Category: uttar-pradesh

  • मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक कर किया खुशी का इजहार

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश

    महाराजगंज। जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई ,बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य व जिला अध्यक्ष छाया भारती ने कीबैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि पर खुशी का इजहार भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि की घोषणा की इस संगठन का मेहनत का दें है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ₹1500, मिनी आंगनबाड़ी का ₹1200 तथा सहायिका का ₹750 पूरे भारतवर्ष को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो का बढ़ाया गया है ।

    अभी प्रदेश सरकार ने 27 अगस्त 2018 को अनुपूरक बजट में 623.59 करोड़पति अतिरिक्त व्यवस्था कर ली है। जो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का ₹4000, मिनी कार्यकर्ती को ₹3000, सहायिकाओं को ₹2000 की घोषणा जल्द ही मुख्यमंत्री योगी जी करेंगे ।जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को मानदेय ₹9500, मिनी कार्यकत्रियो का ₹ 7200 व सहायिकाओं को ₹4750 हो जाएगा। इसके बाद कार्यकत्रिया अच्छा कार्य करेगी उस को प्रोत्साहन के रूप में ₹500 रुपए मिलेगा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि संगठन की परिणाम का ही देन है कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार आशा कार्यकत्रियो का मानदेय बढ़ा है ।जिसके लिए हम लोग प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की दिल से आभार व्यक्त करते हैं । मौर्य ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर पर जो पदाधिकारी इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं उनको हटाकर वहां पुनः चुनाव किया जाएगा । इस दौरान बैठक राजमती ,सत्येंद्र पटेल, ज्ञानमती, सरोज जायसवाल, पूनम, दिलीप सिंह, शोभा यादव सहित तमाम आशा कार्यकत्रिया मौजूद रही।

  • बैठक कर सांसद और विधायक ने दिए विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश

    महाराजगज । जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आज सांसद पंकज चौधरी के धनेवा स्थित आवास पर विद्युत विभाग के अधिकारियों, सौभाग्य योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ सांसद पंकज चौधरी, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ,ने बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया। सांसद पंकज चौधरी ने कहाकि सरकार की मंशा है कि 22 से 24 घण्टे लोगो को बिजली मुहैया कराई जाय।

    हर गरीब के घर भी बिजली पहुचे। इसके लिए पंडित दींन दयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के माध्यम से उन गांवों तक विद्युत पोल , तार व ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। किन्तु विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सौभाग्य योजना की शुरुआत की। जिसमे हर घर को कनेक्शन, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, तथा आवश्यक जगहों पर तार व पोल्ल भी लगाया जाएगा। सांसद पंकज चौधरीं ने कहाकि यह जनपद बिजली के मामले में काफी पिछड़ा था। बहुत से गावो में आज़ादी के बाद भी बिजली नही पहुची थी। हमारी सरकार ने उन गांवों तक बिजली पहुचने का कार्य किया है।पिछले डेढ़ वर्ष में जनपद में लगभग 80 हज़ार विद्युत पोल लगे है ।

    इसी क्रम में लगभग 4 हज़ार नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए है। हमारी सरकार बिजली की समस्या से जनपद को मुक्त करने के लिए सतत प्रयास कर रही है।इस दौरान प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, जैक्सन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता हरिशंकर सिंह, अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा, अधिशासी अभियंता फरेंदा, अधिशासी अभियंता नौतनवा, अवर अभियंता तुषार सिंह, एस डी ओ अरुण यादव, भाजपा के रविंदर चौबे , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल मौजूद रहे।

  • प्रधान पति की लाश आते ही गांव में मचा कोहराम

    [object Promise]

    महाराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार निवासी मेवालाल उम्र 75 वर्ष की चारधाम यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई थी और बृहस्पतिवार को उनका शव एंबुलेंस द्वारा गांव में ज्यो ही पहुंचा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी उनके अंतिम दर्शन करते हुए उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बताते चलें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार निवासी प्रधान पति मेवालाल उम्र 75 वर्ष अपनी पत्नी ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी के और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ चार धाम यात्रा के लिए घर से कुछ दिन पहले निकले थे की रामेश्वरम में दर्शन के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई ।

    साथ गये लोगों ने उन्हें तत्काल निकट के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज शुरू कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया इसकी सूचना जैसे ही घरवालों को हुई रिश्तेदारों के साथ शव लेने निकल पड़े और बृहस्पतिवार को एंबुलेंस के द्वारा उनका शव ज्योही गांव में आया पूरे गांव में मातम छा गया और चारों तरफ कोहराम मच गया भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी और इसी बीच लोगों ने उनके अंतिम दर्शन करते हुए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

