Category: uttar-pradesh
-
2-2 शव मिलने से हड़कंप
[object Promise]रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्लारायबरेली में शवो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है आज फिर मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिकमऊ क्रासिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में 2 युवकों का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया । मौके से पुलिस को जहा एक लावारिस मोटर सायकिल बरामद हुई वही ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात रेलवे पटरी पर कटे फटे पड़े मिले।घंटो रेलवे लाइन पर पुलिस की मौजूदगी में शव पड़ा रहा पर जीआरपी पुलिस व मिलएरिया थाने की पुलिस ने शव तक उठाना मुनासिफ नही समझा। जहा दबी जुबान से कोई इसे हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेकने की बात कह रहा है तो वही पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर एक युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ऋषि श्रीवास्तव के तौर पर बताई जा रही है। -
कुशीनगर : ट्रक के भारी दबाव के बाद भरभराकर गिर गया धोबहा का पुल
[object Promise]उपेंद्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : पडरौना-मंसाछापर मार्ग स्थित धोबी घाट पुल के एक हिस्से का एप्रोच शुक्रवार को दस बजे ट्रक के भारी दबाव के बाद भरभराकर गिर गया। गनीमत रहा कि ट्रक आगे बढ़ गया था। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।पुल के एक हिस्से का एप्रोच टुटकर गिरने के बाद यह मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण इस मार्ग से आने जाने वाले सैकड़ों गाँवों के लोंगो के लिए परेशानी बढ़ गई है और राहगीरों को अब ब्लाक मुख्यालय या अन्य जगहों पर जाने के लिए छः किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।गौरतलब है कि पडरौना नगर से दो किलोमीटर की दूरी पर जंगल विशुनपुरा व जंगल गायघाट गाँव के बीच पडरौना -मंसाछापर मार्ग पर धोबी घाट पुल स्थिति है।इस मार्ग की करीब पाँच माह से चौङीकरण का कार्य चल रहा है।जिसके लिए गिट्टी लिए भारी भरकम ट्रकों का आना जाना बना रहता है। ट्रकों के दबाव से एक माह पूर्व से ही पुल के उत्तर के हिस्से का एप्रोच क्रेक हो गया था।लेकिन जिम्मेदार उसपर ध्यान देना उचित नही समझे।जिसका नतीजा शुक्रवार को करीब दस बजे गिट्टी गिराकर वापस लौटते समय ट्रक के पार होते ही एप्रोच भरभराकर गिर गया। संयोग कुछ अच्छा था कि बङा हादसा होने से बच गया ।यह खबर सुनते ही इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों के साथ ही क्षेत्र के लोंगो की भीङ जूट गई थी। जिसके बाद बाद से यह व्यस्त मुख्य मार्ग पुरी तरह से बंद कर दिया गया है।इस मार्ग से सैकड़ों गाँवों के लोंगो को बराबर आना-जाना लगा रहता है।इसके साथ ही इस मार्ग से ब्लाक मुख्यालय विशुनपुरा, सीएचसी, बैंक, बाल विकास परियोजना विभाग तथा स्कूल कालेज के शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों को जाना आना रहता है। पुल के एप्रोच टुट जाने से जिलामुख्यालय, पडरौना आदि जगहों पर जरूरी काम से जाने आने के लिए आम लोगोंं के साथ ही अधिकारी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है । अब लोगोंं को पडरौना या मंसाछापर-बलकुङिया जाने के लिए छः किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा । -
जेई कल से भूख हड़ताल पर बैठेंगे
[object Promise]रिपोर्टर अमन साहू
कौशाम्बी,मंझनपुर । राज्य विद्युत परिषद् जेई संगठन के बैनर तले मंगलवार को जिलेभर के जेइ संघ के पदाधिकारियों ने कहां कि उनकी मांगों को गंभीरता से नही लिया जा रहा है ।
अध्यक्षता करते हुए संघ के सचिव विनम्र पटेल ने कहा यदि उनकी मांगे नही मानी गई तो संघ 27 सितंबर को छेत्र स्तर पर 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल करेगा ।
साथ ही जेई वर्क टू रूल कार्य करेंगे ।इसके तहत सभी जेई शाम 4 बजे आपना फोन बंद कर देगे और दोसरे दिन शाम 8 बजे आंन करेगे ।सभा मे सौरभ मौर्य , राजेश कुमार , राना रंजित , ज्ञान बहादुर , चंद्रिका मौर्य , संत कुमार, अमर सिंह , समेत तमाम जेई शामिल रहेंगे ।
