पडरौना,कुशीनगर : पडरौना सदर विकास खंड के विभिन्न गांवों के सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को स्वत्रंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान व देश भक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बसहिया बनवीरपुर में प्रधान प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम, शर्मा स्थान गांव में प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला ,सुखपुरा में ग्राम प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा, कटया में प्रधान सर्वेंद्र उ़र्फ पिंटू मिश्र ध्वजारोहण कर तिरंगे की सलामी दी इस दौरान सभी ग्राम प्रधानों ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद पौधरोपण भी किया |
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम को जिन तीन युवकों की लाश मिली थी, उनकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। हत्या से पहले पिटाई की वजह से उनके हाथ, पैर व पसली की हड्डियां टूट गई थी। मौत से पहले उनका गर्दन उमेठने का भी प्रयास किया गया था। तीनों के पूरे शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास मगहर की तरफ रेल लाइन के किनारे झाडियों में मंगलवार की शाम को तीन युवकों की लाश मिली थी। बाद में उनकी पहचान खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ही पठान टोला निवासी ओबैदुल्ला खान (22), शानू उर्फ अनवारुल हक (17) और बरकत अली (17) के रूप में हुई। तीनों गहरे दोस्त थे। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया था कि सोमवार की शाम को वे एक साथ घर से निकलने थे। तभी से उनका पता नहीं चल रहा था। उनका मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा था। मंगलवार की शाम को रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शव लेकर सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे। जनाजे के साथ बड़ी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद थे। कब्रिस्तान पहुंचने के बाद उन्होंने शव रख दिया और नमाज-ए-जनाजा पढने से इन्कार कर दिया। वे लोग एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। परिजनों की मांग पर उन्होंने इस मामले का बहुत जल्दी पर्दाफाश करने और वारदात को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही नमाज-ए-जनाजा पढ़ा गय और तीनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।एसपी संतकबीरनगर शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट से मौत तीनों युवकों की मौत होनी बताई गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्दी पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
तीन दोस्तों की एक साथ हुई हत्या ने पुलिस को सकते में डाल दिया है। शव मिलने के चैबीस घंटे बाद भी यह नहीं पता चल पाया है कि वारदात को किसने, कब और क्यों की? इतने कम उम्र के बच्चों से आखिर किसी क्या दुश्मनी हो सकती है? जिस तरह से तीनों को मौत से पहले पीटा गया है, उनकी हड्डियां तोड़ी गई हैं और गर्दन उमेठने का प्रयास किया गया है, उससे साफ जाहिर है कि हत्या करने वाले बेहद गुस्से में थे और उनको मार डालने से पहले अपना सारा गुस्सा उन पर निकाल लेना चाह रहे थे। सब कुछ अभी रहस्य के साए में है। इस रहस्य से पर्दा उठाने वाली कड़ी की तलाश में पुलिस तीनों दोस्तों और उनसे जुड़े लोगों की पृष्ठभूमि खंगाल रही है।
तफ्तीश के दायरे में दो साल पहले खलीलाबाद में ही आयोजित एक बर्थडे पार्टी भी है। पुलिस को शक है कि तीनों की हत्या के तार उस बर्थडे पार्टी से जुड़े हो सकते हैं। जिन तीन दोस्तों की हत्या हुई थी उनके एक कामन दोस्त का दो साल पहले बर्थडे था। इस मौके पर उसने अपने साथ पढने वाले करीबी दोस्तों को अपने घर दावत पर बुलाया था। इसमें ओबैदुल्ला खान, शानू उर्फ अनवारुल हक और बरकत अली के अलावा उनके तीन और दोस्त शामिल हुए थे। दावत के दौरान एक लड़की से छेड़खानी की घटना को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि उस समय मामला किसी तरह से रफा-दफा हो गया था लेकिन बर्थडे पार्टी की घटना के बारे में जानने वाले लोग तीनों दोस्तों की हत्या का उसी से जोड़ रहे हैं।
