Category: uttar-pradesh

  • ABVP का शिक्षा व्यवस्था में सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन

    [object Promise]

    रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला

    रायबरेली – रायबरेली जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में छात्रो ने शिक्षा व्यवस्था में सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में सड़कों पर घूम घूम कर जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।

    वही एबीवीपी के पदाधिकारियों की माने तो जल्द ही अगर सेमेस्टर प्रणाली न हटाई गई तो हम तब एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे / यह प्रणाली छात्रो के हित में नही है । इस प्रणाली से छात्र परेशान होंगे व शिक्षा संस्थान कमाई का जरिया बनाने से बाज नही आएंगे।

     

  • 28 सितंबर को दवा व्यवसाई करेंगे अपनी दुकानें बंद

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले के Chemist and Drugs Association, के द्वारा सरकार की दवा नीति के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर 20 से 27 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर दुकानें संचालित करेंगे। तथा 28 सितंबर को सभी दवा दुकानदार देशव्यापी बंद कर अपना रोष प्रकट करेंगे। दवा दुकानदारों ने कहा कि दवा व्यापार में ऑनलाइन फार्मेसियों द्वारा 20 से 50% की छूट पर दवा को उपलब्ध करा दिया जाता है।

    जबकि दुकानदार दुकान पर सभी खर्च करने के बाद इतने बचत नहीं होते है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि नई दवा नीति के तहत हर दुकान पर एक फार्मासिस्ट रखना होगा। जबकि जिले में फर्मासिस्ट का अभाव है। दवा व्यापार में e-Pharmacy का विचार केमिस्टों को स्वीकार नहीं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2017 तक खुदरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने की व्यवस्था करें।

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दवा कानून के विरुद्ध बनाए नए नियम से दवा व्यवसायियों का उत्पीड़न बंद हो।

  • कुशीनगर में महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती पर दिया जोर

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिला कांग्रेस कार्यालय पडरौना में मंगलवार को महिला संगठन की बैठक हुई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेसी महिला  के अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि पहले महिलाओं की टीम बनाकर गांव-गांव जाएं। वही टीमें बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा-ज्यादा से महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें | नगर पालिका पडरौना की पूर्व चेयरमैन व महिला नेत्री शिवकुमारी देवी ने कहा कि कुछ दिन के बाद लोकसभा का चुनाव होना है।
    ऐसे में महिलाओं को भी राजनीति में अपने दायित्व को निभाना होगा। घर से महिलाओं को निकल कर संगठन के लिए कार्य करना है। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षशहला अहरारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया | बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष महिला संगठन की ओर से सीमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि को अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी का तिरंगा भेंट कर उनका स्वागत की |
    इस मौके पर महिला संगठन जिला अध्यक्ष सुशीला गिरी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामविलास सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, व्यास ओझा ,स्वामीनाथ यादव , ज्ञानती देवी,सुभावती देवी, रतन माला देवी,पूजा गौतम, शीला देवी , मीना अग्रवाल,पाना देवी आधी महिलाएं शामिल रही|

  • बियर की दुकान की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । नौतनवां नगर के गांधी चौक के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित एक लाइसेंसी बियर की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे लोहे की खिड़की को काट कर सवा लाख नगदी सहित 44 बोतल बीयर लेकर चलते बने। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
    प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी चौक के समीप महेंद्रनगर वार्ड में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी आत्माराम की सरकारी ठंडी बियर की दुकान है।

    मंगलवार की दोपहर जब दुकान का एक कर्मचारी दुकान खोलने के लिए पहुंचा। तो देखा कि दुकान के अंदर लगे लोहे की खिड़की टूटी हुई है और गल्ले से पिछले 3 दिनों के बिक्री के सवा लाख रुपए गायब है। इसके साथ ही फ्रीजर में रखे 44 बोतल बियर भी गायब है। जिसके बाद दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • कुशीनगर : वाईफाई से लैस होने वाला पडरौना शहर का चौराहे हो रहे हैं नाकाम साबित

