Category: uttar-pradesh

  • किताब लाने के लिए बच्चो द्वारा कराया जाता है बाल श्रम

    [object Promise]

    महराजगंज। विकास खंड मिठौरा में स्थित बी आर सी पर शासन स्तर से प्राथमिक से लेकर जूनियर तक की पुस्तकें भेजी गयी है जो यहाँ से सभी विद्यालयो को वितरित किया जा रहा है । लेकिन यहाँ पर कई विद्यालय के प्रधानाध्यापक या अध्यापक पुस्तक लेने के लिए आ रहे है तो विद्यालय के बच्चों को साथ लेकर आ रहे और उनसे पुस्तके निकलवाकर बच्चो से साधन तक मेहनत करायी जाती है ।

    वही दूसरी तरफ शासन बालश्रम को रोकने के लिए पूरी जोर लगा रही है जिससे स्थित उसी तरह बनकर रह जा। सबसे मजे की यह बात है कि जब अध्यापक ही बच्चो से बालश्रम करा रहे है तो कैसे इन्हें इनसे मुक्ति मिलेगी।जब वही एबीएसए अरविन्द सिंह से पूछा गया तो का कि उन लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

  • परिवार रजिस्टर के नाम पर सेक्रेट्ररी ने मांगा रिश्वत

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । विकास खण्ड परतावल के ग्राम पंचायत बेलवा बुजूर्ग निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानन्द पटेल ने ग्राम सभा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी हेमन्त कुमार पर परिवार रजिस्टर के नकल के एवज में पैसा मागने का आरोप लगाया है। उन्होने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। रामानन्द ने बताया कि बुधवार को मै परिवार रजिस्टर का नकल लेने ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार के पास गया और उनसे नकल की मांग की तो हेमंत कुमार ने 200 रु. की मांग किया ।

    जब मै पैसा देने से इनकार किया तो वे हमारे हाथ मे से परिवार रजिस्टर का नकल छिन लिये और अपशब्द बोलते हुए कहा कि यहा बिना पैसे का कोई काम नही होता, पैसा लेकर आओ तो नकल मिलेगा। हेमंत कुमार ने मेरे गाव के लोगो के सामने मुझे अपमानित किया। हेमंत कुमार पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे है। कुछ दिनों पहले भी भ्रस्टाचार के एक मामले में उनका तबादला भी हुआ था।

  • नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगंज। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र में छात्रा के साथ हुए छेड़छाड़ का बिडियो वायरल होने के बाद लड़की के पिता की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश करने में जुटी है। प्राप्त समाचार के अनुसार श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र की एक दलित नाबालिक युवती बिते 9 सितम्बर को स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसी गांव का युवक आया और लड़की को बाईक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने को कहा ।

    लड़की बाईक पर बैठ गयी कुछ दुर जाने के बाद युवक के दो मित्र भी उसी बाईक पर बैठ गये। लड़की ने जब मना किया, तो युवक ने ऊसे चुप करा दिया और जंगल में लेकर चले गये। वहां युवती के साथ बलात्कार किया तभी वहा कुछ और लड़के ईकट्ठा हो गये और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे तथा बिडियो बनाकर वायरल कर दिया।

    लड़की घर आकर अपनी मां से सारी बात बताई। जब यह बात लड़की के पिता को पता चला तो वह श्यामदेउरवा थाने में तहरिर देकर कार्यवाही की मांग की। कार्यवाही करते हुए श्यामदेउरवां पुलिस ने एक नामजद सहीत कई अज्ञात पर धारा 363,376,354,506 आइपीसी 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
    इस सम्बंध में इंस्पेकाटर श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया कि तहरिर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।

  • भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के गढ़ में सेंध लगाने की सपाइयों की कोशिश हुई कामयाब,विशुनपुरा ब्लाक के प्रमुख बने ललन यादव

