Category: uttar-pradesh

  • कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन आपसी मेलजोल से मनाएं त्यौहार : जिलाधिकारी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : स्थानीय कोतवाली में आज ईद -उल -अजहा , डोल एवं अन्य त्योहारों को लेकर आयोजित पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहारो को आपसी मेलजोल के साथ मनाएं । त्योहारों में खलल डालने वाले अवांछित तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा ।

    जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म का त्यौहार आपस में प्रेम का संदेश देता है । इसलिए किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचाएं । त्यौहारों के मद्देनजर साफ- सफाई , बिजली की व्यवस्था , पानी , प्रकाश पर भी उनके द्वारा

    विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के मद्देनजर नगर अथवा देहात में स्थित आबादी के क्षेत्रों में सूअरों के विचरण पर पाबंदी लगाई जाए । उन्हें किसी भी कीमत पर आबादी क्षेत्रों में घूमने न दिया जाए । पुलिस कप्तान अशोक कुमार पाण्डेय ने सभी वर्गों से त्योहारों को आपसी मेल- मिलाप के साथ मनाने की अपील की और कहा कि डोल के अवसर पर कदापि अश्लील गीत या ध्वनि प्रदूषण करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी ।

    त्यौहार को देखते हुए थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त तेज करने और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें , समय रहते उसका खण्डन करना चाहिए । बसपा नेता शाहिद लारी ने ईंद-उल-अजहा पर विस्तार पुर्वक प्रकाश डाला और कहा कि कुर्बानी के बाद गंदगी को गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया जाए ताकि स्वच्छता पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़े ।

    यही नहीं त्यौहार को मनाते समय दुसरे धर्म का भी खयाल रखा जाए । पडरौना के उप जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह , कोतवाल विजय राज सिंह , हिंदू युवा वाहिनी के राजन जायसवाल , मौलाना ताहिर , परड़ी के ग्राम प्रधान जैनुल आब्दीन , मिश्रौली के ग्राम प्रधान समीऊल्लाह , जोगीछपरा के ग्राम प्रधान कैलाश यादव , सोहनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा. इन्द्रजीत गुप्ता , मौलाना रहमतुल्लाह , तेज प्रताप सिंह , अजय सिंह , रजी अहमद , चन्द्र प्रकाश यादल , महबूब आलम , वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन राय , उपनिरीक्षक शैयद वशी हैदर जैदी , राकेश कुमार यादव , राम चन्द्र सिंह , अखिलेश राय , वेंकटेश्वर मिश्र , योगेन्द्र गुप्ता , राजेश सैनी , महेंद्र बाबू आदि लोग मौजूद रहे ।

  • कुशीनगर : पडरौना बिजली घर में आग लगने के कारण शहर से लेकर 60 गांवों की 20 घंटे से ज्यादा बिजली गुल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना शहर से लेकर दुदही फिटर के 60 गांवों की बिजली 20 घंटे से ज्यादा तक गुल रही । इसके चलते पडरौना नगर सहित चार फीडरों की भी बिजली सात घंटे तक ठप रही। पडरौना बिजली घर में अचानक मेन सप्लाई में बीती रात आग लग जाने के कारण पडरौना शहर सहित दुदही फीडर से जुड़े 60 गांवों के साढे चार हजार परिवारों की बिजली ठप हो गई।

    इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ी। लोगों का इंवर्टर जवाब दे गया। उमस भरी भीषण गर्मी में लोगों को जीना हराम हो गया। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारियों के काफी मशक्कत के पडरौना शहर व दुदही फीडर सहित पूरे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

