Category: up-uttarakhand-news

  • Lok Sabha Elections 2024: I.N.D.I.A से अलग हुए अखिलेश करने लगे यह बात

    Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी उफान पर है। विपक्ष एकता के मंत्र से केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है। लेकिन यूपी में विपक्षी गठबंधन इंडिया की हवा उड़ी दिख रही है। अखिलेश यादव के बदले – बदले तेवर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वह लगातार कांग्रेस पर भड़क रहे हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस ने उनके साथ छल किया है। 

    बीजेपी नेताओं का कहना है चुनाव से पूर्व ही विपक्ष गठबंधन का आपसी बंधन टूट जाएगा। वही अब अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयाना दिया है जिससे स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव वह अपनी नीति और अपने फार्मूले पर लड़ेंगे। यूपी में गठबंधन को उनके नियमों को मानना पड़ सकता है क्योंकि बयाना से स्पष्ट है वह चुनाव अपनी सूझ-बुझ से लड़ेंगे चाहे उसके लिए उनको मैदान में अकेले ही ताल क्यों न ठोकनी पड़े। 

    क्यों लग रहा अखिलेश इंडिया से अलग:

    जब गठबंधन हुआ तो अखिलेश यादव लगातार सोशल मीडिया पर इंडिया गठबंधन के चर्चा में लगे थे। लेकिन बीते दिनों के विवाद के बाद से अखिलेश लगातार I.N.D.I.A की जगह PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का जिक्र कर रहे हैं। 

    बीते दिन उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा होगा 24 का चुनाव PDA का इंक़लाब। अखिलेश के पोस्ट के सियासी गलियारों में कई मत निकाले जा रहे हैं। जानकार लगातार दावा कर रहे हैं कि अखिलेश ने इंडिया से दूरी बनाना शुरू कर दिया है लोकसभा चुनाव तक वह इससे एक दम पृथक हो जाएंगे। 

    बता दें अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि I.N.D.I.A. अलायंस में विधानसभा नहीं लोकसभा चुनाव के नजरिए से सीटों का बंटवारा होगा। 

  • Gorakhpur News: प्रतिभा के लिए रोजगार की कमी नहीं

    Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर गोरखपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा- यूपी में रोजगार की कोई कमी नहीं है। युवा स्वयं को अपनी रूचि के मुताबिक प्रशिक्षित और तैयार करें उनको उम्दा रोजगार मिलेगा। युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुकूल रोजगार देने की गारंटी सरकार की है। 

    बता दें सीएम रोजगार मेला एवं सेवायोजित प्रशिक्षणार्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण और स्वरोजगार के लिए 500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जब हर हाथ को काम, हर खेत को पानी का नारा दिया तो लोगों को लगा इसे पूर्ण कर पाना संभव नहीं है। यह बड़ा काम है इसकी सफलता यूपी के लिए संभव नहीं है। लेकिन पीएम मोदी ने इसे पूर्ण किया। 

    उन्होंने आगे कहा- साल 2014 में मोदी जी की सरकार बनी। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ने लगा। डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेद भाव के लोगों को काम से जोड़ा। सभी के हाथ में काम देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार किया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजनाओं ने देश में रोजगार के कई आयाम स्थापित किये और देश को बदलाव और विकास से जोड़ा। 

  • UP LIVE News CM Yogi in Auraiya: आज ओरैया में योगी करेंगे 687 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

    UP LIVE News CM Yogi in Auraiya: यूपी के बहुमुखी विकास के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आज योगी यूपी के ओरैया में एक दिवसीय दौरे पर होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ योगी आदित्यनाथ आज ओरैया में 687 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण (CM Yogi Inaugurates 650 crore projects in Auraiya) करेंगे। 

    योगी के आने की सूचना से ओरैया में प्रसाशन सख्त है। बीजेपी और प्रसाशन ने सभी तैयारी चकाचौध कर ली हैं। सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम हो गए हैं और योगी के ओरैया आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सूत्रों का कहना है योगी ओरैया में परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को सम्बोधित करेंगे और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का समर्थन करने की जनमत से अपील कर सकते हैं। 

  • 2025 Mahakumbh Preparation Review – Durga Shankar Mishra Meeting

    The Chief Secretary of Uttar Pradesh, Durga Shankar Mishra, conducted a review meeting today with officials in Prayagraj, the city of pilgrimage, regarding the preparations for the upcoming Mahakumbh, which is set to take place after a gap of fourteen months.

