Category: uttar-pradesh

  • कौशाम्बी : पश्चिम शरीरा झारखंडी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम

    कौशाम्बी : पश्चिम शरीरा झारखंडी मंदिर में लगा भक्तों का तांता सुबह होते ही महिलाओ व पुरुष भरी संख्या में मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं मंदिर प्रांगण के बगल में विशाल मीना बाजार भी लगया गया है ।

    जहाँ पर महिलाये घरेलु उपयोगी वस्तु की भी जमकर खरीदारी होती है माँ झारखण्डी समिति के अध्यक्ष अवनीश द्विवेदी ने हमारे संवाददाता से बताया कि मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को निश्चित मार्ग सुनश्चित किया गया है साफ़ सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है जगह जगह डस्टबीन भी रखे गए हैं ।

    अध्यक्ष ने बताया है कि शाम 4 बजे से डा. तुलाधार महराज के द्वारा प्रवचन का भी आयोजन किया गया है प्रवचन सुनने वाले श्रोता महिला व पुरुष काफी मात्रा में आ रहे हैं, जहाँ समिति के कर्मचारी देवेन्द्र त्रिपाठी कल्लू पाण्डेय हार्श आदर्श सिंह नितिन केशरवानी हर्षित सिंह आदि दर्जन भर कार्यकर्ता मंदिर परिषर में मौजूद रहते हैं ।

  • कुशीनगर : कमिश्नर ने किया दौरा,समाधान दिवस व चौपाल में सुनी फरियाद

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर | आज शनिवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने जनपद का दौरा किया। इस दौरान वह सर्किट हाउस पहुंचे वहां से पडरौना कोतवाली में पहुंच वहां उन्हें गार्ड आफ आनर के उपरांत आयोजित समाधान दिवस में पहुंच फरियादियों की फरियाद सुनी और कलेक्ट्रेट पहुंच अधिकारियों की मीटिंग ली। वहां से चैती मुसहरी में आयोजित चौपाल में पहुंचे और मुसहर बस्ती में जाकर मुंहशहरों का हाल जानने के बाद वापस गोरखपुर चले गए।
    इस बावत कमिश्नर अमित गुप्ता गोरखपुर से चलकर पडरौना कोतवाली पहुंचे वहां गार्ड आफ आनर के उपरांत आयोजित समाधान दिवस में शरीक होकर फरियादियों की फरियाद सुनी और वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर अन्याय कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,उन्होंने सभी फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया।

    जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह एसडीएम तहसीलदार पडरौना तमाम अधिकारी कर्मचारी लेखपाल मौजूद रहे ,उन्होंने जनता की समस्याओं से रूबरू हुए और जल्द न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना हो गए वहां पहुंच अधिकारियों की मीटिंग ली उसके उपरांत विशुनपुरा विकासखंड के ग्राम चैती मुसहरी में आयोजित चौपाल में पहुंचे और जनता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उस जगह पहुंचे जहां गत दिनों बीमारियों कुपोषण से मुसहरो की मौत हो गई थी। जायजा लेने के बाद वहां से पुनः वापस चले गए।

    इस दौरान अपर मड़लआयुक्त अजय कान्त सैनी, जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय, एसपी गौरव बान्सवाल,पडरौना एसडीएम गुलाब चन्द राम,तहसीलदार ,सीओ नितेश प्रताप सिंह, कोतवाली विजयराज सिंह, उपनिरीक्षको में चन्द्र शेषर सिंह, डीपी मिश्र, यशवंत सिंह, के अलावे कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहें।

  • कौशाम्बी-कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह डिप्टी CM Keshav prasad maurya से मिलने पहुँचे

    [object Promise]

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर कुण्डा के निर्दली विधायक रघुराज प्रताप सिंह सिराथू आवास पहुचें।