-
2 इनामी बदमास समेत 6 गिरफ्तार
[object Promise]रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्लारायबरेली जिले के भदोखर पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस व स्वाट टीम ने अंतर्जनपदीय 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश समेत 6 लोगो को अवैध असलहे समेत बड़ी मात्रा में लूट के सामन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो पर पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।इनमे से शत्रोहन व साजन 25-25 हजार के इनामी भी है। पुलिस की माने तो ये सभी लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पहले बाइक से रेकी करते और फिर घटना को अंजाम देते थे। रायबरेली समेत आस पास के कई जनपफो में ये सब वारदात को अंजाम दे चुके है। इनका आपराधिक इतिहास भी लंबा चौड़ा है। -
रुपये चुराने का विरोध करने पर भाभी को पीटा
[object Promise]कौशाम्बी अजुअा । सैनी कोतवाली के अजुअा के कृष्णानगर की शहनाज बेगम पत्नी अमानत उल्ला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था ।पहली किश्त 40 हजार रुपये खाते मे आ गया । आरोप है। कि देवर आलमारी से 25 हजार रुपये और गहने निकालकर फरार हो गया ।
जानकारी पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी देवर ने महिला को बेरहमी से पीट दिया। चीख पुकार सुन पड़ोसियो ने बीच -बचाव कर मामला शांत कराया । पीडि़त की तहरीर पर आजुहा चौकी पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
-
आखिर क्यों धड़ाधड़ गिरने लगे दुकानों के शटर ?
[object Promise]By सत्यप्रकाश मद्धेसिया
महाराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी सहित गड़ौरा में एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग के निचलौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी एन सिंह , बरिष्ट परामर्श डेटा डी एन प्रसाद की संयुक्त टीम ने दिन गुरुवार को ठूठीबारी कस्बे में अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों व पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान धड़ाधड़ शटर गिरने लगा कस्बे में हड़कंप मच गया।व्यापारियों में हड़कंप मच गया आखिरकार छापेमारी किस प्रकार की दुकानों में हो रही है। टीम ने सबसे निचलौल -ठूठीबारी मार्ग पर स्थित अंश क्लीनिक पर पहुची। क्लीनिक पर अमरदीप गुप्ता मिले। कागजात मांगने पर कोई संतोष जनक जबाब नही दे सके। दूसरी छापेमारी मॉर्डन क्लीनिक पर हुई जहा मौजूद अमरनाथ चौधरी ने अपने आप को फार्मासिस्ट बताया लेकिन कागजात मांगे जाने पर नजरे चुराने लगे। तीसरी चर्चित जेपी हास्पिटल जिसे कंचन अस्पताल भी कहा जाता है।
अस्पताल तो खुला मिला लेकिन वहां कोई स्टाफ मौजूद नही मिला ।छापेमारी की सूचना पर पहले ही फरार हो गए। चौथा कार्यवाही एस के पैथालॉजी पर हुई लेकिन छापेमारी की सूचना से वह दुकान बंद कर फरार। पांचवीं यथार्थ पैथालॉजी पर झा शटर बन्द मिला। छठी कार्यवाही रफिल मंसूरी की डॉक्टरी की दुकान पर हुई। इनके पास बिहार की सर्टिफिकेट तो थी लेकिन रजिस्ट्रेशन महराजगंज में ना होने के कारण अभिलंब रजिस्ट्रेशन करा कर क्लीनिक चलाने की हिदायत दी गई। सातवी कार्यवाही संजीव डेंटल क्लीनिक कोतवाली रोड पर हुई जहा कोई मोजूद नही मिला।
आठवीं पूर्वान्चल डेंटल क्लीनिक में बैठे डॉ. खुर्शीद आलम से वैध कागजात मांगने पर वह दिखा नही सके जिनको वैध कागजात के साथ निचलौल बुलाया गया है।यहा के बाद टीम गड़ौरा पहुची जहा पाल क्लीनिक में बैठे डॉ. डी एन पाल मिले उन्होंने अपना डिग्री कागजात दिखाया जिस पर टीम संतुष्ट दिखी पर रजिस्ट्रेशन ना करवाने के कारण उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर कोतवाल बृजनंदन सिंह अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से तैनात रहे।
-
आयुष्मान भारत एवं सरकार के कार्यक्रम में पत्रकार बैठे जमीन पर
