Category: uttar-pradesh

  • प्रशासन ने दफन कराया ताजिया, ताजियादारों में रोष

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । श्यामदेउरवा  थाना क्षेत्र के धनहा बैजौली में शुक्रवार को ताजिया दफन नही हुआ। ताजियादार बिच खेत में ताजिया रखकर वापस चले गये। बड़हरा समेत लगभग आधा दर्जन गांव का ताजिया देर रात तक दफन नही हो सका। लोगो में चर्चा है कि देर रात जब एक भी ताजियादार मौके पर नही थे, तभी प्रशासन ने खुद ताजिया कर्बला तक फहुंचा दिया और ताजियादारों को सेहरा दफन करने का मौका तक नही दिया।

    प्रशासन की इस कार्य प्रणाली को लेकर ताजियादारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ताजियादारों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन नें धनहा,बैजौली, बैरिया, पुरैना आदि सभी स्थानो पर भारी पुलिस बल तैनात  कर दिया है ।

    इस संबंध मे इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव से  बताया कि देर रात  ताजियादारों के बीच बात चीत के माध्यम से सहमति बनाई गयी और  ताजिये को मुख्यमार्ग से ले जाकर ताजिया दफन कराया गया। हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया गया ।  वही ताजियादारों का कहना है कि ताजिया कब और कैसे दफन कराया गया यह किसी ताजियादार को पता नही चल सका। जिले के उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देश पर ब्यालीसगावा के हर मुख्य मार्ग पर पुलिस और पीएसी बल के साथ साथ राजस्व टीम को तैनात कर दिया गया है।

  • ताजिया रखने को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगंज । बीती रात चौक थाने के खजुरिया गांव में ताजिया रखने का लेकर दो पक्षों में विवाद होने के कारण दोनो पक्ष आपस में भिड़ने गये। विवाद की गम्भीरता को देखते हुये सूचना पर सदर एसडीएम और सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों में बातचीत करके मामले को सुलझाने की कोशिस में जुटी हुई हैं।
    प्राप्त समाचार के अनुसार चौक थाने के खजुरिया गांव में रामरक्षा मद्देशिया नामक व्यक्ति चाय की दुकान लगाता है, उसी के बगल में ताजिया भी रखी जाती हैं। प्रत्येक साल ताजिया रखने के लिए रामरक्षा अपनी चाय की दुकान को हटा लेता था। लेकिन इस बार बीती रात उसने अपनी चाय की दुकान को हटाने से मना करा दिया, जिस कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और विवाद गहराने लगा।
    गहराते विवाद के बीच इस मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जिसके कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना गया। सूचना के बाद आज सुबह एसडीएम और सीओ फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और मामल का जायजा लिया। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को निपटाने में जुटी हुई हैं। पुलिस ने किसी को भी कानून हाथ में न लेने की सख्त हिदायत दी है।

  • एसएसबी ने लाखों के माल सहित आठ को किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्देशिया
    महाराजगंज। एसएसबी 22वी वाहिनी के जवानो ने भारत से नेपाल पिलर नम्बर 506/11 के पास बंधे के रास्ते ले जाते समय लाखो के माल सहित आठ को गिरफ्तार किया ,मौके से शेष तस्कर फरार ।अग्रिम कार्यवाही के लिए माल समेत तस्करो को ठूठीबारी कस्टम सुपुर्द कर दिया गया।
    एसआई जीडी प्रथम सिंह ने बताया की एसएसबी खुफिया विभाग द्वारा सूचना मिली की 25 से 30 लोग साइकिल व ठेले के माध्यम से मटर व वियतनामी मिर्च पिलर नम्बर 506/11 के पास बंधे से नेपाल से भारत ले जाने वाले है । सूचना को गम्भीरता से लेते हुए बताये गये स्थान पर बुधवार की भोर एसएसबी के जवानो ने पहुँच कर नाकाबंदी कर दिया ।और थोड़ी देर बाद 25 से 30 की संख्या में साइकिल व ठेले पर लादकर नेपाल से भारत आते दिखाई दिये।

    एसएसबी के जवानो को देख तस्कर साइकिल सहित माल को छोड़ नेपाल की तरफ भागने लगे जवानो ने दौड़ा कर आठ तस्करो को गिरफ्तार कर लिया व शेष मौके का लाभ नेपाल की तरफ भाग गए। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए माल समेत तस्करो को ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

