Category: uttar-pradesh

  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन कलेक्ट्रेट में मनाया गया

    [object Promise]

    अनुज दुबे

    तनाव नही तो आदमी नही गांधी एक विचारधारा है – Dm

    राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन के अवसर पर एस डी एम सदर गजेन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर तहसील सभागार में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पास सत्य और अहिंसा दो हथियार थे जिन्होनें इसे भयावह और बेहद कठिन परिस्थितयों में अपनाया शांति के मार्ग पर चलकर इन्होनें न सिर्फ बड़े से बड़े आंदोलनों में आसानी से जीत हासिल की बल्कि बाकी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बने।

    महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता और बापू जी के नामों से भी पुकारा जाता है। वे सादा जीवन, उच्च विचार की सोच वाली शख्सियत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सदाचार में गुजारा और अपनी पूरी जिंदगी राष्ट्रहित में कुर्बान कर दी। उन्होनें अपने व्यक्तित्व का प्रभाव न सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में डाला।

    महात्मा गांधी महानायक थे जिनके कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। महात्मा गांधी कोई भी फॉर्मुला पहले खुद पर अपनाते थे और फिर अपनी गलतियों से सीख लेने की कोशिश करते थे।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा कहते थे,


    बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो”
    यानि की वे आदर्शों पर चलने वाले व्यक्ति थे
    और उनके जीवन के इन्हीं आदर्शों ने उन्हें राष्ट्रपित की संज्ञा दिलवाई।

    आज ही के दिन भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी, कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी विचारों के लिए याद किया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्टूबर 1904 को जन्मे शास्त्रीजी का जीवन संघर्षों से भरपूर था। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था।

    एस डी एम ने अंत मे कहे कि तनाव का नाम जिंदगी हैं अगर तनाव नही तो आदमी नही गांधी एक विचारधारा है । महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के विजेंद्र पांडियन ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया

    दीवानी न्यायालय परिसर के सभागार में जिला जज विनोद कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात न्यायालय परिसर में भारत स्वच्छ स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर न्यायालय परिसर को साफ सुथरा करने का संकल्प लिया इस अभियान में न्यायालय परिसर के सभी जज व अधिवक्ता गण मौजूद ।

  • आकाश मिश्रा के नवरात्र में देवी गीत गाने को लेकर मशहूर अभिनेता के गुर्गों के द्वारा मिली धमकियां

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नवरात्रि के त्यौहार को लेकर इन दिनों छोटे बड़े गायक अपनी देवी गीतों को लेकर तेजी से रिकॉर्डिंग व शूटिंग कर रहे हैं जबकि इस नवरात्र में महुआ टीवी के नहले पर दहला प्रोग्राम के विजेता रहे व वर्तमान सिंगर आकाश मिश्रा ने हाल ही के एक देवी गीत …रूक जा..ए माई,गाने को लेकर एक मशहूर व भोजपुरी जगत के अभिनेता व वर्तमान सिंगर के गुर्गों ने सिंगर आकाश मिश्रा को धमकी देते हुए इस देवी गीत के गाना गाने पर आपत्ति जताई है. ऐसे में सिंगर आकाश मिश्रा का आरोप है कि एक मशहूर सिंगर व भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता के गुर्गो द्वारा मेरे द्वारा गाए गए देवी गीत को लेकर मुझे धमकिया दे रहे है कि वे इस देवी गीत को ना तो गाए और ना ही रिलीज करें ?
    दरअसल सिंगर आकाश मिश्रा कुशीनगर में आए एक कार्यक्रम के दौरान ऐसे मशहूर सिंगर भोजपुरी अभिनेता का नाम ना ले कर पत्रकारों से बताया है कि उनके पर्सनल नंबर पर धमकियां दी है कि वह अपना नया देवी गीत का वीडियो सभी जगह से हटा लें,क्‍यों की वह इस देवी गीत के हिसाब से सही नहीं है. सिंगर आकाश मिश्रा के अनुसार मशहूर गायक व भोजपुरी जगत के अभिनेता के गुर्गों को इस बात से एतराज है कि वह अपने इस देवी गीत के वीडियो व गानें को दर्शकों के बीच में न लाए और आकाश मिश्रा के जगह मशहूर सिंगर व भोजपुरी अभिनेता ही इस गाने को खुद प्रस्तुति देकर दर्शकों के नजर आना चाहते हैं ?
    इस सिलसिले में सिंगर आकाश मिश्रा अपने आप को अजमस की स्थिति में खुद को पडते नजर आ रहे हैं ? हालांकि आकाश मिश्रा ने ऐसे मशहूर सिंगर व भोजपुरी जगत के अभिनेता के गुर्गों के खिलाफ अभी कहीं संबंधित पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दिया है|बहरहाल सिंगर आकाश मिश्रा ऐसे मशहूर गायक भोजपुरी अभिनेता से जुड़े लोगो के द्वारा इस देवी गीत को लेकर मिल रही धमकियों के साथ आपत्तिजनक बातों से काफी नाराज हैं | मजे की बात यह है कि महुआ टीवी के नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता आकाश मिश्रा का यह देवी गीत आज ही रिलीज हो जाएगा और दर्शकों के बीच आने की भी संभावना है ?

