रिपोर्ट
Category: uttar-pradesh
-
रोडवेज यूनियन ने सफाई कर किया बापू को याद
[object Promise]कामेश्वर पाण्डेय के साथ मन्नान अहमद की
रिपोर्टलखनऊ । आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल पर उ0प्र0 रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के लोगो ने सफाई कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी होने के साथ-साथ साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखते थे।आज हम अपने आस पास साफ़ सफाई रखकर उनके सपनो को पूरा करने का काम कर सकते है। इस अवसर पर रविकांत शर्मा, रोहित अवस्थी,विजय कश्यप,शीतल प्रसाद,पुनीत कुमार,रविंद्र,यदुवंसी पांडेय,परितोष पांडेय,अतुल वाजपेयी,जितेंद्र कुमार,इंद्रेश प्रताप सिंह,जगजीत,पिसी तिवारी आदि यूनियन के लोग मौजूद रहे। -
कुशीनगर : गांधी जयंती पर विजयपुर चौराहे पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होंगे महुआ टीवी के नहले पे दहला के उप विजेता भोजपुरी सिंगर मास्टर विकास
[object Promise]उपेंद्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया विकास खंड के विजयपुर बाजार में आगामी 2 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद सामाजिक संगठन की ओर से आयोजित होने वाले गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के बाद दिन के 12:00 बजे से 7:00 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के पुन: बाद विजयपुर चौराहा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस बार दर्शकों को लोक गायक धीरज राव,अश्वनी दुबे अपनी मधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे, जबकि वही भोजपुरी के सिंगर व महुआ टीवी के नहले पे दहला प्रोग्राम के उप विजेता रहे मास्टर विकास अपने आवाज की जादू कुशीनगर में बिखेरने आ रहे हैं इनके साथ गायिका शिवानी सिंह भी शामिल हैं |इस दौरान स्वच्छता अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में यहां के सांसद राजेश पांडेय व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही मौजूद रहेंगे वहीं दूसरी ओर यहां कुशीनगर के रजनीकांत मणि त्रिपाठी मौजूद रहेंगे | उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रमुख संतोष सिंह ने दी है | -
कुशीनगर : विवेक तिवारी हत्याकांड के विरोध में कप्तानगंज में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
[object Promise]पडरौना,कुशीनगर : रविवार को युवा कांग्रेस कुशीनगर के तत्वाधान में जिले के कप्तानगंज के सुभाष चौक चौराहे पर रामकोला विधानसभा उपाध्यक्ष करम देव यादव के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के राफेल घोटाले,उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा विवेक तिवारी की निर्मम हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया |इस दौरान लोकसभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्ट और यूपी की योगी सरकार तानशाह बन चुकी है । जबकि कर्म देव यादव ने लखनऊ हत्याकांड के विरोध पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जिन सरकारों को जनता की रक्षा के लिए चुना गया आज जनता के रक्षक ही आम नागरिकों का एनकाउंटर कर रहे हैं यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाले पर प्रधानमंत्री का इस्तीफा एवं विवेक तिवारी के हत्या पर सीबीआई जांच की मांग तथा परिवार को 50 लाख मुआवजे के साथ नौकरी की मांग की एवं साथ ही दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की |
इस अवसर पर जमशेद अली, अखिलेश यादव,अख्तर अली, रामप्रीत साहनी,नरमदेव यादव, किशन साहनी,सोनू साहनी,अरुण साहनी,पुनीत सिंह, स्वामीनाथ,ज्ञानेंद्र पांडे,अनिल गुप्ता ,दिलीप चौहान, फैजुररहमान,नूरउल्लाह अंसारी, नसरुद्दीन,अजय कनोजिया, सहित तमाम कांग्रेस से जुड़े युवा कार्यकर्ता शामिल रहे । -
मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा
[object Promise]रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्लारायबरेली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भूमाफियाओ पर नकेल कसने के लिए एंटिभूमाफिया टीम का गठन किया हो पर रायबरेली जिले में भूमाफ़ियाओ के आगे एन्टीभूमाफ़िया टीम ने भी घुटने टेक दिए है।
हद तो तब हो गई जब भूमाफिया मंदिर की ही जमीन पर अपना अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया जिसको लेकर आक्रोशित मंदिर समिति के लोगो ने जिला अधिकारी से अवैध कब्जा रुकवाने की माग की है।दरअसल रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराना हनुमान जी के मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं ने नजरें गड़ा दी है यही नही बेसकीमिति जमीन पर जेसीबी से उसको समतल करवाने का भी प्रयाश शुरू कर दिया तो मंदिर समिति के लोग जिला अधिकारी की शरण मे पहुचे और भूमाफियाओं से मंदिर की बेसकीमिति जमीन को बचाने की गुहार लगाई। फिलहाल जिला अधिकारी ने समिति के लोगो को मदद का भरोसा दिलाया है। -
मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा
[object Promise]रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्लारायबरेली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भूमाफियाओ पर नकेल कसने के लिए एंटिभूमाफिया टीम का गठन किया हो पर रायबरेली जिले में भूमाफ़ियाओ के आगे एन्टीभूमाफ़िया टीम ने भी घुटने टेक दिए है।
हद तो तब हो गई जब भूमाफिया मंदिर की ही जमीन पर अपना अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया जिसको लेकर आक्रोशित मंदिर समिति के लोगो ने जिला अधिकारी से अवैध कब्जा रुकवाने की माग की है।दरअसल रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराना हनुमान जी के मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं ने नजरें गड़ा दी है यही नही बेसकीमिति जमीन पर जेसीबी से उसको समतल करवाने का भी प्रयाश शुरू कर दिया तो मंदिर समिति के लोग जिला अधिकारी की शरण मे पहुचे और भूमाफियाओं से मंदिर की बेसकीमिति जमीन को बचाने की गुहार लगाई। फिलहाल जिला अधिकारी ने समिति के लोगो को मदद का भरोसा दिलाया है। -
सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को श्रंद्धाजलि अर्पित की
[object Promise]रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्लारायबरेली l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जहा पूरे देश मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है वही सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए है।कांग्रेसियों ने भारी संख्या में तिलक भवन कार्यालय से प्रभात फेरी निकाल कर शहीद चौक पर पहुचे और राष्ट्रपिता को श्रंद्धाजलि अर्पित की, साथ ही साथ जगतपुर कस्बे के पण्डित जालिपा प्रसाद विघा मन्दिर मे महात्मा गांधी की जंयती धूमधाम से मानाई गई। -
सहजनवा , गोरखनाथ व केंट में घटित सनसनी खेज लूट व चोरी की घटना का खुलासा घटना में प्रयुक्त वाहन व रुपये बरामद
[object Promise]अनुज दुबे
गोरखपुर । जनपद में अपराध एंव आपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शलभ माथुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपरोक्त लूट की घटनाओं के अनावरण व उन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रोहित सिंह सजवान पुलिसअधीक्षक उत्तरी विनय कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक नगर व बोझे रोहन प्रमोद सहायक पुलिस अधीक्षक कैम्पियरगंज प्रवीण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अपराध व वीरेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन में उक्त घटना के अनावरण हेतु टीमो का गठन किया गया था ।
जिसके क्रम में थानाध्यक्ष राजघाट अनिल कुमार उपाध्याय मय टीम ट्रासपोर्ट नगर चौकी पर खड़े थे कि अपराध शाखा की स्वाट टीम भी मिली जिनसे जनपद में घटित घटनाओं के विषय में आपस में वार्ता किया जा रहा था कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की शातिर अपराधी नीरज कुशवाहा पुत्र ओम प्रकाश कुशवाहा निवासी चकरा अव्वल अमुरतानी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर अपने घर पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है तथा कई घटनाओ का अनावरण भी हो सकता है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजघाट व अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त रुप से अभियुक्त के उपरोक्त पते पर दबिश देकर नीरज कुशवाहा उपरोक्त को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ किया पूछने पर अभियुक्त द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 28 9 2018 को सहजनवा से एक बाइक सवार व्यक्तियो से हम लोगों ने डेढ लाख लूट किया था जिसका 48000/रुपया हजार नगद एव एक चोरी की अपाची मोटरसाइकिल तथा एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कराया अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपाची मोटरसाइकिल मैने थाना गोरखनाथ क्षेत्र से चोरी किया था तथा पल्सर मेरे साथी मुजम्मिल ने चोरी कर मुझ को दिया था ।
गोरखपुर । झंगहा क्षेत्र के रामपुरा निवासी नगीना प्रसाद (35) की रविवार की शाम को चौरीचौरा क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास डीसीएम के टक्कर से मौत हो गई। वह साइकिल से अपने ससुराल कूसुम्ही जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।राजघाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मारी युवक को गोली, घायलगोरखपुर । राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर में युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर ₹15000 लूट लिया । घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। -
सुधर नहीं रही UP Police की छवि, यहां दो सिपाही बीयर बार में छलकाये जा रहे हैं जाम !