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : भाजपा के कद्दावर मंत्री व यहां से सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के गढ़ में ही उसको पटखनी देने के लिए विपक्षी दल ने मोर्चा पहले से ही संभाल लिया था ।गत दिनों उप चुनावों में भाजपा को मिले हार से उत्साहित सपा नेताओं ने इसकी शुरूआत भी शनिवार को कर दी । सपा नेता विक्रमा यादव के नेतृत्व में विशुनपुरा विकास खंड की भाजपा की ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल के खिलाफ कुछ माह पहले अविश्वास का नोटिस दे दिया था।
    गौरतलब हो कि कुछ माह पहले में हुए विधानसभा व लोकसभा के उप चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा को हार का सामना करना पड़ा । भाजपा की हार से कुशीनगर के सपा कार्यकर्ता उत्साहित थे। भाजपा की हार देखते हुए विशुनपुरा ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बीडीसी सदस्यों ने प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को गत माह पहले दे दिया था।
    बीडीसी सदस्यों का नेतृत्व जिले के दिग्गज सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव कर रहे थे।  इस सिलसिले में जिलाधिकारी का आदेश पर आज शनिवार को हुए प्रमुख चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुन को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मात्र 25 मत ही दिया जबकि सपा समर्पित उम्मीदवार पूर्व प्रमुख के भाई लल्लन यादव को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 92, मत देकर बिजय घोषित कर  दिया है | ऐसे में सपाइयों ने इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवार को करारी हार दी है I
    दिलचस्प बात इस चुनाव में यह रही विशुनपुरा ब्लॉक प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विधानसभा क्षेत्र पडरौना में पड़ता है और कंचन जायसवाल के पति गोल्डी जायसवाल मंत्री स्वामी प्रसाद के बेहद करीबी माने जाते है। ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया था जबकि पंचायत सदस्यों ने प्रमुख पति पर गंभीर आरोप लगाया थे। इसके बाद वर्तमान प्रमुख कंचन जायसवाल ने चुनाव मैदान में अपने न उतर कर वहां से अरुन को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इसमें भी उनको हार ही मिली है |

  • कुशीनगर : हिंदू शख्स ने मुसलमानों को ताजिया बनाने के लिए दे दिया है अपना आशियाना

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कबीरा हरि गुन गाइये, जाति पाति को छोड़, ईश्वर तो मिल जायेगा,जीवन के हर मोड़’ संत कबीर के इस दोहे को इन दिनो चरितार्थ कर रहे जिले के कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार से सटे बसहियां बनबीरपुर गांव टोला तुलसी कुशवाहा पर सटीक बैठ रही है |
    कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार से सटे बसहिया बनवीरपुर नौका टोला का एक हिंदू परिवार आपसी भाईचारे को को निभाते हुए इस वर्ष मुस्लिम समुदायों द्वारा ताजिया बनने को लेकर अपना आशियाना देकर सांप्रदायिक सौहार्द की दुर्लभ मिसाल कायम किया है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है,जबकि हिंदू परिवार के सदस्य तुलसी कुशवाहा के मुताबिक,मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकालने की परंपरा यहां के मुस्लिम बहुत पहले से करते चले आ रहे हैं । तुलसी कुशवाहा बताते हैं कि इस बार बसहियां बनवीरपुर नौका टोला में ताजिया को लेकर मुसलमान भाइयों को जगह नहीं मिल रहे थे कि मुस्लिम भाई ताजिया कहां बनवा सके,ऐसे में इस हिंदू परिवार ने जहां न सिर्फ मुस्लिम भाइयों को ताजिया बनाने के लिए शरण दी हैं बल्कि वे ताजिया बनाने वाले कारीगरों को काफी मदद भी कर रहे हैं ।

    हालांकि ताजिया बना रहे हैं गांव से ही जुड़े कारीगर मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए ताजिया बनाते हैं, मुसलमान समुदाय के लिए असल में यह शोक का प्रतीक है, इसलिए कारीगर ताजिया बनाने के लिए कोई कीमत नहीं लेते हैं.सोबराति मिया,न्याज अंसारी,साहिद अंसारी सिकंदर अंसारी,इजहार अहमद कहते हैं,यह तो खुदा की सेवा है |