ओबैदुल्ला खान, शानू उर्फ अनवारुल हक और बरकत अली के अलावा उनकी टीम में तीन और दोस्त उनकी टीम में शामिल थे। छहों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। इन छह दोस्तों में से एक की करीब साल पहले एक दोस्त की मौत हो गई थी। उसकी लाश खलीलाबाद में बरदहिया बाजार के पास रेलवे लाइन के किनारे मिली थी। उस समय उसकी मौत को हादसा माना गया था।
दोस्त का शव मिलने के कुछ दिन बाद ही बाकी बचे पांच दोस्तों ने रोजगार की तलाश में घर छोड़ दिया था। हालांकि बाद में शानू उर्फ अनवारुल हक मुंबई रुका। ओबैदुल्ला खान और बरकत अली घर वापस आ गए। बाकी बचे दो दोस्त मुंबई से किसी और शहर चले गए। बताते हैं कि ओबैदुल्लाह और बरकत अली अक्सर घर से दो-दो, तीन-तीन दिन घर से बाहर से रहते थे। 10 दिन पहले शानू मुबई से घर लौटा था। उसके घर आने के बाद से ओबैदुल्ला और बरकत उसके साथ ही रह रहे थे। शानू की योजना कुछ दिन घर रहकर मुंबई वापस जाने की थी। इसी बीच मंगलवार को दो दोस्तों के साथ उसकी भी हत्या कर दी गई।
पडरौना,कुशीनगर: 72 वां स्वतंत्रता दिवस बुधवार को पडरौना नगर समेत जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, नगर समेत जनपद भर में तिरंगा, लहराया तो सभी ने तिरंगे की शान में सलामी ली। जन-मण मन की गूंज रही। सांस्कृतिक आयोजनों की धूम हर तरफ मची तो शहीदों को नमन कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे अमर शहीदों की याद किए। सुबह प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। जगह-जगह हुए आयोजनों में प्रतिभाएं सम्मानित हुई।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी ली। यहां मौजूद कलेक्ट्रेट कर्मियों ने समूह में जन गण मन हुआ। डीएम ने राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। डीएम व एडीएम ने सुभाष चंद्र बोस एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिसर में पौधरोपण किया। इस क्रम में पुलिस लाइन में अनिल कुमार पांडे, विकास भवन में सीडीओ ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में जलकल भवन परिसर में चेयरमैन पडरौना बिनय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ओपी मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बीएसए , डीपीआरओ कार्यालय पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने ध्वजारोहण किया।
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक एनपी कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना में विद्यालय के प्रबंधक नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया । बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। डिजनी लैंड प्ले वे स्कूल में संरक्षक एसपी मल्ल ने ध्वजारोहण किया। वीणा अतिथि के रूप में प्रभावती मिश्र ने ध्वजारोहण किया। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण किया। पूर्वांचल व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
पडरौना,कुशीनगर। वैसे तो पुलिस के द्वारा किये जा रहे गलत कार्यो व वसूली आदि की चर्चाएं तो आम है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जो 24 घण्टे में एक बार पुलिस विभाग की बुराई या अच्छाई की बात न करता हो, परन्तु आज कुशीनगर के बिशुनपुरा थाने की पुलिस का जो चेहरा सामने आया वो आज हर व्यक्ति को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या पुलिस यह भी कर सकती है ?
