Category: uttar-pradesh

  • पति-पत्नी के विवाद मे पत्नी ने लगायी फाँसी, मौत

    [object Promise]

    सत्यप्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा टोला सितलापुर मे शुक्रवार को शाम पति-पत्नी के बीच बिवाद हो गया मौका देख पत्नी ने धीरे से अपने कमरे मे जा कर रस्सी का फंदा लगा कर कुन्डे से झुल गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिवार वाले को पता चला तो वह घर छोड़कर फरार हो गये श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    प्राप्त समाचार के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा टोला शीतलापुर निवासी पप्पू गुप्ता अभी कुछ दिन पहले विदेश से कमा कर घर लौटा है।शुक्रवार को उसका अपने पत्नि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया पप्पू जब घर से बाहर निकला तो उसकी पत्नी अपने कमरे मे जा कर रस्सी का फंदा लगा कर कुन्डे से झुल कर अपनी जान दे दी।

    पप्पू घर आकर देखा की उसकी पत्नी कुन्डे से लटकर जान दे दिया है तो पप्पू अपने परिवार सहित फरार हो गया मौके पर पहुची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मे इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव से पूछे जाने पर बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाएगा।

  • जनपद में डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी जिम्मेदार मौन

    [object Promise]
    रिपोर्ट विकास कुमार गौतम 
    कौशाम्बी: सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद मे इन दिनों मच्छर से फैलने वाली बीमारी डेंगू, तेज़ी से अपने पाँव पसार रही है। पिछले दिनों डेंगू की जद मे आए आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को करारी की तरन्नुम ने भी इलाहाबाद मे इलाज के दौरान जान गवाँ दी। तरन्नुम को डेंगू हो गया था जिसका कई दिनों से इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही जनपद मुख्यालय की एक और महिला ने डेंगू के चलते मौत की शिकार हुई है।

    कहने को तो कौशाम्बी सूबे के उपमुख्यमंत्री का गृह जनपद है लेकिन जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसी है कि जनपद मे जीवन प्रत्याशा घटता जा रहा है। कभी स्वास्थ्य कर्मी तो कभी डॉक्टरों की लापरवाहियों के चलते कौशाम्बी मे मौत होना आम बात हो गई है। हाल के दिनों मे स्थिति ज़्यादा भयावह हो चली है। मच्छरों से फैलने वाली जानलेवा बीमारी डेंगू तेज़ी से पूरे जनपद मे फैल रहा है। डेंगू के चलते आठ लोगों की मौतों ने तथा अस्पतालों मे डेंगू के मरीज़ों की संख्या मे हुए इज़ाफ़े ने चिता बढ़ा दी है। लेकिन ज़िम्मेदारों ने अब तक चुप्पी साध रखी है और डेंगू से बचने के लिए अब तक कोई भी ठोस क़दम नही उठाए गए। शायद स्वास्थ्य विभाग को अभी और मौतों का इंतज़ार है।

    खैर विभाग का यह लापरवाह रवैया हो भी क्यों नहीं, मौतों के बाद शासन का कोई न कोई मंत्री सामने आएगा और बोल देगा कि इतनी मौतें तो हर साल डेंगू के चलते होती हैं। जनपद के मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों मे लोग डेंगू को लेकर सशंकित हैं वहीं विभाग तथा आला अधिकारी कुंभकर्णी नींद मे सो रहे हैं। शासन से लेकर जिले के अधिकारियों की मामले मे उदासीनता ने सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगा दिया है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के समानान्तर ऐसी मौतों ने जनपद वासियों के मन मे डर पैदा कर रखा है। मच्छरों से फैलनी वाली यह बीमारी लोगों की शरीर मे प्लेटलेट्स को बहुत तेज़ी से हानि पहुँचती है और इसकी चपेट मे आए मरीज़ को त्वरित और सही इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो जाती है।