  • कुशीनगर : बकरा ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर ।पडरौना कोतवाली के सिधुआ बाजार पुलिस चौकी स्थित परिसर में बकरा ईद यानी ईद-उल-अजहा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति कमेटी की बैठक की गई .जिसमें अधिकारियों ने कहां की त्यौहार प्रेम व शांति का प्रतीक होता है ,इसे दोनों समुदाय के लोगों को एक दूसरे को सहयोग देकर मनाना चाहिए ।सख्त लहजा अपनाते हुए आगे यह भी चेतावनी दे डाली की किसी प्रकार से माहौल को सांप्रदायिक रंग देने का कोशिश किसी ने किया उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
    इस सिलसिले में आज शुक्रवार की शाम सिधुआ पुलिस चौकी पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ सदर नितीश कुमार सिंह व पडरौना कोतवाल विजय राज सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बकरा ईद को लेकर जो भी समस्या हो उसे अवगत करा दें जिससे उसका समाधान समय रहते निकाला जा सके।

    त्यौहार में विघ्न बाधा पहुंचाने के लिए कोई भी शख्स खड़यंत्र करता है, उसकी तत्काल सूचना दें ,जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने भी जरुरी निर्देश दिये। इस मौके पर हाफिज साजिद जमा मस्जिद बसहिया ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ,घनश्याम खरवार ,ग्राम प्रधान परसौनी कला पप्पू मद्धेशिया, ग्राम प्रधान सुखपुरा चंदेश्वर कुशवाहा ,पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर महबूब आलम, पूर्व ग्राम प्रधान शक्करउल्ला खां ,हफीज अंसारी, अखलाक खां, असलम उर्फ तिवारी, एजाजुल, शाहबाज अंसारी, हाजी हैदर, इनायत अली अंसारी, महमूद अली, संजय मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, इमरान कुरैशी, शहनाज आलम आदि लोग मौजूद रहे |

  • साहब ! आफिस आने से पहले पत्नी के पैर दबाने पड़ते है इसलिए हो जाता हूं लेट

    चित्रकूट। इन दिनों वाणिज्य कर विभाग में तैनात स्टेनो का लिखित स्पष्टीकरण चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, रोज ऑफिस देरी से आने पर अधिकारी ने जब स्टेनो से कारण पूछा, तो उसने देरी से आने का कारण लिखित में बताया, जिसे देखकर अधिकारी भी हतप्रद रह गए और देखते ही देखते पत्र वायरल हो गया।

    वर्तमान में मेरी पत्नी की तबीयत खराब रहती है, खाना मुझे बनाना पड़ता है। पत्नी का बदन दर्द करता है, इसलिए हाथ-पैर भी दबाता हूं। रोटी संभलती नहीं, बनाओ तो जल जाती है। इससे पत्नी गुस्सा होती है। इसलिए दलिया बनाकर खा रहा हूं। ऊपर से कम्बख्त रोड बड़ी खराब है। इसलिए जाम में फंसने से अक्सर कार्यालय देर से पहुंच पाता हूं। अब कल से पत्नी की सेवा सुबह और जल्दी कर लूंगा। जल्दी निकलूंगा, बाकी आप साहब खुद समझदार हैं।

    ये पंक्तियां सहायक वाणिज्य कर आयुक्त कार्यालय कर्वी में तैनात आशुलिपिक की ओर से भेजे गए उस दर्द की पाती की हैं, जो उसने देरी से आने पर मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में भेजा। फिलहाल आशुलिपिक की भाषा पर आपत्ति जताते हुए उसे चेतावनी दी गई है।

    डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर एमएस वर्मा ने हाल ही में 18 अगस्त को सहायक आयुक्त खंड-दो वाणिज्यकर कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां तैनात आशुलिपिक अशोक कुमार 10.15 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे।

    इस पर एमएस वर्मा ने संबंधित आशुलिपिक को जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था कि क्यों न आपको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। इसके जवाब में जो पत्र लिखा गया उससे हलचल मच गई। देखते ही देखते पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर सरकारी कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने खूब चुटकी ली।

    सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने की जानकारी मिली है। संबंधित विभागीय अफसर मामले को देखकर कार्रवाई करेंगे-विशाख जी, जिलाधिकारी चित्रकूट।

    आशुलिपिक की भाषा अक्षम्य है। उनका उस दिन का वेतन काटने के साथ भाषा सुधारने की चेतावनी दी गई है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय है-एमएस वर्मा, डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्यकर कर्वी चित्रकूट।

