Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर के पडरौना के बेलवा चुंगी से पुलिस स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना कुशीनगर: पडरौना नगर में एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा है। उसे कोतवाली थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है। जानकार यह भी बताते हैं कि पडरौना में इस स्मैक सहित अन्य नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है ।
    मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की नगर के बेलवा चुंगी मेस्तर टोली निवासी कन्हैया रावत जो स्मैक का तस्करी करता है। पुलिस ने मिली सूचना पर पहुंचकर उसको उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस का कहना है कि उसके पास से एक पुड़िया स्मैक मिला है। लेकिन इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार अलग ही गर्म दिख रहा है। जानकारों मान रहें है कि अगर यह अवैध कारोबार पडरौना में नहीं होता तो उक्त कारोबारी के पास से इस स्मैक कहां से बरामद होता।

    नशे के लत में आकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, वहीं इस तस्कर के पकड़े जाने के बाद तरह तरह के सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कन्हैया रावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इस बवत कस्बा इंचार्ज यशवंत सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कल जेल के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

  • फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश , पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के अमहवां टोले में बीते रविवार परिवारिक कलह के कारण एक महिला ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद महिला के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। जिसपर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

    कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी मृतक महिला के पिता धुरुप चौधरी ने बताया कि हमारी लड़की अंगीरा चौधरी (25) की शादी निचलौल थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के अमहवा टोला निवासी राजेश चौधरी से हुई थी। जिसके बाद में लगातार ससुराल में उसको दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर अंगीरा चौधरी ने बीते रविवार देर शाम को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

    इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले को गंभीर अपराध मानते हुए पति राजेश चौधरी, ससुर श्यामलाल चौधरी, सास, मनोज व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

  • लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार में आयोजित स्वच्छता जनजागरुकता कार्यशाला

    [object Promise]

    महाराजगंज । लक्ष्मीपुर के ब्लाक सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय स्वच्छता जनजागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि सभी को मिलकर स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता क्रांति लाना होगा। तभी हर गांव हर गली स्वच्छ हो सकते हैं।
    स्वच्छता जनजागरुकता कार्यशाला में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिये हर गांव व शहर को स्वच्छ रखना होगा। जिसके लिये स्थानीय स्तर पर जनजरुकता की बेहद आवश्यकता है।

    विशिष्ट अतिथि के रूप बोलते हुये नौतनवा के चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि स्वच्छता से ही हमें बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचाया जा सकता है। जहां स्वच्छता नहीं है वहां बड़ी से बड़ी बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत से आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिल सकता है। यदि व्यक्ति जागरूक है तो आस-पड़ोस में अपनी साफ सफाई कर सकता है तथा आने वाला भविष्य स्वस्थ जीवन हो सकता है।

    डॉ आशीष सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से छोड़ दी है। कार्यक्रम पंडित सर्फराज शिक्षा प्रसार सेवा संस्थान कोट कम्हरिया लक्ष्मीपुर व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील नौतनवा उपाध्यक्ष हरिकेश चन्द्र पाठक के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ आशीष सिंह ने कहा कि जहां स्वच्छता नहीं है वह व्यक्ति पशु के समान है बड़ी बीमारियां दिन प्रतिदिन जन्म लेती है। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित सर्फराज शिक्षा प्रसार सेवा संस्थान कोट कम्हरिया लक्ष्मीपुर रहा।

    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवा मदन, बीडीओ गिरजा पांडेय, बंटी पांडेय, जितेंद्र राव, वीरेंद्र राव, नागेंद्र मल्ल, अवध किशोर, डॉ आशीष सिंह, नागेंद्र शुक्ल, मनोज कनौजिया, गणेश गुप्त, याशीन, गुड्डू ठाकुर, दिनेश राय, कौशलेंद्र कुशवाहा, धमेंद्र त्रिपाठी, करुणानिधि मिश्रा, अखिलेश कुमार, नन्दलाल, हरिनारायण आदि मौजूद रहे।

  • कुशीनगर : महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती पर दिया जोर

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिला कांग्रेस कार्यालय पडरौना में मंगलवार को महिला संगठन की बैठक हुई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेसी महिला  के अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि पहले महिलाओं की टीम बनाकर गांव-गांव जाएं। वही टीमें बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा-ज्यादा से महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें |
    नगर पालिका पडरौना की पूर्व चेयरमैन व महिला नेत्री शिवकुमारी देवी ने कहा कि कुछ दिन के बाद लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में महिलाओं को भी राजनीति में अपने दायित्व को निभाना होगा। घर से महिलाओं को निकल कर संगठन के लिए कार्य करना है। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया |
    बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष महिला संगठन की ओर से सीमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि को अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी का तिरंगा भेंट कर उनका स्वागत की | इस मौके पर महिला संगठन जिला अध्यक्ष सुशीला गिरी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामविलास सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, व्यास ओझा ,स्वामीनाथ यादव , ज्ञानती देवी,सुभावती देवी, रतन माला देवी,पूजा गौतम, शीला देवी , मीना अग्रवाल,पाना देवी आधी महिलाएं शामिल रही|

