Category: uttar-pradesh

  • सचिव ने किया जिलाकारागार का निरीक्षण

    [object Promise]

    महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के कैदियों से रहन सहन के विषय में विस्तृत जानकारी लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार में बंद कैदियों से बताया कि किसी भी कैदी को अगर अधिवक्ता को जरूरत हो और उनके पास फीस देने की पैसा न हो। तो वह जिला प्राधिकरण सचिव को पत्र लिखकर निशुल्क अधिवक्ता की मांग कर सकता है।

    सचिव ने सभी कैदियों को वहां के खान पान तथा किसी भी दिक्कत के विषय में विस्तृत जानकारी लिया और बताया कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो। तो वह मुझे लिखित तथा मौखिक शिकायत कर सकता है। जिसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान जिला जेलर एके श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर नीलकमल सिंह , प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

  • कुशीनगर : जिलापंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिये चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर नौ अप्रैल 2018 को अविश्वास प्रस्ताव होने के कारण रिक्त पड़े पद पर चुनाव अगले 25 सितंबर को होगा। मतदान के क्रम में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया । इस दौरान निर्वाचन अधिकारी कृष्ण लाल तिवारी एसडीएम गुलाम चन्द राम,सीओ पड़रौना नितेश प्रताप सिंह,कोतवाल विजय राज सिंह ,एल आईयू के अलावे पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे । नामांकन के दौरान विनय प्रकाश गौड़ निवासी भठ्ठई खुर्द फाजिलनगर भारती जनता पार्टी से 2 सेटो में अपना पर्चा दाखिल किया, वहीँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के गांधीवादी नेता पूर्णमासी देहाती के पुत्र हरिशराणा ने भी 2 सेटो में अपना पर्चा दाखिल की, निर्दल प्रत्यासी के रुप में तूफानी प्रसाद पुत्र मंगल निवासी मड़ार बिन्दवलिया नेबुआ नौरंगिया, मीना देवी पत्नी रामकृपाल प्रसाद निवासी भगवान पुर भरवलिया पकड़ी ने निर्दल प्रत्यासी के रुप में नामांकन दाखिल किया ।
    नामांकन दाखिल होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साही के नेतृत्व में एक जनसभा किया और अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जिला पंचायत सदस्य पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील की इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करायें। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा ,पीएन पाठक, जिला महामंत्री मारकन्डेय शाही ,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ,संतोष सिंह, विजय दीक्षित, किशोर यादव, शिशु गोविंद राव गोल्डी जायसवाल, राजन जयसवाल ,राधेश्याम दीक्षित, दयाशंकर सिंह ,राम चंद्र पांडे, कृष्ण मुरारी जयसवाल अशोक यादव, सुदर्शन पाल, नीतीश यादव, जनार्दन कुशवाहा, तूफानी प्रसाद, अंकित लोहिया, सुधीर राव, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
    समाजवादी पार्टी के लोगों ने पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने प्रत्याशी के विजयी होने का अपील किया ।इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ,जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी, कैसर जमाल टीटू आदि नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • महाराजगंज : सेंध काटकर चोरी की गयी अज्ञात मुकदमें में तीन आरोपी गिरफ्तार

    [object Promise]

    महाराजगंज । लगभग तीन माह पहले सेंध काट कर शिवलाल प्रजापति की किराने की  दुकान पर खैराटी में चोरी की गयी वारदात में दर्ज अज्ञात मुकदमे में वांछित चल रहे तीनो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर आज सुबह  गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक मुकदमा संख्या न0- 99/18 धारा 457, 380 आईपीसी में शेरू अली पुत्र चुल्हाई उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी खैरहवा जंगल टोला खैराटी थाना बरगदवा,दूसरे आरोपी मनीष चौहानउर्फ बाघे पुत्र हरेंद्र चौहान निवासी उपरोक्त ,उम्र करीब 22 वर्ष ,तीसरे ब्यक्ति प्रदीप चौहान पुत्र बैजू चौहान निवासी उपरोक्त उम्र करीब 20 वर्ष , अज्ञात मुकदमे में वांछित चल रहे थे.कि बरगदवा थाना प्रभारी श्रीरामचंद्र राम को मुखबिर से सूचना मिली की मुक़दमे में वांछित चल रहे उपरोक्त आरोपी  पड़ियाताल के पास कही जाने के लिए वाहन की इंतजार कर रहे है जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस मौके पर पहुँची और मय फोर्स थाना प्रभारी मुखबिर के इशारा पर घेराबंदी कर उपरोक्त मुल्जिमानों को पकड़ लिया गया और आज जेल भेजा दिया गया.मुल्जिमानों की गिरफ्तारी के दौरान बरामदगी की गयी रुपये की खुलासा करते हुए जानकारी दी गयी कि 10000 हजार रुपये  माल बरामदगी मुकदमा संख्या 239/18 भादवी से 5000 हजार रुपये ,बरामद किया गया। इस दौरान मय फोर्स पुलिस बरगदवा थाना प्रभारी श्री रामचन्द्र राम एवं हमराही रवि प्रताप सिंह व मैनेजर सिंह मय सरकारी गाड़ी न0 UP 56G 0180 के साथ अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

