Category: uttar-pradesh

  • ताजियादारों को बुलाते रहे अधिकारी , नही आए ताजियादार अधिकारियों नें फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास।

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेसिया
    महाराजगंज । परतावल थानाक्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्रामसभा बड़हरा बरईपार में एडीयम, एएसपी,सीओ, के साथ पीएसी बल व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। ताजियादारों द्धारा ताजिया ना उठाने की बात को लेकर माहौल गरमा गया है। ताजियादारों की जीद है कि मस्जिद के बगल में बना भीरथ का सिढ़ी जब तक नही तोड़ी जाएगी तब तक ताजिया नही उठेगा। ताजियादारों को मनाने के लिए प्रशासन एक हप्ते से लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन वे अपनी जीद पर अड़े है। वही ताजियादारों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने संज्ञान लिया होता तो कोई विवाद उत्पन्न नही होता।

    पिछले साल मोहर्रम के बाद भीरथ ने सिढ़ी जोड़वा लिया हम लोगो ने थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।ताजियादारों से बातचीत करने के लिए प्राथमिक विद्यालय में उन्हे बुलाया गया था लेकिन मौके पर सिर्फ एक ही ताजियादार पहुंच सका। ताजियादारों का कहना है कि स्थानिय प्रशासन से लेकर जिले के आला अधिकारियों से इस गांव की समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है । लेकिन प्रशासन द्धारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया। जिले के कई अधिकारी इस गांव का भ्रमण कर चुके है लेकिन स्थिति जश की तश बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    श्यामदेउरवां पुलिस , घुघली पुलिस ,पनियरा पुलिस, पीएसी बल , फायर ब्रिगेड , के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी है। जिले के अधिकारी भी नजर बनाए हुए है और पल पल की खबर ले रहे है। अपर जिलाधिकारी इन्द्रभूषण वर्मा , अपर पुलिस अधिक्षक आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार,उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, इंस्पेक्टर रामपाल यादव, फायर ब्रिग्रेड के ओमप्रकाश सिह, घुघली थानाध्यक्ष राजप्रकाश यादव , चौकी प्रभारी परतावल लवकुश यादव, एस आई स्वतंत्र सिंह, मुकुन्दर सिंह बघेल, रामचरन, रामशरण त्रिपाठी ,ओपी चौहान आदि अधिकारी बड़हरा में डेरा डाले हुए है।

  • कुशीनगर : हुसैन की याद में मोहर्रम का दिन कर्बला में आए मोमिनो को समाजसेवी ने कराया नि:शुल्क जलपान

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : स्थानीय विकास खंड के शाहपुर गांव के निकट कर्बला के मैदान में हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मोहर्रम के अवसर पर मेला लगा । मेले में खिलौना , गुब्बारे,चाट-पकौड़ी, फुलकी व आइसक्रीम अंडा आदि पकवानों की दुकानें सजी थी। मेले में आए बच्चे मिठाइयों की दुकानों पर दौड़ पड़ते थे। मेले में समाजसेवी द्वारा लगाए गए निशुल्क जलपान के अलावा बिस्कुट और शरबत का जमकर का लुप्त उठा रहे थे।
    शुक्रवार को मोहर्रम के त्यौहार के दिन जुम्मा नमाज के बाद के कर्बला के मैदान में दूर-दराज  व आस पास से आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दूकानों को कर्बला के मैदान में सजा लिया था। कहीं नि : शुल्क बिस्कुट व पानी तो कहीं शरबत का स्टाल लगाया गया था, वहीं इस कर्बला के मेले में क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या नौजवान सभी ने इस मेले का जमकर लुत्फ लिया।
    इस दौरान कर्बला का मेला में आय मोमिनो को निशुल्क जलपान कराने वालों में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुधीर कुशवाहा निगम उर्फ डब्लू अंसारी,अखलाक खान, गोल्डन कुशवाहा ,कलामुद्दीन सिद्दीकी, खुशबूदीना अहमद ,एजाज खान, अरस्तु जमाल, सालु शेख, सना जामोद, साहिल शेख,रोशन चौधरी अजय कुशवाहा

  • इस बार के नवरात्र में आने वाली देवी गीतों में दर्शकों को जमेगी महुआ टीवी के सिंगर अकाश मिश्रा के ‌देवी गीत पयजनिया बाजे छन-छन ….

