Category: uttar-pradesh

  • जिगिनियहवा मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

    [object Promise]

    महाराजगंज। बीते सप्ताह जिगिनियहवा गाँव मे दो पछो में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें प्रधान पच्छ के रामबचन साहनी पुत्र मोल्हू के तरफ से गंभीर धाराओं में रामानंद, शैलेश,मुन्ना,पन्ना,शंकर,छोटेलाल,सज्जार आदि सात लोगो पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था.एवं दसरे पच्छ के तरफ से एनसीआर कायम हुआ था.जिसमे प्रधान के पिता को काफी गंभीर चोटें आयी थीं और पुलिस की मदद से रात में ही सीएचसी रतनपुर में इलाज के लिए पहुचाया गया था.

    वहा इलाज के बाद प्रधान के पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था .वहा इलाज चला लेकिन हालात कंट्रोल से बाहर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए सलाह दिया था.जिसमें प्रधान की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई थी.जिसके उपरांत आज दो आरोपी क्रमसः पन्ना पुत्र शंकर, मोहन पुत्र शंकर को आज बरगदवा पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप के पास पड़ियाताल से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बरगदवा एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

  • जूनियर शिक्षक संघ के विचित्र नरायण अध्यक्ष व मंत्री डॉ प्रभुनाथ निर्विरोध निर्वाचित

    [object Promise]

    By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
    महराजगंज। लक्ष्मीपुर बीआरसी परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लाक इकाई लक्ष्मीपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन कर नवीन पदाधिकारियों का चयन किया। अधिवेशन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें संरक्षक विजय प्रकाश दुबे, अध्यक्ष विचित्र नरायण त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहित यादव, दिनेश यादव, मनीष सिंह, शर्मिष्ठा सिंह, रियाज अहमद, मंत्री डॉ प्रभुनाथ गुप्ता, सयुंक्त मंत्री चन्द्र प्रकाश मौर्य, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र नाथ राव, आडिटर सुरेश प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
    शिक्षकों को संबोधित करते हुये संघ के जिलाध्यक्ष डॉ त्रिभुवन नारायण गोपाल पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभुनाथ गुप्ता ने किया।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री उपेंद्र पांडेय, विजय शंकर त्रिपाठी, जावेद खान, सुदामा चौहान, अख्तर खान, विजयकांत मिश्र, डॉ दिनेश त्रिपाठी, रामसेवक यादव, हरिश्चंद्र चौधरी, एस एन मिश्रा, ब्रह्मानन्द, नाथ प्रसाद, शर्मिष्ठा सिंह, ध्रुवनारायण गुप्त आदि मौजूद रहे।

  • ‘रावण’ को रिहा करेगी योगी सरकार, जानिये कौन है ‘रावण’

    [object Promise]

    लखनऊ । राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मामले में सोनू, सुधीर, विलास को पहले ही रिहा किया जा चुका है। अब   सरकार ने रावण की मां के प्रत्घ्यावेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके समयपूर्व रिहाई का फैसला किया है। रावण को पहले एक नवंबर तक जेल में रहना था लेकिन अब उसे जल्घ्द ही रिहा कर दिया जाएगा। रावण के अलावा दो अन्घ्य आरोपियों सोनू पुत्र नाथीराम और शिवकुमार पुत्र रामदास को भी सरकार ने रिहा करने का फैसला किया है।

    उत्तर प्रदेश के दलित वोटों को साधने के लिए सूबे की योगी  सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। योगी आदित्घ्यनाथ सरकार ने गुरुवार को राष्घ्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद भीम आर्मी के संस्घ्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को समय से पहले से छोड़ने का फैसला किया है। चंद्रशेखर उर्फ रावण को बीते साल सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के आरोप में अरेस्घ्ट किया गया था। रावण की रिहाई को योगी सरकार के चुनावी दांव के रूप में भी देखा जा रहा है।

