देवरिया । चंद शब्दो में नही होती बयां ईश्वर तुल्य है जिनकी काया,ऐसे गुरु को शत शत नमन उनके चरणों में जीवन अर्पण कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सकेर नगर स्थित फुलवारी मार्डन पब्लिक एकेडमी स्कूल में बच्चो ने अपने शिक्षकों की आरती करते हुए कही। वही छात्रों ने शिक्षकों के हाथों केक कटवाए और उन्हें विभिन्न उपहार भी दिए।
[object Promise]
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक राय ने कहा कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में छात्र,छात्राएं अपने शिक्षकों को उपहार व सम्मान देकर इस दिवस को मनाते है।जबकि हम शिक्षको को तब ख़ुशी होती जब छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ आगे बढ़ते है।
[object Promise]
वही विद्यालय की शिक्षिका पल्लवी राय ने कहा कि छात्रों को सभी खेल-कूद जैसी अन्य गतिविधियों में जरुर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पढ़ाई में प्राथमिकता होनी चाहिये। बच्चो को अपने से बड़े लोगो का सम्मान करना चाहिए। श्रद्धा मद्देशिया ने बच्चो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम लोगो की मेहनत तब सफल होती है जब हमारे द्वारा पढ़ाये हुए छात्र जीवन में सफल हो जाते है। इसके पूर्व बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस दौरान शिक्षिका निधि तिवारी,आकांक्षा सिंह,तथा समाज सेवी रिजवान अंसारी ,इशिका शाही,आयुष राय,फरीदा,अपर्णा राय आदि छात्र छात्राये मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ । योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त महिला सुरक्षा के बड़े-बडे़ दावों में दम भरती नजर आती है, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यहां आम जनता तो छोड़िए महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है। यहां एंटी रोमियो स्क्वॉयड में शामिल महिला कांस्टेबल को दबंगों ने सरेबाजार थप्पड़ जड़ दिया।
[object Promise]
महिला पुलिसकर्मी
मामला पट्टी कोतवाली के उदैयाडीह बाजार मोड़ का है। यहां कई दिनों से रोमियो द्वारा आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी की जा रही थी। जिसके बाद आज सादी वर्दी में एंटी रोमियो की महिला सिपाही को तैनात कर दिया गया। तभी एक बाइक पर तीन शोहदे वहां पहुंचे। उन्होंने यहां लड़कियों को देख फब्तियां कसना शुरू कर दिया।
वहीं खड़ी महिला पुलिसकर्मी ने जैसे ही इसका विरोध किया तो शोहदों ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद कुछ दूर खड़े सिपाहियों ने तुरंत दो शोहदों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। हालांकि उनका एक साथी फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस ने करनी शुरू कर दी है।
देवरिया । गौरी बाजार थाना क्षेत्र के मदैना गांव में उस समय मातम छा गया जब शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे थे तभी स्कूल के छत से ध्वजारोहण करने का स्टैंड गिर पड़ा। जिसमें दो स्कूल की छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको स्कूल के शिक्षकों ने इलाज के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहां एक छात्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी घायल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शिक्षक दिवस के अवसर पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के मदैना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मदैना में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे थे इसी दौरान विद्यालय के छत पर बना झंडारोहण करने का स्टैंड गिर पड़ा जिसमें विद्यालय की प्रियंका पुत्री रघुनाथ निवासी गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उसरी और गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मदैना जैनब पुत्री रईस दब गई जिनको आनन फानन में स्कूल के शिक्षको ने उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय आए जहां प्रियंका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा जैनब का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रही है।
हरदोई । पुरूष भी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित हो रहे हैं जिसके लिए पुरूष आयोग का गठन किया जाना चाहिए। यह वाक्य कानून एवं न्याय समिति के सदस्य हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के हैं। इन्होंने पुरूष आयोग गठन की मांग की है। इतना ही नहीं सांसद ने धारा 498। के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए सेक्शन में बदलाव की भी मांग रखी है।