  • अवैध निर्माण पर प्रशाशन का चला बुलडोजर

    [object Promise]

    महाराजगंज । गुरूवार शाम घुघली-शिकारपुर मार्ग के ग्रामसभा जोगिया के कफवा चौराहे पर सड़क के दायरे के अवैध ढंग से निर्माण किये गए मकानों को उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर लगाकर गिराया गया।
    विकास खंड घुघली के ग्राम सभा जोगिया कफवा चौराहे पर कई लोगों ने वर्षों पूर्व से सड़क दायरे के अन्दर कब्जा कर पक्का निर्माण करा रखा था। इसी मामले में दो लोगों में उच्च न्यायालय में वाद दाखिल था। सुनवाई के पश्चात उच्च न्यायालय ने प्रशासन को सड़क के जद में हुए अवैध निर्माण को हटाने निर्देश दिया। इसके अनुपालन में जिला प्रशासन ने पुनः सीमांकन कर तीन सितम्बर तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था।

    लेकिन अतिक्रमण न हटने के दशा में जिलाधिकारी अमर नाथ उपाध्याय के सख्त निर्देश पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, विभागीय अधिकारी, पीएसी, मुकामी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कफवा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की करवाई शुरू कर दी।

    करवाई के क्रम में छोटेलाल, संजय, कैलाश दुखी, सहादु, जितेंद्र सहित कई अन्य लोगों द्वारा किये गए अवैध निर्माण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह के अतिरिक्त विभिन्न थानों से आयी पुलिस मौजूद रही।

  • ग्रामिणो ने की प्रधान द्वारा किये भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच की मांग

    [object Promise]

    महाराजगंज । आज ग्राम सभा बिशनपुर कुर्तियां विकासखंड लक्ष्मीपुर तहसील नौतनवा के विनोद बजरंगी, राधेश्याम, हजरत राजू एवं आदि कई लोगों ने ग्राम सभा के विकास कार्य को लेकर ग्राम प्रधान के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महाराजगंज जिलाधिकारी को नोटरी बयान हल्फी के साथ शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान द्वारा कराया गये कार्य की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने पत्र मे लिखा है कि इस ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ग्राम सभा के अंदर विकास कार्य नहीं करते हैं ।

    ग्राम सभा में कभी भी खुली बैठक नहीं कराते हैं जिससे ग्राम सभा के लोगों को जानकारी हो सके कि उनके द्वारा क्या प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम प्रधान के द्वारा मनरेगा में धांधली की जाती है जिनके पास मकान है उन्ही को मकान दिया जाता है और शौचालय संबंधित आरोप लगाते हुए विनोद एवं उक्त लोगों ने कहा कि उनके द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता हैं। केवल अपने चहेतों लोगों का ही कार्य कराते हैं जिससे ग्रामसभा बिशनपुर कुर्तियां के ग्रामीणों में काफी रोष है । एक तरफ जहां मोदी सरकार कई योजनाएं चला कर के ग्रामीणों के सहयोगी बनते हुए लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है और ग्रामीणों में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है तो वही ग्राम प्रधान सरकार के नियमों की धज्जियां नजर आ रहे हैं।

  • महराजगंज सिविल कोर्ट परिसर में बवाल, वकील के तख्ते पर तोड़फोड़

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश

    महाराजगंज। महाराजगंज जनपद के सिविल कोर्ट परिसर में आज पूर्वाह्न जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एक जुट़ होकर वकील मनोज सिंह के तख्त, झोपड़ी व कुर्सी को तोड़ दिया। इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में करीब एक घंट़े अफरा-तफरी मची रही। कोर्ट़ में विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई, और जैसे-तैसे हंगामे व विवाद को शांत कराया।

    प्राप्त समाचार के अनुसार महाराजगंज सिविल कोर्ट के अधिवक्तों ने कुछ़ दिन पूर्व बैठ़क कर यह निर्णय लिया था कि 15 अगस्त को कोल्हुई थाना क्षेत्र के बडगों गांव के मदरसे में राष्ट्रगान गाने का विरोध करने वाले जेल में बंद मौलाना व आरोपियों के लिए कोई भी वकील न्यायिक सहायता नहीं देगा। गुरुवार को जैसे ही कुछ़ अधिवक्ताओं को यह पता चला कि मनोज सिंह नामक वकील मौलाना व अन्य आरोपियों की जमानत की गुजारिश डालने की तैयारी में हैं। कुछ़ वकील आक्रोशित हो गये और हंगामा मच गया।

