Category: uttar-pradesh

  • खुले में बलि नहीं, नाली में खून नहीं: बकरीद पर Yogi का सख्त अधिकारियों को निर्देश

    [object Promise]

    लखनऊ । UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद त्योहार के मद्देनजर प्रदेश भर के अधिकारियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी जानवर खुले में न काटे जाएं और ना ही कहीं मांस के टुकड़ों या खून को नालियों में बहाया जाए। इस निर्देश के पीछे सांप्रदायकि सौहार्द को बनाए रखने का मकसद बताया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलों में बिजली और पानी की सप्लाई दुरुस्त रहे और कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जानवरों को खुले में न काटा जाए।

    मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा, श्हम पूरी कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री के आदेश को लागू किया जाए। हमने जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। सोमवार को अधिकारियों के साथ-साथ दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोगों के साथ मीटिंग की जाएगी।

    सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में कांवड़ यात्रा निकल रही है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, सीएम का आदेश है कि राज्य भर में बकरीद पारंपरिक रूप से ही मनाई जाएगी लेकिन कहीं भी खुले में जानवरों की बलि चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि देशभर में 22 अगस्त को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।

    सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि बकरीद के मौके पर नमाज के दौरान और मन्दिरों में पूजा-अर्चना के समय सतर्क दृष्टि रखी जाए। योगी ने कहा कि प्रतिबन्धित पशुओं या गोवंशी पशुओं की कुर्बानी के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतते हुए इन्हें रोका जाए, ताकि किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटना ना घट सके।

  • देवरिया: बदमाशों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

    [object Promise]

    By Bureau

    देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार सुबह बदमाशों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता ताहिर खां को गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। ताहिर खां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ताहिर (35) पिछले कुछ महीनों से अवैध चिकित्सकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे थे, जिसके कारण उन्हें लगातार धमकियां मिली रही थी।

    आरटीआई कार्यकर्ता ने भाई ने एक झोला छाप डॉक्टर सहित मोहल्ले के पांच लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, शहर देवरिया के गरूणपार मुहल्ला निवासी ताहिर पुत्र एहतेशाम उर रहमान एक जानेमाने आरटीआई कार्यकर्ता हैं।

    पिछले कुछ वर्षों से ताहिर बिना डिग्री वाले झोला छाप चिकित्सकों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ रखा था। ताहिर के अभियान से खफा कई कथित डॉक्टरों ने उन्हें धमकी भी दी थी।

    ताहिर के भाई वसीम ने लगातार मिल रही धमकियों की शिकायत पुलिस से भी की थी। लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता से नहीं लिया।जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ताहिर लखनऊ जाने वाले थे। जैसे ही तैयार होकर वह घर से बाहर निकले, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में ताहिर के पेट में एक गोली लगी है।

    इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में ताहिर के भाई वसीम ने पुलिस में एक झोला छाप डॉक्टर सहित मोहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • और जब 12 वर्ष के बाद अपनों से मिला राजकुमार तो छलक उठा आंसू ……

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के ग्राम सिधुआ के मिश्रौली टोला से 6 पूर्व गायब पांच साल का लड़का ग्राम गुलाहवा के पथलहवा टोला हनुमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में मिला। सिधुआ गांव के मिश्रौली टोला निवासी शंकर दयाल प्रसाद का बेटा राजकुमार प्रसाद बीते 2006 में घर से ट्रेन से लुधियाना के लिए निकला था, लेकिन राजकुमार लुधियाना की जगह कहीं और चला गया था। हालांकि उस समय उसके परिजन काफी खोजबीन किए थे लेकिन उस लड़के का कहीं पता नहीं चलने पर परिवारीजन हार थक के अपने लाल के इंतजार में थे कि।

    बीते बुधवार को वाट्सअप ग्रुप में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गुलाहवा के पथलहवा टोला निवासी सुभाष निषाद ने इस लड़के का फोटो डाला तो 2006 से गायब चल रहे हैं राजकुमार प्रसाद के बारे में उसके परिजनों ने उसकी पहचान करते हुए हनुमांनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाहवा के पथलहवा टोला निवासी सुभाष निषाद से संपर्क किया। सुबाष निषाद ने को बताया कि यह यह लड़का 3 माह पहले खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर हमारे गांव में आ गया था।