  • कुशीनगर : पैसो के लेन देन को लेकर दोस्ती में आई दरार के बाद बुजुर्ग को घोपा था चाकू ……

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार मे एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग को पैसे के लेन देन मे चाकू घोपेे जाने का वजह पुलिस द्वारा बताया गया है। वहीं हर दिन चर्चा लोगो के बीच भी हो रहा है की दोनो के बीच पहले दोस्ती फिर पैसे के लेन देन के लिए एक ने दूसरे को चाकू घोप दिया।

    पुलिस व क्षेत्रीय लोगो के अनुसार बुजुर्ग को चाकू मारने वाला व्यक्ति झिन्नु राय कुल 6 भाई हैं। बडा भाई का एक राजनितिक दल से सम्बन्ध भी है । 6 भाईयों के बीच बार बार परिवारिक कलह होने के वजह से कुछ माह पहले झिन्नु को परिवार से अलग करते हुए करीब चार बिगहा भूमि दे दिया गया था। उसके बाद वह अकेले हमेशा शराब के नशे मे रहता था। और कभी कभी अपनी पत्नी को भी मारता पिटता रहता था। जिससे आजिज आकर उसके पत्नि के मायके वाले उसे अपने घर बुला ले गए।

    जिसके बाद वह अकेला हो गया था। उसी बीच बुजुर्ग जगदीश से मुलाकात हो गई और एक साथ घुमना फिरना दोनो का शूरु हो गया था। बीच मे पैसो की कमी होने पर जगदीश द्वारा एक बैंक से एक लाख से अधिक रुपयों का कर्ज दिलाया गया था। जिसके बाद एक मोटरसाइकिल भी खरीदा गया था और कुछ दिन बाद बेच भी दिया गया था। शुक्रवार शाम के समय एक चाय के दुकान पर बुजुर्ग बैठ सेव खा रहा था तभी झिन्नू आ पहुचा और एक दूसरे पर पैसा हडपने व गाली गलौज देने का आरोप लगाते हुए दोनो आपस मे उलझ गए उसी दौरान झिन्नू ने जगदीश के पेट मे चाकू घोप दिया था।

    चाकू लगने के बाद जगदीश खुन से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए थे और झिन्नू मौके से भाग गया था। क्षेत्रीय लोगो के बीच चर्चा बना हुआ है की दोनो का एक साथ उठना बैठना खाना पीना फिर अचानक पैसो के लिए चाकू घोप देना ये कोई सोचा नही था की ऐसा भी हो सकता है।फिलहाल आरोपी को जेल हो गया और घायल का उपचार मेडिकल कालेज मे जारी है।

    बुजुर्ग को चाकू घोपने वाले को पुलिस ने भेजा जेल…
    – सूरजनगर बाजार में दुकान पर बैठे बुजुर्ग को चाकू घोंपने वाले मनबढ़ को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है।और अग्रीम कार्रवाई को पूर्ण करते हुए उसे जेल भेज दिया।
    खजुरिया गांव के मिश्र टोली निवासी जगदीश मिश्र 65 वर्ष सूरजनगर बाजार में शुक्रवार की शाम एक दुकान पर बैठ सेब खा रहे थे। उसी दौरान उसके गांव के ही टोला पुरंदर छपरा निवासी झिन्नू राय शराब के नशे में आया और जगदीश पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर फरार हो गया था।

    घायल के भाई रुदल मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश में जुट गई थी। शनिवार शाम को कहीं भागने के फिराक में आरोपित नौरंगिया तिराहे पर खड़ा था। गश्त पर निकले थानाध्यक्ष ने देखा तो दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तलाशी के दौरान एक चाकू भी बरामद हुआ। अग्रीम कार्रवाई पूर्ण करते हुए रविवार दोपहर को उसे जेल भेजा

  • Photo Fair Expo 2018 का हुआ उद्घाटन – प्रदेश सरकार शीघ्र ही फोटोग्राफर्स के हितार्थ कदम उठाएगी : डिप्टी सीएम केशव मौर्य

