Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर : सावन के अंतिम सोमवार कुबेरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़, सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना कुशीनगर : सावन के अंतिम सोमवार क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें पूरी कीं।
    सावन का अंतिम सोमवारहोने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े थे।

    हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा था। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।

    मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी ! जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे। इसके आलावे पडरौना शहर समेत सिधुआं स्थान मंन्दिर पर भी भक्तो की भीड जल चढाने को देर शाम तक लगी रही |

  • देवरिया : दो खिलाड़ियो का गुजरात साई सेण्टर में चयन

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ- कामेश्वर
    रिपोर्टर- मन्नान अहमद
    देवरिया। एम.के. स्पोर्टिंग क्लब देवरिया की दो लड़कियों का गुजरात  साई सेण्टर  में चयन होने से खिलाड़ियो में खुशी का माहौल है।
    इन दोनो सगी बहनो के चयन होने से शुभ चिन्तको और रिस्तेदारो द्वारा इनके उज्जवल भविश्य की शुभकामनाए दी जा रही है।
    बताते चले कि रविन्द किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हांकी कोच मनोज कुमार कुशवाहा की देख रेख में कुसुम शुक्ला और अंशु शुक्ला जो शहर के भटवलिया निवासी रामानुज शुक्ल की पुत्रियां है। ये दोनों बहनें पिछले 4 सालो  से कड़ी मेहनत व लगन के साथ प्रैक्टिस कर रही थी।
    ये दोनों खिलाड़ी कई स्टेट प्रतियोगिता सहित नेहरू स्टेट 2 प्लेस,सब जूनियर  स्टेट ,जूनियर स्टेट ,सीनियर  महिला स्टेट ,स्कूल स्टेट  भी खेल चुकी है। वहीं कुसुम शुक्ला सब जूनियर नेशनल  2018 में भी खेल चुकी है ।
    इन दोनो बहनो का चयन ट्रायल गुजरात साई सेण्टर में हुआ।

  • कुशीनगर : शराब के नशे में पिता ने अपने ही नन्ही सी बच्ची की पटक-पटक कर ले ली जान

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुसवलिया में शराबी पिता हैवान बन गया, नन्ही सी पुत्री को पटक कर मौत के घाट उतार दिया तथा उसके शव को लाकर गांव से बाहर बांस  में फेंक दिया। इस वारदात का अंजाम उस समय दिया जब उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिससे गुस्साए शराबी पिता ने ऐसी घिनौनी करतूत कर डाली।पत्नी की सूचना पर पहुंची मुकामी थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।शव को पीएम हाउस भेज अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।

    घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शम्भू पुत्र शंकर प्रसाद जो मजदूरी का कार्य करता है ,जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है, बुधवार की रात काम से शराब के नशे में चुर होकर जब घर आया तो किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा होने लगा तू तू मैं मैं के साथ गाली गलौज और मारपीट भी हुई। जिससे  शराबी गुस्साए पिता ने हैवाननीयत भरा कदम उठाते हुए चौबीस दिन बच्ची को उठा कर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई गुस्साए पिता ने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से गांव से बाहर ले जा कर  में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी होते ही उसकी पत्नी बदहवास होकर छाती पीट कर चीखना चिल्लाना शुरु कर दी और इस घटना की सूचना मुकामी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता के निशानदेही पर नन्हीं बच्ची का शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।ऐसी घिनौनी करतूत करने वाले पिता को कोसने से लोग परहेज़ नहीं कर पा रहें है।

  • अटल अस्थि कलश यात्रा के कुशीनगर पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले की मझना नाले के पुल पर शुक्रवार को अटल अस्थि कलश यात्रा के पहुंचते ही नम आंखों से लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सांसद राजेश पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही अस्थि कलश रखे वाहन में पीछे खड़ा होकर चल रहे थे। मझना नाले पर यह यात्रा साढे तीन बजे के करीब पहुंची।
    जिले की सीमा में प्रवेश के बाद सुकरौली और हाटा में लोगों ने अस्थि कलश यात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा के इंतजार में लोग घंटों बारिश में खड़ा होकर इंतजार करते रहे। हाटा विधायक पवन कुमार केडिया, सुकरौली मंडल अध्यक्ष बाबूनंदन सिंह, सुकरौली मंडल महामंत्री ज्ञानविक्रम सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल जी के अस्थि कलश फूलों की बारिस कर श्रद्धांजालि दी। हाटा के बाद कसया, साखोपार व पडरौना तक लोग कलश यात्रा के इंतजार में थे। पडरौना से नेबुआ नौरंगिया, खड्डा होते हुए यह यात्रा गुरली रमगढ़वा में महराजगंज जिले में प्रवेश करेगी।

