Category: uttar-pradesh
-
BJP MLA ने किया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत
[object Promise]रायबरेली । केंद्रीय कपड़ा मंत्री व भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी का रायबरेली जनपद आगमन पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। बस स्टॉप चैराहे पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी को पुष्पगुच्छ व बुके भेंट किया। इस दौरान श्रीमती ईरानी ने भाजपा नेताओं से मिशन 2019 के लिए कमर कस लेने को कहा और जनता के बीच भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की बात कही।इस अवसर पर भाजपा नेता मारुति मिश्रा, सुरेंद्र चैधरी, सुनील सागर, किशन कुमार, राज कुमार गुप्ता, शुभम जायसवाल, राम शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद व स्मृति ईरानी जिंदाबाद के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रायबरेली के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करने के लिए जाते लिए जाते समय बछरावां के सिंह द्वार चुरुवा हनुमान मंदिर पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमती ईरानी ने प्रसिद्ध पौराणिक चुरुवा हनुमान मंदिर पर रुक कर हनुमान जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पप्पू लोहिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुरुवा व बछरावां में स्वागत समारोह संपन्न होने के बाद श्रीमती ईरानी का काफिला लालगंज रोड होते हुए लालगंज रेल कोच फैक्ट्री के लिए प्रस्थान कर गया। -
कुशीनगर : पडरौना में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने रिक्शा चलाकर बंद कराईं दुकानें
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बंद के दौरान कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने रिक्शा चलाते शहर की दुकानों को बंद कराया। राज दरबार से रिक्शा चलाते पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकले पूर्व मंत्री दुकानें बंद कराते हुए शहर के तिलक चौक, मेन बाजार, सेंट्रल बैंक रोड, धर्मशाला रोड एवं मुख्य मार्ग होते हुए सुभाष चौक पहुंचे।यहां से सभी कांग्रेसी वापस लौट गए। जिले में भारत बंद का मिला-जुला असर रहा। पडरौना, सेवरही और हाटा में दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रहीं। कसया में भी बंद का आंशिक असर रहा।
-
बाइक सवार युवक ने की 3 लाख रुपये की ठगी
[object Promise]रिपोर्ट: कामेश्वर पाण्डेय (ब्यूरो चीफ)
देवरिया कार्यालय
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पड़ौली गांव में एक बाइक सवार युवक ने झांसा देकर 3 लाख रुपए का जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गया। जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। क्षेत्र के पड़ौली गांव के शेषनाथ सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वीरबहादुर सिंह करीब एक माह पहले सऊदी गया है।शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब शेषनाथ रामपुर दुल्लह चैराहे पर तेल पेराने गए थे। अभी वह मशीन पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार युवक आकर उनसे हालचाल पूछने लगा। उसने बताया कि वह वीरबहादुर का मित्र है। कुछ काम का हवाला देकर क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम चैराहे पर बैठाकर ले गया।
वहां उनका मोबाइल फोन करने लिए ले लिया। बोला कि आप यहीं बैठिये और मैं अभी आ रहा हूँ। वह सीधे उनके घर चला गया। और वीरबहादुर की पत्नी प्रतिमा से बोला कि शेषनाथ एक चैराहे पर हैं और वीर बहादुर का एक काम कराना है। काम होे जाने के बाद उसका वेतन दोगुना हो जाएगा। इसके बदले उसे रुपये देने होंगे। नकदी नहीं होने पर प्रतिमा ने अपना और अपने घर में रखे करीब तीन लाख के जेवरात दे दिए।
बाइक सवार युवक लेकर फरार हो गया। शेषनाथ काफी इंतजार के बाद जब घर पहुंचकर मामला बताया। तब तक प्रतिमा ने भी ठगी होने की बात बताई । इस पर परिवार सहित गांव में खलबली मच गई। लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी।