  • बृजलाल स्मारक महाविद्यालय राजाबारी ने निर्धारित किया परीक्षा आवेदन तिथि

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । राजाबारी ठूठीबारी बृजलाल स्मारक महाविद्यालय ने अंतरिम तिथि आवेदन ऑनलाइन अंक सुधार एवं बैंक पेपर संबंधित पत्र उक्त निर्धारित तिथि जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति में महाविद्यालय के कार्यालय प्रभारी श्नाथू यादव ने दिया।उन्होंने बताया कि समय अवधि  तक भर सकते है.अन्यथा वंचित हो सकते है।

    उन्होंने ने यह भी बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय,कपिल वस्तु, सिद्धार्थनगर के संबधित राजाबारी विद्यालय को मिले निर्देशानुसार  एतदद्वारा वार्षिक परीक्षा 2018 में सम्मिलित छात्र -छात्राओं को सूचित किया जाता है बी.ए.,बी.काम,बी.एसी.,एम.ए., तथा  एम.काम.के बैंक पेपर एवं अंक सुधार जे ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र पूरित करने की प्रक्रिया दिनांक 12.9.2018से प्रारम्भ हो रही है। जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 22.9.2018,है।

    इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक भर सकतें है। विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट जा कर प्राप्त कर सकते है।

    कार्यवाही  न होने से नाराज सभासद ने सौपा ई. ओ.  को पत्र                        

    महाराजगंज । आज नौतनवा नगर पालिका परिषद के सभासद माधुरी देवी जानकी नगर वार्ड नंबर 18 ने नगर के विकास के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र में अभी तक एक भी कार्य न होने से नाराजगी जाते हुये आधिषासी अधिकारी को पत्र देकर कार्य वाही की मांग की।

    पत्र मे लिखा है कि भीषण गर्मी के समय में दिए प्रार्थना पत्र में नगर में स्टंट पोस्ट की आवश्यकता है जो आज तक एक भी स्टैंड पोस्ट नहीं लगा और जलकल के बाबू से मौखिक रूप से स्टैंड पोस्ट लगाने की बात पर बाबू का जबाब था कि पैसा नहीं है। सभासद ने ई. ओ.  से शासन से कम से कम एक स्टंट पोस्ट लगवाने के लिए पैसा लाने की  मांग की है ताकि नगरवासियों को कुछ राहत मिले।

  • कुशीनगर में महज 64 रुपया समय से नहीं देने पर पडरौना के किलकारी हास्पीटल के स्टाप की लापरवाही के वजह से अस्पताल में भर्ती मासूम की चली गईं जान