  • केजीएमयू के 800 रेजिडेंट डॉक्टरोें ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान

    [object Promise]

    लखनऊ । केजीएमयू के करीब 800 रेजिडेंटर डॉक्टरों ने मंगलवार सुबह आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हड़ताल का ऐलान करने वाले सभी चिकित्सक पीजीआई की तर्ज पर वेतन मांग रहे हैं। केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन का आरोप है कि हड़ताल के बारे में पहले ही सूचना दी गई थी, ।

    लेकिन केजीएमयू प्रशासन बात करने आगे नहीं आया। असोसिएशन के मुताबिक, हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी। इसके बावजूद 4500 बेड वाले केजीएमयू में मरीजों की जांन सांसत में पड़नी तय है।

    केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि ढाई साल से पीजीआई की तर्ज पर वेतन की मांग की जा रही है। इसके लिए तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव और वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ तक भी बात पहुंचाई।

    चिकित्सा शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव के साथ बैठक हुई, जिसमें उन्होंने हमारी मांगें स्वीकार कर ली थीं।

    इस सम्बंध में वित्त सचिव को निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बाद बढ़े वेतन के सम्बंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

    असोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. गणेश यादव ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी के बारे में केजीएमयू प्रशासन से कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया।

    असोसिएशन के महामंत्री डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर दस दिन से काली पट्टी बांधकर काम करते हुए सांकेतिक विरोध जता रहे थे। इसके बाद भी केजीएमयू प्रशासन अनदेखी करता रहा।

    केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि हड़ताल के बारे में वार्ता जारी है। सुबह रजिस्ट्रार, वित्त नियंत्रक और सीएमएस शासन से वार्ता करेंगे। सुबह दस बजे तक मामला सुलझने के आसार हैं। इसके बाद भी किसी तरह की समस्या आती है तो अस्पतालों से सीनियर डॉक्टर बुलाए जाएंगे। केजीएमयू में ओपीडी चलेगी। सीनियर डॉक्टर मौजूद रहेंगे। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

  • कुशीनगर : नाव पलटने से बड़ी गंडक में डूब रहे छह ग्वालों को नाविकों ने बचाया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के छितौनी बांध के सामने बड़ी गंडक नदी में उस पार से दूध लेकर इस पार आ रहे ग्वालों से भरी छोटी नाव नदी में पलट गयी। नाव पर सवार रहे 6 ग्वालों को पानी की धारा में बहते हुए नाविकों ने जान पर खेल कर बचा लिया। बीते मंगलवार को भी ठीक इसी जगह नदी में एक छोटी नाव पलट गयी थी, जिसमें नाव पर सवार पांच किसानों में से दो किसानों की मौत हो गयी थी। इतना बड़ा नाव हादसा होने के बाद भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं।
    खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी बांध के समीप बसे मदनपुर सुकरौली, भेडियारी, भैंसहा, कोटवा टोला, हनुमानगंज, भगवानपुर सहित आदि गांवों के दर्जनों लोग खेती-बारी व दूध लाने नदी उस पार नाव से आते-जाते हैं। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के रहने वाले दो भाई लालप्रताप, जितेन्द्र यादव, भेड़ियारी निवासी रामदेनी, देवराज तथा भैंसहा निवासी राजू व जिला यादव छोटी नाव से नदी उस पार मदनपुर मौजा में स्थित घोट्ठे पर दूध लाने गये थे। दोपहर में सभी 6 ग्वाले आठ बड़ी बाल्टी में करीब चार कुंटल दूध छोटी नाव पर लाद कर इस पार आ रहे थे।
    भेडियारी ठोकर नं. 4 के समीप नाव तेज धारा की चपेट में आकर पलट गई। इससे नाव पर सवार सभी लोग पानी की तेज धारा में बहते हुए चीखने चिल्लाने लगे। उनके चीखने की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद रहे उमेश, बालचरण, रामजी, सत्तन सहित अन्य नाविकों ने चार नाव लेकर उन्हें बचाने पहुंच गये लेकिन नदी की तेज धारा के चलते वे पकड़ में नहीं आ रहे थे।