-
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई
[object Promise]? कुशीनगर में बोझ समझकर किसी ने जन्म देते ही अपने मासूम बच्ची को झाड़ी में फेंक ठुकराया तो अनीता देवी ने अपनाया? जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने झाड़ी में मिली मासूम सी बच्ची को अनीता देवी को सौंपते हुए पालन पोषण करने के साथ करवाया नामकरणउपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : क्या हो गया … मैं तो अपनी मां की कोख में नौ महीने से बड़े लाड़-प्यार से पल रही थी। मां मेरी हर हरकत पर हंसती थी। पापा भी मुझे छूकर गर्भ में मेरे मौजूदगी को महसूस करते थे। दोनों बहुत खुश थे। मुझे बस उस दिन का इंतजार था जब मैं मां की कोख से बहार आऊं। आज वो दिन भी आ गया था। मुझे बाहर की दुनिया देखनी थी.. मुझे यह क्या हो रहा है ? इतनी गन्दी बदबू। ये कौन मुझे नोच रहा है? मुझे दर्द हो रहा है ! मां-पापा तुम कहां हो ? क्या मेरी लड़की होने की सजा आप मुझे यूं देंगे ? क्या मुझे मां की गोद की जगह जन्म लेने पर कचरे का ढेर मिलेगा? प्लीज मुझे बचा लीजिये ! मुझे मां का आंचल चाहिए !यह दर्द उस नवजात बच्ची की है,जिन्हें सड़क कि किनारे खेत में कुत्तों व जानवरों से नोचने के लिए फेंक दिया गया था । यह वह नवजात हैं जिनको जन्म के बाद अपनी असल मां की कोख नसीब नहीं हुई । नवजात मासूम सी बच्ची के इस दर्द को यहां के जिला पंचायत सदस्य जनार्धन कुशवाहा ने पहल करके समाज की इस संवेदनहीनता से रूबरू कराने की कोशिश की है। आइये आप भी अपने अदब के कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के से सेमरिया हनुमानगंज गांव का यह चेहरा देखें ले ।बेशक : यहां बता दे कि पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमरिया हनुमानगंज में गत दिनों गांव से खेतों की तरफ जाने वाले मार्ग स्थित सड़क के किनारे खेत के झाड़ियों में नवजात एक बच्ची दर्द से कराहते हुए चीख रही थी,सुबह का समय था लोग सोच करने निकले थे,हालांकि गांव के शंभूनाथ बर्मा भी अपने घर से सुबह शौच करने उसी मार्ग पर निकले हुए थे तभी उनको बीच रास्ते में अचानक एक नवजात बच्ची की रोते हुए आवाज सुनाई दी झाड़ियों के बीच से निकल कर आ रही आवाज सुन कर पास पहुंचे तो बच्ची को तड़पता देख उनसे रहा नहीं गया,श्री वर्मा गांव के लोगों को बुलाकर उक्त बच्चे को घर लाए ।झाड़ियों में फेंकी गई बच्ची को लाने वाले शंभूनाथ वर्मा को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि उन्होंने इसकी सूचना सर्वप्रथम जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा को इसकी जानकारी दी,इस दौरान सुचना पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ नवजात बच्ची को शंभूनाथ वर्मा की पत्नी अनीता देवी को पालन पोषण हेतु गोद में सौंपते हुए उक्त नवजात बच्ची का नामकरण भी करवा दिया,जिस बच्ची का गांव के लोगों ने राधा नाम रख दिया है,जिला पंचायत सदस्य जनार्धन कुशवाहा की पहल व पूर्व प्रधान सुनील कुमार के इस नेक कार्य को लोग काफी सराहना कर रहे हैं । इस तरह के नेक काम करने वालों में गांव के लोगों में उमाकांत बर्मा,सुखदेव मद्धेशिया,प्रमोद वर्मा,कांता बर्मा, कन्हैया मद्धेशिया,आदित्य गुप्ता, केदार मद्धेशिया,बिनय श्रीवास्तव,पिंटू यादव,हरीलाल प्रसाद,संजय यादव,अमर रौनियार का काफी योगदान रहा । -
कुशीनगर : दुदही में पीएम संवाद के दौरान शार्ट सर्किट से उठी चिन्गारी, मची भगदड़