  • और जब कुशीनगर में बाइक से शराब खरीदने मॉडल शाप पहुंच गए एसडीएम

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा एसडीएम अरविन्द कुमार ग्राहक बनकर खड्डा स्टेशन रोड स्थित माडल शाप पर पहुंच गए। एसडीएम से अंग्रेजी शराब की बोतल का 15 रुपए अधिक मूल्य सेल्समैन ने ले लिया। एक और ग्राहक से जब अधिक मूल्य लिया गया तो एसडीएम ने माडल शाप को सील करा दिया। जबकि एक देशी शराब की दुकान में स्टाक की गड़बड़ी मिलने पर उसे सील किया गया। वहीं पुराने बस स्टैंड स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान का सेल्समैन अंदर से ताला बंदकर फरार हो गया।
    गुरुवार को एसडीएम अरविंद कुमार बाइक चलाते हुए खड्डा स्थित माडल शाप पर पहुंचे। वहां वे खरीददार बनकर काउंटर पर सेल्समैन से अंग्रेजी शराब मांगी। एसडीएम के मुताबिक उनसे निर्धारित दर से 15 रुपए अधिक लिया गया। इसके बाद एसडीएम बगल में खड़े हो गए और दुकान पर पहुंचे एक अन्य ग्राहक से भी दो बोतल खरीदने पर अधिक मूल्य लिया गया। इसी बीच एसडीएम की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंच गयी तो वहां हड़कंप मच गया। अधिक मूल्य लेने व निर्धारित समय से पहले दुकान खोलने के आरोप में एसडीएम ने माडल शाप को सील कर दिया।
    इसी क्रम में एसडीएम ने भुजौली जाते समय मठिया में देशी शराब की दुकान समय से पहले खुली देखी तो उसके स्टाक का मिलान कराया। सौ शीशी का अंतर मिलने इस दुकान को भी सील कर दिया। फिर वे खड्डा के सुबाष चौक के पास देशी शराब की दुकान की जांच करने पुलिस के साथ पहुंचे। वहां एसडीएम, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय व नायब दरोगा राम अधवराम को देख सेल्समैन दुकान छोड़ भाग निकला। कुछ देर तक इंतजार के बाद टीम वापस लौट गयी।

  • कुशीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कांग्रेसियों ने 74 वी जयंती मनाई

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कांग्रेसियों ने भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की 74 वीं जयंती उल्लासपूर्वक मनाई।
    इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाने के बाद जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद देश में कम्प्यूटर युग की शुरुआत करते हुए राजीव ने देश को इक्कीसवीं सदी की ओर ले चलने का नारा दिया।
    देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का फायदा पहुंचाने के लिए पंचायती राज का कानून बनाकर सरकारी धन को गावों तक पहुंचाने का कार्य किया था।
    इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव, नबिज आलम, पीसीसी सदस्य राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र, मदनपाल सिंह, कन्हैया मल्ल, कन्हैया सिंह, भानुप्रताप सिंह, आशीष कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • कुशीनगर : जिला पंचायत के समस्त टेंडरो पर माननीय उच्च न्यायालय ने स्टे लगाया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिला पंचायत के टेंडर मे अनियमितता को आखिरकार हाइकोर्ट ने संज्ञान ले ही लिया, कोर्ट ने मामले मे गहरी टिप्पणी कर स्थगन आदेश दे दिया है, और मामले की अगली सुनवाई को 13 सितंबर का डेट मुकर्रर किया है।

    गौरतलब है पिछले महीने की 11 तारीख को जिला पंचायत ने लगभग 33 करोड़ का विकास कार्य की निविदा विभिन्न समाचार पत्रो एवं पोर्टल पर प्रकाशित कर कार्य कराये जाने के इच्छुक फर्मो से आवेदन मागां था, मामले मे शुरू से ही विवाद की संभावना देखी जा रही थी, जल्दबाजी मे निकाले गये टेंडर मे तमाम तकनीकी खामिया भी सुनी जा रही थी, ऐसा लग रहा था कि सम्बन्धित जिम्मेवार कार्य कराये जाने को लेकर अत्यंत जल्दबाजी मे थे।