  • दारोगा और पत्रकार पर लगाया महिला ने रेप का आरोप

    [object Promise]

    रामपुर. यूपी में महिला अपराध की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला रामपुर का है. यहां एक महिला ने दारोगा और एक पत्रकार पर रेप करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने गई थी, लेकिन दारोगा ने किसी अन्य जगह ले जाकर अपने सर्विस रिवाल्वर से पहले महिला को धमकाया और फिर पत्रकार और दारोगा ने मिलकर उसके साथ रेप किया. पीड़ित महिला ने एसपी को तहरीर देकर आरोपियों की शिकायत की है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

    घटना रामपुर के कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र की है. यहां की निवासी महिला के अनुसार वह डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रही थी, तभी उसे रास्ते में उसे एक पत्रकार मिला और उससे कहा कि वो उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ जाये वो उसे हॉस्पिटल छोड़ देगा. महिला पत्रकार की मोटर साइकिल पर बैठ गई लेकिन वो उसे हॉस्पिटल न ले जाकर अपने कमरे पर ले गया, जहां पत्रकार ने महिला के साथ रेप किया.

    महिला जब इसकी शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए महिला के पति को मिठाई लेने भेज दिया और महिला को अपनी मोटसाइिकल पर बिठाकर पत्रकार के कमरे पर ले जाकर दारोगा ने अपना सरकारी तमंचे के बल पर रेप किया. पीड़ित महिला ने एसपी से दारोगा और पत्रकार की लिखित शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है.

  • कुशीनगर : दुकानदारों और बहादुरपुर चौकी इंचार्ज में हुई हाथापाई

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाने के लतवाचट्टी बाजार में बुधवार को चौकी इंचार्ज बहादुरपुर और दुकानदारों के बीच में जमकर हाथापाईं हुई। कुछ बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप कर मामला को शांत कराया। दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में पहुंचे चौकी इंचार्ज भगवान सिंह दुकानदारों को बेवजह गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर चौंकी इंचार्ज दुकानदारों को मारने पीटने लगे।

    इससे कुछ समय के लिए बाजार बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने कुछ लोगों के दबाव में मारने पीटने का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाईं हुई। मौके पर जुटे कुछ बुद्धिजीवियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बहादुरपुर भगवान सिंह ने हाथापाई की घटना से इनकार किया है।

  • लखनऊ में महाघोटाला: गरीबों का 20 करोड़ का अनाज खा गये कोटेदार और सरकारी कर्मचारी, पढ़े पूरी रिपोर्ट

    [object Promise]

    लखनऊ । घोटालेबाजों ने 43 से ज्यादा जिलों में सिर्फ चार माह में 20 करोड़ का अनाज घोटाला कर डाला है। सरकारी अनाज का फर्जी वितरण दिखाने के आरोप में एसटीएफ ने रविवार को पहली बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने वजीरगंज के कोटेदार मोहम्मद आमिर खान, उसके भाई कम्प्यूटर ऑपरेटर अल्तमश और नोएडा निवासी पुष्पेंद्र पाल को गिरफ्तार कर दावा किया है कि इसी तरह अन्य जिलों में भी जल्द गिरफ्तारियां होंगी। एसटीएफ का मानना है कि इसमें खाद्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले में साइबर थाने में भी धोखाधड़ी व आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसटीएफ ने देर रात लखनऊ से ही तीन और लोगों को हिरासत में ले लिया।

    [object Promise]
    एसटीएफ ने वजीरगंज के कोटेदार मोहम्मद आमिर खान, उसके भाई कम्प्यूटर ऑपरेटर अल्तमश और नोएडा निवासी पुष्पेंद्र पाल को गिरफ्तार कर दावा किया है

    अमिताभ यश आईजी एसटीएफ ने बताया कि आमिर और अल्तमश ने पूछताछ में बताया कि जुलाई में उन्होंने अपनी ही दुकान में 100 कार्डों पर अनाज निकाला। इसके अलावा कोटेदार धर्मेंद्र सिंह, योगेश द्विवेदी, राजकुमारी, रामचंद्र चैधरी, शंकर प्रसाद, शिव प्रकाश, संतोष रावत, सीमा गुप्ता, मेसर्स महिला उप समिति के 1000 से ज्यादा कार्डों पर आमिर ने अपने आधार का इस्तेमाल कर जुलाई में अनाज वितरण दिखाया। अल्तमश ने कोटेदार संपत लाल और रामकली की ई-पॉस मशीन पर 200 से ज्यादा राशन कार्डों पर अनाज चोरी की। इन सभी कोटेदारों के पास उनके सप्लाई इंस्पेक्टरों व ऑपरेटर की लॉगइन आईडी व पासवर्ड रहता था। इसकी वजह से घोटालेबाजों का काम बहुत आसान हो गया था।

    अमिताभ यश ने कहा कि लाभार्थियों के डेटा को आधार से कनेक्ट करने की जल्दबाजी और सॉफ्टवेयर की कमी से करोड़ों की चपत लग गई। उन्होंने यूआईडीएआई के सिस्टम में किसी कमी या सेंध की आशंका से इनकार किया है। आईजी एसटीएफ ने बताया कि नोएडा निवासी पुष्पेंद्र पाल, वहां राशनिंग अफसर के चालक सोनू उर्फ राम कुमार के जरिए जितेंद्र उर्फ जित्ते गुप्ता से मिला। जित्ते ने उसका संपर्क लखनऊ के कोटेदारों से करवाया। वह 15 दिन लखनऊ और 15 दिन नोएडा में रहकर यही काम करता था।

    बता दें कि प्रदेश के 43 जिलों में आधार नम्बरों में हेराफेरी कर हुए करोड़ों के अनाज घोटाले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। इस बाबत डीजीपी का पत्र मिलने के बाद एसटीएफ ने खाद्य आयुक्त से जांच से जुड़ा ब्योरा मांगा गया था। खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने आधार नम्बरों में हेराफेरी की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दघ्एि थे। जांच में खुलासा हुआ कि जालसाजों ने अनाज वितरण में पारदर्शिता के लिए बनाए गए ऑनलाइन सिस्टम में ही सेंध लगा दी है। कोटेदारों ने कम्प्यूटर विशेषज्ञों की मदद से लाभार्थियों के आधार नम्बर को संशोधित कर अपने परिचितों के आधार नम्बर को फीड कर दिया। फिर उनके जरिए गरीबों का अनाज निकाल लिया गया।

    अनाज लेने के बाद असली लाभार्थी के आधार नम्बर को फिर से फीड कर दिया गया। इस जालसाजी के जरिए बड़ा अनाज घोटाला किया गया। इस मामले में खाद्य आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गईं। वहीं, खाद्य एवं रसद विभाग ने एसटीएफ की जांच में सूचनाओं को देने और समन्वय स्थापित करने के लिए अपर आयुक्त खाद्य अनूप शंकर को नोडल अधिकारी नामित किया है।

  • सावधान : इस जानलेवा बीमारी से21 मरीजों की मौत, 689 मरीजों की पहचान

    [object Promise]

    बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में तेजी से पांव पसार रही जानलेवा बीमारी फैंल्सीफेरम मलेरिया के 689 मरीजों की पहचान की गयी है जिनमे से 21 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है.मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरेली आई टीम के प्रभारी डॉक्टर विकास इंदू ने शनिवार को बताया कि बरेली और बदायूं में फैला बुखार साधारण नहीं बल्कि फैंल्सीफेरम मलेरिया से पीड़ित है.

    आंवला के मजगामा गांव में 200 लोगों के फैंसी नियम मलेरिया की पुष्टि हुई है ,इसके अलावा फरीदपुर में दो और आंवला में रामनगर ब्लाक के 42 लोगों के खून की जांच में इस घातक मलेरिया की चपेट में है. बरेली जिले में फैंल्सीफेरम मलेरिया से दो सप्ताह में 21 लोग दम तोड चुके है. देश में बीते 20 साल में इतने अधिक खतरनाक मलेरिया के मामले नहीं पाए गए हैं.

    डॉक्टर इंदू ने बताया कि फैंल्सीफेरम मलेरिया बहुत तेजी से फैलता है इसके लिए लेकर काफी सावधानी की जरूरत है. उन्होने बताया कि अब तक 951 मरीजों में सामान्य मलेरिया और 649 मरीजों में फैंल्सीफेरम मलेरिया के लक्षण पाए गए. जिला अस्पताल में भर्ती 13 मरीजों की खून की जांच में भी फैंल्सीफेरम मलेरिया पाया गया.

