Category: uttar-pradesh

  • सिंदुरिया में मोबाइल छिनैती बना चर्चा का विषय

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगंज। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया चौराहे पर मोबाइल छिनैती की घटना रुकने का नाम नही ले रही है।तीन महीने के अंदर अभी तक सत्रह मोबाइल सिंदुरिया चौराहे से हो चुकी है लेकिन अभी तक मोबाइल छिनैती करने वाला पुलिस की पकड़ में नही आया।

    इसी क्रम में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे सिंदुरिया निवासी कमलेश पुत्र राजेन्द्र अपने पुत्र को घर छोड़कर अपनी एंड्रायड मोबाइल से बात करते हुये मुख्य चौराहे पर आ रहा था।

    पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो उचक्के मोबाइल की छिनैती कर भाग निकले। शोर मचाने पर सौ नम्बर पुलिस एवं ग्रामीणो ने छिनैती कर भाग रहे उचक्कों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहे।चौकी प्रभारी सिंदुरिया राजेश कुमार मिश्रा का कहना तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

  • कुशीनगर : सड़क जाम किये ग्रामीणों को पुलिस ने पीट कर खदेड़ा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के उरदहा गांव से पिछले 7 दिनों से गायब महिला के मामले में मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरना दे रहे ग्रामीणों को पुलिस ने पीटकर खदेड़ दिया। जिस वक्त पुलिस ने बल प्रयोग किया उस दौरान मौके पर क्षेत्रीय विधायक और एएसपी भी मौजूद रहे। पुलिस की पिटाई से कई ग्रामीणों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता का भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
    रविवार की सुबह नगर के मुख्य तिराहे पर बगल के गांव उरदहा के सैकड़ों ग्रामीण सड़क जाम कर धरना दे रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव से 7 दिन पूर्व गायब हुई सुनीता नामक महिला के कथित अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और आरोपियों से गायब महिला के संबंध में पूछताछ की जाए। इसके पूर्व शनिवार को भी भारी संख्या में महिलाएं थाने में पहुंची थी और थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई जिसके बाद नाराज ग्रामीण वापस चले गए थे।

    आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने महिला के ससुर द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे नाराज ग्रामीण सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। जाम के चलते रामकोला-कसया, रामकोला-पडरौना एवं रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी बीच स्थानीय विधायक रामानंद बौद्ध भी पहुंच गए और ग्रामीणों की मांग पर गायब महिला के परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया। धरना स्थल पर विधायक ने पहुंचकर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर अधिकांश ग्रामीण मान गए और वापस जाने की तैयारी करने लगे।

    इसी बीच धरने में शामिल कुछ लोग धरना खत्म करने से आनाकानी करने लगे, जिसको लेकर एक बार फिर माहौल बिगड़ गया। इसी बीच एएसपी पहुंच गए जबकि एसडीएम कप्तानगंज विपिन कुमार पहले ही मौके पर पहुंच चुके थे। एएसपी को देखते ही पुलिसकर्मी तेवर में आ गए और ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। पुलिस की पिटाई से दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए जिसमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं।

    घायल महिलाओं में चिड़ाई, मालती देवी, संगीता देवी, रजवंती देवी, किस्मती देवी, मैना देवी, सलहन्ती देवी, मीना देवी, कौशल्या देवी, तारा देवी शामिल हैं। पुलिस की पिटाई से सुप्रीम कोर्ट के वकील आनंद मिश्रा के अनुज शशांक शेखर मिश्रा लहूलुहान हो गए। मामले में पुलिस ने शशांक सहित एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के साथ साथ भाजपा के कुछ स्थानीय नेता भी ग्रामीणों की पिटाई किए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।

  • सरकार गांव गरीब किसान के विकास और उत्थान के लिए  सतत प्रयासरत- रमापति त्रिपाठी  

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगज । अंत्योदय के उपासक पंडित दींन दयाल उपाध्याय के दर्शन को अपना लक्ष्य मानकर हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य करते हुए गांव गरीब किसान के विकास व उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रही है। वनटांगिया के लोगो को आज़ादी मिलने के बाद भी मुख्य धारा से अलग रहना पड़ता था । मूलभूत आवश्यकताओं का आभाव था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद पंकज चौधरी वनटांगिया के लोगो को मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही योगी जी ने वनटांगिया के लोगो को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें दूसरी आज़ादी दिलाई है।

    उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में वनटांगिया के लोगो को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना व सौभाग्य योजना का प्रमाणपत्र देने के उपरांत कही। उन्होंने कहाकि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबो की चिंता करते हुए गरीबो को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर देने का कार्य किया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से और शौचालय के माध्यम से महिलाओ को समनं देने का कार्य भी किया।

    60 वर्षो तक देश पर शासन करने वालो ने वनटांगिया के लोगो की सुधि क्यो नही ली। सपा बसपा की भी सरकार उत्तर प्रदेश में रही । उनको भी वनटांगिया के लोगो की पीड़ा नही सुनाई दी। भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सबके विकास व उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। सांसद पंकज चौधरी ने कहाकि गैर भाजपा सरकारो ने वनटांगिया के लोगो को दोयम दर्ज़े का नागरिक मानकर उनको उनके हाल पर छोड़ दिया था। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही वनटांगिया के लोगो के जीवन मे खुशहाली लाने का कार्य भाजपा ने किया।

    वनटांगिया के लोगो को भी शहरों जैसी सुविधा मिलेगी। आज प्रधानमंत्री आवास , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , सौभाग्य योजना का लाभ वनटांगिया के लीगो को दिया जा रहा है। वनटांगिया के लोगो को शुद्ध पेय जल, विद्यालय सड़क बिजली आदि सुविधाएं भी जल्द मिलने जा रही है। उन्होंने कहाकि पूर्व की सरकारों ने जातीय विद्वेष फैलाकर सिर्फ सत्ता का सुख लिया। सभी ने वर्ग विशेष के हितों पर ही ध्यान दिया। केवल भाजपा ही एक ऐसी राजनैतिक दल है जिसने कभी सत्ता सुख के लिए राजनीति को माध्यम नही बनाया।

    सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग के लिए कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंघासन प्रेम, खण्ड विकास अधिकारी सूर्यनारायण मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिलीप शर्मा, सूर्यनाथ शर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल के अलावा तंमाम भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • एक बैंक मैनेजर ने युवक को ट्रेनिंग देकर बैंक के एटीएम से लुटवा दिया करीब साढ़े 18 लाख

    [object Promise]

    लखनऊ. इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा शामली में एक बैंक मैनेजर ने एक युवक को चार दिन की ट्रेनिंग देकर बैंक के एटीएम से करीब साढ़े 18 लाख रुपए पार करवा दिए. इस काम के लिए युवक को 50 हजार रुपये दिए गए. बीते दिनों शामली के इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा के एटीएम में हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना के मास्टर माइंड बैंक प्रबंधक की तलाश शुरू कर दी है.

    एसपी दिनेश कुमार ने बताया, चार मार्च 2018 को धीमानपुरा रोड पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास के एटीएम से 18 लाख 37 हजार 300 रुपये चोरी किए गए थे. चोरी का खुलासा बैंक खुलने पर उस समय हुआ, जब एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों ने एटीएम में पैसे नहीं होने की शिकायत की थी. इसके बाद शामली शाखा प्रबंधक नितेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दे केस दर्ज कराया था.

    बता दें कि 12 फरवरी को  एटीएम में लगी दो कैश केसिट खराब हो गई. इस संबंध में बैंक द्वारा मेरठ स्थित एनसीआर कंपनी को शिकायत दी गई थी. 3 मार्च 2018 को बैंक कर्मचारी राजीव कुमार व धर्मेन्द्र गिरी द्वारा एटीएम में 28 लाख रुपये डाले गए थे. चार मार्च को छुट्टी के दिन एक हेलमेंट पहना युवक खुद को बैंककर्मी बताते हुए एटीएम में घुसा और गेट बंद कर 18 लाख 37 हजार 300 रुपये की रकम निकाल ली.

    जांच-पड़ताल में चेतन का नाम सामने आया. पूछताछ में लगा कि इस पूरी घटना का मास्टर माइंड बंतीखेड़ा बैंक शाखा का मैनेजर रोबिन बंसल है. आरोपी ने बताया वह एक लाख का लोन कराने के लिए मैनेजर से मिला तो उन्होंने बिना लोन के ही पचास लाख देने की बात कही. बदले में उसने शामली एटीएम बैंक से रुपये निकाल कर लाने के लिए कहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी बैंक मैनेजर की तलाश में छापेमारी कर रही है.