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : पीएम संवाद कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर जिले के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में उपस्थित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में जनरेटर कक्ष में शार्ट सर्किट से उठी चिनगारी से भगदड़ मच गयी। स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री के भाषण को वीडियो के जरिये एकत्र सभी आशाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यर्त्रियों तथा सहायिकाओं को सुनाया जाना था।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय की देखरेख में चल रहे इस कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गयी। हुआ यह कि सभागार के बगल में ही जनरेटर कक्ष है। जनरेटर चालू था जिसमें शार्ट सर्किट होने से चिनगारी उठने लगी। देखते ही देखते धुंआ फैल गया। सभागार में धुंआ देख आशा तथा आंगनबाड़ी कक्ष से भागने लगीं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जनरेटर बंद कर आग पर काबू पाया। हालांकि कई आशा धुंए से परेशान भी हुईं। कई को मामूली चोट भी आई। महिलाओं के खुले में काफी देर बैठने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। आंशिक रूप से घायल महिलाओं का वहीं इलाज भी किया गया। -
उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना के छात्रसंघ चुनाव में सभी उम्मीदवार जीत के लिए मतदाताओं को सहेजने में जूटे
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : उदित नारायण डिग्री कालेज पडरौना में छात्रसंघ के चुनाव का बिगुल बच चुका है,प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर अपने समर्थको के साथ प्रचार में रमे हुए है,लगभग सभी पदों पर प्रत्याशी आमने-सामने है जो जीत के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर छात्र छात्राओं से जुड़े मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं |………….छात्रसंघ के चुनाव में महज दो दिन शेष है |छात्र -छात्राए ( वोटर ) दर्शक बन सभी उम्मीदवारो के क्रिया क्लाप को मौन धारण कर से देख रहे हैअध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महांत्री सहित सभी पदों के उम्मीदवार व उनके समर्थक अपने जीत के लिए वोटर को लुभाने में दिन रात एक करने में लगे है |महाविद्यालय की सबसे बड़ी बात यह है कि छात्राए जिसे भी एकतरफा वोट करती है उसकी जीत तय माना जाता है | इस बार के छात्र संघ के चुनाव में इस कालेज से एम.ए.हिन्दी प्रथम वर्ष की छात्रा गुड्डी यादव अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान है |सूत्रों की माने तो कि छात्रसंघ के चुनाव में कालेज का इतिहास रहा है कि कई वर्ष बीतने के बाद इस बार किसी छात्रा ने चुनाव लड़ने की हिम्मत की है | मुदरिस कॉलेज में लंबे अरसे से सभी पदों पर सिर्फ छात्रों का ही कब्जा रहा है,जबकि जीत छात्राओं का वोट से ही तय करता चला आ रहा था |अब तक छात्राए इस कालेज में वोट देते आ रही थी,और लंबे समय से यहां इस कॉलेज में छात्राओं को राजनीतिक भागीदारी में रुचि नही ले रही थी | -
कुशीनगर : मनचले ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
[object Promise]कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढने वाली छात्रा के साथ उसी के गांव के एक युवक ने स्कूल से वापस घर लौटते समय उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने युवक का विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। छात्रा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली में कराया जा रहा है।स्कूल से पढकर वापस घर जा रही छात्रा अभी गांव के समीप पहुँची थी तभी घात लगाकर पहले से बैठा मनचला आगे जाकर छात्रा को रोक लिया। वह सुनसान देख छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह उसे मारने पीटने लगा। चोट लगने से छात्रा जमीन पर गिरकर दर्द से छटपटाने लगी। तभी किसी ने इस बात की जानकारी छात्रा के परिवारजनों को दे दी।छात्रा की मां और भाई मौके पर पहुंचे और दर्द से कराह रही छात्रा को लेकर पहले अहिरौली बाजार थाने गये और पुलिस से घटनाक्रम को बताया। पुलिस के सुझाव मां और भाई छात्रा को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली लेकर चले गए। छात्रा के भाई का आरोप है कि मनचला पहले भी कई बार इस तरह की घटना कर चुका है, जिसकी थाने में तहरीर भी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। -
समाजवादी पार्टी अपने नेताओं को देगी ट्रेनिंग, इसमें ये गुर सिखाये जायेंगे !
