अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार, जबकि महामन्त्री पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश
निर्वाचित कमेटी देखती है, मन्दिर की तथा मेले की व्यवस्था , प्रशासन की निगरानी तथा भारी सुरक्षा के बीच सम्पन्न होता है चुनाव
कौशाम्बी। 51 शक्ति कड़ा धाम के मन्दिर प्रबन्ध समिति का वार्षिक चुनाव आगामी चार अक्टूबर को सम्पन्न होने जा रहा है, जिसमे पन्द्रह सदस्यी कमेटी का चयन प्रति वर्ष चुनाव के द्वारा किया जाता है,जहाँ मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद पर रामायणी पण्डा, भुक्कड़ पण्डा, जनार्दन प्रसाद तथा अनिल प्रकाश उर्फ गोपाल पण्डा के बीच है, जबकि महामन्त्री पद पर मोनू पुरोहित तथा वर्तमान महामन्त्री सुधेश के बीच होने जा रहा है।
किसी भी उम्मीदवार के नामांकन न करने के कारण उपाध्यक्ष पद पर ताराशंकर,कोषाध्यक्ष पद पर रामभोले, उपमंत्री पद पर प्रदीप उर्फ सरकारी पण्डा तथा निरीक्षक पद पर रजत पाण्डेय निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार सदस्य पद पर कोई नामांकन न होने के कारण इनका निर्वाचन कमेटी करेगी।
संरक्षक मण्डल इन चुनावों को सम्पन्न कराती है, नर्बदा पण्डा ने जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव बैलेट पेपर के द्वारा कराया जाता है, मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है, किसी सक्षम अधिकारी की निगरानी में मतगणना 4 अक्टूबर को ही की जाएगी, तथा उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। नवरात्र मेले को देखते हुए मेले के पहले नवनिर्वाचित पदाधिकारीओं को पद भार ग्रहण करा दिया जाएगा।
कौशाम्बी । पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गाँव निवासिनी मेडिया देवी ने गांव के दबंग रामनारायण पूत्रमोतीलाल ने एक वर्ष पहले आवास दिलाने के बहाने मंझनपुर लेकर गया और कागज़ात में अंगूठा लगवाकर मकान का बैनामा करवा लिया ।
जब मेडिया देवी को इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई ।उसने एस पी कौशामबी को दबंग के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एस पी ने पश्चिम शरीरा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। सरकारी स्टाम्प की भी की गई चोरी। बना मकान को दिखाया प्लाट।
कौशाम्बी। बुधवार को जिले सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव में हाइवे पे स्थित बडौदा ग्रामीण बैंक की शाखा में सरे आम पड़ी डैकती में जिले के कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये है। बदमाशो ने जिस समय बैंक पर धावा बोला उस समय बैंक की सुरक्षा में तैनात सिपाही और गार्ड का मौके से गायब रहना जहाँ पुलिस कर्मियों की अपनी ड्यूटी की प्रति ज़िम्मेदारी की पोल खोल देता है वहीँ दिन हुई डकैती की वारदात यह साबित करती है कि बदमाशों में खाकी का कोई खौफ बाकी नही रह गया है।
वारदात के बाद मौके पे पहुचे आला अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिये पुलिस की टीमें गठित कर इसके जल्द खुलासे के आदेश तो जारी कर दिया लेकिन खुलासे के लिये लगाई गई टीमें अभी तक हवा में तीर चला रही है।
जिले में बैंक डैकती की ये दूसरी बड़ी वारदात है इसके पहले भी जिले के करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा चौराहे पे स्थिति सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था महीनों बीत जाने के बाद भी जिले की पुलिस अभी तक इस लूट कांड का खुलासा नही कर पाई है। जिस समय करारी में बैंक लूट की वारदात हुई थी उस समय सैनी कोतवाली में तैनात मौजूदा प्रभारी करारी में तैनात थे बताया जाता है कि करारी में बैंक लूट की वारदात जिस दिन हुई थी l
उस दिन मौजूदा प्रभारी छुट्टी पर थे लेकिन कल दिन में पड़ी बैंक डैकती के समय थाने में तैनात सारे पुलिस कर्मी थाने में मौजूद थे और बदमाश बैंक में डैकती डालकर आराम से चलते बने और पुलिस कर्मी हाथ पर हाथ धरे बैठे रह गये। करारी में हुई बैंक लूट की वारदात का खुलासा अभी तक नही हो पाया है।
डोरमा में हुई पड़ी दिनदहाड़े डैकती का खुलासा हो पायेगा या नही ये बड़ा सवाल बन गया है। हर बड़ी वारदात की तरह इस घटना के बाद कुछ पुलिस कर्मियों के निलंबन और तबादले के बाद आला अफसर अपने कर्तव्य की इतिश्री मान लेंगे या बैंक डैकती का खुलासा होगा ये देखने वाली बात होगी।
गोरखपुर। एक गांव की नाबालिग किशोरी से उसी के गांव के एक युवक ने सम्बंध बनाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसी वीडियो की बदौलत कई महीने से शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल कर दी।गुलरिहा थाना क्षेत्र के किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
किशोरी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही दूसरे टोला पर रहने वाले योगेश नामक युवक कई माह से शारिरिक तथा मानसिक शोषण कर रहा था। इस दौरान उसने फोटो व वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल करने और किशोरी की छोटी बहन का अपहरण करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। 25 सितम्बर को उसने मिलने के लिए बुलाया था।
