रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बाँदा- बहराइच राजमार्ग पर दौलत पुर के पास उस समय एक भीषण हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी ।
जिससे दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जब डीसीएम ने ट्रक में टक्कर मारी थी उस समय ट्रक का पंचर पहिया बदल रहे थे लोग ।
पडरौना,कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे के पुलिस चौकी के समीप सोमवार को ट्रक और डीसीएम की हुई भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस डीसीएम चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।
डीसीएम चालक प्रेमपाल उम्र 30 वर्ष ग्राम नागी रामपुर थाना भुता जिला बरेली का निवासी है। वह अपने डीसीएम पर सेब लोड कर बिहार के बरौनी के लिए जा रहा था। फोरलेन पर एक ही लेन में डीसीएम के आगे ट्रक जा रहा था। फाजिलनगर में पुलिस चौकी के समीप ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर ट्रक चालक ने अपनी गति थोड़ी धीमी कर ली तभी पीछे चल रहे डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गयी।
इस टक्कर में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम चालक स्टेयरिंग पर बैठे-बैठे गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से चिपक गया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजनौर । फर्जी अश्लील वीडियो की शिकायत के बावजूद तीन दिन तक पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार सुबह विधायक कमलेश सैनी पति, पुत्र और समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पुलिस के रवैये से निराश भाजपा विधायक सैनी इस कदर फूट-फूट कर रोईं कि उनकी हालत बिगड़ गई। बाद में मुरादाबाद जोन के आइजी ने सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।
चांदपुर के कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। अफसर और भाजपा संगठन के समझाने पर विधायक ने चार घंटे बाद धरना समाप्त किया। धरनारत कमलेश सैनी ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके नाम पर फर्जी अश्लील वीडियो वायरल किया है। मामले में उन्होंने तीन दिन पहले अपने भतीजे को थाने भेजकर शिकायत दर्ज कराई थी। चांदपुर कोतवाल ने दो युवकों को उठाकर छोड़ दिया। आरोप लगाया कि चांदपुर सीओ भी मामले में हीलाहवाली करते रहे।
एसपी उमेश कुमार फोन नहीं उठा रहे। एडीएम प्रशासन विनोद गौड़ तथा प्रभारी एसपी दिनेश कुमार ने विधायक से धरना खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं मानीं। उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार करने व वीडियो में दिख रही महिला को सामने लाने को कहा। नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह, सदर विधायक सुचि चैधरी, नहटौर विधायक ओमकुमार, महिला आयोग सदस्य अवनि सिंह समेत जिलेभर के नेता धरनास्थल पर पहुंच गए। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि सुहैल, फैजान व इरशाद का चालान कर दिया है।
कुवैत से वीडियो वायरल करने के आरोपित गुलफाम का वीजा निरस्त करने के लिए दूतावास को लिखा गया है। प्रभारी एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि विधायक की छवि खराब करने को फर्जी वीडियो वायरल किया गया है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी को बदनाम करने के लिए वायरल अश्लील वीडियो प्रकरण में पुलिस कार्रवाई न करने का मामला प्रदेश हाईकमान व डीजीपी तक पहुंच गया है।
विधायक कमलेश सैनी पुलिस की कार्यप्रणाली से बेहद खफा दिखीं। बोले, वह विधायक बाद में हैं। अगर किसी जाति धर्म की महिला के साथ कोई ऐसा करता है तो वह खामोश नहीं बैठेंगी। अगर शासन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वह खुद ऐसे लोगों की कुट्टी काट देंगी। बोलीं, वीडियो वायरल करने वाले गिरफ्तार होने चाहिए और यह वीडियो मेरी नहीं है। महिला दूर से देखने में उनके जैसी लगती है। अब वे चूड़ी नहीं पहनती हैं। जब भी किसी महिला या बहन बेटी का इस तरह का उत्पीड़न होगा वे इसके खिलाफ धरने पर बैठेंगी।