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाह

    कुशीनगर : महुआ टीवी के समय दुनिया की सबसे चर्चित शो ‘नहले पे दहला’ नन्हे सिंगर का शो रहा है। नन्हे शुरो का शो होने के वजह से यह शो हमेशा से लोगों को चहेता रहा है । उस समय के सीजन में महुआ टीवी पर प्रसारित नहले पे दहला में शामिल हुए सिंगर अकाश मिश्रा को प्रथम विजेता व विकास को उप विजेता से नवाजा गया था । महुआ टीवी के उस समय के हुए प्रोग्राम में इन दोनों जोड़ी को ‘विचित्र जोड़ी’ का नाम दिया गया था । इस ‘विचित्र जोड़ी’ में बिहार के बक्सर बिहार के कंजिया गांव निवासी गायक अकाश मिश्रा इस बार के नवरात्र में बनारस अपने घर घर गए हुए है। इस बार के नवरात्र में सिंगर अकाश मिश्रा दर्शकों का दिल जीतने के लिए अपने गायकी से देवी गीत का शूटिंग कर रहे हैं ।

    जाहिर है कि सिंगर अकाश मिश्रा के इस बार के नवरात्र में आने वाले भक्ति गीत व वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश होंगे । इसी बीच सिंगर अकाश मिश्रा की इस देवी गीत की तैयारी को लेकर बनारस में चल रही तैयारी के दौरान ली गई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है । इस फोटो व वीडियो में सिंगर अकाश मिश्रा अपनी आवाज का जादू दर्शकों पर चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

    बताते चलें कि इस बार के नवरात्र में सिंगर अकाश मिश्रा के गाए हुए गीतों में देवी गीत को दर्शक बखूबी से सुनेंगे। नवरात्र शुरु होने से पहले ही सिंगर अकाश मिश्रा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से छोटे छोटे वीडियो व फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। यह वीडियो वाकई में दर्शकों को मन मोहने वाली देवी गीत नजर आ रही हैं। इस देवी गीत में सिंगर अकाश मिश्रा के अलावे गीतकार जितेंद्र पटेल अकेला का भी नाम शामिल है। जिसमें सिंगर अकाश मिश्रा अपनी आवाज का जादू दर्शकों के बीच बिखेर रहे हैं।
    अकाश मिश्रा अपने फैंस को लुभाने के लिए इस बार के नवरात्र अपने इस देवी गीत एक लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सिंगर अकाश मिश्रा अपने भोजपुरी बोली और मजेदार डायलॉग से पहले भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। सिंगर अकाश मिश्रा की गायकी को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस बार के नवरात्र में आने वाले अपने देवी गीतों को लेकर पूरे नवरात्र तक दर्शकों को दिल जीतने का काम करेंगे।

    इस दौरान अभी हाल ही में यूपी के कुशीनगर जिले के पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जागरण प्रोग्राम में शरीक हुए सिंगर अकाश मिश्रा ने जनसंदेश टाइम्स संवाददाता उपेंद्र कुशवाहा को बताया कि दर्शकों की फरमाईश पर इस बार के नवरात्र में “पयजनिया बाजे छन-छन,गाना गाए हैं। यह गाना मां दुर्गा पर ही बनाया है। इस गाने को सुनते ही दर्शक झूमने पर विवश होंगे ?

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : 87 करोड़ रुपये लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    [object Promise]

    गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 87.57 करोड़ रुपए की लागत से गोरखपुर जिले की कुल 36 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और आसरा योजना के 7-7 लाभार्थियों को आवास की प्रतीक चाभी तथा प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 7 लाभार्थियों को अंत्योदय/पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड वितरित किया.

    इस दौरान आसरा आवास योजना के 100 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 51 लाभार्थियों को योजना के तहत प्रमाण पत्र/प्रतीक चाभी वितरित की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील है और उनके हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. विकास योजनाओं को बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 11 लाख प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) बनाया जा चुका है जिसका एक साथ गृह प्रवेश अक्टूबर के अंत में कराया जाएगा. इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 4 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा. जो लोग मकान विहीन है अथवा मकान जर्जर स्थिति में है, उनको आवास उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक सड़क किनारे रहने वाले बसफोड़ अपने आवंटित आवास में रहेंगे. प्रशासन उनके परम्परागत रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायेगा. खेतों के किनारे बांस लगाए जाएं ताकि उनका परम्परागत रोजगार प्रभावित न हो और उनके कलाकृतियों को बाजार में बिक्री की व्यवस्था की जाए. बसफोड़ को स्वंय सहायता समूह बनाकर स्वावलम्बी बनाया जाएगा. उन्होंनेे बताया कि प्रदेश में वेण्डरजोन बनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने तथा सड़क के किनारे ठेला, खोम्चा लगाने वाले को व्यवस्थित करने के साथ ही जिलों को स्वच्छ सुन्दर बनाया जाएगा.