  • चीनी मिल चालू कराने के लिए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करने का ऐलान

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेसिया
    महाराजगंज । पिछले 25 वर्षों से बंद पड़ी फरेंदा स्थित गणेश शुगर मिल को चालू कराए जाने की मांग को लेकर मिल गेट के मुख्य द्वार पर तीसरे दिन बुधवार को भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा।
    वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयप्रकाश यादव ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को भेजे ज्ञापन पत्र में कहा है कि आनंदनगर में स्थित गणेश शुगर मिल भारत सरकार का उपक्रम है तथा इस इलाके की एक मात्र शुगर मिल है जो पिछले ढाई दशक से बंद पड़ी है।

    क्षेत्रीय गन्ना किसानों के हित में इस चीनी मिल को पुनर्जीवित कर फिर से चालू किया जाए। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्ता, गोरखपुर जिलाध्यक्ष राकेश यादव, अतहर हुसैन, गुलाब राज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • कुशीनगर : किसानों का करोड़ों रूपये डकारने वाली पडरौना चीनी मिल की नीलामी का तिथि तय

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना चीनी मिल की नीलामी दर्जनों बार हो चुकी है,जिसे निरस्त करना पड़ा है। पिछली बार खुशबू भारती ने इस चीनी मिल की नीलामी लेकर किसानों व मजदूरों के अंदर आस जगा दिया था कि अब उन्हें बकाए गन्ने के करोड़ों रुपए का भुगतान मिल जाएगा , लेकिन उनके मनसा पर पानी फिर गया और उस नीलामी को निरस्त करना पड़ा ।फिर 22 अक्टूबर को होगी। चीनी मिल के कलपुर्जों का कीमत 49.11 व मिल की जमीन 4.419 हेक्टेयर की कीमत 19 करोड़ 80 लाख का मूल्यांकन हुआ है। ऊंची बोली बोलने वालों को ही मिल की मशीनरी व जमीन मिलेगी। इस मिल की नीलामी प्रक्रिया इसके पहले भी एक दर्जन बार हुई लेकिन बाद में निरस्त करना पड़ा था।
    पिछली बार खूशबू भारती फर्जी दिया था फर्जी चेक
    एसडीएम ने पत्र जारी कर कहा है कि जेएचवी शुगर मिल्स लिमिटेड ( पूर्व नाम कानपुर शुगर वर्क्स लिमिटेड पडरौना ) की कुर्क शुदा चल अचल सम्पत्ति का विवरण का मूल्यांकन कराया गया है। इसमें चीनी मिल के मशीनरी की कीमत 49.11 करोड़ तथा भूमि की कीमत 19.80 करोड़ है। चल व अचल सम्पत्ति की कीमत 68 करोड़ 19 लाख रुपए है। नीलामी प्रक्रिया 22 अक्टूबर को सुबह दस बजे निर्धारित की गई है। नीलामी बोलने वाले लोगों को अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि मूल दस्तावेज जमा करना होगा।

    नीलामी के समय ऊंची धनराशि बोलने वाले व्यक्ति को नीलामी धनराशि का एक चौथाई तत्काल जमा करना होगा। नीलामी की विस्तृत जानकारी पडरौना तहसील में पहुंच कर एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार से की जा सकती है।पिछली बार खुशबू भारती ने नीलामी में शामिल होकर कंपनियों में लखनऊ की शोभित शुगर एंड पावर डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड ने दूसरी बार भी सर्वाधिक बोली लगाकर तहसील प्रशासन का फैसला अपने हक में करा लिया था।

    प्रशासन की तरफ से निर्धारित चीनी मिल की कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत उस समय 61.31 करोड़ से भी अधिक 61.50 करोड़ रुपये बोली लगाई थी। इस कंपनी की चेयरमैन ने नीलामी स्थल पर ही 25 करोड़ रुपये का चेक जमा किया था। शेष रकम उन्होंने 15 दिनों के अंदर भुगतान करने की बात कही थी।

  • क्राइम कंट्रोलः अब यूपी 100 से जुड़ेंगे आपके मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी, 24 घंटे पुलिस रखेगी नजर