    डिप्टी सीएम के पिता को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम से मिलकर शोक संवेदना व्यकत किया 6 अक्टूबर को हुआ था डिप्टी सीएम के पिता स्व0 श्याम लाल का देहांत।

  • कौशाम्बी : आजादी के बाद से गांव के 80 घरो में नही जले एक भी बल्ब

    [object Promise]
    करारी। छेत्र के पचम्भा गांव में आजादी के 70 साल बाद भी 80 घरो में बिजली नही पहुंची है।बड़ी मसक्कत के बाद 1995 वे में  पहुंची भी तो 1 फेस ही जिससे  गांव के 99 % लोग  कटिया मारी कर व  जमीन से अर्थिंग लगाकर  मोबाइल ही चार्ज करने तक सीमित  रह गये हैं।  बिजली विभाग के इस आंख मिचौली के खेल से  ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
    200  घरो के इस गांव में सिर्फ 3 लोगों ने ही बिजली कनेक्सन ले रखा है। आजादी के बाद  से  आज तक गांव के 99%  लोग भीषण गर्मी कैसे काटते चले आ रहे हैं यह बड़ा सवाल है। 99% लोगों के यहां  पंखा ,कूलर ,टी वी , आदि इलेक्ट्रानिक वस्तुए आज तक  नही आयीं ।
    कारण गांव में सिर्फ 1 फेस होने से । उधर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों से बिजली कनेक्सन लेने को  लेकर गली गली ढोल  बजा रहें हैं। ग्रामीणों के सैकङो बार आला हुक्मरानों को शिकायती पत्र  देने के बाद भी गांव ने नही पहुंची बिजली ।
    ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट करते हुए गांव में बिजली पहुंचाने  की मांग किया । बिजली नही पहुँचने  से भारत के भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थियों के जीवन मे पड रहा बुरा असर  जो  जीम्मेदारो पर बड़ा सवाल  खड़ा कर रहा है  इस मामले में विभाग के जेई  सौरभ मौर्या से बात की गई तो उनका कहना है कि  मामला संज्ञान में है गांव का सर्वे हो गया है जल्द ही गांव में बिजली पहुच जाएगी।

  • ४७ पारीवाल पंडा समाज मंदिर प्रबन्ध समिति का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम 

    कौशाम्बी l शक्तिपीठ कड़ा धाम में गुरुवार को मंदिर प्रबन्ध समिति के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भुक्खड़ पंडा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामायण पंडा को ३३ मतों से पराजित कर बने मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष,तीसरे स्थान पर जनार्दन रहे पंडा,महामंत्री पद पर पुरोहित पंडा ने सुधेश को ७२ मतों से किया पराजित l

    इससे पूर्व में नामांकन के दौरान किसी अन्य के नामांकन न करने से उपाध्यक्ष पद पर ताराशंकर पंडा, कोषाध्यक्ष पद पर रामभोले पंडा, उपमंत्री पद पर सरकारी पंडा व निरीक्षक पद पर रजत पंडा हुए निर्विरोध निर्वाचित,मतगणना का कार्य तहसीलदार व नायब तहसीलदार सिराथू की निगरानी में हुआ सम्पन्न,सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर संरक्षक मंडल ने जताया प्रशासन का आभार,सुरक्षा की दृष्टि से देवीगंज चौकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी अपने मातहतों संग रहे मुस्तैद।

  • कौशाम्बी : युवक ने पुलिस अधीक्षक से की फरियाद…

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम

    मामला सिराथू चौकी का है युवक अपने कुछ काम से धाता जा रहा था । तभी किसी दोस्त का फोन आ गया और चौकी के सामने अपनी चारपहिया खड़ी करके फोन पर बात करने लगता तभी चौकी इंचार्ज ने उस युवक को बुलाकर लाकअप में बंद करके उसको डंडे से पीटा । युवक ने पूछा मेरा कुसूर क्या है साहब लेकिन चौकी इंचार्ज ने युवक की कुछ भी नही सुनी ।