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना (कुशीनगर)। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर पडरौना शहर के लोगों को फ्री वाईफाई इंटरनेट की सुविधा देने का वादा यहां हवा हवाई साबित होने लगा है। शहर को डिजिटल इंडिया की मुहिम से जोड़ने का प्रयास नगरपालिका प्रशासन की तरफ से भले ही गत माह किया गया हो, लेकिन यहां के जिम्मेदारों द्वारा पिछले जून माह के पहले सप्ताह में इस सेवा को शुरू तो कर दिया गया था । वहीं इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए नगर पालिका पडरौना द्वारा लगभग पांच लाख रुपये खर्च भी कर लिया है । सामानों की खरीदारी करने के बाद वाईफाई शहर के प्रमुख चौराहों पर एक दो जगह लग भी गया है,जबकि इसके लिए शहर में दस स्थान चिह्नित किए गए थे ।
    गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर नगरपालिका पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद ही शहर को फ्री इंटरनेट सेवा से जोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि यह प्रयास पांच महीने के बाद जैसे तैसे सार्थक साबित हुआ था। चेयरमैन द्वारा शहर के 10 जगहों पर वाईफाई लगाने के का वादा किया गया था | हालांकि इसके लिए जरुरी सामानों की खरीदारी भी हो चुकी थी। जून महीने के पहले सप्ताह में यह सेवा आनन-फानन में एक दो जगह शुरू कर दी गई,ताकि लोगों को आसानी से इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सके। लेकिन वही पवन नगर पालिका के द्वारा शहरवासियों को फ्री में देने वाला वाई-फाई की सेवा महज कुछ ही दिन ही चल पाई और वर्तमान में यह सेवा शहर वासियों के लिए हवा हवाई साबित हो रही है ?
    कितनी थे वाईफाई की क्षमता
    वाईफाई सिस्टम से शहर को जोड़ने के लिए एक प्राइवेट कंपनी से समझौता किया गया था। यह 100 मीटर रेडिएशन और 360 डिग्री पर काम करने की तर्ज पर इसकी स्पीड 360 एमबीपीएस की थे। अत्याधुनिक वाईफाई सिस्टम प्रमुख चौराहों पर लगना था। बकायदा इसके लिए नगरपालिका कार्यालय से इसका संचालन हो रहा था। जबकि महीने में वाईफाई नेटवर्क पर 35 से 40 हजार रुपये खर्च होने की बात सामने आ रहे थे।
    पडरौना के इन स्थानों पर नहीं मिल रहा है वाईफाई सेवा का लाभ 
    पडरौना शहर के चुनिंदा 10 जगहों में तिलक चौक, जटहां रोड, कसेरा टोली चौक, सुभाष चौक, बावली चौक, मेडिकल चौराहा, बेलवा चुंगी, गणेश मंदिर चौराहा, ओंकार मंजूषा कटरा, रेलवे स्टेशन रोड शामिल किया गया था। नगर पालिका प्रशासन की मानें तो इन्ही स्थानों पर वाईफाई सिस्टम शायद लग रही गया है । यहां लोगों को 24 घंटे वाईफाई नेटवर्क का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
    नगरपालिका से होनी थी इसकी मानिटरिंग
    नगर पालिका कार्यालय से वाईफाई सिस्टम की मानिटरिंग होनी थी,यहां ऑपरेटर की तैनाती भी कर दिया गया है दो शिफ्टों में ऑपरेटर इसकी देखरेख कर रहे हैं, ताकि तकनीकी दिक्कत आने पर उसका समाधान किया जा सके। इसके अलावा पासवर्ड, नेटवर्क स्पीड इत्यादि पर भी ध्यान रखा जाएगा।

  • “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सांसद, विधायक ने लगाया झाड़ू

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगज । स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आज सांसद पंकज चौधरी ने विकास खण्ड सदर के सिसवनिया में झाड़ू लगाकर सफाई की तो सदर विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने रोडवेज़ परिसर में कई सफाई। सांसद पंकज चौधरी ने इस अवसर पर कहाकि देश के प्रधानमंत्री ने एक नई ऊर्जा दी है देश वासियों को। आज लोगो मे जागृति आई है स्वच्छता के प्रति। स्वच्छता को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री जी ने महिलाओ को सम्मान देने के लिए  घर घर शौचालय देने का कार्य कर रही है हमारी सरकार। उन्होंने कहाकि आज़ादी मिले 70 साल हो गए  किन्तु गंदगी से आज भी हम आज़ाद नही हो सके।

    गंदगी के कारण तंमाम बीमारियों से हमसबको जूझना पड़ता है। कमाई का भी एक बड़ा हिस्सा दवा में चला जाता है। इस समस्या को प्रधानमंत्री जी ने गंभीरता से लिया और देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने का संकल्प लेकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहाकि हम सबको संकल्प लेना होगा कि हम अपना घर ,अपने आस पास की सफाई तो करे ही तथा लोगो को भी प्रेरित करे।

    केवल प्रधानमंत्री जी , मुख्यमंत्री जी सांसद विधायक के चाहने से नही स्वच्छता होगी जबतक हम सब अपने अंदर स्वच्छता को लेकर जागरूकता नही लाएंगे। स्वच्छता के बिना स्वस्थ भारत की कल्पना नही की जा सकती। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहाकि सुख समृद्धि भी वही आती है जहां स्वच्छता होती है। अनेको बीमारियों से भी निजात मिलती है।

    इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सेक्टर प्रमुख सूर्यनाथ शर्मा, राजू विश्वकर्मा, भजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल, बबलू पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, मोलई प्रसाद इंजी विवेक गुप्ता ,यंत्री मधेशिया,प्रधान वीरेंदर राव ,अभयनन्दन पटेल के अलावा तंमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

