Category: uttar-pradesh

  • राज्यपाल ने आकांक्षा को स्वर्ण पदक व प्रसस्ति पत्र देकर किया सम्मनित

    रायबरेली । बैसवारा लालगंज क्षेत्र के पूरे जोरावर सिंह मजरे रामपुर कला के अमरेस सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह को बीएससी आनर्स मे 81.98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने दीक्षांत समारोह मे स्वर्ण पदक व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। आकांक्षा सिंह लालगंज नगर के विद्या भारती से संचालित सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्रा रही है।

    उसने 2014 मे इंटर की परीक्षा मे भी 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आकांक्षा सिंह ने नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक यूनिवर्सिटी कुमारगंज फैजाबाद से बीएससी आनर्स उत्तीर्ण किया है। वर्तमान मे आकांक्षा सिंह एमएससी आनर्स इलाहाबाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी की छात्रा है। राज्यपाल राम नाईक ने यूनिवर्सिटी मे 6 सितंबर को आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह मे आकांक्षा सिंह को सम्मानित किया है।

    आकांक्षा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरूजनो को दिया है। आकांक्षा सिंह भविष्य मे प्रोफेसर बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौसन करना चाहती है। आकांक्षा सिंह की सफलता पर पूर्व मंत्री गिरीस नारायण पाण्डेय,प्रदीप मिश्रा,रज्जन लाल गुप्ता,शिवप्रकाश पाण्डेय,दीप प्रकाश शुक्ला,रामप्रताप सिंह,चन्द्रप्रकाश पाण्डेय,कैलाश बाजपेयी,आशीष बाजपेयी,शिवम गुप्ता,निमेश सिंह,नरेन्द्र मिश्रा आदि ने प्रसन्नता जतायी है।

  • कुशीनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की गला दबाकर हत्या

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के ग्राम खरदेवा टोला पिपरासी में गुरुवार की आधी रात को दूसरे के घर में घुसे क्षेत्र पंचायत सदस्य की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य शहीद आधी रात को पड़ोसी के घर में घुस गया। आरोप है कि उस घर की महिला अपने दो बेटों के साथ मिलकर शहीद की गला दबाकर हत्या कर दी।
    घटना की जानकारी होने पर शहीद के परिवार वाले एवं ग्रामीण पहुंचे तो महिला गड़ासा लेकर दरवाजे पर बैठ गयी और किसी को लाश तक नहीं जाने दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार पांडेय एवं सीओ ओमपाल सिंह की मौजूदगी में कसया पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए लाश को कब्जे में लिया।

  • समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

    [object Promise]

    रायबरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में पौधरोपण समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मो साहिल ने कहा कि एक वृक्ष हमारे सौ पुत्रों के बराबर होता है। जितनी सेवा हमारे सौ पुत्र करेगे उससे कहीं ज्यादा सेवा हमारे द्वारा रोपा गया एक वृक्ष करेगा।

    समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि अधिक वृक्षो के कटने के कारण हमारे वातावरण का संतुलन बिगर्ड गया है। शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज हम आधुनिक युग मे पूरी तरह से मशीनों पर निर्भर हो चुके है। खाने से लेकर चलने तक हम मशीनों के आदी है। इन्ही मशीनों से हानिकारक गैसे जैसे कार्बन डाइऑक्साइड कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होता है जो हमारे वातावरण को दूषित कर रही है।

    और यही वृक्ष ही है जो हमारे वातावरण को शुद्ध करने के लिए एयर फिल्टर का काम करते है। इस मौके पर सुधीर गुप्ता, उदय यादव, अभिषेक अकेला, मो हलीम, भूपेंद्र यादव, इमरान खान, कमलेश यादव, दिनेश यादव, शितिज सिंह, सुनील यादव, मो शरीफ, शुभम पाल, मोहित श्रीवास्तव, अतुल यादव, प्राांत यादव आदि उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर : हिन्दुओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं, माघी मठिया मामले में होगी मजिस्ट्रेटी जांच-राजेश्वर सिंह