बता दें कि भाजपा सांसद आगामी 13 सितंबर को एक सेमिनार में हिस्सा लेंगे जहां वह अपने विचार व्यक्त करेंगे। भाजपा सांसद के मुताबिक पूर्व में मुखिया की स्थिति में रहे पुरुष की स्थिति वर्तमान समय में दुखिया की हो गई है। अंशुल वर्मा ने बताया कि पिछले साल उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न डाला था जिसके तहत उन्होंने कहा था कि किसी भी धारा के चलते इतनी गिरफ्तारी नहीं हुई है जितनी धारा 498ए के चलते हुई है।
उन्होंने बताया कि एनसीआरबी का डाटा है जो हमें बताता है कि लगभग 27 लाख के करीब शिकायत के आधार पर गिरफ्तारियां हुई हैं यह एक दुखद स्थिति है जहां एक तरफ जेल के ओवर वर्डन की हम बात करते हैं। अगर अंडर ट्रायल इस संख्या में जेल में रहेंगे तो यह बहुत बड़ी समस्या है। इसका कारण धारा 498ए का दुरुपयोग है जिसके चलते भय का माहौल बना हुआ है मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं थोड़ा सा संशोधन होने की आवश्यकता जरूर है।
भाजपा सांसद ने कहा कि पहले तो उनकी पुरुष आयोग की मांग है उसके बाद हमारी मांग यह भी रहेगी कि धारा 498। में संशोधन हो और इसमें कहीं ना कहीं राहत की गुंजाइश रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि यह सोवियत संघ की तर्ज पर है उनकी परिस्थितियां अलग थी हमारा परिवेश अलग है कहीं ना कहीं हमको संशोधन करके लोगों को इसका समान से अधिकार देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगामी 23 सितंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित है जिसमें उनको अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। सासंद ने कहा कि शायद लोगों को लगता हो कि मैं पत्नी से प्रताड़ित हूं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है मेरे घर मे स्थितियां सामान्य हैं और मेरी पत्नी मेरा सहयोग करती हैं।
गौरतलब है कि यह मांग भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने भी उठाई थी। राजभर ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा था कि पत्नियों के हाथों पति का बहुत उत्पीड़न होता है। इसलिए पुरुषों के लिए एक आयोग का गठन होना चाहिए जो ऐसे मसलों में उनकी मदद कर सकें।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जरूरतमंदों को सिर्फ 10 रुपये में खाना खिलाने की शुरुआत की गई है। स्थानीय मेयर अभिलाषा गुप्ता ने 10 रुपये में यह
की है। इस खाने की थाली का नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर योगी थाली रखा गया है।
इस थाली के बारे में बताते हुए इलाहाबाद की मेयर ने कहा कि रविवार से शुरू की गई सेवा के तहत यह थाली केवल 10 रुपये में दी जा रही है। उन्होंने कहा, यह गरीब, जरूरतमंदों, दिव्यांगों और साधुओं को लाभ पहुंचाएगी। यह अच्छा विचार है कि जो लोग सामान्य रूप से पूरा खाना खाने के लिए पैसे नहीं जुटा पाते, उन्हें 10 रुपये में ही यहां योगी थाली मिल सकेगी।
योगी थाली की शुरुआत करने का विचार दिलीप उर्फ काके के मन में आया था। वह कहते हैं, श्हमने सोचा कि किसी को भूखे पेट नहीं सोना चाहिए। हमने इसका नाम सीएम योगी पर रखा क्योंकि वह राज्य के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और उनके प्रयासों की तारीफ भी हो रही है। बता दें कि योगी थाली में केवल 10 रुपये में चावल, दो तंदूरी रोटियां, दाल, सब्जी, अचार और सलाद दी जा रही है।
फिलहाल इलाहाबाद के अतरसूया में रविवार को इसकी शुरुआत की गई है। दिलीप कहते हैं कि उन्होंने इसके लिए इच्छुक लोगों से फंड देने को कहा है। उनके मुताबिक अगर लोग जरूरत के मुताबिक मदद के लिए आगे आते हैं, तो इसे और आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।
पडरौना,कुशीनगर : जिले के गोरखपुर-हाटा के बीच फोरलेन स्थित मझना नाला चौराहे के पास मंगलवार की पूरी रात वाहन एक महिला के शव को रौंदते रहे। इस महिला की इसी जगह किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी और रात हो जाने के कारण शव को किसी ने हटवाया नहीं था।
फोरलेन स्थित मझना नाला पुल चौराहे के पास मंगलवार की देर रात एक महिला सड़क हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। देर रात हो जाने के कारण महिला का शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इसके बाद रास्ते से होकर गुजरने वाले वाहन शव को रौंदते रहे। रात भर वाहनों से कुचलने के कारण शव हाईवे पर दूर-दूर तक टुकड़ों में बिखर गया था। बुधवार की सुबह लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी कोशिशों के बाद भी मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