    प्रदेश में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के तहत 3.50 करोड़ लोगों को राशन कार्ड वितरित करने का फैसला किया गया है जिसका शुभारम्भ आज यहां से किया गया है. अंत्योदय कार्ड के तहत कार्ड धारक को 35 किलो खाद्यान्न रियायती दर पर दिया जाता है, पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रत्येक सदस्य को 5 किलो खाद्यान्न दिया जाता है. योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे कराया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे और जो लोग छूटे है उन्हें भी राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. गरीब की कोई जाति नहीं होती है, कोई भूखा न रहे इसलिए सबको आगे आकर उनकी मदद करना होगा.

  • कुशीनगर के रामकोला में नर्सिंग होम के सामने शव रखकर तीन घंटे किया सड़क जाम

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित टेकुआटार बाजार में संचालित नर्सिंग होम में भर्ती एक प्रसूता महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। इसके बाद नाराज होकर महिला के परिवारीजन शव लेकर टेकुआटार पहुंचे और नर्सिंग होम के सामने कसया-रामकोला मार्ग जाम कर दिया।

    खैरटवा गांव के जम्मुन बरवा टोले के निवासी मोनू भारती की पत्नी सीता को शनिवार की शाम को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारीजन उसे टेकुआटार में संचालित नर्सिंग होम में भर्ती करा दिये। रविवार को भोर में उसकी पीड़ा बढ़ती गयी और रक्तस्राव भी होने लगा। इस पर नर्सिंग होम के डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय कसया पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी।

    इससे नाराज परिवारीजन उसका शव लेकर टेकुआटार पहुंचे और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के सामने ही कसया-रामकोला मार्ग जाम कर दिये। करीब तीन घंटे बाद जाम तब समाप्त हुआ जब मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवारीजनों को समझा बुझाकर आश्वासन दिया कि जो भी संभव होगा उन्हें सरकारी मदद दिलायी जाएगी।

  • कुशीनगर : हिंदू के आशियाने में तैयार हुए हुसैन की याद में निकलेगा आज बसहिया में ताजिया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कबीरा हरि गुन गाइये, जाति पाति को छोड़, ईश्वर तो मिल जायेगा,जीवन के हर मोड़’ संत कबीर के इस दोहे को इन दिनो चरितार्थ कर रहे जिले के कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार से सटे बसहियां बनबीरपुर गांव टोला तुलसी कुशवाहा पर सटीक बैठ रही है |
    कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार से सटे बसहिया बनवीरपुर नौका टोला का एक हिंदू परिवार आपसी भाईचारे को को निभाते हुए इस वर्ष मुस्लिम समुदायों द्वारा ताजिया बनने को लेकर अपना आशियाना देकर सांप्रदायिक सौहार्द की दुर्लभ मिसाल कायम किया है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है,जबकि हिंदू परिवार के सदस्य तुलसी कुशवाहा के मुताबिक,मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकालने की परंपरा यहां के मुस्लिम बहुत पहले से करते चले आ रहे हैं ।

    तुलसी कुशवाहा बताते हैं कि इस बार बसहियां बनवीरपुर नौका टोला में ताजिया को लेकर मुसलमान भाइयों को जगह नहीं मिल रहे थे कि मुस्लिम भाई ताजिया कहां बनवा सके,ऐसे में इस हिंदू परिवार ने जहां न सिर्फ मुस्लिम भाइयों को ताजिया बनाने के लिए शरण दी हैं बल्कि वे ताजिया बनाने वाले कारीगरों को काफी मदद भी कर रहे हैं । हालांकि ताजिया बना रहे हैं गांव से ही जुड़े कारीगर मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए ताजिया बनाते हैं, मुसलमान समुदाय के लिए असल में यह शोक का प्रतीक है, इसलिए कारीगर ताजिया बनाने के लिए कोई कीमत नहीं लेते हैं.सोबराति मिया,न्याज अंसारी,साहिद अंसारी सिकंदर अंसारी,इजहार अहमद कहते हैं,यह तो खुदा की सेवा है |

  • UP : रहस्यमय बुखार की दहशत, अब तक 703 लोगों की हुई मौत, Read Full Story !