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर। हिन्दू युवा वाहिनी के गोरखपुर- बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह गत दिनों रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम माघी मठिया में डोल बिसर्जन के दौरान दो सामुदाय के बीच उपजे विवाद के मद्देनजर आज शनिवार को गांव का दौरा किया।इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा डोल को मंदिर तक जाने को लेकर रोक देना और हिन्दुओं पर लाठीचार्ज करवाना प्रशासनिक अधिकारियों की देन है ,जो सरकार की छवि धूमिल करना चाहते है। उन्होंने पुरी घटना को मुख्यमंत्री से अवगत कराया और इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराये जाने की भी बात कही।
    बताते चलें कि उक्त थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव के पुरवा अहीर टोली में हिंदू जनमानस द्वारा श्री कृष्ण डोल बनाया गया था जिसे श्रद्धालु गांव से पश्चिम काली माता के मंदिर पर लेकर जा रहे थे। जिसे दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां पहुंचकर आपत्ति जताई इस पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया और डोल आगे जाने से रोक दिया ।ऐसा देख भक्तगण डोल को वहीं पर रखकर पूजा अर्चना चालू कर दिये। कई घंटे तक पुलिस कड़ी मशक्कत करती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल सका । सूचना पर पहुंचे पडरौना एसडीएम ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया, पुलिस जवानों ने लाठियां भागना चालू कर दी दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए कई लोगों के घरों में पुलिस घूस कर पिटाई की, जिसमें महिला पुरुष बच्चे भी शामिल है ।

    इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था। पुलिस प्रशासन ने जबरन ग्रामीणों को पकड़कर डोल को धरना स्थल से ही वापस कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हियुवा नेता श्री सिंह उक्त गांव पहुंच कर लोगों से इस घटना बारे में पूछताछ कर जानकारियां ली ।लोगों ने बताया की इस सम्बन्ध में रामकोला थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया गया था।श्री सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों के साथ जो भी हुआ है वह गलत है, इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसकी जांच करा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

  • जानिये 221 भैंसों की चोरी में 6 पुलिसवालों को क्यों मिली सजा ?

    [object Promise]

    उन्नाव । साल 2018 में 221 भैंसों की चोरी होने के एक मामले में लखनऊ की एक अदालत ने 6 पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है। पुलिसकर्मियों को यह सजा उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में हुई अक्टूबर 2018 की घटना के मामले में सुनाई है।

    24 अक्टूबर 2008 को माखी थाने के तत्कालीन एसआई रियाज अहमद खान ने बिहार से मेरठ लाई जा रही कुल 337 भैंसों के साथ 13 वाहनों को जब्त किया था। इन भैसों में से ही 221 पशुओं के लापता होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे।

    बताया जा रहा है कि 24 अक्टूबर 2008 को हुई इस कार्रवाई के दौरान एसआई ने स्थानीय ग्रामीणों के बुलाकर जब्त किए गए पशुओं को देखभाल के लिए उन्हें सौंप दिया था। इस दौरान कुल 116 भैसें गांव के लोगों को दी गई थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के संबंध में छपी मीडिया रिपोर्ट्स में 337 पशुओं के बरामद होने का दावा किया गया था, जबकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में 116 पशुओं के जब्त होने की बात कही थी।

    विरोधाभास की इस स्थिति के सामने आने के बाद उन्नाव के तत्कालीन एसपी पीके मिश्रा ने सफीपुर क्षेत्र के सीओ को जांच करने का आदेश दिया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने गोवध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

    इसके बाद इसी मामले में मेरठ निवासी एल अहमद नाम के एक शख्स ने अदालत में 337 भैंसों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद गठित टीम भी इन लापता पशुओं का पता नहीं लगा सकी, जिसके बाद 2011 में केस को अदालत के आदेश पर ऐंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन को सौंप दिया गया।

