Category: up-uttarakhand-news

  • Yogi Adityanath Press Conference: यूपी कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्ताव पर लगी मुहर

    Yogi Adityanath Press Conference: आज यूपी कैबिनेट की मीटिंग अयोध्या में आयोजित हुई। यह पहली बार हुआ जब यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या पहुंची और वहां कई अहम फैसले लिए गए। आज हुई यूपी कैबिनेट की मीटिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज मीटिंग में 14 प्रस्ताव पारित किये गए। मीटिंग में केंद्र बिंदु पर अयोध्या का विकास और अयोध्या को स्मार्ट सिटी किस प्रकार बनाया जाए यह रहा। योगी ने बताया केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं। 178 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर 30,500 करोड़ से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। 

    क्या प्रस्ताव हुए पारित:

    1. पहला प्रस्ताव यूपी में अंतर्देशीय राजमार्ग के गठन 
    2. अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है।
    3. अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
    4. इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
    5. मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी।
    6. अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी।
    7. हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय। अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
    8. बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीय करण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
    9. ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी।
    10. राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी।
    11. शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

  • CM Nitish Kumar Statement: नीतीश के सेक्स ज्ञान को मिला डिम्पल का समर्थन

    CM Nitish Kumar Statement: सदन में नीतीश कुमार ने जब सेक्स पर ज्ञान दिया तो सभी के कान खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर इसे बेहद गंदा बताया गया। विपक्ष के नेताओं ने नीतीश कुमार की आलोचना की। बीजेपी इसे घटिया व्यवहार बताने लगी। मोदी ने कहा- यह शर्मनाक और भद्दा था। आलोचनाओं के बाद नीतीश कुमार ने अपने बयाना के लिए माफी मांगी। हालांकि एक पक्ष ने सोशल मीडिया पर नीतीश के बयाना का समर्थन भी किया है। 

    इस पक्ष का दावा था नीतीश ने सदन में बड़ा मुद्दा उठाया है सेक्स एडुकेशन देश की जरूरत है। हाँ उन्होंने इस मुद्दे को अपनी निजी भाषा में उठाया शायद इसलिए एक पक्ष को यह मुद्दा खटकने लगा है। वही अब नीतीश के बयाना पर समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का बयाना सामने आया है। डिम्पल ने नीतीश के बयाना का समर्थन किया और कहा यह एक संवेदनशील मुद्दा है सेक्स एजुकेशन पर बात होना देश के लिए अत्यधिक आवश्यक है। 

    जानें क्या बोलीं डिम्पल यादव:

    मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डिंपल यादव ने कहा- नीतीश कुमार ने सदन में जो मुद्दा उठाया वह बेहद अहम था। देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सेक्स पर चर्चा करना आवश्यक है। सेक्स एडुकेशन आज के समय में देश की जरूरत है। देश में सेक्स एजुकेशन पर बात नहीं होती है। नीतीश कुमार ने अपने तरीके से सदन में यह मुद्दा उठाया। लेकिन भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है इसपर चर्चा होना आवश्यक है। 

    उन्होंने आगे कहा- जरूरत पड़ी तो गठबंधन इसका समर्थन करेगा। सपा ने सदैव संवेदनशील मुद्दों का समर्थन किया है। सपा पीडीए पर लगातार काम कर रही है। 

  • 24.60 दियों से जगमगाएगी अयोध्या

    अयोध्या में आज 24.60 दियों के साथ दीपोत्सव होगा। पूरी अयोध्या सज चुकी है। हर तरफ लाइट खूबसूरत सजावट दिख रही है। रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार बनाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अयोध्या का नजारा ऐसा है मानों स्वर्ग लोक जमीन पर उतर आया हो। योगी के नेतृत्व में आज अयोध्या की काया बदली-बदली लग रही है। आज दीपोत्सव के दिन अयोध्या में रिकॉर्ड बनेगा। 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। इसके आलावा रिकॉर्ड बनाने के लिए 3 लाख 60 हजार अन्य जगहों पर जलाए जाएंगे। दूर -दूर से लोग अयोध्या में आयोजित हो रहे दीपोत्सव को देखने के लिए उपस्थित होंगे।