    युवक ने बताया की चौकी इंचार्ज ने मुझे जबरजस्ती मारा- पीटा और बंद कर दिया । युवक ने चौकी इंचार्ज के ऊपर 10 हजार रूपये मागने का लगाया आरोप की मुझे 10 हजार रुपये दो आप को मैं छोड़ दू । उसको 5 घण्टे के बाद युवक को छोड़ दिया गया । चौकी इंचार्ज ने युवक को धमकाते हुए बोले की कही आस पास दिखे गए तो फिर बुला कर करके मारूँगा ।

  • उपमुख्यमंत्री पहुचे कड़ा भाजपा नेता के घर तेरहवीं कार्यक्रम में

    [object Promise]

    विकास कुमार गौतम
    कौशाम्बी । भाजपा नेता अरुण केशरवानी की मां पार्वती देवी के तेरहवीं के अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके आवास कड़ा पहुचे । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद कड़ा में अरुण केशरवानी की मां की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आवास पर तेरहवीं भोज में सम्मिलित हुए ।

    इस मौके पर उनके साथ सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल , कड़ा प्रधान प्रतिनिधि वहीद अहमद , विक्की साहू , पप्पू मोदनवाल , बउवा साहू , एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या , सीओ सिराथू रामवीर सिंह , बीडीओ कड़ा राकेश धुरिया सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

  • देवरिया : जिला चिकित्सालय देवरिया की इमरजेंसी सेवा बेहाल

    [object Promise]

    रिपोर्टर-राजेश मिश्रा
    देवरिया ।. जिला चिकित्सालय देवरिया के इमरजेंसी वार्ड में प्रातः 08:00 बजे जाने पर सफाई व्यवस्था खानापूर्ति नजर आई।मरीजों व परिजनों के बैठने हेतु उपयोग में आने वाली कुर्सियों पर गंदगी फैली हुई मिली।कुर्सियों के नीचे भी पर्याप्त मात्रा में गंदगी थी।इमरजेंसी डिपार्टमेंट में अति गंभीर मरीज अपने आपातकालीन इलाज हेतु आते हैं।व्याप्त गन्दगियाँ कई संक्रमित बीमारियों का वाहक होती ।

     

    एक तरफ सरकार के निर्देशों के अनुपालन में संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम का पखवारा मनाया जा रहा है वही जिला चिकित्सालय की गन्दगियाँ इसमें बाधक सिद्ध हो रही है।

    मरीजों के इलाज के नाम पर भी खानापूर्ति ही हो रही है।बनकटा से आया हुआ एक मरीज अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि मेरा ट्रैन से एक्सीडेंट हो गया है,मुझे आयी हुई चोटों से अत्यंत पीड़ा हो रही है।मुझे सर्जरी की सख्त जरूरत है।मेरा हाथ सुन्न होता जा रहा है,मुझे सर्जिकल वार्ड में भेजने के बजाय मुझे बाहर कर दिया गया है।उसने कहा कि मैं व मेरी बेचारी माँ रात से परेशान हैं,हम लोग गरीब है आखिर जाए तो कहां जाएं।ड्यूटी पर तैनात डॉ एच•एन•सिंह से जानकारी लेने पर उन्होनें कहा कि दिन भर सफ़ाई की व्यवस्था की जिम्मदारी हमारी नही है।

    मरीज व मरीजों के परिजन आकर गंदगी फैला देते हैं।मरीजों के इलाज पर उन्होंने कहा कि रेफर्ड मरीज चले जाते है तथा ट्रैन दुर्घटना का घायल यह मरीज जाकर ओ पी डी में दिखाए जबकि मरीज चलने की स्थिति में नही था ।उसके शरीर से काफी रक्त बह चुका था।चिकित्सालयों में जब यह हाल रहेगा तो मरीजों का कौन होगा।