    एसीओ की टीम की ओर से मामले की जांच करते हुए निरीक्षक एससी तिवारी ने साल 2013 में माखी थाने के एसओ अनिरुद्ध सिंह, एसआई रियाज अहमद और 4 अन्य को पशुओं के लापता होने का दोषी पाया, जिसके बाद इन्हें कार्रवाई में लापरवाही का आरोपी बताते हुए हुए 2015 में अदालत में एक चार्जशीट दायर की गई।

    इस मामले में पुलिसकर्मियों को लापता भैंसों को स्लॉटर हाउस में भेजने का भी आरोपी बताया गया, जिसके बाद अब मामले में अदालत ने सभी को दोषी मानते हुए सजा देने का फैसला किया है। हालांकि सजा के संबंध में सुनवाई के लिए अगली तारीख तय भी की गई है, लेकिन पूरी घटना के संबंध में अदालत और पुलिस की सक्रियता अब समूचे यूपी में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • कुशीनगर में डायरिया से मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर :  दुदही ब्लाक क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव में डायरिया की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मां-बेटे की लाश घर पहुंचने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने अधिकारियों से बात कर गांव में स्वास्थ सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। सीएमओ ने मातहतों के साथ प्रभावित गांव का दौरा कर स्वास्थ विभाग की टीम को कैंप करने के निर्देश दिये।
    रकबा दुलमापट्टी के मुसहर टोली में एक ही परिवार के तीन लोग उल्टी-दस्त से चार दिनों से पीड़ित थे। इधर उधर इलाज के बाद हालात बिगड़ने पर उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में यहां से एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय संगीता (38) पत्नी वीरेन्द्र व उसके 9 वर्षीय बेटे श्याम  की मौत हो गयी। उसकी 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
    मां-बेटे की लाश लेकर वापस घर आने पर ग्रामीण संवेदना व्यक्त करने के लिए जुट गए। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने इसकी सूचना डीएम और सीएमओ को दी। इसके बाद सीएमओ ने गांव का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव में फागिंग के साथ साथ दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
    इसी गांव में कालाजार से हुई थी दर्जनों की मौत
    रकबा दुलमापट्टी में पांच साल पहले कालाजार का प्रकोप बड़े पैमाने पर था। यहां के लोग जब तक इस बीमारी के बारे में जानते तब तक दर्जन भर लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां दिए थे। बाद में यूपी तथा केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई बार इस गांव का दौरा किया था। इसके बाद कालाजार के उन्मूलन के हर संभव उपाय किये गए। डायरिया से मां-बेटे की मौत होने पर एक बार फिर यह गांव सुर्खि़यों में आ गया है।

  • रायबरेली एम्स मे रंगदारी मांगने और अपहरण मामले में BJP  नेता के खिलाफ मामला दर्ज

    [object Promise]
    रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले मे स्थित निर्माणाधीन एम्स मे गुंडा टैक्स वसूली और अपहरण मामले मे पुलिस ने भाजपा नेता अतुल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
    क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया है कि एम्स की कार्यदायी संस्था रामा सिविल कंस्ट्रक्शन कम्पनी के महाप्रबधंक बी एन त्रिपाठी ने भाजपा नेता अतुल सिंह पर अपहरण और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली मे तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर अतुल सिह व दो अन्य के खिलाफ धारा 504 व 342 मे मामला दर्ज कर लिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि आरोपी भाजपा नेता अतुल सिंह भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के सदस्य हैं। इससे पूर्व एक अन्य भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह पर भी दो करोड रू की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हो चुका है।

  • टब में डूबकर मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय

    (ब्यूरो कार्यालय देवरिया)

    रामपुर कारखाना के महुआडीह गांव का मामला
    देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के महुआडीह गांव में टब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इससे पूरा परिवार सदमें में है। क्षेत्र के महुआडीह गांव में शनिवार की दोपहर सलीम अंसारी की पत्नी टब में पानी भरकर कपड़ा धो रही थी। उसका 13 माह का मासूम बच्चा पतरू उसके पास ही खेल रहा था।