  • कुशीनगर सीएमओ का दावा, मुशहर बस्ती मे भूख व कुपोषण से नही हुयी है मौते

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    *पडरौना,कुशीनगर। एक तरफ जहां भूख व कुपोषण से मुशहर बस्ती मे लगातार मौते हो रही है वहीं कुशीनगर के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियो का बयान चैकाने वाला सामने आ रहा है। उन लोगो का कहना है कि मुशहर बस्ती मे मौते भूख व कुपोषण से नही हो रही है बल्कि गम्भीर बीमारियों के कारण हो रही है खूद इसका दावा करते हुये सीएमओ डा0 हरिचरण सिंह ने मामले का जांच आख्या सौंपते हुये जिलाधिकारी को अवगत कराया है।*
    *बतादे कि पडरौना तहसील क्षेत्र के ग्राम खिरकिया के मुशहर बस्ती मे बीते 14 सितम्बर को सुबह फेकू उम्र 22 वर्ष व शाम को उसका छोटा भाई पप्पू उम्र 16 वर्ष पुत्रगण सुदर्शन की मौत भूख व कुपोषण से हो गयी थी लेकिन कुशीनगर के सीएमओ डा0 हरिचरण सिंह ने जो जांच आख्या प्रस्तुत किये है उसमे उन्होने साफा दावे के साथ कहे है कि दोनो भाईयो की मौत भूख व कुपोषण से नही हुयी है बल्कि बीमारी के कारण हुयी है।*
    *मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है उक्त गांव के मुशहर बस्ती मे फेकू पुत्र सुदर्शन उम्र 22 वर्ष का काफी दिनो से टीवी, खांसी व बुखार से पीड़ित था। इलाज पहले से चल रहा था कि दिनांक 13 सितम्बर 2018 को स्थिति काफी खराब होने पर फेकू को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 14 सितम्बर को उनकी मौत हो गयी। इस सम्बध मे मामले का आख्या देते हुये सीएमओ ने कहा है कि मृतक फेकू 2 वर्षो से बुखार, खांसी, श्वांस रोग से पीड़ित था जिसको स्वास्थ्य टीम द्वारा 108 एम्बूलेंस से 13 सितम्बर को जिला क्षय रोग उपचार केन्द्र पडरौना पर लाया गया जहां तथा उसका परीक्षण किया गया। स्थिति गम्भीर देखते हुये 14 सितम्बर को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान प्रातः उसकी मौत हो गयी थी मौत भूख व कुपोषण से नही हुयी थी है बल्कि गम्भीर बीमारी के कारण हुयी है।*
    *इसी प्रकार मृतक का छोटा भाई पप्पू पुत्र सुदर्शन उम्र 16 वर्ष जो श्वांस फूलने एवं खांसी से पीड़ित था तथा बांये फेेफड़े मे इन्फेंक्सन एवं दाहिने फेफड़े मे न्यूमोथेरेक्स था जो गम्भीर स्थिति मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराकर जांच एवं उपचार किया गया लेकिन इसके हालत मे कभी सुधार नही हो रहा था, गम्भीर स्थिति बनी हुयी थी जिसके कारण इलाज के दौरान 14 सितम्बर को सांय 9ः15 बजे जिला अस्पताल मे मौत हो गयी। इप प्रकार दावे के साथ सीएमओ ने कहा दिया है कि मृतको का मौत भूख व कुपोषण से नही हुयी है बल्कि बीमारी के कारण हुयी है। मुशहर बाहुल ग्रामो मे स्वच्छता, स्वस्थ्य, कुपोषण व अन्य सरकारी योजनाओ मे सतृप्तीकरण की कार्यवाई की जा रही है।*

  • बाइक-कार में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज। सोनौली में बीती रात इंडिगो कार ने पीछे से बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे दो बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों में एक का इलाज भैरहवा मेडिकल कॉलेज. तो दूसरे का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

    प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की बीती रात लगभग 12 बजे बाइक पर सवार होकर ट्रांसपोटर सुनील शर्मा , कस्टम एजेंट विनय यादव नेपाल से आ रहे थे और जैसे ही सोनौली के पवन ऑटोमोबाइल के पास पहुंचे पीछे से आ रही इंडिगो कार जिसका नंबर यूपी 32डीएन /9061 है ने जबरदस्त ठोकर मार दिया।

    जिससे सुनील शर्मा और विनय यादव बाइक से गिर गए, इसके साथ ही बगल में दूसरी बाइक से चल रहे दीपक मदेशिया नामक युवक भी इन की चपेट में आ गया और अपने बाइक से गिरकर वह भी बुरी तरह घायल हो गया, इस घटना के बाद राहगीरों ने तीनों को अस्पताल भेजवाया।

    जिसमें 35 वर्षीय सुनील शर्मा निवासी महेन्द्र नगर नौतनवा की मौत हो गई, जब कि दीपक और विनय यादव सभासद (सोनौली) घायल हैं, जिनका इलाज गोरखपुर हो रहा है।

  • कुशीनगर : तनाव की स्थिति उत्पन्न होता देख प्रशासन ने कराया शव का दफन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के आधार छपरा निवासी एक मुस्लिम समुदाय की महिला की आज सुबह मौत हो गई। जिसे दफनाने के लिए उसके सहयोगी आधार छपरा स्थिति बुद्वनाथ सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में स्थित विवादित कब्रिस्तान पर पहुंचे, दोनों पक्षों में नोकझोंक होने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मय फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल व राजस्व टीम ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए शव का दफन कार्य करा दिया।
    घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार पड़रौना-रामकोला रोड़ के किनारे एक व्यक्ति की काश्त की जमीन है।उसी में स्कूल चलाते है जिसके बगल में कब्रिस्तान की जमीन है। सीमांकन कार्य नहीं होने के कारण शव दफन के दौरान हमेशा विवाद होता रहता है ,लेकिन विधालय के प्रबंधक द्वारा प्रशासन को शिकाती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सीमांकन कार्य कराने का जहमत नहीं उठाता है। आज बुधवार को झक्कड़ हाशमी की 90 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई। मुस्लिम समुदाय के लोग उसे दफन करने को लेकर उक्त गांव स्थित विवादित कब्रिस्तान पर पहुंचे जहां सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक महेंद्र दीक्षित ने दूसरे रास्ते शव को ले जाने की बात कही ,जिसे लेकर दोनों सामुदाय के लोगों में नोकझोंक के साथ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामनाथ पटेल, कोतवाल विजय राय सिंह मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंच दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शव का दफन कार्य कराते हुए मामले को शांत कराया । बताया जाता है कि कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद होने के कारण हमेशा शव दफन के दौरान विवाद उत्पन्न हो जाता है। प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता है।