  • कुशीनगर : कसया की पुलिस पूर्व में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके चोरों पर पहले भी लगाया था अपना निशाना ?

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले में होने वाले चोरी के मामले में बड़े आसानी से चोरी कर फरार होने वाले शातिर चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित होने वाली जनपद की पुलिस इन दिनों पूर्व में इस तरह का घटना को अंजाम दे चुके चोरी के घटना में शामिल चोरों पर अपना निशाना साध रही है | कुशीनगर पुलिस की इस तरह के कार्रवाई करने से आम जनता में एक अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है | हालांकि पुलिस के इस तरह के कार्यवाही पर ही गौर करें तो चर्चाओं के बाजार में यह बात खुलकर सामने आ रही है कि पूर्व में चोरी घटना को अंजाम देने वाले चोर को घटना के वक्त पकड़े जाने के बाद जनपद की पुलिस पत्रकारों के समक्ष खुलासा करने के बाद जेल भी भेज चुकी है |
    ऐसे में जेल से किसी तरह जमानत लेकर पूर्व में चोरी की घटना का अंजाम देने वाले पकड़े गए चोर जैसे तैसे अपने घर पर जीवन यापन कर रहे पूर्व में चोरी की घटना का अंजाम देने वाले नामजद जोरों पर ही जनपद में वर्तमान में घटने वाली इस तरह के चोरी के मामले में यहां की पुलिस व स्वाट टीम के अलावा क्राइम ब्रांच चोरी जैसी घटना के मामले में पूर्व चोरों पर अपना निशाना साध गिरफ्तारी कर किसी ना किसी मामले में नामजद दिखा कर अपना पीठ थपथपा रही है ?
    बेशक : यहां बता दें कि 2 माह पूर्व जनपद की स्वाट टीम व क्राइम ब्रांच से जुड़े लोगों ने कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव के पिपरा टोला के रहने वाले दो लड़के जो 4 वर्ष पूर्व चोरी की घटना का अंजाम में पकड़े गए चोरों को घर से उठाकर कसया थाने पुलिस किसी चोरी जैसी घटना के मामले में को सुपुर्द किया था |सूत्रों की माने तो कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव से क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम के लोगों द्वारा उठाए गए दोनों लड़कों को कसया पुलिस के हवाले तो कर दिया था |

    ऐसे में कसया पुलिस ने उक्त दोनों लड़कों को अपने पुलिसिया पूछताछ के बाद थाने में 24 घंटे हिरासत में रखने के बाद अगले दिन किसी अन्य चोरी जैसे मामले में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया | हालांकि सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम के द्वारा गत 2 माह पूर्व कोतवाली पडरौना से उठाए गए बसहिया बनवीरपुर गांव के पिपरा टोला से दो लड़के जो 4 वर्ष पूर्व जनपद में ही कहीं चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान पकड़े गए थे |