    कपड़ा धोने के बाद उसे फैलाने के लिए महिला बच्चे को छोड़ कर छत पर चली गई। नीचे उतरने के बाद देखा कि मासूम टब में गिरा हुआ है। उसका सिर पानी में डूबा था जबकि दोनों पैर बाहर था। उसे बाहर निकालकर महिला बुलाने लगी। मागर उसके अंदर कोई संवेदना नहीं थी। शोर मचाने पर आस – पास के लोग जुट गए और उसे आनन – फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    गांव के लोग भी मासूम की मौत से काफी दुखी हैं। सलीम अंसारी की पत्नी यह कहते हुए बेसुध हो जा रही थी कि अगर उसे मालूम होता कि यह हो जाएगा तो वह टब का पानी गिराकर छत पर जाती। सलीम के दो बेटे थे। देखते ही देखते मासूम की किलकारियों की बजाय परिवार की चीत्कार से पूरा गांव गमजदा है।

    चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
    देसही देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की  मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने तीन जवान बेटों को छोड़कर छोटे बेटे को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसका पति विदेश रहता है। सूत्रों की माने तो दोनों के बीच करीब एक साल पे प्रेम संम्बंध चल रहा था।

  • कुशीनगर में स्कूल कैम्पस में अचानक बेहोश हुए 12 वीं के छात्र की हुई मौत

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर :  लक्ष्मीगंज कस्बे में स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिए कालेज के परिसर में अचानक बेहोश हुए 12 वीं के छात्र की मौत हो गयी। मूल रूप से रामकोला थाना क्षेत्र के सपहां गांव के टोला दहाउर निवासी प्रसिद्ध गुप्ता ने लक्ष्मीगंज में मकान बनवाकर रहते हैं और किराने की दुकान भी चलाते हैं। इनका इकलौता पुत्र नितिन गुप्ता जीव विज्ञान विषय से 12 वीं कक्षा में जनता इंटर कालेज रामकोला में पढ़ता था। लेकिन अक्सर लक्ष्मीगंज में ही स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटरमीडिएट कालेज में ही क्लास करता था।
    मंगलवार को भी वह इसी स्कूल में क्लास करने गया था। बताया जा रहा है कि वह लघुशंका करने के लिए स्कूल परिसर में ही फिल्ड की तरफ जा रहा था कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्रों के शोर मचाने पर नितिन को लक्ष्मीगंज में एक निजी डाक्टर के यहां ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी उसके जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज और वहां से रामकोला ले गये तो वहां के डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो नितिन को कोई बीमारी नहीं थी।

  • कुशीनगर : उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में छात्रसंघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में बुधवार को संभावित छात्र संघ प्रत्याशियों, पुलिस प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन की एक बैठक हुई। इसमें 14 सितंबर को होने वाले चुनाव पर चर्चा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कां 14 सितंबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने के बाद शपथ भी दिला दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू है। अब आगे नारेबाजी व जुलूस नहीं निकालना है,पोस्टर व हैंडबिल का प्रयोग परिसर में नहीं कतई नहीं करना है और न ही क्लास डिस्टर्ब किया जाएगा।
    इस मौके पर मौजूद सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन किए जाने पर प्रत्याशी को चुनाव से वंचित कर दिया जाएगा साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महाविद्यालय में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि चुनाव स्वस्थ तरीके से होना चाहिए। गुरुओं का सम्मान किया जाना चाहिए। सीख देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कोई ऐसा कृत्य न हो कि जिससे आप का कैरियर खराब हो जाए।

    प्राचार्य डॉ. अयोध्या नाथत्रिपाठी ने कहा कि बेहतर प्रतिनधि छात्रों को मिले इसकी शुभकामना देता हूं। इस अवसर पर एसडीएम सदर गुलाबचंद राम,प्रभारी निरीक्षक पडरौना बिजय राज सिंह,शहर इंचार्ज यसवन्त सिंह, चुनाव सहायक निर्वाचन अधिकारी अशूतोष सिंह,मनीष सिंह सहित महाविद्यालय से चुनाव लड़ रहे हैं सभी उम्मीदवारों के अलावा अन्य पूर्व छात्र संघ के नेताओं के साथ छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।