    [object Promise]

    लखनऊ । देश में बढते अपराध को देखते हुए पुलिस ने अब सीसीटीवी कैमरों के जरिये आपकेे आसपास घूमने वाले जिन संदिग्धों की गतिविधियों पर आपकी नजर नहीं पड़ती उन्हें अब यूपी पुलिस आसानी से देख लेगी। वारदात को अंजाम देने से पहले ही पहुंचकर उन्हें दबोच लेगी।

    ये संभव होगा आपकी मदद से। दरअसल पुलिस प्रदेशभर के मकानों और दुकानों में लगे 20 लाख सीसीटीवी कैमरों को इंटरनेट के जरिए यूपी-100 मुख्यालय से जोड़ने की कवायद कर रही है। एसपी यूपी-100 मोहम्मद इमरान ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से कैमरों को जोड़ने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

    लखनऊ में प्रयोग के तौर पर अगले महीने तक इसकी शुरुआत की जा सकती है। कैमरों को यूपी-100 मुख्यालय से जोड़ने के लिए सिक्का केबल, माइक्रोसॉफ्ट और सभी केबल कंपनियों से समझौता किया जा रहा है। इसके लिए डेटा एनालिस्टिक सॉफ्टवेयर भी तैयार हो रहा है जो कैमरे की जद में आने वाल हर संदिग्ध गतिविधि को चिह्नित करेगा। एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि कैमरों की कनेक्टिविटी के लिए दो तरीके अपनाए जाएंगे। स्मार्ट कैमरों का डेटा सिमकार्ड के माध्यम से क्लाउड पर लिया जाएगा।

    लोगों के कैमरों घरों में लगे कैमर दूसरे माध्यम में फायरवॉल जैसे सॉफ्टवेयर की मदद से केबल से जोड़ा जाएगा। इसमें पुलिस अपना पासवर्ड डालेगी ताकी इसका डेटा केबल ऑपरेटर न देख सकें। उन्होंने बताया कि पब्लिक के कैमरों की कनेक्टिविटी के लिए उनकी सहमति ली जाएगी। जिन जगहों पर केबल नेटवर्क की सुविधा नहीं होगी वहां के लोगों को इंटरनेट का खर्च खुद उठाना पड़ेगा।

    अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए शुरू हो रही इस व्यवस्था से पहले प्रदेशभर में लगे कैमरों की जानकारी ली जा रही है। अब तक करीब 20 लाख कैमरे इस्तेमाल होते पाए गए हैं जिसमें करीब 70 हजार लखनऊ में लगे हैं। इसमें 280 कैमरे पुलिस के लगे हैं। इसके अलावा पांच हजार से ज्यादा कैमरे पुलिस के सहयोग से लोगों ने लगवाए हैं। मो. इमरान ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रयोग के तौर पर पहले लखनऊ से शुरू किया जा रहा है जिसमें पुलिस के अलावा कुछ पब्लिक के कैमरों को जोड़ा जा रहा है।

    तकनीकी दिक्कत को देखकर उसमें सुधार करने के बाद इसे प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि इसके लिए तैयार हो रहे साफ्टवेयर में व्यक्ति की सामान्य हरकतों से इतर ऐसी गतिविधियों को संदिग्ध के तौर पर सुरक्षित किया जाएगा जो वारदात से पहले बदमाश करते हैं। उन्होंने बताया कि यूपी-100 मुख्यालय में अलग सेल बनेगा, जिसमें एक यूनिट 24 घंटे कैमरों की निगरानी करेगी। सॉफ्टवेयर को ऐसा बनाया जा रहा है कि कैमरे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि देखते ही अलार्म बजेगा। अलार्म सुनाई देते ही नजदीकी पीआरवी वैन को वहां भेजा जाएगा।

  • महिला की दर्दनाक मौत

    [object Promise]
    रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
    रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है । तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुची  पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेने के साथ साथ घायलों को जिला अस्पताल भेजा , दोनो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बहरती कर लिया है।
    दरअसल स्कूटी सवार मृतका जानवी पांडेय फुरसतगंज में शिक्षामित्र है और वह बजरंग नगर से स्कूटी से अपनी बेटी दीपिका  व नाती सत्यम  के साथ जा रही थी तभी मिल एरिया थाना क्षेत्र के  सारस चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मृतका जानवी की मौके पर ही मौत हो गई वही बाकी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

  • रंगदारी वसूलने आ रहे बदमाशों से महराजगंज पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल

    [object Promise]