  • जिगिनियहवा मामले में दर्ज मुकदमे में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों ने घेरा बरगदवा थाना

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा गांव के ग्रामप्रधान रामबचन सहानी के पिता मोल्हू सहानी पर पंद्रह दिन पूर्व हुए प्राणघातक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की शाम बरगदवा थाने को घेर लिया । थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण माने । जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जिगनिहवा के ग्रामप्रधान के पिता मोल्हू सहानी पर गांव के कुछ लोग लामबंद होकर पंद्रह दिन पूर्व जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था ।

    मामले में पुलिस ने गांव के रामानंद यादव, शैलेश , मुन्ना , पन्ना , छोटेलाल, मोहन, सहित आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी । आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामप्रधान ने डीजीपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी । हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिख रही है ।

    घटना के कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बरगदवा थाने पर दर्ज़नो की संख्या में पहुंच थाना परिसर को घेर लिया तथा थानाध्यक्ष को आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए । थानाध्यक्ष के ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने । इस संबंध में थानाध्यक्ष बरगदवा रामचंद्र राम का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।

  • कुशीनगर : ढूंढे नहीं मिल रही है सपाइयों को हरीश राणा की हार की वजह, केवल फेसबुक व्हाट्सएप पर ही लगाए जा रहे हैं तरह-तरह की अटकलें

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिला पंचायत अध्यक्ष के हुए इस बार के उप चुनाव में हरीश राणा को मिली हार के बाद एक बार फिर पार्टी में दो-फाड़ जैसी स्थिति को हवा दे दी गई है | जिला पंचायत अध्यक्ष के होने वाले उपचुनाव के कुछ दिन पहले से ही यहां से सपा के पूर्व मंत्री रहे एक नेता का जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन में सहयोग करने व मुलाक़ात करने भी चर्चा हो रहे हैं,जिला पंचायत के चुनाव में सपा के लोग ही भाजपा का साथ देने का चर्चा राजनीतिक गलियारों में बना हुआ है |

    सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के सरकार में यहां मंत्री रहने वाले एक शख्स को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की समीक्षा बैठक में न बुलाया जाना पार्टी के पूर्व केबिनेट मंत्री द्वारा भीतरघात कर इस बार के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का साथ देने का चल रहे घमासान के मायने लगाए जा रहे हैं ? दरअसल,कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में सपा समर्पित समर्पित उम्मीदवार हरीश राणा के हार के बाद समाजवादी पार्टी में हार की ज़िम्मेदारी को लेकर भी आंतरिक घमासान मचा हुआ है,चुनाव से पहले जिस तरह से यहां के पूर्व सांसद व वर्तमान के एमएलसी व जिला अध्यक्ष सहित पूर्व मंत्री के अलावा सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियोंने अपनी पूरी ताकत पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार हरीश राणा को जिताने के लिए अपने नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों को ले लिया था,वही राजनीतिक चर्चाओं पर गौर करें तो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान के अंत तक सपा प्रत्याशी हरीश को जीत दर्ज कराने वाले जिला पंचायत सदस्यों ने ही एक पूर्व मंत्री के इशारे पर सपा समर्थित उम्मीदवार के साथ न हो कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को मत देकर अपने ही पार्टी के नेता को हराने का काम किया है ?

    सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी में दरार तो चुनाव से पहले ही पड़ चुकी थी,जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद नेताओं ने पार्टी के ही एक पूर्व मंत्री के इशारे पर भीतर घात करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी से ही जुड़े लोग पडरौना नगर के चौक चौराहे के अलावा फेसबुक व्हाट्सएप पर चर्चा करने का सिलसिला शुरू कर दिया है |

    हालांकि सपा को इस बार के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इतनी बड़ी मिली हार के बाद भी पार्टी के नेता हार के कारण को सिर्फ चौक चौराहे के अलावा फेसबुक व्हाट्सएप पर ही चर्चा बनाए हुए हैं जबकि हार का असली कारण सपा के वरिष्ठ नेता अभी मीडिया के सामने पुष्टि ही नहीं कर पा रहे हैं ? बहरहाल राजनीतिक सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच गत कुछ माह पहले हुई किसी बात को लेकर गाली गलौज के मामले में चली आ रही दरार ने इस बार के हुए जिला पंचायत के उप चुनाव में सपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरीश राणा को हार का सामना करना पड़ा है ?