    [object Promise]

    लखनऊ. बरेली मंडल के दो जिलों बरेली व बदायूं से चला यह बुखार अब पीलीभीत और शाहजहांपुर के साथ बरेली मंडल के चारों जिलों को अपनी चपेट में ले चुका है. बुखार की दहशत देवीपाटन मंडल के बाद अब लखनऊ मंडल तक भी पहुंच गई है.रहस्यमय बुखार से लोग तेजी से मर रहे हैं लेकिन, पूरी ताकत झोंकने के बाद भी प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इसकी असल वजह तक नहीं पहुंच पाया है.

    तीन हफ्तों में तीनों मंडलों में करीब डेढ़ लाख लोग इस बुखार की चपेट में आए हैं. इसमें से अब तक 703 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि सरकारी आंकड़ा अभी बुखार से 79 मौतों का ही है. बुखार और मौतों के लिए मलेरिया, टाइफाइड और वायरल फीवर को जिम्मेदार ठहरा रहे स्वास्थ्य अधिकारी बदायूं में डेंगू का एक मरीज और देवीपाटन मंडल के बहराइच जिले में इंसेफ्लाइटिस के पांच मरीज मिलने और उनमें से तीन की मौत होने से हैरत में हैं, जबकि लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में भी मौत के मुंह में ले जाने वाले इस बुखार के पहुंचने से लोग जबरदस्त दहशत में घिर गए हैं.

    स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि जब पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का स्तर कमोबेश एक सा है, बारिश के बाद गंदगी, जलभराव व मच्छरों के हालात समान हैं और अस्पतालों की दशा भी एक जैसी है तो केवल बरेली के 147 और बदायूं के 164 गांवों में ही जानलेवा बुखार का प्रकोप क्यों हुआ.

    अधिकारी यह भी बताने की स्थिति में नहीं हैं कि मामूली इलाज से ठीक हो जाने वाला मलेरिया या टाइफाइड अचानक इतने बड़े पैमाने पर जानलेवा कैसे बन गया. स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.पद्माकर सिंह से लेकर राज्य मुख्यालय की संचारी रोग निदेशक डॉ. मिथिलेश चतुर्वेदी तक यह जवाब पाने की कोशिश में हैं लेकिन, अभी उनके हाथ खाली हैं और लोग जान गंवा रहे हैं.

    स्वास्थ्य अधिकारी भले ही अचानक बड़े पैमाने पर जानलेवा बुखार फैलने का कारण न समझ पा रहे हों लेकिन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी का मानना है कि यह समस्या मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की लापरवाही से खड़ी हुई है. त्रिवेदी का कहना है कि जिन जिलों में सीएमओ सक्रिय हैं, वहां बुखार नियंत्रित है लेकिन, जहां सीएमओ न ध्यान नहीं दिया, वहां बुखार बढ़ गया.

  • प्रदेश सरकार गरीब के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही – डा. महेन्द्र

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेसिया

    महाराजगंज । आज नौतनवा के खनुवा चौराहे पर स्थित एस.बी. हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ग्रामीण विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा किया गया डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने कहा भारत सरकार 23 तारीख से आयुष्मान भारत की शुरुआत करने जा रही है जो किसी भी प्रकार की बीमारी होगा लोगों को ₹5 लाख की बीमा दिया जाएगा। उन्होंने कहा की दस्तक योजना के तहत गांव गांव टीकाकरण चल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक वर्ष के अंदर शुद्ध पानी की व्यवस्था कर पाइप द्वारा लोगों को शुद्ध पानी दिया जाएगा।

    मंत्री जी ने एस.बी. ग्रुप्स के परिवार को बधाई देते हुए का की यहां हॉस्पिटल खुल जाने से आम जनता को काफी सहयोग मिलेगा इसके लिए उन्होंने उनको बहुत बहुत बधाई दिए। इस उद्घाटन समारोह में आए हुए सभी लोगों का एस.बी. हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एस.बी. सुदर्शन राजा ने सब का स्वागत एवं अभिनंदन किया और साथ ही हॉस्पिटल से एक बेहतर सुविधा 24 घंटा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया आम गरीब जनता अपना इलाज आसानी से कम खर्च में करा सकता है।