  • जिलाधिकारी देवरिया ने जनपद के छात्र संघ चुनाव को किया स्थगित

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय

    रिपोर्टर – राजेश मिश्रा

    राजेश मिश्रा की रिपोर्ट

    देवरिया (उ प्र) । जिलाधिकारी महोदय देवरिया अमित किशोर ने इस माह के आगमित मोहर्रम, गणेश पूजा आदि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ चुनावों पर रोक लगाते हुए 23 सितम्बर के बाद कराने का निर्देश आज्ञापित किया है। यह रोक कानून व शांति व्यवस्था के कायमी के मुद्देनजर लगाई गई है।अक्सर छात्र संघ चुनाव के उपरांत कानून व्यवस्था असंतुलित सी नजर आने लगती है।

    कभी-2 किसी अनाशयित घटना के घटने की प्रबल संभावना संभाव्य रहती है। इसीलिए जनपद के समस्त महाविद्यालयों के चुनाव समिति को 23 सितम्बर के बाद चुनाव की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञातव्य है कि संत विनोबा पी जी कालेज में 19 सितम्बर को,बी आर डी पी जी कालेज में 20 सितम्बर को, राम जी सहाय पी जी कालेज में 19 सितम्बर को तथा भाटपाररानी के मदन मोहन पी जी कालेज रुद्रपुर में 20 सितम्बर को छात्र संघ चुनाव होना था। प्राप्त सूचनानुसार संत विनोबा पी जी कॉलेज में 24/9/2018 को चुनाव की तिथी घोषित हुई है।चुनाव की तिथी के तिथी विस्तारीकरण से विद्यालय में पढ़ाई का माहौल चुनाव के अगली तिथी तक प्रतिकूल रहेगा।

  • कुशीनगर में छात्राओं को ठोकर मार स्कूली वैन पलटी,स्कूल सील

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कोटवा-घुघली मार्ग पर गुल्हरिया ढोलहा स्थित एक कन्या इंटर कालेज का स्कूली वैन स्कूल जा रहीं दो छात्राओं को ठोकर मार गन्ने के खेत में पलट गया। स्कूली वैन में भी स्कूली बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

    जनता इंटर कालेज कोटवा में पढ़ने वालीं कोटवा कला की ही निवासी रेखा गुप्ता और रीतू स्कूल जा रहीं थी। तभी गुल्हरिया ढोलहा स्थित कन्या इंटर कालेज का स्कूली वैन स्कूली बच्चों को लेकर वहां पहुंचा और दोनों छात्राओं को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गया। घटना की जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधन के लोग स्कूली बच्चों को लेकर चले गए। इधर घायल दोनों छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा पहुंचाया गया।

    जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया। एसडीएम पडरौना गुलाब चंद एवं एसडीएम खड्डा अरविन्द कुमार ने स्कूली वैन वाले स्कूल पर पहुंच स्कूल को सील कर दिया।

  • कुशीनगर : हिंदू परिवारों को जबरन ईसाई बनाने को लेकर हियुवा नेता राजेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। कुशीनगर में एक बार फिर में धर्मांतरण को लेकर मचे हो-हल्ला के बीच जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गांव घूर छपरा में हिंदू परिवारों के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है । इस गांव में रविवार को सुबह उन्हें ईसा मसीह की पूजा करते ग्रामीणों ने देखा,जिसके बाद धर्म परिवर्तन का यह मामला सार्वजनिक हुआ । मामला उजागर होते ही हिंदुओं के द्वारा धर्म बदलने को लेकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह को दी है, इस सिलसिले में हिंदू वाहिनी के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि
    घूर छपरा गांव में एक पादरी का आना-जाना लगा हुआ है ,पादरी के द्वारा हिंदू परिवारों की गतिविधियां बदलने की कोशिश की जा रही है, हियुवा के वरिष्ठ नेता का आरोप है कि इस गांव में पादरी द्वारा एक-दूसरे के यहां सुबह-सुबह एकत्रित होकर विशेष पूजन-अर्चन करने का काम कर रहा हैं। इस बीच धर्म परिवर्तन की सूचना पर राजेश्वर सिंह द्वारा उक्त गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल करने की बात कही है । श्री सिंह ने आगे कहा है इस तरह का हो रहे कार्य को जल्द से जल्द बंद होना चाहिए,श्री सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इस तरह का कार्य बंद नहीं हुआ तो हम जिला प्रशासन से भी दो-दो हाथ करने को बाध्य होंगे ?