    नाविकों ने घंटों प्रयास कर घटना स्थल से लगभग दो किमी पूरब भैसहा गांव के निकट रेस्क्यू कर सभी 6 ग्वालों को सुरक्षित बचा नदी से बाहर निकाला। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नदी से बाहर निकाले जाने के बाद सभी ग्वालों के चेहरे पर मौत का भय साफ झलक रहा था। इस घटना की जानकारी होने पर छितौनी बांध के ठोकर संख्या 4 व भैसहा गांव तक लोगों का तांता लगा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा राजेश कुमार ने लोगों के सहयोग से सभी को उनके घर भिजवाया।

    21 अगस्त को पलटी थी छोटी नाव
    बीते 21 अगस्त को नदी उस पार जाते समय इसी जगह छोटी नाव पलट गयी थी। इसमें भेड़ियारी निवासी रामदरश की मौत हो गयी। वहीं किसान विजयबहादुर सिंह नदी की धारा मे बहकर लापता हो गया, जिसका आज तक नहीं पता चल सका। वहीं नाव पर सवार तीन अन्य किसान संतोष, नत्थू व कोलाई को नाविकों ने तीन किमी तक बहने के बाद बचा लिया था। इस नाव हादसे के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी नाव से उस पार आ जा रहे हैं।

  • कुशीनगर : राजनीतिक लाभ लेने में आगे निकले भाजपाई व हियुवा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन के लिए शुरू की गई कलश यात्रा के बहाने राजनीतिक लाभ उठाने में आज यहां कुशीनगर के पडरौना में हिंदू युवा वाहिनी व भाजपाई अपनी पूरी दमखम दिखाई । श्री वाजपेयी की अस्थि को देश अलग-अलग नदियों में विसर्जित हो चुकी है इसके लिए कुशीनगर में निकाली गई कलश यात्रा के बहाने भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी श्री अटल के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने में कुशीनगर में भाजपा व हिंदू वाहिनी से जुड़े लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ा ।

    बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश के विकास के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और देश की नदियों को जोड़ने के अलावा कई अन्य योजनाएं शुरू की थी। यह उनका सपना था। हालांकि भाजपा के मोदी सरकार ने उनके सपनों को चार वर्ष होने के बाद भी

    पूरा नहीं कर सकी लेकिन, केंद्र की भाजपा सरकार श्री वाजपेयी की कलश यात्रा के बहाने राजनीतिक लाभ लेने में मानो अभी से ही लग गई हो।
    कुशीनगर में पडरौना के राजनीतिक गलियारों से निकलकर आ रही चर्चाओं पर गौर करें तो नाम ना छापने की शर्त पर यहां के कुछ वरिष्ठ बीजेपी से ही जुड़े लोग कहते हैं कि स्वर्गीय अटल बिहारी उदार,विद्वान और राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। वह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं। योगी सरकार में कुशीनगर में भाजपा अपने को राजनीतिक दृष्टिकोण से कमजोर मान रहे थे कि, वह आज श्री वाजपेयी के कलश यात्रा के बहाने कुशीनगर में राजनीतिक लाभ लेने का जमकर प्रयास किया ?

  • Unnao Gangrepe Case : गवाह यूनुस का शव देर रात कब्र से निकालकर Postmortem के लिए भेजा गया

    [object Promise]

    उन्नाव/लखनऊ । उन्नाव बलात्कार मामले के गवाह यूनुस का शव शनिवार देर रात कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। उसकी मौत कुछ दिन पहले कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी। उन्नाव के एडीएम बीएन यादव ने बताया कि यूनुसस का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। कब्र से शव निकालने का काम मुस्लिम धर्म गुरू काजी साहब की देख.रेख में किया गया।

    इसपर परिजनों ने शव को कब्र से बाहर निकालने का विरोध करते हुए इसे शर्रियत के खिलाफ बताया था। इसके बाद परिवार के लोग शनिवार को सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ में परिवार की मांग के बाद भी जब उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हुई तो परिजनों ने यहां मुख्यमंत्री आवास के सामने ही आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसके बाद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    लखनऊ में इस पूरे घटनाक्रम के बीच ही पुलिस और उन्नाव जिला प्रशासन ने जांच के लिए शनिवार देर रात मुस्लिम धर्मगुरु की देखरेख में यूनुस का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस कार्रवाई के बाद माखी में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

    शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बारे में उन्नाव के एडीएम बीएन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम धर्मगुरू की देखरेख में यूनुस के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एडीएम ने कहा कि सभी नियमों का ध्यान रखते हुए पूरी कार्रवाई को काजी साहब की देखरेख में कराया गया है।

    बता दें कि बुधवार को इस केस के गवाह यूनुस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, उन्नाव रेप और मर्डर केस के मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और बिना पोस्टमॉर्टम दफनाए जाने से एक तरह की साजिश की बू आती है। इसके बाद प्रशासन ने यूनुस के परिवार से शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद यूनुस के परिवार के लोग प्रशासन पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम योगी आदित्यनाथ से मिलने भी पहुंचे थे, लेकिन जब सीएम से इनकी मुलाकात नहीं हुई, तो इन सभी ने यहां मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

  • वर्दी पहने बदमाशों ने रक्षाबन्धन में छुट्टी पर घर जा रहे सिपाही को लूटा

    [object Promise]
    ब्योरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद
    देवरिया कार्यालय
    देवरिया। रक्षाबन्धन के त्यौहार पर छुट्टी लेकर बाईक से ससुराल जा रहे सिपाही से बदमाशो ने सिपाही को मारपीटकर उससे नगदी रुपये सहित मोबाइल छीन लिये । घटना की जानकारी होने पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।मिली जानकारी के अनुसार शैलेश पुत्र रामनारायण निवासी सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया जो सिपाही महाराजगंज जिले के मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात है। जो रक्षाबंधन में छुट्टी लेकर घर आए थे।
    शनिवार की सुबह बाइक से पत्नी को घर लाने ससुराल कसया जा रहे थे।अभी वह लाहिल पार के पास पहुंचे थे कि सिपाही की वर्दी पहने और राइफल लिए एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांग लिया।जिसको सिपाही जानकर शैलेश ने उसे लिफ्ट दे दिया और गोरया घाट की ओर चल दिए। वह जैसे ही चईयापुर चौराहे के समीप एक पुलिया के पास पहुंचे वैसे ही वर्दी पहने बदमाश ने शैलेश को बाइक रोकने कहा।
    बाइक के रुकते ही एक दूसरी बाइक से दो बदमाश और पहुंच गए और तीनों ने शैलेश की पिटाई शुरू कर दी। सिपाही की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने जेब में रखा 40 हजार रुपए नगदी, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली और चाकू लहराते हुए भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिपाही से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी और मौके पर पुलिस की चार गाड़िया पहुंच गयी और घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेजवाया। तथा बदमाशो की तलाश में जूट गयी।

  • स्कूल के बहनो ने बांधी भाईयो को राखी, भाईयो ने दिया बहनो की सुरक्षा का भरोसा

    [object Promise]
    ब्यूरो- चीफ कामेश्वर पाण्डेय
    रिपोर्टर-मन्नान अहमद
    देवरिया कार्यालय
    देवरिया ” रक्षाबन्धन का त्यौहार भाईयो के लिए बहुत ख़ास है , बहनो की सुरक्षा के लिए हम भाई  हमेशा तैयार है ” । कुछ ऐसे ही आशीर्वाद रक्षाबन्धन के पूर्व स्कूल में भाईयो ने राखी बांधने वाली बहनो को दिया। रक्षाबन्धन भाई-बहन का त्यौहार है। जिसको आज शहर के साकेत नगर स्थित फुलवारी मार्डन पब्लिक एकेडमी में बालिकाओं ने बालको को राखी बांधकर मनाया।
    जिसपर स्कूल के भाईयो ने बहनो की सुरक्षा करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक विवेक राय ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व एक एसा पर्व हैं जिसमे बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं। और भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए संकल्प लेता हैं।
    उन्होंने कहा कि यह भाई बहन का रिश्ता सबसे अनमोल और पवित्र रिश्ता होता है। वही स्कूल की अध्यापिका पल्लवी राय ने कहा कि राखी का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है इस दिन जब बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती है तो वह रिस्ता और अटूट हो जाता है।
    इस अवसर पर  श्रद्धा मद्देशिया,समाजसेवी रिजवान अंसारी,अनन्त,हर्ष,साक्षी,आयुष,
    अमृत,नाजिया,शाहीन आदि छात्र-छात्राये मौजूद रहें।