[object Promise]रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली- आयुष्मान भारत एवं सरकार की अन्य योजनाओ पर प्रस्तुतिकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में पत्रकार बैठे जमीन पर। पत्रकारों को जमीन पर बैठा देख अधिकारियों के हाथ पांव फूले।
प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नदी व जनपद के अधिकारियों के सामने पत्रकार बैठे जमीन पर। विधायक ने पत्रकारों से हाथ जोड़कर माँगी गलती। कार्यक्रम में पत्रकरो को बैठने की जगह न मिलने पर आक्रोशित हुए पत्रकार।।
-
पशु व्यासायियों ने पडरौना कोतवाली पुलिस पर 4.50 लाख रूपये छीनने का लगाया आरोप _ जाँच के नाम पर बिना कुसुर कल से ही रखा है हिरासत में _ एसपी ने कहा कि मामला गंभीर , होगी कार्यवाही
[object Promise]उपेंद्र कुशवाहाजाँच के नाम पर बिना कुसुर कल से ही रखा है हिरासत में
एसपी ने कहा कि मामला गंभीर , होगी कार्यवाहीपडरौना ,कुशीनगर : सुबे के फैजाबाद में स्थित पशु बाजार से भैंस बेचकर वापस लौट रहे 4 व्यापारियों को पडरौना कोतवाली के सुभाष चौक पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा जबरन रोक कर लगभग 450629 रूपये अपने कब्जे में लेने का मामला प्रकाश में आया है । फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा चारों व्यापारियों को पूछताछ के बहाने हिरासत में रहकर धन उगाही का नाजायज खेल खेलने का प्रयास किया जा रहा है ।इस बावत मिली जानकारी के मुताबिक फैजाबाद के पशु बाजार में अक्सर जनपद की भैंसें बेची जाती हैं । जहां पर सरकारी रसीद के माध्यम से पशुओं की खरीद – बिक्री होती है । इस क्रम में बसहिया के यासीन , शाहिद , रिज्जू व राजा बाबू नाम के चार व्यापारी भी अपने द्वारा खरीदी गई दर्जनों भैंस लेकर पहुंचे थे । जहां पर उन्हें पशुपालकों द्वारा भैंसों के बदले अच्छी कीमत दी गई थी ।
इस क्रम में भैंस बेचकर कल रात जब वे लोग नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे । तो बसहिया के ही किसी व्यक्ति द्वारा सुभाष चौक पर तैनात एक सिपाही को स्थिति से अवगत कराया गया , कि फला – फला व्यापारी पडरौना में आ चुके हैं एवं उनके पास मोटी रकम है , यदि पुलिस इन को हिरासत में ले ले , तो आराम से धन का बंदरबांट किया जा सकता है । इसी को लेकर सुभाष चौक की पुलिस तत्पर हो गई । ज्यों ही यह चारों व्यापारी उन्हें दिखे , पुलिसकर्मियों द्वारा इंहें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया ।
जब इन चारों ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि उनका जुर्म क्या है तो पुलिस कर्मियों द्वारा कुछ नहीं बताया गया और सीधे लाकर हवालात में डाल दिया गया । सूत्र बताते हैं कि यासीन के पास से 270000 रूपये , शाहिद के पास से 177000 रूपये , रिज्जु के पास से 2129 रूपये एवं राजा बाबू के पास से 1500 रुपए पुलिस कर्मियों द्वारा जबरन निकालकर रख लिया गया है एवं कल रात से ही बिना कुसूर के उक्त पशु व्यापारियों को हिरासत में रखा गया है । इस बावत पूछे जाने पर यहां के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है , दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी
-
ट्रेन से कट कर युवक की मौत
[object Promise]By सत्यप्रकाश मद्धेसिया
महाराजगंज। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के रेलवे लाईन नंबर दो पर तेज रफ्तार से निकल रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के बीच की मुख्य रेलवे लाईन नंबर दो पर शुक्रवार के अपराह्न लगभग 4 बजे नरकटियागंज से गोरखपुर की तरफ सीधे माल गाड़ी निकल रही थी, की अचानक प्लेटफार्म नंबर 2 के तरफ से 29 वर्षीय युवक दौड़ते हुए मालगाड़ी को पार करना चाहा, अचानक इंजन के आगे चपेट में आ गया, जिससे कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुँचे जीआरपी पड़रौना चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में ले लिया, मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड पर श्याम सवारे पुत्र जयकरन, लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मिपट्टी, जनपद-कुशीनगर दर्ज था।