भाजपा के एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि पूरे प्रकरण को संगठन ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जानकारी लेने के साथ ही डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह से बात की और प्रकरण में कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस ने एक शराब बनाने की अवैद्द फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर दिया है। इस फैक्ट्री में स्प्रिट मिलाकर अवैद्द शराब बनाने का कारोबार लम्बे समय से संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को जहां बड़ी मात्रा में स्प्रिट मिला है वहीं विभिन्न ब्राण्डों के फर्जी रैपर व होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। इस फैक्ट्री से पुलिस ने तीन दर्जन से अद्दिक शराब की भरी शीशियां बरामद की हैं। जबकि एक बोरे में 100 शीशियां खाली पुलिस को मिली हैं। पुलिस अद्दीक्षक सुजाता सिंह ने डलमऊ कोतवाली पहुंच कर मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने यह खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना की।
एसपी ने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दीनगंज में काफी समय से अवैद्द शराब बनाकर उसे शीशियों में भरकर बेचने का गोरखद्दंद्दा चल रहा था। जानकारी होने पर डलमऊ कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और छापा मारकर इस काले कारानामे को बेनकाब कर दिया। कोतवाल ने मौके से 38 शीशियां 200 एमएल की शराब से भरी बरामद की। इसके अलावा दस-दस लीटर की चार पिपिया बरामद कर चालीस लीटर स्प्रिट भी पकड़ा।
इसके अलावा शराब पैक करने की खाली शीशियां, कम्पनी के नाम के फर्जी स्टीकर व होलोग्राम के साथ दीनगंज मजरे जोतियामऊ थाना डलमऊ के निवासी कमलेश पुत्र राजकिशोर जायसवाल को दबोच लिया। मौके से इसी गांव के रहने वाले अजय जायसवाल पुत्र बृजेश तथा अमरेश पुत्र राजकिशोर मौके से फरार हो गये। अजय जायसवाल के मकान में संचालित इस शराब की फैक्ट्री से पुलिस को तमाम ऐसे उपकरण व सामग्री मिली है। जिसका उपयोग शराब बनाने से लेकर उसे पैक करने तक में किया जाता है।
एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त अजय जायसवाल और अमरेश जायसवाल का लम्बा अपराद्दिक इतिहास है। इन दोनों पर करीब 17-17 मुकदमंे दर्ज हैं। जबकि पकड़े गये अभियुक्त कमलेश पर पुलिस के रिकार्ड में 15 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने कोतवाल के अलावा उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र सरोज, एचसीपी देवीदयाल मौर्या, महिला कांस्टेबल रश्मि सिंह और कांस्टेबल को शाबाशी दी। इस दौरान क्षेत्राद्दिकारी डलमऊ विनीत सिंह मौजूद रहे।
पडरौना,कुशीनगर : नृत्य,गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कुशीनगर जनपद के दुदही क्षेत्र के नौगहवा बाजार में रविवार की रात्रि के 8:00 बजे से शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव,देहात के स्कूली के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जहां मौजूद दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया । इसी क्रम में विकास सरगम ने भोजपुरी निर्गुण…सब कहेला की बड़ी सुंदर बालू हो, गीत को सुना कर अपनी दावेदारी मजबूत की। दूसरी और गायन में आदित्य तिवारी ने अपनी मनोहरी गीतों सुना कर सबका मन मोह लिया | हालांकि रिकॉर्डिंग डांस को लेकर इस मंच पर एक 7 वर्षीय लड़के साहिल अली ने अपना शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों से वाहवाही बटोरी। वहीं आदित्य तिवारी ने देश भक्ति … मां तुझे सलाम … सांग पर नृत्य की प्रस्तुति कर मौजूद दर्शकों व ज्यूरी को सैल्यूट करने पर मजबूर कर दिया। उधर देर रात तक चले इस नृत्य गायन के कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों में पियूष श्रीवास्तव,विंध्याचल निषाद,पूजा तिवारी ने एक से बढ़कर एक गीतों पर नृत्य कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया |
कार्यक्रम को सफल बनाने में नृत्य गायन प्रतियोगिता मंच के अध्यक्ष विजय दास अनमोल,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि/जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा,मठिया माफी के ग्रामप्रधान विजय सिंह, पूर्व जिलापंचायत सदस्य उमीदवार रामअशीष शाह,जंगल नॉगवा के पूर्व प्रधान उमा यादव,मोबाइल किंग रजनीकांत दूदही के अलावा अन्य हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल के द्वारा नृत्य व गायन विधा में भाग लेने वालों कलाकारों को ब्यवस्थापक के रूप में मौजूद रिया सराफ के मालिक द्वारा इस ऑडिशन विनर को पुरस्कृत किया। इस ऑडिशन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता पाने वाले नृत्य ड्रांस में बैकुण्ठपुर कोठी निवासी एक छोटा कलाकार बालक के नाम रहा । इस दौरान ऑडिशन का संचालन एंकर अरशद ने की जबकि अध्यक्षता गायक आनंद चौबे ने किया |
पडरौना,कुशीनगर : पुत्र के दीर्घायु होने की कामना करने के लिए जिउतिया पर्व पर उन चारों बेटों की मां ने व्रत रखा था लेकिन उनको क्या मालूम था कि मंगलवार का आज व्रत के दिन ही दोस्तों के साथ गए इनके चारों बेटे पानी में डूबने से मर ही जाएंगे ? पोखरे में स्नान करने गये चारों किशोर की डूबने से हुई मौत के बाद पूरे गांव के लोग गम में डूब गये हैं। पोखरा में डूबे दोनों किशोर की लाश काफी मशक्कत के बाद मिला जबकि अन्य दो साथी की हालत नाजुक में मिले लड़कों के इलाज के दौरान इनकी भी मौत हो गई ।
गौरतलब हो कि कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र अन्हारीबारी गांव के आधा दर्जन युवक गांव में ही स्थित पोखरे में नहा रहे थे।
इस दौरान के दौरान जनार्दन, विकास पोखरे में डूबने के कारण के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिए | जबकि अन्य साथी कमलेश और अमरेंद्र की पोखरे से नाजुक हालत में निकाला गया जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इनकी भी मौत हो गई | जनार्दन और विकास की मां अपने ही पुत्र के लिए लिए जितिया व्रत रखी थी। बताया जाता है कि पोखरे में स्नान करने के लिए पानी में उतरते समय अचानक जनार्दन व विकास पानी के तेज बहाव में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए कमलेश और अमरेंद्र भी ने अपने दोस्त का हाथ पकड़ा।
पानी के तेज बहाव के कारण जनार्दन ,विकास के साथ कमलेश और अमरेंद्र भी गहरे जल में समाने लगे। इस बीच इन चारों दोस्तों का हाथ उससे छूट गया। अन्य साथियों के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन व गोताखोरों के अलावा लोगों के प्रयास से कमलेश व अमरेंद्र को बाहर निकाला लेकिन जनार्दन और विकास दोनो किशोर पानी की तेज बहाव में सबके सामने डूबने से इन चारों दोस्तों की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान के पुलिस व गोताखोरों के साथ सैकड़ों लोगों ने काफी देर तक अन्य दोनों किशोर की तलाश करण जैसे तैसे पानी से बाहर निकाला उनकी हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल आते दोनों लड़कों ने भी दम तोड़ दिया | कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर चारों किशोर की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
लखनऊ/सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश में एप्पल कंपनी के एक मैनेजर को पुलिस की चेकिंग के दौरान गाड़ी ना रोकना बेहद महंगा पड़ गया है। पुलिस की चेकिंग के दौरान कार न रोकने पर कार पर गोली चलाई । इसके बाद कार अंडरपास के पिलर से टकरा गई और कार में सवार एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की मौत हो गई।विवेक मूल रूप से सुल्तानपुर कुड़वार क्षेत्र के सरैंया माफी गांव के रहने वाले थे।
यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल (शुक्रवार) रात घटित हुई है। दरअसल यहाँ के एक प्रमुख मार्ग पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार पुलिस के बैरिकेट्स की और तेजी से बढ़ रही थी। कार को देख कर पुलिस ने उसे रोकने का इसरा किया लेकिन कार चला रहे व्यक्ति विवेक तिवारी ने गाड़ी रोकने के बजाये उसकी रफ्तार और तेज कर दी।
इसके बाद एक सिपाही ने कार पर गोली चला दी जिस वजह से कार एक खंबे से टकरा गई और विवेक तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कार में विवेक तिवारी के साथ सना नामक युवती भी थी। सना भी विवेक के साथ मशहूर आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल में कार्यरत है। दोनों सिपाही इस समय गोमतीनगर थाने में हैं, इनका मेेडिकल कराया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि चेकिंग दौरान काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवार ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी, जिससे पुलिस की बाइक पर सवार दो कॉन्टेबल को चोट लग गई। इनमें से एक ने कार पर गोली चला दी। विवेक तिवारी एपल में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। विवेक नए आईफोन की लॉन्चिंग करके लौट रहे थे। विवेक तिवारी के परिवार में दो बहने हैं। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कॉन्स्टेबल ने विवेक पर गोली चला दी। एसएसपी के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है।
लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोमतीनगर थाने में कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता सना खान ने बताया है कि शुक्रवार देर रात अपने साथ काम करने वाले विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं।सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की। वहीं, घटना के वक्त विवेक के साथ गाड़ी में मौजूद सहकर्मी सना का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मारी। सना की शिकायत पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि दो अन्य पुलिसवालों ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह नहीं रुके और कॉन्स्टेबल ने गोली चला दी। इसके बाद घबराकर उनकी कार अंडरपास के पिलर से टकरा गई और विवेक को गहरी चोट आई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मौके पर आला-अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। विवेक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से एसएसपी ने बताया कि बच निकलने के चक्कर में विवेक की गाड़ी ने एक पुलिसवाले की मोटरसाइकल को भी टक्कर मारी। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल प्रशांत चैधरी ने एक फायर किया, जिसके बाद बुलेट कार के विंड शील्ड को पार कर गई।
महाराजगंज। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा गांधी जयंती तक प्रभातफेरी कार्यक्रम के तहत आज फरेंदा में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता की अगुवाई में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों को गांधी जी के विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभात फेरी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फरेंदा चीनी मिल गेट पर चल रहे चीनी मिल को शुरू करने की मांग को लेकर धरने को समर्थन दिया। इस दौरान प्रभात फेरी कार्यक्रम के प्रभारी ईश्वर चंद शुक्ला, विरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्ता विधिनारायण वर्मा, पूर्णमासी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पडरौना,कुशीनगर । कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम अन्हारीबारी में पोखरे में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवकों की हालत नाजुक बनी हुई थी जिनका इलाज के दौरान भी मौत हो गया।
अन्हारीबारी गांव के आधा दर्जन युवक गांव में ही स्थित पोखरे में नहा रहे थे। इस दौरान नहाते नहाते चार युवक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। साथ में नहा रहे अन्य युवकों के शोर मचाने पर गांव में लोग भागे-भागे पहुंचे और डूब रहे चारों युवकों को किसी तरह पोखरे से बाहर निकाले।
इसमें दो युवक जनार्दन और विकास ने दम तोड़ दिया था जबकि कमलेश और अमरेन्द्र की हालत नाजुक बनी रही। आनन-फानन में इन दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अभी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिए।
प्रेम प्रकाश मद्धेशिया महाराजगंज। श्यामदेउरवां थाना के गांव पिपरपाती में श्रवण कुमार पुत्र धनई के घर अदालत के वारंट तामील कराने गई पुलिस पार्टी पर श्रवण कुमार ने अपने पुत्र अविनाश कुमार, अनुराग कुमार व भतीजा राजकुमार पुत्र राधेश्याम, श्रवण की पत्नी आशा व राधेश्याम की पत्नी राबड़ी देवी के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।
पुलिस को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा व उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस को मौके से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने आरोपी श्रवण, उसकी पत्नी तथा लड़के, भतीजे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।