    तीनों ही लोगों की रिहाई के लिए सहारनपुर के जिलाधिकारी को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि बीते साल सहारनपुर में जातीय हिंसा हो गई थी जिसमें एक महीने तक जिले में तनाव रहा था। भीम आर्मी संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर को प्रशासन ने हिंसा का मुख्य आरोपी मानकर उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। हिंसा के बाद ही चंद्रशेखर जेल में बंद हैं। डीएम सहारनपुर की रिपोर्ट पर चंद्रशेखर के खिलाफ रासुका लगा दिया गया था जिसे लेकर भीम आर्मी ने विरोध जताया था।

    माना जा रहा है कि योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी और दलितों की नाराजगी को दूर करने के लिए रावण को समय से पहले रिहा करने का फैसला किया है। भीम आर्मी का वेस्घ्ट यूपी में काफी प्रभाव है और वह दलित आंदोलन के सहारे इस क्षेत्र में अपनी जड़ें और गहरी करना चाहती है। यही नहीं बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी स्घ्वीकार किया है कि कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार की एक बड़ी वजह भीम आर्मी है।

    बीजेपी नेताओं ने कहा कि भीम आर्मी ने दलितों और मुस्लिमों को एकजुट करने का काम किया और वोट बीजेपी के विरोध में गए। एक बीजेपी नेता के मुताबिक, श्पिछले साल जातीय हिंसा के बाद भीम आर्मी लोगों की नजर में आई। जातीय हिंसा के खिलाफ भीम आर्मी का प्रभाव है। कैराना उपचुनाव में भीम आर्मी ने खास तौर पर दो क्षेत्रों नकुर और गंगोह में प्रभाव डाला क्योंकि इन दोनों ही जगहों पर 2 लाख से अधिक वोट हैं। दलितों और मुस्लिमों को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ खड़ा करने में भीम आर्मी सफल हो रही है।

    बता दें कि कैराना उपचुनाव में 54.17 प्रतिशत ही मतदान हुआ जो 2014 से 18 फीसदी कम है। 2014 में बीजेपी ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी और पार्टी को अभी भी उम्मीद है कि अगले साल लोकसभा चुनावों में ज्यादा संख्या में मतदाता घर से निकलेंगे और पार्टी फिर सीट जीतने में सफल रहेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि कैराना हमेशा से ही बीजेपी के लिए एक मुश्किल सीट रही है। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए योगी सरकार ने रावण को छोड़ने का फैसला किया है।

  • Lucknow : डीजीपी ऑफिस के पास डेप्युटी डायरेक्टर के घर 35 लाख की चोरी

    [object Promise]

    लखनऊ। डीजीपी ऑफिस के पास डालीबाग कॉलोनी में स्थित कृषि विभाग की डेप्युटी डायरेक्टर के घर पर यह चोरी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर हजरतगंज थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पीड़ित के घर से कैश सहित लगभग 35 लाख की जूलरी चोरी हुई है। आपको बता दें कि बीती 11 जुलाई को भी इसी इलाके में चोरी हुई थी और पुलिस अभी उस केस को भी नहीं सुलझा पाई है।

    मंगलवार को डालीबाग कॉलोनी के फ्लैट नंबर 3/10 में रहने वाली शोभा रानी अपने मदन मोहन मालवीय रोड स्थित ऑफिस के लिए सुबह घर से निकलीं। वहीं उनके प्रिंसिपल पति अपने स्कूल चले गए। दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब वह वापस लौटीं तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। इसके बाद शोभा ने पुलिस को बुलाया।

    जानकारी मिलने पर एएसपी और सीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, अंदर जाकर जब मैंने सामान चेक किया तो पता लगा कि कुछ कैश और लगभग 35 लाख की जूलरी गायब है। कुछ डॉक्युमेंट्स भी चोरी हुए हैं। एएसपी (ईस्ट) सर्वेस मिश्रा ने कहा कि कॉलोनी के घरों में काम करने वाले लोगों में से कोई चोर हो सकता है। बिल्डिंग में सीसीटीवी भी नहीं लगे थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोर को जल्द पकड़ लेगी।

  • CM योगी : 150 भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर , वजह है ये !