पडरौना,कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को जल्द ही दो नए इंटरनेशनल एअरपोर्ट मिलने जा रहे हैं। इनमें से एक कुशीनगर दूसरा जेवर में होगा। दोनों एअरपोर्ट्स के काम में तेजी लाई जा रही है। वह सोमवार को गोरखपुर एअरपोर्ट पर टर्मिनल और गोरखपुर दिल्ली नई उड़ान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इंडिगो की उड़ान का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री प्रभु को भी मौजूद रहना था लेकिन उन्हें पहुंचने मेें थोड़़ी देर हुुुई।
टर्मिनल के शुभारंभ के मौके पर श्री प्रभु ने कहा कि भारत जल्द ही अपने यहां एरोप्लेन बनाएगा। पहले चरण में एक हजार प्लेन बनेंगे। इन प्लेन्स का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश में बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद थे।
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर में डोल मेला में नर्तकियों के नृत्य पर प्रतिबंधित के बावजूद पूरे नगर में डीजे की धुन पर नर्तकियां भोजपुरी व उत्तेजक गीतों पर युवाओं को झुमाती रही। पूरे रौब में युवा नाचते, गाते व झूमते रहे।
गाने के दौरान अलग-अलग जगहों पर बवाल होते-होते बचा। नर्तकियों के संग नृत्य करने को लेकर यहां-वहां झड़पें भी हुई जिसे सुझबूझ से निपटा लिया गया। भक्तिपूर्ण डोल मेला के आयोजन में रोक के बावजूद परोसी गई अश्लीलता निश्चित ही प्रशासन के आंख में धूल झुकते रहे थे |
देवरिया । एससी-एसटी ऐक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर सवर्णों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांवों में भी अब इसका विरोध शुरू हो गया है। देवरिया जिले के कुछ गांवों में बैनर लटकाकर यह संदेश दिया जा रहा है, यह सवर्णों का गांव है। कृपया, यहां वोट मांगने ना आएं। हैरानीवाली बात तो यह है कि जिन गांवों में यह पोस्टर लगा है वहां पर अनुसूचित जाति के लोग भी हैं लेकिन बैनर के विरोध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन कर दिया था। बदलाव को लेकर 6 सितंबर को सवर्णों की ओर से भारत बंद का ऐलान भी किया गया था। इस दौरान हिंसा की भी कई घटनाएं देखने को मिली थीं। अब लोगों द्वारा गांवों में पोस्टर लगाकर नाराजगी जाहिर की जा रही है।
पढ़ेंरू एससी-एसटी ऐक्ट को लेकर हुआ विरोध गलतरू रामदास आठवले
जिले के भलुअनी विकास खंड के सोनाड़ी गांव में रविवार को एक ऐसा ही पोस्टर देखने को मिला। गांव में बने इंटर कॉलेज पर लगे इस पोस्टर में एक तरफ लिखा गया है कि एससी-एसटी ऐक्ट का हम विरोध करते है तो दूसरी तरफ लिखा है कि आरक्षण मुक्त भारत। पोस्टर में नीचे लिखा गया है कि सभी राजनीतिक पार्टियों से निवेदन है कि उनका इस गांव में प्रवेश वर्जित है। यदि कोई अप्रिय घटना होगी तो इसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। नीचे लिखा है निवेदक समस्त ग्रामवासी।
गांव के निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि सवर्ण मतों के सहारे सत्ता पानेवाली बीजेपी सरकार में आने के बाद सवर्णों का ही नुकसान कर रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभी तो यह आगाज है।
रायबरेली। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने के नए रिकॉर्ड बना रहा है, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम लोगों को खून के आंसू रुला रहे हैं, खाद और बीज के बढ़ते दामों से किसानों में हाहाकार है, अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता में त्राहिमाम मचा हुआ है उक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने बछरावां में कांग्रेस पार्टी के खेतिहर मजदूर किसान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खेतिहर मजदूर किसान विभाग के अध्यक्ष अवधेश चैधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार से मजदूर, किसान व आम जनता का मोहभंग हो चुका है। लोगों में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है जुमले बाजो की यह सरकार सभी स्तरों पर फेल हो गई है छुट्टा जानवरों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सतगुरु लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की जनता के साथ धोखा किया लोगों को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया।
धरना प्रदर्शन को कांग्रेसी नेता रमेश शुक्ला, साहब शरण, रमाकांत मिश्रा, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पटेल, सत्य सोनी सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। आवारा पशुओं से निजात, बरसात के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा, जलभराव से गिरे मकानों का मुआवजा, गरीबों को राशन कार्ड, डीएपी, यूरिया, डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों को तत्काल घटाए जाने से संबंधित राज्यपाल को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानचंद को सौंपा गया। खेतिहर मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।