    He also inspected the quality of work at the ground zero. Expressing complete satisfaction with the preparations, the Chief Secretary stated that the Uttar Pradesh government is diligently working to make the 2025 Mahakumbh a divine and grand event. He anticipates that over 40 crore devotees will attend the 2025 Mahakumbh, which is more than double the number that attended the Kumbh in 2019 when over 20 crore pilgrims visited.

    The Chief Secretary mentioned that the Triveni Pushp, situated in Arail, is being developed once again. Furthermore, preparations are underway to construct a ropeway for pilgrims to travel from the fort towards Arail.

    A 9-kilometer flyover from Malakharhar to Beli, which will be completed before the Mahakumbh, will provide a direct entry point for pilgrims and tourists coming from Lucknow to reach the Sangam. Additionally, a new road is under construction to enhance connectivity between the airport and Sangam.

    In the Sangam area, the construction of seven new ghats on the Ganga and Yamuna rivers, including a 110-meter Dashashwamedh Ghat, is in progress. The restoration work of the Nag Vasuki Temple, Asimadhav, and the reclining statue of Bhishma Pitamah is also underway. Corridors are being established in the fort for Akshay Vat, Pathalpuri, and Saraswati Koop. In line with the Mahakumbh’s requirements, efforts are being made to widen the city’s roads and beautify the intersections.

    Furthermore, development work is in progress at the railway and airport. The government is making an effort to extend the waterway from Haldia to Varanasi to Prayagraj before the Mahakumbh. A permanent and temporary tent city is also being constructed to accommodate people during the Mahakumbh.

    The Chief Secretary emphasized that considerable security measures are being taken for the Mahakumbh. An Integrated Command Control Center, established during the 2019 Kumbh, will keep a vigilant eye on every corner. The traffic will be monitored via the Integrated Traffic Management System, encompassing roads, bus stations, railway stations, and airports.

    Infrastructure is being strengthened, and public transportation services will be increased to ensure that the visitors to the Mahakumbh have a pleasant experience and leave with a positive impression of Prayagraj and Uttar Pradesh. This is the government’s primary goal.

  • Ayodhya Ram Mandir: क्या राम सिर्फ एक पार्टी के, निमंत्रण पर छिड़ा बवाल, कांग्रेस चाहती है

    Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित हो गई है। 22 जनवरी को संतों और पीएम मोदी की उपस्थिति में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अधिकारियों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण दिया जिसे पीएम ने स्वीकार किया। वही अब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम को मिले निमंत्रण को लेकर विपक्ष प्रतिक्रिया दे रहा है। विपक्ष का कहना है कि क्या राम मंदिर का निमंत्रण सिर्फ एक पार्टी तक सीमित है। 

    क्या आया बयाना:

    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- राम मंदिर की में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण एक ही पार्टी को दिया जा रहा है। क्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एक पार्टी विशेष कार्यक्रम है। क्या कार्यक्रम में एक ही पार्टी के व्यक्ति शामिल होंगे। क्या यह एक ही व्यक्ति( पीएम मोदी) का कार्यक्रम है। क्या भगवान एक ही पार्टी के रह गए हैं कौन जाता है कौन नहीं जाता है यह पार्टियों पर निर्भर करता है लेकिन उनको निमंत्रण भेजा जाना चाहिए। 

    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयाना ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। राजनीति के जानकारों का कहना है बीजेपी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव में एक बड़े मुद्दे के तौर पर उपयोग कर सकती है। हालाकि विपक्ष बीजेपी की इस नीति को सफल होने देगा यह कहना सही नहीं होगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसे निमंत्रण जाएगा यह चर्चा का विषय बन सकता है और विपक्ष कोई भी ऐसा मौका नहीं चाहता जिससे उसकी छवि जनता के मध्य बिगड़े। जानकारों को दावा है सलमान खुर्शीद के बयाना ने यूपी की राजनीति में सुगबुगाहट पैदा की है और जल्द ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किस-किस को निमंत्रण भेजा जाएगा इस विषय पर चर्चा होगी। 

    क्या करना है कांग्रेस को:

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता के बीच कांग्रेस की सकारात्मक छवि बुनने की कवायद में जुटे हुए हैं। वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अयोध्या भी जा चुके हैं और संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं। राहुल गांधी लगातार आध्यात्मिक स्थानों पर जाकर पूजा -पाठ करते हैं। कांग्रेस आंतरिक रूप से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहती है। 