मौका था सावन के तीसरे सोमवार को यहां के अति प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दूर दराज के कोने कोने से दर्शनार्थी भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ दर्शन करने के लिए आये हुए थे। इस सावन माह के तीसरे सोमवार को जनपद के बिशुनपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक शिव मंदिर पर यहां के थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने पुलिस का एक ऐसा चेहरा पेश किया जिसे देखकर सभी दंग रह गये और बिना उनकी प्रशंसा किये न रह सके।
यहां बता दें कि सावन माह में तीसरे सोमवार के दिन यहां के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को
बिशुनपुरा थाना प्रभारी गोपाल पांडेय ने अपने समस्त हमराहियों के साथ ने स्वयं अपनी ओर से श्रद्धालुओं को भगवान शिव को जलाभिषेक करने के साथ यहां काफी संख्या में आए भक्तों को भगवान भोलेनाथ का दर्शन कराया।
इस दौरान बिशनपुरा के थानेदार गोपाल पांडेय के द्वारा सावन माह के तीसरे सोमवार को यहां के शिव मंदिर में लगी जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं के प्रती मित्रवत व व्यहवहार को लेकर यहां के सभी लोगों ने प्रशंसा की |
इलाहाबाद । परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया है। इसमें 41556 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। यह परिणाम सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 45 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 40 फीसद उत्तीर्ण प्रतिशत के आधार पर जारी किया गया है। इसमें महज 38.52 फीसद अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो सके हैं। अभ्यर्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर विस्तृत परिणाम देख सकते हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने 27 मई को प्रदेश के मंडल मुख्यालयों पर लिखित परीक्षा कराई थी। इम्तिहान के लिए एक लाख 25 हजार 746 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, उसमें से करीब चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों का आवेदन अर्हता पूरा न होने से निरस्त हुआ, बाकी सभी को प्रवेश पत्र जारी हुए।
ऐसे देखें रिजल्ट
उनमें एक लाख सात हजार 873 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि परीक्षा में 41556 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अनुक्रमांक भरने के बाद उसे देख सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। यह रिजल्ट वेबसाइट पर 30 अगस्त सायं छह बजे तक उपलब्ध रहेगा।
सचिव ने बताया कि यह परीक्षाफल हाईकोर्ट इलाहाबाद में योजित याचिका विद्याचरण शुक्ल व बनाम अन्य बनाम उप्र राज्य व अन्य में पारित होने वाले निर्णय के अधीन होगी। ज्ञात हो कि यह शिक्षक भर्ती सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराई जा रही है। 25 जुलाई, 2017 को शीर्ष कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद करके उन्हें दो अवसर दिए जाने का निर्देश दिया था।
शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने के समय नौ जनवरी को शासन ने लिखित परीक्षा में सामान्य व ओबीसी वर्ग को 45 व एससी-एसटी के लिए 40 फीसद उत्तीर्ण प्रतिशत अंक तय किए थे। बाद में 21 मई को शासन ने कटऑफ बदलकर सामान्य व ओबीसी वर्ग को 33 व एससी-एसटी के लिए 30 फीसद अंक उत्तीर्ण प्रतिशत कर दिया था। 21 मई के आदेश को चुनौती दी गई और कोर्ट ने उसे नहीं माना, तब शासन ने नौ जनवरी के उत्तीर्ण प्रतिशत को बहाल कर दिया।
प्रतापगढ़ . आज वायु प्रदूषण के मुद्दे पर जिला फोरम प्रतापगढ़ की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में हेमंत नंदन ओझा जी ने बताया कि प्रतापगढ़ की आबो हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है शहर में द क्लाइमेट एजेंडा की ओर से लगवाई गई वायु गुणवत्ता सुचकांक की मशीन द्वारा नियमित हवा की स्थिति देखी जा सकती है और साथ ही उन्होंने बताया कि इस जिला फोरम द्वारा शहर में वायु प्रदुषण के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने का प्रयास किया जायेगा और साथ ही इस समस्या से निजात हेतु शासन-प्रशासन के स्तर पर भी पैरोकारी की जाएगी.
[object Promise]
DSC00500
इस अवसर पर जिलाधिकारी लो सम्बोधित एक ज्ञापन तैयार किया गया व् अंत में ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को कल दिया जायेगा .इस बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिल कर वायु प्रदुषण से निजात पाने हेतु रणनीति तैयार की जिसमे शहर में आम जनता को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, युवाओं, बच्चों, महिलाओं को साथ ला कर इस स्वच्छ वायु के अधिकार की ओर कदम बढ़ाये जाने का प्रयास रहेगा.
जिला फोरम की बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर पाण्डेय ने किया बैठक में मुख्य रूप से रामेश्वर पाण्डेय, डॉक्टर एस वी भट्ट , प्रो पियूष कान्त शर्मा, एडवोकेट निर्भय प्रताप सिंह, संतोष मिश्र लायंस क्लब , अंजनी मिश्रा निर्भय प्रताप सिंह एडवोकेट ,एन पी मिश्रा ट्रेडयूनियन नेता नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन पाण्डेय,प्रेम शंकर पाण्डेय आदि शामिल रहे.