  • अधिकारियों की लापरवाही से आधा दर्जन गांव में अंधरे में डूबे, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

    [object Promise]

    By Satya Prakash Madhesiya

    महाराजगंज । विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा नौसागर में विगत कुछ दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से करीब दो सौ घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित थी जिसमे मनदुरवा, घमंडीचक, तेलियागढ़, बंगला चैराहा सहित लगभग आधा दर्जन गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उपभोक्तओं में आक्रोश व्याप्त था स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराबी की शिकायत विगत 1 हफ्ते पहले विभागीय अधिकारियों की गई थी। अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नही लिया जाता था
    शुक्रवार की देर शाम स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और अशोक भाई गुप्ता व राहुल शर्मा के नेतृत्व में बृजमनगंज धानी मार्ग पर बैठ का चक्का जाम कर दिए कुछ समय बाद बृजमनगंज थाना प्रभारी निरक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय मय फोर्स के साथ पहुँच कर मामले को संज्ञान में लिया और अधिशाषी अभियंता फरेन्दा से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया आश्वाशन के बाद चक्का जाम खत्म हो गया अधिशासी अभियंता आरके गौतम ने बताया कि इस मामले की जानकारी बुधवार को हुई। और शुक्रवार रात तक ट्रांसफार्मर पहुंच जाएगा ग्रामीणों को शनिवार से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
    अशोक भाई गुप्ता ने बताया कि करीब 12 दिन से ट्रासफार्मर खराब था जिसे बदलने की जहमत विभाग द्वारा नही किया गया।इस दौरान घरभरन प्रजापति, भोलेनाथ, हैदर बाबा, जुम्मन बाबा, विजय, हुसैन, हड्डीश, सेराज अहमद, नियाज अहमद, शुभम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

  • कुशीनगर : फरियादी ने डीएम के कार्यालय पर तैनात सुरक्षाकर्मी पर गड़ासे से किया जानलेवा हमला

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जनपद के पडरौना नगर के समीप स्थित जिला मुख्यालय पर आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के कंपाउंड में एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने से आजिज आकर हत्या की नीयत से डीएम के कार्यालय पर तैनात सुरक्षा गार्ड के ऊपर भुजाली से ताबड़तोड़ पर प्रहार कर दिया। ऐसा देख कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वहां के दुकानदार भागने लगे।
    वहां तैनात होमगार्ड सहित लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक ए,एसपी सीओ पडरौना ,कोतवाल पडरौना ने घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन खबर मिली है कि गार्ड की रास्ते में ही मौत हो गई है।वही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुलाहिजा कराने में जुटी हुई है। इस बावत पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा जो भी हुआ है वह अत्यंत दुखद है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जबकि चर्चा है कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।लेकिन इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। जिलाधिकारी कार्यालय पर पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त आलाकत्ल गड़ासे को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई हैं।

    घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सुदामा गुप्ता उम्र लगभग 40 बर्ष पकहां गांव के कसया थाना क्षेत्र का निवासी है, जो अपने सुरक्षा गार्ड साथी रघुवर के साथ कलेक्ट्रेट पर ड्यूटी बजा रहा था।

    इसी दौरान नेबुआ नौंरगिया थाना क्षेत्र के पचपेड़ा के टोला बैरिया निवासी इनायत उम्र लगभग 35 वर्ष जो किसी फरियाद को लेकर जिला अधिकारी के यहां आता जाता था ,लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था । बताया जा रहा है कि वह अपने समस्याओं को निस्तारण को लेकर एक बार धरना भी दिया था । आज दोपहर लगभग एक बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब इनायत झोले में गड़ासे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों के पास घंटों बैठा रहा उसके पश्चात वह अचानक झोले से भुजाली निकाली और गार्ड सुदामा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया,जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर वह बेहोश हो गया।

    घटना की सूचना पर पहुंचे जिला अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे, एसपी हरि गोविंद मिश्र, सीओ नीतीश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राय सिंह ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत हालत को नाजुक बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया ।इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है । बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज जाते समय सुदामा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ,लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह घटना पुरे जनपद में आग की तरह फैल गई , जिससे जिला अस्पताल पर लोगों का भी भारी जमावड़ा लग गया।

    आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है। इस बावत पुछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।