    जानकारों का कहना है राम मंदिर के मसले पर कांग्रेस पॉजिटिव रुख में पेश आना चाहती है। यदि कांग्रेस को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिलेगा तो उनके वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में बेहद सादगी से शामिल होंगे और कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। क्योंकि आज कांग्रेस की राजनीति और नीति जमीनी स्तर की है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब कोई ऐसा काम नहीं करना चाहते जिससे जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता कम हो। 

  • 14 बच्चों की जिंदगी लगी दांव पर, लापरवाह डॉक्टरों ने चढ़ा HIV और हेपेटाइटिस संक्रमित खून

    कानपुर. कानपुर के एक सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ा दिया है। जिससे वे एड्स और हेपेटाइटिस जैसी घातक संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार खून चढ़ाने से पहले उसका परीक्षण नहीं किया गया। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले को गलत बताने में लगा है।

     लाला लाजपत राय अस्पताल कानपुर में इन बच्चों का खून बदलने के बाद टेस्ट हुआ था। टेस्ट में ये सभी बच्चे हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और एचआईवी के संक्रमण से पीड़ित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी पीड़ित बच्चे नाबालिग हैं।

    लाला लाजपत राय अस्पताल अस्पताल को उनके संक्रमित होने की जानकारी मिली है. इसके बाद यह जांच शुरू हो गई है कि संक्रमित होने का कारण क्या है. हालांकि पहली नजर में बच्चों के संक्रमण का कारण उन्हें चढ़ाए जाने से पहले डोनेशन के तौर पर मिले खून के वायरस टेस्ट में लापरवाही बरतने का लग रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बच्चों में से सभी की उम्र 6 साल से 16 साल के बीच है। इनमें 7 बच्चों के हेपेटाइटिस-बी से, 5 को हेपेटाइटिस-सी से और 2 को एचआईवी से पीड़ित पाया गया है। ये सभी बच्चे कानपुर शहर, कानपुर देहात, फर्रूखाबाद, औरेया, इटावा और कन्नौज और अन्य जनपद के रहने वाले हैं।

     

     

  • Retirement Scheme Implemented by Uttar Pradesh Police

    Uttar Pradesh, India – In a significant move, the Uttar Pradesh Police force is set to retire all police officers aged 50 and above who have completed their service as the government initiates an extensive screening process. By March 30, 2023, officers in this age group will undergo a thorough review of their service records to determine their retirement eligibility.

    Additional Director General (ADG) Sanjay Singhal has issued orders to all Inspector General (IG) Ranges, ADG Zones, and all seven Police Commissioners, along with all department heads, to initiate this procedure. The departments have been directed to write to police captains and police commissioners of all districts, instructing them to conduct screenings for police officers aged 50 or older. These screening reports are to be submitted to the headquarters by November 20, 2023.

    The Uttar Pradesh government has taken this decisive step to retire officers who have tarnished records, engaged in corrupt practices, displayed laziness, or exceeded the age of 50. They are implementing the Compulsory Retirement Scheme to facilitate this retirement process. Furthermore, the government has ordered the screening of these officers, with all screening reports due at the headquarters by November 20, 2023.

    This move by the Uttar Pradesh Police is part of a broader effort to improve the efficiency and integrity of the police force. It will not only allow for the removal of officers with questionable records but also create opportunities for fresh, dedicated personnel to serve the state.

    The retirement scheme aims to ensure that the police force is composed of officers who are fit, efficient, and capable of fulfilling their duties effectively. This action signifies the government’s commitment to maintaining a professional and accountable police force in Uttar Pradesh.

  • 22 जनवरी को PM मोदी करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा, 10000 संत- महात्मा एवं समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव होंगे मौजूद

    नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 10000 संत- महात्मा एवं समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे.

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी बताया है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाएगी. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद राम लला के अभिषेक की प्रक्रिया शुरू करने और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का 10 दिवसीय अनुष्ठान करने का निर्णय लिया गया है.

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करने के लिए निमंत्रित किया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे. पीएम ने ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात की फोटो भी शेयर की है.

    प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित रहेंगे.