    तथा तमाम तरह के टेंडर सम्बन्धित नियमो को नजरअंदाज करने का भी प्रयास किये थे, यहा तक की सत्तारूढ भाजपा के चार मण्डल अध्यक्षो, कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, सुनील चौहान, प्रमोद साहा एवं विवेकानंद शुक्ल ने एक संयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी एवं मंडलायुक्त को सौंपकर जिला पंचायत के टेंडर को निरस्त कराने की भी मांग की थी, जिसे अनसुना कर दिया गया ।

    भाजपा का ही एक धड़ा प्रशासन के प्रति साफ्ट कार्नर अपनाये हूए था, अन्ततः मामले मे हाइकोर्ट ने हस्तक्षेप कर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए सम्पूर्ण प्रकरण मे संदेह प्रकट किया है तथा मामले की अगली सुनवाई तक सभी जिम्मेवारो को समस्त पत्रावली सहित उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, गौरतलब है जिला पंचायत मे अविश्वास प्रस्ताव लाकर हरीश राना को अपदस्थ किया गया था, तब से अगले निर्वाचन तक कार्य संचालन के लिए शासन ने जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया था ।

  • कुशीनगर : खड्डा क्षेत्र के छितौनी बांध नदी डूबे किसान का पता नहीं, बिहार राज्य से मांगा सहयोग

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा क्षेत्र के छितौनी बांध के समीप बड़ी गंडक नदी में मंगलवार को हुए नाव हादसे में लापता मदनपुर सुकरौली निवासी किसान विजय बहादुर सिंह का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से छितौनी-बगहा रेल पुल तक उसकी तलाश में रेस्क्यू कर रही है। खड्डा एसडीएम अरविन्द कुमार ने लापता विजय बहादुर की तलाश के लिए बिहार प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। दूसरी ओर नाव हादसे में डूबकर मरे किसान रामदरश के शव का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को बड़ी गंडक तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली व गैनही जंगल के किसानों की नाव नदी पार खेती के काम से जाते हुए गंडक की धारा में पलट गई थी। एक नाव पर गैनही जंगल निवासी रामदरश यादव व मदनपुर सुकरौली के नत्थू, विजय बहादुर सिंह, कोलाई व संतोष सहित पांच लोग सवार थे। जबकि दूसरी नाव पर पिता-पुत्र रम्मन व नागेश्वर सवार थे। दोनों डूबते हुए नदी के किनारे सुरक्षित पहुंच गये, जबकि गैनही जंगल निवासी रामदरश की लाश मिली थी। पानी की धारा में बह रहे नत्थू, संतोष व कोलाई को बड़ी नाव पर सवार लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बचा लिया गया था। इसमें से मदनपुर सुकरौली निवासी विजय बहादुर सिंह लापता हो गया।
    मंगलवार को ही लापता विजय बहादुर सिंह की तलाश में एसडीएम अरविंद कुमार गोताखोरो के साथ नाव पर सवार होकर घंटों नदी में तलाश की। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चलने पर तलाशी अभियान रोक दी गई। बुधवार की सुबह खड्डा एसओ अनुज कुमार सिंह, हनुमानगंज एसओ बृजेश मिश्रा, विजय बहादुर के परिवारीजन व ग्रामीणों के साथ गोताखोरों को लेकर कोटवा टोला, हनुमानगंज, भगवानपुर, वीरभार ठोकर, छितौनी-बगहा रेल पुल के नीचे उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

    ‘‘ग्रामीणों व गोताखोरों के साथ पुलिस एवं प्रशासन की टीम लापता किसान की तलाश में जुटी हुई है। पड़ोसी प्रांत बिहार के बगहा पुलिस की भी मदद मांगी गई है।’’