    [object Promise]

    लखनऊ. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में भ्रष्टाचारियों पर अब लगाम लगाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है. भ्रष्टाचार जैसी हरकतों पर योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. इसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. साथ ही इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में डालने के भी आदेश दिए हैं.

    बताया जा रहा है कि अब प्रदेश के डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जाएगा. गृह विभाग ने भी उक्त अफसरों पर एफआईआर की तैयारी कर ली है. घोटालों में अब तक बचने वाले भ्रष्टाचारी अफसरों पर ईओडब्ल्यू और विजिलेंस में एफआईआर को दर्ज किया जाएगा. जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, नगर निकाय और समाज कल्याण विभाग के सबसे ज्यादा अधिकारियों पर शिकंजा कसेगा.

    छात्रवृत्ति घोटाले में भी शामिल कई अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो गई है. 14 सितंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद यह कदम उठाया जाएगा. सीएम योगी ने आदेश देते हुए कहा कि इन भ्रष्ट अफसरों की जो फाइलें छुपा कर रखी गई है, उनका दो महीने के अंदर निस्तारण किया जाए. साथ ही मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ग्रह की निगरानी में एक समिति बनाई गई और जांच शुरू की गई. इस आदेश के बाद सभी अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें अभी 300 से अधिक अफसरों और माननीयों की कारज़्वाई की प्रक्रिया जारी है.

  • आतंकी कानपुर आया था गणेश चतुर्थी पर सिद्धि विनायक मंदिर में धमाका करने, एटीएस ने ऐसे किया गिरफ्तार

    [object Promise]
    लखनऊ। हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी कमरुज्जमा उर्फ डॉ.हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन (38)को एटीएस ने कानपुर के चकेरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में कानपुर के कलेक्टरगंज स्थित सिद्धि विनायक मंदिर की बुधवार को बनाई गई करीब साढ़े पांच मिनट की वीडियो क्लिप भी मिली है। अप्रैल में एके-47 लेकर खिंचवाई गई उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों की नजर में आया था। इस पोस्ट में उसने खुद को हिजबुल मुजाहिदीन का डॉ.हुरैरा होने का दावा किया था।
    [object Promise]
    terrorist-te

    डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपित कमरुज्जमा गणेश उत्सव के दौरान कानपुर में बड़ी घटना करने की फिराक में था। आशंका है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी आतंकी साजिश रची जा रही थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। कमरुज्जमा का यूपी कनेक्शन खंगालने के साथ ही उसके स्थानीय मददगारों के बारे में भी गहनता से छानबीन की जा रही है। मूलरूप से असम के जमुनामुख निवासी कमरुज्जमा करीब दो माह पूर्व कानपुर आया था और शिवनगर में किराये के मकान में रह रहा था।
    जहां उसने खुद को मोबाइल टॉवर इंजीनियर बताया था। एटीएस उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। कमरुज्जमा विवाहित है और उसके एक बेटा है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद एनआइए व एटीएस पिछले कई दिनों से उसके बारे में छानबीन कर रही थी। गुरुवार को एटीएस ने कानपुर पुलिस की मदद से चकेरी क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले से उसे गिरफ्तार किया।
    [object Promise]
    Kashmir-moni