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर ।  इन्सानियत व मानवता को दरकिनार कर हमेशा चर्चा में रहने वाले पडरौना के रामकोला रोड तिलक नगर मुहल्ले में स्थित किलकारी हॉस्पिटल के चिकित्सक अपनी दबंगई व कारगुजारी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आया है | इसी अस्पताल में भर्ती 7 वर्षीय मासूम के परिजनों द्वारा अस्पताल के दवा काउंटर पर तैनात स्टाफ को महज 64 रुपया नहीं चुकाने के वजह से मासूम की हुई मौत के बाद आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मृतक के परिजनों द्वारा विरोध करने व कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कारवाई करने के मामले में आरोपी चिकित्सक द्वारा कोतवाली पुलिस को मोटी रकम देकर कर मामले को फिर  मैनेज कर दिया गया है ।
    बेशक :  बताते चलें कि बलिया जिला के रसड़ा थाना निवासी अनीता देवी पत्नी पिंटू विश्वकर्मा गत दिनों पूर्व पडरौना नगर के लाजपत नगर निवासी श्रीकांत विश्वकर्मा के यहां अपने मायके आई हुई थी। बीते 10 सितंबर को उसके पुत्र रितिक उम्र 7 माह की तबीयत अचानक खराब होने पर उक्त चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए परिजन लेकर पहुंचे थे,डॉक्टर ने जांचोपरान्त उसकी हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर भी कर लिया था, इतना ही नहीं इलाज भी शुरू कर दिया था कि, इलाज से उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। परिजनों ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर दूसरे जगह ले जाने की बात डॉक्टर से कहीं थी,लेकिन डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल में ठीक हो जाने का भरोसा वी मरीज को रखे रहा।
    मृतक मासूम की मां की माने तो गत दिन बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे मासूम की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी इसकी सूचना उस मा ने सर्वप्रथम डॉक्टर को दी, लेकिन डॉक्टर अस्पताल में देर से पहुंच कर जांच कर दवाइयां लिख दी थी |
    हालांकि मासूम के मा ने जब दवा लेने काउंटर पर पहुंचने पर  कंपाउंडर ने दवा तो दे दिया लेकिन उस दवा की कीमत ₹ 64 मांगा तो परिजन थोड़ी देर में पैसा दे देने की बात कहने लगे लेकिन कंपाउंडर ने डांट फटकार लगा कर भगा दिया और दवा उसके हाथ से छीन ली। उधर दो-तीन घंटे गुजर गए और मासूम की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी | बताया जाता है मासूम की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती तो कर दिया कि  अगले सुबह दिन के लगभग 9:00 बजे अस्पताल में मौत हो गई।
    क्या होगा डीएम,सीएमओ का अगला कदम ?
    ==================
     मासूम के मां के द्वारा तहरीर देने के बाद कोतवाल के आदेश के बावजूद आरोपी चिकित्सक के विरूद्व कोई कार्रबाई न होना अपने आप में एक सवाल है। सवाल यह भी है कि मामले की जांच कर रही पुलिस इस मामले  को ठण्डे बस्ते में डालने के पीछे  मंशा क्या थी ? हलाकि चर्चा जोरो पर है कि पुलिस ने आरोपी चिकत्सक से मोटी रकम वसूल कर मामले को लीपापोती कर अपने स्तर से रफ-दफा कर दिया है। अगर इस बात में तनिक भी सच्चाई है तो जिलाधिकारी व सीएमओ का अगला कदम क्या होगा ?

  • हिन्दी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    [object Promise]

    Satya Prakash Madhesiya

    महराजगंज । जनपद न्यायाधीश अमर नाथ सिंह, की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आज हिन्दी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    जिसमें जनपद समस्त न्यायिक अधिकारीगण क्रमशः प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, नरेन्द्र बहादुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, विसम्भर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम, ललित नारायण झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, विपिन कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज परमेश्वर प्रसाद, सिविल जज वरिष्ठ खण्ड, शीलवन्त, सिविज जज अवर खण्ड, शैलेश कुमार मौर्य तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज राम किशोर उपस्थित हुए।

    संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं समृद्धि के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किया गया। सभी वक्ताओं द्वारा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए विशेष बल दिया गया और हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित किये जाने हेतु दृढ इच्छा शक्ति की आवश्यकता बतायी गयी। बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में गोष्टी का समापन किया गया।

  • मूर्ति विसर्जन को लेकर समितियों की बैठक सम्पन्न, मुख्य बिन्दुओ पर हुई चर्चा

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया

    महाराजगंज । सिसवा कस्बे स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर सांय 8 बजे श्री गणेश विसर्जन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।
    बैठक की अध्यक्षता उमा सोनी एवं एडवोकेट गोविंद सोनी, विनोद सोनी, मनीष शर्मा, गंगासागर जायसवाल, व अनिल जायसवाल के नेतृत्व में कई गयी। बैठक में मुख्य रूप से डोल एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर सर्वसहमति से मूर्ति की नंबरिंग कर, अश्लील व भद्दगी गानों पर प्रतिबंध एवं सभी समितियों को श्री दुर्गा पूजा के भाँति शांतिपूर्ण तरीके से भक्तिमय वातावरण के साथ डोल निकालने की हिदायत दी गयी।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट गोविंद सोनी ने सभी समितियों के पदाधिकारियों को एक नई ऊर्जा प्रदान करते हुए सभी समितियों को स्वच्छ एवं भक्तिमय वातावरण से बिना भोजपुरी गाना के भजन कीर्तन के साथ शांतिप्रिय तरीके से डोल निकालने को लेकर शपथ दिलाया, जिसपर सभी समितियों के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से डोल निकालने को लेकर शपथ ग्रहण भी किये। इस बीच सर्वसम्मति से 17 सितंबर को मिसकारी टोला छोड़कर श्री दुर्गा पूजा विसर्जन मार्ग से डोल यात्रा व मूर्ति विसर्जन किये जाने का निर्णय भी लिया गया।  बैठक में मुख्यरूप से एडवोकेट गोविंद सोनी, मनीष शर्मा, विनोद सोनी, गंगासागर जायसवाल, अनिल जायसवाल समेत सभी समितियों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।