  • दिसंबर से पहले पीएम करेंगे कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में बन रहे अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण दिसंबर के पहले पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जाने की संभावना जतायी जा रही है। इस हफ्ते पीएम मोदी की गृह मंत्री और विदेश मंत्री के साथ बैठक होनी है, जिसमें लोकार्पण की तिथि तय कर दी जाएगी। इस एयरपोर्ट से शुरूआती दौर में पुराने र्टिमनल एवं एटीसी भवन से उड़ानें प्रारंभ होंगी। दोनों बिल्डिंग की मरम्मत के लिए शासन से करोड़ दो लाख रुपये की डिमांड की गयी है।
    मंगलवार को सांसद राजेश पाण्डेय ने हाटा विधायक पवन केडिया, डीएम डा. अनिल कुमार सिंह व सीडीओ रामसूरत पांडेय के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों से बात की और एटीसी बिल्डिंग के निर्माण को लेकर जानकारी ली। निर्माण प्रगति पर था जिसे देख सांसद संतुष्ट हुए। निर्माण को लेकर कर्मचारी ने बताया कि अप्रैल 19 तक इसको तैयार कर लिया जाएगा। सांसद ने बताया कि पर्यटन सीजन आरंभ हो चुका है। ऐसे में इस एयरपोर्ट को चालू हर हाल में करना है। अभी नया र्टिमनल व एटीसी बिल्डिंग नहीं बन पाया है।
    तत्काल में इसको चालू कराने को लेकर पुराने र्टिमनल व एटीसी बिल्डिंग का मरम्मत कर शुरू किया जाएगा। इसको लिए एक करोड़ दो लाख रुपये का डिमांड शासन को भेजा गया है। बहुत जल्द यह पैसा आने वाला है। उन्होंने बताया कि इस हप्ते में पीएम की गृहमंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक होनी है।

  • कुशीनगर : गले नहीं उतर रही सुनीता मर्डर केस की पुलिसिया कहानी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र उर्दहां गांव निवासी एक महिला का अपहरण कर हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंक दिया गया था ।जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई, मीडिया के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से ताबड़तोड़ सवाल दागते रहे लेकिन पुलिस कप्तान ने सही जवाब नहीं दे सके,वहीं क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कहानी गले नहीं उतर रही है। जिसका चर्चा जोरों पर इलाके में व्याप्त है।
    आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि 3 अक्टूबर 2018 को जनपद कुशीनगर में अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रामकोला थाने में पंजीकृत मुकदमा धारा 364 से संबंधित वांछित शेष विश्वकर्मा पुत्र सुभाष विश्वकर्मा निवासी उरदा नंबर दो उम्र 26 वर्ष को पुलिस ने भागने के फिराक में रहे संदिग्ध मानते हुए रामकोला रेलवे स्टेशन से धरदबोचा, जामा तलाशी के दौरान कुल 6लाख66हजार रूपये नकद सिम कार्ड पुलिसिया पूछताछ के दौरान ने अभियुक्त ने बताया है कि दिनांक 17 सितंबर को रात्रि सुनीता से मोबाइल फोन द्वारा वार्ता किया उसके पश्चात अपने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से सुनीता को लेकर गोरखपुर जाने लगा, सुनीता ने उसे रास्ते में बताया कि उसके पास एक पन्नी में ₹ 700000 हैं तो लालच में लूट की नियत से उसने सुनीता को राप्ती नदी गोरखपुर हाईवे पर लेजाकर राड़ पीटकर हत्या कर दिया और नदी के पानी में फेंक दी।

    श्री मिश्र ने बताया कि 23 सितंबर को सूचना दी गई थी सुनीता देवी को फोन करके सितंबर रात में बुला ले गए थे उसी दिन से गायब है इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने धारा 364 कर लिया था। गिरफ्तार उसके खिलाफ धारा 302 201 394 आईपीसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है, लेकिन यह खुलासा लोगों के गले नहीं उतर रहा है ,इस खुलासे को लेकर संपति विवाद का मामला बताया जा रहा है।

    जबकि पुलिस मीडिया द्वारा दागे जा रहे ताबड़तोड़ सवालों के जवाब में एसपी श्री मिश्र टालमटोल करते दिखे ।इस घटना का अनावरण करने में प्रभारी निरीक्षक रामकोला राहुल कुमार सिंह उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र कांस्टेबल विशाल यादव लालजी यादव शिव बहादुर राजभर बृजेश कुमार दुबे शामिल रहें है।

  • बोलेरो सवार बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख पर गोलियां चलायीं

    [object Promise]

    कौशाम्बी महेवा घाट : कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना इलाके में बीती रात बोलेरो सवार बदमाशों ने सरसवां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई। हालांकि प्रमुख प्रतिनिधि घटना में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस दौरान छापेमारी कर एक हमलावर को मौके से दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अभियुक्तों की तालाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।

    पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
    घटना यूपी के कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना इलाके का है। जहां बीती रात घर से बाहर शौंच के लिए निकले ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह पर पहले से घात लगाए बैठे बोलेरो सवार बदमाशो ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। घटना में बाल-बाल बचे प्रमुख प्रतिनिधि के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग बचाव में ललकारते हुए आगे आये तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    जबकि अन्य आरोपियों की तालाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है। घटना के बाबत एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है, कि मामले में केस दर्ज कर सुरक्षा के लिहाज से प्रमुख प्रतिनिधि को एक सुरक्षा कर्मी मुहैया कराया गया है और जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा

  • अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटरों की हुई जांच

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटर की जांच के दौरान शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिन्दुरिया में अवैध तरीके से चल रहे दो नर्सिंग होमो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेट बैंक रोड पर स्थित एक गली में टीम ने मौके पर एक चिकित्सक द्वारा मरीजो का इलाज करते हुए पाया।

    वही सिन्दुरिया में शिकारपुर मार्ग पर स्थित एमएचआई केयर सेन्टर पर टीम जाँच करने के लिए पहुची तो वहा निसिंग होम बन्द पाया गया। निरीक्षण टीम में एसीएमओ नवनाथ प्रसाद, निचलौल चिकित्साधिकारी डा. डीएन सिंह मौजूद रहे।

  • कुशीनगर : ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामप्रधान के विरुद्ध कोर्ट के निर्देश पर खड्डा पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़तिा पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर न्याय के लिए कोर्ट की शरण में चली गयी थी।
    पीड़िता ने बीते अप्रैल माह में खड्डा पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि ग्राम प्रधान ने आवास के नाम पर उससे दस हजार रुपये की मांग की। इस पर वह अपना गहना बेचकर प्रधान को 6 हजार रुपये दे दी और 6 हजार रुपये बकाया रह गया। पीडि़ता का आरोप है कि चार दिन बाद रात करीब आठ बजे प्रधान उसके दरवाजे पर आये। उस वक्त घर पर कोई नहीं था।

    प्रधान ने आवास के लिए फोटो व आधार कार्ड की मांग की, जिसे वह लेने घर में चली गयी। इसी दौरान पीछे से घर में पहुंचे प्रधान उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसके चिल्लाने पर प्रधान भाग गये। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर पीड़िता न्याय के लिए कोर्ट की शरण में चली गयी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने प्रधान के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • सर्राफा व्यवसायियो की सुरक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न

    [object Promise]
    जिला प्रभारी-कामेश्वर पांडेय
    क्राइम रिपोर्टर- मन्नान अहमद
    देवरिया । स्वर्ण व्यवसायियों की समस्याओं और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर आज नगर पालिका रोड स्थित सेंटर चौकी पर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एएसपी गणेश शाहा,सीओ सदर सहित शहर कोतवाल बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना ।  बैठक को सम्बोधित करते हुए एडिशनल एसपी गणेश शाहा ने कहा कि देवरिया पुलिस शहर के सभी व्यवसायियों की सुरक्षा के लिये हर वो कदम उठाएगी जो उनके लिये सही होगा।
    इसके लिये हम सभी को एक साथ होकर कार्य करना होगा क्यों कि एक दूसरे के सयोग से ही किसी अच्छे कार्य को किया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अपराध को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में सहयोग मिलता है।
    इसके बाद व्यवसायिओं ने अपनी-अपनी समस्याएं बतायी जिसपर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।वही काफी दिनों बाद हुए इस स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक को सभी व्यवसायियों ने सरहाते हुए कहा कि इस तरह की बैठक समय-समय पर होनी चाहिए जिससे पुलिस और स्वर्ण व्यवसायियों के बीच सामंजस्य बना रहे।
    बैठक में एसआई मोहनलाल यादव,यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव, अवधेश यादव,राजेश भारती,उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शक्ति भूषण,जिला महामंत्री योगेश राय, व्यापारी रविंद्र प्रताप मल्ल,शाकिर हुसैन,अमित मोदनवाल,आकाश वर्मा सहित सैकड़ों स्वर्ण व अन्य व्यसायी मौजूद रहे।

  • अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लगाया रोडवेज परिसर में झाड़ू

    [object Promise]

    प्रेम प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सोनौली डिपों के कर्मचारियों के साथ सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली ने रोडवेज परिसर में झाड़ू लगाकर रोडवेज कर्मियों, यात्रियों तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सोमवार की सुबह करीब दस बजे सोनौली डिपो में स्वक्षता जन जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में रोडवेज परिसर में झाड़ू लगाकर रोडवेज कर्मियों यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

    इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने रोडवेज कर्मियों से अपील किया कि यात्रियो को खुले में शौच अपने आसपास गंदगी करने से रोके तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करें । स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से सोनौली नगर पंचायत के सभासद अमीर आलम, बेचन प्रसाद, प्रेम यादव, प्रदीप नायक तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सोनौली डिपो के सीके भास्कर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सोनौली डिपो, गणेश दत्त पाठक वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, श्यामलाल, लियाकत अली, रमेश, दयाशंकर चतुर्वेदी, अशोक यादव, विष्णु दयाल, पंकज वर्मा, हरिश चंद्र त्रिपाठी के साथ साथ तफज्जुल खान, मकबूल अहमद अशर्फी प्रसाद सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • विवेक तिवारी हत्याकांड : पोस्टपार्टम रिपोर्ट में पुलिस का एक बड़ा झूठ सामने आया