     आइजी एटीएस असीम अरुण के अनुसार आरोपित ने खुद को हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य होने की बात स्वीकार की है। वह अप्रैल, 2017 में कश्मीर के किश्तवार निवासी ओसामा बिन जावेद के संपर्क में आया था, जिसके बाद दोनों ने एक साथ आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन किया था। करीब एक साल पहले दोनों कश्मीर से गायब हो गए थे। दोनों को कश्मीर में नौ माह की ट्रेनिंग भी दी गई थी। तभी से जम्मू-कश्मीर की खुफिया एजेंसियां दोनों की तलाश कर रही हैं। ओसामा अब तक जांच एजेंसियों के हाथ नहीं लग सका है। कमरुज्जमा बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में फेल हो गया था। उसने टाइपिंग व कंप्यूटर का डिप्लोमा कर रखा है। वह अच्छी अंग्रेजी बोलता है। आरोपित को पकडने में एटीएस के एएसपी दिनेश यादव व सीओ दिनेश पुरी की अहम भूमिका रही।
    कमरुज्जमा वर्ष 2008 से 2012 तक फिलीपींस के निकट स्थित आइलैंड रिपब्लिक ऑफ पलाऊ में रहा था। वहां वह एक स्टोर में हेल्पर का काम कर रहा था। यह आइलैंड इंडोनेशिया के पास है। इसके बाद वह कश्मीर चला गया था, जहां 2016 में ओसामा के संपर्क में आया। कमरुज्जमा के स्मार्टफोन में सिर्फ दो मोबाइल नंबर ही सेव थे। वह वाट्सएप ग्रुप के जरिये आतंकी संगठनों के संपर्क में था। उसके मोबाइल से कई चैट व नंबर मिटा दिये गए थे। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।
    कमरुज्जमा के बैंक खातों की पड़ताल भी की जा रही है। खासकर उसकी फंडिंग व सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कश्मीर से भागने के बाद कहां और किन लोगों के संपर्क में रहा और उनकी योजनाएं क्या-क्या थीं।

  • मोट़रसाइकिल व शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर

    [object Promise]

    महाराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के पास एसएसबी ने आज सुबह नेपाली शराब की खेप के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा।
    पकड़े गये व्यक्ति की पहचान राजेश पांडेय निवासी मधुबन नगर वार्ड नौतनवा कस्बा के रुप में हुई है। पकड़े गये व्यक्ति को शराब व मोटरसाइकिल समेत सोनौली पुलिस को सौंप दिया गया है।

    एसएसबी ने बताया जवानों ने यह बरामदगी नोमेंस लैंड़ की पिलर संख्या 525 के पास की है। बरामद शराब 568 शीशी है। जिसे तीन बोरियों में भर कर लाया जा रहा था। वही राजेश ने बताया कि उमर गाड़ी चला रहा था जो फरार हो गया।

  • BJP सरकार में तोड़े जा रहे हैं मंदिर, लोगों में आक्रोश

    [object Promise]

    हरदोई । अराजक तत्वों ने एक माह में तीसरी बार पुलिस को चुनौती देते हुए मंदिरों में स्थित मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस ने सौहार्दपूर्ण माहौल को कायम रखने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस का साथ मंदिर कमिटी के लोग देंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता तथा बुजुर्ग आगे आए। पुलिस के आला अफसरों से अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    गुरुवार की रात कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर में मां फूलमती मंदिर, पटेल नगर पूर्वी में बड़े मंदिर, हरदेव राजा मंदिर, पश्चिमी पटेल नगर के बूढ़े बाबा मंदिर स्थित मूर्तियों की आंखों और धड़ों को अलग कर खंडित कर दी गई, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यह मामला पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर देने की घटनाएं हो चुकी है। एक माह में तीसरी बार हुई चार मंदिरों में एक साथ घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कस्बे के लोगों में गुस्सा उमड़ने लगा।

    मंदिरों पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मूर्तियों को बंदन से पुतवा दिया। इधर लोगों में पनपे आक्रोश की सूचना जब एसपी अलोक प्रियदर्शी को हुई तो उनके साथ अडिशनल एसपी धनंजय सिंह, एसडीएम सतेंद्र सिंह, सीओ प्रताप सिंह सहित भारी पुलिसबल के साथ मौके का जायजा लेने पहुंचे। मंदिरों की क्षतिग्रस्त मूर्तियों की जांच के लिए फारेंसिस टीम के प्रभारी पीएस वर्मा व मुकेश वर्मा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए।