किशोरी नहीं गई तो युवक ने उसकी वीडियो फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जयदीप वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रेप धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कौशाम्बी। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष राम सिंह जिला मंत्री मुकेश की अगूवाई मे आज विकास भवन के परिसर मे जिले के समस्त सफाई कर्मचारी ने इकटठा होकर के आठ सूत्री मांग को लेकर के विशाल धरना पर बैठे अपनी माँग को लेकर के कलेक्टेट अफिस पहुच कर ADM को ज्ञापन दिया।
आगनबाड़ी कार्यकृत्रियो द्वारा आगनबाड़ी केन्द्रो को मनमानी तरीके से चलाया जा रहा है। केन्द्र तभी खुलते है जब किसी जांच अधिकारी या कैम्प लगाया जाता है।बाकी दिनो मे केन्द्र पर ताला लटकता रहता है। उनका कोई सिस्टम नही है न खुलने का न बन्द होने का। आगनबाड़ी कार्यकृत्रियो द्वारा बच्चो के पोषाहार का दुरुपयोग किया जा रहा है बच्चो का पोषाहार पूर्णतया बच्चो तक नही पहुंचता उसे बीच मे ही खत्म कर दिया जाता है जिससे बच्चे तथा गर्भवती महिलाये कुपोषित रह जाते है।
जिससे जच्चा बच्चा दोनो के जीवन पर खतरा बना रहता है और कुछ कुपोषण का शिकार हो जाते है जिस पर उनका जीवन खत्म हो जाता है जिसकी रिपोर्ट साशन तक नही पहुंचाया जाता है। जिससे साशन को सही आंकडा नही मिलता कि कितने बच्चे तथा महिलाये कुपोषण का शिकार हो रहे है तथा माताओ की मृत्यु दर कितनी बढी क्यो मामला गम्भीर होने पर उन्हे बाहर के लिए रिफर कर दिया जाता है।और वहा जाकर उनकी मृत्यु हो जाती है या आप्रेशन से बच्चे को निकाला जाता है जिससे माताओ का जीवन स्तर घटता जा रहा है।इसके लिए छोटे से लेकर बडे अधिकारी तक जिम्मेदरी
आगरा । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ा ऐलान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की संभाग योजना बैठक राधिका गार्डन कालिंदी बिहार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. प्रवीण तोगड़िया के राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच के आव्हान के लिए योजना बनाई गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा अब देश की सरकार को 100 करोड़ हिंदुओं की चिंता नहीं है। वोटों के लालच में राम मंदिर निर्माण के प्रयास में जानबूझकर देरी करी जा रही है। श्री राम जन्मभूमि के आंदोलन के निर्णायक संघर्ष के लिए देश का संत समाज और बेचैन है।
अयोध्या में बड़ी संख्या में संत समाज 100 करोड़ हिंदू आबादी होने के बावजूद भूख हड़ताल पर बैठ गया है। अब इस देश में राम मंदिर की बात करना भी अपराध होता जा रहा है। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या आव्हान से डर कर विश्व हिंदू परिषद को भी अपनी छवि बचाने की चिंता होने लगी और अब भाजपा की तरह जुमलेबाजी पर उतर आई है। देश के कुछ पूज्य संतों को आज दिल्ली में बुलाकर राम मंदिर पर फिर से गुमराह करने का प्रयास किया गया है। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद की नियत यदि साफ होती तो अब तक संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाता।
उन्होंने कहा कि आज भी अगर इनकी नियत साफ है तो यह लोग डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में अयोध्या कुच करें नहीं तो गद्दी छोड़ दें। इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश से 10,000 वाहिनी प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक वाहिनी प्रमुख को 50 राम सेवकों को लखनऊ से अयोध्या कुछ की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार संपूर्ण उत्तर प्रदेश से 500000 राम भक्त अयोध्या कूच करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र बरुआ ने बताया कि आज संभागीय बैठक में 6 जिलों के लगभग ढाई सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अकेले आगरा संभाग से ही लगभग 20,000 राम भक्त अयोध्या कूच करेंगे और राम मंदिर के निर्णायक संघर्ष में अपना योगदान देंगे।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व कमिश्नर सुरेश सिंह जीने की तथा संचालन प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज, महानगर संगठन मंत्री सनी, विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, बलदेव बघेल, संजय जाट, सत्येंद्र परिहार, हरेंद्र तिवारी, प्रदीप चैहान, मीना दिवाकर, विजय, धर्मेंद्र सिकरवार, रौनक ठाकुर, पुरु सिकरवार, अतुल चैहान आदि मौजूद रहे।
लखनऊं। विवेक हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में काला दिवस मनाने वाले पुलिसकर्मियों पर देर शाम डीजीपी ओपी सिंह की गाज गिर गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक अजय यादव, नाका थाना के प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह और गुडंबा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेश शाही को हटा दिया। इसके अलावा तीन सिपाहियों गौरव चौधरी, सुमित कुमार व जितेंद्र कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