    उद्घाटन समारोह में उपस्थित श्री अभिजात मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव भाजपा युवा मोर्चा, बजरंग बहादुर सिंह विधायक फरेंदा, अरुण शुक्ला जिला अध्यक्ष, समीर त्रिपाठी, बबलू सिंह श्री एस. भूपति चेयरमैन एस.बी. ग्रुप्स, श्रीमती बी. पूंगोथाई डायरेक्टर, डाक्टर एस.साधना सुदर्शन राजा डायरेक्टर, डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मोहर्रम के दिन उपद्रवियो द्वारा किये गये तोड़फोड़ मे अब तक 17 गिरफ्तार, पुलिस की दबीश जारी

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    गोरखपुर । मोहर्रम के दिन थाना गुलरिहा अन्तर्गत भटहट चौकी के सामने ताजिए में करेंट उतरने और उसके बाद उपद्रवियों द्वारा चौकी भट हट पर की गई तोड़फोड़, गाड़ियों को तोड़ने और सरकारी पुलिस वाहन को जलाने, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को उठा कर ले जाने, फाड़कर जला देने और पुलिस उप निरीक्षक दिलीप चौधरी एवम् अन्य दो सिपाही/होमगार्ड पर जान से मारने के लिए किए गए प्राणघातक हमले के संदर्भ में मुक़दमा अपराध संख्या 708/2018 धारा 147/148/149/307/427/323/504/506/452/436/353/332 आईपीसी एवम् 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत  24 लोगों पर नामजद और 150-200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पुलिस द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए नामजद लोगों में से 02 अभियुक्तों और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर 15 अन्य लोग Muharram, tribal, Tajhee, किए गए हैं। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देकर प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम निम्नवत हैं*

    1- इजहार अली पुत्र स्वर्गीय हस मूला निवासी अमवा।
    2- शमशेर अली पुत्र स्वर्गीय बहराइची निवासी भटहट बाजार।
    3- वकील अहमद पुत्र जोखों खान निवासी बड़हरिया।
    4- निजामुद्दीन पुत्र हुकुम दार निवासी मीरापुर।
    5- वकील पुत्र घसीटा निवासी मीरापुर।
    6- अली असगर पुत्र मूवी निवासी चिलबिला बड़ा टोला।
    7- हसरु द्दिन पुत्र सदन खान निवासी तरकुलहा।
    8- हबीब पुत्र इजहार अली निवासी भटहट टोला बड़हरिया।
    9- वसीम पुत्र कमालुद्दीन निवासी बड़हरिया।
    10- मुमताज़ पुत्र नसीम खान निवासी पर सोना।
    11- हस्सान पुत्र सुलेमान निवासी पर सोना।
    12- अली अहमद पुत्र युनूस निवासी पिपरी टोला राही मंगल।
    13- शहवान पुत्र नैतुल निवासी तरकुलहा।
    14- तौहीक पुत्र अब्दुल्ला निवासी बड़हरिया।
    15- अमीन पुत्र रियाज निवासी वजहा खास।
    16- इश्तियाक अली पुत्र सादिक अली निवासी वजह खास।
    17- मुहम्मद सैयद पुत्र वाजिद अली निवासी वाजहा खास।

  • मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से एक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने मचाया तांडव, दरोगा का सिर फटा

    [object Promise]

    By सत्यप्रकाश मद्धेशिया
    गोरखपुर । मुहर्रम के जुलूस कर दौरान जिले भर से किसी बड़ी घटना की खबर नही मिली लेकिन एक छोटी सी चूक ने भटहट में माहौल को गर्म कर दिया। यहाँ जुलूस में शामिल एक ताजिया के बिजली के तार से छू जाने से एक बच्चे की मौत हो गई जिसको लेकर मामला बिगड़ गया। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर भटहट पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया।
    मौके का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की एक जीप को फूंकने और चौकी में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। जिसमें एक दरोगा का सिर फट गया है।
    मिली जानकारी के अनुसार भटहट चौकी पर तैनात दरोगा दिलीप कुमार चौधरी, होमगार्ड ओमप्रकाश सिंह के सिर में चोट आई है।
    मेडिकल कालेज से इलाज कराकर लौट रहे घुघुली के रहने वाले एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। घटना को देखकर उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से चौकी पर पहुंचकर शरण ली लेकिन भीड़ ने वहीं पर उनकी गाड़ी तोड़ दी। चौकी पर मौजूद पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। कई राहगीरों की भी बाइक तोड़ दी।
    इन मामले में कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लटके हुए तारों को हटाने की बात बार बार किये जाने के बावजूद उक्त तार से घटना घट हो गई जिससे असमाजिक तत्वो को मनमानी करने का मौका मिल गया।