    ट्रेन से उतरकर गांव में आए या लड़का रो रहा था। सुभाष निषाद की माने तो लड़के से जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन जब वह कुछ नहीं बता सका तो उसे सुभाष अपने घर लेते आए जहां यह लड़का सुभाष निषाद के घर 3 माह तक रहा | इस दौरान गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा वाट्सएप ग्रुप में इस लड़के का फोटो डालकर पोस्ट किया था |

    वाट्सएप सूचना पर सोमवार को परिवारीजन सुभाष निषाद के घर आए, जहां गांव के लोगों ने लिखा-पढ़ी के बाद बच्चे को उसके परिवारीजनों के हवाले कर दिया। परिवारवालों को देखकर यह लड़का अपनों को पाकर लिपटकर रोने लगा । इस दौरान सुधीर कुशवाहा, योगेंद्र यादव, गोल्डेन कुशवाहा ,विशाल गुप्ता, राकेश कुमार, रमेश चंद्र निषाद, रमेश निषाद ,अमेरिका प्रजापति, अशोक निषाद आदि लोग मौजूद रहे |

  • अटल जी को 1090 चौराहे पर युवा चित्रकार चित्र बनाकर देंगे भावभीनी श्रद्दांजलि

    [object Promise]

    लखनऊ, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के आज शाम को निधन के समाचार सुन कर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल बिहारी वाजपेयी नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे दूसरी लोकसभा से तेरहवीं लोकसभा तक सांसद रहे। अपने भाषणों के लिए पहचान बनाने वाले अटल जी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे अहम फैसले भी लिए जिन्होंने उनकी छवि को एक दमदार नेता के रूप में पेश किया।

    आज लखनऊ के कुछ युवा चित्रकार अपने तूलिका, रंगों, रेखाओं द्वारा श्री अटल जी के व्यक्तिचित्र (पोर्ट्रेट) बनाकर तथा उनकी कविताओं को अपने चित्रों में लिखकर, मोमबत्ती जलाकर दिनांक 17 अगस्त 2018 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर सायं 5:30 बजे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया है।

    इस श्रद्धांजलि सभा मे चित्रकारों अश्वनी कुमार प्रजापति, भूपेंद्र अस्थाना, अमित राजन, दिनेश सोनकर के साथ कुछ छात्र राज, चंदन मौर्या , गौरव श्रीवास्तव, सात्विक रस्तोगी , तारनी गुप्ता, अर्णव मोहन आदि चित्रों का निर्माण करेंगे।

  • कुशीनगर : कुर्बानी दे मनाया बकरीद का त्योहार

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। बकराईद यानी ईद-उल-अजहा त्योहार के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों में विभिन्न समय पर नमाज की अदायगी की,अति संवेदनशील माने जाने वाले पडरौना कोतवाली के मिश्रौली व अधार छपरा में एसडीएम अजय नारायण सिंह, सीओ नीतीश प्रताप सिंह, तहसीलदार, कोतवाल विजय राज सिंह, पीएसी के जवान भी तैनात रहें । वहीं जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक पान्डे, एएसपी भारी पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमण करते रहे। पडरौना,कसया,हाटा, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा,कुवेरस्थान, नेबुआनौंरगिया,हनुमान गंज,सेवरही,तुर्कपट्टी, पटहेरवा, अहिरौली, जटहां,विशुनपुरा, तरया, बरवापट्टी थाना क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयम पूर्वक अपनी नमाज अता की नमाज समाप्ति पर लोगों ने अपने पूर्वजों के नाम पर ईश्वर से प्रार्थना की तथा कब्रिस्तानों में अपने पूर्वजों के प्रति संवेदना प्रकट की गयी।
    नमाज समाप्ति के उपरांत लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईदगाह में एक दूसरे को बधाई दी तथा बकरीद पर्व पर एक दूसरे को भोजन भी कराया। सभी ईदगाहों में छोटे-छोटे बच्चे बच्चियां भी अपने कीमती लिबासों में एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए नजर आए। शहर के हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ी चौकसी के साथ सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की जबरदस्त व्यवस्था की थी ताकि किसी प्रकार से कोई अवांछित तत्व अशांति न फैला सके। मगर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे का मिसाल पेश किया।
    अति संवेदनशील मिश्रौली व अधार छपरा ईदगाह पर एसडीएम सहित पीएसी के जवान रहे तैनात
    पुलिस की चौकसी के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अपने साहस का परिचय देते हुए तथा पुलिस की सहायता करते हुए त्योहार को मनाया। ईद ए कुर्बान त्यौहार के मौके पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में अपने-अपने बकरों की कुर्बानी दी तथा अपने पड़ोस के दूसरे धर्म के लोगों के साथ मिलकर खाने पीने की भी व्यवस्था की जिससे दूसरे समुदाय के लोगों ने बड़ी खुशी के साथ एक दूसरे के घर जाकर उनका निमंत्रण कुबूल करके खाने पीने मिलने-जुलने में अपनी सहभागिता निभाई जो हिंदू मुस्लिम भाईचारे का एक मिसाल पेश किया गया।
    वैसे तो इस पर्व पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों अपने पड़ोसी मित्रों जो दूसरे धर्मों से संबंधित हैं उन का खास ख्याल रखते हैं ताकि किसी प्रकार कि घटना दुर्घटना नहीं हो सके और उनको किसी प्रकार की हार्दिक तकलीफ नहीं हो सके जो इस पर्व का मुख्य सारांश है। शहरों के सभी वार्डों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद कुर्बानी के अवसर पर बकरे की कुर्बानी करके अपने पड़ोसी एवम इष्ट मित्रों को निमंत्रण देकर भोजन करने का प्रबंध रखा था जिसे हिंदू धर्म के लोगों ने बड़ी खुशी के साथ अपने मुस्लिम भाइयों के पर्व पर हृदय से एक दूसरे से गले मिलकर सांप्रदायिक सद्भावना का मिसाल कायम किया |

  • कुशीनगर में हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ होगा बुद्ध प्रतिमा का उद्घघाटन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर।अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर में स्थापित होने वाली बहुप्रतीक्षित मैत्रेय परिजयोजना की अधिशासी निदेशक वर्जिनिया रोची ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के साथ भगवान बुद्ध की दो सौ फिट ऊंची प्रतिमा के फाउंडेशन का शिलान्यास होगा। पांच सौ टन की प्रतिमा का निर्माण चीन में होगा, जो दो साल के अंदर कुशीनगर में स्थापित होगी।
    परियोजना की अधिशासी निदेशक रोची स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ के नौ करोड़ पौधरोपण अभियान की हिस्सा बनने के लिए पर्यटन स्थली कुशीनगर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि सीएम के पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनकर दो हजार पौधों को लगाने के साथ 8 हजार पौधा कुशीनगर के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय व इंटरमीडिएट कालेज समेत आस-पास के शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं में वितरण किया गया है।
    उन्होंने कहा कि आगामी नम्बर व दिसंबर महीने में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण होने वाला है। उन्होंने बताया कि ब्रोंज धातु से निर्मित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए भारतीय कम्पनियों की मदद ली जाएगी। कहा कि मैत्रेय परियोजना को आगामी पांच साल के अंदर तीन चरणों स्थापित किया जाएगा। दो साल के अंदर भगवान बुद्ध के विशालकाय प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

  • कुशीनगर : रामकोला में भाजयुमो व अभाविप कार्यकर्ताओं ने दी अटल बिहारी को श्रद्धांजलि

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना, कुशीनगर : जिले के रामकोला के उपनगर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन करने के बाद मौन रह कर अर्पित की। इसके पूर्व शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शेखरन गोपाल ने कहा कि अटल भारतीय राजनीति के पुरोधा थे, उनकी जगह हमेशा रिक्त रहेगी।

    उन्होंने भाजपा को शिखर तक पहुंचा कर स्थाई सरकार चलाया। कभी दो लोकसभा सदस्य वाली पार्टी रही भाजपा आज जिस स्थिति में हैं, उसमें अटल का अतुलनीय योगदान है। अटल की विदेश नीति का कोई जोड़ नहीं रहा, विपक्षी दलों के लोग भी उनके कायल रहते थे। इस मौके पर जिला मंत्री निशांत शुक्ल, अभाविप के नगर मंत्री विकास द्विवेदी, दिनेश गोंड, वसीम परवेज, अमित गोविंद राव, अभय आर्या, विकास यादव, गौरव सिंह, शेषनाथ गोंड आदि मौजूद रहे।

  • विपरीत परिस्थिति में भी रास्ता निकाल लेते थे अटल

    [object Promise]

    कुशीनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर रविवार को भी नगर समेत जिले भर में शोक सभा का आयोजन हुआ। लोगों ने उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। रामकोला क्षेत्र के गंाव इन्द्रसेनवा में प्रबुद्धजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा। इस के बाद अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

    सभा को संबोधित करते हुए प्रवक्ता भागवत यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसा सहज जीवन किसी राजनेता का नहीं रहा। चकाचैंध से दूर अटल हमेशा राष्ट्रहित के बारे में सोचते थे। उनकी विदेश नीति का विपक्ष भी कायल रहता था। कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी वे कोई न कोई रास्ता निकाल लेते थे।

    सही मायने में वे देश के सर्वमान्य नेता थे। शाम को ग्राम सभा इन्द्रसेनवा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शोक संवेदना प्रकट की गई। इस दौरान हर्ष गोंड विक्की यादव ,विजयबहादुर , बाबुलाल यादव नाथुनी पटेल छोटे लाल रणजित अशोक और समस्त ग्राम वासी आदि मौजुद रहे।

  • उत्तर प्रदेश में अधिकारिओं को योगी आदित्यनाथ का आदेश – “बकरीद पर रोकी जाये गोवंश की क़ुरबानी”

    [object Promise]

    ईद-उल अजहा (बकरीद) के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी के निर्देश देते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों से ये भी कहा कि प्रतिबन्धित पशुओं या गोवंशी पशुओं की कुर्बानी के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतते हुए इन्हें रोका जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो.

    शनिवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाएं. उन्होंने हर स्तर पर त्योहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने, सुरक्षा प्रबन्ध चाक-चौबन्द रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए हैं. योगी ने ये भी स्पष्ट कहा कि परम्परा के विपरीत किसी भी कार्य की मंजूरी न दी जाए.

    कांवड़ यात्रा का भी जिक्र

    सीएम योगी ने ये भी कहा कि वर्तमान में श्रावण मास चल रहा है, जिसमें कांवड़ियों द्वारा कांवड़ यात्रा की जा रही है. ईद-उल-अज़हा के मद्देनजर सतर्क दृष्टि रखी जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. उन्होंने संवेदनशील जनपदों एवं स्थानों को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारी एवं कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये.

    योगी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर सभी जनपदों में गैर-परम्परागत रूप से खुले स्थानों पर विशेषकर मिश्रित आबादी वाले या धर्मस्थलों के निकट किसी भी प्रकार के विवाद की आशंकाओं को हर हाल में रोका जाए. जहां विवाद की आशंका हो, वहां पर पहले से पुलिस पिकेट, गश्त आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो.

    गोवंश की कुर्बानी न हो

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ईद-उल अज़हा के अवसर पर नमाज़ के समय, मन्दिरों में पूजा-अर्चना के समय सतर्क दृष्टि रखी जाए. उन्होंने निर्देश दिये कि प्रतिबन्धित पशुओं या गोवंशी पशुओं की कुर्बानी के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतते हुए इन्हें रोका जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उच्चाधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण करें. अपने-अपने सम्बन्धित जनपदों में भ्रमण तथा थाना स्तर पर निरीक्षण भी करें. जनपद स्तर पर रेंज स्तर के पुलिस अधिकारी कैम्प करते हुए समीक्षा करें.

    बता दें कि इस बार 22 अगस्त को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग मवेशियों की कुर्बानी करते हैं. अतीत में कई जगहों से इस मौके पर टकराव की घटनाएं आती रही हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही गोवंश की कुर्बानी रोकने का भी आदेश दिया है.

  • VIDEO : आईजी साहब फिल्म के गीत पर मगन होकर पुलिसवालों  के साथ जमकर नाचे  

    [object Promise]

    Muradabad. पुलिस वर्दी में बदमाशों और अपराधियों से पुलिसवालों को लोहा लेते हुए तो आपने खूब देखा होगा। लेकिन वर्दी में जांबाजों को नाचते देखना बहुत कम ही नसीब होता है। खासकर तब जब महकमे का आईजी जैसा बड़ा अफसर डांस कर रहा हो।

    सोशल मीडिया पर एक विडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें 15 अगस्त के मौके पर आईजी साहब अपने अफसरों के साथ डांस कर रहे हैं।

    [object Promise]
    आईजी साहब

    मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित सिविल लाइन्स का है। आईजी साहब विनोद कुमार ध्वजा रोहण के लिए पहुंचे थे। झंडा फहराने के बाद देशभक्ति गानों का दौर चला और इसी दौरान आईजी साहब ‘वीर जारा’ फिल्म के गीत ‘ऐसा देश है मेरा’ पर मगन होकर नाचने लगे।

    [object Promise]
    आईजी साहब

    मजेदार बात यह है कि इस दौरान उन्होंने अपने साथ मौजूद इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक सभी को डांस करवाया। पुलिस विभाग से लेकर आम जनता में अब यह विडियो खूब चर्चित हो रहा है।