    [object Promise]
    लखनऊ । उत्तर प्रदेश फोटो फेयर ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय पांचवे फोटो एक्सपो का उद्घाटन शनिवार को इन्दिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा परिवार कल्याण तथा पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया। पहले ही दिन फोटो एक्सपो में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमडी है जो दर्शा रही थी कि लोगों में इस प्रदर्शनी को लेकर कितनी उत्सुकता थी।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि फोटो एक्सपो पहले जहां पर बड़े शहरों में आयोजित किया जाता रहा है जिससे ग्रामीण अंचल के लोग इन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे परन्तु फोटो फेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास ग्रामीण के छायाकारों को भी वह सुविधाएं दिलाने का कार्य कर रहा है। फोटोग्राफर्स के शीघ्र ही फोटो गैलरी का निर्माण करवाने की बात करते हुए कहा फोटोग्राफी से संबंधित इतने आधुनिक उपकरण फोटो फेयर में ही एक साथ देखने को मिलते है।
    मंत्री रीता बहुगुणा ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि एक फोटो में हजारों शब्दों को बयान करने की शक्ति होती है और फोटो भविष्य के लिए धरोहर का कार्य करते है।
    इस अवसर पर निकाॅन जी़-6 तथा जी़-7 कैमरे की लांचिंग की गई। फोटो फेयर में फोटोग्राफी कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की सभी कम्पनियां अपने उपकरणों का प्रदर्शन, बिक्री के लिए आयीं है जिसमें मुख्यतः निकाॅन, कैनन, टैमराॅन, सोनी, पैनासोनिक, जेवीसी, ओलम्पस, व एलबम बनाने वाली कई कम्पनियां और क्रेन, ड्रोन आदि की भी कम्पनियां शामिल है।
    फोटो एक्सपो 2018 के विषय में फोटो ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश भाटिया ने कहा कि ये एक ऐसा प्लेटफा़र्म है जिसमें देश  के कोने कोने से व प्रदेश के जिलों और कस्बों में काम कर रहे उन फोटोग्राफर्स के लिए जो प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान को बनाना चाहते है। बृजेश भाटिया ने बताया कि फोटो फेयर का आयोजन विगत चार वर्षों से लगातार हो रहा हैं। पहले फोटो एक्सपो की शुरूआत हमने 2014 में किया था तब से प्रतिवर्ष  इसका आयोजन हो रहा है। इस फोटो फेयर में देश भर के फोटोग्राफर्स ही नहीं अपिुत अन्य देशों के भी फोटोग्राफर्स की भी इंट्री हमारे पास आयी हैं।
    फोटो फेयर के कोषाध्यक्ष राजीव अरोरा ने बताया कि फोटो फेयर में प्रदेश के सभी जिलों के फोटोग्राफर्स आयो हुए हैं। उन्होंने बताया कि फोटो फेयर का मुख्य मकसद ऐसे स्थानों के छायाकारेां को मुकाम मंच दिलाना है जो फोटोग्राफी की आधुनिक जानकारियों से वंचित रह जाते है। इसके साथ ही विभिन्न कम्पनियां दोनों दिन फोटो वर्कशॉप का भी आयोजन कर रही है।
    मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस एम पारी ने बताया कि हर वर्ष यह फोटो फेयर आयोजित किया जाता है इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा यह फोटो फेयर बृहद स्तर पर लगा है और आने वाले सालों में यह और अधिक बृहद स्तर पर संचालित करने का प्रस्ताव है।

    इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव राजीव श्रीवास्तव, आयोजक समिति के अमित सेहता, अरूण पुष्कर, दिनेश वर्मा, देवेन्द्र सिंह लवली, राज सेहता सहित बड़ी संख्या में छायाकार व कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर में यादे हुसैन के गम मे बसहियां मे निकाला मुहर्रम का जुलूस

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर | मुहर्रम को लेकर यादे हुसैन के शहादत मे  गुरुवार की शुबह बसहियां में जुलूस निकली गई । इस दौरान गांव के दर्जनों मोहल्लों के इमाम चौकों से सुबह से जुलूस निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। इस मौके पर जुलूस का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रस्म चौकी,बैंड और अलम जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। करतब दिखाते युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह से आई लोगो की भारी भीड़ रही।