    अरविन्द कुमार, एसडीएम-खड्डा

  • भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई को ग्रामवासियों दी श्रद्धांजलि

    [object Promise]

    पुलक दीक्षित
    रायबरेली । जनपद के पूरे पुराना मजरे गौरारूपई लालगंज रायबरेली में ग्राम वासियों द्वारा उनके चित्र का मर्ल्यापण कर एवं उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर  दी गई श्रद्धांजली, कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई।

    [object Promise]
    ग्राम वासियों द्वारा उनके चित्र का मर्ल्यापण कर एवं उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर  दी गई श्रद्धांजली

    साथ ही ऐसे व्यक्तित्व के पुर्नजन्म की कामना की गई जिसके पश्चात श्री अम्बुज दीक्षित द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी का महाप्रयाण राजनीति के एक युग का अन्त है वो भारतीय राजनीति के चमकते सितारे थे जिन्हे भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाना कोई अतिशंयोक्ति नही होगी ।

    वह एक र्निविवाद व्यक्तित्व थे जिनकी प्रसंशा उनके विपक्षी भी करते थे । उनके विपक्षी तो रहे लेकिन उनका कोई विरोधी नहीं था । उक्त कार्यक्रम में प्रमुखता से श्री संतोष मिश्र, हरीशंकर दीक्षित, सुधीर त्रिवेदी, प्रशांत दीक्षित, अमरेन्द्र बहादुर, अजय पासवान, विनोद कुमार, बीरू दीक्षित, अभिनव, देवीप्रसाद दीक्षित, महन्त क्षमादास, रामकिशोर त्रिवेदी, जयशंकर त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय, धनीराम आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

  • कुशीनगर : अटल बिहारी वाजपेयी का पड़रौना से भी रहा गहरा लगाव

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन इनका गहरा लगाव पडरौना व कुशीनगर जनपद से भी रहा,उस समय गोरखपुर जनपद हुआ करता था। इनके निधन पर सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा व देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश-विदेश से शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है वहीं कुशीनगर भी शोक में डूबा हुआ है।
    मालूम हो कि 1996 में लोकसभा चुनाव के दौरान पहुंचे और और पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद रामनगीना मिश्र के समर्थन में उदित नारायण इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया , संबोधन में उन्होंने जिले की बदहाल सड़कों को विकास के पैमाने पर कसते हुए तत्कालीन सरकार पर करारा प्रहार किया था। कहा था कि कार में बैठकर आते समय रास्ते भर हिचकोले खाते आया हूं। इससे पता चला कि विकास कितना हुआ है। यहां की जनता को इसका हिसाब लेना होगा।

    संबोधन के दौरान यहां के लोगों से अपना भावनात्मक तार भी जोड़ा था। उनका संबोधन सुनने पड़ोसी प्रांत बिहार से भी लोग आए थे। यूपी के अंतिम छोर के इस जिले से अपने इस संबोधन में उन्होंने एक कुशल राजनीतिज्ञ की तरह यूपी-बिहार का नाता जोड़ते हुए पार्टी के पाले में लोगों को सहेजने की कोशिश की थी। अपने पूरे संबोधन में उन्होंने अपनी भाषण शैली से सभी को कायल कर दिया था। 13 दिन प्रधानमंत्री रहने के बाद वे जिले में अंतिम बार फाजिलनगर इंटर कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने आए आए थे।

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कुशीनगर से गहरा नाता था। युवा अवस्था में वे नानाजी देशमुख के साथ आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व यहां आए थे। इस दौरान पडरौना के संघ परिवार से जुड़े एक प्रतिष्ठित मारवाड़ी परिवार के वहां रुके थे। यहीं पर चाय-नाश्ता किया था।

    बताया जाता है कि संभवत: अटल जी का यह कुशीनगर में प्रथम आगमन था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालने के बाद चार बार कुशीनगर आए। वर्ष 1985 में कसया रोडवेज परिसर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में भी कुशीनगर आए थे और पडरौना में चुनावी सभा को संबोधित किया था।