  • कुशीनगर : विकास के लिए जिन लोगों ने अपनी जान गवां दी उनके योगदान को भूला नहीं सकते : बाबू सिंह कुशवाहा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर: सन 2003 में छोटी गंडक नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन के दौरान हाटा कोतवाली के गांव देवराड़ पिपरा में पुलिस की गोली से मरे चार ग्रामीणों की याद में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम के दौरान मृतक ग्रामीणों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिन चार लोगों ने जान गवां दी। उनके योगदान को क्षेत्र के लोग भूल नहीं सकते। कार्यक्रम को धम्म गुरु भंते, मंदरतन, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने भी संबोधित किया। शहीद छोटेलाल चौहान, नन्दू गुप्ता, योगेंद्र चौहान व राममिलन की स्मृति में बने स्मारक पर मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण किया। संचालन अवधेश किशोर निगम ने किया।आयोजक धर्मेंद्र प्रजापति ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    प्रधान संजीव सिंह, श्रीराम, बृजेश, रामसुचित, प्रदीप, प्रशांत, छांगुर आदि उपस्थित रहे। सन 2003 में छोटी गंडक नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन के दौरान हाटा कोतवाली के गांव देवराड़ पिपरा में पुलिस की गोली से मरे चार ग्रामीणों की याद में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम के दौरान मृतक ग्रामीणों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिन चार लोगों ने जान गवां दी।
    उनके योगदान को क्षेत्र के लोग भूल नहीं सकते। कार्यक्रम को धम्म गुरु भंते, मंदरतन, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने भी संबोधित किया। शहीद छोटेलाल चौहान, नन्दू गुप्ता, योगेंद्र चौहान व राममिलन की स्मृति में बने स्मारक पर मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण किया। संचालन अवधेश किशोर निगम ने किया।आयोजक धर्मेंद्र प्रजापति ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधान संजीव सिंह, श्रीराम, बृजेश, रामसुचित, प्रदीप, प्रशांत, छांगुर आदि उपस्थित रहे।

  • बसहियां में झारी कलाकारो की प्रस्तुती पर नम हुई आंखें

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : स्थानीय विकास खंड के गांव बसहिया में सोमवार की रात आयोजित रही झारी प्रोग्रांम मे शरिक हुए सिधुआ गांव के कालाकारो ने अपनी हुनर को प्रस्तुत कर दर्शको से खुब वाहवाई बटोरी | इस दौरान देर रात तक चले इस झांरी कार्यक्रम मे मोमिनो ने कलाकारो की हौशला अफजाई की |
    झांरी प्रोग्राम के आगाज को सर्व प्रथम यहा से आगामी वार्ड संख्या 62 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हरिनन्दन उर्फ हरि कुशवाहा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया | इस दौरान झांरी प्रोग्राम मे सिधुआ गांव के टीम की ओर से शमिल हुए कलाकारो ने एक से बढकर एक झांरी गाकर मोमिनो को झुमने पर मजबुर कर दिया |

    इस क्रम मे सिधुआ स्थान,बसहियां बनबीरपुर, विशुनपट्टी, खांव खड्डा, लक्ष्या गांव की झांरी कलाकारो ने बारी बारी से अपने नबी के याद में हुए कुर्बानी के दिन वाली वाक्या को याद कर लोगों में के बीच बखूबी से परोसा इसके अलावा नातिया कलाम,मुशायरा,पेश कर मोमिनो से वाहवाई बटोरी | इस दौरान देर रात तक चले इस झांरी प्रोग्राम मे शरीक हुए मोमिन नबी की याद में देर रात तक झूमते रहे |

    इस अवसर पर आयोजको मे गुड्डू अहमद, आजम अली, मुमताज अहमद, डॉ आलम, कपिल, सैरत अली, भिखारी मियां, साउद अली ,फिरोज, इजरायल, नईम, मिट्ठू , मुन्ना गौतम, खुर्शेद, टीपू , पत्रकार उपेन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे |