Category: uttar-pradesh

  • ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज। जिला मुख्यालय पर नौतनवा तहसील के चकदह ग्रामसभा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के ऊपर शौचालय व विकास के नाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम सभा में शौचालय निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है। शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान ठेका से काम करा रहा है जिसमें सेम ईट प्रयोग किया जा रहा है। प्रत्येक शौचालय लाभार्थी से दो -दो हजार का मांग किया जा रहा है ।

    ग्राम सभा में आवास के नाम पर भी जमकर धन उगाही की जा रही है अपात्र व्यक्ति से 24-24 हजार रुपये प्रत्येक आवास के नाम पर लिया जा रहा है । पैसा ना देने पर उसे अपात्र घोषित कर दिया जा रहा है । ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान दूसरे की ID पर भी आवास दे रहे हैं तथा गांव में साफ सफाई के नाम पर जीरो है । ग्रामप्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग के नाम पर भी फर्जी भुगतान कराया गया है जबकि उक्त निर्माण हुआ नहीं है। इस दौरान राधेश्याम, दुर्गेश यादव,ओम प्रकाश, विजेंद्र कुमार, अशोक पासवान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • कुशीनगर : मोमिन अंसार सभा ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

    [object Promise]
    https://jansandeshonline.com/vid-20180916-wa0110-mp4/

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। मोमिन अंसार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी इज्जतुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में जिलाअध्यक्ष मु0 मोइनुद्दीन अंसारी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद का दौरा कर जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कुशीनगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी को उनके आवास पर पहुंच कर दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर माला पहना कर सम्मानित किया गया व बधाई दी गयी, इसी क्रम में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जाकिर हुसैन को भी उनके आवास पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वागत किया गया, युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता फतेह आलम अंसारी को जिला मंत्री पद पर मनोनीत कर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी।

    उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में छात्र संघ चुनाव में महामन्त्री पद पर विजयी प्रत्याशी मु0 आलम अंसारी को मिठाई खिलाकर व माल्यर्पण कर सम्मानित किया गया व संगठन की सदस्यता दी गयी। बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी को उनके आवास पर पहुंच जन्म दिन की मुबारकबाद दी गयी।

    इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सैफ लारी, आजम अंसारी, इंजीनियर सफीउल्लाह अंसारी, मौलाना नुरुल्लाह अंसारी, मु0 जावेद अंसारी, परवेज अन्सारी, सफदर अंसारी अख्तर अंसारी, नसिरुल्लाह अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

  • खेत रखवाली कर रहे बुजुर्ग को जानवरों ने मार डाला

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज। जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरी गांव में बीती रात खेत की रखवाली करने गये खेत मे मचान पर सो रहे 60 वर्षीय मंगरा को किसी जंगली जानवर ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

    आज सुबह जब मृतक के परिजन खेत में गए तो मगंरू को मार देखकर शोर मचाने लगे। वही प्रथम दृष्टया में मजनू कि शरीर पर मांस को नोचने के जैसा देखने से लोगों ने मौत का कारण जंगली जानवर ही बताया। इस घटना से गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

  • देवरिया में दो लोगो की हत्या निर्मम हत्या

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ़ – कामेश्वर पाण्डेय
    रिपोर्टर- मन्नान अहमद, राजेश मिश्रा

    देवरिया । सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ज़ज़्ज़सकरापार में आज सुबह दो लोगो का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि 12 घण्टों में घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।घटना का कारण प्रतिशोध बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
    [object Promise]
    मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव के रहने वाले मोती यादव (65) घर से करीब पांच सौ मीटर दूर गांव के दक्षिण में एक शिवमंदिर के पुजारी थे। रविवार की रात वह खाना खाकर मंदिर में सोने चले गए। सोमवार की सुबह करीब छह बजे उनका शव मंदिर के समीप ही पोखरे में जलकुंभी के बीच मिला। उनके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। शव से कुछ दूर मंदिर के पास काफी खून पसरा हुआ था। जब सुबह गाँव के कुछ लोग मंदिर के तरफ गये तो पुजारी का शव मंदिर के प्रांगण में स्थित पोखरे में देख भौचक्के रह गए। इसकी सूचना लोगो ने पुजारी के परिवार वालो की दी । बताया जाता है कि पुजारी का शव मिलते ही उसके परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने गांव के राहुल उर्फ मिंटू(27) पुत्र ओमप्रकाश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पीट-पीट कर मार डाला। इनका आरोप था कि दानपेटी से पैसा चुराने का विरोध करने पर राहुल ने ही देर रात मोती की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार मोती और राहुल अक्सर मंदिर पर एक ही साथ रहते थे।
    [object Promise]
    राहुल पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। उसकी मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी।देर रात को उसकी हालत बिगड़ते देख राहुल की माँ ने उसे घर में बाँधने के लिये उसके पिता को कहां लेकिन उसके पिता ने उसे बाँधा नही।जिसके चलते कब वह घर से निकला इसकी जानकारी घर वालो को नही हो पाई। घटना की जानकारी होते ही एसपी एन कोलांची मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान शुद्ध तौर पर लागू हो जाये तो देश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा : भाजपा सांसद

    [object Promise]

    गौरव जायसवाल
    लखनऊ। दाऊलसफा के बी ब्लाक के कामन हाल में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच लोकसभा से भाजपा संासद सवित्री बाई फूले ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज तक दलितों  को उनका अधिकाार नहीं मिला हैं। अगर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान शुद्ध तौर पर लागू हो जाये तो देश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा।
    एससी/एसटी एक्ट के बारे में बताया कि बहुजन समाज पर जा कानून बनाया है 9वीं सूची में डाल जाये। सिर्फ 2019 के चुनाव को देखते हुए एससी/एसटी एक्ट पर राजनीति हो रही है। कार्यक्रम में संगठन के  राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह दलितों के उत्थान के लिए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सी.डी. गौतम, ई.एस.एस.राम, राजेश प्रसाद, राम प्रकाश, आर.बी. सिंह, राम सिंह, आचार्य रामलाल, त्रिलोकी चन्द्र सहित कई गणमान्य लो उपस्थित थे।

  • … तो जिला प्रशासन के अड़ियल रवैया से परेशान होकर इनायत अली ने इस घटना को दे दी अंजाम

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ हमलावर द्वारा गड़ासे से किए गए हमले के बाद इस तरह की पहली बार घटी घटना ने यहां सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिया हैं. लोगों का कहना है कि जब जिले का डीएम ऑफिस ही नहीं सुरक्षित है, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे हो पाएगी ? अचानक हुए हमले से गंभीर रूप से घायल होमगार्ड सुदामा गुप्ता को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है जहां उसकी अभी हालत चिंताजनक बने रहने की सूचना है |
    हालांकि हमलावर इनायत अली की माने तो ने वह प्रशासनिक निष्क्रियता से नाराज होकर उसने इस तरह का कदम उठाया है जबकि घायल होमगार्ड सुदामा गुप्ता से उसकी कोई नाराजगी नहीं थी | उधर इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की अटकलें लगाया जा रहे हैं,ऐसे में जिलाधिकारी कार्यालय पर ऐसी घटी घटना ने, यहां के जिला प्रशासन की पूरी सिस्टम को हिलाकर रख दिया है |
    दूसरी ओर सीएमएस डा. बजरंगी पाण्डेय ने जवान की स्थिति को गंभीर बताया है,जबकि डीएम की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है हमलावर इनायत अली कहना है कि उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रही थी और बार-बार आकर वह थक गया था सिस्टम से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुआ |

  • कोई गांव बिजली से नही रहेगा महरूम-विधायक

    [object Promise]

    महाराजगज। सबको बिजली उपलब्ध करा रही है हमारी सरकार। आज़ादी के बाद से आज तक जिन गांवों में बिजली नही पहुची उन गांवों में बिजली पहुचने का कार्य भाजपा सरकार  कर रही है। पहले दींन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से विद्युत पोल ट्रांसफार्मर तार देकर विद्युतीकरण से वंचित गावो में बिजली पहुचाया गया। आज सौभाग्य योजना के माध्यम से लोगो को मुफ्त बिजली कनेक्शन, मीटर, तार आदि देने का कार्य हो रहा है। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने मिठौरा विकास खण्ड के नारायणपुर में सौभाग्य योजना का शुभरम्भ करते हुए कही। उन्होंने कहाकि यह सब विकास कार्य सरकार की इक्षाशक्ति के अनुरूप होता है।