    उधर चोरी की घटना को अंजाम के दौरान पकड़े जाने पर दोनों चोरों को यहां की पुलिस ने पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुए जेल भी भेज चुकी हैं | बताया जाता है कि अभी इन दोनों लड़कों का मामला चोरी जैसे घटना को अंजाम देने में सम्मिलित होने पर न्यायालय में केस चल ही रहा है | वहीं दूसरी ओर सूत्रों की माने तो गत दो मांह पूर्व यहां की स्वाट टीम क्राइम ब्रांच से जुड़े लोगों ने इन दोनों लड़कों को इनके गांव के ही अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर कसया थाने को सुपुर्द कर दिया था |चर्चा आम है कि कसया थाने की पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में 24 घंटे तक रखने के बाद अगले दिन किसी अन्य घटना में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने का काम किया था |

    कसया पुलिस पर सवाल उठाना लाजमी है कि कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर के टोला पिपरा निवासी मनोज पांडे व गुल्लू प्रसाद जब 4 वर्ष पूर्व जनपद में एक चोरी के घटना को अंजाम देने में पकड़े गए थे | जबकि पुलिस ने इन दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर उसी समय जेल भेज दिया था | दोनों लड़कों ने न्यायालय से जमानत करा कर घर आए थे जो अपना घर आने के बाद जैसे तैसे जीवन यापन कर कर रहे थे |
    मजे की बात यह है कि आखिर कसया की पुलिस ने इन दोनों लड़कों को दो मांह पूर्व इनके गांव से किस मामले में क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम के द्वारा उठाई गई थी ? अगर यह पूर्व में चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में जेल काटने के बाद घर रह रहे थे तो क्या वह लड़के कहीं और भी वर्तमान में चोरी की घटना का अंजाम दिए थे ? बहरहाल जनपद में पूर्व में चोरी जैसी घटना को अंजाम देने वाले चोर जो जेल में चोरी की सजा काट कर जैसे-तैसे जमानत पर घर रहने के दौरान चोरी के मामले में अपना,अपना केश न्यायालय से तारीख देख रहे थे | चर्चाओं पर गौर करें तो इस तरह की जनपद में होने वाली चोरी की घटना को लेकर वर्तमान में जनपद की विभिन्न थाने के पुलिस द्वारा क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम से पूर्व में चोरी के मामले में शामिल चोर जो जेल काट कर घर रहने के दौरान न्यायालय से अपने-अपने केस से जुड़ी तारीख देख रहे हैं ऐसे पूर्व में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को ही कुशीनगर की पुलिस अब निशाना बना रही है जो वर्तमान में कसया थाने की पुलिस द्वारा गत 2 माह पूर्व कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के पिपरा टोला से पकड़े गए 2 लड़कों को किसी अन्य मामले में अभियोग पंजीकृत करने के बाद की गई कार्रवाई से जनपद में आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था ?

  • आग लगने से दो दुकाने जलकर राख

    [object Promise]

    प्रेम प्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगंज । कोठीभार क्षेत्र के ग्राम रजवल मदरहा में बीती रात दो दुकानों में अचानक आग लग जाने से दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार गांव में दिनेश सहानी की चाय की एवं संतोष की दवा की दुकान है।

    रविवार की देर रात अचानक दोनों दुकाने धू-धू कर जलने लगी और थोड़ी देर में दुकानों के साथ उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 ने मौके की जांच की।

  • कुशीनगर के बलकुड़िया में एमडीएम बनाते समय सिलेंडर में पकड़ी आग,घंटों तक रही अफरा-तफरी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलकुड़िया के टोला माधोपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बनाते समय सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इससे विद्यालय परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी मची रही। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे अपने घर भाग गए। विद्यालय के शिक्षक और रसोइया भी स्कूल परिसर से बाहर भाग खड़े हुए। करीब डेढ़ घंटे तक सिलेंडर रसोई घर में जलता रहा, मौके पर जुटे अभिभावक भी सिलेंडर फटने के भय से आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

    विद्यालय के शिक्षक की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब जाकर आग बुझाया जा सका। बाद में शिक्षकों को समझाने के बाद भी डरे सहमे बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे।