[object Promise]यूपी की पुलिस अभी हुए लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पूरे पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हुई। इसके बावजूद पुलिस इस तरह बीयर बार में बैठकर पीना नहीं छोड़ा। आगरा शहर में पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो सिपाही बीयर पीते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा चैराहे के पास स्थित बीयर बार का बताया जा रहा है। इसमें दो सिपाही बार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनके हाथों में बीयर की केन है। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इन सिपाहियों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
इन सिपाहियों ने वर्दी का भी लिहाज नहीं रखा। दोनों सिपाही कौन हैं, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं लोगों का कहना है कि जब पुलिसवाले शराब के नशे में ड्यूटी करेंगे तो लखनऊ जैसी घटनाएं होंगी ही।
-
स्वच्छता में रायबरेली जल्द होगा टॉप पर
[object Promise]रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली में एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम के बैनर तले सम्मान समारोह एवं सम्मेल में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुचे सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लखनऊ में विनीत हत्या कांड मामले में बेतुका बयान देने वाले मंत्री धर्मपाल के बेतुके बयान के सवाल पर बचाव करते हुए कहा कि बयान किसी का मायने नही रखता ,कानून अपना काम कर रहा है। वही मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।शहर के एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन में एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम में जहा सूबे में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने जनपद में उत्कृत कार्य करने को लेकर पत्रकारों के साथ साथ डाक्टर, शिक्षक व अभी हाल ही में खेल की दुनिया मे अपनी अहम छाप छोड़ने वाली एथेलिटिक्स सुधा सिंह का सम्मान किया गया। -
बेखौफ बदमाश बैक के कैशियर को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी
[object Promise]केशवा नन्द शुक्लारायबरेली में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए है कि अब वह बैक के कैशियर को बंधक बनाकर रंगदारी की मांग करने लगे है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट स्थित एसबीआई बैंक के कैशियर कृष्ण बहादुर वर्मा का है आरोप है कि पीड़ित बैंक कैशियर को पहले दबंग युवक ने बंधक बनाकर प्रताड़ित किया और फिर 20 लाख रुपये फ़िरौती मांग की। यही नही 3 अक्टूबर तक फिरौती की रकम पहुचाने की भी बात कही। दबंग के टार्चर से बैंक कैशियर बेहोश हो गया। आरोप है कि दबंग से बेहोशी की हालत में बैक कैशियर को रिक्से में बिठाकर घर भेजा ।
बेहोशी की हालत में कैशियर के घर पहुचने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजनों ने100 नम्बर को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने ट्रीट मेन्ट किया फिर होश में आये बैंक कैशियर ने पूरी घटना बताई तो पुलिस के साथ साथ परिजनों के होश उड़ गए।
बैंक कैशियर का आरोप है कि सोमवार शाम को उनको एक युवक अपने साथ ले गया और फिर जमकर टार्चर किया और साथ ही 20 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर जमकर प्रताड़ित किया।