  • Lok Sabha Elections 2024: बसपा के बिना बीजेपी को नहीं हरा पाएगा इंडिया

    Lok Sabha Elections 2024: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी उफान पर हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के मध्य शाब्दिक कटाक्ष जारी है। नेताओं की पार्टी बदलो नीति चल रही है। जमीनी स्तर पर प्रत्येक दल स्वयं को मजबूत करने की कवायद में जुटा हुआ है। मुकाबला इंडिया बनाम एनडीए होना है।

    विपक्षी दल इंडिया का दावा है कि लोकसभा चुनाव परिवर्तन की लहर लेकर आएगा। केंद्र में अबकी सत्ता परिवर्तन निश्चित है। वही बीजेपी का कहना है कि इंडिया गठबंधन की गठरी में छेद है सभी दल एकजुट तो हैं लेकिन उनमें एकता नहीं है। एक तरफ एकता के सूत्र में बंधा विपक्ष बीजेपी को हराने की कवायद में लगा है वही वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बसपा सुप्रीमों मायावती को इंडिया गठबंधन में जुड़ने का न्योता दिया है।  

     वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं मायावती का प्रभाव आज भी यूपी में है। वह एक ऐसी नेता हैं जो यूपी के 18 से 22 प्रतिशत वोट बैंक को प्रभावित करती हैं। यूपी में बिना मायावती के समर्थन के बीजेपी को हराना सम्भव नहीं है। यदि इंडिया गठबंधन बिना मायवती के बनता है तो इसे महागठबंधन कहना गलत है। इसका फिर कोई मतलब नहीं है। 

    उन्होंने आगे कहा- समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के साथ – साथ बसपा का इंडिया गठबंधन में शामिल होना आवश्यक है। मयावती एक बड़े तमगे के वोट बैंक को प्रभावित करती हैं। यूपी में उनकी आज भी अच्छी पकड़ है। अगर यूपी में इंडिया गठबंधन अपनी जीत का ध्वज लहराना चाहता है तो उसे मयावती के साथ हाथ मिलाना होगा। बिना बसपा के समर्थन के इंडिया गठबंधन बीजेपी को नहीं हरा सकता। 

  • ICC World Cup 2023: भारत की जीत पर योगी बोले अविराम जारी रहे

    ICC World Cup 2023: बीते दिन लखनऊ में आयोजित हुए विश्व कप के 29 वे मैच में इंडिया ने इंग्लैण्ड को 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह मैच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित हुआ। मैच देखने देश की बड़ी -बड़ी हस्तियां पहुंची थीं और जीत के बाद स्टेडियम में ख़ुशी के नजारे ने सभी का दिल जीत लिया। वही अब भारत की शानदार जीत पर यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है। 

    क्या बोले योगी आदित्यनाथ:

    योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा एक और अविस्मरणीय विजय! इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत की संपूर्ण देश वासियों को हार्दिक बधाई! सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन। भारतीय क्रिकेट टीम का विजय अभियान अविराम जारी रहे। जय हिंद। 

    

    क्या बोले यूजर्स: 

    एक यूजर लिखता है – हक़ीक़त बन सकता है, हर तसव्वुर

    अगर आँख में बुलंद नज़रिया जो हो।  

    ये है सपा की बड़ी सोच का, बड़ा नज़ारा। सपा ने लखनऊ में सिर्फ़ ये स्टेडियम ही नहीं बनाया है बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए आय और व्यवसाय बढ़ाने का एक और नया रास्ता खोला है। इससे अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के लाखों अवसर पैदा हुए हैं, खेल-पर्यटन को नया बढ़ावा मिला है। होटल भरे हुए हैं, टैक्सी और खानपान के बिज़नेस के साथ-साथ लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी के सभी बाज़ार गुलज़ार हैं। साथ ही लखनऊ की तहज़ीब से पर्यटक दो-चार हो रहे हैं और इकाना स्टेडियम की ख़ूबसूरती देखकर लोग कह रहे हैं : मुस्कुराइए कि आप इकाना में है!

     एक अन्य यूजर लिखता है – सपा शासन काल मे, उ.प्र. के तत्कालीन मुख्यमन्त्री मा.श्री अखिलेश यादव जी की देखरेख मे बने दुनिया के बेहतरीन स्टेडियम मे से एक, इकाना स्टेडियम लखनऊ मे टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह पराजित कर दिया.! जीत के हीरो, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, बुमराह सहित पूरी टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.!!