  • देवरिया : शिक्षकों के समस्या का हो समाधान

    [object Promise]

    देवरिया. अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में बीआरसी परिसर देवरिया सदर में स्थित शिक्षक भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मिश्र ने कहा कि 2 अक्टूबर 2018 को S4 के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली हेतु आयोजित कैंडल मार्च में सभी शिक्षक साथी सुभाष चौक देवरिया पर प्रात 10:00 बजे इकट्ठा होंगे वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल कैंडल मार्च निकाला जाएगा ।

    उन्होंने कहा कि 12460 शिक्षक भर्ती के तहत 2 मई 2018 को 240 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति जनपद में हुई 5 माह बीत जाने के बाद भी आज तक विभाग द्वारा उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं कराया गया परिणामतः उनके वेतन का भुगतान आज तक नही हुआ।यह विभाग के कार्यप्रणाली के उदासीनता का द्योतक है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज तिवारी ने कहा कि 41556 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 5 सितंबर 2018 को नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया विभाग द्वारा अविलंब प्रारंभ कर दी जाए,अन्यथा इनके वेतन भुगतान में भी लेटलतीफी होने की संभावना है।

    जिसे संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य प्रांतीय कार्यसमिति अशोक तिवारी ने कहा कि शासन स्तर से शिक्षकों के समस्त बकाया देयकों हेतु धन अवमुक्त हो चुका है, विभागीय लापरवाही के कारण अब तक समस्त बकाया अध्यापकों को नहीं मिल पाया बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि जनपद के बहुतायत अध्यापकों की सर्विस बुक में विभाग द्वारा प्रविष्ठियां अद्यतन नहीं की गई है , जिसमें विभाग की घोर लापरवाही है मुख्य प्रवक्ता उदय प्रताप ने कहा कि रसोइयों का पिछले वर्ष के बकाया मानदेय की राशि अब तक खाते में प्राप्त नहीं है जिससे वे सब भुखमरी के कगार पर हैं, विभाग द्वारा उनका समस्त मानदेय भुगतान तत्काल दिया जाए बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष संजय खरवार ने कहा कि उच्च न्यायालय से विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अतिरिक्त शिक्षकों से अन्य किसी भी प्रकार की सेवा लिए जाने से रोक का आदेश होने के बावजूद भी बी•एल•ओ• व पदाभिहित का कार्य शिक्षकों से लिया जाना विभाग की जबरदस्ती व उच्चाधिकारियों के मनमाने रवैया को दर्शाता है इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है ।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता शैलेश सिंह ने कहा कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति हेतु विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची तैयार कर ली जाए व रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य जिला कार्य समिति मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से अन्य जनपदों से देवरिया जनपद में आए शिक्षकों का वेतन आज तक दे नहीं हुआ यह भी विभाग की उदासीनता को दर्शाता है ।

    बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र की संस्तुति व सर्वसम्मति से कमलेश यादव ,संजय कुमार तथा अतुल यादव को जिला कार्य समिति का सदस्य बनाया गया बैठक में कमलेश यादव ,मदन कुमार गोंड़, राम सिंगार गोड़, श्याम नारायण गोड़, नंदलाल भारती, विरेंद्र कुमार पांडे ,आनंद कुमार सिंह, श्री प्रकाश शुक्ला सत्येंद्र पांडे आज पदाधिकारी व शिक्षक गण उपस्थित रहे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

  • शनिवार 6 को इलाहाबाद आएंगे डिप्टी सीएम केशव

    [object Promise]
    विकास कुमार गौतम

    इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की तीनों विधानसभा के 1252 बूथ पर मतदाता जोड़ने का अभियान चलेगा। इस अभियान में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता बनाने को निकलेंगे। इसके लिए डिप्टी सीएम छह अक्तूबर को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।