    पिछली सरकारों में  इक्षाशक्ति की कमी थी। उन्होंने कहाकि हमारी सरकार ने वादा किया था कि सबका साथ सबका विकास करेंगे। 24×7 के शेड्यूल से हर घर को बिजली देंगे। उसी दिशा में यह कदम सरकार ने बढ़ाया है। विधायक ने 35 लीगो को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन दिया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताआ हरिशंकर, अधीक्षण अभियंता अनूप सिन्हा, अवर अभियंताप्रेम नारायण मौर्य, एस डी ओ आलोक रंजन गुप्ता, इंजी आशीष माथुर, जैक्सन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज त्रिपाठी, टी एन ऐम आत्मा राम, पी एमसुदीश ,भजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, सचिदानंद मौर्य, ॐ प्रकाश जायसवाल, महेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

  • प्रथम आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगज । नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल जिलाध्यक्ष बनने के बाद दिनेश जायसवाल प्रथम बार जनपद में पधारे तो भाजयुमो कार्यकर्ताओ व भाजपा नेताओं ने अपने लोकपि्रय जिलाध्यक्ष का एतिहासिक स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कयमार श्रीवस्तब के साथ लखनऊ से चल कर आज जनपद के कतरारी सीमा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर स्वागत किया।

    सैकड़ो गाड़ियों व मोटरसीयकले जुलूस में चल रही थी। भाजपा दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, पंकज चौधरी दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया व ज्ञानेंद्र सिंह दिनेश जायसवाल के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। भाजयुमो कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बन रहा था।

    कतरारी में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अभिषेक श्रीवस्तब परशुराम जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने माला से लाद दिया।परतावल चौराहे पर पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह, उमेश गुप्ता, विवेक पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने स्वागत किया।भिटौली, शिकारपुर हनुमानगढ़ी, नगर चौराहे पर कार्यक्रटसो ने माला पहना कर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहाकि शीर्ष नेतृत्व ,सांसद पंकज चौधरी , भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, बड़े भाई अजय कुमार श्रीवास्तव , निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त का आभारी हूं।

    इन लोगो के सहयोग व आशीर्वाद से आज यहां पहुचा हूँ। पार्टी व नेतृत्व ने जूस विश्वास से मुझे दायित्व सौंपा है मेरा प्रयास होगा खरा उतरु।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल जिला महामंत्री परदेसी रविदास, ,हियुवा नेता संजय यादव, चंचल चौबे, बबलू मुंशी, भोला , जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजयुमो दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राहुल यादव गौरव जायसवाल बलराम दुबे, प्रदीप दुबे, इंजी विवेक गुप्ता, विजय नंदन प्रजावंशी, गौरव रौनियार, सिनोद , भारतेंदु, टिंकू सोनी,सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • ऊर्जावान चेहरे को जिले की टीम का नेतृत्व सौपा 

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
    महाराजगज । भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा ब्रिगेड को 2019 के चुनाव को देखते हुए नये ऊर्जावान चेहरे को जिले की टीम का नेतृत्व सौपा है। दिनेश जायसवाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद महाराजगज का जिलाध्यक्ष भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मनोनीत किया है। भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अशोक कटारिया व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने आज भाजयुमो जिलाध्यक्षो की सूची जारी की। दिनेश जायसवाल ने भाजयुमो के विभिन्न दायित्वों पर रहकर पार्टी में निष्ठापूर्वक कार्य किया।

    दिनेश जायसवाल के मनोनयन पर सांसद पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, विधान सभा मे पार्टी के सचेतक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया , भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, अंगद गुप्ता, रामाज्ञा निषाद, मधुर सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, बच्चू लाल चौरसिया, प्रदीप उपाध्याय, निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त ने बधाई दी। और कहाकि दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो सहित पार्टी को भी ऊर्जा मिलेगी।

  • समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी महाराजगंज

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज I श्यामदेउरवा थाना पर आयोजित समाधान दिवस में आज जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधिक्षक आर.पी. सिह थाना दिवस में उपस्थित होकर फरियादियो की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर कुल तीन मामले आये।

    जिसमे एक का तुरन्त  निस्तारण कर दिया दिया तथा दो मामलो को टीम गठित कर  जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए गए।  उक्त अवसर पर इस्पेक्टर रामपाल यादव ,जितेन्द्र  सिह ,एस आई स्वतन्त्र कुमार सिह,शमशाद अंसारी,कानगो हल्का लेखपाल व फरियादी  मौजूद रहे।