[object Promise]लखनऊ। समाजवादी पार्टी अपने नेताओं को चुप रहने का गुर सिखाने जा रही है। पार्टी की ओर से नौ सितंबर को एक ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ सिखाएंगे कि नेताओं और प्रवक्ताओं को किन विषयों पर नहीं बोलना है। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि किन मुद्दों पर उनके बयान से विवाद हो सकता है और किन विषयों पर क्या बात रखनी है।
एसपी पहली बार अपने नेताओं को पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए बोलने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएगी। इसके लिए मीडिया विशेषज्ञों को अनुबंधित किया गया है। विशेषज्ञ नेताओं को बताएंगे कि कौन-कौन से विषय किस वक्त विवादित हुए, जिसकी वजह से पार्टी को क्या नुकसान हुआ। वे यह भी बताएंगे कि किन विषयों को प्रमुखता से जनता के सामने रखना है।
विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि गठबंधन और बसपा से जुड़े सवालों, सीट वितरण, साम्प्रदायिक तनाव, एससी-एसटी ऐक्ट और कोर्ट से जुड़े सवालों पर नेता कोई राय न दें। वो केवल सामाजिक मुद्दों, पार्टी की नीतियों और बीजेपी के काम पर टिप्पणी करें। यह कवायद इसलिए की जा रही है, ताकि गठबंधन से पहले कोई इस तरह की बात न आए, जिससे बीएसपी नेता नाराज हो जाएं।
वहीं, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये भेजे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जॉय एंटोनी ने अखिलेश की तरफ एक करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट केरल के सीएम को दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का एक पत्र भी जॉय एंटोनी ने दिया। एसपी अध्यक्ष के अलावा पार्टी के एमएलए और एमएलसी भी केरल के लोगों की मदद के लिए 5-5 लाख रुपये भेजेंगे।
-
कुशीनगर : मतदाता सूची का पता नहीं,2 दिन के अंदर ही होना है छात्र संघ का चुनाव
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना बीते शुक्रवार को ही जारी हो गई थी।हालांकि गत दिन रविवार से नामांकन भी शुरू हो गया था, लेकिन अभी तक मतदाता सूची का प्रकाशन तक नहीं हो सका है। सूची का प्रकाशन न होने से चुनाव मैदान में उतरे छात्र नेताओं के सामने कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं। बावजूद इसके महाविद्यालय प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा कर रहा है।मालूम हो कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुपालन में अन्य महाविद्यालयों की भांति कुशीनगर जनपद के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में भी छात्रसंघ चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। जानकारों के मुताबिक,चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाना चाहिए लेकिन विद्यालय प्रशासन ने ऐसा करना जरूरी नहीं समझा।सीधे बीते शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर दी गई और रविवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, लेकिन मतदाता सूची का प्रकाशन अब तक नहीं हो सका है। वोटर लिस्ट चस्पा नहीं होने से छात्र नेता निष्पक्ष चुनाव को लेकर सशंकित हैं। छात्रनेताओं ने डीएम कुशीनगर से मतदाता सूची प्रकाशन कराने की गुहार लगाई है।इस बाबत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह का कहना है कि छात्रसंघ का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न होता है। सूची प्रकाशन के सम्बंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। विश्वविद्यालय की तरफ से भी कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है। इसलिए महाविद्यालय में चली आ रही परम्परा के अनुरूप चुनाव कराया जा रहा है। -
कुशीनगर : पडरौना में सेंट थ्रेसेस स्कूल की छात्रा के पानी की बोतल में बीयर मिला
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : महानगरों की तरह कुशीनगर जनपद के प्रतिष्ठित स्कूलों पर नशे की काली छाया पड़ने लगी है छात्र- छात्राएं बीयर जैसे नशे का सेवन करने लगी है जिले के प्रतिष्ठित सेंट थ्रेसेस स्कूल में एक छात्रा के पास से बीयर की कैन पाये जाने के बाद के बाद इस पुष्टि भी हो रही है एक छात्रा के पानी की बोतल में भी बीयर पाया गया है खुद सेंट थ्रेसेस स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 की एक छात्रा के पास बीयर का कैन पाए जाने की पुष्टि की है ।बताते चलें कि संगठित रैकेट द्वारा महानगरों के प्रतिष्ठित कॉलेजों के छात्र- छात्राओं को नशे का आदी बनाने की खबरें तो अक्सर आती रहती है लेकिन कुशीनगर जैसे पिछड़े जिले के पडरौना नगर स्थित प्रतिष्ठित कालेज सेंट थ्रेसेस में एक कक्षा 9 की छात्रा के पास महंगे बीयर का कैन पाए.जाने के बाद सबको चिंतित कर दिया है ?सूत्रों के मुताबिक,7 सितंबर को कक्षा 9 की एक छात्रा के पास मौजूद बीयर को पानी के बोतल में डाल कुछ छात्राएं बाथरूम की ओर जा रहीं थी कि किसी तरह भेद खूल गया और स्कूल के प्रिंसिपल जॉन जोसेफ ने बीयर के कैन और पानी के बोतल को अपने कब्जे में ले लिया सेंट थ्रेसेस स्कूल के प्रिंसिपल जॉन जोसेफ ने बीयर की कैन व पानी की बोतल में बीयर पाये जाने की पुष्टि की है लेकिन असल चिंता की बात यह है कि छात्रा के पास बीयर की कैन पहुंची कैसे ? वैसे प्रिंसिपल का कहना है बीयर की कैन छात्रा घर से लायी थी लेकिन इसके बावजूद भी इसकी जांच गंभीरता से कराएंगे।