    पार्टी नेताओं का कहना है कि वर्ष 2019 के चुनाव को गंभीरता से लिया जा रहा है। कोई मतदाता मतदान से वंचित न हो इस संबंध में पांच, छह एवं सात अक्तूबर को विशेष अभियान के दौरान मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किन्हीं तीन बूथों पर फार्म छह के द्वारा तथा ऑन लाइन मतदाता जोड़ने का काम करेंगे।
    भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह भी अपने क्षेत्रों में मतदाता बनाने को निकलेंगे।

  • अधिकारियों की सरपरस्ती में हो रहा था फर्जी टिकटों से रोडवेज बसों का संचालन, सरकार को लगाया करोड़ो का चूना, पढ़े पूरी रिपोर्ट

    [object Promise]

    लखनऊ। रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से इस अवैध संचालन में रोडवेज के एआरएम, टीएस, एटीआइ, सीनियर फोरमैन, डीजल बाबू, टाइम कीपर सहित अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता है और उन्हें हर माह बंधी रकम बतौर हिस्सा दी जाती थी। यह तथ्य एसटीएफ की छानबीन में सामने आए हैं। गिरोह का संचालन ग्रुप नाम से होता था और उनके अपने कोड वर्ड थे। एसटीएफ ने डीजीपी मुख्यालय को भेजी अपनी रिपोर्ट में पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की सिफारिश की है। जल्द रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

    कमाई का बंदरबांट माफिया और रोडवेज के कर्मचारी
    अलीगढ़ क्षेत्र में स्थानीय माफिया ने करीब चार दर्जन रोडवेज बसों पर कब्जा कर रखा था और मनमाने ढंग से उनका संचालन करते थे। दशक भर से चल रहे इस टिकट घोटाले की भनक मुख्यालय तक थी, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता था। फर्जी टिकटों से होने वाली कमाई का बंदरबांट माफिया और रोडवेज के कर्मचारी आपस में करते थे। एमडी पी गुरु प्रसाद ने पहले एसटीएफ से जांच करवाई और फिर निगम की कमिटी बनाकर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। एसटीएफ की रिपोर्ट में कुछ माफियाओं के भी नाम हैं, जिन पर शासन कार्रवाई करेगा।

    हर माह ऐसे होता था लाखों का घोटाला
    अलीगढ़ में देवेंद्र सिंह व मेघ सिंह सहित 11 चालक-परिचालक व बाउंसरों को गिरफ्तार कर लंबे समय से संचालित हो रहे फर्जी टिकट माफिया का राजफाश किया था। देवेंद्र व मेघ सिंह लंबे समय से हाथरस में तैनात थे और अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, सादाबाद रूट पर करीब 50 बसों में फर्जी टिकटों का वितरण कर हर माह लाखों का घोटाला कर रहे थे। गिरोह ने राज्य परिवहन निगम की इलेट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) में छेड़छाड़ कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट में गिरोह द्वारा संचालित मथुरा डिपो की 13, हाथरस डिपो की 10 व बुद्धविहार डिपो की छह बसों का ब्योरा भी दिया है। बताया गया है कि आगरा रीजन की मथुरा डिपो की मथुरा से अलीगढ़ रूट पर 14 बसें तथा आगरा से अलीगढ़ रूट पर करीब 16 बसें ठेकेदारों द्वारा चलवाई जा रही थीं।

    यात्रियों को टिकट की फोटोकापी दी जाती थी
    इन बसों में यात्रियों को टिकट की फोटोकापी दी जाती थी। बसों में एक तरफ की यात्रा में औसतन 100 यात्री सवार होते थे, जिनमें 20 से 25 को ही सही टिकट दिया जाता था। ग्रुप नाम से कुख्यात गिरोह द्वारा संचालित बसों में प्रबुद्ध यात्रियों को ओके टिकट/प्लेन पेपर यानी सही टिकट दिया जाता था, जबकि अन्य यात्रियों को डब्ल्यू टी यानी ईटीएम से स्टेज वाईस रिपोर्ट की कापी थमा दी जाती थी, जिसमें किराया अंकित होता था। कई बार पुरानी टिकटों का भी इस्तेमाल किया जाता था। मथुरा निवासी महावीर जाट व रामवीर जाट ग्रुप के मास्टरमाइंड हैं। यही बसों को डिपो से निकलवाकर उनका संचालन करते थे। इन बसों पर चालक-परिचालक के बजाए ग्रुप के सदस्य सवार हो जाते थे। इनके अलावा अशोक, लोकेश पंडित, अनूप जाट व रामहंस ग्रुप के खास सदस्य हैं।