    एसपी ने थाने में बैठक कर मौके पर मौजूद पूर्व विश्वहिंदू परिषद के रामकुमार त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन हनुमान प्रसाद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन पति उमेश माहेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य रवि वर्मा, बजरंग दल जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, वीएचपी के राजेश वर्मा,आनंद कुमार, सभासद अमित गुप्ता ,बुद्धा ,अनूप, रामू मिश्रा तथा अन्य लोगों के बीच बैठक कर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा। लोगों ने अधिकारियों से कहा कि अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर उन पर जल्द कार्रवाई की जाए, जिस पर एसपी ने कहा कि मूर्ति तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और हर हाल में उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    एक माह में तीसरी बार हुई घटना
    एक माह में हुई तीसरी घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि बीजेपी सरकार में मंदिर तोड़े जा रहे हैं और जनप्रतिनिधियों ने एक बार भी इस मामले पर चिंता नहीं जाहिर की। इसके साथ ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को संज्ञान में लेना भी उचित नहीं समझा। मंदिरों की मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस ने हनुमान की मूर्तियों को बंदन से पुतवा दिया।

    बोले एसपी- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
    एसपी आलोक प्रियदर्शनी ने कहा कि मंदिरों की मूर्तियों को खंडित करके अराजकतत्व सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। मंदिरों पर पिकेट ड्यूटी लगाकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद किया जाएगा।

  • रिहा होते ही ‘रावण’ ने कहा-BJP को हराएंगे !

    [object Promise]

    सहारनपुर। देर रात रिहा होते ही भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। सरकार ने चंद्रशेखर को देर रात रिहा किया गया। चंद्रशेखर ने जेल से बाहर मौजूद समर्थकों के साथ मार्च किया और उन्हें संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। चंद्रशेखर ने अपने हाथों में संविधान की एक प्रति को दिखाते हुए कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है।

    आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद चंद्रशेखर को समय से पहले छोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत रात 2.24 बजे चंद्रशेखर को जेल से रिहा किया गया। चंद्रशेखर को बीते साल सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर ने रिहा होती ही अपने समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि चुनावों में बीजेपी को हराएंगे।

    उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के इस फैसले को 2019 के एक चुनावी दांव के रूप में भी लिया जा रहा था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी और दलितों की नाराजगी को दूर करने के लिए योगी सरकार ने यह फैसला लिया। हालांकि रिहाई के तुरंत बाद चंद्रशेखर ने जिस तरह से बीजेपी पर निशाना साधा है उससे सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं यह दांव उल्टा न पड़ जाए।

    भीम आर्मी का वेस्ट यूपी में बड़ा प्रभाव है। भीम आर्मी दलित आंदोलन के सहारे इस क्षेत्र में अपनी जड़ें और गहरी करना चाहती है। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी स्घ्वीकार किया है कि कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार की एक बड़ी वजह भीम आर्मी थी। बीजेपी का मानना है कि इन इलाकों में भीम आर्मी ने दलितों और मुस्लिमों को एकजुट करने में सफलता पाई है।

  • गणेश पूजा का हुआ भव्य आयोजन        

    [object Promise]

    By Satya Prakash Madhesiya

    महराजगंज। थाना कस्बा बृजमनगंज में  समिति द्वारा गणेश पूजा का आयोजन होता है हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों समितियों के सेवको द्वारा कस्बे के बैरियर तिराहा व कालेज रोड पर भव्य पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है सुबह शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  पूजन और आरती में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते है .

    13 सितंबर वृहस्पतिवार को नेत्र खुलने के साथ 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बना हुआ है गणपति शक्ति संगठन की तरफ से 23 सितंबर को विशाल भंडारे और 24 को गणेश प्रतिमा का विशाल डोला कस्बे में भ्रमण के बाद विसर्जन किया जाएगा। कस्बे के युवा जोर-शोर से व्यवस्था की देख रेख में लगे हुए है ।