    बसहिया बनबीरपुर के टोला पिपरा के अंसार आखाडा के अध्यक्ष निगम उर्फ डब्लू अंसारी ने बताया कि मुहर्रम को कर्बला के मैदान में यजीद पलीद की फौज ने इमाम हुसैन और उनके साथियों पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी ताकि वो शासक यजीद पलीद की मातहती स्वीकार कर लें मगर इमाम हुसैन और उनके साथियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

      मुहर्रम के साथ हर पल कर्बला में शहादत का वक्त करीब आ रहा था। यही कारण रहा कि शनिवार को मुहर्रम के एक दिन पुर्व बसहियां के अलग,अलग मुहल्लो से  मुहर्रम के जुलूसों का सिलसिला भी तेज हो गया। गुरुवार की सुबह बसहियां गांव के विभिन्न इमाम चौकों से निकलने वाले जुलूस का नेतृत्व अलग-अलग लोगों ने किया। इस दौरान बसहियां बनबीरपुर के टोला पिपरा ,नौका टोला,कुरैसी मुहल्ला से जुलूस निकाले गए। ये सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरकर फिर इमाम चौक पर आकर समाप्त हुए।

  • यूपी सरकार को मिले 22 नये आईएएस, इन जिलों में बनाये गये जॉइंट मैजिस्ट्रेट

    [object Promise]

    लखनऊ । आईएएस ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद यूपी सरकार को 22 नए आईएएस मिल गए हैं। 2016 बैच के यह आईएएस ट्रेनिंग के बाद भारत सरकार के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। यूपी सरकार के नियुक्ति विभाग ने इन सभी आईएएस अफसरों को पहली तैनाती के तौर पर अलग-अलग जिलों में जॉइंट मैजिस्ट्रेट बनाया है।

    इन अफसरों में अभिषेक गोयल को चंदौली, अभिषेक पांडेय को कुशीनगर, अमित पाल को शामली, अमित आसेरी को फरुर्खाबाद, अंकुर लाठर को मऊ, अतुल वत्स को मऊ, अन्नपूर्णा गर्ग को बलिया, विपिन कुमार जैन को बलिया, अनुपम शुक्ला को औरैया, अश्विनी कुमार पांडेय को चित्रकूट, चंद्र मोहन गर्ग को श्रावस्ती, गजल भारद्वाज को ललितपुर, इंद्रजीत सिंह को इटावा, कविता मीना को भदोही, कुमार हर्ष को बलरामपुर, पुलकित गर्ग को बागपत, प्रथमेश कुमार को गोरखपुर, सरनीत कौर ब्रोका को गोरखपुर, सत्य प्रकाश को जौनपुर, शैलेष कुमार को कन्नौज, शशांक त्रिपाठी को रायबरेली, नितिन गौर को मुजफ्फरनगर में जॉइंट मैजिस्ट्रेट बनाया गया है।

  • कुशीनगर : शांतिपूर्ण ढंग से निकला मोहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर  :  शुक्रवार को मोहर्रम का त्यौहार छीट फुट घटनाओं के साथ पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच संपन्न सकुशल सम्पन्न हो गया ।
    ताजियादारो ने जुलूस निकालकर विभिन्न तरह के प्रदर्शन किए तथा करतब भी दिखाएं ,वहीं मोहम्मद पैगंबर के नारे लगाते हुए मेला स्थल पर जुलूस की शक्ल में पहुंचे और वहां हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने मिठाईयां खिलौने खरीदे वहीं महिलाओं पुरुषों ने भी अपने जरूरत के सामान की खरीदारी की।
    त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार पांडे,एएसपी हरी गोविंद मिश्र,
    एसडीएम गुलाम चन्द्र राम सीओ पल पल की जानकारी ले रहे थे। कोतवाल पडरौना विजय राज सिंह,एस आई रामचंद्र सिंह यादव जनपद के पुलिस के सभी जवान अपने ड्यूटी चौकन्ना दिखे।
    मोहर्रम त्योहार के अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में हर्षोल्लास देखा गया उन लोगों ने पैगंबर मोहम्मद को याद किया तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। इस दौरान जनपद के पडरौना कोतवाली ,हाटा कोतवाली, कसया थाना ,जटहां बाजार, खड्डा, हनुमानगंज बरवा पट्टी, रामकोला, कप्तानगंज, विशुनपुरा ,कुबेरस्थान ,अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकाला जो दरवाजे दरवाजे रखकर पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात ताजिया जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए अपने अपने कर्बला स्थल पर पहुंचे वहीं पडरौना कोतवाली के बसहिया बनबीरपुर, सिधवा स्थान,मिश्रौली व बड़हरागंज में केवल छपरा आदि गावों में मोहर्रम त्यौहार पर एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को माला पहनाकर आपसी भाईचारा कायम करने का संदेश दिया |