बताते चलें कि आरोपी प्रशांत के समर्थन में पुलिस कर्मचारी संगठन ने पांच अक्तूबर को काला दिवस मनाने का एलान किया था। जिसके चलते बड़ी संख्या में आज पुलिसकर्मियों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
विवेक तिवारी एपल के एरिया सेल्स मैनेजर की हत्या के मामले में दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदेश में उनके सहयोगी लामबंद हैं। डीजीपी ओपी सिंह की अपील तथा निर्देश के बाद भी आज प्रदेश में सिपाहियों ने सिपाही प्रशांत चैधरी व संदीप कुमार के पक्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदेश में जगह-जगह पर सिपाही काला फीता बांधकर काम करते दिखे। उधर डीजीपी के निर्देश पर इलाहाबाद में दो बर्खास्त सिपाहियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन दोनों ने शनिवार को इलाहाबाद में बैठक करने का कार्यक्रम तय किया था।
विवेक तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चैधरी तथा संदीप कुमार के पक्ष में प्रदेश पुलिस में उनके सहयोगी माहौल बनाने में लगे हैं। विवेक तिवारी हत्याकांड में जेल में बंद दो सिपाहियों प्रशांत चैधरी और संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में आज प्रदेश के हर जिले में पुलिसकर्मी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे। लखनऊ में भी गुडंबा, अलीगंज और नाका पुलिस स्टेशन पर कई सिपाही हाथों में काली पट्टी बांधे नजर आए। काली पट्टी बांधे सिपाहियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कुछ पुलिस संगठनों ने पांच अक्टूबर को काला दिवस मनाने की मुहिम सोशल मीडिया पर शुरू की थी। इसका असर राजधानी में देखने को मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर विरोध का स्वर मुखर करने वाले दो बर्खास्त सिपाहियों अविनाश पाठक और विजेंद्र यादव की गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है। डीजीपी के निर्देश के बाद दोनों को वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है।
कल डीजीपी ओपी सिंह ने काला दिवस मनाने जाने के ऐलान पर अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश भी दिया था। डीजीपी ओपी सिंह ने मामले में कहा कि यूपी में कहीं भी सिपाहियों के विरोध की स्थिति नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे अधिकारी सिपाहियों से वार्ता कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि सभी सिपाही खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी गैरकानूनी काम करेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। मुझे अपने जवानों पर विश्वास है और वे कोई गैरकानूनी काम नहीं करेंगे। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो चल रही है। इसपर वाराणसी की दो वर्ष पहले की फोटो चल रही है। पुलिस में असंतोष की अफवाहें फैलाने के मामले में दो बर्खास्त सिपाहियों को आज दिन में गिरफ्तार किया गया है। अविनाश पाठक और बृजेन्द्र यादव बर्खास्त सिपाही हैं।
कुशीनगर। पडरौना नगर कस्बा बाजार व ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ता शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे गए हैं। नगर के रंगुटा पेट्रोल पंप के निकट दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल बनाने का कार्य शुरू है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश बर्मा ने बताया कि दुर्गा पंडाल के निर्माण में समिति के ही युवक आकर्षक डिजाइन देने में लगे हैं।
दशहरा पर्व के दिन यहा बिशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दुर्गा पूजा व पंडाल देखने के लिए पहुचते हैं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। उधऱ दुर्गा पंडाल को भब्य बनाने मे नगर के तिलक चौक, सुबाष चौक,दरबार रोड, धर्मशाला रोड, बुडियां माई मंदिर सहित आस पास के ग्रामिण इलाको मे सिधुआ बाजार मे इस कार्य को तेजी से किया जा रहा है |
पडरौना,कुशीनगर। पडरौना उदित नारायण डिग्री कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष राम लखन यादव ने अपने किए गए चुनावी वादों के क्रम में आज बुधवार को एक ज्ञापन प्रचार के कक्ष में जाकर सौंपे ज्ञापन में जिक्र किया है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सुविधाओं के लिए कैंटीन व्यवस्था होना अत्यंत जरूरी है खुलवाया जाए जो छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा बाहर की दुकानों पर छात्राओं को जाने पर हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
इसलिए इनके ध्यान में रखते हुए कैंटीन को जल्द खुलवाने का मांग किया है। साथ ही आगाह किया है कि विद्यालय प्रशासन व्यवस्था जल्द लागू नहीं किया तो आंदोलन को विवश होना पडेगा। छात्र अध्यक्ष राजन सोनी के अलावा अंकुश कुमार जयसवाल,महफूज अंसारी,छोटे अंसारी,बलराम शर्मा,अनूप कुमार दुबे आदि छात्र उपस्थित रहे।