पति ने एक नौकरानी को करीब एक साल से घर में रखा हुआ है, जिसके पास कोई उचित परिचय पत्र नहीं है। नौकरानी के परिचय पत्र के बारे में पूछने पर पति के साथ अक्सर विवाद होता है। ‘थानाध्यक्ष’ ने महिला को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

    पुलिस लाइन में किशोरियों को प्रमाण पत्र देते हुए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। उनसे प्रेरित होकर थानों की कमान बच्चियों को सौंपी गई थी। बच्चियां अपने परिजनों, पड़ोसियों और सहपाठियों को अपने अनुभव बताएंगी तो पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ क्राइम स्नेहा तिवारी और शोध संस्थापन के राजीव कुमार सिंह व डॉ. रोली सिंह मौजूद रहे।

  • पुलिस बर्बरता का एक और मामला आया सामने , डीजीपी ने एसपी को किया तलब

    [object Promise]

    कन्नौज। राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि कन्नौज में पुलिस बर्बरता का एक और मामला सामने आ गया।

    यहां की पुलिस ने एक युवक को बंधक बनाकर इस कदर पीटाई की, जिससे उसका पूरा बदन पर जगह -जगह काला पड़ गया। सोशल मीडिया ट्विटर पर शिकायत करने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने इस मामले को लेकर कन्नौज के एसपी को तलब कर लिया है।

    कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज निवासी महाराम के बेटे सुरेश को 3 अक्टूबर की शाम सादी वर्दी में आए सिपाही आकाश यादव ने पकड़ लिया। लात, घूंसे और बेल्टों से बुरी तरह पीटते और घसीटते हुए उसे थाने ले गए। सुरेश की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया।

    पीड़ित सुरेश ने बताया कि गांव के आनंद और मोनू आपस में लड़ रहे थे उसने बीचबचाव किया तो पुलिस ने उल्टा सुरेश को ही पकड़ लिया। सुरेश की तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिए पीएमओ, सीएम, और डीजीपी को टैग कर दी। पुलिस बर्बरता का यह मामला आग की तरह पूरे जिले में फैल गया। डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

  • CM YOGI सरकार ने वादा निभाया: कल्पना तिवारी को मिली ओएसडी की नौकरी, Deputy CM की मौजूदगी में दिया गया नियुक्ति पत्र

    [object Promise]

    लखनऊ। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौकरी देने का वादा किया था और सरकार ने अपने वादे को जल्द ही निभा भी दिया। इसके लिए आज नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपेंगी। शासन के निर्देश पर कल्पना तिवारी के शैक्षिक दस्तावेज पहले ही ले लिए गए थे। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को राजधानी के न्यू हैदराबाद स्थित उनके आवास पर ओएसडी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कल्पना तिवारी ने नियुक्ति पद पर हस्ताक्षर किए।

    नियुक्ति पत्र लेकर डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक डाक्टर नीरज बोरा, डीएम कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त पहुंचे, इन सबकी मौजूदगी में कल्पना तिवारी ने नियुक्ति पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए। स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी पद पर नियुक्ति की गई है।

    [object Promise]
    कल्पना तिवारी के घर में मौजूद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।

    उनकी सैलरी प्रति माह 56100 से 1,77,500 रुपए होगी।आपको बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर में विवेक तिवारी की सिपाही प्रशांत चैधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से यूपी सरकार लगातार कल्पना का समर्थन कर रही है। मुआवजे के साथ ही सरकार ने कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी बनाए जाने का आश्वासन दिया था।विवेक तिवारी हत्याकांड की अभी भी जांच की जा रही है।

    आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जा चुका है। कल्पना तिवारी ने सरकार से मिल रही मदद पर संतुष्टि जाहिर की थी।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हादसे के बाद खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था।

    कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। प्रदेश सरकार ने विवेक तिवारी की बेटियों की शिक्षा व भविष्य के लिए पांच-पांच लाख रुपये की भी मदद की थी।