    By satya prakash Maddheshiya
    महाराजगंज ।श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धनहा नायक एवं लखिमा गांव के बीच बृहस्पतिवार की भोर में परतावल के सर्राफा व्यवसाई से दस लाख की रंगदारी वसूलने आ रहे बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गये। जबकि दो बदमाश मौका देखकर फरार हो गये। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया और पूछताछ की। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।

    एसपी आरपी सिंह ने पुलिस टीम को दस हजार नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है।
    खबर के मुताबिक श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल निवासी सर्राफा व्यवसाई राजकुमार वर्मा के मोबाईल पर २३ सितंबर को चंदन सिंह गैंग के नाम से बदमाशों का एक फोन आया। जिसमें दस लाख रूपये की फिरौती की मांग की गई और फिरौती नही देने पर जान मार देने की धमकी दी। इस घटना के बाद राजकुमार वर्मा ने पुलिस से इसकी शिकायत की।
    जिसके बाद श्यामदेउरवां इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने इसकी छानबीन शुरू की दी और व्यापारी को पुलिस की सुरक्षा दी। इसी बीच २६ सितंबर को बदमाशों ने फिर राजकुमार को फोन कर फिरौती की मांग की और घर पर एक पर्ची भेजकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने सर्राफा व्यवसाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये रखने के साथ बदमाशों को ट्रेस करने में जुट गयी। इस टीम में क्राईम ब्रांच, सर्विलांस टीम, श्यामदउरवां, घुघली एवं पनियरा पुलिस की अलग-अलग टीम लग गयी।
    बृहस्पतिवार की भोर में साढे तीन बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर दो बाईक सवार चार बदमाशों को धनहा नायक एवं लखिमा गांव के बीच पुलिया के पास घेर लिया। इसी बीच पुलिस को देख दो बदमाश बाईक लेकर भाग गये। जबकि अपने को पुलिस से घिरा देख दो बदमाश अपनी बाईक को छोडक़र खेतों की तरफ भाग गये और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायर झोंक दिया। जिसमें दोनों बदमाशों के पैरो में गोली लग गयी और दोनों गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ईलाज के लिये अस्पताल ले आयी।
    बदमाशों की पहचान सिवान बिहार निवासी गुड्डू शर्मा व निहाल खान के रूप में की गई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 देसी कट्टा, जिन्दा कारतूस, बाईक एवं मोबाईल फोन बरामद किया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के ऊपर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के कई थानों में गंभीर आपराधिक केस दर्ज है।

  • जब नन्दी और डीएम के सामने ही जमीन पर बैठ गए पत्रकार

    [object Promise]
    रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला

    कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई उपेक्षा पर जताई कड़ी नाराजगी

    रायबरेली। सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी न देने और उचित सम्मान न मिलने के कारण पत्रकारों ने जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के सामने जमीन पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया। पत्रकारों के जमीन पर बैठते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सलोन के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने जहां हाथ जोड़कर पत्रकारों की मान मनौव्वल की, वहीं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मातहतों को पत्रकारों के बैठने की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

    हालांकि इन सबके बीच जिले के प्रभारी मंत्री नंदी का अपनी कुर्सी पर बैठे रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला शहर के फिरोज गांधी डिग्री कालेज के आॅडिटोरियम में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान का है। योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जब कवरेज के लिए दर्जनों पत्रकार पहुंचे तो वहां उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

    करीब 20 मिनट तक पत्रकार खड़े रहे और इसके बाद भी जब जिला प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया तो पत्रकार कार्यक्रम के दौरान ही जमीन पर बैठ गए और विरोध- प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के इस विरोध-प्रदर्शन को देख चिला प्रशासन की नींद उड़ गई। फौरन जिलाधिकारी ने मातहतों को पत्रकारों को उचित सम्मान दिलाने के निर्देश दिए और डीएम खुद अपने से कुर्सी से उठकर मीडिया से बात करने के लिए आए।

    इसके बाद भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने हाथ जोड़कर पत्रकारों से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में ऐसी भूल नहीं होने दी जाएगी। भाजपा विधायक ने जिला प्रशासन को भी निर्देशित किया कि ऐसे सरकारी कार्यक्रमों के दौरान पत्रकारों के बैठने की उचित व्यवस्था करें और साथ ही उन्हें पूरा सम्मान दें। पत्रकारों ने जमीन पर बैठकर ही कार्यक्रम का कवरेज किया और फिर वापस चले आए। जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते नंदी से मीडिया को अपेक्षा थी कि वह कुछ हस्तक्षेप करेंगे लेकिन वह तो अपनी कुर्सी से टस से मस भी नहीं हुए। पत्रकार इसे लोकतंत्र के चैथे स्तंभ का अपमान बता रहे हैं।