    [object Promise]

    लखनऊ । एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस का एक बड़ा झूठ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुल गया। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि शुक्रवार देर रात विवेक तिवारी को गोली ऊंचाई से मारी गई है। गोली या तो कार के बोनट पर चढ़कर मारी गई है या फिर डिवाइडर पर चढ़कर मारी गई थी।

    विवेक तिवारी हत्याकांड की कल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुलिस का बड़ा झूठ सामने आ गया। रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि सिपाही ने विवेक तिवारी को गोली ऊंचाई से मारी थी। या तो उसने डिवाइडर पर खड़े होकर गोली चलाई या फिर बोनट पर चढ़कर फायर किया। गाड़ी में विवेक तिवारी के साथ मौजूद सना खान ने कल बयान में कहा कि जिस सिपाही ने विवेक पर फायर किया था, वह डिवाइडर पर खड़ा था। उसने सामने से आती हुई कार पर गोली चलाई, जबकि उसकी जान को कोई खतरा नहीं था।

    29 की रात राजधानी लखनऊ में एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एकमात्र चश्मदीद के बयान से पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को लगी गोली किसी ऊंची जगह से चलाई गई थी। पूर्व सहकर्मी सना का कहना है कि आरोपी सिपाही ने एक से डेढ़ फुट ऊंचे डिवाइडर पर खड़े होकर गोली मारी ।

    शूटआउट के बाद मामले को दबाने में जुटी पुलिस का दावा था कि विवेक तिवारी ने सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। जिस पर उसने आत्मरक्षा में फायर किया और गोली विवेक के चेहरे पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। पूर्व सहकर्मी के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने लखनऊ पुलिस के अधिकारियों के सफेद झूठ को सामने ला दिया है। सहकर्मी और चश्मदीद सना खान के बयान को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी पुष्ट कर रही है।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि विवेक तिवारी पर चली गोली ऊपर से नीचे की दिशा में है। फायर करने वाला व्यक्ति ऊंचाई पर खड़ा था। उसने सीधे निशाना नहीं साधा, बल्कि फायर करते वक्त उसका हाथ नीचे की ओर झुका हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली विवेक की ठोड़ी पर लगी और नीचे की तरफ जाकर गर्दन में फंस गई। वारदात के बाद 29 की रात 2:05 बजे विवेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद रात 2:25 पर विवेक की मौत हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फायर आर्म इंजरी का जिक्र किया गया है। गोली लगने के बावजूद पुलिस ने एक्सीडेंट की थ्योरी दी। 3:30 बजे विवेक की पत्नी के अस्पताल पहुंचने के बावजूद 4:57 पर सना से पहली एफआईआर दर्ज करवाई।

    विवेक तिवारी को गोली सामने से ऊंचाई से मारी गई क्योंकि विवेक के शरीर में गोली ऊपर से नीचे की ओर गई है। इससे मामले में विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने जो एफआईआर दर्ज कराई थी उसमें भी लिखा है कि सिपाही प्रशांत चौधरी ने गाड़ी के शीशे से अपनी पिस्टल सटाकर गोली मारी। विवेक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पत्नी की एफआईआर देखकर लगता है कि शायद विवेक की गाड़ी के बोनट पर चढ़ के गोली मारी गई, क्योंकि गोली अगर सड़क पर खड़े होकर चलाई गई होती तो वो ऊपर से नीचे नहीं जाती। विवेक तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक के चेहरे के बाई तरफ प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई है।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक विवेक की औसत बॉडी

    – आंखें बंद।

    – विवेक का वजन- 74 किलो।

    – हाइट -170 सेंटीमीटर।

    – मुंह आधा खुला।

    – मुंह में ब्लड क्लॉटिंग।

    – चिन के बाई तरफ गोली के घाव का निशान।

    – घाव का साइज दो सेंटीमीटर लम्बा 1 सेंटीमीटर चौड़ा और मसल्स के अंदर तक।

    – विवेक की मौत 29 सितम्बर की रात 2 बज के 25 मिनट पर हुई।

    – बुलेट 11 सेंटीमीटर तक धंसी थी।

    – विवेक के शरीर मे गोली ऊपर से नीचे की तरफ गई थी।