  • मंद बुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म

    [object Promise]

    जिला प्रभारी – संजय पाण्डेय

    कुशीनगर l तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मंद बुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  पीड़ित महिला को लोगों ने गांव के समीप मक्के के खेत में महिला तड़पता हुआ देखा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। लोगों के अनुसार पीड़िता बिल्कुल मंद बुद्धि की है, जो न ठीक से बोल पाती है और न लोगों की भाषा को समझ पाती है।

    यह थाने के आस पास के बाजारों में घुमती रहती है और बाजार में किसी भी दुकान पर सोकर रात बीता लेती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी हालत देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाबत एक संगठन के पदाधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ तरयासुजान विनय पाठक ने कहा कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई के लिए मामले की छानबीन की जा रही है।

  • गांधी के सिद्धांतों को दरकिनार कर महुआ टीवी के कलाकार से सूफी गाने सुनने में मंग्न रहे कुशीनगर के सांसद राजेश पांडे

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना कुशीनगर : यूं तो भाजपा के कुशीनगर के सांसद गत वर्ष अपने ही निजी व व्यक्तिगत जीवन को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बने रहे लेकिन अभी हाल ही में गांधी जयंती के अवसर पर जिले के मोतीचक ब्लाक के विजयपुर चौराहा पर स्वच्छता कार्यक्रम के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्या शरीक हुए सांसद ने तो खुद को गायक बताकर गायक कलाकारों से गांधी के प्रति गाना न गवाकर महुआ टीवी के नहले पे दहला के उप विजेता सिंगर विकास को मंच पर देख सूफी गाना गाने की फरमाइश तक कर डाली,ऐसे में सिंगर विकास ने भी सांसद जी के इस फरमाइश को पूरा करते हुए बड़े ही निराले अंदाज में … हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह …. सांसद जी को परोस दिया,इन सब के बीच जब तक सांसद इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद रहे वह गायक कलाकारों से भाजपा समर्पित व अपनी ही फरमाइश के गीतों को सुनना पसंद समझा | हालांकि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए अन्य कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की जा रही नृत्य व गीत को बेहतर ना समझ कर सांसद जी लगभग 2 घंटे के बाद चलते बने | उधर इसी कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के मीडिया प्रमुख संतोष सिंह के देखरेख में चल रहे गांधी जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया |

    इस दौरान पुनः दोबारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर शरीक हुए महुआ टीवी के नहले पे दहला के उप विजेता सिंगर विकास ने जब मंच पर माइक संभाली तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा मास्टर विकास ने ….बीन अटल हिंदुस्तान …का गीत सुना कर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी, हालांकि इन सब के बीच महिला भजन गायिका शिवानी सिंह ने भी देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दी | उधर सुबह के 11:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकारों में आरा जिला बिहार के निवासी पवन ने भी अपनी मनोहरी गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,जबकि उनके साथ एक और सिंगर वीरसेन सूफी ने भी अपने गीत के माध्यम से लोहा मनवाया |

    गौरतलब हो कि 2 अक्टूबर गांधी व शास्त्री के जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले के मोतीचक ब्लाक के विजयपुर चौराहा पर आयोजित रही एक दिवसीय स्वच्छता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में यहां के वर्तमान सांसद राजेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे शरीक हुए थे |

    इस दौरान इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने की जबकि संचालन भाजपा मीडिया प्रमुख संतोष सिंह ने किया | इस अवसर जिला पर पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान सिधावे,पूर्वी से दयानंद कुशवाहा, ग्राम प्रधान बड़हरा लक्ष्मीपुर जकारी यादव,मनीष,विनीत कुशवाहा ,अरुण यादव,मदन सिंह ,राकेश,राजन,छोटेलाल, अमन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग शामिल रहे |