  • कुशीनगर : बिजली की चपेट में आए बालक की मौत के मामले में पीड़ित के घर पहुंच हियुवा नेता राजेश्वर सिंह ने ग्राम प्रधान से दिलाई आर्थिक मदद

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव टोला सोनरपट्टी में गत दिन बिजली के चपेट में आए एक 10 वर्षीय बालक अमर वर्मा की हो चुकी मौत के बाद बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह पीड़ित परिजन के घर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित गरीब परिवार को ग्राम प्रधान से आर्थिक मदद दिलाते हुए मृतक बालक के प्रति शोक व्यक्त की |
    इस दौरान ग्राम प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा,राजेश मौर्या, संतोष गुप्ता,मार्कंडेय खरवार, बब्बल राव के अलावा गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे |

  • कुशीनगर : स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के मथुरा नगर स्थित ई.ई.ई. स्कूल में आयेाजित एक दिवसीय यातायात जागरूकता शिविर में ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। स्कूली बच्चों को वाहन चलाते समय यातायात के संकेतों को भतीभांति देख कर अपने गन्तव्य को जाने की सलाह दी गई। सोमवार को जनपद के यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने कहा कि मनुष्य की सुरक्षा उसके हाथ में होती है। इसलिए दुपहिया व चौपहिया की सवारी करते समय सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
    उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, बिना कागजात के गाडी का संचालन, दुपहिया में लगेज करना, बडे़ वाहनो को ओवरटेक करना भी यातायात के नियमों के विरूद्ध है। यातायात सीओ ने हर छात्र-छात्रा व अध्यापक को सीट बेल्ट व हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की सीख दी। इस दौरान यातायात प्रभारी ने कहा अक्सर किसी न किसी से फोन कराकर छुड़वाने की बात करते हैं बल्कि उन लोगो को यह तक नहीं पता कि हम उनके हित के लिए ही ऐसा करते हैं।
    उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक से अपील करते हुए कहा कि वो विद्यालय में जिस प्रकार से छात्र छात्राओें से विद्यालय वेश व पढाई के लिए प्रेरित करते है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार गुप्ता, केशव कुशवाहा, महंत कुमार, राजेंद्र यादव के अलावा स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल रहे |

  • कुशीनगर : बकरी चराने के दौरान अचानक विद्युत के पोल से सटे 10 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव के सोनर पट्टी निवासी एक 10 वर्षीय किशोर आज घर के बगल बड़ी नहर के किनारे बकरी चरा रहा था कि ,नहर के किनारे गुजरे  विद्युत पोल में अचानक सट जाने के कारण झुलस गया | इस दौरान आनन-फानन में झुलसे किशोर को लेकर परिजन जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे जहां चिकित्सकों ने चिकित्सा उपचार करने के दौरान मृत घोषित कर दिया,अमर की मौत होने के बाद जिला अस्पताल पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया |
    मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटेलाल वर्मा का लड़का अमर कुमार उम्र 10 आज सोमवार को घर के बगल में ही बड़ी नहर के किनारे दोपहर बाद बकरी चरा रहा था,बताया जाता है कि नहर के किनारे से गुजरी विद्युत के पोल में अचानक लड़के का हाथ सट जाने के कारण बुरी तरह से झुलस गया | उधर लड़के की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल-बगल के बकरी चरा रहे अन्य लड़कों ने शोर मचाना चालू कर दिया |  इस दौरान आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने झुलसे किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा उपचार करने के बाद मृत घोषित कर दिया है |

  • अध्यक्ष ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । नौतनवा नगर के वार्ड नं0 23 लोहिया नगर में स्थित सामुदायिक शौचालय का उद्दघाटन शाहनवाज खान सभासद वार्ड नं0 23 लोहिया नगर की अध्यक्षता में आज *गुड्डू खान* अध्यक्ष न0पा0 प0 नौतनवा के कर कमलों द्वारा संम्पन्न हुआ।

    उद्दघाटन कार्यक्रम में *श्री खान* का स्वागत माल्यार्पण करके किया गया तत्त्पश्चात *श्री खान* ने अपने सम्बोधन में कहा कि “स्वच्क्ष भारत मिशन के अन्तर्गत आज नौतनवा नगर में लगभग आधा दर्जन शौचालय का निर्माण कराकर या तो जनता को समर्पित किया जा चुका है या तो अन्तिम चरण में है,यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश सरकार की देन है ।

    इस अवसर पर बीरेन्द्र कुमार राव अधिशासी अधिकारी नौतनवा, बन्टी पाण्डेय,अमित यादव, राजेश ब्वाएड,राजेन्द्र जाय0खुर्शेद आलम,बबलू उपाध्याय, मनोज कुमार,दुर्गा प्रसाद,मो0 कुरैश आदि लोग उपस्थित रहे।