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी ।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नावेन्दु भूषण कुशवाहा के आलावा स्कूल के सभी अध्यापक सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |
पडरौना ,कुशीनगर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है. पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार में शोक सभा का आयोजन कर यहां की युवा नेताओं ने रैली निकाल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी |
इस दौरान सिधुआ बाजार के लोगों के साथ साथ युवा नेताओं ने एकजुटता का संदेश देकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी | सिधुआ बाजार से जुड़े इन युवा नेताओं का कहना है कि अटल बिहारी वाजयेपी का कुशीनगर के पडरौना से भी खासा लगाव था. युवा नेताओं का कहना है कि अटल जी के निधन से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसका असर शहर के साथ साथ आज सिधुआ बाजार के गांव में भी में भी दिखाई दिया |
इस दौरान पूर्व पीएम के चित्र लेकर रैली निकालने के बाद श्रद्धांजलि सभा देने वालों में राघवेन्द्र मिश्रा ,गोलू तिवारी ,चिन्टू पान्डेय ,नमन मिश्रा ,बिकास मिश्रा ,अवनीश मिश्र ,रंजन पांडे, दिवाकर मिश्रा, डी एन यादव, दिलीप मिश्र , दिवाकर मिश्रा, रंजन पांडे, संतोष सिंह, अनूप गोंड ,अनील उर्फ बबलू सिंह, लक्ष्मण प्रसाद ,मंटू गोंड, बिकास मिश्र ,कुंदन सिंह, शैंपू गोंड, बिजय पासवान, बिनय पान्डेय, डब्लू मिश्र ,चिन्टू शुक्ला आदि युवा शामिल रहे |
”जो कल थे वो आज नहीं हैं जो आज हैं वो कल नहीं होंगे. होने न होने का क्रम इसी तरह चलता रहेगा. हम हैं हम रहेंगे, ये भ्रम भी सदा पलता रहेगा.” – अटल बिहारी वाजपेयी
लखनऊ, 17 अगस्त 2018, कवि,भारतरत्न, दूरदर्शी ,भारत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। वे एक विशेष व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। लखनऊ से अटल जी का गहरा लगाव रहा है । ऐसे महान विभूति को हमेशा याद किया जाएगा। लखनऊ के कुछ युवा चित्रकार अपने ढंग से श्रद्धांजलि दिया।
तूलिका, रंगों, रेखाओं द्वारा श्री अटल जी के व्यक्तिचित्र (पोर्ट्रेट) बनाकर तथा उनकी कविताओं को अपने चित्रों में लिखकर, मोमबत्ती जलाकर दिनांक 17 अगस्त 2018 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर सायं 5:30 बजे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा मे चित्रकार भूपेंद्र अस्थाना, अश्वनी कुमार प्रजापति,अमित राजन, दिनेश सोनकर के साथ कुछ छात्र राज, जपजीव कोहली,चंदन मौर्या , गौरव श्रीवास्तव, सात्विक रस्तोगी , तारनी गुप्ता,मधु गौतम, अर्णव मोहन आदि चित्रों का निर्माण किया।
गौरव जायसवाल, ब्यूरो लखनऊ। पी.जी.आई. थाने के एक जांच अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर निर्दोष व्यक्ति को फंसाने का मामला सामने आया है।
मामला जुलाई 2017 का है। रिपोर्ट में क्षेत्र के ही रहने वाले अजय कुमार यादव पर लोगों को धमकाने डराने तथा आम जनता की जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। जबकि इसके पहले पी.जी.आई. के अधिकारी पी.जी.आई. थाने की पुलिस ने निर्दोष को बताया भूमाफिया, सीओ कैन्ट की रिपोर्ट में आरोपी हुआ निर्दोष साबित
मामला क्षेत्राधिकारी कैन्ट तनु उपाध्याय के पास पहुंचा और उन्होंने जांच की और आरोपी को निर्दोष पाया और 8 अगस्त को अंतिम रिपोर्ट में धारा 110जी को समाप्त कर दिया है। और अग्रिम कार्यवाही के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।