    आज क्या- क्या होगा अयोध्या में:

    आज अयोध्या में स्वर्ग के दर्शन होंगे। पूरी अयोध्या आज दीप लाइट और तरह-तरह की आकर्षक सजावट से जगमगा उठेगी। 24.60 दियों के साथ आयोध्या नया रिकॉर्ड बनाएगी। हेलीकॉप्टर से भगवान राम अयोध्या में आगमन करेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनके स्वागत के लिए वहां उपस्थित होंगे। अयोध्या के अलौकिन नजारे को देखने के लिए राम कथा मार्ग में श्रद्धालु उपस्थित होंगे। उम्मीद है ग्रीन पार्क में 5000 हजार से अधिक अतिथि मौजूद होंगे। इसके अलावा सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    जानें विशेष बातें:

    1. 21 लाख दीये जलाने का बन सकता रिकाॅर्ड
    2. 25,000 स्वयंसेवकों ने 51 घाटों पर बिछाए 24़ 60 लाख दीये
    3. 84 कोस के 44 मंदिरों में जलेंगे 07 लाख दीये
    4. रामजन्मभूमि में जलेंगे 1़ 50 लाख दीये
    5. राम की पैड़ी पर 200 फीट लंबे स्क्रीन पर लाइड एंड साउंड शो
    6. राम की पैड़ी पर लेजर शो की रामकथा
    7. रामकथा के प्रसंगों पर 11 रथों पर भव्य झांकी
    8.  रामकथा आधारित 15 प्रवेश द्वार
    9. लाइटिंग युक्त 25 प्रवेश द्वार
    10. चार देशों की रामलीला का मंचन
    11. 25 राज्यों के 2500 लोक कलाकारों की प्रस्तुति
    12. पुराने सरयू पुल पर ग्रीन आतिशबाजी
    13. 52 देशों के राजदूत शामिल होंगे

  • UP CRIME : निजी हॉस्टल में महिला केयर टेकर की बेड पर मिली खून से सनी nude लाश…. Rape फिर Murder !!

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के एक निजी हॉस्टल में केयर टेकर एक महिला के साथ बलात्कार करने और फिर चाकू मारकर हत्या करने की चैंकाने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के प्राइवेट हॉस्टल में 14 नवंबर को महिला केयर टेकर की खून सनी न्यूड लाश बेड पर पड़ी मिली। इस मामले में अर्जुन यादव उर्फ कुलदीप गिरफ्तार है। उसने पहले रेप किया, फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस इससे पहले तक पीरियड्स में ओवर ब्लीडिंग से मौत होना बताती रही।

    पुलिस ने पहले कहा था कि महिला की मौत अत्यधिक मासिक धर्म के कारण हुई। लेकिन अब इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी उत्तेजना का माहौल है. यह घटना 14 नवंबर को हुई थी। 

    मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के काकादेव स्थित कोचिंग मंडी में एक हॉस्टल में महिला वार्डन की हत्या का मामला सामने आया था. संदिग्ध मिले शव के बाद पहले तो कानपुर पुलिस ने महिला की मौत बीमारी के चलते बताती आ रही थी। शव की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हत्या का आरोपी टिफिन सप्लायर निकला है। 

    VIDEO

    

    पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि टिफिन सप्लायर कुलदीप ने बड़ी बेरहमी से वार्डन की हत्या की थी। गुनाह कबूल करते हुए कुलदीप यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के विरोध में जमकर मारपीट के साथ ही प्राइवेट पार्ट पर चाकुओं से हमले की बात कबूल ली है। एडीसीपी आरती सिंह ने कहा कि हत्या के पीछे संबंधों के साथ-साथ उसके यौन उत्पीड़न और क्रूरता से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।