  • विश्व की सबसे बड़ी सेवा योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान योजना

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगज । विश्व की सबसे बड़ी सेवा योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान योजना।आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा भारत के इतिहास में। उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने जिला चिकित्सालय व के एम सी डिजिटल हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के शुभरम्भ करते हुए कही। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री जी गरीबो के लिए कार्य कर रहे है। पंडित दींन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के दर्शन के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने भी इसी दर्शन को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान के तहत हर घर को शौचालय, हर घर को निशुल्क बिजली देने का कार्य कर रहे है।

    आज विश्व की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान योजना भी गरीबो के लिए ही शुरू की गई।देश मे 10 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलने जा रहा है वही हमारे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के 1,25 हज़ार 597 परिवारों व शहरी क्षेत्र के 12 हज़ार 38 परिवारों को आज इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। एक परिवार में 5 औसत लोग होते है इस हिसाब से जनपद में 688175 लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में 5 लाख तक का बीमा कवर होगा। विश्व की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान की सोच केवल नरेंद्र मोदी जी के पास थी क्योंकि गरीब परिवार से निकल कर आये है। उन्होंने गरीबो के स्वास्थ्य के बारे में चिंता की।

    पिछलि सरकरो ने गरीबो की चिंता नही की। पिछली सरकारों ने गरीबो की चिंया की होती तो आज गरिबो के सिर पर छत होती। शौचालय होता उनके घर पर, गरीब के घर पर बिजली होती। गैर भाजपाई सरकारो ने गरीबो को वोट बैंक ही समझा।72 वे स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने गरीबो के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए इस योजना की घोषणा की थी आज रांची से प्रधानमंत्री जी ने शुभरम्भ किया है।सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहाकि आयशमां योजना भारत के इतिहास में सबसे बड़ी योजना है, यह योजना विश्व की भी सबसे बड़ी योजना है। 10करोड़ 74 लाख गरीब परिवारों को5 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्रति परिवार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

    उन्होंने कहाकि आर्थिक, सामाजिक एवं जातिगत जंगड़ना के आधार पर गरीब परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया। यह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित होगी। उन्हों3 कहाकि अब पैसों के आभाव में कोई गरीब इलाज के बिना मरेगा नही। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी के एस पांडेय, मुख्य चिकित्साधीक्षक रामवृक्ष, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंघासन प्रेम, डर ठाकुर भारत श्रीवस्तब व के एम सी के प्रबंध निदेशक विनय श्रीवस्तब ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम का शुभरम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया।विनय श्रीवस्तब ने अतिथियों को माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, सच्चिदानंद मौर्य, प्रदीप गौड़, राहुल यादव, सरजू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुर्सेद अंसारी, दीप चंद्र श्रीवस्तब, आर सी लाल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा के अलावा तंमाम स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

  • “मोहनलाल एण्ड अमरनाथ ज्वेलर्स ” की दुकान में शटर तोड़कर चोरी

    [object Promise]

    महाराजगंज। जनपद के कोल्हुई थानान्तर्गत ग्राम रुद्रपुर शिवनाथ चौराहे पर स्थित ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, चोरी के पश्चात चोरों ने तिजोरी को दुकान से दूर फेक दिया है ।
    ग्राम विशुनपुर फुलवरिया निवासी मोहनलाल वर्मा की रुद्रपुर शिवनाथ चौराहे पर “मोहनलाल एण्ड अमरनाथ ज्वेलर्स ” की दुकान है… बीती रात दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा कुछ सोना, चाँदी और नकदी लेकर चोर फरार हो गये अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।