  • जिला पंचायत अध्यक्ष कुशीनगर का उपचुनाव : सपा की हार,भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनय विजयी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुये उपचुनाव में सपा को करारी हार मिली है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हरीश राणा को 7 मतों से हराकर नई जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। इस चुनाव में सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी क्योंकि सपा ने अपने सरकार रहते  इस सीट पर अपने प्रत्याशी को निर्वाचित कराया था। लेकिन भाजपा समर्थित  प्रत्याशी विनय कुमार गौड़ ने सपा प्रत्याशी को हराकर नया इतिहास लिख दिया। समर्थकों में जश्न का माहौल है। इस चुनाव से पहले इस सीट पर सपा का कब्जा था। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार कुमार को विजयी प्रमाण पत्र दिया।
    बता दें कि 6 माह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा के विनय कुमार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही  जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव  ला दिया था । जिससे यह सीट खाली हो गयी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी गयी थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये मत पड़े, जिसमें 67 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  इससे सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला हो गया था। लेकिन अंत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनय कुमार गौड़ ने सपा समर्थित उम्मीदवार हरीश राणा को 7 मतों से पराजित कर दिया |
    अंदरूनी कलह बनी हरीश की हार की वजह 
    मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए  चुनाव में सपा की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई, जिसमें सपा प्रत्याशी हरीश राणा को करारी हार मिली। उन्हें भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनय कुमार गौड़ ने 7 मतों से हरा दिया । भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद भाजपाईयों में उत्साह दिखा और उन्होंने सड़कों पर जमकर जश्न मनाया। सपा प्रत्याशी की हार का मुख्य कारण बगावत की बात मानी जा रही है।
    क्योंकि सदस्य होने के बावजूद  सपा को हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी को हराने के बाद विजयी प्रत्याशी विनय कुमार गोंड ने कहा कि वह जनता की सेवा करना चाहते हैं और जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।

  • BHU : रात भर सैकड़ों जूनियर डॉक्टरों एवं छात्रों ने जमकर किया बवाल

    [object Promise]

    वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में जूनियर डॉक्टरों एवं छात्रों के बीच इलाज कराने को लेकर हुए विवाद के बाद यहां घंटों पथराव, तोड़फोड़ एवं आगजनी जैसी हिंसक घटनाएं हुईं. विश्वविद्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात भर सैकड़ों छात्रों ने जमकर बवाल किया. एक चारपहिया वाहन, कई मोटरसाइकिलें, बीएचयू सुरक्षा बूथ आदि को आग के हवाले कर दिया गया. कुलपति आवास को भी निशाना बनाया गया. तनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. छात्रों के उग्र रूप को देखकर विश्वविद्यालय का सुरक्षा तंत्र एवं कई थानों की पुलिस घंटों तमाशबीन बनी रही.

    मारपीट एवं पथराव की अलग-अलग घटनाओं में करीब 15 छात्र घायल हो गये जिनमें ज्यादातर का इलाज बीएचयू के सरसुंदर लाल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. उन्होंने बताया कि एक जूनियर डॉक्टर ने एक छात्र की महिला रिश्तेदार का इलाज करने में आनाकानी की जिसके बाद हुए विवाद में दोनों ओर से एक दूसरे पर हमले किये गए. छात्र के समर्थकों ने बाहर खाना खाने गए एक जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर दी जिससे वे भड़क गए तथा हड़ताल की चेतावनी देते हुए धरना-प्रदर्शन करने लगे. आरोप है कि बिड़ला छात्रावास के कई छात्रों ने रुईया छात्रावास में घुसकर जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की. इससे पहले खाना खाने गए जूनियर डॉक्टरों की बीएचयू के मुख्यद्वार लंका के एक होटल में कई छात्रों ने पिटाई की जिससे वे उग्र हो गए.

  • भाजपा समर्थित विनय कुमार गोंड बने कुशीनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित विनय प्रकाश गोंड ने सपा समर्थित हरीश राणा को 7 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की है। सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में शुरू हुए मतदान में 67 सदस्यों में निर्धारित समय 3 बजे तक 65 जिला पंचायत सदस्यों ने ही मतदान में हिस्सा लिया।
    सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी करने वाली तीसरी प्रत्याशी सुकरौली क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य मीना देवी मतदान करने भी नहीं पहुंची। उनके अलावा खड्डा क्षेत्र का एक अन्य जिला पंचायत सदस्य जो भाजपा समर्थित बताया जा रहा है, उसने भी अपना वोट नहीं डाला।
    भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड ने हरीश राणा से पिछली बार हुए हार का बदला चुकता कर दिया है। विनय प्रकाश गोंड की जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल है।

  • दबंगई सर चढ कर बोल रही…

    [object Promise]

    Bureau-jansandeshonline

    सुलतानपुर। चुनहा निवासी रोशन के द्वारा चिल्लर पैसे टंकी पर देने में दोनों पछो में विवाद हो गया जिससे धक्का मुक्की में रोशन गिर गए और सर फट गया जिसे इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले आया गया जिन्हे लखनऊ रिफर कर दिया गया जिसके चलते स्थानीय लोगो में रोष उत्पन हो गया है।